Lok Sabha Speaker: कैसे होता है लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव, ओम बिरला जीते, तो बना लेंगे ये रिकॉर्ड, जानें स्‍पीकर के इतिहास से जुड़ी रोचक बातें

लोकसभा अध्‍यक्ष का चुनाव प्रोटेम स्‍पीकर द्वारा करवाया जाता है। पचास प्रतिशत से अधिक वोट पाने वाले उम्‍मीदवार को विजेता घोषित किया जाता है। एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओम बिरला के नाम का प्रस्‍ताव रखेंगे। यह चुनाव जीतने के साथ ही ओम बिरला उन सांसदों की लिस्‍ट में शामिल हो जाएंगे, जो दो बार लोकसभा अध्‍यक्ष बने हैं।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 10:24:58 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 10:24:58 AM (IST)

लोकसभा अध्‍यक्ष के लिए दो बार पूर्व में वोटिंग हो चुकी है, वहीं अब तीसरी बार चुनाव होने जा रहा है।

HighLights

  1. संविधान के अनुच्छेद 93 में लोकसभा अध्यक्ष का उल्लेख है
  2. पहली लोकसभा में स्‍पीकर के पद पर पहली बार चुनाव हुआ
  3. अब तक पांच सदस्‍य दो बार बने हैं लोकसभा के अध्‍यक्ष

Lok Sabha Speaker Election डिजिटल डेस्क, इंदौर। लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव होगा। एनडीए की ओर से ओम बिरला उम्मीदवार है, तो वहीं विपक्ष ने के सुरेश को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि, कल तक यही माना जा रहा था कि सर्वसम्मति से लोकसभा स्पीकर बनाया जा सकता है, लेकिन विपक्ष ने के सुरेश को प्रत्याशी घोषित कर दिया। ऐसे में अब वोटिंग के आधार प तय होगा कि लोकसभा का नया अध्यक्ष कौन होगा।

कैसे होगा लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव

जिन सांसदों की अब तक शपथ नहीं हो पाई है, प्रोटेम स्‍पीकर सबसे पहले उन सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रस्तावक के तौर पर ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखेंगे उनके साथ एक अनुमोदक भी होगा। इसके बाद विपक्ष की ओर से के सुरेश के नाम का प्रस्ताव रखा जाएगा और उनके साथ भी अनुमोदक होगा।

दोनों नामों का प्रस्ताव पेश होने के बाद सदन में वोटिंग करवाई जाएगी। जिसे सर्वाधिक वोट मिलेंगे, प्रोटेम स्‍पीकर उसे विजेता घोषित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और विपक्ष के नेता अध्यक्ष को आसन तक लेकर आएंगे। यहां प्रोटेम स्‍पीकर आसन नवनिर्वाचित स्पीकर को सौंपेंगे और उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू होगा।

naidunia_image

क्‍या कहता है नंबर गेम

नंबर गेम के हिसाब से लोकसभा अध्यक्ष के पद पर एनडीए को जीत मिलना तय माना जा रहा है। 543 सीटों वाली लोकसभा में एनडीए के 293 सांसद है। वहीं विपक्ष के इंडी गठबंधन के 233 और अन्य दलों के 16 सांसद है। ऐसे में ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनते दिख रहे हैं।

ओम बिरला के नाम दर्ज होगा ये रिकॉर्ड

एमए अय्यंगर, डॉ. गुरदयाल सिंह ढिल्लों, डॉ. नीलम संजीव रेड्डी, डॉ. बलराम जाखड़ और गंती मोहन चंद्र बालयोगी ऐसे लोकसभा अध्यक्ष रहे हैं, जो दो बार इस पद पर रहे हैं। इनमें से सर्वाधिक लंबा कार्यकाल डॉ. बलराम जाखड़ का रहा है। वे 1980 से लेकर 1985 और इसके बाद 1989 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे हैं।

ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने के साथ ही दूसरी बार स्पीकर बनने वाले छठें सांसद बन जाएंगे। इसके साथ ही 18वीं लोकसभा का कार्यकाल पूरा करते ही बलराम जाखड़ के भी सबसे लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

दो बार लाेकसभा अध्‍यक्ष बनने वाले सांसद

एमए अय्यंगर
  • 11 मई 1957 – 16 अप्रैल 1962
  • 8 मार्च 1956 – 10 मई 1957
डॉ. गुरदयाल सिंह ढिल्लों
  • 22 मार्च 1971-1 दिसम्बर 1975
  • 08 अगस्त 1969-17 मार्च 1971
डॉ. नीलम संजीव रेड्डी
  • 26 मार्च 1977-13 जुलाई 1977
  • 17 मार्च 1967-19 जुलाई 1969
डॉ. बलराम जाखड़
  • 16 जनवरी 1985-18 दिसम्बर 1989
  • 22 जनवरी 1980 -15 जनवरी 1985
गंती मोहन चंद्र बालयोगी
  • 22 अक्टूबर 1999 – 03 मार्च 2002
  • 24 मार्च 1998 – 19 अक्टूबर 1999

इससे पहले कब हुए चुनाव

लोकसभा अध्यक्ष के लिए इससे पहले दो बार वोटिंग हो चुकी है। एक बार 1952 पहली लोकसभा में तो दूसरी बार 1976 में चुनाव के जरिए स्पीकर चुना गया था।

1952

1952 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने संविधान सभा के पूर्व सदस्‍य गणेश वासुदेव मावलंकर के नाम का प्रस्ताव रखा था। लेकिन कम्युनिस्ट आंदोलन के संस्थापक एके गोपालन ने शांताराम मोरे का नाम प्रस्तावित किया। इसके बाद हुए चुनाव में मावलंकर को 394 वोटों मिले और लोकसभा के अध्‍यक्ष चुने गए।

1976

1976 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकसभा स्‍पीकर के लिए बलिराम भगत के नाम का प्रस्ताव रखा, लेकिन सांसद पी एम मेहता ने जगन्नाथ राव जोशी के नाम का प्रस्तावित किया। भगत के पक्ष में 344 वोट आए और वे लोकसभा अध्यक्ष बनें।

naidunia_image

अब तक के लोकसभा अध्यक्ष

  • गणेश वासुदेव मावलंकर
  • एमए अयंगार
  • डॉ. गुरदयाल सिंह ढिल्लों
  • डॉ. नीलम संजीव रेड्डी
  • बलि राम भगत
  • के.एस. हेगडे
  • डॉ. बलराम जाखड़
  • रबी राय
  • शिवराज वी. पाटिल
  • पूर्णो अगिटोक संगमा
  • गंती मोहन चंद्र बालयोगी
  • मनोहर जोशी
  • सोमनाथ चटर्जी
  • मीरा कुमार
  • सुमित्रा महाजन
  • ओम बिरला
Dindori Information : शराब के नशे में किसान से अभद्रता कर रिश्वत मांगने वाला राजस्व निरीक्षक निलंबित

Dindori Information : कलेक्टर विकास मिश्रा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार की सुबह ही निलंबन आदेश जारी कर दिया। आदेश में उल्लेख किया गया कि राजस्व निरीक्षक गाड़ासरई ओमप्रकाश वर्मा का शराब के नशे में किसान से अभद्रता पूर्वक व्यवहार किए जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ है। इस वीडियो में शराब के नशे में संबंधित अभद्रता पूर्वक व्यवहार करते पाया गया।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 10:12:06 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 10:19:04 AM (IST)

Dindori News : शराब के नशे में किसान से अभद्रता कर रिश्वत मांगने वाला राजस्व निरीक्षक निलंबित
शराब के नशे में अभद्रता करता राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश वर्मा।

HighLights

  1. कलेक्टर ने एसडीम के प्रतिवेदन के आधार पर की कार्रवाई।
  2. राजस्व निरीक्षक का पैसा मांगते वीडियो हुआ था वायरल।
  3. शराब के नशे में संबंधित ने अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया है।

Dindori Information : डिंडौरी नईदुनिया प्रतिनिधि। शराब के नशे में किसान से अभद्रता करते हुए रिश्वत मांगने के मांगने में कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा संबंधित राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश वर्मा का पैसा मांगते वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा था। सरेआम गालियां देने के साथ पैसों की मांग करते राजस्व निरीक्षक को देखा जा रहा है। वीडियो वायरल करते हुए पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एसडीएम बजाग से की थी।

राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश वर्मा का पैसा मांगते वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल

कलेक्टर विकास मिश्रा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निलंबन आदेश जारी कर दिया। आदेश में उल्लेख किया गया कि राजस्व निरीक्षक गाड़ासरई ओमप्रकाश वर्मा का शराब के नशे में किसान से अभद्रता पूर्वक व्यवहार करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ है। इस वीडियो में शराब के नशे में संबंधित अभद्रता पूर्वक व्यवहार करते पाया गया।

सिविल सेवाएं आचरण नियम के उल्लंघन पर राजस्व निरीक्षक निलंबित

एसडीएम बजाग के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने इस मामले में सिविल सेवाएं आचरण नियम के उल्लंघन पर राजस्व निरीक्षक को निलंबित किया है। समीक्षा के दौरान संबंधित राजस्व निरीक्षक का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। निलंबन काल में ओमप्रकाश वर्मा को अधीक्षक भू अभिलेख कार्यालय डिंडोरी संलग्न किया गया है। निलंबन के दौरान संबंधित को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

बजाग धनीराम कुशराम को गाड़ासरई का प्रभार सौंपा गया है

ओमप्रकाश वर्मा के निलंबन होने पर राजस्व निरीक्षक बजाग धनीराम कुशराम को गाड़ासरई का प्रभार सौंपा गया है।बताया गया की ग्राम सुकलपुरा निवासी कन्हैया कुमार मरावी कई दिनों से अपनी जमीन का सीमांकन कराने के लिए राजस्व निरीक्षक का चक्कर काट रहा था। आरआई द्वारा लगातार पैसे की डिमांड की जा रही थी।

नई दुनिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता

पीड़ित ने पूरे मामले का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल किया गया। यद्यपि नई दुनिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। गौरतलब है कि आदिवासी बहुल जिले डिंडोरी में इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। राजस्व के कामकाज करने में पटवारी से लेकर आरआई और अन्य जिम्मेदार बिना पैसे लिए काम नहीं करते। इस तरह के आरोप पीड़ित लगा रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच टी20 मुकाबला, महिला एशिया कप में होंगे आमने सामने, कब है मैच ?

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई टक्कर के बाद अब फिर से फैंस को दोनों टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिलने वाला है. इस बार टक्कर पुरुष नहीं बल्कि महिला टीमों के बीच होने वाली है. भारतीय महिला टीम श्रीलंका के दाम्बुला में होने वाले महिला टी20 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 19 जुलाई को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा.

यह टूर्नामेंट 19 से 28 जुलाई तक खेला जाएगा जिसमें महाद्वीप की आठ टीमें हिस्सा लेंगी. पिछली बार के विपरीत इस साल आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. भारत, पाकिस्तान, यूएई और नेपाल को ग्रुप ए में जगह मिली है जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड और मलेशिया ग्रुप बी में हैं.

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) द्वारा जारी अपडेट कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के बाद भारत 21 जुलाई को यूएई और 23 जुलाई को नेपाल से भिड़ेगा. प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी जो 26 जुलाई को खेले जाएंगे. फाइनल 28 जुलाई को होगा. टूर्नामेंट में एक बार फिर मैच अधिकारी की भूमिका में सभी महिला अधिकारी होंगी.

भारतीय महिलाओं का दबदबा
महिला एशिया कप में भारतीय टीम का ही दबदबा देखने को मिला है. अब खेले गए टूर्नामेंट में भारत ने कुल सात बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है. भारत ही महिला एशिया कप की सबसे सफल टीम है. साल 2004 में इसकी शुरुआत वनडे फॉर्मेट में की गई थी लेकिन साल 2012 से इस टूर्नामेंट को टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है. भारत ने 2004 से 2016 तक इसे लगातार 6 बार जीता. 2018 में इस पर बांग्लादेश ने कब्जा जमाया. पिछली बार भारतीय महिला टीम ने इसे हासिल कर सातवां खिताब अपने नाम किया.

Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, Indian girls cricketer, Girls cricket

Arvind Kejriwal Information: शराब नीति मामले में थोड़ी देर में राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की पेशी, CBI कर सकती है गिरफ्तार

दिल्ली शराब नीति मामले में थोड़ी देर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 09:37:29 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 09:37:29 AM (IST)

Arvind Kejriwal News: शराब नीति मामले में थोड़ी देर में राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की पेशी, CBI कर सकती है गिरफ्तार

Arvind Kejriwal Information एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति मामले में थोड़ी देर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। संभावना है कि सीबीआई यहां से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है। गौरतलब है कि मंगलवार को सीबीआई ने उनसे शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ की थी।

खबर अपडेट हो रही है…

Shahid Kapoor transformed his home right into a hospital for his spouse mira rajput | शाहिद कपूर ने पत्नी के लिए घर को बनाया अस्पताल: ​​​​​​​मीशा के जन्म से पहले मीरा का होने वाला था मिसकैरेज, कहा- मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ा

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने साल 2016 में बेटी मीशा को जन्म दिया था। हालांकि अब उन्होंने बताया है कि पहली प्रेग्नेंसी के दौरान उनका मिसकैरेज होने वाला था। कॉम्प्लिकेशन्स आने पर वो ढाई महीने तक अस्पताल में भर्ती रही थीं, जिससे उनकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ा था। ऐसे में शाहिद कपूर ने उनका खूब ख्याल रखा था। मीरा को बेहतर महसूस करवाने के लिए शाहिद ने घर को ही अस्पताल की तरह सेट करवा दिया था।

हाल ही में प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में मीरा राजपूत ने मीशा के जन्म से पहले हुए कॉम्प्लिकेशन्स पर बात की है। उन्होंने बताया है, ज्यादा लोग ये बात नहीं जानते हैं, लेकिन जब मेरी बेटी होने वाली थी, वो मेरी पहली प्रेग्नेंसी थी। मैं सोचती थी कि मैं तो 20-21 साल की हूं, हेल्दी हूं, फिट हूं, जिंदगी का बेस्ट टाइम हैं, बच्चे होंगे, परिवार होगा। 4 महीने की प्रेग्नेंसी में मेरा मिसकैरेज होने वाला था। हम सोनोग्राफी के लिए गए थे। जैसे ही में चेंज करके आई तो डॉक्टर और शाहिद मुझे अजीब नजरों से देख रहे थे। डॉक्टर ने कहा तुरंत लेट जाओ। मुझे तुमसे बात करती है, लेकिन तुम बैठी नहीं रह सकती, इसलिए लेट जाओ। उन्होंने बताया कि मैं 4 महीने की प्रेग्नेंसी में चोड़ी हो गई हूं (इससे मिसकैरेज के चांसेस बढ़ जाते हैं)। डॉक्टर्स ने मुझसे कहा कि मैं किसी भी समय बच्चा खो सकती हूं।

आगे मीरा ने कहा, डॉक्टर्स ने कहा कि मुझे तुरंत हॉस्पिटल जाना होगा। मैं ढाई महीने तक अस्पताल में भर्ती रही थी। ढाई महीने में एक ही कमरे में रही थी, मैं कुछ सामान लेने के लिए भी बिस्तर से नहीं उतर सकती थी। एक समय मैं सोचने लगी थी कि मुझे कैसे भी इस कमरे से बाहर जाना है। शाहिद ने मेरे डॉक्टर्स से बात की कि वो मुझे घर ले जाना चाहते हैं। उन्होंने डॉक्टर्स से कहा कि वो घर को पूरी तरह अस्पताल में बदल देंगे। वो समझ चुके थे कि इसका मेरी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ रहा है। वो चाहते थे कि मैं घर में कंफर्टेबल रहूं। जब मैं घर पहुंची, तो मेरे पूरे परिवार ने आकर मुझे सरप्राइज दिया और मैं इससे बहुत खुश हुई।

मीरा ने बताया है कि वो घर आकर खुश थीं, लेकिन एक हफ्ते बाद ही डॉक्टर्स ने उन्हें दोबारा हॉस्पिटल में भर्ती होने का सुझाव दिया। दोबारा हॉस्पिटल जाने से मीरा के जहन पर बुरा असर पड़ा था। ऐसे में शाहिद ने डॉक्टर्स से कहा था कि चाहे जो हो जाए वो मीरा को घर ले जाएंगे, क्योंकि उनके लिए मीरा का खुश रहना ज्यादा जरूरी थी। आखिरकार शाहिद, मीरा को घर ले आए। घर पर मीरा का ख्याल रखा गया। मीरा ने बताया है कि जब उन्होंने मीशा को जन्म दिया, तो डॉक्टर्स ने उसे चमत्कार बताया था।

बताते चलें कि मीरा राजपूत, शाहिद कपूर से 13 साल छोटी हैं। दोनों की मुलाकात के धार्मिक ग्रुप राधा स्वामी सत्संग में हुई थी। घरवालों ने उनकी शादी तय करवाई थी। कपल ने 7 जुलाई 2015 को गुड़गांव (अब गुरुग्राम) में शादी की थी। साल 2016 में मीरा ने बेटी मीशा को जन्म दिया था। साल 2018 में उनके घर में बेटे जेन का जन्म हुआ है।

Bhopal Information: शास्त्रीय गायन, वादन एवं नृत्य में झलकी परम्पराएं, तालीम और साधना, प्रणति समारोह का रंगारंग शुभारंभ

रवींद्र भवन में हो रहा है पांच दिवसीय प्रणति समारोह का आयोजन। पहले दिन प्रख्यात सरोद-वादक बंधु अमान-अयान अली बंगश ने प्रस्तुति दी। विनायक तोरवी ने कर्नाटक का शास्त्रीय गायन पेश किया। विश्वविख्यात सितार-वादक निलाद्रि कुमार ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। इसके अलावा प्रेरणा श्रीमाली ने मनमोहक कथक नृत्य प्रस्तुत किया।

By Sushil Pandey

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 09:32:56 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 09:32:56 AM (IST)

रवींद्र भवन में सरोद वादन की प्रस्तुति देते अमान-अयान अली बंगश।

HighLights

  1. प्रदेश के संस्कृति व पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र लोधी ने किया प्रणति समारोह का शुभारंभ।
  2. उद्घाटन कार्यक्रम में संगीत नाटक अकादमी की चेयरपर्सन संध्या पुरेचा रहीं मौजूद।
  3. संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव ने भी दर्ज कराई अपनी उपस्थिति।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। संस्कृति विभाग तथा संगीत नाटक अकादमी के द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रणति समारोह का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। गायन, वादन एवं नृत्य से सजे समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने किया। इस अवसर पर संगीत नाटक अकादमी की चेयरपर्सन संध्या पुरेचा एवं संचालक संस्कृति एनपी नामदेव विशेष रूप से मौजूद रहे। राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि गायन, वादन एवं नृत्य का यह अनूठा ताना-बाना भारतीय सांस्कृतिक विरासत का दर्पण है। मप्र की धरती पर प्राचीन काल से ही संगीत के रंग बिखरे हैं। इस अवसर पर संध्या पुरेचा ने कहा कि संस्कृति आस है, इसके बिना सर्वनाश है, इसलिए हमें अपनी संस्कृति को जानना और पहचानना चाहिये।

लोकधुन एकला चलो रे… पर सरोद वादन

समारोह की शुरुआत सरोद वादक अमान अली-अयान अली बंगश ने की। उन्होंने प्रस्तुति की शुरुआत में लोक धुन एकला चलो रे… को सरोद पर छेड़ा। तबले पर सत्यजीत तलवलकर की संगत के साथ सरोद के तारों से निकली धुन ने सभागार में जादू सा कर दिया। इसके बाद उन्होंने राग देश को प्रस्तुत किया। इसमें उन्होंने झपताल और तीन ताल में रचनाएं प्रस्तुत की। साथ ही अपने पिता उस्ताद अमजद अली खां एवं दादा उस्ताद हाफिज अली की रचनाएं पेश की। अद्भुत तालमेल और तबले की थाप के साथ इस राग का अनुराग सुधिजनों की आत्मा तक पहुंचा।

naidunia_image

राग मियां मल्हार सुनाया

सरोद वादन के बाद गायक विनायक तोरवी ने प्रस्तुति दी। उन्होंने राग मियां मल्हार का चयन करते प्रस्तुति की शुरुआत की। इसमें उन्होंने करीम नाम तेरी…. विलंबित एकताल में, अता धूमरे…. द्रुत एकताल एवं महमद शारंगी… द्रुत एकताल में प्रस्तुत किया। इसके बाद उन्होंने राग बसंत में पगवा ब्रज देखना…. द्रुत एकताल में और एक तराना द्रुत तीन ताल में प्रस्तुत किया। उनके साथ हारमोनियम पर निरन्जना हेगडे, रूपक काल्लूरकर एवं तानपुरे पर सिद्धार्थ बेलामन्नू और अंकित गजरे ने संगत दी।

naidunia_image

मप्र संगीत का मक्का

सितार वादक निलाद्रि कुमार की सितार वादन की सभा सजी। उन्होंने प्रस्तुति से पहले कहा कि मप्र संगीत का मक्का है और यहां प्रस्तुति देना बहुत विशिष्ट अनुभव होता है। उन्होंने अपनी प्रस्तुति के लिए राग तिलक कामोद का चयन किया। तबले पर सत्यजीत तलवलकर की संगत के साथ उन्होंने सितार के तारों से जो तिलिस्म किया, उसे संगीत प्रेमी झूमते नजर आए।

naidunia_image

कथक में शिव स्तुति

अंतिम प्रस्तुति जयपुर की नृत्यांगना प्रेरणा श्रीमाली ने कथक नृत्य की दी। उन्होंने प्रस्तुति की शुरुआत शिव स्तुति के साथ की, जिसमें राजस्थानी संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए राग पीलू में नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद तीन ताल में जयपुर घराने की चुनिंदा नृत्य संरचनाएं पेश की। अंत में उन्होंने कबीर पद पर नृत्य कर प्रस्तुति को विराम दिया।

Indore Information: इंदौर में छात्रा अंजलि की खुदकुशी मामले में आया नया मोड़, अपनी फ्रेंड्स को भेजती थी ऊंचाई से लिए फोटो

इंदौर में सातवीं की छात्रा अंजलि यामयार ने 18 जून को अपोलो डीबी सिटी की 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। उसके भाई ने इस मामले में बताया है कि अंजलि को ऑनलाइन गेम की लत लगी थी। पुलिस ने उसके बयान पर शक है, क्योंकि पहले उसने माता-पिता के बीच विवाद से अंजलि के मायूस होने की बात कही थी।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 09:01:22 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 09:27:30 AM (IST)

Indore News: इंदौर में छात्रा अंजलि की खुदकुशी मामले में आया नया मोड़, अपनी फ्रेंड्स को भेजती थी ऊंचाई से लिए फोटो
इंदौर में अपोलो डीबी सिटी की वह बिल्डिंग, जिससे कूदकर छात्रा अंजलि ने खुदकुशी की।

HighLights

  1. भाई ने पहले अंजलि के परेशान होने की वजह पारिवारिक विवाद बताई थी।
  2. अब उसके बयान बदल गए और ऑनलाइन गेम की लत की बात कहने लगा।
  3. अब तक छात्रा अंजलि का टेबलेट अनलॉक नहीं कर सके साइबर एक्सपर्ट।

Indore Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में पिछले दिनों 13 वर्षीय छात्रा अंजलि यामयार ने बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस को जांच में पता चला है कि वो अपनी फ्रेंड्स को बालकनी और बिल्डिंग में ऊंचाई से लिए गए फोटो भेजती थी।

भाई आदित्य का दावा है कि अंजलि को ऑनलाइन गेम की लत लग चुकी थी। पुलिस को भाई के बयान पर शक है। आदित्य ने पहले कहा था कि अंजलि मम्मी-पापा के बीच हुए विवाद से परेशान थी। सातवीं में पढ़ने वाली अंजलि यामयार ने 18 जून को अपोलो डीबी सिटी में 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस को सुसाइड नोट तो नहीं मिला लेकिन अंजलि का टेबलेट (गैजेट) हाथ लगा जो लॉक था। पुलिस ने माता-पिता से बात की तो कहा कि अंजलि आत्महत्या नहीं कर सकती। अवश्य उसके साथ कुछ घटा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और घटनाक्रम के बारे में समझाया तो मान गए कि अंजलि ने जान दी है।

सात दिन में दो बार बदले बयान

एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह ने आदित्य से चर्चा की तो कहा कि पापा-मम्मी में कहासुनी होती रहती थी। अंजलि इस कारण भी काफी परेशान थी। पुलिस ने परिवार का अंदरूनी मामला बता कर आगे की जांच रोक ली।

अफसर दोबारा पहुंचे तो आदित्य ने कहा कि अंजलि रो ब्लॉक्स ऑनलाइन गेम खेलती थी। सहेलियों को ऊंचाई के फोटो भेजती थी। उसका इशारा गेम की शर्तों के मुताबिक टास्क पूरा करने की तरफ था। डीसीपी जोन-2 अभिनव विश्वकर्मा के मुताबिक टेबलेट लॉक है। जब तक गेम और चैटिंग नहीं मिलती, नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता।

सात दिन बाद भी टेबलेट अनलॉक नहीं कर सके साईबर विशेषज्ञ

अभी तक अंजलि का आईपैड अनलॉक नहीं हुआ है। जिस वक्त उसने सुसाइड किया, उस वक्त आईपैड हाथ में नहीं था। ऐसे में निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। साईबर एक्सपर्ट को आईपीडीआर निकालने के लिए कहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अंजलि ने कितनी बार गेम खेला है। – राकेश गुप्ता, पुलिस आयुक्त

T20 WC 2nd SF : टीम इंडिया के पास ‘हिसाब चुकाने’ का मौका, स्‍ट्राइक रेट में इंग्‍लैंड के बैटर भारी लेकिन भारत के पास X फैक्‍टर

नई दिल्‍ली. आईसीसी टी20 वर्ल्‍डकप 2024 (T20 World Cup 2024) अंतिम पड़ाव की ओर है. अफगानिस्‍तान की बांग्‍लादेश पर 8 रन की रोमांचक जीत के साथ टूर्नामेंट की सेमीफाइनल लाइनअप तय हो गई है. ग्रुप 1 से भारत व अफगानिस्‍तान और ग्रुप 2 से दक्षिण अफ्रीका व इंग्‍लैंड की टीम ने अंतिम 4 में जगह बनाई है. पहले सेमीफाइनल में ‘जाइंट किलर’ अफगानिस्‍तान 27 जून को दक्षिण अफ्रीका (Afghanistan Vs South Africa) के सामने होगा जबकि इसी दिन दूसरे सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्‍लैंड (India Vs England) से होगा.

टीम इंडिया की बात करें तो वह लगातार दूसरे टी20 वर्ल्‍डकप के सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड से भिड़ रही है 2022 के सेमीफाइनल में भी दोनों टीमों को मुकाबला हुआ था तब भारतीय टीम को 10 विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ा था. रोहित शर्मा ब्रिगेड के पास इस बार पिछली हार का बदला चुकाने का मौका होगा. टी20 वर्ल्‍डकप में दोनों टीमें अब तक 4 बार आमने-सामने आई हैं और दोनों ने दो-दो बार जीत हासिल की है. भारतीय टीम ने जहां 2007 और 2012 में जीत हासिल की थी जबकि इंग्‍लैंड टीम 2009 और 2022 में भारी पड़ी थी. इस बार भी मुकाबला कड़ा होने की संभावना है लेकिन घातक-किफायती बॉलिंग से जसप्रीत बुमराह व कुलदीप यादव और ऑलराउंड परफॉर्मेस से हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के लिए X फैक्‍टर साबित हो सकते हैं. वैसे, इंग्‍लैंड के पास भी सैम करन के रूप में अच्‍छा ऑलराउंडर है लेकिन वे बॉलिंग में खास असर नहीं छोड़ सके हैं. ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ कप्‍तान रोहित शर्मा की धमाकेदार पारी ने निश्चित रूप से इंग्‍लैंड के खेमे का दबाव में ला दिया होगा.

T20 World Cup, ICC T20 World Cup 2024, T20 World Cup demi Final, India Vs England, IND vs ENG, Jasprit bumrat, Kuldeep Yadav, Hardik pandya, Team India, टी20 वर्ल्‍डकप 2024, टी20 वर्ल्‍डकप, टी20 वर्ल्‍डकप सेमीफाइनल, भारत Vs इंग्‍लैंड, टीम इंडिया, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव

छा गए ऋषभ पंत, इंटरनेशनल क्रिकेट में धांसू वापसी, धोनी समेत तमाम दिग्‍गजों को पीछे छोड़ा

‘युवी’ ने एक ओवर में 6 छक्‍के लगाकर मचाई थी तबाही
दोनों देशों के बीच टी20 वर्ल्‍डकप का पहला मैच, 2007 के पहले ही टूर्नामेंट में डरबन में हुआ था. भारत के युवराज सिंह की ओर से स्‍टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगाए गए 6 छक्‍कों के कारण यादगार बना यह मैच टीम इंडिया ने 18 रनों से जीता था. 2009 के वर्ल्‍डकप में फिर दोनों टीमों का सामना हुआ. लॉर्ड्स का यह 3 रन से इंग्‍लैंड ने जीता था.  इसके बाद 2012 के वर्ल्‍डकप में कोलंबो में भारतीय टीम ने इंग्‍लैंड को 90 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी वहीं 2022 में एडिलेड में हुए सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 10 विकेट से जीत हासिल कर टीम इंडिया को शर्मसार किया था.

पहला टेस्‍ट शतक, स्‍कोर, कोचिंग..राइट और कर्स्‍टन के करियर से जुड़ी समानताएं

रोहित, विराट, हार्दिक और बटलर का बैट से बेहतर रिकॉर्ड
दोनों ही टीमों के मौजूदा प्‍लेयर्स की बात करें तो भारत के रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पंड्या पूर्व में इंग्‍लैंड के खिलाफ बैट से शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं जबकि इंग्‍लैंड की ओर से बटलर का बल्‍ला चला है. रोहित ने इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्‍डकप के 4 मैचों की तीन पारियों में एक बार नाबाद रहकर 45.50 के औसत और 131.88 के स्‍ट्राइक रेट से 91 और विराट ने दो मैच में 45.00 के औसत और 125.00 के स्‍ट्राइक रेट से 90 रन बनाए हैं. हार्दिक ने 2022 में इंग्‍लैंड के खिलाफ अपने एकमात्र मैच में 190.90 के स्‍ट्राइक रेट से 63 रनों की पारी खेली थी. वैसे टी20 वर्ल्‍डकप में इंग्‍लैंड के खिलाफ भारत की ओर से सबसे अधिक रन गौतम गंभीर (तीन मैचों में 129 रन, औसत 43) ने बनाए हैं.

दूसरी ओर, इंग्‍लैंड की ओर से टी20 WC में भारत के खिलाफ सबसे अधिक रन जोस बटलर ने बनाए हैं. बैटिंग में वे और फिल साल्‍ट इस बार टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं. बटलर ने दो मैचों में 91.00 के औसत और 149.18 के स्‍ट्राइक रेट से 91 रन बनाए हैं जिसमें 20022 के सेमीफाइनल की नाबाद 80 रन की जबर्दस्‍त पारी शामिल है. इस मैच में एलेक्‍स हेल्‍स ने भी नाबाद 86 रन ठोके थे लेकिन वे इस बार की इंग्लिश टीम का हिस्‍सा नहीं हैं.

VIDEO: राशिद से बोले फजलहक-शटअप, अर्शदीप का जश्‍न और..T20 WC के रोचक वाकये

मौजूदा टीम इंडिया के सभी बॉलर का इंग्‍लैंड के खिलाफ ‘खाता’ खाली
बॉलिंग डिपार्टमेंट में हरभजन सिंह टी20 वर्ल्‍डकप में इंग्‍लैंड के खिलाफ भारत के सबसे सफल बॉलर हैं. उन्‍होंने टूर्नामेंट में इंग्‍लैंड के खिलाफ चार मैचों में सर्वाधिक 8 विकेट लिए हैं. इरफान पठान भी दो मैचों में इंग्‍लैंड के खिलाफ 5 विकेट ले चुके हैं. इसके साथ ही एक तथ्‍य यह भी है कि मौजूदा भारतीय टीम का कोई बॉलर, इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्‍डकप में विकेट नहीं ले सका है. मौजूदा टीम इंडिया के अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल 2022 में इंग्‍लैंड के खिलाफ मैच में खेले थे और तीनों ‘विकेटहीन’ रहे थे. बॉलिंग में टीम इंडिया के ‘ट्रंप कॉर्ड’ जसप्रीत बुमराह को जहां टी20 वर्ल्‍डकप में इंग्‍लैंड के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला है वहीं ‘चाइनामैन’ पहली बार टी20 वर्ल्‍डकप में खेल रहे हैं.

Video:भावुक हुए राशिद बोले- 1 शख्स ने हम पर भरोसा किया था, मैंने वादा पूरा किया

मौजूदा वर्ल्‍डकप में इंग्‍लैंड के 5 बैटरों का 150+ का स्‍ट्राइक रेट
टेस्‍ट हो, वनडे या फिर टी20 फॉर्मेट, अग्रेसिव क्रिकेट खेलना इंग्‍लैंड की आदत में शुमार है. टी20 वर्ल्‍डकप 2024 में भी इंग्‍लैंड के बैटरों ने विपक्षी बॉलरों पर ‘हमला’ बोलकर तेजी से रन जुटाए हैं. ओपनर फिल साल्‍ट ने अब तक 7 मैचों में 45.75 के औसत और 166.36 के स्‍ट्राइक रेट से 183 और कप्‍तान जोस बटलर ने 47.75 के औसत और 159.16 के स्‍ट्राइक रेट से सर्वाधिक 191 रन ठोके हैं. इन दोनों के अलावा हैरी ब्रुक (7 मैचों की तीन पारियों में 120 के औसत से 120 रन), लियान लिविंगस्‍टोन (तीन पारियों में 20.33 के औसत 61 रन) और मोईन अली (4 पारियों में 15.75 के औसत से 63 रन) का स्‍ट्राइक रेट भी 150 के ऊपर है. भारतीय टीम को इन धाकड़ बैटरों को जल्‍द आउट करने के लिए ठोस रणनीति बनानी होगी. बॉलिंग डिपार्टमेंट में जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद (9-9 विकेट)  इस सीजन में टीम के सबसे कामयाब बॉलर है. क्रिस जॉर्डन भी हैट्रिक सहित 7 विकेट ले चुके हैं.

AFG vs BAN: जीत के बाद सड़क पर उतरे अफगानी फैंस, जमकर मनाया जश्न, देखें वीडियो

भारत के एक बैटर ने ही बनाए हैं 150+ के स्‍ट्राइक रेट से रन
मौजूदा वर्ल्‍डकप में भारत के लिए रोहित शर्मा ने ही 150 से अधिक के स्‍ट्राइक रेट से रन बनाए हैं जिन्‍होंने टीम की ओर से सर्वाधिक 191 रन (औसत 38.20 और स्‍ट्राइक रेट 159.16) बनाए हैं. रोहित के अलावा अब तक हार्दिक पंड्या (116 रन), ऋषभ पंत (167 रन) और सूर्यकुमार यादव (149 रन) और शिवम दुबे (107 रन) ने भी 100 से ज्‍यादा रन बनाए हैं. बॉलिंग में अर्शदीप सिंह 15 विकेट लेकर टीम के सबसे सफल बॉलर हैं. उनके अलावा बुमराह ने 11 और हार्दिक पंड्या ने 8 विकेट लिए हैं. ‘चाइनामैन’ कुलदीप यादव ने केवल 3 मैचों में 7 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की है.

Tags: Hardik Pandya, Icc T20 world cup, IND vs END, India Vs England, Jasprit Bumrah, Kuldeep Yadav, T20 World Cup, Crew india

29 जून तक पूरे देश को कवर कर लेगा मानसून, यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश

गुजरात में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके बाद मानसून पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ेगा और बिहार, उत्तर प्रदेश को कवर करेगा। 27-28 जून को उत्तराखंड में भारी बारिश होगी। वहीं, 29 जून को मानसून जम्मू-कश्मीर को कवर कर लेगा। मौसम विभाग की मानें, तो अगले कुछ दिनों में देश के लगभग सभी क्षेत्रों में लू की आशंका खत्म हो जाएगी।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 08:13:15 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 08:26:45 AM (IST)

29 जून तक पूरे देश को कवर कर लेगा मानसून, यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मानसून को लेकर मौसम विभाग की भविष्‍यवाणी

HighLights

  1. अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट
  2. गुजरात कई हिस्‍सों में होगी झमाझम
  3. मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश जारी

Monsoon Replace एजेंसी, नई दिल्ली। अब तक दक्षिण सहित पूर्वोत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में मेहरबान मानसून को लेकर मौसम विभाग ने राहत भरी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में यानी 29 जून तक मानसून पश्चिम, पूर्वी और मध्य भारत के सभी हिस्सों को कर कर लेगा साथ पश्चिमोत्तर भारत के भी कुछ हिस्सों में मानसूनी बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक भारी से अति भारी बारिश पश्चिमी तट और पूर्वोत्तर भारत में जारी रहेगी। इसके साथ ही तमिलनाडु के घाट क्षेत्र और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी अति भारी बारिश का सिलसिला 27 जून को जारी रहेगा। हालांकि, 28 जून से बारिश में थोड़ी कमी देखने को मिलेगी और केवल मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

गुजरात में होगी अति भारी बारिश

मध्य गुजरात पर बने चक्रीय परिसंचरण के प्रभाव में भारी से गुजरात क्षेत्र में अति भारी बारिश और सौराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश गुजरात के लगभग सभी स्थानों पर अगले दो दिन तक जारी रहेगी।

naidunia_image

ऐसी रहेगी मानसून की चाल

मौसम विभाग के अनुसार अब मानसून गुजरात के कुछ और हिस्सों को कवर करते हुए मध्य प्रदेश के भी कुछ और हिस्सों की ओर आगे बढ़ेगा। इसके बाद गुजरात, सौराष्ट्र के मुंद्रा से शुरू होकर महसाना पहुंचेगा, यहां से पूर्वी राजस्थान के उदयपुर और वहां से होते हुए पूर्वी पश्चिमी मध्य प्रदेश के शिवपुरी को कवर करेगा।

  • पिछले कुछ दिनों में हवाओं का पैटर्न बदला है
  • पश्चिम-उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बनी है ट्रफ लाइन
  • 27 जून से एक नई अल्प दबाव की रेखा बनेगी
  • पंजाब से बंगाल की खाड़ी की ओर बनेगी रेखा
  • नई अल्प दबाव की रेखा से मानसून में गति आएगी

बिहार में होगी भारी बारिश

27 जून से बिहार, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से और साथ ही उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर 27 जून से शुरू हो जाएगा। साथ ही 28 जून को भारी से अति भारी बारिश उत्तराखंड में देखने को मिल सकती है। 29 जून को उत्तरी पंजाब और हरियाणा पर भारी बारिश होगी। साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर को मानसून कवर कर लेगा। यानी एक तरह से 29 जून तक पूरे भारत को मानसून कवर कर लेगा।

naidunia_image

इन क्षेत्रों में हीटवेव की कंडीशन

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतर क्षेत्रों में तापमान नियंत्रण में है। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर और लुधियाना पर भी हमें हीट वे कमीशन देखी गई है। साथ ही बिहार के पटना और गया में भी लू चली है। लेकिन अब यहां लू की स्थिति खत्म हो जाएगा।

भारत में दर्ज सर्वाधिक तापमान

क्षेत्र तापमान
जैसलमेर (राजस्थान) 45.4 डिग्री सेल्सियस
कानपुर (उत्तर प्रदेश) 43.1 डिग्री सेल्सियस
अमृतसर (पंजाब) 42.7 डिग्री सेल्सियस
अम्बाला (हरियाणा) 41.3 डिग्री सेल्सियस
डाल्टनगंज (झारखंड) 40.6 डिग्री सेल्सियस
सीधी (मध्य प्रदेश) 40.2 डिग्री सेल्सियस
Shatrughan Sinha broke his silence on trolling of Sonakshi-Zaheer | सोनाक्षी-जहीर की ट्रोलिंग पर शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी: बोले- ‘मेरी बेटी ने कोई गैरकानूनी काम नहीं किया, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना’

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों जहीर इकबाल से अपनी इंटरफेथ मैरिज के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें और जहीर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 23 जून को जब सोनाक्षी ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं तो उन्होंने कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया ताकि कोई भी उन्हें ट्रोल न कर पाए।

सोनाक्षी की शादी को लेकर विरोध बिहार तक पहुंच गया। बिहार की हिंदू शिवभवानी सेना के कार्यकर्ता ने शादी को लव जिहाद से जोड़ते हुए धमकी दी कि अगर शत्रुघ्न सिन्हा बेटी की शादी पर दोबारा विचार नहीं करते तो सोनाक्षी को बिहार में नहीं घुसने दिया जाएगा।

सोनाक्षी-जहीर की शादी के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद थे।

सोनाक्षी-जहीर की शादी के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद थे।

शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया रिएक्शन

शादी से जुड़े विवादों और सोनाक्षी और जहीर की ट्रोलिंग पर अब शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने टाइम्स नाउ से बातचीत में कहा, ‘आनंद बख्शी साहब ने ऐसे प्रोफेशनल प्रोटेस्ट करने वालों के लिए बहुत अच्छी बात लिखी थी-कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि कहने वाले अगर बेकार बिना कामकाज के हों तो कहना ही उनका काम बन जाता है। मेरी बेटी ने कोई भी गैरकानूनी या असंवैधानिक काम नहीं किया है। शादी दो लोगों के बीच का एक बेहद पर्सनल डिसीजन होता है। इस पर किसी को कमेंट करने या इंटरफेयर करने की इजाजत नहीं होती है। जो भी लोग शादी का विरोध कर रहे हैं, मैं उन्हें कहूंगा कि जाइए लाइफ में कुछ अच्छा काम कीजिए।

क्या कहा था हिंदू शिवभवानी सेना ने?

हाल ही में हिंदू शिवभवानी सेना के सदस्य लव कुमार सिंह उर्फ रूद्र ने एक पोस्टर छपवाया था, जिसमें उन्होंने धमकी दी थी कि वो सोनाक्षी को बिहार में घुसने नहीं देंगे।

पोस्टर में लिखा गया था, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी लव जिहाद को बढ़ावा। पूरे देश का इस्लामीकरण करने की कोशिश। शत्रुघ्न सिन्हा जी शादी के फैसले पर पुनर्विचार करें, नहीं तो अपने बेटों लव, कुश और अपने घर रामायणा का नाम तुरंत बदल लें। इससे हिंदू धर्म का अपमान हो रहा है।

शादी के बाद ये तस्वीर सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर शेयर की।

शादी के बाद ये तस्वीर सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर शेयर की।

सोनाक्षी ने नहीं बदला धर्म

जहीर से शादी की खबरें सामने आने के बाद ये कयास लग रहे थे कि सोनाक्षी अपना धर्म बदल लेंगी और मुस्लिम हो जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। जहीर इकबाल के पिता इकबाल रत्नासी ने एक इंटरव्यू में ये बात साफ कर दी थी कि सोनाक्षी अपना धर्म नहीं बदलेंगी।

सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी न करते हुए रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद उन्होंने 23 जून की रात को मुंबई के बैस्टियन रेस्टोरेंट में वेडिंग रिसेप्शन दिया था जिसमें सलमान खान, रेखा, काजोल समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी।