डीएसपी उदयन बेहार ने बताया कि मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भदौरा में रहने वाले सुरेश राठौर और उनके परिवार के सदस्य हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। इस दौरान उनका पूरा परिवार कोरबा में रह रहा था।
By sarfraj memon
Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 12:15:45 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 12:15:45 AM (IST)
मासूम पर हमले के आरोपित।
नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भदौरा में करीब छह महीने पहले हुई हत्या के आरोपित के घर में घुसकर छह महीने के मासूम पर फरसा से जानलेवा हमला करने वाले युवक और महिला समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपित को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।
डीएसपी उदयन बेहार ने बताया कि मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भदौरा में रहने वाले सुरेश राठौर और उनके परिवार के सदस्य हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। इस दौरान उनका पूरा परिवार कोरबा में रह रहा था। सोमवार को सुरेश के परिवार के सदस्य गांव आए। बस से उतरने के बाद परिवार के सदस्यों को उनका रिश्तेदार एक-एक कर बाइक से गांव छोड़ रहा था। शाम करीब पांच बजे सुरेश की बहन राजरानी राठौर अपने छह महीने के भतीजे ओम राठौर और दो अन्य बच्चों को लेकर गांव पहुंची। रिश्तेदार अन्य सदस्यों को लेने के लिए मस्तूरी चला गया। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अमन रात्रे उनके घर में घुसकर राजरानी पर फरसे से हमला किया। युवती इस हमले में बच गई। राजरानी ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान पड़ोस में रहने वाली पार्वती सुमन युवकों को हत्या के लिए उकसा रही थी। स्वजन के बयान के आधार पर पुलिस ने अमन रात्रे, पार्वती सुमन और बाबूलाल सुमन को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल एक आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
घायल मासूम रायपुर रेफर
राजरानी राठौर ने बताया कि सोमवार की रात सिम्स में घायल ओम की जांच की गई। डाक्टरों ने घायल मासूम को रायपुर रेफर कर दिया है। स्वजन घायल मासूम को लेकर रायपुर चले गए हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि घटना के बाद से स्वजन सदमे में है। परिवार के ज्यादातर सदस्य गांव से कोरबा लौट गए हैं। कुछ लोग घायल को लेकर रायपुर गए हैं।
नई दिल्ली. अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में बांग्लादेश को हराकर इतिहास रच दिया है. अफगानिस्तान ने पहली बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है. अब फाइनल में पहुंच के लिए उन्हें साउथ अफ्रीका को हराना होगा. इस जीत के बाद अफगानिस्तान की जनता भी काफी खुश दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अफगानिस्तान के लोग जश्न मनाने के लिए सड़क पर उतर आए हैं.
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें अफगानिस्तान की जनता सड़क पर उतरी दिखाई दे रही है. यह वीडियो पकतिया प्रोविंस का है. जहां लोग सड़क पर एक साथ दिखाई दे रह हैं. एसीबी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा,” #T20WorldCup के सेमीफाइनल में #AfghanAtalan के क्वालीफिकेशन का जश्न मनाने के लिए क्रिकेट फैंस पकतिया प्रांत में एकत्र हुए.”
दिल्ली में जल समस्या को लेकर राजनीति गहरा गई है। आतिशी शुक्रवार से इस मुद्दे को लेकर अनशन पर बैठी हैं। उनके अनशन में उस दौरान बवाल मच गया, जब बेरोजगार बस मार्शल वहां पहुंच गए। उनको आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा एजेंट करार दे दिया। उन्होंने आप के इन आरोपों का खंडन कर कहा कि उनको नौकरी चाहिए।
By Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 22 Jun 2024 03:54:14 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 22 Jun 2024 03:54:14 PM (IST)
आतिशी के अनशन पर बेरोजगार बस मार्शलों का प्रदर्शन।
HighLights
शुक्रवार से भोगल में अनशन पर बैठी हैं आतिशी
आतिशी के धरने पर बेरोजगार बस मार्शलों ने मचाया बवाल।
बेरोजगार बस मार्शलों नौकरी से हटाने पर है नाराज
एजेंसी, नई दिल्ली। भोगल में दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के अनशन में बेरोजगार बस मार्शलों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने उनकी नौकरी छीन ली।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और दिल्ली पुलिस ने उनको अनशन स्थल से हटा दिया। इस दौरान बेरोजगार बस मार्शलों ने आरोप लगाया कि उनको आप कार्यकर्ताओं ने बुरी तरह पीटा है।
आतिशी के धरने पर पहुंचे बेरोजगार बस मार्शल
दिल्ली के आम लोग पानी की कमी से परेशान हैं। इस दौरान भाजपा और आप के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब दिल्ली की जल मंत्री आतिशी शुक्रवार से पानी की समस्या को लेकर धरने पर बैठ गई हैं।
बेरोजगार बस मार्शलों अनशन स्थल पर पहुंचकर सभी को हैरान कर दिया। वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसको दिल्ली पुलिस ने संभाला। उन्होंने कहा कि वह बसों में मार्शल का काम कर रहे थे, लेकिन सरकार ने उनको बिना किसी नोटिस के निकाल कर बाहर कर दिया।
उन्होंने कहा कि हम आठ महीने से परेशान हैं। हम आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली सरकार का कोई मंत्री हमारी परेशानी समझने को तैयार नहीं है। दिल्ली की जल मंत्री पानी की समस्या को लेकर अनशन पर बैठ गई हैं। वह बेरोजगार लोगों की समस्याओं की सुध क्यों नहीं ले रही हैं?
प्रदर्शनकारियों ने कहा- हमें दो रोजगार
महिलाओं ने कहा कि हम शांति से अपनी हक की आवाज को उठा रहे थे। इस दौरान आप के कार्यकर्ताओं ने हमारे साथ मारपीट शुरु कर दी। उन्होंने हमको भाजपा का एजेंट तक कह दिया। हमारा किसी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। हम बस नौकरी चाहते हैं। हमारा परिवार दो वक्त की रोटी के लिए तरस रहा है।
इस बार के रील टु रियल में हम मुंबई के गोरेगांव ईस्ट स्थित ‘दादा साहेब फाल्के चित्रनगरी’ पहुंचे। इसे मुख्य रूप से फिल्म सिटी के तौर पर जानते हैं।
520 एकड़ में फैली मुंबई की फेमस फिल्म सिटी। यहां एक साथ 1000 फिल्मों के सेट लगाए जा सकते हैं। यहां आर्टिफिशियल हेलीपैड, मंदिर, जेल, अदालत, गांव और पिकनिक स्पॉट हैं। यहां पैसा जमाकर और एक-दो औपचारिकताओं के बाद शूटिंग स्टार्ट कर सकते हैं।
लगभग सारी बड़ी फिल्मों और शोज की शूटिंग फिल्म सिटी में ही होती है। फिल्म सिटी को बने 50 साल से ज्यादा हो गए हैं, शूटिंग के लिए काफी सारे विकल्प भी हो गए हैं, फिर भी मेकर्स के लिए फिल्म सिटी पहली पसंद है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां शूट करना अन्य जगहों की तुलना में काफी सुविधाजनक है।
सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो यह जगह बेस्ट है। शायद यही वो वजह है कि सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की अधिकतर शूटिंग फिल्म सिटी में ही कर रहे हैं। इसके लिए यहां 3 एकड़ में सेट भी बनाया गया है। पिछले कुछ दिनों से सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उनके घर पर गोली भी चल चुकी है।
इस बार के रील टु रियल में हम मुंबई के गोरेगांव ईस्ट स्थित ‘दादा साहेब फाल्के चित्रनगरी’ पहुंचे। इसे मुख्य रूप से फिल्म सिटी के तौर पर जानते हैं। हमने यहां लोकेशन मैनेजर रणवीर सिंह, विद्या भोसले और फिल्म सिटी के अंतर्गत आने वाले टूरिस्ट प्लेस ‘बॉलीवुड पार्क’ के मैनेजर विजय से बात की।
फिल्म सिटी में अब तक अनगिनत फिल्मों और शोज की शूटिंग हो चुकी है।
फिल्म सिटी में शूट करना फिल्म मेकर्स के लिए आसान फिल्म सिटी में अब तक हजारों फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। फिल्म सिटी में शूट करना फिल्म मेकर्स के लिए एक आसान डील होता है। जब ओरिजिनल लोकेशंस पर शूट करने जाते हैं तो कई तरह की परमिशन लेनी पड़ती हैं।
अगर मुंबई में ही कहीं शूट करना हो तो पहले BMC, लोकल पुलिस, ARTO और फायर ब्रिगेड वालों से अनुमति लेनी होगी। परमिशन लेने में जितने पैसे लगते हैं, उतने में फिल्म सिटी में सेट आराम से रेंट पर मिल जाएंगे।
फिल्म सिटी से संबंधित कुछ रोचक बातें..
संजय लीला भंसाली ने फिल्म सिटी में दो एकड़ जमीन रेंट पर लेकर पर्सनल सेट बनाया है। उनकी सारी फिल्मों की शूटिंग अधिकतर यहीं होती हैं।
फिल्म सिटी के अंदर तकरीबन 55 सिक्योरिटी गार्ड्स हर वक्त सुरक्षा में लगे रहते हैं।
फिल्म सिटी के अंदर जो जंगल है, वहां कई बार तेंदुओं को आते देखा गया है। इसके अलावा सांप वगैरह स्पॉट होते रहते हैं। ऐसे में वहां शूट करना थोड़ा मुश्किल जरूर रहता है। जंगली जानवरों से बचाव के लिए पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाता है।
हाल के दिनों में ऐसी जगह पर शूट बिल्कुल ही कम कर दिया गया है, जहां जंगली जानवर अपना आशियाना बनाकर रहते हैं। उन्हें डिस्टर्बेंस न हो, इसके लिए वहां से दूरी पर सेट बनाए जाते हैं।
फिल्म सिटी में कई बार आग लगने की भी खबर आ चुकी है, ऐसे में इसकी रोकथाम के लिए फायर मार्शल हर वक्त मौजूद रहते हैं। इनकी मदद से आग पर जल्दी काबू पा लिया जाता है।
फिल्म सिटी में हर वक्त ऑक्सीजन युक्त एम्बुलेंस की सुविधा रहती है। अगर किसी को मेडिकल संबंधित दिक्कत हुई तो उसका तुरंत इलाज शुरू कर दिया जाता है।
फिल्म सिटी में अब कोई भी व्यक्ति जमीन नहीं खरीद सकता। जमीन को बस रेंट पर लिया जा सकता है, वो भी मैक्सिमम दो साल के लिए। अगर दो साल के बाद भी रखना है तो नए सिरे से एग्रीमेंट करवाना पड़ेगा।
दिग्गज फिल्म मेकर सुभाष घई ने यहां लीज पर एक प्राइवेट प्रॉपर्टी भी बनाई है। यहां शूट के लिए सुभाष घई एक निश्चित अमाउंट चार्ज करते हैं। इसके अलावा फिल्म सिटी प्रशासन को कमीशन भी देना पड़ता है।
फिल्म सिटी के अंदर झील, पहाड़, जंगल और झरने नेचुरल हैं। हां, इनके आस-पास जरूर शूटिंग के सेट्स बनाए गए हैं।
सलमान खान की सुरक्षा के मद्देनजर फिल्म सिटी में बनाया गया 3 एकड़ का सेट लोकेशन मैनेजर रणवीर सिंह ने बताया कि इन दिनों फिल्म सिटी में सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर का सेट लगा हुआ है। ये सेट 3 एकड़ में बनाया गया है। लखनऊ और मुंबई के लोकेशन वाले सीक्वेंस फिल्म सिटी में शूट होंगे।
सलमान पहले रियल लोकेशन पर जाकर फिल्म शूट करने वाले थे, लेकिन बीते कुछ दिनों से उनकी जान को लेकर जो खतरा बना हुआ है, इसी वजह से वो अधिकतर शूटिंग फिल्म सिटी में ही कर रहे हैं।
सलमान खान को लॉरेंस गैंग से लगातार धमकियां मिल रही हैं। महाराष्ट्र सरकार की तरफ से उन्हें सुरक्षा भी मिली है।
एक्टर्स की सेफ्टी सबसे जरूरी, इसके लिए फिल्म सिटी में शूट करना सबसे बेस्ट ऑप्शन इस बारे में संस्कृति फिल्म्स की मैनेजिंग डायरेक्टर विद्या भोसले कहती हैं, ‘एक्टर्स को सेफ फील कराना बहुत जरूरी होता है, ताकि वो फ्रेश माइंड से शूट कर पाएं और उसका निगेटिव असर काम पर ना पड़े।’
विद्या ने कहा कि एक्टर्स की सेफ्टी उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है। इसी वजह से मेडिकल या दूसरे कंडीशन में एक्टर्स को फिल्म सिटी में शूट करने की सलाह दी जाती है।
फिल्म सिटी में एक्टर्स या क्रू के रहने-खाने की व्यवस्था नहीं विद्या ने यह भी बताया कि फिल्म सिटी में एक्टर्स या प्रोडक्शन टीम के ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं रहती। एक्टर्स के ठहरने के लिए वहां वैनिटी वैन की एंट्री अलाउड है। दूसरी तरफ, खाने का जिम्मा भी प्रोडक्शन टीम पर ही होता है। बाकी छोटी-मोटी चीजों के लिए कैंटीन्स हैं।
लाइव लोकेशन पर शूट करना मुश्किल क्यों? जब किसी फिल्म की शूटिंग रोड, चॉल, शहर, गांव, पहाड़ों और नदियों के पास होती है, तो उसे लाइव लोकेशन कहते हैं। रोड, चॉल जैसी शूटिंग लोकेशन पर लोकल लोगों को मैनेज करना सबसे बड़ा टास्क होता है। सेलेब्स को देख कर भीड़ बेकाबू हो जाती है। जैसे हम मुंबई के ही डोंगरी और धारावी जैसी जगहों का उदाहरण लेते हैं। अगर यहां किसी फिल्म की शूटिंग करनी है, तो कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
इसी वजह से फिल्म मेकर्स फिल्म सिटी का रुख करते हैं। फिल्म सिटी में ही आर्ट डायरेक्टर लाइव लोकेशन जैसा सेट बना देते हैं।
एक्टर्स भीड़ वाली लोकेशन पर शूट करने से कतराते हैं क्या कभी ऐसा होता है कि एक्टर किसी पर्टिकुलर लोकेशन पर शूटिंग करने से मना कर देते हैं? जवाब में विद्या कहती हैं, ‘ऐसा कई बार हुआ है। उदाहरण के लिए, अभी शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म देवा की शूटिंग कर रहे हैं। कुछ दिन पहले मार्केट में उनका एक शूट होना था। लेकिन वहां की भीड़ देख कर वो शूटिंग करने से डर गए। वो असुरक्षित महसूस करने लगे।
हमने शाहिद को बहुत समझाया कि वो बिल्कुल सेफ रहेंगे। यहां उन्हें कोई खतरा नहीं होगा। हमने पूरे लोकेशन को अच्छे से लॉक किया। हर जगह बाउंसर्स तैनात किए, ताकि उन्हें भरोसा हो जाए कि वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। तब जाकर उन्होंने शूटिंग की।’
फिल्म सिटी देखने आए लोगों ने रिवील कर दी रणबीर की फोटो हाल ही में रणबीर कपूर की अपकमिंग मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ से एक लुक रिवील हो गया था। भगवान राम की भूमिका में उनका लुक हर जगह वायरल हो गया। सवाल यह था कि जब सेट पर नो फोन पॉलिसी थी तो उनका लुक रिवील किया किसने?
दरअसल फिल्म सिटी देखने आए लोगों में से किसी ने दूर से रणबीर कपूर की फोटो खींच ली। इसके बाद लगभग सारे मीडिया ग्रुप ने इसे ब्रेकिंग न्यूज की तरह चलाया।
फिल्म सिटी के अंदर एक अनोखा ‘बॉलीवुड पार्क’ फिल्म सिटी के अंदर ‘बॉलीवुड पार्क’ करके एक जगह भी है। यह एक तरह का टूरिस्ट प्लेस है। यहां बड़े-बड़े सेट लगाए गए हैं। यहां ड्रामा और प्ले के जरिए फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी इन्फॉर्मेशन दी जाती है। यहां कला और साहित्य का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।
अभी फिल्म सिटी में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के सेट नहीं रणवीर ने बताया कि इस वक्त फिल्म सिटी में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के सेट नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने विद्या के साथ मिलकर मुंबई के बोरिवली और नायगांव में ऐसे दो सेट्स बना दिए हैं। इन दोनों जगहों पर रेलवे और एयरक्राफ्ट का सेटअप तैयार किया गया है।
इन दोनों जगहों पर रेलवे और फ्लाइट वाले सीन्स शूट किए जाते हैं। हाल में रिलीज हुई फिल्म क्रू की भी शूटिंग एयरक्राफ्ट स्टूडियो में हुई है।
1977 में हुई थी फिल्म सिटी की स्थापना फिल्म सिटी की स्थापना 1977 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई थी। फिल्म सिटी की स्थापना के लिए 1970 में एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी में दिवंगत फिल्ममेकर बी.आर. चोपड़ा, एक्टर दिलीप कुमार और डायरेक्टर वी. शांताराम थे।
2001 में इसका नाम आधिकारिक रूप से भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहेब फाल्के के नाम पर रख दिया गया।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की स्टाफ उप समिति की बैठक कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। इसमें उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं बिलासपुर, सदस्य उप संचालक कृषि, कृषि विभाग बिलासपुर, सदस्य एवं बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शामिल हुए।
By Yogeshwar Sharma
Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 12:21:28 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 12:21:28 AM (IST)
दो को मिली डिमोशन की सजा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक स्टाफ उप समिति का फैसला
नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के स्टाफ उप समिति ने बड़ा फैसला लिया है। भ्रष्टाचार के आरोप में उप समिति ने पांच कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। दो कर्मचारियों को डिमोशन की सजा सुनाई है। जिन कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है उन पर गंभीर आरोप हैं। बैंक में जमा किसानों की राशि में हेराफेरी के अलावा एक मद की राशि का उपयोग दूसरे मद में करना पाया है।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की स्टाफ उप समिति की बैठक कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। इसमें उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं बिलासपुर, सदस्य उप संचालक कृषि, कृषि विभाग बिलासपुर, सदस्य एवं बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शामिल हुए। जिन कर्मचारियों पर गड़बड़ी और किसानों की जमापूंजी गबन करने का गंभीर आरोप लगा था। उसकी जांच कराई गई थी। बैठक दौरान जांच कमेटी की रिपोर्ट समिति के सामने रखी गई थी। जांच रिपोर्ट में शिकायतों की पुष्टि की गई है। जांच समिति ने इन कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अनुशंसा की है। समिति की अनुशंसा पर स्टाफ समिति ने कार्रवाई की है।
इन कर्मचारियों को सेवा किया गया पृथक
करुणेश कुमार चंद्राकर कनिष्ठ लिपिक शाखा अकलतरा, रामकुमार पिता रंगनाथ, ग्राम डोंगरी, सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोरबी बैंक शाखा बलौदा का ऋणी सदस्य है व लघु कृषक हैं। समिति के द्वारा दीर्घ कृषक के रूप में केसीसी ऋण वितरण पात्रता से अधिक किये जाने संबंधी आरोप की जांच कराई गई। इसमें दोषी पाए गए। इसके अलावा एक अन्य प्रकरण जो कि शाखा अकलतरा के पुराना रिव्हाल्विंग खाता जिसमें दो मार्च 2013 को एक करोड़ 53 लाख 82 हजार 902 रुपये का तत्कालीन शाखा प्रबंधक द्वारा समायोजन किया गया या जो कि पूर्णतः गलत था। राशि का उपयोग समिति को भुगतान करने व धान खरीदी भुगतान के लिए उपयोग कर लिया गया है। एक करोड़ 53 लाख 82 हजार 902 रुपये की बैंक को क्षति पहुंचाये जाने के संबंध में आरोप पत्र जारी किया गया।
0 प्रवीण कुमार शर्मा, कनिष्ठ लिपिक शाखा मालखरौदा : पंकज भूषण मिश्रा एवं शांतादेवी मिश्रा का संयुक्त खाता जो सीपत शाखा में संचालित है, अलग-अलग तिथियों में 95 हजार रुपये आहरण किया गया है।
0 विरेन्द्र कुमार आदित्य, संस्था प्रबंधक शाखा मालखरौदा: पंकज भूषण मिश्रा एवं शांतादेवी मिश्रा का संयुक्त खाता जो सीपत शाखा में संचालित है से विभिन्न तिथियों में 95 हजार आहरण शाखा मालखरौदा से कर लिया है।
0 प्रकाश चंद कुभंज लिपिक सह कम्प्यूटर आपरेटर निलंबित (तात्कालीन शाखा करगीरोड): खाताधारकों,बैंक के अनपोस्टेड खातों से अनियमित तरीके से नकद व ट्रांसफर द्वारा गड़बड़ी के संबंध में जांच कराई गई। खाताधारकों व अनपोस्टेड की राशि गड़बड़ी राशि मूलधन 30,91,506 रुपये तथा ब्याज की राशि 51,496 रुपये पाये जाने पर उक्त राशि जमा कराई गई है।
0 शंशाक शास्त्री, कार्यालय सहायक प्रधान कार्यालय: इसके द्वारा मई 2018 से बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने के संबंध में आरोप पत्र एवं पूरक आरोप पत्र जारी किया गया।
0 संतोष कुमार सोनी, पर्यवेक्षक शाखा अकलतरा: शाखा अकलतरा के पुराना रिवाल्विंग खाता जिसमें 23 मार्च 2013 को राशि 1,53,82,902 रुपये का तत्कालीन शाखा प्रबंधक द्वारा समायोजन किया गया था जो कि पूर्णतः गलत या, इन खातों में (अंतिम बैलेंस जिसे नये रिवाल्विंग खातों में ट्रासंफर किया गया) का योग जमा की गई राशि 1,53,82,902 के बराबर नहीं है। राशि का उपयोग समिति को भुगतान करने व धान खरीदी के भुगतान के अग्रेषण किये जाने की जांच कराई।
0 माधव सिंह चौहान शाखा प्रबंधक, शाखा करगीरोड़: समितियों का केसीसी अंतर्गत ऋण वितरण का समायोजन विलंब किये जाने, केश रेक्टिफिकेशन खाता से जमा किये जाने के संबंध में आरोप पत्र जारी किया गया। माधव सिंह चौहान शाखा प्रबंधक, शाखा करगीरोड के एक अन्य प्रकरण में प्रकाश कुंभज बैंक कर्मचारी के साथ 13 अगस्त 2021 से अब तक लगभग 30 किसानों के खाते से अनियमित तरीके से राशि नगद एवं ट्रांसफर कर गड़बड़ी की गई है।
डिप्टी सीएम शर्मा भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि अपराधों के पीछे पड़ना बीते सरकार की तरह अनुचित कार्यों के संरक्षण में पुलिस को लगाने की प्रक्रिया समाप्त हुई है। पुलिस अब पुलिसिंग पर ध्यान दे रही है।
By Yogeshwar Sharma
Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 12:26:02 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 12:26:02 AM (IST)
अटल विश्विद्यालय कार्यक्रम
नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा का कहना है कि विष्णुदेव साय सरकार का साफ मानना है कि पुलिस को देखते ही दुर्जनों के मन में भय और सज्जनों के मन में प्रसन्नता का भाव नजर आनी चाहिए। पुलिस को उनके मूल काम में लगाया गया है। पुलिस अब पुलिसिंग पर ज्यादा ध्यान दे रही है।
डिप्टी सीएम शर्मा भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि अपराधों के पीछे पड़ना बीते सरकार की तरह अनुचित कार्यों के संरक्षण में पुलिस को लगाने की प्रक्रिया समाप्त हुई है। पुलिस अब पुलिसिंग पर ध्यान दे रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति प्रदेश में दुरुस्त हो रही है। नक्सल उन्नमूलन की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
बलौदा बाजार हिंसा पर गृहमंत्री ने कहा कि उचित लोगों तक पहुंचने के लिए कमेटी बनाई गई है। तोड़फोड़ और हिंसा की घटना में जिनकी संलिप्तता रही है ऐसे बहुल लोगों को पकड़ा गया है। पूछताछ के दौरान यह भी जानकारी मिल रही है कि कुछ लेागों को भ्रमित कर लाया गया था। ऐसे बेगुनाहों को कमेटी के सामने अपनी बात रखने और प्रमाण पेश करने का मौका दिया जाएगा।
बेगुनाही का सबूत पेश करने का पूरा-पूरा अवसर ऐसे लोगों को दिया जाएगा। सरकार की पूरी कोशिश है कि निर्दोष इस मामले में ना फंसे। नक्सल उन्नमूलन के सवाल पर गृहमंत्री ने कहा कि नक्सल उन्नमूलन की दिशा में राज्य सरकार ने गंभीरता के साथ काम शुरू कर दिया है। नक्सली आत्मसमर्पण करे। इसके लिए जरूरी नीति भी बनाई जा रही है। शहीद परिवार को लेकर भी राज्य सरकार ने काम प्रारंभ कर दिया है। हमारा स्पष्ट मानना है कि बस्तर के गांव-गांव तक विकास पहुंचाना है। कोई भी गांव विकास से अछूता ना रहे।
आपातकाल दमनात्मक कार्रवाई थी
आपातकाल के संबंध में गृह मंत्री ने कहा कि इसे लेकर हमारी धारण स्पष्ट है। हम लोकतंत्र के संवाहक है। लोकतंत्र का उस दौर में दमन किया गया था। केंद्र की कांग्रेस सरकार ने दमनात्मक कार्रवाई थी।
केंद्र की कांग्रेस सरकार जब लोकतंत्र का गला घोट रही थी तब मीसाबंदियों ने चिराग हाथ में उठाकर रोशनी जगाई थी। मीसाबंदियों को सम्मान निधि देने का काम हमारी सरकार ने प्रांरभ किया है। कांग्रेस की सरकार ने सम्मान निधि को रोक दिया था। हमने पांच वर्ष की निधि के साथ ही सम्मान निधि को एक बार फिर चालू कर दिया है।
अमीषा पटेल ने कुछ दिन पहले ट्विटर पर AMA (आस्क मी एनीथिंग) सेशन किया। एक फैन ने अमीषा से पूछा कि क्या फिल्म गदर 3 में उनका स्क्रीन स्पेस ज्यादा रहेगा। जवाब में अमीषा ने कहा कि अगर फिल्म की कहानी उन्हें बहुत इम्प्रेस करेगी, तभी वो तीसरे पार्ट का हिस्सा बनेंगी।
बता दें, अमीषा 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर का हिस्सा थीं। इसके बाद उन्हें 2023 की फिल्म गदर 2 में भी देखा गया। दोनों फिल्मों में उन्होंने सनी देओल के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था।
फैन ने ट्विटर पर किया सवाल AMA सेशन के दौरान एक फैन ने अमीषा से कहा- क्या गदर 3 में आपका स्क्रीन टाइम बढ़ाया जा सकता है? सच कहूं तो मैं वहां सो गया था, जहां स्क्रीन पर आप नहीं दिखीं। मैं आपको देखने के लिए अपनी मेहनत की कमाई से थिएटर में जाता हूं।
‘स्क्रीप्ट पसंद आएगी, तभी फिल्म का हिस्सा बनूंगी’ फैन को जवाब देते हुए अमीषा ने कहा- गदर 2 एक बेहतरीन फिल्म थी। स्क्रीनप्ले को स्क्रिप्ट के हिसाब से दिखाया गया था। अगर आप चाहते हैं कि आपकी फिल्म को पसंद किया जाए तो इसे टॉप प्रायोरिटी में रखना जरूरी है।
एक एक्टर के तौर पर कोई सेल्फिश नहीं हो सकता है। हमें फिल्म को अपनी जरूरतों से पहले रखना चाहिए। मुझे सकीना का किरदार बहुत पसंद है। लेकिन अगर गदर 3 ऑफर होगी, तो मैं इस फिल्म में तभी काम करूंगी जब मुझे फिल्म की कहानी पसंद आएगी।
गदर और गदर 2 ने की थी बंपर कमाई 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर ने उस वक्त दुनियाभर में करीब 133 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया था। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी जैसे बड़े कलाकार थे।
22 साल बाद फिर फिल्म गदर 2 रिलीज हुई। इस फिल्म ने दुनियाभर में 691.08 करोड़ की कमाई की थी।
नई दिल्ली. अफगानिस्तान की टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप में वो करके दिखाया जो कई दिग्गज खुलकर तो कई दबी आवाज में बोल रहे थे. इस टीम ने बड़े नाम का पत्ता साफ करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. राशिद खान की इस टीम ने वो करिश्मा कर दिखाया जिसकी कल्पना टूर्नामेंट से पहले करना दिन में ख्वाब देखना जैसा कहा जाता. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी ताकतवर टीम को मात देकर अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम बनी. अब उसकी नजर फाइनल पर है और चोकर्स का दाग झेलने वाली साउथ अफ्रीका से सामना है.
राशिद खान की कप्तानी वाली टीम ने इस बार के आईसीसी टी20 विश्व कप में कमाल कर दिया है. भारत, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के साथ यह टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई. लीग स्टेज में एक मात्र वेस्टइंडीज से हारने वाली टीम को सुपर 8 के पहले ही मुकाबले में भारत से हार मिली थी. इसके बाद करो या मरो के मुकाबले में उतरी अफगान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पीटकर सनसनी फैला दी. सबकी नजर बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले आखिरी मैच पर थी और यहां टीम ने 115 रन का बचाव करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली.
Report and match highlights as Afghanistan create historical past by qualifying for the semi-finals of the Males’s #T20WorldCup for the primary time https://t.co/xaF9gsci0w
Monsoon Replace: मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों के दौरान केरल, तटीय और आंतरिक दक्षिणी कर्नाटक, कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने लक्षद्वीप के अलग-अलग स्थानों पर 23 जून तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 22 Jun 2024 04:41:50 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 22 Jun 2024 04:50:01 PM (IST)
मध्य महाराष्ट्र में 23 जून को भारी बारिश की संभावना है। (फाइल फोटो)
HighLights
बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी।
आने वाले दो से चार दिनों में जमकर बरसेंगे बादल।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IMD Climate Replace: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को कहा कि केरल, कर्नाटक, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, कोंकण और गोवा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही मध्य महाराष्ट्र और अंडमान व निकोबार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन राज्यों में बारिश रेड अलर्ट
आईएमडी ने कहा कि तटीय कर्नाटक में 22 से 23 जून को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। जबकि 24 और 26 जून के दौरान अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी बरसात संभव है।
कोंकण और गोवा में 22 और 23 जून को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दोनों क्षेत्रों में 24 से 26 जून के दौरान अलग-अलग हिस्सों पर भारी से बहुत भारी बरसात की संभावना जताई है।
दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 22 से 23 जून को भारी से अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। आईएमडी ने 24 से 26 जून के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग के अनुसार, केरल और माहे में 22 से 26 जून को भारी से बहुत भारी बारिश संभव है।
इन राज्यों में बारिश ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी ने मध्य महाराष्ट्र में 22 से 23 जून को भारी बारिश की संभावना जताई है। जबकि 24 से 26 जून तक इस क्षेत्र में भारी से अत्यंत तेज वर्षा होने की संभावना है।
IMD पुणे के प्रमुख केएस होसलीकर ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों में कोंकण क्षेत्र में बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ेगी। मराठवाड़ा के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बरसात होने की संभावना है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 24 और 25 जून को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 25 और 26 जून को भारी से बहुत भारी बरसात हो सकती है।
एसईसीएल में अनुकंपा नियुक्ति पाने के कुछ दिन बाद बेटे ने मां की देखभाल करना और खर्च देना बंद कर दिया था। परेशान मां ने हाई कोर्ट में एसईसीएल की नीति के अनुसार बेटे के वेतन से कटौती कर 20 हजार रुपये प्रति माह दिलाने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी।
By Yogeshwar Sharma
Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 12:29:10 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 12:29:10 AM (IST)
हाई कोर्ट ने लगाई बेटे को फटकार, कहा- हर महीने वेतन से मां के खाते में जमा करना होगा 10 हजार रुपये
नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बुजुर्ग मां की जिम्मेदारी नहीं उठाने के एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की डिवीजन बेंच ने कहा कि पिता की मौत के बाद मां की देखभाल पुत्र की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। यह कानूनी दायित्व भी है। मां की सहमति से नौकरी मिली है, इसलिए वह जिम्मेदारी से भाग नहीं सकता। बेटे की अपील खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता मां के बैंक खाते में 10 हजार रुपये प्रतिमाह देने का आदेश बेटे को दिया है। मां को रुपये नहीं देने पर एसईसीएल प्रबंधन को पुत्र के वेतन से कटौती कर सीधे मृतक की आश्रित पत्नी के खाते में राशि जमा कराने का आदेश दिया है।
एसईसीएल में अनुकंपा नियुक्ति पाने के कुछ दिन बाद बेटे ने मां की देखभाल करना और खर्च देना बंद कर दिया था। परेशान मां ने हाई कोर्ट में एसईसीएल की नीति के अनुसार बेटे के वेतन से कटौती कर 20 हजार रुपये प्रति माह दिलाने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट ने संबंधितों को नोटिस भी जारी किया। मामले में एसईसीएल ने जवाब में कहा कि नीति के अनुसार सहमति का उल्लंघन करने पर 50 प्रतिशत राशि काट कर मृतक के आश्रितों के खाते में जमा किया जा सकता है। इसके बाद हाई कोर्ट ने बुजुर्ग मां के पक्ष में फैसला सुनाया और बेटे को हर महीने राशि मां के बैंक खाते में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
जिम्मेदारी उठाने से बच नहीं सकतेः हाई कोर्ट
याचिकाकर्ता मां की याचिका पर सिंगल बेंच ने याचिका को स्वीकार करते हुए पक्ष में फैसला सुनाया था। सिंगल बेंच के फैसले को बेटे ने चुनौती देते हुए डिवीजन बेंच में अपील पेश की थी। याचिकाकर्ता बेटे ने अपने अपील में कहा कि उसे 79 हजार नहीं बल्कि 47 हजार रुपये वेतन मिलता है। इसमें भी ईएमआइ कट रहा है। एसईसीएल के जवाब पर पुत्र ने कहा की याचिकाकर्ता मां को 5,500 रुपये पेंशन मिल रही है। इसके अलावा पिता के सेवानिवृत्त देयक राशि भी उन्हें मिली है। इससे वह अपनी देखभाल कर सकती है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की डिवीजन बेंच ने कहा कि मां की सहमति से नियुक्ति मिली है और उसकी जिम्मेदारी उठाने से आप बच नहीं सकते। 10 हजार रुपये देने की सहमति भी दी है, इसलिए खर्च के लिए राशि देना ही होगा। कोर्ट ने फटकार लगाते हुए पुत्र की अपील को खारिज कर दिया।