Monali Thakur | Bollywood Singer Monali Thakur Bhopal Live performance Controversy | मोनाली ठाकुर के साथ कॉन्सर्ट में हुई बदसलूकी: भीड़ से एक शख्स ने किया प्राइवेट पार्ट पर कमेंट, सिंगर ने शो रोककर लगाई क्लास

11 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

सिंगर मोनाली ठाकुर के साथ हाल ही में हुए एक कॉन्सर्ट में बदसलूकी हुई है। सिंगर स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं, इसी बीच भीड़ में खड़े एक शख्स ने उनके प्राइवेट बॉडी पार्ट पर कमेंट कर दिया। सिंगर ने कमेंट सुनते ही बीच में कॉन्सर्ट रोक दिया और कमेंट करने वाले शख्स की जमकर क्लास लगाई है। सिंगर ने कहा कि अकसर लोग भीड़ में छिपकर सेक्सुअल हैरेसमेंट कर बच निकलते हैं।

भोपाल की यूनिवर्सिटी में शो करने पहुंची थीं मोनाली ठाकुर

शनिवार 29 जून को मोनाली ठाकुर भोपाल, मध्यप्रदेश की सेज यूनिवर्सिटी में परफॉर्म करने पहुंची थीं। कॉन्सर्ट में कॉलेज के बच्चों की भीड़ थी। शो चल ही रहा था कि अचानक सिंगर मोनाली ठाकुर ने गाना बंद कर दिया। उन्होंने अपनी टीम को भीड़ की तरफ इशारा करते हुए कुछ कहा और भड़क गईं।

इसके बाद मोनाली ठाकुर में माइक पर उस शख्स की क्लास लगाते हुए सरेआम बताया कि भीड़ में खड़े एक शख्स ने उनके प्राइवेट पार्ट पर कमेंट किया है। सिंगर ने कहा, ‘कुछ लोग छिपकर लोगों को हैरेस करते हैं। ये सेक्सुअल हैरेमेंट है और ये ठीक नहीं है। मैं इस मुद्दे पर आवाज उठा रही हूं, जिससे वो इसे याद रख सके।’

आगे सिंगर ने कहा, ‘अगर कोई इस तरह पब्लिक डोमेन में चिल्लाए तो ये ठीक नहीं है। आपको इस तरह का नहीं होना चाहिए, आप काफी यंग हैं। आपको इस तरह की बात नहीं कहनी चाहिए। ये मेरे लिए ही नहीं बल्कि किसी के लिए भी सुनना अच्छा नहीं होगा। मैं बस यही कहना चाहती हूं। मुझे इस पर आवाज उठानी थी, क्योंकि अकसर लोग छिपकर निकल जाते हैं। मौका मिला तो मैंने कहा। बाकियों का पता चलता तो बाकियों को भी बोलती कि ये गलत है। ये वाकई गलत है।’

मोनाली ठाकुर की टीम ने भी लड़के को समझाया है। मामला शांत होने के बाद मोनाली ठाकुर ने समय न गंवाते हुए दोबारा गाना शुरू कर दिया था।

कॉन्सर्ट से पहले मोनाली ठाकुर ने बैक स्टेज से एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी।

कॉन्सर्ट से पहले मोनाली ठाकुर ने बैक स्टेज से एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी।

नेशनल अवॉर्ड हासिल कर चुकी हैं सिंगर मोनाली ठाकुर

बताते चलें कि 38 साल की सिंगर मोनाली ठाकुर ‘सवार लूं’, ‘ये मोह मोह के धागे’, ‘तूने मारी एंट्रियां’ और ‘जरा जरा टच मी’ जैसे बेहतरीन गानों के लिए जानी जाती हैं। दम लगा के हइशा फिल्म के गाने ये मोह मोह के धागे के लिए सिंगर को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। सिंगर, राइजिंग स्टार, सा रे गा मा पा और सुपर सिंगर जैसे शोज में बतौर जज भी नजर आ चुकी हैं।

पूर्व प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी से नेशनल अवॉर्ड लेती हुईं मोनाली ठाकुर।

पूर्व प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी से नेशनल अवॉर्ड लेती हुईं मोनाली ठाकुर।

Gupt Navratri 2024: आषाढ़ गुप्त नवरात्र दस दिन की, महादेवी के 10 महाविद्याओं की होगी आराधना

हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्र की शुरुआत छह जुलाई, शनिवार से होगी। उस दिन वृद्धि योग बनेगा। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि इस बार आषाढ़ गुप्त नवरात्र नौ नहीं बल्कि 10 दिनों की होगी, ऐसा चतुर्थी तिथि की वृद्धि होने के कारण होगा। जो कि 15 जुलाई तक रहेगी। नवरात्र मां दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा करते हैं।

By Jogendra Sen

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 02:26:50 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 02:26:50 PM (IST)

Gupt Navratri 2024: आषाढ़ गुप्त नवरात्र दस दिन की, महादेवी के 10 महाविद्याओं की होगी आराधना

HighLights

  1. आषाढ़ गुप्त नवरात्र वृद्धि योग में छह जुलाई से
  2. इस बार घोड़े पर सवार होकर आएंगी माता
  3. देवी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्र की शुरुआत छह जुलाई, शनिवार से होगी। उस दिन वृद्धि योग बनेगा। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि इस बार आषाढ़ गुप्त नवरात्र नौ नहीं बल्कि 10 दिनों की होगी, ऐसा चतुर्थी तिथि की वृद्धि होने के कारण होगा। जो कि 15 जुलाई तक रहेगी। नवरात्र मां दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि देवी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही यह दिन तंत्र विद्या के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। साथ ही यह साधना गुप्त रूप से की जाती है। मान्यता है कि अगर कोई साधक अपनी साधना को किसी दूसरे व्यक्ति को बता देता है, तो पूजा का फल नष्ट हो जाता है।

इस बार घोड़े पर सवार होकर आएंगी माता

जिस वार से नवरात्र शुरू होती है, उसके अनुसार देवी का वाहन निश्चित होता है। चूंकि इस बार आषाढ़ गुप्त नवरात्र का पर्व छह जुलाई, शनिवार से शुरू हो रहा है, इसलिए देवी का वाहन घोड़ा है। देवी का ये वाहन शुभ नहीं माना जाता। ऐसा होने से पड़ोसी देशों से विवाद की स्थिति बनने का खतरा रहता है।

आषाढ़ गुप्त नवरात्र तिथि और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्र की शुरुआत छह जुलाई, दिन शनिवार को होगी। वहीं, इसका समापन 15 जुलाई, दिन सोमवार को होगा। वैदिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के प्रतिपदा तिथि की शुरुआत छह जुलाई सुबह चार बजकर 25 मिनट पर आरंभ होगी और इसका अंत सात जुलाई सुबह चार बजकर 25 मिनट पर होगा।

कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त

कलश की स्थापना छह जुलाई सुबह पांच बजकर 11 मिनट से लेकर सात बजकर 26 मिनट पर करना अच्छा होगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त पर भी कलश स्थापना की जा सकती है, जो सुबह 11 बजे से लेकर 12 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना करना बेहद शुभ माना जाता है।

Bedi Hanuman Temple: भगवान जगन्नाथ ने हनुमान जी को जंजीरों से बांध दिया था, यह था कारण

ओडिशा राज्‍य के पुरी में स्थित बेड़ी हनुमान मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर है। यहां पर स्‍थापित हनुमान जी की मूर्ति बेहद खास है। इस मंदिर में हनुमान जी बेड़ियों में बंधे हुए हैं। इसलिए इसे जंजीर वाले हनुमान भी कहते हैं। कहा जाता है जगन्‍नाथ जी ने इस धाम की रक्षा का दायित्‍व हनुमान जी को सौंपा था।

By Ekta Sharma

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 02:02:14 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 02:25:14 PM (IST)

बेड़ी हनुमान मंदिर पुरी में स्थापित भगवान हनुमान

HighLights

  1. जगन्नाथ के मंदिर से जुड़ी कई रहस्यमयी कथाएं प्रचलित हैं।
  2. यहां मौजूद बेड़ी हनुमान मंदिर भी काफी रहस्यमयी है।
  3. यहां भगवान जगन्नाथ ने हनुमानी जी को बेड़ी से बांध दिया था।

धर्म डेस्क, इंदौर। Bedi Hanuman Temple: ओडिशा स्थित पुरी धाम में भगवान जगन्नाथ विराजमान है। भगवान जगन्नाथ के मंदिर से जुड़ी कई रहस्यमयी कथाएं प्रचलित हैं। लेकिन, इस मंदिर के आसपास कई रहस्यमयी मंदिर भी हैं, जिनमें से एक हनुमान जी का मंदिर भी है, जहां उनकी मूर्ति जंजीरों में कैद करके रखी गई है। इस मंदिर को बेड़ी हनुमान मंदिर के नाम से जाना जाता है। आज हम आपको बेड़ी हनुमान मंदिर पुरी से जुड़ी पौराणिक कथा बताने जा रहे हैं।

बेड़ी हनुमान मंदिर पुरी से जुड़ी कथा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, एक बार सभी देवता, मनुष्यों और गंधर्वों को भगवान जगन्नाथ के दर्शन की इच्छा हुई। सभी भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी धाम पहुंचे। सभी को दर्शन के लिए जाते देख समुद्र को भी दर्शन की इच्छा हुई और उसने कई बार मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास किया, जिससे मंदिर और भक्तों को बहुत कष्ट हुआ।

जब समुद्र ने कई बार मंदिर और वहां आने वाले भक्तों को नुकसान पहुंचाया, तो सभी भक्तों ने भगवान जगन्नाथ से इस समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया। समुद्र की भगवान के दर्शन की इच्छा के कारण भक्तों के लिए भगवान के दर्शन करना संभव नहीं था। तब भगवान जगन्नाथ ने समुद्र पर नियंत्रण करने के लिए हनुमान जी को कहा। हनुमान जी ने समुद्र को बांध दिया। इसी कारण पुरी का समुद्र शांत रहता है।

naidunia_image

समुद्र ने दी हनुमान जी को चुनौती

ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी भगवान जगन्नाथ की आज्ञा का पालन करते हुए दिन-रात समुद्र की पहरेदारी करते थे। इससे समुद्र का मंदिर में प्रवेश करना कठिन हो गया। हनुमान जी की भक्ति का लाभ उठाने के लिए समुद्र ने बड़ी चतुराई से उन्हें चुनौती देते हुए पूछा कि आप कैसे भगवान के भक्त हैं, जो कभी दर्शन करने नहीं जाते। भगवान जगन्नाथ के अनूठे सौन्दर्य का गुणगान करने का आपका मन नहीं होता। तब हनुमान जी ने भी सोचा कि बहुत समय हो गया, क्यों न आज प्रभु के दर्शन कर लिए जाएं।

भगवान जगन्नाथ हो गए थे नाराज

कथा के अनुसार, समुद्र के उकसाने पर हनुमान जी भी भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने चले गए। तब समुद्र भी उनके पीछे चलने लगा। इस प्रकार पवनपुत्र जब-जब मंदिर में जाते, समुद्र भी उनके पीछे-पीछे चलने लगता। इस तरह मंदिर को फिर से क्षति होने लगी। तब हनुमान जी की इस आदत से क्रोधित होकर जगन्नाथ जी ने उन्हें सोने की बेड़ी से बांध दिया। कहा जाता है कि जगन्नाथ पुरी में समुद्र तट पर बेड़ी हनुमान जी का प्राचीन मंदिर वही स्थान है, जहां उन्हें भगवान ने बांधा था।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

T20 World Cup 2024: जीत के बाद इमोशनल हुए रोहित शर्मा, ऋतिका ने यूं लगाया गले, देखें VIDEO

नई दिल्ली. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप 2024 (T20 World cup 2024) का खिताब जीत लिया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया 13 साल बाद विश्व कप जीतने में कामयाब रही. जीत के बाद रोहित शर्मा काफी इमोशनल दिखाई दिए. उनके आंखों से आंसू भी छलकते दिखे. रोहित शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं था. इस दौरान ऋतिका सजदेह भी उनके साथ नजर आई. ऋतिका ने उन्हें गले लगाया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में रोहित शर्मा और उनकी पत्नी ऋतिका सजदेह एक दूसरे से गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए ये सबसे बड़ी जीत है. कप्तानी करते हुए उन्होंने पहली वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की. रोहित की कप्तानी में पिछले साल 2023 में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था.

T20 World Cup Last: पीएम मोदी ने फोन कर दी टीम इंडिया को जीत की बधाई, रोहित और विराट से कही से ये बात

प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया से फोन कर बात की और उन्हें टीम 20 वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के योगदान को लेकर भी उनकी सराहना की। गौरतलब है कि इससे पहले पीएम मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर भी भारतीय टीम को बधाई दी थी।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 10:54:04 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 10:54:31 AM (IST)

T20 World Cup Final: पीएम मोदी ने फोन कर दी टीम इंडिया को जीत की बधाई, रोहित और विराट से कही से ये बात
प्रधानमंत्री मोदी ने दी भारतीय टीम को जीत की बधाई

HighLights

  1. 17 साल बाद टी 20 वर्ल्ड कप में जीती भारतीय टीम
  2. साउथ अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब जीता
  3. पीएम ने रोहित और विराट के योगदान को सराहा

T20 World Cup Last एजेंसी, नई दिल्ली। टी 20 वर्ल्ड कप में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम से फोन कर बात की और उन्हें इस जीत के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही विराट कोहली की भी सराहना की।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ‘पीएम मोदी ने आज टीम इंडिया से फोन पर बात की और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने रोहित शर्मा को उनकी शानदार कप्तानी के लिए बधाई दी और उनके टी20 करियर की सराहना की। साथ ही फाइनल में विराट कोहली की पारी के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की भी सराहना की।’

— ANI Digital (@ani_digital) June 30, 2024

वीडियो जारी कर भी दी थी बधाई

पीएम मोदी ने जीत के बाद वीडियो जारी कर भी टीम इंडिया को बधाई दी थी। उन्होंने कहा, टीम इंडिया को इस भव्य विजय के लिए सभी देशवासियों की तरफ से बहुत बहुत बधाई। आज 140 करोड़ देशवासी आपके इसशानदार प्रदर्शन के लिए गर्व अनुभव कर रहे हैं। खेल के मैदान में अपने वर्ल्ड कप जीता। लेकिन हिंदुस्तान के हर गांव, गली, मोहल्ले में आपने कोटी कोटी देशवासियों का दिल जीत लिया।

सात रन से जीता मैच

गौरतलब है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया से साउथ अफ्रीका को सात रन से हराकर मैच और टी20 का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से विराट कोहली ने 76 रन बनाए। भारत ने आखिरी टी20 वर्ल्ड कप 2007 में जीता था, जिसके 17 साल बाद एक बार फिर टीम ने यह खिताब अपने नाम किया है।

T20 World Cup, Celebs congratulated Crew India , Virat Videocall Anusha After Win | टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर सेलेब्स ने दी मुबारकबाद: ​​​​​​​अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल कर भावुक हुए विराट कोहली, अमिताभ बच्चन बोले- मैं मैच देखता तो हार जाते

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

29 जून को बारबडोस में हुए फिनाले में साउथ अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल की है। टीम इंडिया के चैंपियनशिप जीतने पर भारत समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी टीम को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है। स्टेडियम से सामने आई विराट कोहली की एक तस्वीर भी सुर्खियों में है, जिसमें वो जीत के बाद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों से वीडियो कॉल कर भावुक होते नजर आ रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट के जरिए मैच के बाद बेटी वामिका की चिंता व्यक्त की है। अमिताभ बच्चन ने इंडिया की जीत पर लिखा है कि उन्होंने मैच नहीं देखा, क्योंकि उनका मानना है कि अगर वो मैच देखते तो टीम हार जाती। इसी के साथ सलमान खान, अजय देवगन, आलिया भट्ट समेत बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है।

जीत के तुरंत बाद विराट ने किया अनुष्का को कॉल

हाल ही में बारबडोस के स्टेडियम से विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो जीत के ठीक बाद पत्नी अनुष्का शर्मा से वीडियो कॉल करते नजर आए हैं। इस दौरान विराट, अनुष्का को मुंह चिढ़ाते और जीत अनाउंस करते नजर आए हैं।

इसके बाद अनुष्का ने विराट की एक तस्वीर शेयर कर लिखा है, ‘और…मुझे इस आदमी से प्यार है। तुम्हें अपना घर कहने पर शुक्रगुजार हूं। अब जाओ और मेरे लिए इसे सेलिब्रेट करते हुए स्पार्कलिंग वॉटर से भरा ग्लास पियो।’

अनुष्का ने बताई बेटी की सबसे बड़ी चिंता

टीम इंडिया की तस्वीर शेयर कर अनुष्का ने बेटी वामिका की सबसे बड़ी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने लिखा है, ‘हमारी बेटी की सबसे बड़ी चिंता ये है कि सभी प्लेयर्स के रोने के बाद उन्हें चुप करवाने के लिए गले कौन लगाएगा। हां, मेरी प्रिय, उन्हें 1.5 अरब लोगों ने गले लगाया है। क्या जीत थी और क्या लीजेंड्री अचीवमेंट है। बधाई हो चैंपियंस।’

सलमान खान ने भी X प्लेटफॉर्म (पहले ट्विटर) पर चैंपियंस की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी है।

अमिताभ बच्चन बोले- मैं मैच देखता तो हार जाते

टीम इंडिया की जीत पर अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग शेयर कर लिखा है, ‘एक्साइटमेंट, इमोशन्स और आशंका। सब हो गया और खत्म हो गया। टीवी नहीं देखी गई, क्योंकि जब मैं देखता हूं तो हम हार जाते हैं। टीम इंडिया के आंसुओं के साथ तालमेल बैठाते हुए आंसू आए, मस्तिष्क में और कुछ नहीं जाता।

टीम इंडिया की जीत पर सेलेब्स की ये पोस्ट भी देखिए-

आलिया भट्ट ने टीम इंडिया के सेलिब्रेशन की तस्वीर के साथ लिखा है, हम जीत गए।

आलिया भट्ट ने टीम इंडिया के सेलिब्रेशन की तस्वीर के साथ लिखा है, हम जीत गए।

अजय देवगन ने लिखा, खुशी को शब्द बयां नहीं कर सकते।

अजय देवगन ने लिखा, खुशी को शब्द बयां नहीं कर सकते।

वरुण धवन ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है।

वरुण धवन ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है।

रवीना टंडन ने परिवार के साथ मैच देखने के वीडियोज शेयर किए हैं।

रवीना टंडन ने परिवार के साथ मैच देखने के वीडियोज शेयर किए हैं।

मोहनलाल ने बधाई देते हुए लिखा है, 11 साल के इंतजार को खत्म कर दिया।

मोहनलाल ने बधाई देते हुए लिखा है, 11 साल के इंतजार को खत्म कर दिया।

महेश बाबू ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है।

महेश बाबू ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है।

अल्लू अर्जुन ने टीम को दी बधाई।

अल्लू अर्जुन ने टीम को दी बधाई।

कार्तिक आर्यन ने पोस्ट कर लिखा, आज वर्ल्ड कप नहीं दिल जीत लिया।

कार्तिक आर्यन ने पोस्ट कर लिखा, आज वर्ल्ड कप नहीं दिल जीत लिया।

CG Farmers: छत्‍तीसगढ़ के किसान छोड़ रहे खतरनाक रसायन, एक लाख एकड जमीन जैविक खेती में बदली

10 वर्षों से पांच एकड़ में जैविक खेती कर रहे हैं। सामान्य चावल के मुकाबले जैविक पद्धति से उगाएं छत्तीसगढ़ी देवभोग की कीमत बाजार में तीन गुणा है। वे प्रति किलो 150 से 200 रुपये की दर से चावल बेचते हैं, जबकि बाजार में सामान्य चावल की कीमत 50 से 60 रुपये हैं।

By Sandeep Tiwari

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 01:59:31 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 01:59:31 PM (IST)

महासमुंद जिले के बागबहारा विकासखंड के गांव कसेकेरा निवासी थ्रियेन्द्र प्रताप सिंह के खेत में हो रही जैविक खेती।

HighLights

  1. छत्‍तीसगढ़ के 65 हजार किसानों ने अपनाई जैविक खेती
  2. 50 हजार किसानों को जल्द मिलेगा सर्टिफिकेट
  3. बाजार में सामान्य उत्पादों से तीन गुणा ज्यादा कीमत

अजय रघुवंशी/राज्य ब्यूरो, नईदुनिया/रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 10 वर्ष में 65 हजार से ज्यादा किसानों ने कृषि कार्य में खतरनाक रसायन का प्रयोग बंद करते हुए जैविक खेती को अपना लिया है। इन वर्षों में एक लाख एक हजार एकड़ जमीन जैविक खेती में तब्दील हो चुकी है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का फायदा लेते हुए किसानों ने जैविक खेती का पीजीएस प्रमाणीकरण भी ले लिया है। जैविक फसलों में किसान बासमती, छत्तीसगढ़ी देवभोग, बादशाह भोग, दुबराज, जीराफुल, तुलसी-मंजरी सहित मक्का, कोदो-कुटकी,दाल-दलहन की फसलें उगा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले को पूर्णत: जैविक जिला घोषित किया जा चुका है। वहीं 2024-25 में 21 हजार 942 किसानों को जैविक खेती से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 50 हजार किसानों के 93 हजार एकड़ के पीजीएस प्रमाणीकरण की कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में पीजीएस प्रमाणित एक लाख एकड़ से अधिक जमीन जैविक खेती में परिवर्तित हो चुकी है।

10 साल कर रहे जैविक खेती, मुनाफा तीन गुणा

महासमुंद के गांव कसेकेरा निवासी थ्रियेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि वे बीते 10 वर्षों से पांच एकड़ में जैविक खेती कर रहे हैं। सामान्य चावल के मुकाबले जैविक पद्धति से उगाएं छत्तीसगढ़ी देवभोग की कीमत बाजार में तीन गुणा है। वे प्रति किलो 150 से 200 रुपये की दर से चावल बेचते हैं, जबकि बाजार में सामान्य चावल की कीमत 50 से 60 रुपये हैं। जैविक खेती के बाद उत्पादों के लिए मार्केटिंग की जरूरत नहीं पड़ती। घर से उठाव हो जाता है। धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के जयचंद मरकाम ने बताया कि वे अपने खेतों में जैविक पद्धति से चावल, दाल-दलहन की खेती कर रहे हैं। उत्पाद हाथों-हाथ बिक रहे हैं।

एक नजर में

1. प्रदेश में विभागीय योजना अंतर्गत लगभग 65,000 किसानों के 41,000 हेक्टेयर रकबा का पीजीएस प्रमाणीकरण किया जा चूका है।

2. 50,000 किसानों के 38,000 हेक्टेयर रकबा को पीजीएस प्रमाणीकरण की कार्यवाही की जा रही है।

3. राज्य में पीजीएस इंडिया के माध्यम से जैविक फसलों के प्रणालीकरण के लिए 53 क्षेत्रीय परिषद् पंजीकृत है।

4. राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 2014 से राज्य पोषित जैविक खेती मिशन एवं वर्ष 2016 से केंद्र प्रवर्तित परंपरागत कृषि विकास योजना संचालित है। वर्तमान में 22 जिलों में योजना का संचालन किया जा रहा है।

बाक्स…

पीजीएस प्रमाणीकरण क्या है ?

पीजीएस इंडिया से प्राप्त सर्टिफिकेट के मुताबिक जैविक उत्पाद उगाने वाला किसान “प्रमाणित जैविक उत्पादक किसान” कहलाता है। जैविक उत्पादन की विभिन्न अवस्थाओं जैसे-उत्पादन, प्रसंस्करण, भंडारण आदि का राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय जैविक मानकों के आधार पर निरीक्षण करने के उपरांत किसान को “प्रमाणित जैविक खेत/उत्पाद” का प्रमाण-पत्र दिया जाता है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, जुलाई 2018 से समुचित लेबलिंग के बिना जैविक खाद्य उत्पादों को बेचना गैर-कानूनी माना गया है।

29अजय4

Manoj Pandey: जनरल मनोज पांडे सेवानिवृत्त, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, उपेंद्र द्विवेदी होंगे सेनाध्यक्ष

मनोज पांडे सेनाध्‍यक्ष के पद से रविवार को रिटायर हो गए। अब उपेंद्र द्विवेदी नए सेनाध्यक्ष होंगे। लोकसभा चुनाव के चलते मनोज पांडे के कार्यकाल को एक माह के लिए बढ़ा दिया गया था। अपने विशिष्ट करियर के दौरान जनरल पांडे ने अंडमान और निकोबार कमांड (CINCAN) के कमांडर-इन-चीफ के रूप में भी काम किया था, जो भारत की एकमात्र त्रि-सेवा कमान है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 01:51:04 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 01:51:04 PM (IST)

Manoj Pandey: जनरल मनोज पांडे सेवानिवृत्त, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, उपेंद्र द्विवेदी होंगे सेनाध्यक्ष
जनरल मनोज पांडे को दी गई विदाई

HighLights

  1. 26 माह तक थलसेनाध्यक्ष के पद पर रहे मनोज पांडे
  2. 30 मई को ही सेवानिवृत्त होने वाले थे मनोज पांडे
  3. उपेंद्र द्विवेदी वरिष्ठता के आधार पर बने नए सेनाध्यक्ष

Manoj Pandey एएनआई, नई दिल्ली। भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे का कार्यकाल पूरा होने के बाद आज उन्हें विदाई दी गई। उनके स्थान पर अब लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी नए सेनाध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले मनोज पांडे ने दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

एक माह बढ़ाया था कार्यकाल

सेनाध्यक्ष मनोज पांडे 30 मई को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने एक साल के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया था। मनोज पांडे परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित हैं। जनरल एमएम नरवणे की सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें थल सेना के सेनाध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी।

Basic Manoj Pande #COAS, was introduced a Ceremonial Guard of Honour on the #SouthBlock Lawns, #NewDelhi, on the event of relinquishing the appointment of Chief of the Military Employees.

His distinctive & illustrious profession within the service of the Nation, spanning over 4 many years,… pic.twitter.com/Qzak5Sre28

— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) June 30, 2024

जानें नए थल सेनाध्यक्ष के बारे में

नए थल सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी मध्य प्रदेश के रीवा जिले में जन्‍में हैं। सैनिक स्कूल रीवा के 1973 से 1981 बैच के छात्र रहे जनरल उपेंद्र द्विवेदी अति विशिष्ठ सेवा मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ उत्तरी कमान रहे हैं। देश में आतंकवाद विरोधी अभियानों में उनकी विशेष महारत है। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी को वरिष्ठता के आधार पर नियुक्त किया गया है।

Video: जीत के बाद कोच द्रविड़ का चौंकाने वाला बयान, रोहित को मैं बहुत याद करूंगा, उम्मीद है कि हम दोस्त बने रहेंगे

ब्रिजटाउन. भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर लंबे वक्त के चले आ रहे ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया. पिछले साल वनडे वर्ल्ड फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा के साथ कोच राहुल द्रविड़ हद से ज्यादा मायूस हो गए थे. आम तौर पर शांतचित्त रहने वाले राहुल द्रविड़ टी20 विश्व कप जीतने के बाद बच्चों की तरह उछलते नजर आये और बतौर खिलाड़ी जो ट्रॉफी नहीं जीत सके, उसे कोच के तौर पर दिलाने के लिये उन्होंने अपनी टीम को धन्यवाद दिया.

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर आईसीसी खिताब के लिये 11 साल का इंतजार खत्म किया. द्रविड़ ने जीत के बाद कहा ,‘‘ पिछले कुछ घंटों में मेरे पास शब्द नहीं है. मुझे इस टीम पर गर्व है, जिस तरह से कठिन परिस्थितियों में टीम ने संघर्ष किया. पहले छह ओवर में तीन विकेट गंवाने के बाद इस तरह की जीत दर्ज करना बताता है कि यह टीम जुझारूपन छोड़ने वाली नहीं है. एक खिलाड़ी के तौर पर मैं इतना खुशकिस्मत नहीं रहा कि विश्व कप जीत सकूं. मैने खेलने के दिनों में अपनी ओर से पूरी कोशिश की लेकिन खेल में यह सब होता है.’’

Nawazuddin doesn’t belong to a poor household | गरीब परिवार से ताल्लुक नहीं रखते नवाजुद्दीन सिद्दीकी: बोले- घरवालों से पैसे नहीं मांगना चाहता था, इस वजह से वॉचमैन की नौकरी की

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हालिया इंटरव्यू में कहा कि लोगों को लगता है कि वे गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि वे गरीब परिवार से नहीं आते हैं। उनकी शक्ल ही ऐसी है कि लोगों को लगता है कि वे गरीब हैं।

नवाज ने यह भी कहा कि उन्होंने वॉचमैन की नौकरी इसलिए नहीं की कि वे गरीब थे, बल्कि इसलिए की क्योंकि वे परिवार वालों से पैसे नहीं मांगना चाहते थे।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अब तक करीब 60 फिल्मों में काम किया है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अब तक करीब 60 फिल्मों में काम किया है।

घर से पैसे ना लेने पड़े, इसलिए वॉचमैन की नौकरी की

शुभंकर मिश्रा को दिए इंटरव्यू में नवाज ने वॉचमैन की नौकरी करने की असल वजह बताई। उन्होंने कहा- मैंने इसलिए वॉचमैन की क्योंकि मैं घर से पैसे नहीं लेना चाहता था। घर पर कभी पैसे की दिक्कत नहीं थी, बस मैं परिवार वालों से पैसे नहीं मांगना चाहता था। ऐसा इसलिए भी था क्योंकि मैं उन लोगों को बिना बताए अपने मन का काम कर रहा था।

माता-पिता मुझे हमेशा पैसे देने के लिए तैयार रहते थे। वे कहते थे- कुछ समस्या होगी, तो बिना झिझक पैसे मांग लेना।

हाल में नवाज की फिल्म 'रौतू का राज' ओटीटी प्लेटफार्म जी 5 स्ट्रीम की गई है।

हाल में नवाज की फिल्म ‘रौतू का राज’ ओटीटी प्लेटफार्म जी 5 स्ट्रीम की गई है।

पैसे के लिए छोटी फिल्मों में करते हैं काम

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में नवाज ने कहा था कि उन्हें छोटी फिल्मों में काम करना पसंद है, भले ही इसके बदले उन्हें कम पैसे मिले। उन्होंने कहा था- मैं छोटी फिल्में करता हूं क्योंकि मैं यहां यही करने आया हूं। हां, कभी-कभी मैं बड़ी फिल्में भी करता हूं, उनमें छोटी भूमिकाएं निभाता हूं। हालांकि ये भी पैसे के लिए ही करता हूं।