Anant-Radhika’s wedding ceremony invitation card surfaced | अनंत-राधिका की शादी का इनविटेशन कार्ड आया सामने: अंदर चांदी का मंदिर, देवी-देवताओं की तस्वीरें; फंक्शन के डिटेल्स कई पेज में लिखे गए

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का इनविटेशन कार्ड सामने आया है। शादी का कार्ड लाल रंग की आलमारी के आकार में बारीकी से तैयार किया गया है। अलमारी के आकार में बने कार्ड को खोलने के बाद आप इसके अंदर चांदी का मंदिर देख सकते हैं। मंदिर में भगवान गणपति, राधा-कृष्ण और देवी दुर्गा की मूर्ति है। मंदिर के ऊपरी हिस्से पर छोटी-छोटी घंटियां भी लगी हुई हैं। मंदिर को असली चांदी से बनाया गया है और इस पर खूबसूरत नक्काशी भी की गई है।

इसके अलावा भगवान नारायण के साथ एक चांदी का लेटर देख सकते हैं। कार्ड में इवेंट्स की डिटेल्स दी गई हैं। पहले पेज पर भगवान नारायण की एक तस्वीर है, जो राधिका और अनंत को आशीर्वाद दे रहे हैं। अगला पेज लाल रंग का है, जिस पर दूल्हा और दुल्हन के बारे में लिखा है। बॉक्स के निचले हिस्से में शादी के गिफ्ट्स हैं, जिसमें एक चांदी का डिब्बा, एक नेट की चटाई और एक दुपट्टा भी है, जिसे एक सफेद कपड़े में पैक किया गया है।

कार्ड चढ़ाने वाराणसी पहुंचीं नीता अंबानी

नीता अंबानी बीते सोमवार को वाराणसी पहुंची थीं। उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का कार्ड भगवान को चढ़ाने गई थीं। उन्होंने बताया था कि बेटे अनंत की इच्छा थी कि मैं खुद बाबा विश्वनाथ को कार्ड देने जाऊं। पूरा विश्वनाथ धाम सचमुच बदल गया है। नीता अंबानी ने कार्ड चढ़ाकर पूजा-अर्चना की थी। बाबा का श्रृंगार किया और हर-हर महादेव का जयघोष किया था।

शादी का कार्ड चढ़ाने वाराणसी पहुंची थीं नीता अंबानी।

शादी का कार्ड चढ़ाने वाराणसी पहुंची थीं नीता अंबानी।

नीता अंबानी ने एक कार्ड मुकेश अंबानी की तरफ से और दूसरा राधिका मर्चेंट के परिवार की तरफ से बाबा को अर्पित किया था। दोनों कार्डों को काशी विश्वनाथ न्यास में रख दिया गया है।

12 जुलाई को होगी शादी

बता दें, राधिका-अनंत के दो ग्रैंड प्री-वेडिंग फंक्शन हो चुके हैं, जो अभी भी चर्चा में हैं। हाल ही में इटली में एक शानदार क्रूज पर कपल ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाया था। 12 जुलाई को विवाह, 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह और 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा।

खबरें और भी हैं…
एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया यूजर्स ध्यान दें, 1 जुलाई से बदल जाएगा सिम कार्ड से जुड़ा ये नियम

New SIM Card Guidelines: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी नियम में बदलाव करने का निर्णय लिया है। सिम स्वैप धोखाधड़ी से बचने के लिए TRAI की तरफ से नियम को लागू किया जा रहा है। यह नियम 1 जुलाई से लागू हो जाएंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 06:24:39 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 06:24:39 PM (IST)

1 जुलाई से मुश्किल होगा सिम पोर्ट करवाना।

HighLights

  1. सिम कार्ड के नियमों को लेकर नया अपडेट आया है।
  2. ट्राई ने मोबाइल यूजर्स के लिए जरूरी सूचना जारी की है।
  3. नंबर पोर्ट के नियम में बदलाव करने का फैसला किया है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। New SIM Card Guidelines: आज के टेक्नोलॉजी युग में शायद ही कोई ऐसा हो जिसके पास मोबाइल नहीं होगा। कुछ लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, जबकि अन्य कीपैड वाले फोन का उपयोग करते हैं। वहीं, कई एक से अधिक सिम कार्ड का भी प्रयोग करते हैं।

बदलेगा सिम कार्ड का नियम

अब सिम कार्ड को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। TRAI ने यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों में बदलाव किया है। 1 जुलाई 2024 से सिम कार्ड से जुड़े नियम बदलने जा रहे हैं।

ट्राई ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी नियमों में बदलाव का फैसला किया है। सिम स्वैप फ्रॉड को रोकने के लिए यह नियम लागू किया गया है। आइए जानते हैं आखिर क्या है ये नया नियम। इसे क्यों लागू किया गया, साथ ही जाने सिम स्वैपिंग क्या है।

क्या हुआ बदलाव?

अगर सिम कार्ड चोरी हो जाए या क्षतिग्रस्त हो जाए तो आपको कुछ समय तक इंतजार करना पड़ेगा। पहले सिम कार्ड चोरी या डैमेज होने पर स्टोर से तुरंत नया सिम कार्ड मिल जाता था, लेकिन अब इसका लॉकिंग पीरियड बढ़ा दिया गया है। अब ग्राहक को सात दिन का इंतजार करना होगा, जिसके बाद ही नया सिम कार्ड मिलेगा।

आखिर क्यों लिया गया फैसला?

धोखाधड़ी को रोकने के लिए TRAI ने यह फैसला लिया है। कई मामलों में सामने आया है कि सिम कार्ड चोरी होने के बाद दूसरे सिम को चालू करवा लिया गया। इसके बाद घटना को अंजाम दिया जाता है। अब ऑनलाइन स्कैम को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया। इस संबंध में ट्राई ने 15 मार्च 2024 को अधिसूचना जारी की थी।

क्या है सिम स्वैपिंग?

सिम स्वैपिंग का मतलब है उसी नंबर को दूसरे सिम कार्ड पर सक्रिय करना। सिम स्वैपिंग के केस बढ़ रहे हैं। एक ही सिम कार्ड पर एक सिम नंबर पाने के तरीके बढ़ गए हैं। इन चीजों से बचने के लिए सिम स्वैपिंग की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

Dewas Information: देवास में बेटे ने पिता की हत्या कर पुलिस को करता रहा गुमराह, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

देवास में मानसिक रुप से बीमार बेटे ने पिता की हत्या कर दी। बेटे ने पिता के सर पर हथौड़ी से मारा, जिससे पिता की मौत हो गई। बेटे ने पुलिस से पिता की मौत सीढ़ियों से गिरना बताया था, बाद में मामले का खुलासा हुआ।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 07:29:42 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 07:29:42 PM (IST)

Dewas News: देवास में बेटे ने पिता की हत्या कर पुलिस को करता रहा गुमराह, ऐसे हुआ मामले का खुलासा
पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, भेजा जेल। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. बेटे ने हथौड़ी से मारकर की पिता की हत्या
  2. सीढ़ियोंं से गिरकर पिता की मौत की सुनाई थी कहानी
  3. पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर भेजा जेल

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : देवास में मानसिक रूप से बीमार एक युवक ने 55 वर्षीय पिता की हथौड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शहर के त्रिवेणीनगर में सोमवार रात 55 वर्षीय एक व्यक्ति की अपने ही घर में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पकड़ाया बेटा

प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले थे। जिला अस्पताल में मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद मंगलवार रात को पुलिस ने मृतक के बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

सीढ़ियों से गिरने का बहाना

सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुन्नालाल पुत्र कालूराम परमार को लेकर स्वजन जिला अस्पताल पहुंचे थे। जांच के बाद डाक्टरों ने मौत की पुष्टि की थी। शरीर पर चोट के निशान मिले थे, पूछताछ में स्वजनों ने कहा था कि सीढ़ियों से गिर गए थे, हालांकि इस पर पुलिस ने विश्वास नहीं किया।

शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने व पूछताछ के बाद पुलिस ने मृतक मुन्नालाल के पुत्र सचिन परमार को गिरफ्तार किया। टीआई ओपी अहिर ने बताया आरोपित युवक मानसिक रूप से बीमार है, किसी बात पर उसने हथौड़ी से वार करके पिता मुन्नालाल की हत्या की थी। आरोपित को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

T20 World Cup: चोट की एक्टिंग करने वाले अफगान क्रिकेटर को अश्विन का समर्थन, बोले- वह अपने देश…

नई दिल्ली. अफगानिस्तान के गुलबदीन नायब ने टी20 वर्ल्ड कप में समय खराब करने के लिए चोट लगने की जो ‘एक्टिंग’ की और जिसके लिए उन्हें आईसीसी सजा भी दे सकती है, उसे रविचंद्रन अश्विन सही मानते हैं. गुलबदीन के इस एक्ट की ज्यादातर पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट फैंस ने आलोचना की. अपने इस ‘नाटक’ के लिए गुलबदीन पूरे दिन ट्रोल होते रहे. लेकिन आर अश्विन का कहना है कि गुलबदीन का मैदान पर नाटकीय चोट का दिखावा जायज था क्योंकि यह उनकी टीम के लिए ‘करो या मरो’ का मैच था.

अफगानिस्तान के गुलबदीन नायब बांग्लादेश की बैटिंग के दौरान स्लिप एरिया में फील्डिंग कर रहे थे. वे 12वें ओवर में अचानक अपनी जांघ पकड़कर पीठ के बल गिर पड़े. उसी समय टीवी स्क्रीन पर दिखा कि अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट अपने खिलाड़ियों को खेल को धीमा करने का संकेत कर रहे थे. कोच ने यह इशारा इसलिए किया था कि उस वक्त बारिश शुरू हो गई थी और अगर खेल वहीं रुक जाता तो अफगानिस्तान 2 रन से मैच जीत लेता. अफगान टीम उस वक्त डकवर्थ लुइस नियम के तहत 2 रन आगे थी.

T20 वर्ल्‍ड कप 2021 में कप्तान बन टीम को जिताई ट्रॉफी, अब आधा दर्जन कैच छोड़ बना ‘विलेन’

रविचंद्रन अश्विन ने अपने ‘यूट्यूब चैनल’ पर कहा, ‘जोनाथन ट्रॉट ड्रेसिंग रूम से खेल की गति धीमी करने का इशारा कर रहे थे. इसके बाद नायब मैदान पर ऐसे गिर गए जैसे पेड़ की टूटी हुई शाखा. हर कोई कह रहा है कि उन्हें इसके लिए सजा दी जाएगी. लेकिन समस्या क्या है? वह अपने देश के लिए खेल रहा है और ‘करो या मरो’ विश्व कप क्वालीफायर जीतने की कोशिश कर रहा है.’

आईसीसी की खेलने के नियमों के अनुसार, ‘जानबूझकर या बार बार समय बर्बाद करने की रणनीति के लिए खिलाड़ी पर 2 मैचों का प्रतिबंध लगाया जा सकता है. इस मामले में मैच रेफरी के पहली और अंतिम चेतावनी के कारण नायब बच सकते हैं.’

इससे पहले अश्विन ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, ‘गुलबदीन नायब के लिए लाल कार्ड.’ नायब ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भारतीय ऑफ स्पिनर को जवाब दिया, ‘कभी खुशी कभी गम में होता है. हैमस्ट्रिंग.’

टी20 वर्ल्ड कप अब सेमीफाइनल राउंडअप में पहुंच चुका है. गुरुवार को टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे. पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा. अश्विन ने कहा कि अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू में टिके रहने की कोशिश करनी चाहिए. इससे उसका काम आसान हो जाएगा.

Tags: Icc T20 world cup, T20 World Cup

Karan Johar takes a break from Koffee with Karan, says celebt hesitate to anwer resulting from controversies | करण जौहर ने लिया कॉफी विद करण से ब्रेक: कहा- सेलेब्स डरते हैं, पहले जैसे बेझिझक बात नहीं करते, उनकी टीम सीन डिलीट करवा देती हैं

12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्ममेकर करण जौहर का पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण हर साल अलग-अलग कारणों से सुर्खियों और विवादों में रहता है। हालांकि विवादों के चलते अब सेलेब्स शो में खुलकर बात करने से डरने लगे हैं। यही कारण है कि करण जौहर इस साल कॉफी विद करण का 9वां सीजन नहीं ला रहे हैं। करण ने 8वें सीजन के रैपिड फायर राउंड को शो के इतिहास का सबसे बोरिंग रैपिड फायर बताते हुए कहा है कि वो शो के नए तरीके से लाएंगे, जिसके लिए वो एक साल का ब्रेक ले रहे हैं। करण का मानना है कि विवादों से बचने के लिए सेलेब्स वैसे बेझिझक जवाब नहीं दे रहे हैं, जैसे पहले दिया करते थे।

हाल ही में यूट्यूबर सुचित्रा त्यागी ने एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर से कॉफी विद करण के अगले सीजन पर बात की है। जब उनसे पूछा गया कि अगला सीजन कब आएगा, तो उन्होंने बताया है कि वो इस साल शो नहीं लाएंगे। वो एक साल का ब्रेक लेंगे और 2025 में नए तरीके से वापसी करेंगे।

कॉफी विद करण के 8वें सीजन में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, ओरी, अनन्या पांडे और सारा जैसे सेलेब्स गेस्ट बनकर पहुंचे थे।

कॉफी विद करण के 8वें सीजन में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, ओरी, अनन्या पांडे और सारा जैसे सेलेब्स गेस्ट बनकर पहुंचे थे।

बीते सीजन के बोरिंग रैपिड फायर पर उन्होंने कहा है, मुझे धीरे-धीरे लगने लगा है कि लोग खुद को जकड़ कर रख रहे हैं। हर सेलेब पीआर नाइटमेयर से डर रहा है। वो बहुत डरे हुए रहते हैं कि पता नहीं कुछ कहने से लोगों का क्या रिएक्शन आएगा। तो मुझे लगता है कि उन सेलेब्स के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए। मैं अब शो को गपशप और बातों से भरा बनाना चाहता हूं।

आगे करण ने कहा है, मैं शो को रियल बनाना चाहता हूं, अभी लोग बहुत कैंडिड हो रहे हैं। मैंने शो में रैंकिंग के सवाल रखने भी बंद कर दिए हैं, क्योंकि मुझे लगता है कि अब ये सही नहीं हैं। ये एक टाइम तक ही ठीक था। लोग गुस्सा हो जाते हैं। वो मुझसे, गेस्ट से गुस्सा हो जाते हैं। ऑडियंस और फैन क्लब आपका मारना चाहते हैं। सब पीछे ही पड़ जाते हैं।

करण ने आगे एक रियलिटी शो में उनका मजाक उड़ाए जाने पर भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा है, शो को अच्छे ह्यूमर के साथ बनाना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि लोग गुड ह्यूमर के लिए तैयार हैं। लोग बहुत टची और सेंसिटिव हो जाते हैं। मैं इस इंडस्ट्री में हूं, मेरा भी लोगों ने मजाक बनाया है। हाल ही में एक रियलिटी शो ने मेरा बुरी तरह मजाक उड़ाया है और मैंने उस बारे में लिखा भी है। उन्होंने मेरा अपमान किया है और जो लोग उसे देखकर हंस रहे हैं उन्हें याद रखना चाहिए कि मैं इस इंडस्ट्री में 30 साल से हूं। मैंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। मैं अपने शो में ऐसा नहीं करता हूं, मैं बस बातचीत करता हूं।

अब सेंसेशनल और कंट्रोवर्शियल रैपिड फायर राउंड नहीं रखूंगा- करण

कॉफी विद करण 9 पर बात करते हुए करण ने कहा है, इस बार मैं जरूर शो को ज्यादा से ज्यादा बातचीत वाला बनाऊंगा। मैं सेंसेशनल और कंट्रोवर्शियल रैपिड फायर नहीं रखूंगा, क्योंकि लोग वैसे भी सही जवाब नहीं देते हैं। मैं ये कहना चाहूंगा कि कॉफी विद करण का 8वां सीजन शो के इतिहास का सबसे बोरिंग रैपिड फायर राउंड था। मैं बस यही सोच रहा था कि मैं ये क्यों कर रहा हूं। आप मुझे सवाल ही नहीं दे रहे हैं। क्या हमें रैपिड फायर राउंड हटा देना चाहिए और क्या मैं ही हैंपर घर ले जाऊं, क्योंकि कोई भी इसे वाकई में डिजर्व नहीं करता है। अब मुझे लगता है कि कॉफी विद करण की दुनिया को बदलने की जरुरत है। 9वां सीजन फन और बातचीत वाला होगा, जिसमें सेलेब्स को झिझक न हो।

करण का खुलासा- सेलेब्स की टीम डिलीट करवाती है फुटेजेस

करण जौहर ने बातचीत में बताया है कि आजकल सेलेब्स अपने पीआर, पब्लिसिस्ट, मैनेजर और पूरी टीम के साथ आते हैं। वो लोग मॉनिटर देखते हैं। करण के पास लगातार उनके लंबे-लंबे मैसेज आते हैं, जिसमें वो शो से कुछ न कुछ डिलीट करवाने की डिमांड करते रहते हैं।

इस पर उन्होंने कहा, हर कोई बहुत डरा हुआ रहता है। मैं उन्हें ब्लेम नहीं करूंगा। लोग बेझिझक बात करने से डरते हैं, लेकिन पहले ऐसा नहीं होता था। कभी-कभी मैं खुद अपने पुराने सीजन देखकर डर जाता हूं कि मैंने इतना कंट्रोवर्शियल सवाल किया कैसे। अब 52 साल की उम्र में आकर और इंडस्ट्री में 30 साल बिताने के बाद मैं शांति चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि कॉफी विद करण कंट्रोवर्शियल नहीं फन हो।

बता दें कि कॉफी विद करण के 8वें सीजन में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शो के पहले गेस्ट बने थे। शो में कपल ने अपने रिलेशनशिप पर बात की थी, जिससे दोनों विवादों से घिर गए थे। शो में दिए गए बयानों के चलते उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था।

MP Monsoon Session: नर्सिंग घोटाले पर सरकार को घेरने का स्थगन प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस, 4500 प्रश्नों की सूची तैयार

विधानसभा सत्र में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस के सभी विधायकों ने अलग-अलग माध्यमों से प्रश्न लगाए हैं। विधानसभा सचिवालय को 19 दिवसीय सत्र के लिए 4500 से अधिक प्रश्न मिल चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि भाजपा ने जनता से वादाखिलाफी की है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 04:44:35 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 06:40:54 PM (IST)

विधानसभा सचिवालय को 19 दिवसीय सत्र के लिए 4500 से अधिक प्रश्न मिल चुके हैं। इसमें नर्सिंग घोटाले से संबंधित भी कई महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल हैं।

HighLights

  1. 30 जून को बुलाई विधायक दल की बैठक
  2. 1 जुलाई से शुरू होने वाला है मानसून सत्र
  3. नर्सिंग घोटाले को प्रमुखता से उठाएगी कांग्रेस

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। 1 जुलाई से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस नर्सिंग घोटाले को जोर-शोर से उठाएगी। स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से इस विषय पर चर्चा कराने की मांग पहले ही दिन कार्य मंत्रणा समिति में रखी जाएगी।

सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों को अंतिम रूप 30 जून को होने वाली विधायक दल की बैठक में दिया जाएगा। लोकसभा चुनाव के बाद हो रहे विधानसभा के इस पहले सत्र में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस के सभी विधायकों ने अलग-अलग माध्यमों से प्रश्न लगाए हैं।

19 दिन का होगा मानसून सत्र

विधानसभा सचिवालय को 19 दिवसीय सत्र के लिए 4500 से अधिक प्रश्न मिल चुके हैं। पार्टी विधायकों ने महिला, अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग पर हुए अत्याचार की घटनाओं को लेकर अधिकतर प्रश्न पूछे हैं।

जीतू पटवारी का आरोप, भाजपा ने की वादाखिलाफी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि भाजपा ने जनता से वादाखिलाफी की है। विधानसभा चुनाव में युवा, महिला, किसान समेत अन्य वर्गों से जो वादे किए गए थे, वे एक भी पूरे नहीं किए हैं और उस दिशा में कदम भी नहीं बढ़ाया।

naidunia_image

किसानों को न ता गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपये प्रति क्विंटल लिया और न ही धान के 3,100 रुपये। लाड़ली बहना को 3000 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन इसे भी पूरा नहीं किया।

लाड़ली बहनों को आवास देने की बात हो या 60 प्रतिशत अंक पाने पर लैपटॉप देने की घोषणा, कोई भी पूरी नहीं हुई। इन सभी विषयों को विधानसभा में जोर शोर से उठाया जाएगा।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि 30 जून को विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें तय किया जाएगा कि भाजपा सरकार की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, नर्सिंग समेत अन्य घोटाले को सदन में किस मुद्दे को किस तरह उठाया जाएगा।

Gwalior Information: श‍िक्षका के घर आधी रात घुसा बदमाश, कान के पास किया चाकू से वार… सिरफिरे की तलाश में CCTV खंगाल रही पुलिस

मध्य प्रदेश के ग्‍वालियर में एक शिक्षिका पर रात को सोते समय चाकू से हमला किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित बालकनी से कूदकर भाग गया। इस मामले में बहोड़ापुरा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस सीसीटीवी खंगालने के साथ आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। मगर, अभी तक यह पता नहीं चला है कि आरोपी कौन था।

By amit mishra

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 09:38:29 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 06:47:16 PM (IST)

Gwalior News: श‍िक्षका के घर आधी रात घुसा बदमाश, कान के पास किया चाकू से वार… सिरफिरे की तलाश में CCTV खंगाल रही पुलिस
बदमाश ने कमरे में घुसकर महिला शिक्षक को चाकू मारा। – सांकेतिक चित्र।

HighLights

  1. मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली है शिक्षिका।
  2. ग्वालियर की आकाश कोचिंग में पढ़ाती है महिला।
  3. दरवाजा खुला देखकर कमरे में घुसा था बदमाश।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बहोड़ापुर इलाके में रहने वाली एक शिक्षिका के घर में आधी रात को घुसे बदमाश ने चाकू से वार करके उसे घायल कर दिया। हमले के बाद महिला चीख पड़ी, तो बदमाश बालकनी से कूदकर फरार हो गया। इस दौरान शोर सुनकर मकान मालिक महिला के पास पहुंचा। दोनों रात में ही बहोड़ापुर थाने पहुंचे गए। वहां महिला ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली 24 साल की महिला ने पुलिस को बताया कि वह यहां आकाश कोचिंग में पढ़ाती है। वह बहोड़ापुर स्थित गालव नगर के एक घर की दूसरी मंजिल पर किराये से रहती है। रात को खाना खाने के बाद वह सोने लगी। गर्मी ज्यादा होने की वजह से उसने कमरे का दरवाजा खुला छोड़ दिया था।

शिक्षिका ने बताया कि रात करीब 1 बजे अचानक दबे पांव उनके कमरे में बदमाश घुस आया। वह गहरी नींद में थी। लिहाजा, उन्हें बदमाश के घर में घुसने की आहट तक सुनाई नहीं दी। इसके बाद बदमाश ने चाकू से वार किया, जो कान के पास लगा।

चाकू के वार से घायल होने पर महिला की नींद खुल गई और वह चिल्लाते हुए वॉशरूम की तरफ भागी। वहां जाकर महिला ने शीशे में देखा कि उसके कान से खून निकल रहा है, तो वह दहशत में आ गई। इस दौरान शोर सुनकर घर में मौजूद लोग जाग गए। पकड़े जाने के डर से बदमाश बालकनी से कूदकर फरार हो गया।

इस बीच महिला के घर के मकान मालिक उसके कमरे में पहुंच गया। उनके पूछने पर महिला ने बताया कि बदमाश ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। वह दबे पांव कमरे में घुसा था और चाकू से वार करके घायल कर दिया। इसके बाद दोनों पुलिस थाने पहुंचे और अज्ञात आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।

सिरफिरा कौन, तलाश रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई। तुरंत ही आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को खंगालने का काम शुरू कर दिया गया। हालांकि, पूरा एक दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक यह पता नहीं कर पाई है कि सिरफिरा कौन है? वह किस मंशा से महिला के घर में घुसा था? वारदात के बाद से श‍िक्षका दहशत में है।

T20 World Cup सेमीफाइनल से पहले सूर्या को झटका, ट्रैविस हेड ले उड़े आईसीसी का ताज

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से एक दिन पहले सूर्यकुमार यादव को आईसीसी टी20 रैंकिंग में झटका लगा है. ट्रैविस हेड आईसीसी की ताजा रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव को पछाड़कर दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन की बदौलत नंबर एक रैंकिंग हासिल की. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. सूर्यकुमार यादव दिसंबर 2023 में नंबर-1 बैटर बने थे.

ट्रैविस हेड ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दो अर्धशतक की मदद से 255 रन बनाए. इसमें सुपर आठ मुकाबले में भारत के खिलाफ 76 रन की पारी भी शामिल है. ट्रैविस हेड इसकी बदौलत सूर्यकुमार (842 अंक) से दो अंक आगे निकल गए हैं. हालांकि, सूर्यकुमार के पास दोबारा नंबर एक रैंकिंग हासिल करने का मौका है. भारत टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना चुका है और सूर्या को फिर मौके मिलेंगे.

T20 World Cup Semi remaining में बारिश… मैच नहीं हुआ तो भारत फाइनल में पहुंच जाएगा

इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और पाकिस्तान के बाबर आजम व मोहम्मद रिजवान भी टॉप-5 में शामिल हैं. वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स टॉप 10 में जगह बनाने वाले एकमात्र नए खिलाड़ी हैं. उन्हें चार स्थान का फायदा हुआ है. अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज को भी पांच स्थान का फायदा हुआ है.

गेंदबाजी रैकिंग में जसप्रीत बुमराह 44 स्थान की लंबी छलांग के साथ 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं. कुलदीप यादव भी 20 स्थान के फायदे से 11वें पायदान पर हैं. स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल आठवें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय गेंदबाज हैं. इंग्लैंड के आदिल राशिद गेंदबाजी रैंकिंग में पहले नंबर पर हैं. अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान दूसरे, वानिंदु हसरंगा तीसरे और जोश हेजलवुड चौथे नंबर पर हैं. हेजलवुड तीन स्थान के फायदे के साथ चौथे स्थान पर पहुंचे हैं.

T20 World Cup: चोट की एक्टिंग करने वाले अफगान क्रिकेटर को अश्विन का समर्थन, बोले- वह अपने देश…

मार्कस स्टोइनिस ने ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में पहले नंबर से चौथे नंबर पर खिसक गए हैं. श्रीलंका के हसरंगा ने ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है. अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे और भारत के हार्दिक पंड्या तीसरे स्थान पर हैं. वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज ऑलराउंडरों की सूची में सबसे अधिक 17 स्थान के फायदे से 12वें स्थान पर हैं.

Tags: ICC Rating, ICC T20 Rankings, Icc T20 world cup, Suryakumar Yadav, T20 World Cup, Travis Head

Aditi Rao Hydari was caught on the airport for 17 hours | 17 घंटे एयरपोर्ट में फंसी रहीं अदिति राव हैदरी: ​​​​​​​चैकआउट के समय घंटों तक सामान के लिए परेशान हुईं, ब्रिटिश एयरवेज पर भड़कीं एक्ट्रेस

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडीः द डायमंड बाजार में बिब्बो जान का रोल निभाकर सुर्खियों में बनी हुईं अदिति राव हैदरी घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसी रहीं। एक्ट्रेस ब्रिटिश एयरवेज से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर पहुंची थीं, हालांकि सफर पूरा होने के बावजूद उन्हें अपने लगेज के लिए घंटों परेशान होना पड़ा। जब उन्होंने अथॉरिटी से संपर्क किया, तब भी उन्हें मदद नहीं मिली। 17 घंटे तक एयरपोर्ट पर फंसे रहने पर एक्ट्रेस ब्रिटिश एयरवेज पर भड़क गई हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने सोशल मीडिया के जरिए लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के घटिया एक्सपीरियंस को शेयर किया है। एक्ट्रेस ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट कर बताया है कि 2 घंटे तक खाली लगेज बेल्ट पर इंतजार करने के बाद भी उन्हें सामान नहीं मिला है।

एक्ट्रेस ने जब एयरपोर्ट को टैग किया तो उन्हें जवाब मिला है कि हीथ्रो एयरलाइन्स का उनका सामान न मिलने से कोई लेना-देना नहीं हैं। एक्ट्रेस को सामान के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करना होगा।

3 घंटे तक इंतजार कर एयरपोर्ट अथॉरिटी का मैसेज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘हीथ्रो एयरपोर्ट ने जवाब देने से साफ-साफ हाथ धो लिया है।’

इसी तरह एक्ट्रेस को अपने सामान के इंतजार में 17 घंटे एयरपोर्ट पर ही बिताने पड़े। आखिरकार एक्ट्रेस ने दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट कर लिखा, 17 घंटे हो गए हैं और अभी भी इंतजार कर रही हूं। मेरा लगेज कहां हैं? हालांकि उन्हें इसके अलावा कितना इंतजार करना पड़ा, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।

बताते चलें कि अदिति राव हैदरी 1 मई को रिलीज हुई सीरीज हीरामंडीः द डायमंड बाजार में नजर आई हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी सीरीज में उन्होंने बिब्बो जान का रोल प्ले किया है। सीरीज में उनके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शरमिन सहगल भी अहम किरदारों में थीं।

अदिति राव हैदरी इन दिनों सीरीज हीरामंडी के अलावा एक्टर सिद्धार्थ से सगाई करने पर भी सुर्खियों में हैं। मार्च में खबरें रहीं कि एक्ट्रेस ने साउथ में चोरी-छिपे सिद्धार्थ से शादी कर ली है। हालांकि कुछ समय बाद अदिति ने खुद एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्होंने शादी नहीं सिर्फ सगाई की है। 23 जून को अदिति-सिद्धार्थ साथ में सोनाक्षी सिन्हा की शादी में पहुंचे थे।

Stay: मनीष सिसोदिया पर मैंने कोई आरोप नहीं लगाए, अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई के दावों का किया खंडन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज (बुधवार) सुबह सीबीआई मे शराब नीति मामले में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया। इसके बाद जांच एजेंसी ने उन्हें ट्रायल कोर्ट में पेश कर पांच दिन की कस्टडी मांगी है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 04:45:39 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 04:47:10 PM (IST)

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Excise Coverage Case Stay: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज (बुधवार) सुबह सीबीआई मे शराब नीति मामले में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया। इसके बाद जांच एजेंसी ने उन्हें ट्रायल कोर्ट में पेश कर पांच दिन की कस्टडी मांगी है। अदालत ने दलीलें सुनी और फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट थोड़ी देर में फैसला सुनाएगा।

सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मीडिया में चल रहा है कि मैंने मनीष सिसोदियो पर शराब नीति के आरोप लगाए हैं। यह बिल्कुल गलत है।’ मैंने कहा था कि हम दोनों निर्दोष हैं। इनका मकसद ही हमें बदनाम करना है।

खबर अपडेट की जा रही है।