Bilaspur Crime Information : बैंक के सामने से उठाईगीरी, किसान के 20 हजार रुपये पार

बिल्हा क्षेत्र के ग्राम खपराखोल में रहने वाले शत्रुहन प्रसाद दीक्षित किसान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह उन्होने बिल्हा स्थित जिला केंद्रीय सहकारी बैंक से 50 हजार रुपये निकलवाया। इसके बाद उन्होंने 15 हजार रुपये अपने लोन खाते में जमा कर दिया।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 12:53:02 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 12:53:02 AM (IST)

बिल्हा स्थित जिला सहकारी बैंक के सामने की घटना, जांच में जुटी पुलिस

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। बिल्हा स्थित जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के सामने उठाईगीरी का मामला सामने आया है। चोरों ने किसान को चकमा देकर 20 हजार रुपये और दस्तावेज पार कर दिए। किसान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिल्हा क्षेत्र के ग्राम खपराखोल में रहने वाले शत्रुहन प्रसाद दीक्षित किसान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह उन्होने बिल्हा स्थित जिला केंद्रीय सहकारी बैंक से 50 हजार रुपये निकलवाया। इसके बाद उन्होंने 15 हजार रुपये अपने लोन खाते में जमा कर दिया। बैंक के पास ही उन्होंने 15 हजार रुपये अपने परिचित को उधार दे दिए। शेष रकम और जरूरी दस्तावेज को झोले में रखे हुए थे। बैंक परिसर में ही चोरों ने उन्हें चकमा देकर रुपये और दस्तावेज का थैला पार कर दिया। किसान ने घटना की जानकारी अपने साथ आए ग्रामीण को देकर बैंक प्रबंधन को इसकी सूचना दी। इसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत बिल्हा थाने में की है। किसान की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस चोरों की पहचान में जुटी है।

Jaspur Information : व्यवसायी से 87 लाख की ठगी, आरोपित गिरफ्तार

Jaspur Information : फर्जी दस्तावेज तैयार कर,जमीन बेचने का झांसा देकर व्यवसायी से 87 लाख की ठगी करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे शातिर ठग अंकीत ताम्रकार को जशपुर पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 12:58:59 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 12:58:59 AM (IST)

Jaspur News : व्यवसायी से 87 लाख की ठगी, आरोपित गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि,जशपुरनगर: फर्जी दस्तावेज तैयार कर,जमीन बेचने का झांसा देकर व्यवसायी से 87 लाख की ठगी करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे शातिर ठग अंकीत ताम्रकार को जशपुर पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। शहर के इस बहुचर्चित मामले फरार चल रहे अन्य आरोपितों की तलाश में कोतवाली पुलिस की टीम जुटी हुई है। कोतवाली प्रभारी रवि शंकर तिवारी ने बताया कि शहर के कालेज रोड निवासी प्रार्थी कमलेश जैन (51 वर्ष) ने 27 मार्च को एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि अंकीत ताम्रकार ने जमीन बेचने के नाम पर उसके साथ धोखाधडी करते हुए 87 लाख 60 हजार रूपये की ठगी की है।

व्यवसायी कमलेश जैन की शिकायत पर एसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपित अंकीत ताम्रकार ने कमलेश जैन को भूमि स्वामी मनबोध महतो की जमीन को दिखा कर 87 लाख 60 हजार रूपये में सौदा तय किया था। तय सौदे के अनुसार पीड़ित व्यवसायी ने अंकीत ताम्रकार को 87 लाख 60 हजार रूपये का भुगतान भी कर दिया। जमीन की रजिस्ट्री के दौरान आरोपित द्वारा दिखाए गई जमीन और पंजिकरण के लिए प्रस्तुत दस्तावेजों के जमीन में अंतर मिलने से व्यवसायी कमलेश जैन को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। कोतवाली पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ कि भूमि स्वामी मनबोध महतो ने आरोपित ताम्रकार से किसी प्रकार के भूमि सौदे के लिए बात नहीं की थी। आरोपित ने जिस व्यक्ति को मनबोध का रिश्तेदार बता कर,पीड़ित व्यवसायी से मिलाया था वह भी फर्जी था।

आरोपित द्वारा पीड़ित को दिये गए भूमि संबंधी दस्तावेज भी जांच में फर्जी पाया गया। जांच में पीड़ित कमलेश जैन के साथ धोखाधड़ी कर 87 लाख 60 हजार रूपये की ठगी किये जाने की पुष्टि होने और दस्तावेजी सबूत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित अंकीत ताम्रकार के विरूद्व धारा 467,468,471,120 बी के तहत अपराध पंजिबद्व कर लिया था। अपने विरूद्व एफआईआर दर्ज होने की सूचना मिलते ही आरोपित फरार हो गया था। जिसकी तलाश में कोतवाली पुलिस की टीम जुटी हुई थी। फरार शातिर ठग को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस मुखबीरों का जाल बिछाने के साथ ही सायबर सेल की सहायता से भी निगरानी कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित अंकीत ताम्रकार के शहर के समीपस्थ गांव फतेपुर के एक ईट भट्ठा में छिपे होने की सूचना मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस की टीम ने छापामार कर शातिर ठग अंकीत ताम्रकार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

ठगी की रकम से खरीदी महंगी कार –

शातिर ठग अंकीत ताम्रकार ने व्यवासायी कमलेश जैन से की गई ठगी की रकम से लग्जरी टोयोटा गलांजा कार खरीद कर,ऐश करने का सपना देख रहा था। लेकिन,जशपुर पुलिस ने उसके मंशा पर पानी फेरते हुए ना केवल आरोपित को गिरफ्तार किया है अपितु ठगी की रकम से खरीदे गए लग्जरी कार को भी जब्त कर लिया है।

पहले भी जा चुका है जेल –

एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अंकीत ताम्रकार शातिर ठग है। इससे पहले भी ठगी के मामले में जेल जा चुका है। उन्होनें बताया कि वर्ष 2023 में अपने साथियों के साथ उसने कुनकुरी थाना क्षेत्र नकली सोना को असली बता कर ठगी की थी। इस मामले में उसके विरूद्व धारा 420,511,34 के अंर्तगत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। जमानत में बाहर आते ही उसने फिर से ठगी का धंधा शुरू कर दिया।

इनका कहना

अंकित ताम्रकार शातिर किस्म का ठग है, पूर्व में इसके विरूद्ध थाना कुनकुरी में भी ठगी का मामला दर्ज किया गया है, इस प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम को लगाया गया है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

शशि मोहन सिंह,एसपी,जशपुर।

Video: टी20 विश्व कप से निराशाजनक विदाई के बाद पाकिस्तान लौटे कप्तान बाबर आजम, कैसी थी सुरक्षा देखिए वीडियो

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन इस बार के टी20 विश्व कप में बेहद निराशाजनक रहा. टीम को पहले दौर से ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. कप्तान बाबर आजम मंगलवार को अपने वतन वापस लौटे. एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद का उनका वीडियो सामने आया है. यहां उनके साथ टीम का कोई साथी नजर नहीं आया वो अकेले ही दिखे. सुरक्षाकर्मी उनको घेरे हुए थे और कार तक बिठाने गए.

आईसीसी टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम का खेल अच्छा नहीं रहा. लीग स्टेज में उनको अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर में उलटफेर का शिकार होना पड़ा. इसके बाद भारत के साथ खेले गए मैच में 120 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट पर 113 रन ही बना पाई. कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ टीम को जीत जरूर मिली लेकिन यह उसको सुपर 8 में पहुंचाने के लिए काफी नही था. भारत और अमेरिका ने ग्रुप 1 से अगले दौर में जगह बनाई.

The director of Raja Hindustani instructed the story of the taking pictures | राजा हिंदुस्तानी के डायरेक्टर ने बताया शूटिंग का किस्सा: आमिर खान को एक सीन में हो रही थी परेशानी, करिश्मा ने तुरंत हल निकाला था

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

करिश्मा कपूर ने 1996 में रिलीज हुई फिल्म राजा हिंदुस्तानी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया था। लेकिन इस फिल्म के एक सीन को करवाने के लिए करिश्मा कपूर ने जिद पकड़ ली थी। दरअसल इस फिल्म में एक गाना है ‘तेरे इश्क में नाचेंगे’ जिसमें आमिर खान करिश्मा से नाराज रहते हैं। गाने के बीच में एक सीन है जहां आमिर करिश्मा का बाल खींचते हैं। आमिर ये सीन करने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर को भी इसके लिए मना कर दिया था। लेकिन करिश्मा चाहती थीं कि ये सीन हो।

फिल्म के डायरेक्टर ने सुनाया किस्सा

फिल्म के डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने लेहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में करिश्मा कपूर को लेकर एक खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि ‘तेरे इश्क में नाचेंगे’ गाने के एक सीन को राज कपूर से इंस्पायर होकर लिया गया था। इस गाने में करिश्मा कपूर, आमिर खान को नशे में कुछ गलत करने से रोकते हुए नजर आई हैं। धर्मेश ने बताया कि आमिर खान अपने रोल के मुताबिक करिश्मा कपूर का बाल खींचते हुए सीन नहीं करना चाहते थे। उनका कहना था कि जैसा ‘राजा’ का कैरेक्टर है, उन्हें करिश्मा कपूर का गुस्से में हाथ पकड़ते दिखाया जाना चाहिए। इस कैरेक्टर में बाल खींचना सही नहीं लगेगा।

करिश्मा ने खोला था राज कपूर का राज

धर्मेश ने बताया कि वो आमिर की बात से सहमत हो गए थे। लेकिन करिश्मा चाहती थीं कि सीन वैसे ही शूट हो, जैसा की पहले तय हुआ था। तब करिश्मा कपूर ने डायरेक्टर को बताया था कि उन्होंने राज कपूर को ऐसा करते देखा है। उन्होंने अपने दादा को महिलाओं का बाल खींचते देखा है। धर्मेश ने कहा कि ये करिश्मा का आइडिया था कि ‘तेरे इश्क में नाचेंगे’ में आमिर और उनके बीच तनाव के सीन को भी वैसे ही शूट किया जाना चाहिए। करिश्मा की बात सुनने के बाद फिल्म में ये सीन रखा गया।

खबरें और भी हैं…
Ambikapur Information : पानी टंकी में डूबकर शिक्षिका की बेटी की मौत, तीन माह बाद प्राचार्य पर केस

Ambikapur Information : जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) अंबिकापुर परिसर में तीन माह पहले एक शिक्षिका कलावती की चार वर्षीय बच्ची की भूमिगत पानी टंकी में डूबने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने तत्कालीन प्राचार्य शशि सिंह के विरुद्ध धारा 304 (ए) के तहत प्राथमिकी कर ली है।

By Asim Sen Gupta

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 11:31:57 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 01:14:04 AM (IST)

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर : जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) अंबिकापुर परिसर में तीन माह पहले एक शिक्षिका कलावती की चार वर्षीय बच्ची की भूमिगत पानी टंकी में डूबने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने तत्कालीन प्राचार्य शशि सिंह के विरुद्ध धारा 304 (ए) के तहत प्राथमिकी कर ली है। तीन महीने से अधिक समय तक चली जांच में पुलिस ने पाया कि डाइट परिसर की भूमिगत पानी टंकी का ढक्कन नहीं था। ढक्कन के नाम पर संस्थान के बेंच के पटरे को असुरक्षित तरीके से रख दिया गया था। अबोध बालिका के उस पर पैर रखते ही असंतुलित होकर गिर पड़ी। इस कारण उसकी मौत हो गई। 12 मार्च 2024 को हुई घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में परिवाद दाखिल किया है। इसमें लापरवाही के आरोप है। इधर न्यायालय में परिवाद के बाद पुलिस पर भी शीघ्रता से जांच का दबाब था। लगभग साढ़े तीन माह बाद पुलिस ने आखिरकार तत्कालीन प्राचार्य के विरुद्ध एफआइआर पंजीकृत किया है।

क्या है धारा 304 ए

भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए, लापरवाही से मौत का कारण बनने पर लागू होती है। अगर कोई व्यक्ति किसी की मौत किसी ऐसे उतावलेपन या उपेक्षापूर्ण काम से कर देता है, जो गैर इरादतन हत्या की श्रेणी में न आता, तो उसे इस धारा के तहत दो साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। इस मामले में भी प्राचार्य के विरुद्ध प्राथमिकी हुई है।

समझिए कैसे बरती गई लापरवाही

0 लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत के नाम पर बड़ी राशि खर्च की लेकिन भूमिगत पानी टँकी का मजबूत ढक्कन नहीं लगाया।

0 संस्था प्रबंधन ने तत्काल सीसी कैमरे की जांच नहीं की।

0 तत्काल सीसी कैमरे की जांच होती तो बालिका लंबे समय तक पानी टँकी में डूबी नहीं रहती।

0 भूमिगत पानी टँकी में ढक्कन के नाम पर बेंच का टूटा व कमजोर पटरा रख दिया गया था।

0 असुरक्षित पानी टँकी के आसपास कोई घेरा नहीं था। किसी प्रकार के सुरक्षा के उपाय अथवा चेतावनी व सतर्कता का संकेतक नहीं लगाया गया था।

यह है मामला

लखनपुर के बेलदगी भण्डारपारा की शिक्षिका कलावती प्रशिक्षण के लिए जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) अंबिकापुर आई हुई थी। घटना दिवस 12 मार्च 2024 को वह प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। संस्थान के आंगन में उनकी चार साल की मासूम बेटी ध्वनि खेल रही थी। अचानक वह ओझल हो गई। बेचैन मां के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खोजबीन शुरू की। परिसर में असुरक्षित पानी टँकी का कमजोर लकड़ी का ढक्कन टूटा मिला था। संदेह के आधार पर जब एक छात्र को भूमिगत टँकी में नीचे उतारा गया तो बालिका मिली। उसे तत्काल नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

शादी से पहले उठी अर्थी: भीड़ के बीच युवक ने चाकू से की युवती की बेरहमी से हत्या, मदद न मिलने से गई जान

मरवाही क्षेत्र की 21 वर्षीय रंजना यादव, जो अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाली थी, बाजार में खरीदारी करने आई थी। इसी दौरान लोहारी निवासी दुर्गेश प्रजापति ने उसे रोककर गिफ्ट और मोबाइल वापस मांगने की कोशिश की। जब संजना ने मना कर दिया, तो दुर्गेश ने गुस्से में आकर उसके पेट पर चाकू से कई बार वार कर दिया।

By sarfraj memon

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 12:24:09 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 01:41:08 AM (IST)

शादी से पहले उठी अर्थी: भीड़ के बीच युवक ने चाकू से की युवती की बेरहमी से हत्या, मदद न मिलने से गई जान
युवती पर चाकू से हमला करते हुए आरोपित, पास में स्कूटी पर बैठा युवती का रिश्तेदार

HighLights

  1. लोग देखते रहे तमाशा और युवक मारता रहा चाकू
  2. , आरोपित पुलिस हिरासत में
  3. युवक बोलकर निकला था कि जहां मिलेगी संजना, उसकी कर देगा हत्या

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। गौरेला के बाजार में बुधवार सुबह एक विभत्स घटना घटी, जहां एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका की चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब बाजार में लोगों की भीड़ मौजूद थी, लेकिन किसी ने भी युवती की मदद करने का साहस नहीं दिखाया। मदद से बच सकती थी जान, लेकिन किसी ने हाथ नहीं बढ़ाया। मरवाही क्षेत्र की 21 वर्षीय रंजना यादव, जो अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाली थी, बाजार में खरीदारी करने आई थी। इसी दौरान लोहारी निवासी दुर्गेश प्रजापति ने उसे रोककर गिफ्ट और मोबाइल वापस मांगने की कोशिश की। जब रंजना ने मना कर दिया, तो दुर्गेश ने गुस्से में आकर उसके पेट पर चाकू से कई बार वार कर दिया। रंजना का भाई, जो पास ही खड़ा था, इस विभत्स घटना को देख डर के मारे भाग गया और आसपास के लोगों को सूचना दी। लेकिन तब तक दुर्गेश ने रंजना का गला चाकू से काट दिया और वहां से फरार हो गया। रंजना ने कुछ ही देर में मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम पुलिस ने मरवाही के पास ग्राम चिचगोहना में घेराबंदी कर आरोपी दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया। उसे गौरेला थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पता चला कि युवती की शादी होने वाली थी, जिसके चलते वह युवक से बातचीत बंद कर दी थी। इस बीच युवक उससे अपने गिफ्ट वापस मांग रहा था और यह ठानकर निकला था कि, युवती जहां मिलेगी वह उसकी हत्या कर देगा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

ब्यूटी पार्लर में करती थी काम, दूसरे काम की थी तलाश

प्राथमिक जांच में पता चला है कि रंजना कालेज में पढ़ाई कर रही थी। इसके साथ ही वह एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। वह दूसरे काम की तलाश थी। इसी के चलते वह अपने रिश्ते के भाई के साथ गौरेला आई थी। यहां बैंक के पास थी तभी दुर्गेश प्रजापति वहां पहुंच गया। थोड़ी देर बातचीत के बाद ही उसने युवती पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

स्वजन ने बताया-करता था परेशान, पहले से दो शादियां कर चुका

पुलिस के मुताबिक युवक दुर्गेश प्रजापति पेट्रोल पंप में सेल्समैन का काम करता था। काम के दौरान ही उसकी पहचान रंजना से हुई थी। इसके बाद से युवक रंजना को काल कर परेशान करता था। बुधवार को भी उसने रंजना को कई बार काल किया था। इसके बाद वह सीधे गौरेला स्थित स्टेट बैंक के पास पहुंच गया। वहां पर पहले से मौजूद रंजना से बात कर रहा था। पुलिस की जांच में पता चला है कि युवक दुर्गेश पहले से शादीशुदा है। उसकी पहली पत्नी छोड़ चुकी है। दूसरी पत्नी से उसके बच्चे भी हैं।

भीड़ देखती रही, भाई भी भाग गया

गौरेला के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई हत्या की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें दुर्गेश और रंजना बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। बीतचीत के दौरान ही युवक ने युवती को पकड़कर पेट में चाकू से हमला किया। इस दौरान रंजना का भाई वहां से भाग निकला। इधर आसपास के लोग भी युवती को बचाने के लिए सामने नहीं आए। युवती के गिर जाने पर युवक ने चाकू से उसका गला काट दिया। इसके बाद भी वह कुछ देर तक वहां पर रुका रहा। उसने खून से सने अपने हाथ को साफ किया। साथ ही चाकू पर लगे खून को भी साफ किया। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद युवक भाग निकला।

ब्रेकअप के बाद गिफ्ट को वापस मांग रहा था युवक, मना करने पर मारा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की एसपी भावना गुप्ता ने बताया आरोपित दुर्गेश प्रजापति और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले ही दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद से युवक अपने दिए गिफ्ट और मोबाइल को युवती से वापस मांग रहा था। बुधवार की सुबह वह युवती के पीछे लगा था। गोरखपुर फाटक के पास से वह युवती का पीछा करते बैंक तक आया। यहां पर उसने युवती से मोबाइल मांगा। मना करने पर उसने युवती पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी।

आनलाइन शापिंग साइट से मंगाया हथियार

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपित युवक लड़की पर संबंध बनाए रखने के लिए दबाव बना रहा था। युवती ने उसे नजर अंदाज करना शुरू किया तो हत्या की योजना बना ली। युवक ने आनलाइन शापिंग साइट से चाकू मंगाया था। इसी से उसने युवती की हत्या कर दी। आरोपित हर समय चाकू अपने साथ ही लेकर घूमता था।

ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप से बाहर करने वाले गुलबदीन पर मार्श का बयान, विवाद पर बोले- हंसते हंसते आंसू निकल आए

ग्रॉस आइलेट. आईसीसी टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल का रास्ता बंद कर दिया. सुपर 8 के आखिरी मैच में बांग्लादेश को हराकर अफगान टीम ने अपनी जगह अंतिम चार में पक्की की. इस मैच के दौरान गुलबदीन नईब को लेकर विवाद हो गया. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदिन को लेकर बयान दिया है.

मार्श ने गुलबदीन के बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के दौरान ऐंठन की नाटकीय शिकायत के मजाकिया पक्ष को देखा. उन्होंने इसे क्रिकेट के मैदान पर अब तक देखी गई ‘सबसे मजाकिया चीजों में से एक’ करार दिया. स्लिप में क्षेत्ररक्षण कर रहे गुलबदीन 12वें ओवर में अपनी जांघों को पकड़ते हुए पीठ के बल गिर पड़े. ठीक उसी समय कोच जोनाथन ट्रॉट ने खेल को धीमा करने का संकेत दिया था क्योंकि बारिश आने वाली थी और अफगानिस्तान करो या मरो के सुपर आठ मुकाबले में आगे चल रहा था.

मार्श ने ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ से कहा, ‘‘हंसते-हंसते मेरी आंखों में आंसू आने लगे थे और अंतत: इसका खेल पर कोई असर नहीं पड़ा. इसलिए अब हम इस पर हंस सकते हैं- लेकिन यह मजेदार था। यह शानदार था.’’

बांग्लादेश उस समय जीत के लिए 115 रनों का पीछा कर रहा था और 12वें ओवर के अंत में सात विकेट पर 81 रन बनाकर डकवर्थ-लुईस नियम के मुताबिक 83 रन के स्कोर से पीछे था. हालांकि बाद में गुलबदीन ने दो ओवर फेंके और बिना किसी ‘ऐंठन’ के अफगानिस्तान की जीत के जश्न में जोश के साथ हिस्सा लिया. आईसीसी के नियमों के अनुसार ‘जानबूझकर या बार-बार’ समय बर्बाद करने की रणनीति के लिए किसी खिलाड़ी पर दो मैच का प्रतिबंध लग सकता है, लेकिन गुलबदीन को मैच रेफरी पहली और अंतिम चेतावनी देकर ही छोड़ सकते हैं.

इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया और मार्श ने कहा कि 2021 के चैंपियन को बाहर होने के लिए खुद को ही दोषी ठहराना चाहिए. मार्श ने कहा, ‘‘हमने इसे (मैच को) एक समूह के रूप में देखा. यह स्पष्ट रूप से एक बहुत ही शानदार मैच था, है ना? बहुत सारे उतार-चढ़ाव. जाहिर है आप इस टूर्नामेंट को खेलते रहना चाहते हैं. लेकिन एक बात यह भी है कि यह पूरी तरह से हमारे नियंत्रण से बाहर था और इसके लिए हम खुद ही जिम्मेदार हैं.’’

Tags: Gulbadin Naib, Icc T20 world cup, Mitchell Marsh, T20 World Cup

Lal Krishna Advani: वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी AIIMS में भर्ती, देर रात बिगड़ी तबियत

देर रात तबियत बिगड़ने से वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें यूरोलाजी से संबंधित परेशानी है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 12:08:22 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 12:15:38 AM (IST)

Lal Krishna Advani: वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी AIIMS में भर्ती, देर रात बिगड़ी तबियत
लालकृष्ण आडवाणी AIIMS में भर्ती। फाइल फोटो

HighLights

  1. एम्स के जेरिएट्रिक विभाग के डॉक्टर की निगरानी में आडवाणी
  2. आडवाणी को यूरोलाजी से संबंधित परेशानी

नई दिल्ली: वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को बढ़ती उम्र संबंधी समस्याओं के चलते दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार रात 10.30 बजे एम्स के ओल्ड प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया। आडवाणी को यूरोलाजी से संबंधित समस्या है। यूरोलाजी के प्रोफेसर डा. अमलेश सेठ की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

खबर अपडेट की जा रही है…

Youtuber Armaan Malik Third Marriage; Payal And Kritika | Bigg Boss OTT 3 | अरमान मलिक करेंगे तीसरी शादी?: यूट्यूबर की दूसरी पत्नी कृतिका बोलीं- ‘जिंदगीभर उनकी दो पत्नियां रहेंगी, गलती दोबारा नहीं दोहराएंगे’

2 दिन पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

अरमान कभी तीसरी शादी नहीं कर सकते हैं। वो अपनी गलती दोबारा नहीं दोहराएंगे। जिंदगी भर उनकी दो ही पत्नियां रहेंगी।‘ यह कहना है यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक का। दरअसल, पिछले कुछ महीनों से चर्चा थी कि अरमान तीसरी शादी करने जा रहे है। हालांकि, कृतिका ने इस बात को खारिज कर दिया है।

हाल ही में, अरमान अपनी दोनों पत्नी – पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री की है। शो में जाने से पहले, कृतिका ने दैनिक भास्कर से बातचीत की। इंटरव्यू में, कृतिका ने बताया कि उन्होंने अपनी ही बेस्टफ्रेंड के पति से शादी की है। इस वजह से, शो के अंदर उनके कैरेक्टर पर उंगलियां उठ सकती है। इस सिचुएशन के लिए वह तैयार हैं। पढ़िए बातचीत के कुछ प्रमुख अंश:

मिलने के 7 दिन बाद ही मैंने और अरमान ने शादी कर ली

साल 2016 में पायल से मेरी दोस्ती हुई थी। कुछ साल बाद, उन्होंने मुझे अपने बेटे के बर्थडे पार्टी में इनवाइट किया था। अरमान से मेरी पहली मुलाकात उसी पार्टी में हुई थी। हमारी पहली नजर मिली और हम दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। मानों जैसे लव एट फर्स्ट साइट। हमारी किस्मत में एक-दूसरे से इस तरह मिलना लिखा था। मुलाकात के 6-7 दिन के बाद ही हमने शादी कर ली।

करें

मैंने घरवालों को अपनी शादी के बारे में नहीं बताया था। हमने कोर्ट मैरिज की थी। शादी के दो महीने बाद, हमने एक ग्रैंड पार्टी रखी थी। जिसके बाद, मेरे घरवालों को मेरी शादी का पता चला। हालांकि, उस वक्त भी मैंने उनसे झूठ बोला था। मैंने उन्हें नहीं बताया था कि अरमान पहले से शादीशुदा थे। जाहिर है, कौन मां-बाप चाहेगा कि उनकी बेटी किसी शादीशुदा आदमी से शादी करे।

वैसे, कभी-न-कभी सच तो सामने आना ही था। जब मां-बाप को सच्चाई का पता चला, वे बहुत नाराज हुए। एक साल तक उन्होंने बातचीत नहीं की थी। हालांकि, अब हमारे बीच सब सही हो गया है। हमने अपने सभी बच्चों को उन्हीं के पास छोड़ आए हैं। अरमान ने मेरी मम्मी को यूट्यूब वीडियो बनाना सिखा दिया है। अब वह घर बैठे वीडियो बनाएंगी और पैसे कमाएंगी।

घर के अंदर लोग मेरी इस हरकत के लिए सवाल उठाएंगे

‘बिग बॉस’ के घर के अंदर मुझे पता है कि यदि कोई मेरे कैरेक्टर पर सवाल उठाएगा, तो बदले में मुझे उन्हें क्या सुनाना है। किसी ने मुझसे गलत बात कि तो मैं उसे उल्टा जवाब दूंगी। शो के दौरान, मेरे दोस्त और दुश्मन दोनों बनेंगे। यह एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है। मैं अपने आपको खुशनसीब मानती हूं कि खुद को रिप्रेजेंट करने के लिए यह प्लेटफॉर्म मिला है। मेरी कोशिश होगी कि शो के दौरान अपना बेस्ट दूं।

हम तीनों एकदूसरे से बहुत प्यार करते हैं

लोग अक्सर मेरे और पायल के रिश्ते पर सवाल उठाते है। उन्हें लगता है कि हम एक-दूसरे के साथ खुश रहने का नाटक करते हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। हां, कभी कभार छोटे-मोटे झगड़े हो जाते हैं। ऐसी लड़ाई तो दो बहनों के बीच भी होती है। कपल के बीच में भी लड़ाई होती है। शो में हम बहनों की तरह रहेंगे। मैं पायल का साथ दूंगी और वो मेरा साथ देंगी। अंत में हम तीनों एक-दूसरे के साथ खड़े रहना चाहते हैं। हम तीनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।

पूरी जिंदगी अरमान की दो ही वाइफ रहेंगी

अरमान एक फेमस पर्सनालिटी हैं। वह जब अपनी बहन के साथ वीडियो बनाते है, तब भी लोगों को लगता है कि उनकी तीसरी शादी होने वाली है। मैं मानती हूं कि उनसे गलती हो गई। लेकिन वह बार-बार ऐसी गलती नहीं दोहराएंगे। पूरी जिंदगी अरमान की दो ही वाइफ रहेंगी-पायल और कृतिका। अब वो किसी से शादी नहीं करेंगे।

खबरें और भी हैं…
Bilaspur Courtroom Information : एक न्यायिक अफसर को अधिकतम तीन साल की मिलेगी प्रतिनियुक्ति

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने स्थानांतरण नीति बनाने के साथ ही इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। उन न्यायिक अधिकारियों को राहत दी गई है जिनके पति या पत्नी, बच्चा या माता-पिता या कोई अन्य प्रथम श्रेणी का रिश्तेदार कैंसर, किडनी फेल्योर जैसी लाइलाज बीमारियों से पीड़ित हैं, जिसके लिए डायलिसिस की आवश्यकता होती है, या जिनकी हाल ही में ओपन हार्ट सर्जरी हुई है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 12:42:07 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 12:42:07 AM (IST)

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बनाई स्थानांतरण नीति, तत्काल प्रभाव से किया लागूनईदुनिया न्यूज, बिलासपुर।

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने न्यायिक अफसरों के लिए स्थानांतरण नीति बनाने के साथ ही इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। प्रमुख बात ये कि एक न्यायिक अफसर को जो प्रतिनियुक्ति पर है या किसी पूर्व-कैडर पद पर है, तीन साल पूरा करने के बाद मूल विभाग में वापस आना होगा। इसके बाद प्रतिनियुक्ति का दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा। यह भी स्पष्ट किया गया है कि नए न्यायिक अफसरों को तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद ही प्रतिनियुक्ति पर विचार किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने स्थानांतरण नीति बनाने के साथ ही इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। उन न्यायिक अधिकारियों को राहत दी गई है जिनके पति या पत्नी, बच्चा या माता-पिता या कोई अन्य प्रथम श्रेणी का रिश्तेदार कैंसर, किडनी फेल्योर जैसी लाइलाज बीमारियों से पीड़ित हैं, जिसके लिए डायलिसिस की आवश्यकता होती है, या जिनकी हाल ही में ओपन हार्ट सर्जरी हुई है। ऐसे अधिकारी को उस स्थान पर पदस्थापना की प्राथमिकता दी जा सकती है जहां या उसके निकट इन बीमारियों के लिए उचित उपचार सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके लिए संबंधित अफसर को जिला मेडिकल बोर्ड से चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। प्रमाण पत्र के साथ ही संबंधित जिला न्यायाधीश द्वारा प्रमाणित करने के बाद इस पर विचार किया जाएगा। न्यायिक अधिकारियों का वार्षिक स्थानांतरण प्रत्येक वर्ष 15 मार्च तक किया जाएगा। अप्रैल के पहले दिन तक कार्यभार ग्रहण करने का समय दिया जाएगा, ताकि शैक्षणिक सत्र के साथ ताल मेल बैठाया जा सके। किसी स्थान पर पदस्थापना का सामान्य कार्यकाल तीन वर्ष होगा। यह नियम व शर्त प्रधान जिला न्यायाधीशों पर लागू नहीं होगा। यह भी स्पष्ट किया गया है कि एक न्यायिक अधिकारी का एक स्थान पर पदस्थापना के सामान्य कार्यकाल के बाद, उसे उसके पदस्थापना स्थान से स्थानांतरित कर दिया जाएगा और उसकी अगली पोस्टिंग एक अलग श्रेणी के स्थान पर होगी। यदि किसी कारण से यह संभव नहीं है, तो उच्च न्यायालय उसे उसी श्रेणी में किसी स्थान पर पदस्थ कर सकता है।

जनवरी में शुरू होगी स्थानांतरण प्रक्रिया

हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पालिसी को समय पर और प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए, स्थानांतरण प्रक्रिया हर साल जनवरी के महीने में शुरू होगी। कैलेंडर वर्ष का 31 मार्च, तीन वर्षों के सामान्य पदस्थापना कार्यकाल की गणना की तारीख होगी। बीच में किसी न्यायिक अधिकार का स्थानांतरण होता है तो ऐसी स्थिति में छह महीने या उससे अधिक की अवधि को एक वर्ष गिना जाएगा। नवनियुक्त न्यायिक अधिकारी या किसी ऐसे पद पर तैनात न्यायिक अधिकारी को किसी दूसरे गैर-न्यायिक पद पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जब तक कि वह कम से कम तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा ना कर ले।

ए वर्ग में प्रदेश के 10 न्यायिक क्षेत्र

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पदस्थापना के लिए न्यायिक जिलों को चार श्रेणियों में बांटने के अलावा ए बी सी व डी वर्ग में विभाजित कर दिया है। एक वर्ग में प्रदेश के 10 प्रमुख न्यायिक क्षेत्र को शामिल किया गया है। रायपुर ,दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, अंबिकापुर, रायगढ़, कोरबा, भिलाई, धमतरी व जगदलपुर। इसी तरह बी श्रेणी में 20, सी श्रेणी में 20 व डी श्रेणी में 29 न्यायिक क्षेत्र को शामिल किया गया है।