Revenue Tax Return: इनकम टैक्स जमा करने के दौरान इन बातों का रखें ध्‍यान, जारी हो सकता है नोटिस

इनकम टैक्स जमा करने के दौरान की गई कुछ लापरवाहियां भविष्य में भारी पड़ सकती है। साथ ही करदाताओं को नोटिस जारी होने के साथ ही, उस पर पेनल्टी भी लग सकती है। ऐसे में जरूरी है कि इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाए।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 02:04:30 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 02:04:30 PM (IST)

31 जुलाई इनकम टैक्‍स रिटर्न की है अंतिम तारीख

HighLights

  1. इनकम टैक्स जमा करने से पूर्व विशेषज्ञ की लें सलाह
  2. रिटर्न में करदाता को सभी आय स्रोतों का देना चाहिए विवरण
  3. रिटर्न के दौरान टैक्स रिजीम में होम लोन में मिलती है छूट

Revenue Tax Return बिजनेस डेक्स, इंदौर। वित्त वर्ष 2024 के लिए इनकम टैक्स जमा करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। इसके बाद रिटर्न जमा करने पर करदाताओं पर पेनल्टी लग सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप सही समय पर इनकम टैक्स जमा करें। हालांकि, इनकम टैक्स जमा करने से पूर्व कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। ताकि भविष्य में आने वाली परेशानियों से बचा जा सके। इन सावधानियों के बारे में आपको यहां बताते हैं।

सही फार्म का चयन

इनकम टैक्स भरने के लिए आपको सही फार्म का चयन करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इनकम टैक्स भरने के बाद आपको नोटिस भी मिल सकता है और आईटी डिपार्टमेंट आप पर जुर्माना भी लगा सकता है। सभी आय के स्रोतों विवरण दें।

सभी आय स्रोतों की जानकारी दें

आईटीआर फाइल करते समय टैक्सपेयर्स को अपने सभी आय के स्रोतों विवरण देना चाहिए। सेविंग अकाउंट, डिविडेंड, ब्याज से आय, किराए से आय, टैक्स फ्री आय और साल के दौरान क्या- क्या गिफ्ट मिले हैं। इसके बारे में पूरी जानकारी देनी चाहिए।

naidunia_image

होम लोन छूट

एक टैक्सपेयर्स अगर सैलरी से आय अर्जित करता है तो उसकी सैलरी का एक भाग एचआरए के रूप में आता है, जिसे वो टैक्स में छूट प्राप्त करता है। इसके साथ ही ओल्ड टैक्स रिजीम में होम लोन छूट भी दी जाती है। निवेश को टैक्स भरने समय इन सभी को जरूर क्लेम करना चाहिए।

एनुअल इन्फामर्शन स्टेटमेंट को चेक करें

इससे आपके सभी वित्तीय लेनदेन, इन्वेस्टमेंट, कैश डिपॉजिट, डिविडेंड, फिक्स्ड डिपाजिट आदि के बारे में पूरी जानकारी मिलती है। एसआईएस को आप आसानी से इनकम टैक्स पोर्टल से ले सकते हैं। यह टैक्सपेयर्स के डाटा से मिलना चाहिए। निवेश करने से पूर्व विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें, उसे अपनी आय-व्यय और बचत की पूरी जानकारी दें।

Vidisha Information: हलाली डैम में दोस्तों संग पिकनिक मनाने पहुंचे पीपुल्स कॉलेज के छात्र की मौत

बिहार का रहने वाला था छात्र। पीपुल्स कॉलेज से बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। छह-साथ दोस्तों के साथ सांची में घूमने के बाद पचमढ़ी झरने पर नहाने पहुंचा था। रविवार को रात में अंधेरा होने की वजह से नहीं हो पाया रेस्क्यू। सोमवार सुबह होमगार्ड के गोताखोरों ने झरने से छात्र का शव निकाला।

By Ashish Yadav

Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 01:26:11 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 01:26:11 PM (IST)

नवदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। हलाली डैम के पास पचमढ़ी झरने में नहाते वक्त एक कालेज छात्र की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक छात्र का नाम 19 वर्षीय संभव चौधरी है, जो बिहार का रहने वाला था और भोपाल के पीपुल्स कॉलेज में बी फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था।

होमगार्ड के एएसआइ एलएन विश्वकर्मा ने बताया कि भोपाल स्थित पीपुल्स कॉलेज के करीब आठ छात्र सोमवार को सांची का भ्रमण करने के बाद हलाली डैम पहुंचे थे। यहां पचमढ़ी झरने में नहाने के दौरान एक छात्र गहरे पानी डूब गया। रात के समय सूचना मिलने के बाद जब मौके पर पहुंचे तो अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू नहीं हो पाया। मंगलवार सुबह पौने 9 बजे रेस्क्यू टीम ने झरने से छात्र के शव को बाहर निकाला।

होमगार्ड एएसआइ के अनुसार किसी भी छात्र को तैरना नहीं आता था। इसके बाद भी वह गहरे झरने के आसपास नहा रहे थे। विदिशा की करारिया थाना पुलिस ने छात्र के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया है जहां उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। Information updating…

जय भीम, जय फिलिस्तीन, लोकसभा में शपथ के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने लगाया नारा, शुरू हुआ विवाद

Asaduddin Owaisi Says Jai Palestine: AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह सांसद के तौर पर शपथ लेने के बाद जय फिलिस्तीन का नारा लगाते दिखाई दिए।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 04:26:37 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 04:26:37 PM (IST)

जय भीम, जय फिलिस्तीन, लोकसभा में शपथ के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने लगाया नारा, शुरू हुआ विवाद
लोकसभा में शपथ लेते हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी। (फोटो- एएनआई)

एएनआई, नई दिल्ली। Asaduddin Owaisi Says Jai Palestine: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन (मंगलवार) को पीपी चौधरी, ओम बिरला, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, चरणजीत सिंह चन्नी, हरसिमरत कौर बादल, सुप्रिया सुले और श्रीकांत शिंदे समेत अनेक नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली।

लोकसभा के पहले सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने शपथ ली थी। इस बीच AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह सांसद के तौर पर शपथ लेने के बाद जय फिलिस्तीन का नारा लगाते दिखाई दिए।

ओवैसी ने लगाया फिलिस्तीन का नारा

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शपथ लेने के दौरान जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना और बाद में जय फिलिस्तीन का नारा लगाया। उन्होंने ‘अल्लाह हू अकबर’ का नारा भी दिया।

खबर अपडेट की जा रही है।

अफगानिस्तान को सचिन-सहवाग समेत अन्य क्रिकेटर्स ने दी बधाई, तेंदुलकर ने लिखी खास बात, कहा- इसे हमेशा…

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 (T20 World cup 2024) के सुपर 8 का आखिरी मुकाबला अफगानिस्तान और बांग्लादेश (Afghanistan vs Bangladesh) के बीच खेला गया. इस मुकाबले को जीतकर अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. उनकी इस जीत के बाद कई पूर्व क्रिकेटर्स अपने अपने रिएक्शंस दे रहे हैं. वीरेंद्र सहवाग , समेत अन्य क्रिकेटर्स समेत अन्य क्रिकेटर्स ने अफगानिस्तान की जमकर तारीफ की.

वीरेंद्र सहवाग ने एक्स अकाउंट से लिखा, “वाह, अफ़गानिस्तान.. क्या प्रयास है. न्यूज़ीलैंड को हराना, ऑस्ट्रेलिया को हराना और विश्व कप के सेमीफ़ाइनल में पहुंचना. यही प्रोग्रेस है. बधाई हो.”

Katni Information : बहुचर्चित हत्‍या मामले में किस्सू तिवारी को आजीवन कारावास की सजा

Katni Information : आरोपित काफी समय से फरार चल रहा था, जिसपर पुलिस ने आरोपी को 22 मई को अयोध्या से गिरफ्तार कर कटनी न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय द्वारा आज किस्सू तिवारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 31 दिसम्बर 1986 की रात में राजेंद्र उर्फ देऊ सिंधी से मारपीट कर भट्टे में फेंक कर की थी हत्या। 2 जनवरी 1987 को भट्टे में मिला था शव।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 02:54:32 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 02:54:32 PM (IST)

Katni News : बहुचर्चित हत्‍या मामले में किस्सू तिवारी को आजीवन कारावास की सजा
कटनी के अलावा जबलपुर व इंदौर में भी उसने अपराध किए थे।

HighLights

  1. हत्या के मामले पर 37 साल बाद न्यायालय ने सुनाया फैसला।
  2. किस्सू तिवारी पर हत्या, अपहरण, हत्या के प्रयास सहित 22 मामले।
  3. दूसरे दिन उसका जला हुआ शव भट्टे से पुलिस ने बरामद किया था।

Katni Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। किस्सू तिवारी के बहुचर्चित मामले में न्यायालय का फैसला आया। चूना भट्टे में युवक को फेंक कर हत्या के मामले पर 37 साल बाद न्यायालय ने सुनाया फैसला। कुख्यात अपराधी किस्सू तिवारी को पंचम अपर जिला सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सुनाई सजा।

युवक का अपहरण कर उसे जिंदा चूने के भट्टे के डाल दिया था

जिले के कुख्यात अपराधी किस्सू उर्फ किशोर तिवारी पर एक युवक का अपहरण कर उसे जिंदा चूने के भट्टे के डाल देने के मामले में जिला न्यायालय में सुनवाई चल रही थी। सोमवार को मामले में फैसला आने की संभावना थी। सुबह से जिला न्यायालय में पुलिस बल तैनात रहा। दोपहर बाद न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए किस्सू तिवारी को मामले में जहां दो धाराओं में दोषमुक्त किया है तो वहीं हत्या के मामले में उसे दोषी पाया गया है। न्यायालय में मामले का फैसला सुरक्षित रख लिया था।

दूसरे दिन उसका जला हुआ शव भट्टे से पुलिस ने बरामद किया था

किस्सू तिवारी पर हत्या, अपहरण, हत्या के प्रयास सहित 22 मामले दर्ज हैं। जिसमें कटनी के अलावा जबलपुर व इंदौर में भी उसने अपराध किए थे। कोतवाली थाना क्षेत्र के वर्ष 1987 में डेऊं नामक युवक को किस्सू उसके घर से पार्टी के लिए लेकर गया था और खाना खाने के बाद ढाबे में उसके साथ मारपीट की। साथ ही दस किमी. दूर ले जाकर चूने के जलते भट्टे में उसे झोंक दिया था। दूसरे दिन उसका जला हुआ शव भट्टे से पुलिस ने बरामद किया था।

2021 में डेऊ की हत्या में सजा सुनाने के दौरान फरार हो गया था

2015 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और उसके बाद वह जमानत पर छूटा था। वर्ष 2021 में डेऊ की हत्या के मामले में उसे जब न्यायालय सजा सुनाने वाली थी तो वह फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी और हाईकोर्ट के दबाव के चलते कुछ दिन पहले ही उसे उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह अयोध्या उप्र में रामलला के दर्शन करने पहुंचा था।

Pune Automotive Accident Case: पुणे पोर्श एक्सीडेंट केस, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी नाबालिग आरोपी को जमानत

Pune Automotive Accident Case: पुणे पोर्श एक्सीडेंट में बड़ी खबर सामने आई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने नाबालिग आरोपी को जमानत दे दी है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 03:18:22 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 03:56:52 PM (IST)

Pune Car Accident Case: पुणे पोर्श एक्सीडेंट केस, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी नाबालिग आरोपी को जमानत
पोर्श कार एक्सीडेंट में दो इंजीनियरों की मौत हो गई थी।

HighLights

  1. पुणे पोर्श कांड में नाबालिग आरोपी को मिली जमानत।
  2. बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा नाबालिक की हिरासत गैरकानूनी।
  3. नाबालिग आरोपी के माता-पिता और दादा जेल में बंद है।

एएनआई, नई दिल्ली। Pune Automotive Accident Case: पुणे पोर्श एक्सीडेंट में बड़ी खबर सामने आई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने नाबालिग आरोपी को जमानत दे दी है। अदालत ने कहा कि नाबालिग को बाल सुधार गृह से रिह किया जाए। 22 मई को आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया था।

केजुवेनाइल जस्टिस बोर्ड का फैसले रद्द

न्यायाधिश भारती डांगरे और मंजुशा देशपांडे ने नाबालिग आरोपी के ऑब्जर्वेशन होम भेजने केजुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के फैसले को रद्द कर दिया। जजों ने आरोपी की चाची की तरफ से दाखिल याचिका को स्वीकार किया और उसे रिहा करने का आदेश दिया। इस केस में नालाबिग याचिकाकर्ता की कस्टडी में रहेगा।

मां से बदला था ब्लड सैंपल

12 जून को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने नाबालिग की ऑब्जर्वेशन होम रिमांड को 25 जून तक बढ़ा दिया था। 5 जून को उसकी फोरेंसिक रिपोर्ट आई थी। इसमें पुष्टि हुई कि आरोपी का ब्लड सैंपल उसकी मां से बदला गया था।पुलिस ने अदालत को बताया कि नाबालिग के नशे में होने की बात छिपाने के लिए मां ने अपनी खून की जांच कराई थी।

हादसे में युवक-युवती की हुई थी मौत

नाबालिग ने 18-19 मई की रात को पुणे के कल्याणी नगर इलाके में आईटी सेक्टर में काम करने वाले बाइक सवार युवक-युवती को पोर्श कार से टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के समय आरोपी नाबालिग नशे में धुत था।

पुर्णे पोर्श एक्सीडेंट केस टाइमलाइन

18 मई

  • रात 10.40 बजे- नाबालिग 2.5 करोड़ की पोर्श कार लेकर कोजी पब गया। उसने 90 मिनट में 48 हजार रुपये शराब पर खर्च कर दिए।
  • रात 12.10 बजे- नाबालिग ब्लैक क्लब मैरिएट होटल पहुंचा। यहां भी उसने शराब पी।
  • रात 2.15 बजे- आरोपी अपने दोस्त के कार पोर्श लेकर निकला। कार की गति 200 किमी प्रति घंटे थी।
  • तेज रफ्तार टक्कर से 24 वर्षीय अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौके पर मौत हो गई। कार का एयरबैग खुलने के कारण नाबालिग ने कार रोकी।
  • लोगों ने आरोपी और उसके दोस्त को जमकर पीटा। पुलिस के हवाले कर दिया।

19 मई

Sonakshi Sinha’s emotional notice after marriage | शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा का भावुक नोट: लिखा- प्यार में डूबे 2 लोग जो चाहते थे, उसे देने के लिए पूरा ब्रह्माण साथ आ गया

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हीरामंडीः द डायमंड बाजार एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से सिविल मैरिज की है। शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने एक भावुक नोट शेयर कर सबका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने महसूस किया है कि उन्हें और जहीर को मिलाने के लिए पूरी दुनिया साथ आ गई है।

सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के बाद पहली सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने रिसेप्शन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ‘क्या दिन था। हमारे परिवार, दोस्तों, टीम का प्यार, हंसी, सबका साथ, एक्साइटमेंट और गर्मजोशी। ऐसा लग रहा था मानो दो प्यार में डूबे लोगों ने हमेशा से जिसकी चाहत की, जिसकी आशा की और जिसकी दुआ की, उसे पूरा करने के लिए पूरा ब्रह्माण साथ आ गया है। हम एक-दूसरे को पाकर और इतने प्यार की सुरक्षा में बहुत खुशनसीब महसूस कर रहे हैं।’

देखिए सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीरें-

सोनाक्षी सिन्हा ने रिसेप्शन में लाल चांद बूटा सिल्क ब्रॉकेड बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत करीब 80 हजार बताई जा रही है।

सोनाक्षी सिन्हा ने रिसेप्शन में लाल चांद बूटा सिल्क ब्रॉकेड बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत करीब 80 हजार बताई जा रही है।

सोनाक्षी ने करण जौहर की ज्वेलरी ब्रांड त्यानी का नेकपीस पहना था, जिसकी कीमत 2 लाख 50 हजार रुपए है। वहीं पोल्की चांद बाली की कीमत 2 लाख 15 हजार रुपए है।

सोनाक्षी ने करण जौहर की ज्वेलरी ब्रांड त्यानी का नेकपीस पहना था, जिसकी कीमत 2 लाख 50 हजार रुपए है। वहीं पोल्की चांद बाली की कीमत 2 लाख 15 हजार रुपए है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का रिसेप्शन मुंबई के दादर स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट में हुआ था।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का रिसेप्शन मुंबई के दादर स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट में हुआ था।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर ने 23 जून की दोपहर को सोनाक्षी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में सिविल मैरिज की थी।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर ने 23 जून की दोपहर को सोनाक्षी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में सिविल मैरिज की थी।

बताते चलें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 23 जून को शादी की है। शादी से पहले खबरें रहीं कि सोनाक्षी, जहीर से शादी करने के लिए इस्लाम कबूल कर रही हैं, हालांकि उनके ससुर इकबाल रत्नासी ने इन खबरों को अफवाह बताया था।

शादी के बाद लिखा था- अब हम पती-पत्नी हैं

सोनाक्षी सिन्हा ने सिविल मैरिज के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने लिखा था, ‘आज ही के दिन सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार का सबसे शुद्ध रूप देखा और इसे कायम रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत में रास्ता दिखाया है। इस लम्हे तक पहुंचाया है, जहां हम दोनों परिवारों और ईश्वर के आशीर्वाद से अब पति और पत्नी हैं।’

देखिए सोनाक्षी की सिविल मैरिज की तस्वीरें-

सिविल मैरिज के दौरान सोनाक्षी ने अपनी मां की साड़ी पहनी थी।

सिविल मैरिज के दौरान सोनाक्षी ने अपनी मां की साड़ी पहनी थी।

शादी के दौरान सोनाक्षी पिता शत्रुघ्न सिन्हा का हाथ थामे नजर आई हैं।

शादी के दौरान सोनाक्षी पिता शत्रुघ्न सिन्हा का हाथ थामे नजर आई हैं।

बिहार की हिंदू शिवभवानी सेना ने शादी का विरोध करते हुए इसे लव जिहाद से जोड़ा है। सेना का कहना है कि वो सोनाक्षी को बिहार में नहीं घुसने देंगे।

PPF Funding: सिर्फ 500 रुपये निवेश कर बन सकते हैं करोड़पति, जानें क्‍या है स्‍कीम

पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ निवेश के लिए अच्‍छा विकल्‍प माना है। इसमें न सिर्फ अच्छा ब्याज मिलता है, बल्कि यह रिस्क फ्री निवेश भी माना जाता है। इसमें 500 रुपये तक का भी निवेश किया जा सकता है। यहां जानें पीपीएफ में कैसे निवेश कर सकते हैं और कब रिटर्न मिलता है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 02:24:39 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 02:24:39 PM (IST)

निवेश करने के लिए पीपीएफ फायदे का विकल्प

HighLights

  1. सिर्फ 500 रुपये में खुलता है पीपीएफ अकाउंट
  2. 15 साल का होता है अकाउंट का लॉकिंग पीरियड
  3. पांच- पांच साल के लिए बढ़ा सकते हैं टेन्योर

PPF Funding बिजनेस डेस्क, इंदौर। आप नौकरीपेशा हैं तो आपको एंप्लॉय प्रोविडेंट फंड के बारे में मालूम ही होगा। नौकरीपेशा लोगों की हर महीने की सैलरी का एक हिस्सा ईपीएफ (एप्लाय प्रोविडेंट फंड) के रूप में कटता है। यह पैसा भविष्य के लिए सेव होता है। इसी तरह पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) होता है। पीपीएफ में निवेश करना इन दिनों लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसमें आयकर में छूट के साथ ही रिटर्न भी काफी अच्छा मिलता है।

इतना कर सकते हैं निवेश

पीपीएफ जीरो रिस्क वाली सेविंग स्कीम है। इसमें 7.1 प्रतिशत ब्याज मिलता है। इसमें आप केवल 500 रुपये के निवेश से ही खाता खुलवा सकते हैं। साथ ही अधिकतम 1.5 लाख तक का निवेश किया जा सकता है।

naidunia_image

ऐसे मिलेंगे एक करोड़ रुपये

पीएफ अकाउंट का लॉकिंग पीरियड 15 वर्षों का होता है। यानि 15 वर्षों तक आप पैसा नहीं निकाल सकते। इसके बाद आप इसे पांच-पांच वर्षों के लिए बढ़ा सकते हैं। यानि 25 वर्षों तक सेविंग कर सकते हैं। इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि आप हर महीने 12 हजार 500 रुपये निवेश करते हैं तो आपको एक करोड़ रुपये मिलेंगे। अगर आप 10 हजार रुपये जमा करते है तो आपको 80 लाख रुपये मिलेंगे। पीपीएफ अकाउंट आप बैंक या पोस्ट आफिस में जाकर खुलवा सकते हैं।

Arvind Kejriwal को झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई जमानत पर रोक, तिहाड़ जेल में ही रहेंगे

दिल्ली शराब नीति केस में मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए जमानत दी थी, जिसके बाद 2 जून को सरेंडर करना पड़ा था।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 02:52:52 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 02:52:52 PM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झटका दिया है। हाई कोर्ट ने निचली अदालत के जमानत देने के फैसले पर रोक लगा दी है। बता दें, पिछले दिनों दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दे दी थी, जिसके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाई कोर्ट का रुख किया था।

सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने निचली अदालत के रुख पर भी सवाल खड़ा किया।

खबर अपडेट हो रही है…

AFG vs BAN: जीत के बाद अफगानी गाने पर थिरके अफगानिस्तान के खिलाड़ी, वीडियो वायरल

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के सुपर 8 मैच में बांग्लादेश को हराकर अफगानिस्तान ने इतिहास रच दिया है. अफगानिस्तान ने पहली बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई. अब फाइनल में पहुंच के लिए उन्हें साउथ अफ्रीका को हराना होगा. जीत के बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ी खुश दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने बस में अफगानी गाने पर जमकर डांस किया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अफगानिस्तान की टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वे अफगानी गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में फजलहक फारूकी, गुलबदीन नायब, रहमानुल्लाह गुरबाज सहित और भी कई खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. अफगानिस्तान के लिए यह अच्छी बात है कि वह पहली बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं. बेशक उनके लिए ये बहुत बड़ी जीत है.

AFG vs BAN: जीत के बाद सड़क पर उतरे अफगानी फैंस, जमकर मनाया जश्न, देखें वीडियो