Bhopal Information: कोटरा में चार गाड़ियों पर गिरा 30 साल पुराना पेड़

रव‍िवार देर रात तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली देर रात तक चलती रही। इसके चलते कई क्षेत्रों के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एमपी नगर, कोलार, करोंद, आनंद नगर, अयोध्या बायपास, मिनाल, समेत कई इलाकों में बार-बार बिजली गुल होती रही। इससे आम नागर‍िको को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

By PANKAJ SHRIVASTAVA

Publish Date: Mon, 24 Jun 2024 08:56:55 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 24 Jun 2024 08:56:55 AM (IST)

HighLights

  1. शहर में 80 किलोमीटी प्रति घंटे चली आंधी
  2. चार इमली और कोटरा सुल्तानाबदमें गिर पेड़
  3. पेड़़ हटाने समय पर नहीं पहुंचा निगम का अमला

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मानसून की पहली तेज बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। 80 किलोमीटी प्रति घंटे चली आंधी के कारण चार इमली और कोटरा सुल्तानाबद क्षेत्र में पेड़ गिर गए। कोटरा सुल्तानाबाद क्षेत्र में 30 साल पुराना एक पेड़ चार गाड़ियों पर गिर गया।

इसकी सूचना निवासी कैलाश ने फायर कंट्रोल रूम को रात आठ बजे दी, लेकिन पेड़ को हटाने के लिए नगर निगम भोपाल का अमला नहीं पहुंचा। कैलाश ने बताया कि पेड़ के गिरने से कई घरों के बिजली के मीटर के तार टूट गए हैं। क्षेत्र में अंधेरा छा गया है। कई बार निगम के जिम्मेदार अफसरों को फोन कर चुके हैं, लेकिन रात 11 बजे तक कोई नहीं आया। इसके अलावा एक पेड़ चार इमली क्षेत्र में भी गिरा। वहीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली देर रात तक चलती रही। इसके चलते कई क्षेत्रों के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एमपी नगर, कोलार, करोंद, आनंद नगर, अयोध्या बायपास, मिनाल, समेत कई इलाकों में बार-बार बिजली गुल होती रही।

Cm Dr. Mohan Yadav : वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री आज जबलपुर में, विविधि कार्यक्रम में होंगे शामिल

Cm Dr. Mohan Yadav : आज वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री के जबलपुर प्रवास को देखते हुए कलेक्टर दीपक सक्सेना व पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने नर्रई नाला स्थित समाधि स्थल और वेटरनरी ग्रांउड की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के दोनों कार्यक्रमों की संपूर्ण व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

By Atul Shukla

Publish Date: Mon, 24 Jun 2024 07:31:43 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 24 Jun 2024 07:31:43 AM (IST)

Cm Dr. Mohan Yadav : वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री आज जबलपुर में, विविधि कार्यक्रम में होंगे शामिल
रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

HighLights

  1. कार्यक्रम स्थल पर रानी दुर्गावती पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
  2. रानी दुर्गावती समाधि स्थल पर पूजन एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
  3. मंत्री राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल, मंत्री धमेन्द्र सिंह लोधी भी उपस्थित रहेंगे।

Cm Dr. Mohan Yadav : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर जबलपुर में होने जा रहे विविध कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शिरक्त करेंगे। वे रानी दुर्गावती समाधि स्थल पर पूजन एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद कार्यक्रम स्थल वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर रानी दुर्गावती पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और संस्कृति राज्य मंत्री धमेन्द्र सिंह लोधी भी उपस्थित रहेंगे।

तैयारियों का जायजा

आज वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री के जबलपुर प्रवास को देखते हुए कलेक्टर दीपक सक्सेना व पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने नर्रई नाला स्थित समाधि स्थल और वेटरनरी ग्रांउड की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के दोनों कार्यक्रमों की संपूर्ण व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम

भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, हेलिकॉप्टर से नर्रई नाला प्रस्थान करेंगे ।

नर्रईनाला पहुँचकर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

नर्रई नाला से हेलीकॉप्टर द्वारा डुमना एयरपोर्ट रवाना होंगे।

डुमना एयरपोर्ट से कार द्वारा वेटरनरी कालेज ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगे ।

वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डुमना एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे ।

IND vs AUS T20 World Cup: सेंट लूसिया में छाए बादल, क्‍या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच? जानिए मौसम का हाल

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुपर 8 का मुकाबला खेला जाना है. इस मैच पर सबकी नजरें जमी है क्योंकि इसके नतीजे से सेमीफाइनल के समीकरण पर असर पड़ेगा. टीम इंडिया ने अपने दोनों ही सुपर 8 के मुकाबले जीते हैं और आज अगर उसे जीत मिलती है तो ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों के जोरदार झटका लगेगा. अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार ने उसके सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर दी है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच पर बारिश का साया है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिहाज से टी20 विश्व कप के सुपर 8 का मुकाबला जरूरी है. टीम इंडिया को बस जीत दर्ज करने की जरूरत है जबकि ऑस्ट्रेलिया को बड़ी जीत चाहिए. अगर भारत से ऑस्ट्रेलिया की टीम हारी तो उसे दुआ करनी होगी कि बांग्लादेश की टीम अफगानिस्तान को हरा दे. भारत के पास दो जीत से 4 अंक हैं और ऑस्ट्रेलिया के पास 1 जीत और 1 हार के बाद 2 अंक हैं. अफगानिस्तान का हाल भी ऑस्ट्रेलिया जैसा है. बांग्लादेश सुपर 8 के दोनों मैच हार चुका है. उसे अफगानिस्तान के खिलाफ जीत से 2 अंक मिलेंगे. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया तो सबकुछ बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मैच पर निर्भर करेगा.

Supreme Courtroom: हाई कोर्ट ने जमानत पर लगाई अंतरिम रोक, तो अरविंद केजरीवाल ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, इस दिन होगी सुनवाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति मामले में फंसे हुए हैं। उनको 20 जून को राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी थी। वह 21 जून की शाम जेल से बाहर निकलने वाले थे, तभी ईडी ने हाई कोर्ट का रुख कर लिया। हाई कोर्ट ने उनकी जमानत पर अंतरिम रोक लगाई है। केजरीवाल इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 23 Jun 2024 07:27:21 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 23 Jun 2024 07:27:21 PM (IST)

Supreme Court: हाई कोर्ट ने जमानत पर लगाई अंतरिम रोक, तो अरविंद केजरीवाल ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, इस दिन होगी सुनवाई
जमानत पर अंतरिम रोक अरविंद केजरीवाल के लिए झटका। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दिल्ली शराब नीति मामले में 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया।
  2. वह उसके बाद 10 मई को अंतरिम जमानत चुनाव प्रचार के लिए बाहर आए।
  3. 2 जून को अरविंद केजरीवाल ने वापस तिहाड़ जेल जाकर सरेंडर किया।

एजेंसी, नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद किया गया है। वह जमानत मिलने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। इस बार तो राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनको जमानत दे भी दी थी, लेकिन हाई कोर्ट ने उस पर अंतरिम रोक लगा दी।

अब अरविंद केजरीवाल ने हाई कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली है। उनकी वकीलों की टीम ने सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार की सुबह सुनवाई की अपील की है।

राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली थी जमानत

20 जून को अरविंद केजरीवाल को राहत देते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दी थी। उनको बस 1 लाख रुपए मुचलके के भरने थे। कोर्ट ने जमानत देते हुए केजरीवाल पर कुछ शर्ते भी लगाते हुए कहा था कि वह उनके खिलाफ चल रही जांच में बाधा नहीं बनेंगे। वह गवाहों को प्रभावित नहीं करेंगे।

हाई कोर्ट ने जमानत पर लगाई अंतरिम रोक

प्रवर्तन निदेशालय अरविंद केजरीवाल की जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंच गया था। उसने 21 जून हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अरविंद केजरीवाल की जमानत को चुनौती दे दी। हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनकर फैसला सुरक्षित रख लिया, लेकिन अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत पर अंतरिम रोक लगा दी। जस्टिस सुधीर जैन की वेकेशन बैंच का यह फैसला अरविंद केजरीवाल के एक झटके की तरह था।

केजरीवाल के वकील ने फैसले का किया विरोध

अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने हाई कोर्ट के फैसले का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जमानत पर अंतरिम रोक का उपयोग आतंकवादियों या पेशेवर अपराधियों के लिए किया जाता है, क्योंकि यह डर रहता है कि वह देश छोड़ कर कहीं भाग ना जाएं। अरविंद केजरीवाल एक राज्य के चुने हुए सीएम हैं।

Shah Rukh Khan Dawood Ibrahim Position; Ram Gopal Varma Firm | Ajay Devgn | रामू चाहते थे ‘कंपनी’ में शाहरुख दाऊद का रोल करें: SRK से मिले तो उन्हें अनसूटेबल मानकर रिजेक्ट किए, कमल हासन काे भी किया था अप्रोच

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने खुलासा किया कि 2002 में रिलीज हुई हिट फिल्म ‘कंपनी’ में वो शाहरुख खान और कमल हासन को कास्ट करना चाहते थे।

वर्मा चाहते थे कि फिल्म में शाहरुख अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का और अभिषेक बच्चन छोटा राजन का रोल करेंगे। वहीं कमल हासन को वो उस रोल में कास्ट करना चाहते जिसे फिल्म में मोहनलाल ने निभाया था।

'कंपनी' को डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा की सबसे सक्सेसफुल फिल्मों में से एक माना जाता है।

‘कंपनी’ को डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा की सबसे सक्सेसफुल फिल्मों में से एक माना जाता है।

शाहरुख की बॉडी लैंग्वेज मेरी फिल्म के लिए सूटेबल नहीं थी
अपने यूट्यूब चैनल RGV पर इस फिल्म की कास्टिंग पर चर्चा करते हुए रामगोपाल ने कहा, ‘इस रोल के लिए मेरी सबसे पहली पसंद शाहरुख खान थे। जब मैं शाहरुख से मिला तब बहुत एक्साइटेड था। मैं चाहता था कि वो दाऊद का रोल प्ले करें। पर उनसे मिलकर मुझे लगा कि वो बहुत एनर्जेटिक हैं।

मैं उन्हें साइलेंट और ठहरा हुआ दिखाना चाहता था और मुझे लगा कि वो स्क्रीन पर ठहरे हुए बहुत अजीब लगेंगे। उनकी बॉडी लेंग्वेज मेरी फिल्म के लिए सूटेबल नहीं थी तो मैंने उनके साथ बस एक ही मीटिंग की। उनसे दोबारा नहीं मिला।’

शाहरुख खान ने कभी किसी फिल्म में रामगोपाल वर्मा के साथ काम नहीं किया। हालांकि उनकी फिल्म 'दिल से' को रामगोपाल वर्मा ने प्रोड्यूस किया।

शाहरुख खान ने कभी किसी फिल्म में रामगोपाल वर्मा के साथ काम नहीं किया। हालांकि उनकी फिल्म ‘दिल से’ को रामगोपाल वर्मा ने प्रोड्यूस किया।

अजय की बॉडी लेंग्वेज नेचुरली लेजी है: रामू
रामू ने आगे कहा, ‘एक एक्टर होता है और एक परफॉर्मर होता है। शाहरुख जो हैं वो परफॉर्मर हैं। वो हाइपरएक्टिव रहते हैं। ऐसे में मैंने इस रोल के लिए अजय देवगन को चुना।

उनकी नेचुरल बॉडी लेंग्वेज ही लेजी है। ऐसे में वो मुझे परफेक्ट लगे। वहीं अभिषेक को मैंने चंदू के रोल के लिए ऑफर किया था पर वो उस वक्त 4 फिल्मों पर बिजी थे।’

रामू ने कमल हासन की इमेज के चलते उन्हें इस फिल्म में कास्ट नहीं किया था।

रामू ने कमल हासन की इमेज के चलते उन्हें इस फिल्म में कास्ट नहीं किया था।

‘कमल हासन के साथ स्टारडम वाली दिक्कत थी’
रामू ने आगे बताया कि फिल्म में मुंबई पुलिस कमिश्नर के रोल के लिए मोहनलाल उनकी पहली पसंद नहीं थे। रामू ने कहा, ‘शुरुआत में मैं इस रोल में कमल हासन को अप्रोच करना चाहता था।

मैं उनसे मिला भी था पर यहां भी मुझे वो ही दिक्कत लगी जो शाहरुख के साथ आ रही थी। उनका नेचुरल स्टारडम एक रियलिस्ट फिल्म को सूट नहीं करता। ऐसे में फिर मैंने इस रोल के लिए मोहनलाल को अप्रोच किया।’

2002 में रिलीज हुई 'कंपनी' आज कल्ट फिल्मों में गिनी जाती है।

2002 में रिलीज हुई ‘कंपनी’ आज कल्ट फिल्मों में गिनी जाती है।

2002 में रिलीज हुई ‘कंपनी’ में मोहनलाल, अजय देवगन और विवेक ओबेरॉय लीड रोल्स में नजर आए थे। वहीं इसमें मनीषा कोइराला, अंतरा माली और सीमा बिस्वास भी अहम रोल में थीं। यह मोहनलाल की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी।

खबरें और भी हैं…
Bilaspur Crime Information: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, नाबालिग को भगाकर ले गया युवक

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने 21 जून को थाना पहुंचकर बताया कि उनकी 16 साल की बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। उन्होने अपनी बेटी के अपहरण की आशंका व्यक्त की। इस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में पता चला कि किशोरी एक युवक से मोबाइल पर बातें करती थी।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Mon, 24 Jun 2024 12:48:43 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 24 Jun 2024 12:48:43 AM (IST)

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का फायदा उठाते हुए युवक कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली किशोरी को भगाकर ले गया।

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का फायदा उठाते हुए युवक कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली किशोरी को भगाकर ले गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर नाबालिग को मंगला के दीनदयाल कालोनी से लाकर स्वजन के हवाले किया है। आरोपित युवक को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने 21 जून को थाना पहुंचकर बताया कि उनकी 16 साल की बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। उन्होने अपनी बेटी के अपहरण की आशंका व्यक्त की। इस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में पता चला कि किशोरी एक युवक से मोबाइल पर बातें करती थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने मंगला के दीनदयाल कालोनी में रहने वाले हरिओम जोशी (19) की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवक नाबालिग को अपने घर में रखा है। इस पर पुलिस की टीम ने उसके ठिकाने पर दबिश दी। किशोरी और युवक वहां पर मिल गए। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि युवक से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। इसके बाद युवक उसे शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया था। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक को न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कराया गया है।

Bilaspur Crime Information:कबाड़ी के ठिकाने पर मिला चोरी का सामान

सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली कि गुरु गोविंद सिंह मंगल भवन के पास रहने वाले कबाड़ी मोहसीन शेख (31) चोरी के सामान की अफरा-तफरी कर रहा है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Mon, 24 Jun 2024 12:51:49 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 24 Jun 2024 12:51:49 AM (IST)

Bilaspur Crime News:कबाड़ी के ठिकाने पर मिला चोरी का सामान
जब्त कर पुलिस ने कार्रवाई की है।

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने कबाड़ी के ठिकाने से चोरी का केबल जब्त किया है। कबाड़ी के कब्जे से चोरी का केबल जब्त कर पुलिस ने कार्रवाई की है।

सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली कि गुरु गोविंद सिंह मंगल भवन के पास रहने वाले कबाड़ी मोहसीन शेख (31) चोरी के सामान की अफरा-तफरी कर रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने उसके गोदाम में दबिश दी। गोदाम की तलाशी में चोरी का केबल मिला। इस संबंध में पूछताछ करने पर कबाड़ी गोलमोल जवाब दे रहा था। चोरी के सामान होने की आशंका पर पुलिस ने 70 किलो केबल जब्त कर लिया है। आरोपित से दस्तावेज मांगे गए हैं।

बिलासपुर में कबाड़ियों का उत्पात

जिले में कबाड़ियों का उत्पात दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है, और हाल ही में हुई चोरियों में उनकी संदिग्ध भूमिका एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है। विशेषकर, बड़े पैमाने पर गाड़ियों की चोरी के मामलों में कबाड़ियों की संलिप्तता स्पष्ट रूप से सामने आ रही है।

गाड़ियों की चोरी में कबाड़ियों की भूमिका

बिलासपुर जिले में पिछले कुछ महीनों से गाड़ियों की चोरी के मामलों में वृद्धि देखी गई है। स्थानीय पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन चोरियों में कबाड़ियों का बड़ा हाथ है। वे न केवल चोरी की गाड़ियों को खरीदते हैं, बल्कि उन्हें तोड़कर उसके पार्ट्स अलग-अलग बेचने का धंधा भी करते हैं। इस तरह वे चोरी की गाड़ियों को पहचान से बाहर कर देते हैं, जिससे पुलिस के लिए उन्हें ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है।

सरकंडा क्षेत्र का बना गढ़

अरपापार एक बड़े कबाड़ी को पुलिस की अनदेखी का फायदा मिल रहा है। यह कबाड़ी बिना किसी डर के अपने अवैध धंधे को चला रहा है और अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से भी नहीं चूक रहा। पुलिस द्वारा मिली छूट का फायदा उठाकर यह कबाड़ी बेखौफ होकर अपने व्यापार को बढ़ावा दे रहा है। स्थानीय लोग इस कबाड़ी की गतिविधियों से परेशान हैं, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के कारण वे कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा सिरगिट्टी, सिविल लाइन, कोतवाली, चकरभाठा क्षेत्र में भी बड़े कबाड़ी सक्रिय हैं।

अवैध सामान की खरीद-फरोख्त

कबाड़ी अक्सर चोरी के अन्य सामान, जैसे धातु, तार, और अन्य उपकरण भी खरीदते हैं और उन्हें बेचते हैं। कबाड़ी स्थानीय अपराधियों के साथ मिलकर चोरी और अन्य अपराधों में संलिप्त रहते हैं। वे चोरी के सामान को छिपाने और बेचने में मदद करते हैं। पुलिस की अनदेखी और कुछ मामलों में मिलीभगत ने कबाड़ियों को बेखौफ बना दिया है।

एक दिन में 2 हैट्रिक, गेंदबाज ने 1 ओवर में झटके 4 विकेट, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मचाया कोहराम
हाइलाइट्स

टी20 विश्व कप 2024 में एक दिन में बने 2 हैट्रिक पैट कमिंस के बाद जॉर्डन ने किया कमाल

नई दिल्ली. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने अमेरिका के खिलाफ हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया. जॉर्डन टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने एक ओवर में हैट्रिक सहित 4 विकेट लेकर पूरी महफिल लूट ली. टी20 विश्व कप के इतिहास में ये पहला मौका है जब एक दिन में दो गेंदबाजों ने हैट्रिक पूरी की. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने अफगानिस्तान के खिलाफ सुबह हैट्रिक ली वहीं रात को इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन ने दूसरे मैच में हैट्रिक लेकर बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली.

क्रिस जॉर्डन (Chris Jordan) ने अमेरिका (ENG vs USA) के खिलाफ बारबाडोस में जारी टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup) के 49वें मैच में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज हैं. उन्होंने अमेरिका की पारी के 19वें ओवर में 5 मैचों में हैट्रिक सहित 4 विकेट अपने नाम किए. जॉर्डन ने 2.5 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट लिए.

IND vs AUS Head to Head: भारत को हराना ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं है आसान, टी20 में किसका पलड़ा भारी? जानिए हेड टू हेड आंकड़े

जॉर्डन ने यूं बनाई हैट्रिक
क्रिस जॉर्डन ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर कोरी एंडरसन को आउट किया. उन्होंने एंडरसन को हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराया. दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना. तीसरी गेंद पर अली खान को क्लीन बोल्ड कर दिया जबकि चौथी गेंद पर नोस्तुश केनजिगे को एलबीडब्ल्यू आउट किया वहीं पांचवीं गेंद पर सौरभ नेत्रवलकर को बोल्ड कर अपनी हैट्रिक पूरी की.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में तीसरी हैट्रिक
क्रिस जॉर्डन इस विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने. इसी विश्व कप में पैट कमिंस ने लगातार दो मैचों में हैट्रिक लेकर खूब वाहवाही बटोरी. कमिंस ने बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में हैट्रिक ली.

Tags: England Cricket, Icc T20 world cup, United States of America

UGC-NET पेपर लीक मामले की जांच कर रही CBI टीम से नवादा में मारपीट, अफसर की फाड़ी शर्ट

CBI Workforce Attacked In Nawada 18 जून को सरकार ने फैसला यूजीसी नेट परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया। सरकार ने पेपर लीक की चर्चा के बीच इसकी जांच सीबीआई को दे दी। सीबीआई की टीम जांच के लिए नवादा के रजौली गई, जहां उस पर गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 23 Jun 2024 08:28:02 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 23 Jun 2024 08:28:02 PM (IST)

UGC-NET पेपर लीक मामले की जांच कर रही CBI टीम से नवादा में मारपीट, अफसर की फाड़ी शर्ट
UGC-NET पेपर लीक मामले में पूछताछ के लिए नवादा पहुंची CBI टीम को घेरे खड़े लोग। (फोटो-IANS)

HighLights

  1. सीबीआई की टीम हेड ने रजौली थाना में दर्ज कराई एफआईआर
  2. रजौली पुलिस की गिरफ्त में युवती सहित चार लोग।
  3. पुलिस ने गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा।

एजेंसी, नवादा। यूजीसी नेट पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम पर नवादा में कुछ बदमाशों ने मारपीट कर दी। सीबीआई टीम के ड्राइवर के साथ मारपीट की। इस दौरान एक अफसर की शर्ट भी फट गई।

सीबीआई की टीम रजौली थाना क्षेत्र के मुरहेना पंचायत के कसियाडीह गांव पहुंची थी। वहां टीम के लोग फूलचंद प्रसाद की पत्नी बबित कुमार के घर से जांच कर लौट रहे थे। इस दौरान गांव के अन्य लोगों ने टीम को चारों तरफ से घेर लिया।

उन्होंने सिविल ड्रेस में शामिल टीम के सदस्यों को नकली सीबीआई बताना शुरू कर दिया। इस दौरान अधिकारियों ने अपना आईडी कार्ट भी दिखाया, लेकिन वह नहीं माने। नवादा नगर थाना की महिला कॉन्स्टेबल काजल कुमारी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ उग्र होती चली गई। उन्होंने अधिकारियों से बदतमीजी देना शुरू कर दिया। अपने साथ हुई मारपीट की सीबीआई की टीम हेड ने रजौली थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

सीबीआई की टीम ने इस दौरान रजौली पुलिस बल को जानकारी दी। उसके बाद भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में ड्राइवर संजय सोनी को गंभीर चोटें आई हैं। सीबीआई के एक अधिकारी की शर्ट फट गई।

टीम ने मौके से ये चीजें की बरामद

सीबीआई की टीम ने पेपर लीक मामले में गिरफ्तार एक युवक व कसियाडीह की एक युवती से मुलाकात की। उनसे मिली जानकारी के बाद टीम ने छापा मारा। वहां से दो मोबाइल, बैंक पासबुक व यूजीसी नेट से संबंधित कुछ कागजात बरामद किए हैं।

Swara Bhaskar received indignant on physique shaming, know the way she reacted | बॉडी शेमिंग पर भड़कीं स्वरा भास्कर: सोशल मीडिया यूजर ने उनकी फोटो शेयर कर पूछा-ये खाती क्या है? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बॉडी शेमिंग किए जाने पर भड़क गई हैं। दरअसल, हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्वरा की पुरानी और नई तस्वीर शेयर करके उनका लुक कंपेरिजन किया था।

इतना ही नहीं यूजर ने स्वरा के बढ़े वजन का मजाक उड़ाते हुए कहा था, ‘ये खाती क्या है’? स्वरा ने ट्रोलर की इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘मैं मां बनी हूं, कुछ अच्छा कीजिए नलिनी’।

फूड ब्लॉगर नलिनी की पोस्ट जिसपर स्वरा ने रिप्लाई किया।

फूड ब्लॉगर नलिनी की पोस्ट जिसपर स्वरा ने रिप्लाई किया।

स्वरा पहले भी लगा चुकीं यूजर की क्लास

स्वरा इससे पहले भी सोशल मीडिया यूजर नलिनी की क्लास लगा चुकी हैं जो कि पेशे से खुद को फूड ब्लॉगर बताती हैं। कुछ दिनों पहले नलिनी ने अपने खाने की प्लेट का फोटो शेयर किया था जिसमें पनीर और फ्राइड राइस रखा था। नलिनी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘मुझे वेजिटेरियन होने पर गर्व है। मेरी प्लेट आंसुओं, क्रूरता और पाप से मुक्त है।’

स्वरा ने इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा- ‘सच कहूं तो। मुझे वेजिटेरियन लोगों की एक बात समझ नहीं आती। आप लोगों की सारी डाइट गायों को जबरन गर्भवती कराकर, फिर उन्हें उनके बच्चों से अलग करने और उनका दूध चुराने से बनती है। इसके अलावा आप जड़ वाली सब्जियां खाते हैं, जिससे पूरा पौधा ही खत्म हो जाता है। रिलैक्स करिए, बहुत ज्यादा सवाल-जवाब करने की जरुरत नहीं है, क्योंकि बकरीद है।’ उनके इस कमेंट पर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया था।

स्वरा ने पिछले दिनों ये फोटो शेयर की थी जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

स्वरा ने पिछले दिनों ये फोटो शेयर की थी जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

बेबाकी के चलते नहीं मिल रहा काम

स्वरा पिछले दिनों इंडस्ट्री में साइडलाइन किए जाने वाले बयान की वजह से भी सुर्खियों में थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि विवादित मुद्दों पर अपनी राय रखने और बेबाकी की वजह से उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिल रहा है। उन्हें फिल्ममेकर्स और इंडस्ट्री के लोग साइडलाइन करते हैं। फिल्ममेकर्स उनके खिलाफ गलत बातें बोलते हैं और उन्हें विवादित एक्ट्रेस का टैग देकर काम नहीं देते हैं।

बेटी राबिया के साथ फहाद और स्वरा।

बेटी राबिया के साथ फहाद और स्वरा।

2023 में हुई थी स्वरा की शादी

स्वरा ने 2023 में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी की थी। 23 सितंबर 2023 को स्वरा ने एक बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम राबिया है। शादी के बाद से ही स्वरा फिल्मों से दूर हैं और बेटी की परवरिश में बिजी हैं।