रोहित एंड कंपनी पर नोटों की बारिश, बीसीसीआई ने 10, 20 नहीं लुटा दिए पूरे 125 करोड़

नई दिल्ली. बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम पर नोटों की बारिश कर दी है. भारतीय बोर्ड ने 125 करोड़ इनामी राशि का ऐलान किया है. भारत ने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में शनिवार रात साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए खिताब जीता. भारत की टी20 में यह दूसरी विश्व कप ट्रॉफी है. इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 में टी20 विश्व कप जीता था.

बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने टी20 विश्व कप विजेता टीम के लिए प्राइज मनी का ऐलान रविवार शाम को किया. जय शाह ने ट्वीट किया, ‘ मुझे ICC पुरुष T20 विश्व कप 2024 जीतने पर टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का प्रदर्शन किया है. इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बधाई!’

Delhi Information: बारिश से मौत पर AAP सरकार का एलान, मृतकों को परिजनों को मिलेगा दस लाख का मुआवजा

दिल्ली सरकार ने 28 जून को भारी बारिश के बाद डूबने और अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। मंत्री आतिशी ने एसीएस राजस्व को निर्देश दिया है कि वे जीएनसीटीडी की ओर से उन्हें तुरंत उपरोक्त मुआवजा प्रदान करें।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 07:02:53 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 07:02:53 PM (IST)

Delhi News: बारिश से मौत पर AAP सरकार का एलान, मृतकों को परिजनों को मिलेगा दस लाख का मुआवजा
दिल्ली में बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हुआ।

HighLights

  1. दिल्ली में शुक्रवार को रिकॉर्ड बारिश हुई।
  2. बारिश ने बीते 30 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
  3. राजधानी के कई इलाकों में पानी भर गया।

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली में बारिश के कारण व्यवस्था गड़बड़ा गई है। कई जगहों पर पानी भर गया है, जिसमें डूबने से कई लोगों की मौत हो गई। इस बीच अरविंद केजरीवाल सरकार ने बरसात के कारण जान गंवाने वालों के लिए मुआवजे की घोषणा की। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मिलेंगे।

दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व को निर्देश दिया है। उन्होंने आदेश में कहा है कि वे क्षेत्रीय अस्पतालों और पुलिस की मदद से मृतकों की पहचान करें। उन्हें जीएनसीटीडी की ओर से तत्काल मुआवजा प्रदान किया जाए।

आतिशी ने किया ट्वीट

दिल्ली मंत्री आतिशी मे एक्स हैंडल में पोस्ट कर लिखा कि 28 जून को 24 घंटे में 228 मिमी बारिश के बाद कई लोगों की मौत की खबर है। जिन लोगों की जान गई है, उनके परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। निर्देश दिए गए हैं कि मुआवजा पीड़ित परिवारों तक जल्दी पहुंचे।

सिरसपुर अंडरपास में डूबने से दो बच्चों की मौत

शनिवार को दो बच्चों की मौत सिरसपुर अंडरपास में डूबने से हो गई। वो बारिश की वजह से हुए जलभराव में नहाने गए थे। दोनों 11 से 12 साल के थे।

सरिता विहार में डूबने से बुजुर्ग की मौत

वहीं, शनिवार को सरिता विहार अंडरपास में भरे बारिश के पानी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिग्विजय कुमार चौधरी (60) के रूप में हुई है। वह स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। सरिता विहार अंडरपास में पानी अधिक होने से उनकी गाड़ी और वह डूब गए।

MP Tourism: बारिश में घूमने का प्लान है तो पहले पढ़ लें ये खबर, 1 जुलाई से बंद रहेंगे नेशनल पार्क, यहां ले सकेंगे टाइगर सफारी का आनंद

30 जून से मप्र के सभी नेशनल पार्क बंद कर दिए गए। एक जुलाई से पर्यटक नेशनल पार्क में बाघों का दीदार नहीं कर पाएंगे। हालांकि बांधवगढ़ सहित प्रदेश के अन्य टाइगर रिजर्व के बफर में सफारी जारी रहेगी। बाघों का संसर्ग काल वर्षाकाल में बाघ-बाघिन साथ रहते हैं। उनके एकांत में पर्यटकों की वजह से खलल न पड़े इसलिए पार्क बंद कर दिया जाते हैं।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 07:54:16 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 07:54:16 PM (IST)

जंगल के अंदर कच्चे रास्ते भी पर्यटकों के लिए नहीं होते अनुकूल।

HighLights

  1. 1 जुलाई से बंद रहेंगे प्रदेश के सभी नेशनल पार्क
  2. बांधवगढ़ सहित अन्य टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में जारी रहेगी सफारी
  3. इस मौसम में बाघ और बाघिन हो जाते हैं ज्यादा खूंखार

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया : जून के आखिरी दिन रविवार शाम की सफारी के साथ ही प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व के गेट भी पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए। पार्क के कोर जोन में अब तीन महीने तक पर्यटकों की मौजूदगी दिखाई नहीं देखी। पार्क बंद होने से बाघों और वन्य प्राणियों को एकांतवास का आनंद मिल सकेगा।

इस दौरान बांधवगढ़ सहित प्रदेश के अन्य टाइगर रिजर्व के बफर में सफारी जारी रहेगी और बफर में घूमने वाले पर्यटक वर्षाकाल में भी सफारी कर सकेंगे।

बाघ और बाघिन हो जाते हैं ज्यादा खूंखार

बाघों का संसर्ग काल वर्षाकाल में बाघ-बाघिन साथ रहते हैं। इस दौरान बाघ और बाघिन ज्यादा खूंखार हो जाते हैं। यही कारण है कि उनके एकांत में पर्यटकों की वजह से खलल न पड़े इसलिए पार्क बंद कर दिया जाते हैं।

जंगल के अंदर कच्चे रास्तों पर पर्यटकों के वाहन चलते हैं। वर्षा के दौरान कच्चे रास्ते वाहनों के लिए अनुकूल नहीं रहते। जंगल के अंदर वाहनों के कच्चे रास्तों में फंसने से किसी तरह का कोई हादसा न हो जाए इसका भी भय बना रहता है। यह भी एक कारण है कि वर्षाकाल में जंगल के अंदर सफारी नहीं कराई जाती और पर्यटन को बंद कर दिया जाता है।

सात लाख से ज्यादा पर्यटकों ने किए बाघ के दीदार

प्रदेश के छह टाइगर रिजर्व में पिछले नौ महीने के अंदर सात लाख से ज्यादा पर्यटकों ने बाघों का दीदार किया। इसमें साढ़े चार लाख से ज्यादा पर्यटक बांधवगढ़, कान्हा और पेंच पहुंचे। सतपुड़ा, पन्ना और संजय धुबरी पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या साढ़े तीन लाख के आसपास रही। खास बात यह है कि इनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या उन्नीस हजार के आसपास रही। अब सभी टाइगर रिजर्व एक अक्टूबर को पर्यटकों के लिए खोले जाएंगे। ———

Weekly Horoscope: मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह, पढ़ें 1 से 7 जुलाई तक का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 1 July to 07 July 2024: राशिफल के अनुसार, मेष राशिवालों के लिए यह सप्ताह सुखद रहेगा। परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहतरीन रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आएंगे। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं 1 से 7 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 07:39:22 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 07:39:22 PM (IST)

Weekly Horoscope: मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह, पढ़ें 1 से 7 जुलाई तक का साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 1 July to 07 July 2024

HighLights

  1. वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा।
  2. कन्या राशि के जातक पारिवारिक कलह का सामना करेंगे।
  3. वृश्चिक राशिवालों का इस सप्ताह मनोबल काफी उच्चा रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Weekly Horoscope 1 July to 07 July 2024: राशिफल के अनुसार, 1 जुलाई से 7 जुलाई तक का सप्ताह 12 राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा। इस हफ्ते कुछ राशियों के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। वहीं, कुछ राशि वालों के घर में सुखद माहौल रहेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आने वाला सप्ताह।

मेष राशि

मेष राशिवालों के लिए यह सप्ताह पारिवारिक तौर पर सुखद रहेगा। घर में चल रहे विवाद खत्म होंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं, जिससे आपसी संबंध मधूर होंगे। आप अपने घरवालों के हित में कोई बड़ा निर्णय भी ले सकते हैं। किसी मित्र से मिलकर पुरानी यादें ताजा होंगी। मन अध्यात्म की तरफ रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता सामान्य रहेगा। काम और परिवार के बीच तालमेल बिठाना कठिन होगा। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते तनाव बढ़ सकता है। इस सप्ताह किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशिवालों को इस हफ्ते पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिस कारण टेंशन रहेगी। पुराना विवाद के उभरकर सामने आने से परेशानी खड़ी हो सकती है। इस सप्ताह वाणी पर संयम रखना होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहतरीन रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आएंगे। अटके हुए काम के पूरे होने के चांस है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल और सामंजस्य दिखाई देगा।

सिंह राशि

यह सप्ताह सिंह राशिवालों के लिए शानदार रहेगा। पुराना काम पूरा होा। किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा, जिससे आने वाले समय में फायदा होगा। कोई नया काम आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ी डील इस हफ्ते मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रगति के मार्ग खुलेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार में कलह हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना भी करना पड़ सकता है। पड़ोसी से भी झगड़ा होने की संभावना है। कुछ बातों को अनदेखा करें और वाणी पर काबू रखें। दोस्त से बड़ी सहायता मिल सकती है।

तुला राशि

तुला राशिवालों को तकलीफों का सामन करना पड़ सकता है। आर्थिक तौर पर परेशानियां सामने आएंगी। आपके स्वभाव में नकारात्मक परिवर्तन आएगा। चिड़चिड़ापन के शिकार हो सकते हैं। लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। अड़ियल रवैया के कारण नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशिवालों के लिए यह हफ्ता अच्छा रहेगा। आपका मनोबल उच्चा रहेगा और आध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा। नौकरी में प्रमोशन अटका है तो इस सप्ताह खुशखबरी मिल सकती है। व्यापारियों को बड़ी साझेदारी होने से लाभ मिलेगा। बिजनेस में डबल मुनाफा अर्जित कर सकते हैं। आपका वर्चस्व सामाजिक क्षेत्र में बढ़ेगा।

धनु राशि

धनु राशिवालों के लिए यह सप्ताह बेहतर रहेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर अनुभव करेंगे। किसी परिचित व्यक्ति से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। न्यायालय पक्ष में विजय होगी। मन प्रसन्न रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह विरोधियों से सावधान रहना होगा। किसी षडयंत्रा का शिकार हो सकते हैं। कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथी के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में हानि उठानी पड़ी सकती है। कोई नई डील इस सप्ताह न करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक मानसिक तनाव से पीड़ित हो सकते हैं। अत्यधिक काम और चिंता के कारण स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इस सप्ताह अपने खानपान पर खास ध्यान देना होगा। साझेदारी में नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार में सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह अहम रहेगा। कोई नया दायित्व मिल सकता है। अच्छे लोगों से मिलना होगा। आपको कार्यस्थल पर साथियों का सपोर्ट मिलेगा। नए प्लान पर अमल करते दिखाई देंगे। पारिवारिक दृष्टि से सप्ताह शानदार रहेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

यह सपना नहीं.. पंड्या ने अफ्रीका के जबड़े से छीनी जीत, फिर भी ट्रॉफी जीतने का नहीं हो रहा विश्वास, क्या बोले?
हाइलाइट्स

हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर किया रिएक्ट बोले- ये सपना नहीं हकीकत है

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाने में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का अहम रोल रहा है. पंड्या ने पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाजी और बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सांस रोक देने वाले फाइनल में बेहतरीन गेंदबाजी की. आखिरी ओवर में रोहित ने पंड्या को याद किया. रोमांचक फाइनल में पंड्या ने आखिरी ओवर में सूझबूझ से गेंदबाजी कर 16 रन का बखूबी बचाव किया. उन्होंने मैच के अंतिम ओवर में 2 विकेट चटकाए और साउथ अफ्रीका को पहली आईसीसी ट्रॉफी से महरूम कर दिया. विश्व चैंपियन बनने के बाद पंड्या मैदान पर ही रोने लगे. उन्होंने अपने साथ हुए पिछले 6 महीनों को याद किया जिसमें उन्हें ट्रोल भी किया गया. पंड्या ने सोशल मीडिया पर ट्रॉफी के साथ अपनी खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए बेहतरीन लाइन लिखी है.

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने फाइनल में 3 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए. पंड्या ने एक्स डॉट कॉम पर विश्व कप ट्रॉफी के साथ अपनी एक खूबसूरत फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ गुड मॉर्निंग इंडिया, ये सपना नहीं हकीकत है, हम वर्ल्ड चैंपियन हैं. पंड्या के इस ट्वीट पर फैंस अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं. ये वही पंड्या है जिन्हें आईपीएल के दौरान काफी ट्रोल किया गया. जहां भी मैदान पर जाते थे उनकी खूब ट्रोलिंग होती थी. आईपीएल 2024 में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. लेकिन विश्व कप में उन्होंने धमाल मचा दिया.

‘ठीक है लेकिन…’ कोहली के संन्यास पर बचपन के कोच का आया रिएक्शन, मायूस हुए फैंस

‘सरपट दौड़ने वाले घोड़े की तरह…’ कोहली- रोहित के बाद रवींद्र जडेजा ने भी T20I से लिया संन्यास

मध्य प्रदेश की चर्चित क्राइम स्टोरी : इंदौर में बिल्डिंग से कूदकर चार खुदकुशी, चारों लड़कियां, कारण अब भी नहीं हुआ साफ

इंदौर शहर में जून महीने में ही बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी करने की तीन घटनाएं सामने आई हैं। इनमें एक छात्रा और दो नौकरीपेशा शामिल हैं। इन घटनाओं ने शहर में इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल उठने लगे हैं। इधर पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है, लेकिन अब तक कोई पुख्ता बात पता नहीं चली, जो खुदकुशी की वजह मानी जाए।

By Prashant Pandey

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 03:27:00 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 03:56:44 PM (IST)

इंदौर में बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी करने वाली छात्राएं और नौकरीपेशा। फाइल फोटो

HighLights

  1. इंदौर शहर में बढ़ गए खुदकुशी के मामले।
  2. ऊंची इमारत से कूदकर कर ली आत्महत्या।
  3. सभी मामलों की पुलिस कर रही है जांच।

Madhya Pradesh Crime Story: डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की ऊंची-ऊंची इमारतें सुसाइड पाइंट बनते जा रही हैं। शहर जून महीने में ही ऊंची इमारतों से कूदकर जान देने के तीन मामले सामने आए हैं। इसके पहले अप्रैल में भी ऐसी घटना हुई थी।

इन घटनाओं ने शहर की इमारतों में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सभी मामलों में एक बात समान है, वो यह कि खुदकुशी करने वालों में नौकरीपेशा महिलाएं और छात्राएं थीं। यहां पढ़‍िए खुदकुशी की चार घटनाएं, जो अब भी मध्य प्रदेश में चर्चा में हैं…

28 जून : ऑफिस की छत से कूदकर युवती दे दी जान

शहर के कनाड़‍िया इलाके की एक बिल्डिंग की छत से कूदकर 27 वर्षीय बुलबुल चंदेल ने खुदकुशी कर ली थी। वो इसी बिल्डिंग में एक रियल एस्टेट कंपनी में काम करती थी। फोन पर बात करते हुए वो छत तक गई और अचानक उसने छलांग लगा दी।

naidunia_image

बुलबुल ने खुदकुशी क्यों कि यह अब भी सवाल है। पुलिस उसके फोन रिकार्ड की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार दो साल पहले ही बुलबुल का तलाक हुआ था। उनका यह भी आरोप है कि हो सकता है कि उसे कोई ब्लैकमेल कर रहा हो।

24 जून : बीसीएम हाइट्स बिल्डिंग से कूद गई प्रोजेक्ट मैनेजर

naidunia_image

इंदौर में 24 जून को बीसीएम हाइट्स बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से कूदकर 37 वर्षीय सुरभि जैन ने खुदकुशी कर ली थी। वह टीसीएस कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर थी। खुदकुशी से पहले उसने पिता को मोबाइल पर मैसेज भेजकर “आय एम सॉरी” लिखा था। सुरभि का तलाक हो चुका था और वह पिता के साथ ही रहती थी। उसे ड्रिपेशन की समस्या भी थी, जिसका इलाज चल रहा था।

18 जून : सातवीं की छात्रा ने 14वीं मंजिल से लगाई छलांग

स्कूल के पहले दिन ही सातवीं की छात्रा 13 वर्षीय अंजलि यामयार ने अपोलो डीबी सिटी की 14वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। वह अपने पिता के साथ ही बस स्टॉप पर आई फिर उन्हें घर जाने का बोला। पिता के जाते ही वो टाउनशिप की दूसरी बिल्डिंग में गई और लिफ्ट से 14वीं मंजिल पर पहुंची। यहां स्कूल बैग रखने के बाद उसने छलांग लगा दी।

naidunia_image

पुलिस को जांच में उसका एक टेबलेट मिला है, साइबर एक्सपर्ट से उसका लॉक खुलवाने की कोशिश की जा रही है। भाई ने पूछताछ में बताया था कि वो घर में विवाद की वजह से वो डिप्रेस थी। दूसरी बार बयान लेने पर कहा कि उसे गेम की लत लग गई थी। यह भी सामने आया कि अंजलि अपनी फ्रेंड्स को बालकनी और ऊंचाई से ली तस्वीरें भेजती थी। इस मामले में अभी तक खुदकुशी का कारण नहीं पता चला है।

11 अप्रैल : पिनेकल ड्रीम्स के निर्माणाधीन इमारत की 17वीं मंजिल से कूदी

शहर के निपानिया स्थित पिनेकल ड्रीम्स के निर्माणाधीन इमारत की 17वीं मंजिल से कूदकर 24 वर्षीय छात्रा मुस्कान अग्रवाल ने खुदकुशी कर ली थी। वह बड़वानी जिले के रहने वाली थी और इंदौर में बीबीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी।

naidunia_image

जांच में यह भी सामने आया था कि वो सोमेटाइजेशन नाम बीमारी से पीड़‍ित थी। हॉस्टल से बीमारी के इलाज की स्लिप भी पुलिस ने बरामद की थी। इसके बाद मोबाइल, दोस्त, स्वजन से जांच, लेकिन खुदकुशी करने का कोई पुख्ता कारण सामने नहीं आया।

Chhindwara Information: छिंदवाड़ा में व्यापारी की आंख में मिर्ची झोंक कर लूट करने वाले 6 आरोपित पकड़ाए, महंगे शौक के लिए बने लुटेरा

छिंदवाड़ा में पुलिस ने व्यापारी से लूट करने वाले 6 लड़कों को पकड़ा है, इसमें एक नाबालिग है। सभी ने मंहगे शौक पूरे करने के लिए लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपितों से लूट के रुपए बरामद कर लिए गए हैं।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 05:40:56 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 05:40:56 PM (IST)

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में व्यापारी की आंख में मिर्ची झोंक कर लूट करने वाले 6 आरोपित पकड़ाए, महंगे शौक के लिए बने लुटेरा
सिहोरा मॉल में हुई लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश

HighLights

  1. छिंदवाड़ा में लूट कांड के 6 आरोपित पकड़ाए, एक नाबालिग
  2. महंगे मोबाइल के शौक ने बना दिया लुटेरा
  3. गल्ला व्यापारी से लूटे थे दो लाख 75 हजार रुपए

छिंदवाड़ा। दो दिन पहले सिहोरा मॉल में हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। गल्ला व्यापारी से दो लाख 75 हजार लूटने वाले आरोपित छिंदवाड़ा के निकले। इनमें 5 लड़के 18 से 21 साल के हैं और कुछ नहीं करते लेकिन शौक मंहगा मोबाइल चलाने का है, लिहाजा लुटेरे बन गए। एक आरोपित नाबालिग है।

थाना चौरई में फरियादी नीलकंठ साहू शिकायत दर्ज कराई थी। नीलकंठ 28 जून को गल्ला मंडी से पैसे लेकर अकेला वापस माचागोरा आ रहा था, शाम 7 बजे ग्राम सिहोरामाल के पास 6 लोगों ने आंख में मिर्ची डालकर उसके 2 लाख 75 हजार लूट लिए थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर तकनीकी संसाधनों, सायबर सेल एवं छिंदवाड़ा शहर से चौरई की ओर जाने वाले मुख्य मागों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से अज्ञात आरोपियो की तलाश की। कुछ घंटों में ही घटना का मुख्य आरोपित अनस (20) मिल गया और पूछताछ में सारी कहानी सुना दी।

व्यापारी के पास पैसे देख दोस्तों को बुलाया

आरोपित अनस ने बताया कि वह ट्रासंपोर्ट में काम करता है, आए दिन कुसमैली गल्ला मंडी आना जाना रहता है, वहां पर किसान व्यापारी अपना अनाज बेचकर नगदी पैसा लेकर जाते हैं। घटना वाले दिन एक व्यक्ति मंडी से चौरई की तरफ मोटर सायकिल की डिक्की में पैसो से भरा थैला रखकर निकला, यह बात मैंने अपने दोस्तों साकिब, ओम यादव, अब्दुल हसन, मो. सलमान अंसारी, बाल अपचारी सभी को बताया।

naidunia_image

लूट के बाद फरार, पैसे बांटे

सभी लड़के अलग-अलग गाड़ियों से पहुंचे और लूट की वारदात को अंजाम देकर मोटर सायकिल व स्कूटी में बैठकर छिंदवाड़ा की तरफ तेजी से भागे और अनसुद्दीन के घर पहुंचे। अनस के घर में थैले में रखे पैसों का आपस में बंटवारा कर लिया।

घटना के आरोपी अनस उद्दीन (20), साकिब अहमद (21), ओम यादव (20), अबुल हसन (18), मोहम्मद सलमान अंसारी (18), एक बाल अपचारी सभी रायल चौक छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं। यवकों के पास पैसे कमाई का कोई साधन नहीं है, शौक पूरे करना, जिसमें महंगे मोबाईल रखने का शौक है, इसी कारण घटना को दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिये हैं। आरोपियों से 2,75,000 रुपए व घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल व एक स्कूटी को बरामद कर सभी आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

‘ठीक है लेकिन…’ कोहली के संन्यास पर बचपन के कोच का आया रिएक्शन, मायूस हुए फैंस
हाइलाइट्स

विराट ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा कोच राजकुमार शर्मा के पास रात से फोन कॉल्स आ रहे

नई दिल्ली. दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है. कोहली के इस फैसले पर उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का रिएक्शन आया है. विराट ने टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया. कोहली का कहना है कि यही वो समय है जब उन्हें इस फॉर्मेट को गुड बाय कह देनी चाहिए. विराट का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकॉर्ड शानदार रहा है. वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रोहित के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं. कोहली के कोच ने कहा कि विराट ने बहुत बड़े मौके पर संन्यास का ऐलान किया है. सभी फैंस निराश हैं और मुझे रात से ही इतने फोन कॉल आ चुके हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया.

विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup) फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की पारी खेली. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. कोहली ने मैच के बाद कहा कि यह टी20 विश्व कप इस फॉर्मेट में उनकी आखिरी सीरीज थी. अब युवाओं को वह मौका देना चाहते हैं. राजकुमार शर्मा ने सबसे पहले भारतीय टीम की जीत पर बधाई दी है. उन्होंने कहा, ‘ सबसे पहले मैं विश्व चैंपियन बनने पर पूरी टीम और देशवासियों को बधाई देता हूं. विराट ने बहुत अच्छे समय पर रिटायरमेंट लिया है. भारत वर्ल्ड कप जीता है और फाइनल में वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे. बहुत बड़ा लम्हा है और उन्होंने उंचाई पर रहते हुए इस फॉर्मेट को अलविदा कहा है.’

‘सरपट दौड़ने वाले घोड़े की तरह…’ कोहली- रोहित के बाद रवींद्र जडेजा ने भी T20I से लिया संन्यास

WATCH: रोहित शर्मा ने घास खाकर मनाया वर्ल्ड चैंपियन बनने का जश्न, ऐतिहासिक जीत के बाद पिच पर लहराया तिरंगा

‘हमें आपकी जरूरत है’
टी20 विश्व कप जीतने के बाद विराट सहित टीम इंडिया के कई खिलाड़ी इमोशनल हो गए. उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक रहे थे. राजकुमार शर्मा ने आगे कहा, कोहली के संन्यास के ऐलान के बाद सभी फैंस बहुत निराश हैं और मुझे रात से फोन कॉल्स आ रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. लेकिन यही बात अच्छी है कि उन्होंने एक उदाहरण सामने रखा है कि आप उस टाइम पर इस फॉर्मेट को छोड़ रहे हैं जब लोग कह रहे हैं कि आपको अभी नहीं छोड़ना चाहिए और हमें आपकी जरूरत है. यह एक अच्छा फैसला है.’

कोहली ने सूर्या को छोड़ा पीछे
विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 16वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. उन्होंने इस दौरान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा जो इस फॉर्मेट में 15 बार इस अवॉर्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं. विराट ने 125 टी20 इंटरनेशनल मैचों में यह कारनामा किया जबकि सूर्या ने 68 टी20 मैचों में 15 बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने की उपलब्धि हासिल की थी.

Tags: Icc T20 world cup, Virat Kohli

Reasi Terror Assault: रियासी आतंकी हमले को लेकर एनआईए का एक्शन, राजौरी की पांच जगहों पर छापेमारी

Reasi Terror Assault: एनआईए ने रविवार को रियासी आतंकवादी हमले को लेकर राजौरी के कई स्थानों पर छापेमारी की। आतंकवादियों ने 9 जून को शिवखोरी से कटरा जा रहे यात्रियों की बस पर गोलीबारी कर दी थी, जिससे बस खाई में गिर गई थी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 05:08:55 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 05:13:37 PM (IST)

Reasi Terror Attack: रियासी आतंकी हमले को लेकर एनआईए का एक्शन, राजौरी की पांच जगहों पर छापेमारी
राजौरी में आतंकियों ने इसी बस पर किया था हमला।

HighLights

  1. आतंकवादियों ने 9 जून को बस पर किया था हमला।
  2. गृह मंत्रालय ने हमले की जांच का जिम्मा एनआईए को सौंपा।
  3. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने राजौरी में पांच जगहों पर छापेमारी की।

एएनआई, नई दिल्ली। Reasi Terror Assault: रियासी आतंकवादी हमले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज (रविवार) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में छापेमारी की। इस आतंकी हमले की जांच 15 जून को NIA ने अपने हाथ में ली थी। इसी मामले की जांच के लिए एजेंसी ने हाइब्रिड आतंकवादियों और ओवरग्राउंड वर्कर्स से जुड़े पांच स्थानों पर छापेमारी की।

9 जून को आंतकियों ने किया था हमला

9 जून को रियासी जिले के पौनी इलाके में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकियों ने हमला किया था। बस शिव खोरी से कटरा जा रही थी। आंतकियों के हमले के बाद बस खाई में जा गिरी थी, जिसमें एक बच्चे समेत नौ लोगों की जान चली गई।

आरोपी ने स्थानों का खुलासा किया था

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर आतंकी हमले की जांच NIA ने शुरू की। आतंकवादियों के मदद के आरोप में हाकिन दीन को गिरफ्तार किया था। एनआईए की जांच में खुलासा हुआ कि हाकिन ने आंतकियों को सुरक्षित स्थान और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई थी।

जांच में आतंकवादियों और ओजीडब्ल्यू के बीच संबंधों की कई चीजें जब्त की गई। एनआईए ने जब्त सामग्री की जांच शुरू कर दी है।

छह हजार रुपये के बदले आतंकियों की मदद

जांच में पता चला कि हाकिन दीन ने आतंकवादियों को शरण दी और उनकी गतिविधियों में मदद की। जांच के दौरान हाकिन ने बताया था कि आतंकवादी उसके घर में रुके थे। उसने बताया, आतंकियों ने इस काम के लिए छह हजार रुपये दिए थे।

Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा ने भी किया टी-20 से संन्यास का एलान, कहा- वर्ल्ड कप जीतकर सच हुआ सपना

रविंद्र जडेजा ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया है। उनके संन्यास का एलान करने के बाद हर फैंस आहत है, क्योंकि उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा ने भी इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 05:30:12 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 05:30:12 PM (IST)

टी20 विश्वकप की ट्रॉफी के साथ रविंद्र जडेजा। (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, इंदौर। भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप को जीतकर हर फैंस को तोहफा दिया है, लेकिन विराट कोहली, रोहित शर्मा और अब रविंद्र जडेजा ने क्रिकेट टी20 फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया है। इन तीनों की संन्यास की खबरों ने हर भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल दुखा दिया है। रविंद्र जडेजा ने इंस्टाग्राम पर अपने संन्यास की जानकारी दी है।

जडेजा ने 10 फरवरी 2009 को अपना टी20 इंटरनेशन मैच खेला था। श्रीलंका के सामने पहली बार उतरे रवींद्र जडेजा ने 4 ओवर में 29 रन दिए थे, लेकिन उनके हाथ एक भी सफलता नहीं लगी थी। वह बल्ले से भी कुछ खास नहीं कर पाए थे। वह 7 गेंदों का सामना कर 5 रन ही बना सके थे।

खबर अपडेट की जा रही है…