Nursing Fraud: मेडिकल यूनिवर्सिटी की जांच टीम ने भी की लापरवाही, आंख बंद कर की थी मान्यता की सिफारिश

यूनिवर्सिटी टीम ने कॉलेज का भवन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, फैकल्टी की संख्या, पंजीयन आदि मापदंडों की गहराई से छानबीन की होती तो शायद इतना बड़ा घोटाला नहीं होता। अब CBI ने मेडिकल यूनिवर्सिटी के जांच दलों को भी नोटिस दिया है और जवाब मांगा है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 04:39:40 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 04:45:02 PM (IST)

Nursing Fraud: मेडिकल यूनिवर्सिटी की जांच टीम ने भी की लापरवाही, आंख बंद कर की थी मान्यता की सिफारिश
कुछ नर्सिंग कॉलेज छोटे-छोटे फ्लैट तो कुछ कागजों में संचालित होते रहे।

HighLights

  1. नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने में कई जगह गड़बड़ी
  2. मेडिकल यूनिवर्सिटी की टीम ने भी नहीं की सही जांच
  3. कई कॉलेज छोटे-छोटे फ्लैट या कागज पर संचालित

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने में गड़बड़ी सिर्फ एक जगह से नहीं हुई है। मेडिकल यूनिवर्सिटी से लेकर संबंधित जिलों के CMHO तक ने भी नियमों की अनदेखी कर धड़ल्ले से मान्यता की सिफारिश की थी।

छोटे-छोटे फ्लैट में चल रहे थे कॉलेज

यही वजह है कि कुछ नर्सिंग कॉलेज छोटे-छोटे फ्लैट तो कुछ कागजों में संचालित होते रहे। मेडिकल यूनिवर्सिटी के अधिकारी गंभीर रहते तो फर्जीवाड़ा संभव नहीं था। नर्सिंग काउंसिल द्वारा गठित जांच दलों के अतिरिक्त यूनिवर्सिटी की टीम भी जांच करती थी, लेकिन उन्होंने न तो यह देखा कि संस्था का भवन है या नहीं। न ही फैकल्टी और अन्य मापदंडों की जांच की।

जांच टीम ने की खानापूर्ति

विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय में नामांकन मेडिकल यूनिवर्सिटी कर रही थी। नर्सिंग काउंसिल की तरह ही सभी कॉलेजों की जांच की जिम्मेदारी यूनिवर्सिटी की थी, लेकिन यहां की टीम ने सिर्फ खानापूर्ति की।

naidunia_image

टीम ने कॉलेज का भवन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, फैकल्टी की संख्या, पंजीयन आदि मापदंडों की गहराई से छानबीन की होती तो इतना बड़ा फर्जीवाड़ा नहीं होता। इस मामले अब सीबीआई ने मेडिकल यूनिवर्सिटी के जांच दलों को नोटिस देकर भी जवाब मांगा है, लेकिन शासन की ओर से यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के विरुद्ध अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इसी तरह से संबंधित जिलों के CMHO ने नर्सिंग कॉलेजों को क्लीनिकल परीक्षण के लिए अस्पतालों से संबद्धता देने में भी मापदंडों की अनदेखी की। नर्सिंग कॉलेज संचालकों ने हर जगह राजनीतिक या प्रशासनिक दबाव देकर अपनी मर्जी से रिपोर्ट तैयार कराई, पर किसी बड़े अधिकारी पर आंच नहीं आई है।

IND vs ENG Climate Replace: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले गुयाना में बारिश, मैच के लिए रिजर्व डे नहीं, इस टीम को होगा फायदा

IND vs ENG T20 WC 2024 Semi Remaining: टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच गयाना में खेला जाएगा। आईसीसी ने बारिश होने पर मैच खत्म होने के समय के बाद चार घंटे का एक्स्ट्रा समय रखा है। पिच खेलने के लिए अनुकूल नहीं हुई तो मैच कैंसिल हो सकता है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 03:48:27 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 03:50:58 PM (IST)

IND vs ENG Weather Update: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले गुयाना में बारिश, मैच के लिए रिजर्व डे नहीं, इस टीम को होगा फायदा
रोहित शर्मा और जोस बटलर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इंग्लैंड के खिलाफ गुयाना में सेमीफाइल खेलेगा भारत।
  2. दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के दिन बारिश की संभावना।
  3. आईसीसी ने नहीं रखा है सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG Climate Report: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 27 जून को खेला जाएगा। यह मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए एक दिन बाकी है, लेकिन गयाना में बारिश हो रही है। इससे मैच पर भी बरसात का खतरा मंडरा रहा है।

दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं

भारत बनाम इंग्लैंड मैच के दौरान भी बारिश की संभावना है। इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। जबकि पहले सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। यदि मैच बरसात की भेंट चढ़ता है तो भारतीय टीम को फायदा होगा और इंग्लैंड को नुकसान हो जाएगा।

मैच के लिए चार घंटे का अतिरिक्त समय

दूसरे सेमीफाइनल मैच के लिए 4 घंटे का अतिरिक्त समय रखा गया है। अगर मैच बारिश के कारण प्रभावित होता है तो तय समय के अंदर पूरा किया जाएगा। इसके बाद भी पिच खेलने के अनुकूल नहीं हुई तो मैच रद्द हो जाएगा। मैच न खेल पाने की स्थिति में दोनों टीमों को रिजर्व डे का लाभ नहीं मिलेगा।

तो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी टीम इंडिया

भारत बनाम इंग्लैंड का मैच अगर बारिश के कारण रद्द हुआ तो रिजर्व डे पर नहीं खेला जाएगा। मैच रद्द होने पर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच जाएगा। एक भी गेंद खेले बिना फाइनल का टिकट कट जाएगा।

दरअसल टीम इंडिया ने सुपर 8 के तीनों मैच जीत है। वह ग्रुप-1 के अंक तालिका में शीर्ष पर रही। इंग्लैंड ग्रुप 2 की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही। अगर सेमीफाइनल मैच कैंसिल हुआ तो भारत टॉप पर होने से सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।

8 जून को खेला गया था गयाना में आखिरी मैच

  • प्रोविडेंस स्टेडियम में टी20 विश्व कप के पांच मुकाबले खेले गए हैं।
  • इस स्टेडियम में आखिरी मैच 9 जून को वेस्टइंडीज और यूगांडा के बीच हुआ था।
  • मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 173/5 का स्कोर खड़ा किया था।
  • यूगांडा टीम 39 रन पर सिमट गई थी। इस मैच का सर्वोच्च स्कोर 183 है।
  • पिछले पांच मैच में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम तीन बार ऑलआउट हुई है।
Explainer: कैसे अफगानिस्तान में क्रिकेट को लेकर बढ़ी इतनी दीवानगी, कैसे निकलते हैं वहां से खिलाड़ी

Craze for cricket in Afghanistan: अफगानिस्तान के लिए वेस्टइंडीज और अमेरिका की सहमेजबानी में खेला जा रहा आईसीसी टी-20 विश्व कप ऐतिहासिक साबित हुआ है. अफगानिस्तान ने पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाकर क्रिकेट की दुनिया को अपना दमखम दिखाया है. अफगान टीम ने सुपर-8 दौर में पहले ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को पटखनी दी और फिर बांग्लादेश को शिकस्त देकर शान के साथ अंतिम चार टीमों में जगह बनाई. ये दोनों टीमें रेंकिंग में उससे काफी ऊपर हैं. अफगानिस्तान की कामयाबी इस नजरिये से महत्वपूर्ण है कि तीन साल पहले इस मुल्क की सत्ता पर तालिबानियों ने कब्जा कर लिया था. उसके बाद से देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है. आम नागरिकों के लिए वहां के हालात बद से बदतर हो चुके हैं. ऐसे में टीम की सफलता पर पूरा देश खुशी से झूम उठा है.

तालिबान ने पहले लगाया बैन, फिर हटाया
एक जमाना था जब तालिबान ने अफगानिस्तान में सभी खेलों पर प्रतिबंध लगा दिया था. जो खेलता दिखता उसे गोली से उड़ा दिया जाता. लेकिन साल 2000 में तालिबान ने क्रिकेट पर लगा यह प्रतिबंध खत्म कर दिया. तालिबान को इस खेल में काफी मनोरंजन नजर आया. उसके बाद से जब भी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम कोई बड़ा मैच या टूर्नामेंट खेलते तो उसे शुभकामनाएं देने में तालिबानी सबसे आगे होते. क्रिकेट की दीवानगी का आलम ये हो गया कि तालिबान के नियंत्रण वाले इलाके में क्रिकेट मैच सबसे ज्यादा देखे जाने लगे. जो लोग टीवी पर मैच नहीं देख सकते थे वो रेडियो पर कमेंट्री सुनते थे. दिलचस्प बात यह है कि राष्ट्रीय टीम में खेलने वाले सबसे ज्यादा खिलाड़ी इन्हीं इलाकों से आते हैं.  

ये भी पढ़ें- क्या होता है बादल का फटना? जिसने अरुणाचल में मचाई तबाही, बरसात में काफी होती हैं ऐसी घटनाएं

पाकिस्तान के शरणार्थी कैंपों में सीखा क्रिकेट
अफगानिस्तान की टीम में कई ऐसे क्रिकेटर हैं, जो देश में चल रहे गृहयुद्ध के समय अपने माता-पिता और परिवार के साथ पाकिस्तान में शरणार्थी शिविरों में रहे थे. तब वो काफी छोटे थे. उन्होंने पाकिस्तानियों को क्रिकेट खेलते देखा तो उनकी भी इस खेल में दिलचस्पी बढ़ी. बाद में वे खुद भी क्रिकेट खेलने लगे. जब ब्रिटिश फौजें 19वीं सदी में इस देश को फतह करने पहुंची थीं, तब भी अफगानियों को क्रिकेट का चस्का लगा था, लेकिन वो धीरे-धीरे खत्म हो गया. इस खेल का असली नशा को उन्हें पाकिस्तान के शरणार्थी शिविरों में ही चढ़ा.

तालिबानी भी लेने लगे क्रिकेट का लुत्फ
ताज मलूक खान के शख्स ने 80 के दशक में पेशावर के काचा गारी  शरणार्थी शिविर के बाहर एक अफगान क्रिकेट क्लब बनाया. एक दशक बाद जब अफगान नागरिक अपने देश लौटने लगे तो क्रिकेट को अपने साथ ले आए. शुरुआत में तो तालिबान ने सभी खेलों पर प्रतिबंध लगाया हुआ था. उनका मानना था कि खेलों की वजह से व्यक्ति नमाज से दूर हो जाता है. बाद में तालिबान का क्रिकेट को लेकर रवैया नरम होता चला गया. फिर वो दौर भी आया तालिबानी लड़ाकों ने अपनी एके-47 गनों को क्रिकेट के लिए किनारे रख दिया. जब अफगानिस्तान ने विश्व कप 2019 के लिए क्वालीफाई किया तो उन्होंने पूरे देश को गोलियों से थर्रा दिया. तालिबानियों का क्रिकेट में जीत पर खुशी जाहिर करने का यह अपना तरीका था.

ये भी पढ़ें- दुनिया की वो जगह जहां हर ओर बर्फ, केवल 2 मिनट नहाते हैं लोग, कैसे होता है पानी का जुगाड़

ग्रामीण इलाकों में क्रिकेट का जोर
एक रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट ही ऐसा खेल है, जिसका आनंद तालिबानी कमांडर भी लेते हैं. इनके नियंत्रण वाले इलाकों में क्रिकेट मैच में देखने वालों की भारी भीड़ इकट्ठा हो जाती है. कमाल की बात है कि इस दौरान कोई लड़ाई- झगड़ा नहीं होता है. ये सभी अपने देश की टीम के प्रशंसक हैं और उसकी भरपूर हौसलाअफजाई करते हैं. 

खुलने लगीं क्रिकेट अकादमियां
जब से अफगानिस्तान में क्रिकेट को लेकर दीवानगी बढ़ी है वहां जगह-जगह क्रिकेट अकादमियां खुलने लगी हैं. बच्चे गांवों और शहरों में क्रिकेट खेलते हुए दिख जाते हैं. हालांकि अफगानिस्तान के मौजूदा हालात की वजह से विदेशी टीमें वहां खेलने नहीं जाती हैं. ऐसी स्थिति में अफगानिस्तान की टीम ने भारत में ग्रेटर नोएडा को अपना ठिकाना बनाया. उसके बाद अपने घरेलू मैदान को देहरादून और अंततः दुबई में स्थानांतरित कर दिया. अफगानिस्तान की सफलता के पीछे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा पड़ोसी देश के लिए ग्रेटर नोएडा और देहरादून में मैदान और ट्रेनिंग के लिए बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाना है. जो विदेशी टीम अफगानिस्तान नहीं आना चाहती उसके साथ वे तटस्थ स्थान पर मैच खेलते हैं. उसने विदेशी टीमों के साथ भारत में कुछ मैच भी खेले हैं.

ये भी पढ़ें- इन 8 देशों में नहीं है कोई नदी, यहां के बाशिंदों को कैसे मिलता है पीने का पानी

भारत में भी मना जीत का जश्न
भारत में रह रहे अफगान शरणार्थियों और छात्रों को मुल्क की याद सबसे ज्यादा दो मौकों पर आती है जब उनकी मां ईद पर बिरयानी बनाती हैं और जब उनके पसंदीदा गेंदबाज राशिद खान स्टंप उखाड़ते हैं. ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में बड़ी संख्या में अफगानी छात्र पढ़ते हैं. जाहिर है वो अफगान टीम की सफलता को लेकर रोमांचित हैं. अब वो सेमीफाइनल मैच को लेकर उत्साहित हैं. सुपर-8 में बड़ी टीमों पर जीत के बाद दिल्ली के भोगल और लाजपत नगर में कई अफगान शरणार्थियों के घर पर जश्न का माहौल था. यहां तक ​​कि जो लोग क्रिकेट में दिलचस्पी नहीं रखते, वे भी सेमीफाइनल मैच देखने और अपने देश के लिए नारे लगाने को तैयार हैं. 

Tags: Afghanistan Cricket, Afghanistan taliban information, Cricket world cup, Icc T20 world cup, Taliban afghanistan

‘राहुल गांधी 2 जुलाई को पेश हो’, सुल्तानपुर कोर्ट का आदेश, गृहमंत्री शाह पर आपत्तिजनक बयान का मामला

Rahul Gandhi Defamation Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 2 जुलाई को पेश होने का आदेश दिया है। राहुल मानहानि के मामले में जमानत पर चल रहे हैं। अब अदालत ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 04:10:33 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 04:34:04 PM (IST)

'राहुल गांधी 2 जुलाई को पेश हो', सुल्तानपुर कोर्ट का आदेश, गृहमंत्री शाह पर आपत्तिजनक बयान का मामला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ी।
  2. एमपी-एमलएल अदालत में चल रहा केस।
  3. 2018 में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया था विवादित बयान।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Rahul Gandhi Defamation Case: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गृहमंत्री अमित शाह आपत्तिजनक बयान मामले में 2 जुलाई को पेश होने का आदेश दिया है। बुधवार को इस मामले में सुनवाई हुई।

इस दौरान जज ने कांग्रेस सांसद के वकील से उनके बारे में पूछा। वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि आज (बुधवार) लोकसभा में स्पीकर पद का चुनाव है। इसलिए वह उपस्थित नहीं हुए। अदालत ने 2 जुलाई को राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है।

इस मामले में राहुल गांधी पर मानहानि केस हुआ था दर्ज

दरअसल, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान 8 मई 2018 को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने शाह को हत्यारा कहा था।

इसी के खिलाफ सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने मानहानि का मामला दर्ज करवाया था। इससे पहले कांग्रेस नेता इसी साल 20 फरवरी को अदालत में पेश हुए थे। पिछले दिसंबर में सुल्तानपुर कोर्ट के जज ने रायबरेली सांसद के खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी किया था।

इस केस में जमानत पर राहुल गांधी

20 फरवरी 2024 को राहुल गांधी ने सुल्तानपुर कोर्ट में पहुंचकर सरेंडर किया था। अदालत ने पचीस-पचीस हजार के दो बॉन्ड पर उन्हें जमानत दे दी। इसके बाद पहली तारीख दो मार्च थी। फिर 13 मार्च, 22 मार्च, 2 अप्रैल, 12 अप्रैल, 2 मई, 14 मई, 27 मई, 7 जून, 18 जून और 26 जून थी, लेकिन राहुल गांधी अदालत में उपस्थित नहीं हुए। उनकी तरफ से वकील काशी शुक्ला अर्जी दे रहे हैं। राहुल के अदालत में बयान दर्ज होने हैं।

मानहानि केस में रद्द हुई थी संसद की सदस्यता

पिछले साल 24 मार्च को राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द की गई थी। सूरत कोर्ट ने उन्हें मानहानि केस में दो साल की सजा सुनाई थी। हालांकि सजा निलंबित होने के बाद उनकी सदस्यता बहाल हो गई थी।

Richa Chadha will return to work quickly, will shoot in October | ऋचा चड्ढा जल्द करेंगी काम पर वापसी: ​​​​​​​मैटरनिटी लीव खत्म होते ही अक्टूबर में करेंगी कॉमेडी फिल्म की शूटिंग

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा जल्द ही मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान ही एक्ट्रेस ने सीरीज हीरामंडीः द डायमंड बाजार के प्रमोशन में हिस्सा लिया था, हालांकि उसके बाद से ही वो मैटरनिटी ब्रेक पर थीं। अब रिपोर्ट्स हैं कि मैटरनिटी ब्रेक खत्म होने के तुरंत बाद ही एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।

हाल ही में आई पिंकविला की रिपोर्ट में फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया है, ऋचा को फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है और ये एक फन कॉन्सेप्ट है। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम अगस्त से शुरू हो जाएगा और फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू की जाएगी। फिल्म को नॉर्थ की सर्दियों में शूट किया जाना है।

आखिरी बार ऋचा चड्ढा संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडीः द डायमंड बाजार में नजर आई हैं।

आखिरी बार ऋचा चड्ढा संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडीः द डायमंड बाजार में नजर आई हैं।

कुछ समय पहले ही ऋचा चड्ढा ने मैटरनिटी ब्रेक और जल्द-से-जल्द सेट पर वापसी करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था, ‘मैं सबके बारे में तो नहीं कह सकती, क्योंकि हर किसी की जर्नी अलग रही है। मैं जितना जल्दी हो सके उतनी जल्दी काम पर वापसी करने और लंबा ब्रेक न लेने की सोच रखती हूं, क्योंकि मेरी कई पेंडिंग कमिटमेंट्स हैं।’

आगे उन्होंने कहा है, ‘मैं अपनी मां से प्रेरणा लेती हूं, जो दोनों रोल को बेहद शालीनता से निभाती हैं। मुझे लगता है मैं भी दोनों ड्यूटी अच्छे से निभा सकती हूं, क्योंकि ये आपके सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर करता है कि आपके साथ वाले लोग कैसे हैं और आपका पार्टनर आपको कैसे सपोर्ट करता है। मेरे केस में मैं खुशनसीब हूं कि मैंने दोनों चीजों को हल निकाल लिया है।’

आगे एक्ट्रेस ने कहा है, ‘मुझे नहीं लगता कि ये ऑर्डिनरी नहीं है। मैंने देखा है कि कैसे मुंबई की बदमाश महिलाएं 9वें महीने की प्रेग्नेंसी में काम पर पहुंचने के लिए लोकल ट्रेन में सफर करती हैं और गजरा लगाकर सजी हुई लगती हैं। मैं भारत की एवरेज महिलाओं से बेहद प्रेरित हूं और मैं नहीं चाहती कि इस चीज को मेडिकल कंडीशन की तरह ट्रीट किया जाए, ये मेडिकल कंडीशन नहीं है, ये जिंदगी का हिस्सा है।

बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल ने फरवरी में फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी।

T20 WC 2024: अर्शदीप सिंह का धमाकेदार प्रदर्शन देख इंजमाम को हुई जलन, लगा दिया यह गंभीर आरोप

पाकिस्तान की टीम विश्व कप से बाहर हो चुकी है और अब वहां के टीवी स्टूडियो में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर चर्चा हो रही है। ऐसे ही एक टॉक शो के दौरान इंजमाम और पाकिस्तान के एक अन्य पूर्व क्रिकेट सलीम मलिक ने गंभीर आरोप लगाए।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 02:55:43 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 02:55:43 PM (IST)

T20 WC 2024: अर्शदीप सिंह का धमाकेदार प्रदर्शन देख इंजमाम को हुई जलन, लगा दिया यह गंभीर आरोप
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (ANI)

HighLights

  1. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रहे हैं इंजमाम-उल-हक
  2. अर्शदीप सिंह पर लगाया बॉल टेम्परिंग का आरोप
  3. टी20 विश्व कप में अंपायरिंग पर भी उठाया सवाल

एजेंसी, इस्लामाबाद (T20 WC 2024)। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ने भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इंजमाम का कहना है कि टी20 विश्व कप के दौरान अर्शदीप सिंह ने बॉल टेम्परिंग यानी गेंद के साथ छेड़खानी की। इंजमाम की मांग है कि अंपायरों को आंखें खुली रखकर देखना चाहिए।

बता दें, टी20 विश्व कप में अर्शदीप सिंह का शानदार प्रदर्शन रहा है और टीम इंडिया की एक के बाद एक जीत में उनका अहम योगदान रहा है।

क्या कहा इंजमाम ने

इंजमाम का यह बयान भारत – ऑस्ट्रेलिया मुकाबले के बाद आया है। इस मैच में 24 रन से जीत दर्ज करने के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

एक पाकिस्तानी समाचार चैनल के टॉक शो पर इंजमाम ने कहा, अर्शदीप सिंह जब 16वां ओवर फेंक रहे थे, तो गेंद रिवर्स हो रही थी। नई गेंद इतनी जल्दी कैसे रिवर्स हो सकती है? इसका मतलब है कि 12वें या 13वें ओवर से ही गेंद रिवर्स स्विंग के लिए तैयार थी। अंपायरों को आंखें खुली रखनी चाहिए और इस तरफ देखना चाहिए।

एक तरह से इंजमाम ने आरोप लगाया कि अर्शदीप सिंह और टीम इंडिया के अन्य सदस्य रिवर्स स्विंग पाने के लिए गेंद के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं।

यदि कोई पाकिस्तानी बॉलर इतनी जल्दी रिवर्स स्विंग हासिल कर लेता तो शोर मच जाता। अर्शदीप सिंह 15वें या 16वें ओवर में रिवर्स स्विंग करवा रहा है, इसका मतलब पर्दे के पीछे से इस पर काम हो रहा था। – इंजमाम

इसी टॉक शो के दौरान पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज सलीम मलिक ने भी आईसीसी पर कुछ खास टीमों के मामले में आंखें बंद कर लेने का आरोप लगाया। मलिक ने कहा, जब कुछ खास टीमों की बात आती है तो आंखें बंद कर ली जाती हैं और भारत भी उन टीमों में से एक है। मुझे याद है कि जिम्बाब्वे में जब वसीम अकरम गेंदबाजी कर रहे थे, तो एक तरफ से गेंद गीली कर दी गई थी। हम सभी हैरान थे कि ऐसा कैसे हो गया? जब मैंने जाकर शिकायत की, तो मुझ पर काफी भारी जुर्माना लगाया गया।

पाकिस्तान को क्यों खटक रहे अर्शदीप सिंह

  • अर्शदीप सिंह टी20 विश्व कप के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
  • अब तक 7.41 के इकॉनमी रेट से छह मुकाबलों में 15 विकेट ले चुके हैं।
  • अफगानिस्तान के फजल हक फारूक ने भी इतनी ही विकेट लिए हैं।
  • अर्शदीप सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 37 रन देकर तीन विकेट लिए थे।

https://www.youtube.com/watch?v=M8akdzsgPbE

Sawan 2024: इस बार विशेष संयोगों के साथ शुरू होगा सावन माह, भगवान शिव की पूजा से मिलेगा कई गुना लाभ

सावन सोमवार का व्रत रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस व्रत से भगवान शिव प्रसन्न होकर जातक पर अपनी कृपा बरसाते हैं। ऐसे में सावन सोमवार का व्रत जरूर रखना चाहिए। भगवान शिव और देवी पार्वती की विशेष पूजा करें। व्रत के दौरान सिर्फ फलाहार का ही सेवन करना चाहिए।

By Ekta Sharma

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 03:26:38 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 03:26:38 PM (IST)

सावन माह 2024, भगवान शिव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. श्रावण मास शंकर भगवान को समर्पित होता है।
  2. इस बार सावन में कुल 5 सावन सोमवार पड़ रहे हैं।
  3. सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ होगी सावन की शुरुआत।

धर्म डेस्क, इंदौर। Sawan 2024: भगवान शिव का प्रिय महीना सावन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस साल सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यह 19 अगस्त को समाप्त होगा। सावन का महीना बेहद ही पवित्र माना जाता है। श्रावण मास शंकर भगवान को समर्पित होता है। भक्त देवों के देव महादेव और माता पार्वती की विशेष पूजा-आराधना करते हैं।

इस महीने को भगवान शिव के प्रिय माह में से एक कहा जाता है। हर साल श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से सावन आरंभ हो जाते हैं। भगवान भोलेनाथ के भक्तों को सावन के महीने का बेसब्री से इंतजार होता है। इस बार सावन में कुल 5 सावन सोमवार पड़ रहे हैं।

विधि-विधान से करें शिव पूजा

पंडित नरेन्द्र नंदन दवे ने बताया कि इस महीने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। साथ ही मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। सावन सोमवार के व्रत का भी बहुत महत्व होता है। सावन सोमवार व्रत पर कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह का आरंभ श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ होता है। इस साल श्रावण प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 जुलाई को दोपहर 3 बजकर 47 मिनट से हो रही है, जो 22 जुलाई को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए श्रावण मास का आरंभ 22 जुलाई से हो रहा है। इसके साथ ही श्रावण पूर्णिमा यानी 19 अगस्त को सोमवार के दिन ही इसका समापन हो जाएगा।

सावन सोमवार तिथियां

  • 22 जुलाई, सोमवार – श्रावण का पहला दिन, सावन का पहला सोमवार
  • 29 जुलाई, सोमवार – सावन का दूसरा सोमवार
  • 5 अगस्त, सोमवार – सावन का तीसरा सोमवार
  • 12 अगस्त, सोमवार – सावन का चौथा सोमवार
  • 19 अगस्त, सोमवार – सावन का पांचवा सोमवार

सोमवार से शुरू हो रहा है सावन

इस साल सावन मास काफी खास है, क्योंकि सोमवार के दिन से शुरू हो रहा है। इसके अलावा प्रीति, आयुष्मान योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं। इस शुभ योग में भोलेनाथ की पूजा करने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

CG Information: नौकरी छोड़ छत्‍तीसगढ़ के दो मैकेनिकल इंजीनियर्स ने पर्यावरण संरक्षण के साथ शुरू किया अनोखा का स्टार्टअप

रायपुर में स्टार्टप (Startup) को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित पिचाथान में अंशुमन और हर्षित के स्टार्टअप प्रदेश से चयनित हुए हैं। अब वे अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए इन्वेस्टर्स से फंडिंग लेने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। स्टार्टअप के एक साल बाद हमें अधिक लाभ नहीं मिला, लेकिन इससे 20 लोगों को रोजगार मिल रहा है।

By Girish Verma

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 03:21:21 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 03:21:36 PM (IST)

CG News: नौकरी छोड़ छत्‍तीसगढ़ के दो मैकेनिकल इंजीनियर्स ने पर्यावरण संरक्षण के साथ शुरू किया अनोखा का स्टार्टअप
अंशुमान शुक्ला और हर्षित सोनी।

HighLights

  1. रायपुर में ईवी गाड़ी से करते हैं पार्सल डिलिवरी
  2. 20 लोगों को स्टार्टअप से मिल रहा रोजगार
  3. बिजनेस को बढ़ाने के लिए इन्वेस्टर्स से करेंगे फंडिंग

गिरीश वर्मा/नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। सफलता एक दिन में नहीं मिलती, लेकिन एक दिन जरूर मिलती है। बशर्ते मेहनत और लगन कम नहीं होनी चाहिए। यह कहना है युवा उद्यमी अंशुमन शुक्ला और हर्षित सोनी का। पर्यावरण को सुरक्षित रखने और रोजगार उलब्ध कराने के उद्देश्य से दो युवा डीडी नगर निवासी अंशुमान शुक्ला (25 वर्ष) और समता कालोनी निवासी हर्षित सोनी (26 वर्ष) ने एक साल पहले अर्बन स्वीचर्स के नाम से स्टार्टअप की शुरुआत की।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले अंशुमन शुक्ला ने बताया कि अबर्न स्वीचर्स सिर्फ ईवी गाड़ी के माध्यम से ही पार्सल डिलिवरी का काम करती है। स्टार्टअप के एक साल बाद हमें अधिक लाभ नहीं मिला, लेकिन इससे 20 लोगों को रोजगार मिल रहा है।

बता दें कि हाल में ही रायपुर में स्टार्टप को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित पिचाथान में अंशुमन और हर्षित के स्टार्टअप प्रदेश से चयनित हुए हैं। अब वे अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए इन्वेस्टर्स से फंडिंग लेने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

स्टार्टअप शुरू करने लिया बैंक से लोन

हर्षित सोनी ने बताया कि, मैं और अंशुमान शुक्ला ने साथ में मैनिकल में बीटेक की पढ़ाई किए। 2020 में पासआउट होे के बाद अंशुमन गेट परीक्षा की तैयारी करने लगा, मुझे भी प्रतिष्ठित निजी कंपनी की ओर से जाब आफर मिला। नौकरी करने के बदले नौकरी देने की सोच और परिवहन में इलेक्ट्रिकल वेहिकल (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए मैंने नौकरी करने से मना कर दिया।

अंशुमन के साथ स्टार्टअप आइडिया बताया तो उसे यह पसंद आया। इसमें घरवालों का भी साथ हमें मिला। हमने बैंक से 9 लाख रुपये पीएम मुद्रा लोन लेकर अपने सपने को साकार करने स्टार्टअप की नींव रखी। रायपुर में अब तक 1 लाख से अधिक आर्डर डिलिवर किए जा चुके हैं।

डिलिवरी में सिर्फ ईवी का करते हैं उपयोग

को-फाउंडर अंशुमान शुक्ला का कहना है कि वैसे तो देश और शहर में सैकड़ों की संख्या में डिलिवरी कंपनी है, जो आनलाइन किए आर्डर को मिनटों में आप तक पहुंचा देती हैं। लेकिन सभी कंपनी डिलिवरी सिस्टम के लिए पेट्रोल व डीजल से से चलने वाली गाड़ियों का उपयोग करती है, जिससे पर्यावरण को काफी क्षति पहुंचती है।

अर्बन स्वीचर्स वर्तमान में सिर्फ रायपुर में ही व्यवसायों को सेवा प्रदान कर रहे हैं। ईवी बाइक से मेडिकल, फूड, ग्रोसरी जैसे सामान रायपुर शहर भर में पार्सल पहुंचा रहे हैं। भविष्य में राज्य के अन्य शहरों के साथ मध्य भारत में बिजनेस को विस्तार करने की योजना है।

वर्ल्ड चैंपियन कप्तान कपिल देव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया PGTI अध्यक्ष, नई पारी की शुरुआत

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे इस दिग्गज ने भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) के नए अध्यक्ष का पद संभाल लिया है. यह पद इस प्रतिष्ठित पूर्व क्रिकेटर के लिए एक नई शुरुआत है, जिन्होंने एमेच्योर गोल्फ खिलाड़ी के रूप में भी शानदार प्रदर्शन किया है.

पैंसठ वर्षीय कपिल पहले से ही उपाध्यक्ष के रूप में पीजीटीआई बोर्ड के सदस्य थे. उन्हें सर्वसम्मति से चुना गया. वह एचआर श्रीनिवासन की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल समाप्त हो गया है. कपिल को एक अच्छे गोल्फ खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है. कपिल ने अपने नए पद के बारे में कहा, ‘‘पीजीटीआई का अध्यक्ष बनना मेरे लिए सम्मान की बात है. मैं पिछले कुछ वर्षों से इस संगठन से जुड़ा हुआ हूं. यह खिलाड़ियों का संगठन है और मैं उन सभी का बहुत अच्छा दोस्त हूं और मैं अक्सर उनके साथ खेलता हूं.’’

कपिल ने कहा कि तीन दशक से अधिक समय से गोल्फ उनका जुनून रहा है. इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि उन्होंने एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखा था जब इसमें केवल एमेच्योर खिलाड़ियों को हिस्सा लेने की स्वीकृति थी. उन्होंने कहा, ‘‘और अब यह खेल ही है जिसमें मैं अपना अधिकांश समय बिताता हूं. मैं उपाध्यक्ष रह चुका हूं और मैं बोर्ड में हूं, इसलिए खिलाड़ियों द्वारा अध्यक्ष चुने जाने पर मुझे बहुत गर्व है. मैं हमेशा की तरह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का वादा करता हूं.’’

कपिल पीजीटीआई के लिए नए प्रायोजक लाने की कोशिश में सबसे आगे रहे हैं. वह टूर में सबसे आकर्षक प्रतियोगिता में से एक कपिल देव ग्रांट थॉर्नटन आमंत्रण को डीएलएफ गोल्फ एवं कंट्री क्लब में आयोजित कराने में सफल रहे हैं जिसकी इनामी राशि दो करोड़ रुपये है. जीव मिल्खा सिंह, अर्जुन अटवाल, ज्योति रंधावा, शिव कपूर जैसे भारत के शीर्ष स्टार खिलाड़ी उनके करीबी गोल्फ मित्र हैं.

कपिल देव का शानदार क्रिकेट करियर

कपिल ने 1978 से 1994 तक भारत के लिए क्रिकेट खेला. सर्वकालिक महान ऑलराउंडरों में से एक कपिल ने 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेले. उनकी अगुआई में भारत ने 1983 विश्व कप जीता. 1983 विश्व कप में उनकी नाबाद 175 रन की पारी खेल के इतिहास की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक मानी जाती है. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने आठ शतक की मदद से 5248 रन बनाए और 434 विकेट लिए जो उस समय एक विश्व रिकॉर्ड था. उन्होंने वनडे मैचों में 3783 रन भी बनाए और इस प्रारूप में 253 विकेट लिए.

Tags: Kapil dev

Amitabh Bachchan Mumbai Workplace Property Worth | Andheri Veer Savarkar Signature Constructing | अमिताभ ने 60 करोड़ में खरीदे 3 ऑफिस स्पेस: अंधेरी की वीएस सिग्नेचर बिल्डिंग में किया इन्वेस्ट, अगस्त 2023 में यहीं खरीदे थे चार ऑफिस यूनिट

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने मुंबई में 60 करोड़ में 3 ऑफिस यूनिट खरीदे हैं। एक्टर ने यह प्रॉपर्टी मुंबई के अंधेरी में वीरा देसाई रोड पर मौजूद वीर सावरकर सिग्नेचर बिल्डिंग में खरीदी है।

बिग बी ने अपने बंगले 'जलसा' में भी एक ऑफिस बनवाया हुआ है।

बिग बी ने अपने बंगले ‘जलसा’ में भी एक ऑफिस बनवाया हुआ है।

3.57 करोड़ रुपए की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई
डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक 8,429 स्क्वायर फीट के कुल एरिया में मौजूद इन तीनों ऑफिस यूनिट्स के लिए सुपरस्टार ने 59.58 करोड़ रुपए का भुगतान कियाा है।

इस कमर्शियल प्रॉपर्टी के लिए अमिताभ ने 3.57 करोड़ रुपए की स्टाम्प ड्यूटी भी पे की है। एक्टर को इन तीनों ऑफिस यूनिट्स के साथ तीन कार पार्किंग एरिया भी मिले हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर पर अमिताभ की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया है।

इसी बिल्डिंग में पहले से ही 4 ऑफिस यूनिट के मालिक
यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ ने इस बिल्डिंग में इन्वेस्ट किया हो। यहां वो इससे पहले भी अगस्त 2023 में चार ऑफिस स्पेस खरीद चुके हैं।

अब नए खरीदे इन तीन कमर्शियल यूनिट्स को मिलाकर अमिताभ बच्चन के पास सिग्नेचर बिल्डिंग में कुल सात ऑफिस यूनिट हो गए हैं।

सारा ने जुलाई 2023 और कार्तिक ने सितंबर 2023 में इसी बिल्डिंग में इन्वेस्ट किया था।

सारा ने जुलाई 2023 और कार्तिक ने सितंबर 2023 में इसी बिल्डिंग में इन्वेस्ट किया था।

सारा, काजोल और कार्तिक भी कर चुके हैं इस बिल्डिंग में इन्वेस्ट
जिस बिल्डिंग में अमिताभ ने यह ऑफिस स्पेस खरीदा है इस बिल्डिंग में पहले से ही कई सेलिब्रिटी इन्वेस्ट कर चुके है। काजोल मे पिछले साल इसी बिल्डिंग में 194 स्क्वायर फीट का कमर्शियल स्पेस खरीदा था।

सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह ने भी जुलाई 2023 में इस बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर 9 करोड़ में एक यूनिट खरीदा है। इसके अलावा पिछले साल सितंबर में कार्तिक आर्यन ने भी चौथे फ्लोर पर 10.09 करोड़ में कमर्शियल स्पेस खरीदा था।

हाल ही में अभिषेक ने खरीदे थे 6 लग्जरी अपार्टमेंट
अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन ने भी इस साल मई में मुंबई में 15 करोड़ के 6 अपार्टमेंट खरीदे हैं। एक्टर ने बाेरीवली के ओबेरॉय स्काई सिटी प्रोजेक्ट में यह इन्वेस्टमेंट किया था। इन 6 अपार्टमेंट का कंबाइंड एरिया मिलाकर 4 हजार 892 स्क्वायर फीट है जिसे एक्टर ने 31 हजार 498 रुपए प्रति स्क्वायर फीट की कीमत पर खरीदा है।

‘कल्कि 2898 AD’ में अश्वत्थामा के रोल में दिखेंगे
वर्कफ्रंट पर अमिताभ की अगली फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ जो इस गुरुवार यानी 27 जून को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। फिल्म में अमिताभ अश्वत्थामा के किरदार में नजर आएंगे। इसमें उनके अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे कलाकार भी होंगे।

खबरें और भी हैं…