Sam Pitroda: सैम पित्रोदा को फिर बनाया गया ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव के वक्त छोड़ा था पद

Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा को फिर से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बुधवार को एआईसीसी की एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 09:44:07 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 09:44:07 PM (IST)

Sam Pitroda: सैम पित्रोदा को फिर बनाया गया ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव के वक्त छोड़ा था पद
सैम पित्रोदा। (फाइल फोटो)

एएनआई, नई दिल्ली। Indian Abroad Congress: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा को फिर से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बुधवार को एआईसीसी की एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। कांग्रेस अध्यक्ष ने सैम पित्रोदा को तत्काल प्रभाव से इस पद पर फिर से नियुक्त किया है।

विवादित बयान के बाद देना पड़ा था इस्तीफा

भारतीयों की उपस्थिति के बारे में टिप्पणी को लेकर विवादों के बीच पित्रोदा ने इस साल मई की शुरुआत में पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस ने तब सैम के बयान से खुद को अलग कर लिया था।

जयराम रमेश ने दी थी इस्तीफे की जानकारी

पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए सैम पित्रोदा के पद छोड़ने के फैसले की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटने का फैसला किया है। कांंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनके फैसले को स्वीकार कर लिया है।

खबर अपडेट की जा रही है।

Father instructed the rationale why Salman didn’t get married | पिता ने बताई सलमान के शादी न करने की वजह: सलीम खान बोले- वो शादी करने से डरते हैं, करियर ओरिएंटेड नहीं घरेलू लड़की चाहते हैं

16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान का 58 साल की उम्र में सिंगल रहना लोगों को काफी परेशान करता है, उनसे हमेशा ये पूछा जाता है कि उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की। पहले उन्होंने कहा था कि जब उन्हें कोई मिल जाएगा तो वो शादी कर लेंगे क्योंकि वो चाहते हैं कि ये उनकी पहली और आखिरी शादी हो। अब, सलमान के पिता सलीम खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने बेटे सलमान की शादी के बारे में बात कर रहे हैं। वीडियो में सलीम खान कहते हैं कि सलमान जल्दी से किसी रिश्ते में बंध जाते हैं लेकिन इसे आगे बढ़ाने में हिचकिचाते हैं क्योंकि उन्हें डर लगता है कि सामने वाले व्यक्ति में वो गुण और क्षमताएं नहीं होंगी जो उनकी मां में हैं।

माता-पिता के साथ सलमान खान।

माता-पिता के साथ सलमान खान।

सलीम खान ने कहा- वो आसानी से किसी रिश्ते में बंध जाते हैं लेकिन शादी करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। सलमान का नेचर बहुत सिंपल है और वो आसानी से अट्रैक्ट हो जाते हैं। हालांकि, उन्हें डर है कि क्या कोई लड़की उनकी मां की तरह परिवार को संभाल पाएगी। क्योंकि उन्हें जो भी लड़कियां मिली वो सभी करियर ओरिएंटेड थीं।

वो चाहते हैं कि लड़की अपने पति और परिवार के प्रति अपनी मां की तरह ही ध्यान दे। बच्चों के लिए खाना बनाए, उन्हें तैयार होने में मदद करे और उनका होमवर्क भी करवाए। हालांकि, आज के समय में ये आसान नहीं है।

पिता और भाई के साथ सलमान खान।

पिता और भाई के साथ सलमान खान।

मेरी गलती की वजह से मैं सिंगल हूं- सलमान खान

इससे पहले रेडिट पर वायरल हुए एक वीडियो में सलमान ने दावा किया था कि ये उनकी गलती है कि वो अभी भी सिंगल हैं। ‘क्योंकि जब पहली जाती है, तो आपको लगता है कि ये उसकी गलती थी, जब दूसरी रिश्ते से बाहर निकलती है, तो आपको लगता है कि ये उसकी गलती थी, जब तीसरी भी ऐसा ही करती है, तो आपको लगता है कि गलती उसकी थी लेकिन चौथी बार तक, आपको शक होने लगता है ‘क्या गलती उनमें है या मुझमें?’ शायद यही मेरा डर है, कि मैं उन्हें लाइफ में वो खुशी नहीं दे सकता।

मां सलमा खान के साथ सलमान खान।

मां सलमा खान के साथ सलमान खान।

सलमान खान का वर्कफ्रंट

सलमान को आखिरी बार मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘टाइगर 3’ में देखा गया था, जिसमें कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी थे। फिलहाल इन दिनों सलमान फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक डायरेक्टर एटली के अपकमिंग प्रोजेक्ट में सलमान खान और रजनीकांत एक साथ नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं…
इंदौर-भोपाल में झमाझम बारिश के आसार, दमोह में चली, जानें क्यों नहीं हो रही लगातार बारिश, IMD ने दी जानकारी

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में मानसूनी गतिविधियां फिलहाल सुस्त हैं और इस कारण मध्यप्रदेश में लगातार बारिश नहीं हो रही है। करीब आधे मप्र में मानसून छा चुका है। गुरुवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम में बारिश हो सकती है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 09:24:50 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 09:33:53 PM (IST)

मानसून की शुरुआत से ही अरब सागर से लगातार ऊर्जा मिल रही है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में मानसूनी गतिविधियां सुस्त हैं।

HighLights

  1. बंगाल की खाड़ी में मानसूनी गतिविधियां सुस्त।
  2. इस कारण से लगातार नहीं हो रही है बारिश।
  3. प्रदेश में अभी 6 मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बंगाल की खाड़ी में मानसूनी गतिविधियां सुस्त पड़ी हैं। इस वजह से मध्य प्रदेश में लगातार वर्षा का सिलसिला शुरू नहीं हो पा रहा है। हालांकि अरब सागर में मानसूनी हलचल लगातार बनी रहने से प्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र के जिलों में नियमित वर्षा हो रही है।

6 मौसम प्रणालियां सक्रिय

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर 6 मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इनके प्रभाव से गुरुवार को कई जिलों में वर्षा होने की संभावना है। विशेषकर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में कई स्थानों पर झमाझम वर्षा होने के आसार हैं।

प्रदेश में इन शहरों में बारिश

मध्यप्रदेश में बुधवार को सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक ग्वालियर में 43, धार में 21, सीधी में 6, रतलाम में 5, गुना में 3, उमरिया 2 और उज्जैन में 1 मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर में में दर्ज किया गया। दमोह में लू चली।

naidunia_image

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। गुजरात के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर पूर्वी विदर्भ तक एक द्रोणिका बनी हुई है। दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

इस चक्रवात से लेकर मणिपुर तक एक द्रोणिका बनी है, जो दक्षिणी उत्तर प्रदेश से होकर जा रही है। इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र से लेकर केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मानसून की शुरुआत से ही अरब सागर से लगातार ऊर्जा मिल रही है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में मानसूनी गतिविधियां सुस्त हैं। इस वजह से मध्य प्रदेश में भले ही मानसून आधे से अधिक हिस्से में आ चुका है, लेकिन लगातार वर्षा का सिलसिला अभी शुरू नहीं हो सका है।

वर्तमान में भी अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से आ रही नमी के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में बौछारें पड़ रही हैं। गुरुवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में कई स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं।

Climate Replace: यूपी-हरियाणा से लेकर उत्तराखंड तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली में इस दिन बरसेंगे बादल, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Climate Forecast: मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। मौसम विभाग ने 28 से 30 जून के दौरान तेज बारिश की संभावना जताई है। गर्मी की मार झेल रहे प्रदेशों का मानसून पर आईएमडी का ताजा अपडेट वाकई राहत देने वाला है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 09:21:54 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 09:27:04 PM (IST)

Weather Update: यूपी-हरियाणा से लेकर उत्तराखंड तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली में इस दिन बरसेंगे बादल, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
मौसम विभाग ने कई स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मौसम विभाग ने दी गुड़ न्यूज।
  2. आ गई गर्मी से राहत वाली खबर।
  3. झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Climate Replace: देश में मानसून आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने उत्तरी और पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। साथ ही अगले 48 घंटे के अंदर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में बारिश के आसार हैं।

27 से 30 जून तक इन राज्यों में होगी बारिश

आईएमडी के अनुसार, 28 से 30 जून के बीच तेज बारिश होगी। इसके अलावा उत्तराखंड में 28 से 30 जून, पूर्वी-पश्चिम यूपी और हरियाणा में 29 और 30 जून को बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून की उत्तर सीमा मेहसाणा, उदयपुर, शिवपुरी, ललितपुर, चाईबासा, साहिबगंज और रक्सौल से होकर गुजर रही है।

naidunia_image

दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और झारखंड और बिहार में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब और हिमाचल में तीन से चार दिनों में मानसून आगे बढ़ सकता है।

naidunia_image

मौसम विभाग के अनुसार, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, गुजरात, मध्यप्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तटीय आंध्रप्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले पांच दिनों में छिटपुट वर्षा हो सकती है।

naidunia_image

27 से 30 जून तक गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक के अलग-अलग क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है।

naidunia_image

गुजरात में बारिश का अलर्ट

  • आईएमडी ने अगले पांच दिनों के लिए गुजरात के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य गुजरात में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण भारी बरसात हो सकती है।
  • मौसम विभाग ने 27 जून को बनासकांठा, द्वारिका, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, नवसारी और वलसाड में बारिश की भविष्यवाणी की है।
  • 28 जून को सूरत, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली में बारिश की संभावना है।
  • वहीं, 29 जून को भरुच, सूरत, नवसारी, वलसाड, दाददा और नगर हवेली में वर्षा के आसार हैं।
T20 world cup: 191, 120, 159.16… रन-बॉल- स्ट्राइक रेट… रोहित-बटलर का हर आंकड़ा बराबर, पहले कभी नहीं देखा…

नई दिल्ली. क्रिकेट में कई ऐसे पल होते हैं, जो दोबारा लौटकर नहीं आते. कई ऐसे रिकॉर्ड होते हैं, जो भूले नहीं भूलते. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक ऐसा ही रिकॉर्ड रोहित शर्मा और जॉस बटलर के नाम हो गया है, जो इससे पहले शायद ही किन्हीं दो कप्तानों के बीच देखने को मिला है. भारत और इंग्लैंड की टीमें गुरुवार को जब सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेंगी तो उनके कप्तानों रोहित शर्मा और जॉस बटलर के नाम एक बराबर रन दर्ज होंगे. सिर्फ रन ही नहीं स्ट्राइक रेट से लेकर बॉल खेलने के मामले में भी रोहित और बटलर बराबरी पर हैं.

एक बराबर बॉल और बराबर रन
रोहित शर्मा और जॉस बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 6-6 पारियों में बैटिंग की है. इन दोनों ने बैटर्स ने अपनी 6 पारियों में एक बराबर 120 गेंदें खेली हैं. इतना ही नहीं, रोहित और बटलर ने मौजूदा टूर्नामेंट में एक बराबर 191-191 रन बनाए हैं. दोनों का स्ट्राइक रेट (159.16) भी बराबर है.

VIDEO: एक ओवर में 43 रन… विराट-रोहित को 3-3 बार आउट करने वाले बॉलर की रिकॉर्डतोड़ पिटाई, बना दिया इतिहास

बटलर ने ज्यादा छक्के मारे, रोहित के चौके अधिक
रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में एक बार नाबाद लौटे हैं तो जॉस बटलर दो बार नॉट आउट रहे हैं. इस कारण बटलर का औसत (47.75) रोहित शर्मा (38.20) से थोड़ा बेहतर है. हालांकि, सर्वोच्च स्कोर के मामले में रोहित शर्मा आगे हैं. रोहित मौजूदा वर्ल्ड कप में 92 रन की पारी खेल चुके हैं. बटलर की बेस्ट ईनिंग 83 रन की रही है. बाउंड्री लगाने के मामले में भी बटलर और रोहित आसपास हैं. रोहित ने 16 छक्के और 13 चौके लगाए हैं. बटलर ने 18 छक्के और 10 चौके मारे हैं.

दोनों कप्तान भी और ओपनर भी
रोहित शर्मा और जॉस बटलर अपनी-अपनी टीमों के सिर्फ कप्तान ही नहीं हैं, बल्कि ओपनर भी हैं. दोनों पर ही अपनी टीम को तूफानी शुरुआत देने की जिम्मेदारी होती है. जिस दिन ये बैटर चलते हैं, विरोधियों के परखच्चे उड़ा देते हैं. क्रिकेटप्रेमियों को रोहित शर्मा की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खेली गई पारी याद ही होगी. जब भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे तो उनकी कामयाबी काफी हद तक अपने कप्तानों रोहित शर्मा और जॉस बटलर पर निर्भर करेगी.

Tags: Icc T20 world cup, India Vs England, Jos Buttler, Rohit sharma, T20 World Cup

PNB Mega E-Public sale: सस्ते मकान और दुकान खरीदने का सुनहरा मौका, पीएनबी मेगा ऑक्शन में मिलेगी किफायती संपत्ति, जानिए कब है नीलामी

PNB Mega E-Public sale: अगर आप मकान, दुकान या जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी। पंजाब नेशनल बैंक मेगा ई-ऑक्शन के जरिए प्रॉपर्टी सस्ते दाम में खरीदने का मौका दे रहा है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 07:57:32 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 08:01:20 PM (IST)

पंजाब नेशनल बैंक (फाइल फोटो)

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। PNB Mega E-Public sale: पंजाब नेशनल बैंक मेगा ई-ऑक्शन के जरिए सस्ते दाम में प्रॉपर्टी खरीदने का मौका दे रहा है। सरकारी बैंक ऑनलाइन ई-नीलामी का आयोजन कर रहा है। इसके जरिए पीएनबी मॉर्टगेज संपत्ति बेचकर अपना बकाया रकम की वसूली करेगा।

ई-ऑक्शन में लोगों को फायदा होता है, क्योंकि नीलामी के जरिए प्रॉपर्टी किफायती रेट में खरीदने का मौका मिलता है। अगर आप भी किसी संपत्ति में निवेश करना चाहते हैं, यह खबर आपके लिए है, क्योंकि ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा।

पंजाब नेशनल बैंक ने एक्स हैंडल पर दी जानकारी

पंजाब नेशनल बैंक ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। पीएनबी ने कहा कि यह ई-नीलामी 28 जून को की जाएगी। अपने पोस्ट में बैंक ने लिखा कि रेसीडेंशियल से लेकर कमर्शियल तक एक ही जगह पर आप मेगा ई-नीलामी में खरीद सकते हैं।

Don’t miss the chance at Mega e-Public sale!

For extra info please go to: https://t.co/N1l10rKewq to take part.#Public sale #On-line #Properties #PNB #Banking #Properties pic.twitter.com/dBJrb8A2Nu

— Punjab Nationwide Financial institution (@pnbindia) June 24, 2024

सरफाइसी एक्ट के तहत होगी नीलामी

पीएनबी ने बताया कि यह ई-ऑक्शन सरफाइसी एक्ट के तहत किया जाएगा। यह पूरी तरह से पारदर्शी होगा और कोई भी इसमें हिस्सा ले सकता है।

आईबीएपीआई पोर्टल पर होती नीलामी

आईबीएपीआई पोर्टल पर बैंकों के जरिए प्रॉपर्टीज का ऑक्शन किया जाता है।

A fan cycled 500 km to satisfy homicide accused Darshan | 500 KM साइकिल चलाकर दर्शन से मिलने पहुंचा दिव्यांग फैन: पुलिस से एक बार मिलवाने की गुजारिश की, मर्डर केस में जेल में बंद हैं कन्नड़ एक्टर

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा इन दिनों फैन रेणुकास्वामी की हत्या के आरोप में जेल में हैं। उनकी कस्टडी 4 जुलाई तक बढ़ा दी गई है और अभी वो बेंगलुरु की परपन्ना अग्रहारा जेल में बंद हैं।

दर्शन की करीबी एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को भी इसी जेल में रखा गया है। दर्शन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनका जेल में बंद होना कई फैंस को रास नहीं आ रहा है।

इस बीच खबरें सामने आई हैं कि सूर्यकांत नाम का एक दिव्यांग फैन पांच सौ किलोमीटर ट्रायसाइकिल चलाकर दर्शन से मिलने के लिए जेल तक पहुंच गया। उसने पुलिस से कहा कि वो उसे केवल एक बार दर्शन से मिलने दें। वो बस उन्हें एक बार देखकर वापस अपने घर चला जाएगा।

जेल के बाहर बैठा दर्शन का फैन सूर्यकांत।

जेल के बाहर बैठा दर्शन का फैन सूर्यकांत।

फैन सूर्यकांत कर्नाटक के शाहपुर का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि दर्शन की गिरफ्तारी की खबर लगते ही वो बेहद परेशान हो गया था। उसने तुरंत अपनी ट्रायसाइकिल उठाई और दर्शन से मिलने के लिए जेल तक पहुंच गया। 25 जून को वो जेल की लोकेशन पर पहुंच गया था।

फैन बोला-दर्शन ने की थी आर्थिक मदद

फैन की गुजारिश के बावजूद पुलिस ने उसे दर्शन से नहीं मिलने दिया। पुलिस ने सूर्यकांत को समझाया कि दर्शन ने अपने परिवार के अलावा किसी और से मिलने के लिए मना किया है। सूर्यकांत ने पुलिस को ये भी बताया कि 2003 में दर्शन ने उसकी आर्थिक मदद की थी जब वो बेहद मुसीबत में था तो एक्टर ने उसे पचास हजार रुपए दिए थे।

11 जून से जेल में हैं दर्शन

दर्शन इन दिनों 33 साल के फैन रेणुकास्वामी के मर्डर के आरोप में जेल में बंद हैं। अब तक पुलिस इन्वेस्टिगेशन में इस मर्डर से जुड़ी यह जानकारी सामने आई है कि 33 साल का मृतक रेणुकास्वामी एक्टर दर्शन का फैन था।

जनवरी 2024 में कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने दर्शन के साथ अपनी 10वीं एनिवर्सरी मनाई थी। इससे दोनों की रिलेशनशिप विवादों में आ गई, क्योंकि दर्शन पहले से शादीशुदा हैं।

मृतक रेणुकास्वामी।

मृतक रेणुकास्वामी।

पवित्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजता था रेणुकास्वामी

इस खबर से रेणुकास्वामी काफी नाराज था। वह लगातार पवित्रा को मैसेज कर दर्शन से दूर रहने को कह रहा था। शुरुआत में पवित्रा ने उसके मैसेज इग्नोर किए, लेकिन बाद में रेणुकास्वामी आपत्तिजनक मैसेज करके धमकियां देने लगा।

इसके बाद पवित्रा ने दर्शन को रेणुकास्वामी की हत्या करने के लिए उकसाया। उसे सजा देने के लिए भी कहा। दर्शन ने अपने साथियों की मदद से रेणुकास्वामी को किडनैप करवाया। सभी उसे एक गोडाउन में लेकर गए। जहां उसका मर्डर करने से पहले उसे टॉर्चर किया गया।

पुलिस के मुताबिक, गोडाउन में दर्शन और उनके साथियों ने रेणुकास्वामी को जमकर मारा-पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। मर्डर के बाद दर्शन के जिन साथियों के कपड़े खून से सन गए थे। उन्होंने पास में स्थित रिलायंस स्टोर से जाकर नए कपड़े खरीदे और वहीं बदल लिए।

पवित्रा गौड़ा और दर्शन।

पवित्रा गौड़ा और दर्शन।

पुलिस को 9 जून को मिली रेणुकास्वामी की लाश

9 जून को बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या इलाके में एक अपार्टमेंट के पास रेणुकास्वामी की लाश मिली थी। जब पुलिस ने क्राइम सीन के आसपास की जांच की तो उन्हें CCTV फुटेज में दर्शन और पवित्रा क्राइम सीन से निकलते दिखे। रात 11 बजे से 3 बजे तक दोनों के मोबाइल नंबर उसी एरिया में एक्टिव थे।

इसके बाद 11 जून को दर्शन और पवित्रा की गिरफ्तारी की गई। पुलिस इस मामले में अब तक दर्शन और पवित्रा समेत 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Doda Encounter: जम्मू-कश्मीर के डोडा में तीन आतंकवादी ढेर, चौथे टेररिस्ट की तलाश तेज

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के गंडोह इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन आंतकवादियों को ढेर कर दिया है। बुधवार सुबह दो से तीन आंतकियों के इलाके में छिपे होने की सूचना पुलिस और सेना को मिली थी। जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू हुआ। एक और आतंकवादी की तलाश जारी है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 08:18:47 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 08:37:14 PM (IST)

डोडा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, तीन आतंकियों का खात्मा (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, जम्मू। Doda Encounter: जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार सुबह से मुठभेड़ जारी है। एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। एक और आतंकवादी की तलाश जारी है। डोडा जिले में पहाड़ी की चोटी पर चाल आतंकी छिपे थे।

एनकाउंटर में एक जवान घायल

इस मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस में तैनात स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप के जवान आशिक हुसैन घायल हो गए। उन्हें डोडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके दाहिने पैर में गोली लगी है।

आतंकियों ने घर पर की गोलीबारी

अधिकारियों ने बताया कि 11 और 12 जून को डोडा में आतंकवादी हमला हुआ था। इसके बाद से सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस तलाशी अभियान चला रहे हैं। बुधवार सुबह दो से तीन आंतकियों के सिनू पंचायत के गांव में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी दौरान आतंकियों ने मिट्टी से बने एक घर पर गोलीबारी की।

मंगलवार शाम ग्रेनेड हुआ था बरामद

इलाके में सर्च अभियान जारी है। ड्रोन और हेलीकॉप्टर के जरिए नजर रखी जा रही है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले के पिंड गांव से एक चीनी हथगोला बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के गश्ती दल ने मंगलवार शाम ग्रेनेड बरामद किया था।

Gwalior Information: रेत का अवैध उत्खनन.. खनिज अमले को कुचलने की कोशिश, सरिया लेकर मारने दौड़े, बंदूक भी तानी

ग्वालियर अवैध उत्खनन कर रेत ले जा रहे डंपर चालक को खनिज अमले की टीम पर हमला कर दिया। खनिज विभाग की टीम पर लोहे की रॉड लेकर मारने के लिए दौड़े। साथ ही गोली मारने की भी धमकी दी। यह घटना ग्वालियर में बिजौली रोड से बड़ागांव पुल के पास हुई।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 08:26:47 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 08:26:47 PM (IST)

Gwalior News: रेत का अवैध उत्खनन.. खनिज अमले को कुचलने की कोशिश, सरिया लेकर मारने दौड़े, बंदूक भी तानी

HighLights

  1. अवैध परिवहन पर चालक को रोकने पर हमला
  2. मुरार थाना पुलिस ने आपराधिक केस दर्ज किया
  3. दुस्साहस करने वाले रेत माफिया फिलहाल फरार

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। अवैध रेत ले जा रहे डंपर चालक को खनिज अमले की टीम ने रोका तो दुस्साहसी रेत माफिया ने हमला कर दिया। अमले को कुचलने की कोशिश में सफल नहीं हो पाए तो डंपर चालक और मालिक ने बीच सड़क पर रेत का डंपर खाली कर दिया।

गोली मारने की धमकी

खनिज विभाग की टीम पर लोहे की रॉड लेकर मारने के लिए दौड़े। इतना ही नहीं, बंदूक तानकर गोली मारने की धमकी भी दी। यह घटना बिजौली रोड से बड़ागांव पुल के पास की है। मुरार थाना पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। डंपर चालक और मालिक बिना रॉयल्टी के चल रहे डंपर को छुड़ाकर ले गए। आरोपियों की पहचान हो गई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

naidunia_image

टीम आधी रात को कर रही थी चेकिंग

ग्वालियर में पदस्थ सहायक खनिज अधिकारी राजेश कुमार गंगेले और उनकी टीम आधी रात से चेकिंग कर रही थी। अवैध रेत का परिवहन करने वालों की धरपकड़ चल रही थी। सुबह बिजौली रोड पर चेकिंग चल रही थी, तभी एक डंपर आता दिखा। डंपर में रेत निर्धारित सीमा से अधिक भरी थी।

चालक ने कुचलने का किया प्रयास

डंपर पर एमपी07 जेडब्यू 7931 नंबर लिखा था। टीम ने जब रोकने की कोशिश की तो चालक ने कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद टीम डंपर के पीछे लग गई। बड़ागांव पुल तक डंपर चालक करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में डंपर भगाकर लाया।

इसी बीच चालक डंपर के मालिक कान्हा यादव पुत्र गोविंद सिंह यादव को फोन कर दिया। वह बड़ागांव पुल पर अपने साथियों के साथ पहुंच गया। यहां जब चालक ने मालिक को देख लिया तो उसने डंपर रोका।

इसके बाद तो बीच सड़क पर रेत खाली कर दी, फिर यह लोग खनिज विभाग की टीम पर हमलावर हो गए। इन लोगों ने खनिज विभाग की टीम को पीटने की कोशिश की, लोहे की राड लेकर पीछे दौड़े, फिर बंदूक तानी और डंपर लेकर यहां से भाग निकले, फिर खनिज विभाग की टीम ने पुलिस को सूचना दी।

फर्जी नंबर पर रेत भरकर कर रहे परिवहन

जिस डंपर को रोका था, उस पर एमपी07 जेडक्यू 7931 लिखा हुआ था। जब पड़ताल की तो सामने आया कि इसका नंबर आरजे 32 सीसी 7268 है। इससे साफ है- रॉयल्टी से बचने और अपराध करने के बाद पहचान न हो सके, इसलिए यह लोग फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलते हैं।

पहले भी हो चुके हैं हमले

पहले भी ग्वालियर अंचल में रेत, पत्थर माफिया द्वारा सरकारी अमले पर हमले हो चुके हैं। आरोपी कान्हा दूसरों की जमीन भी हड़पता है। उसने और उसके रिश्तेदारों ने मिलकर दूसरों के जमीनों पर कब्जे की कोशिश, खाली करने के एवज में मोटी रकम वसूली है।

VIDEO: एक ओवर में 43 रन… विराट-रोहित को 3-3 बार आउट करने वाले बॉलर की रिकॉर्डतोड़ पिटाई, बना दिया इतिहास

नई दिल्ली. विराट कोहली और रोहित शर्मा को 3-3 बार और ऋषभ पंत को 4 बार आउट कर चुके ओली रॉबिनसन ने जिंदगी में भी कभी नहीं सोचा होगा कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब उनके एक ओवर में 43 रन बन जाएंगे. लेकिन ऐसा हुआ और उनकी यह दुर्गति किसी नामी बैटर ने नहीं, आठवें नंबर पर आए लुईस किंबर ने की. लुईस किंबर ने काउंटी चैंपियनशिप के एक मुकाबले में रॉबिनसन के ओवर में 43 रन ठोक डाले. ओवर में एक नो बॉल भी शामिल थी.

ओली रॉबिनसन की इस पिटाई से अगर कोई सबसे अधिक खुश हुआ होगा तो वह शोएब बशीर हैं. शोएब बशीर भी इंग्लैंड के ही क्रिकेटर हैं. एक हफ्ते पहले ही शोएब बशीर ने एक ओवर में 38 रन लुटा दिए थे, जो सबसे महंगे ओवर का रिकॉर्ड था. शोएब बशीर का यह अनचाहा रिकॉर्ड अब ओली रॉबिनसन के नाम हो गया है.

ओली रॉबिनसन ने यह अनचाहा रिकॉर्ड ससेक्स बनाम लीस्टरशर मुकाबले में बनाया. ससेक्स ने काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन2 के इस मैच में लीस्टरशर को 18 रन से हराया. ओली रॉबिनसन अपनी टीम ससेक्स की जीत के बावजूद शायद ही यह मैच कभी याद करना चाहेंगे.