Dalip Tahil performed the position of Aamir Khan father in ‘Qayamat se Qayamat tak’ on the age of 30 | दलीप ताहिल ने सुनाया ‘कयामत से कयामत तक’ का किस्सा: बोले-’33 की उम्र में आमिर के पिता का रोल निभाया था, फिल्म मेरे लिए गेमचेंजर थी’

13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वेटरन एक्टर दलीप ताहिल ने बॉलीवुड फिल्मों की अनकंवेशनल कास्टिंग पर बात की है। उन्होंने बताया कि 1988 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ में जब उन्हें आमिर खान के पिता की भूमिका मिली तब उनकी उम्र 32-33 साल के बीच थी। इसके बावजूद दलीप ने उस रोल को स्वीकार करने का साहस किया और उसमें उनकी एक्टिंग की तारीफ भी हुई।

फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में आमिर और दलीप ताहिल।

फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ में आमिर और दलीप ताहिल।

दस साल छोटे आमिर के पिता का किया रोल

दलीप ताहिल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘कयामत से कयामत तक’ में मुझे पहली बार पिता का रोल ऑफर हुआ था और ये फिल्म मेरे लिए गेम चेंजर बन गई। मैं आमिर से आठ-दस साल बड़ा हूं। उस समय मेरी उम्र 32-33 साल के आसपास रही होगी इसलिए मैंने ये रोल स्वीकारने से पहले दोबारा नहीं सोचा। रोल बहुत अच्छा था इसलिए मैंने तुरंत हां कह दी जबकि बाकी एक्टर्स ऐसा करने से हिचकिचाते क्योंकि इतनी कम उम्र में कोई पिता का रोल नहीं करता। जब नासिर हुसैन सर (प्रोड्यूसर) ने मुझे ये रोल करने के लिए कहा तो मैं तुरंत मान गया।’

टाइपकास्ट होने के डर पर भी बोले दलीप

इंटरव्यू में दलीप ताहिल से जब पूछा गया कि क्या उन्हें इतनी कम उम्र में पिता का रोल निभाने के बाद टाइपकास्ट होने का डर था तो उन्होंने कहा, ‘उस समय तो समझ नहीं आया था लेकिन इस फिल्म के बाद मुझे कई पिता के रोल ऑफर होने लगे तो मुझे टाइपकास्ट होने का डर सताने लगा था क्योंकि एक्टर्स के साथ ये बड़ी समस्या होती है। अगर किसी रोल में सक्सेस मिल गई तो सब आपसे वही मिलते-जुलते किरदार निभाने की अपेक्षा करने लगते हैं लेकिन मैं भाग्यशाली रहा कि मुझे कई अलग तरह के रोल करने का भी मौका मिला।’

दलीप ताहिल ने 'बाजीगर, 'राजा', 'इश्क', 'रा.वन', 'कहो ना प्यार है' और 'सोल्जर' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।

दलीप ताहिल ने ‘बाजीगर, ‘राजा’, ‘इश्क’, ‘रा.वन’, ‘कहो ना प्यार है’ और ‘सोल्जर’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।

1988 में आई फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। मंसूर खान की डायरेक्शन में बनी फिल्म में आमिर खान और जूही चावला ने बतौर लीड स्टार डेब्यू किया था।

eighth Pay Fee: आठवां वेतन आयोग ला सकती है सरकार, बजट में वित्त मंत्री कर सकती हैं चर्चा

eighth Pay Fee: केंद्र सरकार को आठवें वेतन आयोग बनाने का प्रस्ताव मिला है। मोदी सरकार के प्रपोजल भेज दिया गया है, ताकि वेतन आयोग समीक्षा कर सकें। बजट जुलाई में पेश किया जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि बजट में 8वें वेतन आयोग पर बात सरकार कर सकती है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 23 Jun 2024 05:26:32 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 23 Jun 2024 05:35:31 PM (IST)

केंद्र को आठवें वेतन आयोग बनाने का प्रस्ताव मिला है।

HighLights

  1. केंद्र सरकार को आठवें वेतन आयोग बनाने का प्रस्ताव मिला।
  2. संयुक्त सलाहकार मशीनरी के सचिव ने कैबिनेट सचिव को लिखा पत्र।
  3. हर दस साल में एक केंद्रीय वेतन आयोग का गठन किया जाता है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। eighth Pay Fee: बजट 2024 से पहले सरकारी कर्मचारियों को गुड न्यूज है। 8वें वेतन आयोग का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेज दिया गया है। इससे वेतन आयोग कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के मूल वेतन,पेंशन और अन्य भत्तों की समीक्षा करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट जुलाई के तीसरे सप्ताह में पेश हो सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट में 8वें वेतन आयोग के प्रस्ताव का जिक्र कर सकती हैं।

8वें वेतन आयोग का प्रस्ताव

नेशनल काउंसिल (स्टाफ साइड, जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी फॉर सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉईज) के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कैबिनेट सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने आठवें वेतन आयोग का गठन करने की मांग की है। इसमें निवेदन किया है कि 8वें वेतन आयोग के गठन को प्राथमिकता दी जाएं।

बता दें हर दस वर्ष में केंद्रीय वेतन आयोग का गठन होता है। यह सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों की समीक्षा करता है और इजाफे की सिफारिश करता है।

कब आया था 7वां वेतन आयोग?

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह फरवरी 2014 में 7वां वेतन आयोग लाए थे। आयोग की सिफारिश 1 जनवरी 2016 से लागू हुई थी। मोदी सरकार के कार्यकाल में पहली बार नए वेतन आयोग का गठन होगा।

साल 2026 में 8वां वेतन आयोग का प्रस्ताव

यदि दस वर्ष के अंतराल से देखें तो 8वां वेतन आयोग 2026 से शुरू होने का प्रस्ताव है। हालांकि सरकार ने इसके औपचारिक गठन की जानकारी नहीं दी है। पीएम मोदी के तीसरी बार वापसी के साथ केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग पर अपडेट का इंतजार हैं।

शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि पहले मुद्रास्फीति 4 से 7 फीसदी के आसपास थी। कोरोना काल के बाद बढ़कर एवरेज 5.5 फीसदी हो गई। कोविड के बाद मुद्रास्फीति कोरोना से पहले ज्यादा है। उन्होंने कहा, 2016-2023 तक दैनिक जीवन के लिए आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में 80% से अधिक की वृद्धि हुई है।

CG Naxalites Information: धमतरी के जंगल में डीआरजी जवान व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, रूक-रूक कर हो रही गोलीबारी

डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जो देर शाम तक रुक-रुक कार जारी रही। मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की आशंका है। एक नक्सली के मारे जाने की खबर है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Solar, 23 Jun 2024 07:30:15 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 23 Jun 2024 07:30:15 PM (IST)

नक्सली मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में पुलिस फोर्स सक्रिय

HighLights

  1. डीआरजी जवान व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी
  2. कई नक्सलियों के घायल होने की आशंका
  3. क्षेत्र में पुलिस जवान, सीआरपीएफ, एसटीएफ समेत पूरी फोर्स सक्रिय

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी : नक्सल विरोधी अभियान में निकले डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई है। इसमें बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की आशंका है। देर शाम तक पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ रूक-रूककर होती रही।

एसपी कार्यालय धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार 23 जून को थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम आमझर व मुंहकोट के जंगल में डीआरजी जवान नगरी नक्सल विरोधी अभियान चलाने निकले थे, तभी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। यह मुठभेड़ घंटों चली। इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की आशंका है।

देर शाम तक पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच रूक-रूककर मुठभेड़ जारी रही। नक्सली मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में पुलिस जवान, सीआरपीएफ, एसटीएफ समेत पूरी फोर्स सक्रिय हो गया है। आसपास क्षेत्रों में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। एक नक्सली के मारे जाने की खबर है।

खबर अपडेट हो रही है…

Bhopal Information: जीजी फ्लाईओवर का कार्य सितंबर तक पूरा करने का मंत्री राकेश सिंह ने दिया अल्टीमेटम

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच बन रहे जीजी फ्लाईओवर के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये। उन्होंने अफसरों से कहा कि वह सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य की गति को तेज करें। विभागीय अधिकारियों की बैठक कर निर्माण कार्य को गति देकर शीघ्र प्रोजेक्ट का काम पूरा करें।

By PANKAJ SHRIVASTAVA

Publish Date: Solar, 23 Jun 2024 06:49:29 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 23 Jun 2024 07:12:16 PM (IST)

Bhopal News: जीजी फ्लाईओवर का कार्य सितंबर तक पूरा करने का मंत्री राकेश सिंह ने दिया अल्टीमेटम
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जीजी फ्लाईओवर का रविवार को निरीक्षण किया।

HighLights

  1. जेपी अस्पताल के नए निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण क‍िया
  2. मंत्री राकेश सिंह ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों की उन्होंने क्लास ली
  3. अध‍िकारी बोले मेट्रो प्रोजेक्ट के कारण प्रोजेक्ट के काम में देरी हुई है

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। एमपी नगर गणेश मंदिर से लेकर गायत्री मंदिर तक 148 करोड़ की लागत से बन रहे जीजी फ्लाईओवर का रविवार को लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने निरीक्षण किया। इस मौके पर श्री सिंह ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों को अल्टीमेटम दिया कि हर हाल में फ्लाईओवर का काम सितंबर के अंत तक में पूरा हो जाना चाहिए। पीडब्ल्यूडी के अफसरों की उन्होंने क्लास लेते हुए कहा कि यह फ्लाईओवर दो साल पहले बनकर तैयार हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक इसका काम पूरा नहीं हुआ।

इस पर पीडब्ल्यूडी अफसर सफाई देते हुए नजर आए। इसके बाद जेपी अस्पताल (1250) में 26.63 करोड़ रुपये की लागत से 195 बेड और चार आपरेशन थिएटर वाली निर्माणाधीन इमारत को देखने पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होगा । निरीक्षण के दौरान विधायक भगवानदास सबनानी और जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी समेत कई अधिकारीगण उपस्थित रहे।

प्रोजेक्ट की देरी कि अफसरों से बताई वजह

पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने श्री सिंह को बताया कि नगर निगम, जिला प्रशासन और मेट्रो प्रोजेक्ट के कारण प्रोजेक्ट के काम में देरी हुई है। गायत्री मंदिर के पास कोलार पाइप लाइन की शिफ्टिंग में समय लगा और अब गणेश मंदिर के मेट्रो प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। इस वजह से फ्लाईओवर के काम में देरी हो रही है । साथ में ये भी बताया कि 15 मीटर चौड़े फ्लाईओवर की लंबाई 2734 मीटर (करीब पौने तीन किमी) है। एमपी नगर आने वाला 60 प्रतिशत ट्रैफिक केवल 5 मिनट में ये दूरी तय कर लेगा । इसके बाद श्री सिंह ने गणेश मंदिर की तरफ से एंट्री का जायजा लिया और वहां समीप चल रहे मेट्रो के ब्रिज के निर्माण कार्य को देखकर मेट्रो के अफसरों से कहा कि आप 20 सितंबर तक यह काम पूरा कर लें ।

T20 World Cup AFG Vs AUS: अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, पहली बार ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 21 रन से हराया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 149 रनों का लक्ष्य दिया। टीम की ओर से सर्वाधिक रहमानुल्लाह गुरबाज ने 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्‍ट्रेलिया इसे हासिल नहीं कर सकी और 127 रन पर ढेर हो गई। अफगानिस्तान की ओर से नईब ने सर्वाधिक चार विकेट लिए।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Solar, 23 Jun 2024 12:14:53 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 23 Jun 2024 12:14:53 PM (IST)

T20 World Cup AFG Vs AUS: अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, पहली बार ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 21 रन से हराया
जीत का जश्‍न मनाते अफगानिस्‍तान के खिलाड़ी

HighLights

  1. रोमांचक रहा अफगानिस्तान-ऑस्ट्रेलिया मुकाबला
  2. पहली बार अफगानिस्तान से हारी ऑस्ट्रेलिया
  3. अफगानी गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

T20 World Cup AFG Vs AUS स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में खेले जा रहे टी 20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब अफगानिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को पटकनी दी।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज (60) और इब्राहिम जादरान (51) ने 15.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 118 रन जोड़े। हालांकि,दोनों के आउट हाेने के बाद अफगानिस्तान पत्तों की तरह बिखरने लगी और 20 ओवर तक कुल 6 विकेट गंवा दिए।

— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) June 23, 2024

ग्लेन मैक्सवेल ने जोड़े 59 रन

149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया शुरुआत में लड़खड़ाती नजर आई। ट्रेविस हेड शून्य और डेविड वॉर्नर तीन रन के स्कोर पर आउट हो गए। जिसके बाद कप्तान मिशेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल ने मोर्चा संभाला, लेकिन मार्श भी 12 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

हालांकि, मैक्‍सवेल ने दूसरा मोर्चा संभाले रखा और 41 गेंद पर 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। उन्हें गुलबदीन नैब ने पवेलियन पहुंचाया। जिस समय मैक्सवेल आउट हुए उस समय ऑस्ट्रेलिया को 32 गेंद पर 43 रन की जरूरत थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 19.2 ओवर में 127 रन पर ऑल आउट हो गई। उसे 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

मैच में नईब ने की शानदार गेंदबाजी

मैच में नईब ने शानदार गेंदबाजी की, उन्‍होंने 4 ओवर में 20 रन 4 विकेट चटकाए। वहीं नवीन उल हक ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट झटके।

ईंट का जवाब पत्थर से… टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लीग स्टेज में रहा बाहर.. सुपर 8 में काट रहा भौकाल
हाइलाइट्स

कुलदीप इस विश्व कप के 2 मैचों में 5 विकेट ले चुके हैं विंडीज की स्लो पिचें कुलदीप की बॉलिंग की मुफीद हैं

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 राउंड में गदर काट रहे हैं. कुलदीप को अमेरिका में खेले गए विश्व कप के ग्रुप मुकाबलों में मौका नहीं मिला. विंडीज में जारी सुपर 8 के शुरुआती दो मैचों में कुलदीप ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है. ईंट का जवाब पत्थर से देने में यकीन रखने वाले कुलदीप यादव के लिए विंडीज की पिचें शानदार है जहां उन्हें लगातार सफलता मिल रही है. कुलदीप पिछले एक साल से अधिक समय से सभी प्रारूपों में भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर रहे हैं.

वेस्टइंडीज की स्पिनरों की मददगार पिचों पर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)  काफी प्रभावी साबित हो रहे हैं. उन्होंने दो मैचों में 5 विकेट लिए हैं. जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को मिले 3 विकेट शामिल है. कुलदीप की सफलता का एक कारण उनकी गेंदबाजी में आक्रामकता भी है. उन्होंने कहा कि वह अपनी लैंग्थ से कभी समझौता नहीं करते. उन्होंने कहा ,‘दुनिया के किसी भी स्पिनर के लिए लैंग्थ काफी मायने रखती है. इस प्रारूप में तो आपको यह भांपना ही होता है कि बल्लेबाज क्या करने की सोच रहा है. इसके लिए काफी आक्रामक होना पड़ा है. मुझे आईपीएल में भी इससे मदद मिली और अब टी20 विश्व कप में भी.’

IND vs AUS: टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में एंट्री चाहेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया का बंध सकता है बोरिया बिस्तर

… तब मुंबई में पूरी रात नहीं सो सका, आज भी ऐसा ही होगा… ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद अफगान कप्तान ने कही दिल की बात

‘मैं अमेरिका में 12वां खिलाड़ी था’
अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सोमवार को उन्हें सबसे कठिन परीक्षा से गुजरना है. यह पूछने पर कि बल्लेबाज जब चौके छक्के लगाने की फिराक में होते हैं, वह अपनी रणनीति पर कैसे अडिग रह पाते हैं, उन्होंने कहा ,‘जब सामने वाली टीम को प्रति ओवर 10 या 12 रन चाहिए. और बल्लेबाज आपकी गेंदों की धुनाई करने को आतुर हों तो सिर्फ लैंग्थ बनाए रखना जरूरी है.’ बकौल कुलदीप ,‘जब वह आप पर हमले की कोशिश करें तो आपके पास रणनीति होनी चाहिए. ऐसे में विकेट लेने की संभावना अधिक होती है.’

ड्रिंक्स लेकर जाना खेलने जैसा ही था: कुलदीप
कुलदीप ने संकेत दिया कि उन्हें वेस्टइंडीज में टीम संयोजन की जानकारी दी. उन्होंने कहा ,‘मैं अमेरिका में नहीं खेला. मैं वहां 12वां खिलाड़ी था और ड्रिंक्स लेकर जा रहा था. यह खेलने जैसा ही था. मैने वहां गेंदबाजी नहीं की लेकिन करना चाहता था. वहां विकेट ऑस्ट्रेलिया की तरह था. मैंने यहां 2017 में टी20 और वनडे में पदार्पण किया और मुझे हालात का पता था. स्पिनर के लिए यहां गेंदबाजी करना अच्छा अनुभव है.’ भारतीय टीम टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुकी है. टीम इंडिया को अपने आखिरी सुपर 8 मैच में ऑस्ट्रेलिया से सोमवार को भिड़ना है. यह मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए करो मरो वाला है. ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मुकाबले को हारकर विश्व कप से बाहर हो सकती है.

Tags: Icc T20 world cup, Kuldeep Yadav

आतिशी ने भूख हड़ताल के तीसरे दिन हरियाणा सरकार पर लगाए आरोप, कहा- हथिनीकुंड बैराज का गेट बंद कर रोका पानी

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने भूख हड़ताल के तीसरे दिन हरियाणा सरकार पर दिल्ली का पानी रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने हथिनी कुंड बैराज के सभी गेट बंद कर दिए हैं। उनके इस कदम से दिल्ली के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने भूख हड़ताल को जारी रखने का फैसला किया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 23 Jun 2024 05:17:51 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 23 Jun 2024 05:17:51 PM (IST)

आतिशी ने भूख हड़ताल के तीसरे दिन हरियाणा सरकार पर लगाए आरोप, कहा- हथिनीकुंड बैराज का गेट बंद कर रोका पानी
अनशन पर मौजूद दिल्ली की जल मंत्री आतिशी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दिल्ली में पानी की समस्या से तीन करोड़ लोग परेशान।
  2. दिल्ली की जल मंत्री आतिशी शुक्रवार से धरने पर बैठीं।
  3. हरियाणा सरकार पर पानी रोकने का आरोप लगा रही आप।

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली में लोग भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से परेशान हैं। इस बीच दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने भूख हड़ताल शुरु कर दी। उनके भूख हड़ताल का रविवार को तीसरा दिन है।

उन्होंने हरियाणा सरकार पर दिल्ली का पानी रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने हथिनीकुंड बैराज का गेट बंद कर दिया है, जिससे दिल्ली के हक का पानी रुक गया है। उन्होंने कहा कि जब तक दिल्ली को पानी नहीं मिल जाता है, वह अपनी भूख हड़ताल जारी रखेंगी।

AAP ने एक्स पर किया पोस्ट

आप ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली के हक का पानी के लिए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं जल मंत्री आतिशी ने अनशन के तीसरे दिन दिल्ली वालों के लिए जारी संदेश किया है। उन्होंने बताया कि हथिनी कुंड में पानी भरा हुआ है, लेकिन हरियाणा सरकार ने दिल्ली को पानी छोड़ने वाले गेट बंद कर दिए हैं।

दिल्ली के हक के पानी पर हरियाणा सरकार ने ताला लगाया है। जब तक दिल्ली की जनता को उनके हक का पानी नहीं मिल जाता, तब तक ‘पानी सत्याग्रह’ जारी रहेगा।

डॉक्टर ने आतिशी को दी अनशन खत्म करने की सलाह- आप

आतिशी के भूख हड़ताल का रविवार को तीसरा दिन है। इस बीच आप ने यह दावा किया है कि आतिशी की तबियत ठीक नहीं है। डॉक्टरों ने उनको हड़ताल खत्म करने की सलाह दी है।

Deepika Padukone Safety | Deepika Padukone Ranveer Singh London Trip Viral Video | लंदन में बेबीमून मनाते नजर आए रणवीर-दीपिका: प्रेग्नेंट एक्ट्रेस की सुरक्षा के लिए 3 बॉडीगार्ड भी मौजूद रहे, वीडियो वायरल

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों लंदन में हैं। दोनों वहां अपना बेबीमून सेलिब्रेट कर रहे हैं।

सितंबर में पैरेंट्स बनने जा रहे कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दोनों लंदन के एक कैफ से एक-दूसरे का हाथ पकड़े बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कपल के साथ उनके तीन बॉडीगार्ड भी मौजूद थे।

वीडियो में रणवीर-दीपिका कैफे से बाहर निकलते नजर आए।

वीडियो में रणवीर-दीपिका कैफे से बाहर निकलते नजर आए।

कपल की सुरक्षा के लिए उनके साथ 3 बॉडीगार्ड्स भी मौजूद थे।

कपल की सुरक्षा के लिए उनके साथ 3 बॉडीगार्ड्स भी मौजूद थे।

इस मौके पर दीपिका डेनिम जींस के साथ ब्लैक कार्डियन पहने नजर आईं। इसके साथ उन्होंने सनग्लासेस और स्नीकर्स पेयर किए। वहीं रणवीर ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड शर्ट और ब्लैक ट्राउजर्स में दिखाई दिए।

गुरुवार सुबह मुंबई से रवाना हुए थे
कपल बीते गुरुवार को ही मुंबई एयरपोर्ट से लंदन रवाना हुए थे। दीपिका 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं और सितंबर में अपना फर्स्ट बेबी एक्सपेक्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इस साल फरवरी में सोशल मीडिया के जरिए ही अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।

दीप-वीर गुरुवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट से लंदन रवाना हुए थे।

दीप-वीर गुरुवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट से लंदन रवाना हुए थे।

लंदन जाने से ठीक एक दिन पहले दीपिका ने मुंबई में हुए अपकमिंग ‘कल्कि 2898 AD’ के प्री-रिलीज इवेंट में शिरकत की थी।

'कल्कि' के प्री-रिलीज इवेंट में को-स्टार प्रभास से चर्चा करतीं दीपिका।

‘कल्कि’ के प्री-रिलीज इवेंट में को-स्टार प्रभास से चर्चा करतीं दीपिका।

‘कल्कि’ और ‘सिंघम अगेन’ में दिखेंगी दीपिका
वर्क फ्रंट पर दीपिका की अगली फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ है। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन और दिशा पटानी जैसे कलाकार नजर आएंगे। नाग अश्विन निर्देशित यह फिल्म 27 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस रोहित शेट्‌टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में भी नजर आएंगी।

दीपिका के अलावा रणवीर भी 'सिंघम अगेन' में कॉप सिंबा के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन बने हैं।

दीपिका के अलावा रणवीर भी ‘सिंघम अगेन’ में कॉप सिंबा के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन बने हैं।

‘डॉन 3’ और ‘शक्तिमान’ को लेकर चर्चा में हैं रणवीर
वहीं रणवीर की पिछली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ थी। वो इन दिनों फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ की तैयारियों पर जुटे हैं। इसके अलावा वो सोनी पिक्चर्स की फिल्म ‘शक्तिमान’ को लेकर भी चर्चा में हैं।

मध्य प्रदेश की चर्चित क्राइम स्टोरी : इंदौर में छात्रा ने बिल्डिंग से कूदकर क्यों की खुदकुशी… अब सिर्फ टैबलेट उगल सकता है कोई राज

पुलिस ने अब तक इस मामले में अंजलि के पिता अमोल, उसकी मां और बड़े भाई आदित्य और स्कूल के स्टॉफ से बात कर बयान लिए हैं। इस मामले में अंजलि के पिता और भाई के बयान अलग-अलग रहे।

अंजलि ने अपने स्कूल बैग को बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर छोड़ा था। पुलिस ने उसमें मिली कॉपी-किताबों की जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब पुलिस साइबर सेल से उसके टैबलेट का लॉक खुलवाकर जांच करने की कोशिश कर रही है।

बिल्डिंग जहां से कूदकर अंजलि ने की खुदकुशी।

पिता को घटना पर शक, बोले- बेटी ऐसा नहीं कर सकती

अंजलि के पिता अमोल यामयार कंटेनर कॉर्पोरेशन आफ इंडिया (सीसीआई) के सीनियर मैनेजर हैं। इंदौर से पहले वे विशाखापट्टनम में पोस्टेड थे। वे बार-बार बेटी की खुदकुशी पर सवाल उठा रहे हैं। अमोल के अनुसार वो बहुत खुश थी और बस स्टॉप पर छोड़ते समय भी वो स्कूल जाने के लिए उत्साहित नजर आई।

उन्होंने बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर जाकर वो जगह भी देखी जहां से अंजलि के कूदने की बात कही गई। अमोल ने कहा कि इतनी ऊंचाई से वो कूद ही नहीं सकती।

naidunia_image

मां अंजलि को देख उससे लिपट गई थी।

भाई ने बताया, विशाखापट्टनम से आने के बाद उदास थी

अंजिल के बड़े भाई आदित्य ने बताया कि वो विशाखापट्टनम से आने के बाद उदास रहती थी। बहन के चेहरे पर उदासी देख उनसे कई बार समझाया भी था। यह बात भी सामने आई है कि परिवार के अंदर होने वाले झगड़ों से भी वो दुखी थी।

अंजलि की मां बार-बार टैबलेट की ओर कर रही इशारा

पुलिस ने जब अंजलि की मां से बेटी की खुदकुशी को लेकर बात की तो उन्होंने बार-बार टैबलेट की जांच करने को कहा। मां का कहना है कि अंजलि उस टैबलेट को हमेशा साथ रखती थी। यहां तक कि टैबलेट खोलने का पासवर्ड भी सिर्फ उसे ही पता था।

जब भी वो टैबलेट खोलकर देख रही होती और कोई उसके पास जाता तो अंजलि टैबलेट को लॉक कर देती थी। पुलिस ने परिवार से टैबलेट लेकर साइबर सेल से उसका लॉक खुलवाने की कोशिश कर रही है।

स्कूल स्टॉफ ने कहा- केवल दो दिन ही आई

पुलिस अंजलि की खुदकुशी के मामले में उसके स्कूल एडवांस एकेडमी पहुंची। स्कूल में पुलिस ने उसकी क्लास टीचर और प्रिंसिपल से बात की। क्लास टीचर ने बताया कि अप्रैल में वह केवल दो दिन 18 और 25 तारीख को ही स्कूल आई थी।

पहले दिन तो बच्चों के बीच परिचय ही हुआ था। अंजलि का परिवार विशाखापट्टनम से यहां आया था, इसलिए स्कूल में उसका नया एडमिशन था।

18 जून को यह हुआ था पूरा घटनाक्रम

गर्मी की छुट्टियों के बाद 18 जून से वापस स्कूल शुरू हुए, इस दिन सुबह अंजिल को उसकी मम्मी ने तैयार किया। इसके बाद पापा अमोल बेटी के साथ बिल्डिंग की लिफ्ट से नीचे उतरे और बस स्टॉप तक पहुंचे।

बस स्टॉप पर कुछ समय खड़े रहने के बाद अं‍जलि ने पिता से कहा कि आप घर चले जाइये, मैं बस में बैठकर स्कूल चली जाऊंगी। इसके बाद पिता उसे बाय-बाय बोलकर वापस घर चले गए।

पिता के जाते ही अंजलि टाउनशिप के दूसरे ब्लॉक में पहुंची। लिफ्ट के जरिए वो 14वीं मंजिल पर आ गई। यहां उसने अपने बस्ता रखा और फिर रेलिंग पार कर छलांग लगा दी।

naidunia_image

naidunia_image

सीसीटीवी कैमरे में सामने आया अंजलि कब कहां गई।

कार साफ करने पहुंचे युवक ने सबसे पहले देखा

ओफिरा-1 बिल्डिंग के नीचे खड़ी कार को साफ करने पहुंचे युवक ने सबसे पहले अंजलि को वहां पड़े हुए देखा। उसने इस बात की जानकारी नीचे खड़े बिल्डिंग के रहवासी को दी। इसके बाद दोनों वहां पहुंचे तो देखा कि उसके मुंह और सिर से खून बह रहा था।

naidunia_image

बिल्डिंग में यही मिला था अंजलि का बैग।

तुरंत ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई, तब तक मौके पर भीड़ जमा हो गई। यूनिफॉर्म देखकर स्कूल में संपर्क किया गया। इसके बाद पिता अमोल को अंजलि के बिल्डिंग के नीचे पड़े होने की सूचना मिली।

भागते हुए अमोल वहां पहुंचे और इस आस में बेटी को लेकर अस्पताल दौड़े की शायद उसकी सांसें वापस लौट आए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Suraj Revanna Arrested: सीआईडी करेगी सूरज रेवन्ना के खिलाफ दर्ज यौन शोषण के आरोपों की जांच, JDS कार्यकर्ता ने की थी शिकायत

शनिवार को सूरज रेवन्ना के खिलाफ जेडीएस कार्यकर्ता के साथ यौन शोषण के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद कर्नाटक पुलिस ने उन्हें रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर अप्राकृतिक अपराध सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Solar, 23 Jun 2024 11:08:50 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 23 Jun 2024 01:00:39 PM (IST)

Suraj Revanna Arrested: सीआईडी करेगी सूरज रेवन्ना के खिलाफ दर्ज यौन शोषण के आरोपों की जांच, JDS कार्यकर्ता ने की थी शिकायत
सूरज रेवन्‍ना -फाइल फोटो

HighLights

  1. सूरज पर 16 जून को यौन उत्पीड़न करने का है आरोप
  2. होलेनरसिपुरा ग्रामीण थाने में दर्ज हुई है एफआईआर
  3. IPC की धारा 377, 342, 506 के तहत FIR दर्ज

Suraj Revanna Arrested एजेंसी, हासन। जेडीएस कार्यकर्ता के यौन शोषण मामले में कर्नाटक पुलिस ने एमएलसी सूरज रेवन्ना को गिरफ्तार कर लिया है। वे दुष्कर्म के मामले में पहले से जेल में बंद प्रज्जवल रेवन्ना के भाई है। एसपी मोहम्मद सुजीता ने सूरज रेवन्ना की गिरफ्तारी की जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सूरज रेवन्ना के खिलाफ शनिवार को होलेनरसिपुरा ग्रामीण थाने में आईपीसी की धारा 377, 342, 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सूरज रेवन्ना ने 16 जून को उसका यौन उत्पीड़न किया था।

#UPDATE | JD(S) MLC and son of HD Revanna, Suraj Revanna has been arrested by police: SP Hassan, Mohammad Sujitha

FIR was filed in opposition to Suraj Revanna u/s 377, 342, 506 of IPC at Holenarasipura Rural PS yesterday. Complainant Chethan has alleged that Suraj Revanna sexually… https://t.co/kjHul7oroH

— ANI (@ANI) June 23, 2024

CID करेगी मामले की जांच

सूरज रेवन्‍ना से जुड़े इस मामले की जांचद अब सीआईडी करेगी। बैंगलोर पुलिस ने इस संबंध में सीआईडी को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया कि सूरज रेवन्ना के खिलाफ दर्ज मामला तत्काल प्रभाव से आगे की जांच के लिए सीआईडी ​​को स्थानांतरित कर दिया गया है।

प्रज्वल रेवन्ना पूर्व में हो चुका गिरफ्तार

गौरतलब है कि दुष्कर्म के मामले में जेडीएस के पूर्व सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पौत्र प्रज्वल रेवन्ना पहले से जेल में है। रेवन्ना को 30 मई को केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। वहीं, 19 जून इस मामले में फिर सुनवाई हुई थी, तब विशेष अदालत ने उन्हें 24 जून तक एसआईटी की हिरासत में भेज दिया था।