Indore Information: इंदौर में भाजपा नेता की हत्या के आरोपित का घर प्रशासन ने तोड़ा, पुलिस ने गिरफ्त में है अर्जुन

इंदौर में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या के आरोपित अर्जुन पर पुलिस और निगम ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। निगम टीम ने अर्जुन का मकान बुलडोजर से ढहा दिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 06:37:23 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 07:08:31 PM (IST)

हत्यारोपित के घर को गिराता निगम का बुलडोजर

HighLights

  1. भाजपा नेता की हत्या के आरोपित पर बड़ी कार्रवाई
  2. आरोपित अर्जुन के घर को निगम ने बुलडोजर से तोड़ा
  3. हत्या के दो आरोपित हो चुके हैं गिरफ्तार

इंदौर। भाजपा नेता मोनू कल्याणे हत्याकांड के आरोपित अर्जुन का मकान तोड़ दिया गया। निगम ने उषा फाटक क्षेत्र में बने मकान पर भारी पुलिस बल की उपस्थिति में कार्रवाई की। इससे पहले सोमवार को पुलिस ने आरोपित अर्जुन पथरोड़ और पीयूष पथरोड़ को भोपाल में आईएसबीटी से गिरफ्तार कर लिया था। दोनों भाजपा नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या करने के बाद दोपहिया से सुबह साढ़े पांच बजे भोपाल पहुंच गए थे।

आरोपितों के पास से दोपहिया और पिस्टल बरामद की गई है। अर्जुन ने करीब दो माह पहले खरगोन के किसी व्यक्ति से 22 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। पुलिस अब पिस्टल बेचने वाले की भी तलाश में है। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि मोनू आए दिन अपमानित करता रहता था, इसलिए हत्या कर दी।

खबर अपडेट हो रही है…

Lok Sabha Speaker Election: ओम बिरला को चुनौती देंगे के. सुरेश, बुधवार को चुनाव, सांसदों के लिए व्हिप जारी

Lok Sabha Speaker Election: लोकसभा अध्यक्ष पद को लेकर एनडीए और इंडिया ब्लॉक ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। 26 जून को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ प्रोटेम स्पीकर अगले अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए वोटिंग कराएंगे। भाजपा से ओम बिरला और कांग्रेस के कोडिकुन्निल सुरेश ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 06:42:17 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 06:54:45 PM (IST)

Lok Sabha Speaker Election: ओम बिरला को चुनौती देंगे के. सुरेश, बुधवार को चुनाव, सांसदों के लिए व्हिप जारी
ओम बिरला और के सुरेश (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Speaker Election: 18वीं लोकसभा स्पीकर का पहला सत्र सोमवार से शुरू हुआ। लोकसभा स्पीकर को लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच खींचतान बढ़ गई है। एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस ने कोडिकुन्निल सुरेश को उतारा है। दोनों ने मंगलवार को नॉमिनेशन फाइल किया। लोकसभा स्पीकर पद के लिए मतदान 26 जून को सुबह 11 बजे होगा।

कांग्रेस और बीजेपी ने जारी किया व्हिप

कांग्रेस और भाजपा ने लोकसभा के स्पीकर चुनाव के मद्देनजर अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। बीजेपी ने एनडीए के सभी सांसदों को सुबह 10.30 बजे संसद भवन पहुंचने को कहा है। वहीं, कांग्रेस ने सुबह 11 बजे तक अपने सांसदों को मौजूद रहने निर्देश दिया है।

तृणमूल कांग्रेस ने जताई नाराजगी

कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश की दावेदारी पर टीएमसी ने नाराजगी जताई है। पार्टी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इस बारे में हमसे संपर्क नहीं किया गया, कोई चर्चा नहीं हुई। दुर्भाग्य से यह एकतरफा फैसला है।

राजनाथ सिंह ने की विपक्षी नेताओं से मुलाकात

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार सुबह कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और डीएमके के टीआर बालू से मुलाकात की और स्पीकर पद पर आम सहमति बनाने की कोशिश की। हालांकि विपक्षी नेताओं ने उपसभापति पद की पेशकश किए बिना ओम बिरला के नाम का समर्थन करने के इनकार कर दिया। वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और ललन सिंह ने कांग्रेस पर शर्तें रखने का आरोप लगाया है।

Video: सेमीफाइनल में पहुंचकर भावुक हुए राशिद खान, बोले- हमपर सिर्फ 1 शख्स ने भरोसा जताया था, मैंने वादा किया था…

किंग्सटाउन. अफगानिस्तान की टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचकर हंगामा मचा दिया है. टू्र्नामेंट के शुरू होने से पहले किसने सोचा था कि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को हराकर राशिद खान की यह टीम अंतिम चार में जगह बनाएगी. पिछले महीने ब्रायन लारा ने अफगानिस्तान के टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना जताई थी, तो कइयों को हैरानी हुई. यह करिश्मा कर दिखाने वाली टीम के कप्तान राशिद खान ने उनसे वादा किया था कि वह उनके भरोसे पर खरे उतरकर दिखायेंगे.

ब्रायन लारा की कही बात सही साबित हुई और अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को सुपर आठ के आखिरी मैच में डकवर्थ लुईस प्रणाली से आठ विकेट पर हराया. इस टीम से न सिर्फ पहली बार विश्व कप के अंतिम चार में जगह बनाई बल्कि ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज को भी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. काबुलीवाला की कहानी वाले युद्ध से जर्जर इस देश की यह कामयाबी अब क्रिकेट की किवदंतियों का हिस्सा होगी.

लारा ने मई में पीटीआई से कहा था ,‘‘ वेस्टइंडीज, भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं. चौथे स्थान के लिये मेरा दाव एक डार्कहॉर्स अफगानिस्तान पर है. मैने ग्रुपिंग देखी नहीं है लेकिन अफगानिस्तान ने जितने विश्व कप उसने अतीत में खेले हैं, यह टीम प्रगति की राह पर है और अंतिम चार में जगह बना सकती है.’’

Delhi Fireplace: दिल्ली के प्रेम नगर में दर्दनाक हादसा, मकान में आग लगने से पति-पत्नी व दो बेटे की दम घुटने से मौत

दिल्ली के प्रेम नगर क्षेत्र में एक मकान में आग लग गई। मकान में उस समय पति-पत्नी व दोनों बेटे मौजूद थे। वह इस दौरान मकान के अंदर ही फंस कर रह गए। आग लगने से ज्यादा धुंआ निकल रहा था, इसलिए उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उनकी मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 10:11:32 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 10:14:43 AM (IST)

Delhi Fire: दिल्ली के प्रेम नगर में दर्दनाक हादसा, मकान में आग लगने से पति-पत्नी व दो बेटे की दम घुटने से मौत
मकान में लगी आग बुझाने के लिए मौजूद दमकल की गाड़ियां। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सुबह करीब 3 बजकर 30 मिनट पर हुआ था हादसा।
  2. पहली मंजिल पर इन्वर्टर और सोफा में लगी थी आग।
  3. दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू।

एएनआई, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के प्रेम नगर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलवार सुबह एक मकान में आग लग गई, जिसमें पति-पत्नी व उनके दो बेटों की दम घुटने से मौत हो गई।

मकान में आग लगती देख लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दो गाड़ियों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 3 बजकर 30 मिनट पर मकान में आग लगी थी।

दिल्ली के अग्निशमन सेवा ने बताया कि प्रेम नगर इलाके में एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। आग सुबह करीब साढ़े तीन बजे लगी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। चार लोगों के शरीर में धुंआ भर गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

जानकारी के अनुसार पहली मंजिल पर इन्वर्टर और सोफा रखा हुआ था। इसमें आग लगने के बाद काफी धुंआ निकलने लगा, जिससे मकान के अंदर सांस लेना मुश्किल हो गया। दिल्ली फायर सर्विस के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पति-पत्नी व बेटों को घटनास्थल से निकाला। पीसीआर के जरिए उनको अस्पताल पहुंचाया गया।

सीएमओ ने चार लोगों को किया मृत घोषित

आरटीआर अस्पताल में ड्यूटी पर सीएमओ डॉ. चंदन तैनात थे। उन्होंने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने मौत का कारण दम घुटना बताया है।

इन लोगों की हुई मौत

  • हीरा सिंह उम्र 48 वर्ष
  • नीतू सिंह (46 वर्ष) पत्नी हीरा सिंह
  • रोबिन पुत्र (22 वर्ष) हीरा सिंह
  • लक्ष्य (21 वर्ष) पुत्र हीरा सिंह

Ranveer was seen caring for his spouse on the airport, Katrina was additionally seen, Ranbir-Alia have been noticed carrying their daughter of their lap | सेलेब्स स्पॉटेड: एयरपोर्ट पर पत्नी को संभालते नजर आए रणवीर, बेटी को गोद में लिए स्पॉट हुईं आलिया, कटरीना भी दिखाई दीं
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Bollywood
  • Ranveer Was Seen Taking Care Of His Spouse At The Airport, Katrina Was Additionally Seen, Ranbir Alia Had been Noticed Carrying Their Daughter In Their Lap

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लंदन से बेबीमून मनाने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भारत लौट आए हैं। दोनों को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। रणवीर सिंह दीपिका का हाथ थामें काफी खुश दिखाई दे रहे थे। दीपिका अक्सर ब्लैक आउटफिट में स्पॉट की जाती हैं। उन्होंने मैचिंग लेदर जैकेट के नीचे काले रंग का टॉप पहना और सफेद स्नीकर्स के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। वहीं रणवीर सिंह भी ब्लैक आउटफिट में जंच रहे थे। दोनों ने गहरे रंग का धूप का चश्मा भी पहन रखा था।

कटरीना कैफ और इब्राहिम अली खान भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। एयरपोर्ट के गेट पर जाते हुए कटरीना कैफ डेनिम जैकेट पहने नजर आईं। वहीं, एयरपोर्ट से निकलते हुए इब्राहिम अली खान ने फैन को सेल्फी दी।

फिल्म ‘श्रीकांत’ की सक्सेस पार्टी के दौरान राजकुमार राव, भूषण कुमार, श्रीकांत बोला, निधि परमार, तुषार हीरानंदानी स्पॉट हुए। पार्टी में शामिल होने से पहले राजकुमार राव मोबाइल देख बाल संवारते नजर आ रहे हैं।

रणबीर और आलिया ने मुंबई के जुहू में प्रॉपर्टी खरीदी थी। इस प्रॉपर्टी पर घर बनाने का काम पिछले दो सालों से चल रहा है। रणबीर अक्सर अपने इस घर पर हो रहे काम को देखने पहुंच जाते हैं। रणबीर, मां नीतू कपूर और आलिया भट्ट के साथ घर का काम देखने पहुंचे। बेटी राहा आलिया भट्ट की गोदी में थी।

MP Information: दोस्तों की मौत के सामने खड़े हो गए साथी, खरगोन में नदी में डूब रहे युवकों को ऐसे बचाया

खरगोन की वेदा नदी में नहाने के दौरान डूब रहे तीन युवकों को दोस्तों ने बचा लिया। इनमें सेल एक तो बिलकुल डूब ही गया था फिर ऊपर से किसी के निर्देश पर युवकों ने तीनों दोस्तों की जान बचा ली।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 06:15:03 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 06:15:03 PM (IST)

नदीं में दोस्तों को बचाते युवक

HighLights

  1. युवकों ने भंवर में फंसे तीन साथियों की बचाई जान
  2. गोगावां के पास वेदा नदी पर बने पुराने पुल पर नहाने के दौरान घटना
  3. युवकों ने मानव श्रृंखला बनाकर साथियों को बचाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन: खरगोन से वेदा नदी में नहाने गए तीन युवकों को साथियों ने मानव श्रृंखला बनाकर बचा लिया। दोस्ती का जज्बा ऐसा कि तेज बहते हुए पानी (भंवर) में तीन दोस्त की जान बचाई। खरगोन में वेदा नदी की पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा था और उसमें कई लोग नहा रहे थे। इनमें खरगोन से नहाने आए 6-7 दोस्त भी थे। इसी दौरान तीन दोस्त नहाते हुए पुल के नीचे चले गए। यहां तेज बहाव होने के कारण तीनों डूबने लगे।

दोस्तों को डूबता देख साथियों ने पुल पर खड़े होकर एक दूसरे का हाथ थामा और तीनों दोस्तों को बचा लिया। इसमें दो दोस्तों को हाथ पकड़कर संभाल तो तीसरा डूब गया। साथियों ने हिम्मत नहीं हारी और एक दूसरे का हाथ बांधकर तीसरे दोस्त को भी बचा लिया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

naidunia_image

तीन दिन पुराना वीडियो

वेदा नदी पर बना यह पुल कई दशक पुराना अंग्रेजों के जमाने का है। नया पुल बन गया तो यहां से आवागमन बंद हो गया है। गोगावां थाना प्रभारी डीएस सोलंकी का कहना है कि वीडियो तीन दिन पहले का गोगावां की वेदा नदी का है। जांच कर रहे हैं। यहां चेतावनी बोर्ड लगाएंगे।

ऊपर वाले ने बताया कैसे बचाए

युवकों को डूबने से बचाने के दौरान कुछ दोस्त बड़े पुल से खड़े थे। बड़े पुल पर खड़े होकर वीडियो बनाते रहे और साथ ही चिल्लाते रहे कि बाल पकड़ो बाल। उनकी आवाज सुनकर साथियों ने तीसरे दोस्त के बाल पकड़े और उसे बचाया।

Gulbadin Naib: गुलबदीन नायब को मिलना चाहिए ऑस्कर… T20 वर्ल्ड कप में मैदान पर किया इंजरी ड्रामा, देखें वीडियो

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अफगान ने दो मैच जीत और चार अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब टीम का सामना त्रिनिदाद में दक्षिण अफ्रीका से होगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 05:58:39 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 06:07:23 PM (IST)

Gulbadin Naib: गुलबदीन नायब को मिलना चाहिए ऑस्कर… T20 वर्ल्ड कप में मैदान पर किया इंजरी ड्रामा, देखें वीडियो
गुलबदीन नायब ने हैमस्ट्रिंग इंजरी की शिकायत की थी।

HighLights

  1. राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान टीम ने रचा इतिहास।
  2. बांग्लादेश को हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
  3. अफगान की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से बाहर हो गई।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Gulbadin Naib Pretend Harm Drama Video: टी20 विश्व कप 2024 में सेमीफाइनल खेलने वाली चार टीमें तय हो गई हैं। पहला सेमीफाइनल अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा।

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराया

इस बार टूर्नामेंट में अफगानिस्तान ने शानदार खेल दिखाया है। राशिद खान की कप्तानी में सुपर-8 के आखिरी मैच में बांग्लादेश को हराकर अंतिम-चार में जगह बनाई है। इस मैच के दौरान अफगान खिलाड़ी गुलबदीन नायब के चोटिल होने पर चर्चा हो रही है।

दरअसल, मैच के दौरान अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने अपने खिलाड़ियों को धीमे खेलने का इशारा किया। इसके बाद गुलबदीन नायब ने ऐसा नाटक किया, जिससे देखकर हर कोई हैरान रह गया। कमर के बल गिरने वाले गुलबदीन को लेकर पूर्व खिलाड़ियों ने सवाल उठाए हैं।

गुलबदीन नायब ने की एक्टिंग

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में स्लिप में गुलबदीन नायब स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने 12वें ओवर में हैमस्ट्रिंग खिंचने की शिकायत की। इससे पहले जोनाथन ट्रॉट को अपने खिलाड़ियों को धीमा खेल का इशादा करते कैमरे में देखा गया था। बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम से अफगान टीम 2 रनों से आगे चल रही थी।

ऐसे में अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता तो अफगानिस्तान 2 रन से जीत जाती। हालांकि बाद में नायब ठीक हो गए। उन्होंने गेंदबाजी की और मैच जीतने के बाद भागते हुए नजर आए।

मैच में कई बार बारिश बनी बाधा

25 जून को खेले गए सुपर 8 के मुकाबले में बारिश कई बार बाधा बनी। बांग्लादेश टीम का स्कोर 7 विकेट पर 81 रन था। 19 ओवर में 114 रन के संशोधित टारगेट से दो रन पीछे थी। अफगान ने 8 रन से जीत दर्ज कर पहली बार विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

गुलबदीन नायब ने क्रिकेट नियमों का किया उल्लंघन

क्रिकेट में बल्लेबाजी या गेंदबाजी टीम का समय खराब करना अपराध है। नियम 41.9.3 के अनुसार, अंपायर को लगता है कि फील्डर समय खराब कर रहा है तो फेंकीं जाने वाली बॉल को डेड गेंद दे सकता है। गेंदबाजी कर रही टीम को बॉलिंग करने से रोक सकता है।

यदि दो ओवर्स के बीच समय खराब होता है तब अंपायर बल्लेबाजी टीम को 5 रन पेनल्टी दे सकते हैं। साथ ही फील्डिंग टीम के कप्तान, खिलाड़ी या टीम पर कार्रवाई की जा सकती है।

16 साल पहले क्रिकेट के नक्शे में भी नहीं थे अफगान, आज जहां हैं वहां ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड और पाकिस्तान भी नहीं…

नई दिल्ली. महज 16 साल पहले जो टीम जर्सी, मोजाम्बिक, मलेशिया, सिंगापुर, बोत्सवाना, वनातू जैसी टीमों के साथ क्रिकेट खेल रही थी, वह आज टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है. अफगानिस्तान. क्रिकेट इतिहास में शायद ही ऐसी कोई टीम हुई हो, जो इस रफ्तार से आगे बढ़ी हो, जो आज अफगानिस्तान की है. जिस टीम ने अपना पहला वनडे मैच 2009 और पहला टी20 मैच 2010 में खेला हो, वह आज ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड को बाहर कर वर्ल्ड कप जीतने के करीब है. छुपे रुस्तम से दिग्गज बनने के अफगानिस्तान के सफर को 5 पॉइंट में यूं समझ सकते हैं.

1. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड 1995 में बना
जिस दौर में सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के सबसे बड़े स्टार थे और उनके नाम शतक पर शतक दर्ज हो रहे थे, उस दौरान अफगानिस्तान में क्रिकेट बोर्ड तक नहीं था. 1995 में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) की स्थापना होती है, जिसे 2001 में आईसीसी एफिलिएट मेंबर के तौर पर मान्यता देती है.

2. साल 2000 में तालिबान ने हटाया प्रतिबंध
1990 के दशक में तालिबान ने अफगानिस्तान में कई खेलों पर प्रतिबंध लगा रखा था. इनमें क्रिकेट भी शामिल था. साल 2000 में तालिबान तमाम खेलों पर लागू प्रतिबंध से क्रिकेट को अलग कर देता है. इसके बाद ही आईसीसी अफगानिस्तान को मान्यता देती है. 2001-2002 में अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान के घरेलू टूर्नामेंट कायदेआजम ट्रॉफी में अपनी टीम उतारती है. अफगानिस्तान को पाकिस्तान क्रिकेट की मदद इसलिए लेनी पड़ती है क्योंकि उसके अपने देश में स्टेडियम से लेकर वो तमाम सुविधाएं नहीं होतीं, जो मैच कराने के लिए जरूरी हैं.

3. 2008 में जीती डिवीजन फाइव की ट्रॉफी
अफगानिस्तान की टीम 2008 में आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिवीजन फाइव टूर्नामेंट में हिस्सा लेती है. डिवीजन फाइव आईसीसी का सबसे निचले क्रम का टूर्नामेंट है. साल 2008 में इस टूर्नामेंट अफगानिस्तान के अलावा जापान, नॉर्वे, बहमास, जर्सी, सिंगापुर, बोत्सवाना, मोजाम्बिक, अमेरिका, जर्मनी, नेपाल और वनातू हिस्सा लेते हैं. अफगानिस्तान यह टूर्नामेंट जीतकर क्रिकेट जगत में पहली दस्तक देता है.

4. पहला वनडे 2009 में खेला
अफगानिस्तान को 2008 के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद वर्ल्ड कप 2011 के क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलता है. अफगान लड़ाके वर्ल्ड कप 2011 के लिए क्वालिफाई तो नहीं कर पाते, लेकिन अपने बेहतरी प्रदर्शन से वनडे स्टेटस जरूर हासिल कर लेते हैं. इसके बाद 2009 में अफगानिस्तान की टीम स्कॉटलैंड से पहला वनडे मैच खेलती है. एक साल बाद 2010 में अफगानिस्तान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी डेब्यू कर लेती है. साल 2017 में उसे टेस्ट स्टेटस भी मिल जाता है.

5. अब वर्ल्ड कप सेमीफाइल खेलेंगे काबुलीवाले
अफगानिस्तान मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में है. उसने इस सफर तक पहुंचने के लिए ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड को हराया था. इसके बाद सुपर-8 स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को हराया. अब वह सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा. सिर्फ अफगानिस्तान के क्रिकेट फैंस ही नहीं, दुनिया के दिग्गज भी मान रहे हैं कि सेमीफाइनल में राशिद खान के लड़ाकों का पलड़ा भारी रह सकता है. अगर अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराए तो ना तो इसे उलटफेर कहिएगा और ना ही हैरान होइएगा. वजह- आज अफगानिस्तान जिस मकाम (वर्ल्ड कप सेमीफाइनल) पर है, वहां ना तो ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड और ना ही मेजबान वेस्टइंडीज या पाकिस्तान. अफगानिस्तान क्रिकेट का चमकता सितारा है और पूरी संभावना है कि वह इस बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलने से पहले घर नहीं लौटेगा.

Tags: Afghanistan Cricket, Icc T20 world cup, T20 World Cup

नीता अंबानी ने बाबा विश्वनाथ को दिया अनंत-राधिका की शादी का कार्ड, काशी की मशहूर आलू टिक्की का चखा स्वाद

Nita Ambani in Varanasi: उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी काशी पहुंची हैं। उन्होंने यहां छोटे बेटे अनंत की शादी का पहला कार्ड बाबा विश्वनाथ को दिया है। उन्होंने बेटे व बहू के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा। काशी पहुंची नीता अंबानी यहां की चाट का आनंद लेना नहीं भूलीं। उन्होंने यहां की मशहूर टमाटर चाट व आलू की टिक्की का आनंद लिया।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 09:23:57 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 03:11:54 PM (IST)

नीता अंबानी ने बाबा विश्वनाथ को दिया अनंत-राधिका की शादी का कार्ड, काशी की मशहूर आलू टिक्की का चखा स्वाद
नीता अंबानी पहुंची काशी। Supply- ANI

HighLights

  1. 12 जुलाई को नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी।
  2. 14 जुलाई को मुंबई में होगा शादी का रिसेप्शन।
  3. गुजरात व इटली में हो चुकी है शादी का प्री वेडिंग कार्यक्रम।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Nita Ambani in Varanasi: बाबा विश्वनाथ को बेटे की शादी का कार्ड देने आईं उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने काशी की टमाटर चाट व आलू की टिक्की का दुकान पर बैठकर भरपूर आनंद लिया।

बाबा विश्वनाथ को कार्ड देने के बाद वह भक्ति में लीन हो गईं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को देखकर वह काफी खुश नजर आईं। उन्होंने इसकी भव्यता की तारीफ भी की।

आपको बता दें कि नीता अंबानी देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी हैं। उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी होने वाली है। भगवान में आस्था रखने वाले अंबानी परिवार ने शादी का पहला कार्ड बाबा विश्वनाथ को दिया है।

मां गंगा की आरती में लिया हिस्सा

उन्होंने बाबा विश्वनाथ से बेटे अनंत और बहू राधिका के लिए आशीर्वाद मांगा। उसके बाद वह मां गंगा के दर्शन करने पहुंची। इस दौरान वह गंगा आरती का हिस्सा बनीं व उनसे आशीर्वाद लिया।

बेटे व बहू के लिए मांगा आशीर्वाद

नीता अंबानी ने कहा कि बेटे अनंत व बहू राधिका के साथ काशी जरूर आउंगी। यहां भी शादी का एक फंक्शन करने की इच्छा है। मेरे परिवार सहित पूरा देश महादेव के आशीर्वाद से संपन्न रहे। मैं काशी विश्वनाथ में बाबा के दर्शन कर बेटे व बहू के लिए आशीर्वाद मांगने आई हूं।

10 साल बाद बाबा के दर्शन करने का मिला मौका

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी नीता अंबानी के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। नीता अंबानी ने मीडियो को जानकारी दी कि उन्हें 10 साल बाद बाबा के दर्शन करने का मौका मिला है। इस बीच यहां काफी कुछ बदलाव हुआ है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की भव्यता वाकई में देखने वाली बात है।

As quickly as ‘Panchayat 3’ turned successful, the angle of Phulera residents modified | ‘पंचायत 3’ हिट होते ही बदला फुलेरा वासियों का रंग: ओवरसाइज्ड कोट और चश्मा पहने दिखे प्रहलाद चा, बनराकस और प्रधान जी आमने-सामने

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेजन प्राइम की पॉपुलर सीरीज पंचायत 3 रिलीज होने के बाद से ही हर तरफ चर्चा में है। इस सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। अब पंचायत के चाहने वालों के लिए प्राइम वीडियो ने फुलेरावासियों का एक ग्लैमरस फोटोशूट शेयर किया है। इन तस्वीरों में एक्टर जितेंद्र कुमार, फैसल मलिक, सानविका, रघुबीर यादव, अशोक पाठक, चंदन रॉय और दुर्गेश कुमार एक नए अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। सभी स्टार्स गहरे रंग के फ्लोरल प्रिंट के स्टाइलिश आउटफिट में दिखाई दिए। आइए तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।

पंचायत सीरीज के सभी स्टारकास्ट का ग्लैमरस फोटोशूट।

पंचायत सीरीज के सभी स्टारकास्ट का ग्लैमरस फोटोशूट।

एक्टर जीतेंद्र कुमार पंचायत सीरीज में सचिव जी का किरदार निभाकर दर्शकों के चाहिता बन गए हैं।

एक्टर जीतेंद्र कुमार पंचायत सीरीज में सचिव जी का किरदार निभाकर दर्शकों के चाहिता बन गए हैं।

सीरीज में प्रधान जी की बेटी पिंकी का किरदार निभा रही हैं एक्ट्रेस सानविका।

सीरीज में प्रधान जी की बेटी पिंकी का किरदार निभा रही हैं एक्ट्रेस सानविका।

पंचायत सीरीज में प्रधान जी की भूमिका में नजर आए हैं एक्टर रघुबीर यादव।

पंचायत सीरीज में प्रधान जी की भूमिका में नजर आए हैं एक्टर रघुबीर यादव।

प्रहलाद चा के नाम से मशहूर हो गए हैं एक्टर फैसल खान।

प्रहलाद चा के नाम से मशहूर हो गए हैं एक्टर फैसल खान।

बनराकस का किरदार निभाने वाले एक्टर दुर्गेश कुमार को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

बनराकस का किरदार निभाने वाले एक्टर दुर्गेश कुमार को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

सीरीज में सचिव जी बने जीतेंद्र कुमार और पिंकी का किरदार निभा रहीं सानविका के बीच लव एंगल दिखाया गया है।

सीरीज में सचिव जी बने जीतेंद्र कुमार और पिंकी का किरदार निभा रहीं सानविका के बीच लव एंगल दिखाया गया है।

बनराकश का किरदार निभा रहे दुर्गेश कुमार और प्रधान जी का किरदार निभाने वाले एक्टर रघुबीर यादव के बीच सीरीज में तनातनी चलती रहती है।

बनराकश का किरदार निभा रहे दुर्गेश कुमार और प्रधान जी का किरदार निभाने वाले एक्टर रघुबीर यादव के बीच सीरीज में तनातनी चलती रहती है।

अशोक पाठक ने सीरीज में 'बिनोद' का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता है।

अशोक पाठक ने सीरीज में ‘बिनोद’ का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता है।

चंदन रॉय ने सीरीज में सचिव जी के सहायक विकास का किरदार निभाया है।

चंदन रॉय ने सीरीज में सचिव जी के सहायक विकास का किरदार निभाया है।

द वायरल फीवर द्वारा निर्मित, पंचायत सीजन 3 का डायरेक्शन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। सीरीज की कहानी चंदन कुमार ने लिखा है। नया सीजन अब भारत में प्राइम वीडियो पर और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्रीमियर हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही नए सीजन की शूटिंग की शुरुआत होगी।

खबरें और भी हैं…