AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी जीत दर्ज करने के बाद राशिद खान ने कहा- हमारे देश के लिए सबसे…

नई दिल्ली. अफगानिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बेहद रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की फिफ्टी के दम पर टीम ने 6 विकेट पर 148 रन का स्कोर खड़ा किया. चेज करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 19.2 ओवर में ही ऑलआउट हो गई. मैच के बाद अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि यह उनकी टीम के लिए एक बड़ी जीत है.

राशिद खान ने कहा,” एक टीम और एक देश के रूप में हमारे लिए यह एक बड़ी जीत है. काफी अच्छा लग रहा है. यह कुछ ऐसा है जिसकी कमी हमें पिछले दो सालों में महसूस हुई. जीत से वाकई बहुत खुश हूं और खिलाड़ियों पर बहुत गर्व है. हमारे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ वापस आए. हम विपक्षी गेंदबाजी लाइनअप को समझ रहे हैं और उसके अनुसार इलेवन का चयन कर रहे हैं. इस विकेट पर 140 का स्कोर अच्छा था. हम उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए जितना हमें करना चाहिए था. ओपनिंग पार्टनरशिप ने हमें बेहतरीन शुरुआत दी.”

मैच की बात करें तो अफगानिस्तान को ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की शतकीय साझेदारी ने ठोस शुरुआत दिलाई. दोनों ही बैटर पचासा जड़ने के बाद आउट हुए. गुरबाज के 60 और जादरान के 51 रन की बदौलत अफगान टीम ने लड़ने लायक स्कोर खड़ा किया. ऑस्ट्रेलिया के लिए चेज करते हुए सबसे अधिक 59 रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 15 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका. ऑस्ट्रेलिया की टीम 127 पर ही ऑलआउट हो गई.

FIRST PUBLISHED : June 23, 2024, 11:29 IST

ISRO का कमाल, रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल ‘पुष्पक’ ने फिर की सफल लैंडिंग, स्पेस में मिलेगा लो कॉस्ट एक्‍सेस

इसरो ने इससे पहले 2 अप्रैल 2023 और 22 मार्च 2024 को RLV का दो बार लैंडिंग टेस्‍ट करवाया गया था, जो कि सफल रहा। वहीं लैंडिंग का अंतिम और तीसरा चरण भी सफल रहा है। अब इसका ऑर्बिटल री-एंट्री टेस्ट करवाया जाएगा।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Solar, 23 Jun 2024 10:23:46 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 23 Jun 2024 10:23:46 AM (IST)

ISRO का कमाल, रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल ‘पुष्पक’ ने फिर की सफल लैंडिंग, स्पेस में मिलेगा लो कॉस्ट एक्‍सेस
RLV LEX-03 की लैंडिंग के बाद की तस्‍वीर

HighLights

  1. RLV LEX-03 दाे बार कर चुका है सफल लैंडिंग
  2. चिनूक हेलीकॉप्टर से ‘पुष्‍पक’ को छोड़ा गया था
  3. एडवांस टेक्नोलॉजी से लेस है ISRO का ‘पुष्‍पक’

Reusable Launch Car एजेंसी, नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने रविवार को रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल (RLV LEX-03) ‘पुष्पक’ की लगातार तीसरी बार सफल लैंडिंग करवाई। अंतरिक्ष मिशन के लिहाज से यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। अब ‘पुष्पक’ का ऑर्बिटल री-एंट्री टेस्ट करवाया जाएगा।

यह लैंडिंग कर्नाटक के चित्रदुर्ग में वैमानिकी परीक्षण रेंज में सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर की गई। RLV LEX-03 ने अधिक चुनौतीपूर्ण और अधिक गंभीर हवा की स्थिति में लैंडिंग की। ‘पुष्पक’ को वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर से 4.5 किमी की ऊंचाई पर छोड़ा गया था, जिसके बाद ‘पुष्पक’ रनवे के पास पहुंचा और रनवे सेंट्रल लाइन पर एक सटीक लैंडिंग की।

— ANI (@ANI) June 23, 2024

ये टेक्‍नोलॉजी का किया गया उपयोग

RLV-LEX 3 आधुनिक टेक्नोलॉजी से लेस है। इसरो के अनुसार इसमें इनर्शियल सेंसर, रडार अल्टीमीटर, फ्लश एयर डाटा सिस्टम, स्यूडो लाइट सिस्टम और NavIC जैसे सेंसर सहित मल्टीसेंसर फ्यूजन का उपयोग किया गया है।

मिलेंगे ये फायदे

  • रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल के जरिए इसरो के स्पेस में ट्रैवल खर्च कमी आएगी। यानी यह स्पेस में इसरों को लो कॉस्ट एक्‍सेस उपलब्‍ध करवाएगा।
  • सैटेलाइट से प्रोजेक्ट लॉन्चिंग के लिए इसे दोबारा उपयोग किया जा सकेगा।
  • पृथ्वी की कक्षा में घूम रहे किसी सैटेलाइट में खराबी आने पर उसे रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल के जरिए रिपेयर किया जाएगा।

Shatrughan Sinha spoke on daughter Sonakshi’s marriage ceremony | बेटी सोनाक्षी की शादी पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा: जो तनाव था, वो सुलझ गया है, विवाह को लेकर हर घर में झगड़े होते हैं

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज सोनाक्षी सिन्हा, एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। जब से दोनों की शादी की खबर सामने आई थी, तभी से यह बात भी चर्चा में रही कि सोनाक्षी का परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं था। लेकिन अब हालात सुधर गए हैं। अब पूरा परिवार सोनाक्षी की शादी को लेकर बहुत एक्साइटेड है। इस बात का खुलासा शत्रुघ्न ने हालिया इंटरव्यू में किया।

उनका कहना था कि शादी को लेकर पहले तनाव था, लेकिन अब सब ठीक है। उन्होंने यह भी कहा था कि हर घर में शादियां होती हैं और शादी को लेकर झगड़े भी होते हैं।

शत्रुघ्न ने आगे कहा कि ये परिवार का निजी का मामला है और लोगों को इससे दूर रहना चाहिए।

परिवार के साथ रिसेप्शन में शामिल होंगे शत्रुघ्न

टाइम्स नाउ से बातचीत में शत्रुघ्न ने कहा था कि वो शादी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताएंगे क्योंकि ये फैमिली मैटर है। लेकिन उन्होंने जरूर इस बात का जिक्र किया कि वो पत्नी के साथ आज यानी 23 जून को सोनाक्षी की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा था- 23 तारीख को शादी का रिसेप्शन है, जिसमें हम सभी शामिल हो रहे हैं।

शत्रुघ्न ने आगे बताया था- मेरे परिवार से किसी ने भी शादी के बारे में कुछ नहीं कहा है। कुछ मीडिया आउटलेट्स सिर्फ चीजों का अनुमान लगा रहे थे। उस चीज पर बहुत ज्यादा ध्यान लगाया गया, जो परिवार का निजी का मामला है। शादियां सबके घर होती हैं।

‘पहले शादी को लेकर तनाव था, लेकिन अब ठीक है’

पहले ऐसी खबरें थीं कि इस शादी से सोनाक्षी के परिवार वाले खुश नहीं हैं। इस पर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने बात की। उन्होंने बताया कि पहले कुछ तनाव था, लेकिन अब सब कुछ ठीक है। उन्होंने कहा कि शादी से पहले झगड़े होना आम बात है।

शत्रुघ्न बोले थे- हम 23 जून को खूब मौज-मस्ती करने वाले हैं

शत्रुघ्न ने आगे कहा था- सोनाक्षी शत्रुघ्न की बेटी है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वो जो लाइफ में चाहती है, उसे मिल नहीं सकता है। हम 23 जून को खूब मौज-मस्ती करने वाले हैं।

पहले कहा था- मुझे शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है

जब यह खबर सामने आई थी कि सोनाक्षी शादी करने वाली हैं, तब इस शादी पर पिता शत्रुघ्न से सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा था- मुझे इस शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आजकल बच्चे मां-बाप की सहमति नहीं लेते, बस इन्फॉर्म कर देते हैं। हम भी इंतजार कर रहे हैं कि हमें कब इस शादी के बारे में बताया जाएगा।

उनकी इस बात से कयास लगाया जा रहा था कि पिता के साथ सोनाक्षी के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे।

शत्रुघ्न बोले- बेटी को अपना पार्टनर चुनने का हक है

इस बयान के कुछ दिन बाद शत्रुघ्न ने एक दूसरा बयान दिया था। जूम को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कन्फर्म किया था कि वो बेटी की शादी जरूर अटेंड करेंगे। वेटरन एक्टर ने यह भी कहा था कि उनकी बेटी को अपना पार्टनर चुनने का हक है और जहीर के साथ उनकी जोड़ी अच्छी लगती है।

Bilaspur Information: खसरा ,रकबा मिसल , चांदा ,मुनारा जैसे शब्द लोगों की समझ से परे, बदलाव की मांग

राजस्व रिकार्डों में उर्दू व फारसी के शब्दों का उपयोग टोडरमल के जमाने सेहो रहा है। किसानों के द्वारा अब इसमें भी बदलाव की मांग उठने लगी है।

By komal Shukla

Publish Date: Solar, 23 Jun 2024 09:14:16 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 23 Jun 2024 09:14:16 AM (IST)

नईदुनिया न्यूज, जांजगीर- चांपा। हाल ही में प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस विभाग में उर्दू ,अरबी, फारसी के शब्दों की जगह हिन्दी के शब्दों का उपयोग किए जाने का आदेश जारी किया है। लोग अब राजस्व विभाग में भी इसी तरह परिवर्तन की उम्मीद में हैं।

राजस्व विभाग में आजादी के 75 साल से अधिक बीत जाने के बाद भी उर्दू, अरबी , फारसी के शब्दों की जगह हिन्दी के शब्दों का प्रयोग शुरू नहीं किया जा सका है। इसके चलते अभी भी राजस्व अभिलेखों में खसरा, रकबा, मसाहती ग्राम, फौती, फर्द, गोश्वारा, वाजिब उल अर्ज, चांदा , मुनारा, तफसील, इंद्राज, बयशुदा, साकिन, खसरा पांचसाला, मुनादी, तामिल, परवाना , बेवा, जैसे शब्दों का प्रयोग होता है जो आम आदमी की समझ से बाहर है।

ऐसे में लोग अब इन शब्दों के बजाय हिन्दी का उपयोग राजस्व अभिलेखों में किए जाने की मांग करने लगे हैं। नजूल, नाजीर जैसे शब्द सुनकर पढ़ा लिखा व्यक्ति भी चकरा जाता है। पुलिस विभाग में उर्दू, अरबी , फारसी के शब्दों की जगह हिन्दी के शब्दों का उपयोग किए जाने के आदेश के बाद लोगों की उम्मीद जगी है। खोखरा के किसान राधेश्याम कहरा का कहना है कि उर्दू , अरबी के शब्द समझ में नहीं आते इसकी जगह हिन्दी के शब्दों का उपयोग होना चाहिए।

ग्राम खपराडीह के किसान देवचरण मधुकर का कर का कहना है कि जरीब, चांदा, मुनारा जैसे शब्द लोगों के समझ से बाहर है इसलिए इन शब्दों की जगह हिन्दी के शब्दों को प्रचलन में लाया जाना चाहिए। इससे लोग राजस्व विभाग की शब्दावली को आसानी से समझेंगे और उन्हें परेशानी नहीं होगी। अकबर के जमाने से प्रचलन में हैं शब्द राजस्व अभिलेखों में उर्दू, अरबी और फारसी के शब्दों का चलन 16 वीं सदी से चला आ रहा है।

गुलाम भारत में राजस्व रिकार्ड दर्ज करने की व्यवस्था अकबर के शासन काल में शुरू हुई और उनके नवरत्नों में शामिल राजा टोडरमल ने सबसे पहले जमीन की पहचान देने के लिए उसे नंबर देने की व्यवस्था की। अंग्रेजों के जमाने में भी कई भू सुधार कानून लागू हुए मगर ये शब्दावली यथावत रहे जो आज तक जारी है।

सरकार ने भी इस ओर ध्यान अब तक नहीं दिया है। हेक्टेयर के पैमाने से भी भ्रम किसानों के किसान किताब में उनकी भूमि एकड़ में दर्ज है। अब राजस्व विभाग के साफ्टवेयर में हेक्टेयर में भूमि की माप दर्ज की जाती है। लगभग ढाई एकड़ जमीन का एक हेक्टेयर होता है मगर आम किसान हेक्टेयर को आसानी से नहीं समझ पाते।

वे 100 डिसमिल बराबर एक एकड़ को आसानी से जानते हैं इसलिए साफ्टवेयर में भी हेक्टेयर की जगह एकड़ दर्ज होना चाहिए। हेक्टेयर के चक्कर में कई बार जमीन की रजिस्ट्री में भी दोखाधड़ी हो जाती है। राजस्व अभिलेखों से उर्दू , फारसी और अरबी के शब्दों की जगह हिन्दी के शब्दों का प्रयोग किया जाना चाहिए। शासन स्तर पर इसके लिए पहल की जानी चाहिए सभी शब्दों के लिए हिन्दी में शब्द हैं। जिसे समझने में आसानी होगी। गणेश शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता जांजगीर

Indore Ujjain Metro Rail: सिंहस्थ के पहले इंदौर और उज्जैन के बीच चलने लगेगी वंदे मेट्रो, 55 मिनट का होगा सफर

मध्य प्रदेश के उज्जैन में 2028 में सिंहस्थ महाकुंभ होने वाला है। इसमें देश-विदेश से करीब 14 करोड़ श्रद्धालु पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में इनके सफर को आसान बनाने के लिए इंदौर और उज्जैन के बीच वंदे मेट्रो रेल चलाई जाएगी। एक घंटे के अंदर ही यात्री इंदौर से उज्जैन पहुंच सकेंगे।

By Udaypratap Singh

Publish Date: Solar, 23 Jun 2024 08:21:28 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 23 Jun 2024 08:36:29 AM (IST)

Indore Ujjain Metro Rail: सिंहस्थ के पहले इंदौर और उज्जैन के बीच चलने लगेगी वंदे मेट्रो, 55 मिनट का होगा सफर

HighLights

  1. सीएम और रेल मंत्री के बीच वंदे मेट्रो पर बनी सहमति
  2. इंदौर से उज्जैन के बीच वंदे मेट्रो रेल के कई फेरे होंगे।
  3. इससे सड़क मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा।

Indore Ujjain Vande Metro Rail: उदय प्रताप सिंह, नईदुनिया इंदौर। सिंहस्थ-2028 में इंदौर शहरवासी ‘वंदे मेट्रो’ में बैठ महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जा सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हुई चर्चा में इस प्रोजेक्ट पर सहमति भी बन गई है।

यदि सिंहस्थ तक यह प्रोजेक्ट धरातल पर आकार ले सका तो वंदे मेट्रो ट्रेन में इंदौर से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए 55 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। अभी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से इंदौर से उज्जैन बीच के किसी स्टेशन पर रुके बिना 40 मिनट में यात्री पहुंच रहे हैं।

इसका दिन में एक फेरा होता है जबकि वंदे मेट्रो ट्रेन के कई फेरे होंगे। शनिवार को भोपाल में सीएम डा. यादव ने मौजूदा मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान इंदौर-उज्जैन मेट्रो प्रोजेक्ट के संबंध में भी अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने को कहा। पिछले साल सांसद शंकर लालवानी ने भी रेलमंत्री से इसकी मांग की थी।

naidunia_image

कम खर्च में तैयार हो जाएगा यह मेट्रो रेल प्रोजेक्ट

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने उज्जैन से इंदौर होते हुए पीथमपुर तक 80 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो चलाने के लिए फिजिब्लिटी सर्वे किया है। शनिवार को यह रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। इसमें इंदौर से उज्जैन तक तक 45 किलोमीटर का हिस्सा शामिल है।

इसके तहत इंदौर में मेट्रो के मौजूदा नेटवर्क से लवकुश चौराहे पर उज्जैन से आने वाले मेट्रो के एलिवेटेड हिस्से को जोड़ने का प्रविधान था। यदि लवकुश चौराहे से उज्जैन महाकाल मंदिर तक मेट्रो का एलिवेटेड कारिडोर तैयार करते तो इस पर करीब 10 से 12 हजार करोड़ रुपये का खर्च आता।

naidunia_image

इंदौर से उज्जैन के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन चलाने पर रेलवे के मौजूदा रेल नेटवर्क का उपयोग हो सकेगा। मेट्रो प्रबंधन को सिर्फ 500-700 करोड़ रुपये कोच लाने पर ही खर्च करना होते। रेलवे रूट के साथ प्लेटफार्म सहित अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर का खर्च नहीं होता।

सड़क मार्ग का यातायात दबाव कम करेगी वंदे मेट्रो

सिंहस्थ में उज्जैन करीब 14 करोड़ श्रद्धालु पहुंचेगे। ऐसे में इंदौर से उज्जैन जाने वाले लोगों की संख्या में भी काफी इजाफा होगा। ऐसे में वंदे मेट्रो ट्रेन इंदौर से उज्जैन जाने वालों के लिए बेहतर विकल्प होगी।

महाकाल लोक बनने के बाद बाद भी उज्जैन व इंदौर जाने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। अभी कई लोग इंदौर- उज्जैन सड़क मार्ग से उज्जैन जाते है। ऐसे में वंदे मेट्रो शुरू होने से सड़क मार्ग का यातायात दबाव भी कम होगा।

naidunia_image

रोप-वे, केबल कार जैसे मुद्दे भी शामिल

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में मेट्रो के साथ वंदे मेट्रो, रोप-वे, इलेक्ट्रिक-बस और केबल-कार जैसे साधनों का उपयोग के मुद्दे भी शामिल हैं।

टी20 विश्व कप में मचाई खलबली, पैट कमिंस ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे मैच में हैट्रिक लेकर किया कमाल

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने आईसीसी टी20 विश्व कप में इतिहास रच दिया है. बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में हैट्रिक लेने का कमाल करने वाले इस अनुभवी गेंदबाज ने अगले ही मुकाबले में फिर से वही कारनामा अंजाम दिया. अफगानिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप सुपर 8 मुकाबले में भी उन्होंने वैसा ही कमाल कर दिखाया.

पैट कमिंस आईसीसी टी20 विश्व कप इतिहास में पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिनके नाम दो लगातार मैच में हैट्रिक है. अफगानिस्तान के खिलाफ इस धुरंधर ने राशिद खान को 17.6 ओवर में आउट किया. इसके बाद जब नया ओवर लेकर आए तो करीम जन्नत को पहली बॉल पर आउट किया और फिर दूसरी बॉल पर गुलबदीन नाईब को चलता किया.

FIRST PUBLISHED : June 23, 2024, 07:40 IST

बेटी रहती थी बीमार, तो पिता ने जादू-टोने के शक में पड़ोसी महिला से की हैवानियत, बाल काटकर पिलाया मूत्र

जादू-टोने के शक में मारपीट की शिकार हुई पीड़िता ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई। उसने बताया कि मारपीट कर उसके बाल काटे गए। उसके बाद आरोपियों ने जबरन को पेशाब पिलाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पीड़िता का परिवार बिहार के पूर्णिया का रहने वाला है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 22 Jun 2024 08:05:02 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 22 Jun 2024 08:05:02 PM (IST)

बेटी रहती थी बीमार, तो पिता ने जादू-टोने के शक में पड़ोसी महिला से की हैवानियत, बाल काटकर पिलाया मूत्र
Noida में महिला के साथ हैवानियत (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पिता ने जादू-टोने के शक में पीड़िता से बर्बरता।
  2. आरोपी ने पत्नी व बच्चों के साथ मिलकर पीड़िता को पीटा।
  3. आरोपी की बेटी अधिकांश समय बीमार रहती है।

एजेंसी, ग्रेटर नोएडा। एक पिता को शक था कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने बीमार बेटी के ऊपर जादू-टोने किया है। आरोपी ने पीड़ित महिला के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। उसने पहले पीड़िता के बार काटे उसके बाद जबरन अपनी पेशाब उसको पिलाई।

यह मामला सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी गांव का है। आरोपी ननूवा ठेकेदार बिहार का रहने वाला है। पीड़िता भी बिहा के पूर्णिया की निवासी है। दोनों पक्ष एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। ननूवा की बेटी काफी लंबे समय से बीमार है। उसको यह शक हुआ कि पीड़िता उसकी बेटी पर जादू टोना करती है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मैं अपने घर पर थी, तभी अचानक से पड़ोसी ननुआ, उसकी पत्नी व बच्चे जबरन आ गए। उन्होंने मेरे साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। वह लगातार कह रहे थे कि तू ने हमारी बेटी पर जादू-टोना किया है। मैं मना करती रही, लेकिन वह नहीं माने।

उन्होंने मुझे मारपीट के बाद मेरे सिर के बाल काट दिए। उसके बाद भी उनका गुस्सा शांत नहीं, तो उन्होंने मुझे जबरन अपना पेशाब पिला दिया। पीड़ित महिला ने आरोपित पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

मारपीट कर वीडियो कर दिया वायरल

आरोपित जब महिला के साथ मारपीट कर रहे थे, तब इसका वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे थे। उसके बाद उन्होंने इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल भी किया। पीड़िता ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कराई, जिसमें ननूवा ठेकेदार, उसकी पत्नी पिंकी, नाबालिग बेटा व बेटी नामजद हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ननुवा, पिटा व बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

Sara Ali Khan, discovered herself in scorching water, as she was subjected to a lawsuit demanding a hefty Rs. 5 crores! | कानूनी पचड़े में फंस गई थीं सारा अली खान: ‘केदारनाथ’ के मेकर्स ने ₹5 करोड़ हर्जाने की मांग की थी; डेट्स को लेकर हुआ था विवाद

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सारा अली खान फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के वक्त कानूनी पचड़े में फंस गई थीं। उनके ऊपर 5 करोड़ का केस हो गया था। ये केस किसी और ने नहीं बल्कि केदारनाथ के मेकर्स ने किया था। दरअसल केदारनाथ की शूटिंग के समय ही सारा ने रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा साइन कर ली थी। दोनों फिल्मों की शेड्यूलिंग में क्लैश हो गया था।

सारा का बीच में ही फिल्म सिम्बा साइन करना केदारनाथ के मेकर्स को रास नहीं आया। उन्होंने एक्ट्रेस के ऊपर 5 करोड़ के हर्जाने का केस कर दिया। सारा काफी परेशान हो गईं। उनकी परेशानी देख रोहित शेट्टी ने उन्हें शूटिंग के लिए तीन दिन दे दिए, जिससे एक्ट्रेस वापस केदारनाथ के शूट पर जा सकीं। सारा ने कहा कि वो समय उनके लिए बहुत टफ हो गया था।

सारा ने बीच में ही साइन कर ली सिम्बा
सारा अली खान ने मिड डे से बात करते हुए कहा- केदारनाथ मेरी साइन की हुई पहली फिल्म थी। मैं इसकी शूटिंग कर रही थी। तभी इसके को-प्रोड्यूसर पीछे हट गए जिससे कि शूटिंग बीच में रुक गई। अब इसी बीच मैंने रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा साइन कर ली। केदारनाथ की शूटिंग वापस शुरू हुई तो डेट्स का क्लैश हो गया। मुझे केदारनाथ के मेकर्स की तरफ से 5 करोड़ का नोटिस आ गया।

‘मेरे पास नहीं थे 5 करोड़ रुपए’
सारा ने आगे कहा- जिस वक्त यह सब हो रहा था, मैं घर पर अकेली थी। मेरे पास 5 करोड़ रुपए भी नहीं थे। मेरी मां दिल्ली में थीं, उनके पिता यानी मेरे नाना की हेल्थ बड़ी खराब थी। इब्राहिम भी उस वक्त स्कूल में था। जब कुछ विपरीत था। घर पर कोर्ट की तरफ से पेपर्स आ गए थे। समझ में नहीं आ रहा था कि करूं क्या।

रोहित शेट्टी और अभिषेक कपूर ने मीटिंग कर निकाला हल
सारा ने कहा कि इन सब परेशानियों के बीच एक दिन रोहित शेट्टी और केदारनाथ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने मीटिंग की। रोहित शेट्टी ने सारा के शूटिंग के तीन दिन की डेट्स अभिषेक कपूर को दे दी। इसके बाद मामला शांत हो गया।

फिल्म केदारनाथ सारा अली खान की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत थे। यह फिल्म थिएटर्स में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं, सिम्बा की बात करें तो इसे ऑडियंस ने पसंद किया था। फिल्म सुपरहिट हुई थी।

देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर खुला Balenzia का नया आउटलेट

भारत के अग्रणी मोजे ब्रांड Balenzia सॉक्स ने देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर अपना नया स्टोर शुरू किया है।जॉली ग्रांट पर नया बैलेन्जिया स्टोर प्रीमियम मोजों की श्रृंखला पेश करेगा। जिसमें कैजुअल वियर, फॉर्मल वियर और एथलेटिक वियर शामिल हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 22 Jun 2024 08:01:25 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 22 Jun 2024 08:01:25 PM (IST)

देहरादून में Balenzia Socks का नया स्टोर खुला।

बिजनेस डेस्क, देहरादून। भारत के अग्रणी मोजे ब्रांड Balenzia Socks ने देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर अपना नया स्टोर शुरू किया है। इस स्टोर के जरिए यात्री अपनी जरूरत का सामान खरीद पाएंगे।

देहरादून में बैलेन्जिया स्टोर बेहतर प्रदर्शन करेगा

जॉली ग्रांट एयरपोर्ट, उत्तराखंड के सुंदर हिल स्टेशनों और आध्यात्मिक स्थलों के लिए महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। बड़ी संख्या में पर्यटक और व्यापारिक यात्री इस हवाई अड्डे पर यात्रा करते हैं।

साथ ही शहर में कई प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान है, जिससे यहां छात्रों की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में देहरादून में Balenzia का स्टोर एक आदर्श अवसर प्रस्तुत करता है।

कंपनी हेड ऑफ स्ट्रेटजी श्रुति गुप्ता ने कहा

Balenzia की हेड ऑफ स्ट्रेटजी श्रुति गुप्ता कहा कि जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर हमारे स्टोर का उद्घाटन हमारे ब्रांड के उद्देश्यों के साथ मेल खाता है, जो दृश्यता बढ़ाने और नए ग्राहक वर्गों से जुड़ने के लिए है। देहरादून में स्टोर खोलने को लेकर बम काफी उत्साहित हैं।

जॉली ग्रांट पर नया Balenzia स्टोर प्रीमियम मोजों की श्रृंखला पेश करेगा। जिसमें कैजुअल वियर, फॉर्मल वियर और एथलेटिक वियर शामिल हैं। इस नवीनतम विस्तार के साथ Balenzia पूरे भारत में ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और असाधारण ग्राहक सेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

Balenzia के बारे में

Balenzia भारत का सबसे पसंदीदा सॉक्स ब्रांड है। ब्रांड के पास हाई क्वालिटी वाले और स्टाइलिश सॉक्स की कई सीरीज उपलब्ध हैं। ब्रांड अपने ग्राहकों को लेटेस्ट डिजाइन, स्टायल और ट्रेंडिंग कलर वाले प्रोडक्ट उपलब्ध करवाता है। साल 2023 में बैलेन्जिया को बेस्ट लाइफस्टाइल प्रोडक्ट फैशन एक्सेसरीज का अवार्ड मिला था।

Bilaspur Courtroom Information: हाई कोर्ट के आदेश के दो महीने विलंब से याचिकाकर्ता को मिली राहत

कोर्ट ने अफसरों के खिलाफ जुर्माना करने से इन्कार कर दिया है।आरएन सनमानी ने अपनी याचिका में कहा है कि जिला-कोरिया से 31 जुलाई 2017 को डिप्टी कलेक्टर पद से रिटायर हुआ। रिटायरमेंट के पश्चात उनके विरुद्ध लंबित विभागीय जांच का हवाला देकर उनके अधिकांश सेवानिवृत्ति देयक को रोक दिया।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 23 Jun 2024 12:43:30 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 23 Jun 2024 12:45:11 AM (IST)

अधिकारियों के जवाब के बाद कोर्ट ने अवमानना याचिका को निराकृत कर दिया है।

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान राज्य शासन के अधिकारियों ने कोर्ट को बताया कि आदेश के तकरीबन दो महीने विलंब से याचिकाकर्ता के प्रकरण का निराकरण कर दिया गया है।

अधिकारियों के जवाब के बाद कोर्ट ने अवमानना याचिका को निराकृत कर दिया है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने न्यायालयीन आदेश की अवहेलना करने के आरोप में सचिव राजस्व विभाग, कमिश्नर एवं कलेक्टर सरगुजा के खिलाफ जुर्माना लगाने की मांग की थी।

कोर्ट ने अफसरों के खिलाफ जुर्माना करने से इन्कार कर दिया है।आरएन सनमानी ने अपनी याचिका में कहा है कि जिला-कोरिया से 31 जुलाई 2017 को डिप्टी कलेक्टर पद से रिटायर हुआ। रिटायरमेंट के पश्चात उनके विरुद्ध लंबित विभागीय जांच का हवाला देकर उनके अधिकांश सेवानिवृत्ति देयक को रोक दिया।

20 जुलाई 2022 को विभागीय जांच में दोषमुक्त कर दिया गया। दोषमुक्ति के एक वर्ष तीन माह पश्चात् भी सेवानिवृत्ति देयक का भुगतान नहीं किया गया। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने 60 दिनों के भीतर प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश राज्य शासन को दिए थे।

निर्धारित समयावधि में हाई कोर्ट के आदेश का पालन ना होने पर याचिकाकर्ता ने अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय एवं दुर्गा मेहर के माध्यम से अवमानना याचिका दायर की। अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय ने पैरवी करते हुए कहा कि वर्तमान में याचिकाकर्ता की उम्र 68 वर्ष है।

छत्तीसगढ़ राज्य में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हाई कोर्ट के आदेशों का निर्धारित समयावधि में पालन ना कर लगातार कोर्ट के आदेशों की अवमानना की जा रही है। अधिकांश सीनियर सिटीजन को उनके जीवनकाल में न्याय नहीं मिल पा रहा है। हाई कोर्ट में लगातार अवमानना याचिका पेश कर न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

अधिवक्ता पांडेय ने न्यायालयीन आदेश की अवहेलना करने के आरोप में नीलम नामदेव एक्का (सचिव, राजस्व विभाग), महावीर राम (डिप्टी कमिश्नर, सरगुजा) एवं विनय कुमार लांगे (कलेक्टर, कोरिया) के विरुद्ध जुर्माना लगाने एवं कार्रवाई की मांग की। मामले की सुनवाई एनके चंद्रवंशी के सिंगल बेंच में हुई। कोर्ट ने वरिष्ठ अफसरों के खिलाफ जुर्माना से इन्कार कर दिया। कोर्ट के निर्देश के चार महीने बाद राज्य शासन ने प्रकरण का निराकरण कर दिया था। मामले की सुनवाई के बाद सिंगल बेंच ने याचिका को निराकृत कर दिया है।