दमोह के बांसा तिहरा हत्याकांड के तीन आरोपित गिरफ्तार, कई पहेलियां अभी भी अनसुलझीं

Damoh Crime : पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि 24 जून को सामने आई इस घटना में फरियादी राहुल विश्वकर्मा द्वारा रिपोर्ट लेख कराई कि उसके मामा रमेश का पुत्र उमेश विश्वकर्मा एवं ममेरे भाई विकास विश्वकर्मा को आरोपित गोलू उर्फ विजय विश्वकर्मा, राजाबाबू विश्वकर्मा, सजल विश्वकर्मा एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा पिस्टल से गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी व फरार हो गए थे।

By Sunil Gautam

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 07:38:50 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 07:38:50 AM (IST)

दमोह के बांसा तिहरा हत्याकांड के तीन आरोपित गिरफ्तार, कई पहेलियां अभी भी अनसुलझीं
पुलिस दमोह देहात ने आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

HighLights

  1. न्यायालय से आरोपितों की डिमांड पुलिस मांग सकती है।
  2. चौथे आरोपित की तलाश थी पुलिस लगातार कर रही है।
  3. स्वजनों के प्रदर्शन के बाद लगातार मामले में कार्रवाई जारी है।

Damoh Crime : नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बांसा में सोमवार को सामने आये तिहरे हत्याकांड और मंगलवार को स्वजनों के प्रदर्शन के बाद पुलिस लगातार मामले में कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने मामले में दो एफआईआर दर्ज करते हुए प्रारंभिक रूप से बनाए गए चार आरोपितों में से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा जहां से आरोपितों की डिमांड पुलिस मांग सकती है, चौथे आरोपित की तलाश थी पुलिस लगातार कर रही है।

पिस्टल से गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी व फरार हो गए थे

पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि 24 जून को सामने आई इस घटना में फरियादी राहुल विश्वकर्मा द्वारा रिपोर्ट लेख कराई कि उसके मामा रमेश का पुत्र उमेश विश्वकर्मा एवं ममेरे भाई विकास विश्वकर्मा को आरोपित गोलू उर्फ विजय विश्वकर्मा, राजाबाबू विश्वकर्मा, सजल विश्वकर्मा एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा पिस्टल से गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी व फरार हो गए थे।

पुलिस दमोह देहात ने आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया

देहात थाना में अपराध धारा 307, 302, 341, 34 ताहि एवं 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया और फरियादी रवि विश्वकर्मा पुत्र रास गोपाल विश्वकर्मा 54 साल की रिपोर्ट कि उसके भाई रमेश विश्वकर्मा को आरोपित सजल विश्वकर्मा, राजा विश्वकर्मा, राजेन्द्र विश्वकर्मा एवं अन्य द्वारा तलवार से गले व हाथ में कई वार कर एवं गोली मार कर हत्या करते हुए फरार हो हैं। पुलिस दमोह देहात में धारा 307, 302, 341, 34 आईपीसी एवं 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दोनों मामलों में पुलिस ने किया तीन को गिरफ्तार

दोनों मामलों में पुलिस ने चार लोगों राजाबाबू पुत्र लखन विश्वकर्मा 28 साल निवासी बांसा तारखेड़ा, गोलू उर्फ विजय विश्वकर्मा पिता नंद किशोर 43 वर्ष निवासी बांसा तारखेड़ा, राजेन्द्र पिता रामलाल विश्वकर्मा 56 साल निवासी बांसा तारखेड़ा व सजल पिता लखनलाल विश्वकर्मा 22 साल निवासी बांसा तारखेड़ा को आरोपित बनाते हुए पुलिस की टीम गठित कर उनकी पतासाजी में लगाई थी।

आरोपितों के नाम एफआईआर में शामिल किए जाएंगे

पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन एएसपी संदीप मिश्रा के नेतृत्व में टीमों का नगर पुलिस अधीक्षक दमोह अभिषेक तिवारी द्वारा गठित टीम आरोपितों के मिलने के संभावित स्थानो पर रवाना किया गया। मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य व सायबर सेल टीम की मदद से आरोपितों में से तीन राजाबाबू, विजय और राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और चौथे आरोपित की तलाश अभी जारी है। पुलिस द्वारा आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ व जांच में जो भी तथ्य निकाल कर सामने आएंगे उसके आधार पर और भी आरोपितों के नाम एफआईआर में शामिल किए जाएंगे।

अभी भी कई गुत्थियां अनसुलझींं

ंपुलिस द्वारा आरोपितों की गिरफ्तारी उपरांत उनसे पूछताछ की जा रही है, लेकिन मामले में अभी भी कई अनसुलझे पहलु बाकी है। पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर सकी है कि आरोपितों के पास हत्या में प्रयुक्त किए गए हथियार कहां से आए थे। इसके अलावा मौके की सीसीटीवी फुटेज, मौके पर मिला एक कट्टा, आरोपितों के भागने की जगह, उन्हें छिपने में मदद करने वाले लोग, घटना के पूर्व और बाद में वह किसके संपर्क में रहे सहित कई ऐसे महत्वपूर्ण बिंदु है जो फिलहाल अनसुलझे है। माना जा रहा है कि पुलिस जांच के बाद उपरोक्त बिंदुओं के आधार पर संबंधित मामले में अन्य आरोपित बनाए जा सकते है।

32 राउंड से अधिक फायर

दिनदहाड़े जिस तरह से आरोपितों द्वारा तीन हत्याएं की गई उससे यह प्रतीत हो रहा है कि आरोपित इससे भी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। पुलिस की माने तो आरोपितों द्वारा 32 राउंड से अधिक फायर पिस्टल से किए गए थे, जिसकी पुष्टि भी मौके पर मिले चले हुए कारतूस, बगैर चले करतूस सहित फायर के निशान से हो रही है। यदि पीड़ित परिवार के दूसरे लोग भागने में सफल नहीं होते तो हो सकता था की और भी कई हत्यायें आरोपितो द्वारा कर दी जाती।

पुलिस समझाइश नहीं आई काम

पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया की घटना की जो वजह निकलकर सामने आ रही है, वह एक माह पूर्व बछड़े पर गाड़ी चलाने को लेकर हुआ विवाद ही है और कोई भी जमीनी विवाद दोनों पक्षों के बीच होना सामने नहीं आया है। एक माह पूर्व हुए विवाद में दोनों पक्षों की एफआईआर और पुलिस प्रशासन को दिए गए आवेदन के बाद दोनों पक्षों पर निषेधात्मक कार्रवाई की गई थी और दोनों पक्षों के आरोपों को लेकर उनको समझाइस और सुलह कराए जाने के प्रयास भी किए जा रहे थे। आरोपित और पीड़ित पक्ष एक ही समाज और परिवार के थे और उनका कोई भी पुराना क्रिमिनल रिकार्ड नहीं था जिसके चलते पुलिस होने वाली घटना का अंदेशा नहीं लगा सकी। बताया यह भी जा रहा है कि घटना में मृत होमगार्ड सैनिक द्वारा सलाह का प्रयास किया जा रहा था और उसके लिए दोनो पक्षों के कुछ लोगों के बीच बात भी हुई लेकिन उसके पहले ही आरोपितों ने बड़ी घटना को अंजाम देने का मन बना लिया था।

कैसे हुई पिस्टल की उपलब्धता

मामले में जो सबसे महत्वपूर्ण पहलू है वह यह है कि आरोपितों के पास हथियारों की उपलब्धता को लेकर है। पुलिस भी यह स्वीकार कर रही है की घटना में प्रयुक्त हथियार सामान्य नहीं थे जिसके चलते ही आरोपित इतनी ज्यादा राउंड फायर कर सके। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व कोतवाली थाना क्षेत्र में भी कलू रैकवार नामक व्यक्ति की इसी तरह दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसमें भी आरोपितों के पास इसी तरह के हथियार होना सामने आया था। ऐसे में अब यह जांच का विषय है कि आखिरकार आरोपितों के पास इस तरह की हथियार कहां से और कौन मुहैया करा रहा है।

1st Semi Ultimate LIVE: फाइनल में पहुंचने के लिए द. अफ्रीका को 57 रन टारगेट, क्या आसानी से हार मान जाएंगे अफगान

टी20 विश्व कप में अब तक अफगानिस्तान का शानदार प्रदर्शन रहा, लेकिन सेमीफाइनल में उसके बल्लेबाज बुरी तरह नाकाम रहे। पारी का उच्चतम स्कोर 10 रन रहा, जो अजमतुल्लाह उमरजई के बल्ले से निकले। मार्को जानसेन और तबरेज शम्सी ने 3-3 विकेट लिए।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 07:16:57 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 07:41:13 AM (IST)

1st Semi Final LIVE: फाइनल में पहुंचने के लिए द. अफ्रीका को 57 रन टारगेट, क्या आसानी से हार मान जाएंगे अफगान
सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को रबाडा ने क्लीन बोल्ड कर दिया।

HighLights

  1. त्रिनिदाद में खेला जा रहा पहला सेमीफाइनल
  2. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर की बल्लेबाजी
  3. 9 बल्लेबाज दहाई के अंत तक नहीं पहुंच सके

एजेंसी, त्रिनिदाद (SA vs AFG Dwell Rating)। टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल त्रिनिदाद में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी निराशाजनक रही। पूरी टीम 56 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह दक्षिण अफ्रीका का टी20 विश्व कप से फाइनल में पहुंचने के लिए 57 रन का टारगेट मिला है।

दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरुआत

ताश के पत्तों की तरह ढह गई अफगानिस्तान की पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम का कोई बल्लेबाज अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सका। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज पहले ही ओवर में बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए।

इसके बाद ‘आया राम – गया राम’ का सिलसिला शुरू हुआ जो पारी खत्म होने पर ही थमा। पारी का सर्वाधिक स्कोर 10 रन रहा, जो अजमतुल्लाह ओमरज़ाई ने बनाए।

इब्राहिम जादरान 2 रन, गुलबदीन नैब 9 रन, मोहम्मद नबी 0 रन , नांगेयालिया 2 रन, करीम जनत 8 रन, कप्तान राशिद खान 8 रन, नूर अहमद 0 रन और नवीन-उल-हक़ 2 रन ही बना सके।

T20 World Cup: अफगानिस्तान ने बनाया सेमीफाइनल का Lowest Whole, 10 रन भी नहीं बना कोई बैटर

नई दिल्ली. आसमानी उम्मीद जगाने वाले अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के सामने बुरी तरह सरेंडर कर दिया. ‘चोकर्स’ के नाम से बदनाम दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 56 रन पर ऑलआउट कर दिया. यह क्रिकेट वर्ल्ड कप के किसी भी सेमीफाइनल का सबसे छोटा स्कोर है.

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे ‘काबुलीवालों’ ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बहुत निराश किया. अफगानिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 80 गेंद भी मैदान पर नहीं टिक सकी. दक्षिण अफ्रीका ने महज 11.5 ओवर यानी 79 गेंद में अफगानिस्तान को ऑलआउट कर दिया.

FIRST PUBLISHED : June 27, 2024, 07:31 IST

She grew to become a sufferer of kid abuse, received cheated in love | एक्ट्रेस सीमा कपूर ने बताई अपनी दर्दनाक कहानी: बोलीं- ‘चाइल्ड एब्यूज झेला, प्यार में धोखा मिला तो सुसाइड के ख्याल आने लगे, 8 फिल्में हुई थीं बंद’

15 मिनट पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

90 के दशक की एक्ट्रेस सीमा कपूर ने अपनी निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव का सामना किया है। उन्हें चाइल्ड एब्यूज, अकेलापन जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

‘बिदाई’, ‘मधुबाला’, ‘कुरुक्षेत्र’, ‘एक हजारों में मेरी बहना है’, ‘हसरतें’ जैसे कई पॉपुलर टीवी शो में सीमा नजर आ चुकी हैं। एक समय उन्होंने शेखर सुमन के साथ 8 से ज्यादा फिल्में भी साइन की थी। वह फिल्में कभी बनी ही नहीं।

दैनिकभास्कर से बातचीत के दौरान, एक्ट्रेस ने अपनी दर्दनाक कहानी बताई…

बचपन में मेरा शोषण हुआ

बचपन से ही मैं बदकिस्मत रही हूं। कुछ चुनिंदा बच्चों को जब देखती थी कि कैसे उनके मां-बाप हिम्मत बनकर उनके लिए खड़े होते थे, उस वक्त मुझे बहुत अकेलापन महसूस होता था। मेरे परिवार का माहौल बहुत खराब था।

6 साल की थी जब मेरे माता-पिता अलग हो गए थे। मैं मां के साथ रहती थी। वो बहुत स्ट्रिक्ट थी। वो मुझे बहुत मारती थीं। मैं चाइल्ड एब्यूज की शिकार थी। 12 साल की उम्र में मैं अपने पिता के साथ रहने चली गई थी। उनसे काफी सपोर्ट मिला। मैंने अपने पिता से बहुत कुछ सीखा भी है। सच्चाई यह भी है कि आज थोड़ी बहुत कामयाबी जो हासिल की, उसी के बदौलत कुछ चुनिंदा लोग मुझसे जुड़े हैं। इसी सोच के साथ जीती हूं- ‘अब जब इस दुनिया में आ ही गई हूं, तो जीना नहीं छोड़ सकती। जब तक जिऊंगी, हार नहीं मानूंगी।’

जब भी दिल टूटता, घर आकर खूब रोती थी

मेरी पर्सनल लाइफ कभी अच्छी नहीं रही है। बुरे वक्त से निकलने के लिए, मैं दिन-रात काम किया करती थीं। एक दिन में 3 से ज्यादा शिफ्ट करती थी ताकि अपनी पर्सनल लाइफ की तरफ फोकस ही ना जाए। 6 साल की उम्र में एक्टिंग शुरू करने वाली बच्ची कब इतनी बड़ी हो गई, समझ ही नहीं आया। रिलेशनशिप में भी कई बार अकेलापन महसूस होता था। जब भी दिल टूटता, घर आकर खूब रोती थी। जब भी प्यार की तलाश में निकलती, अकेलापन ही हासिल होता था। मेरी पर्सनालिटी अब ऐसी हो गई है कि मैं चाहकर भी सबसे बात नहीं कर पाती हूं। ना चाहते हुए भी मैं बहुत रिजर्व हो गई हूं।

बचपन में मां ने पीड़ा दी, टीनएज में धोखा मिला

15 साल की उम्र में मुझे धोखा मिला था। जिससे प्यार किया, वह झूठा निकला। अगर वो किस्सा नहीं होता तो शायद मेरी लाइफ आज ऐसी नहीं होती। मैं बचपन से ही रिग्रेसिव नेचर की रही हूं। उस वक्त भी बहुत टॉर्चर का सामना करना पड़ा था। बार-बार सोचती थी कि मेरी लाइफ ऐसी क्यों है? बचपन में मां ने पीड़ा दी, टीनएज में धोखा मिला। मुझे सुसाइड के ख्याल आने लग गए थे। उम्र बढ़ती गई लेकिन परेशानी खत्म होने का नाम ही लेती थी। वैसे, भगवान को मैंने अपना थेरेपिस्ट मान लिया था। मुझे खुद पर भरोसा था। इसी विश्वास की बदौलत, आगे बढ़ पाई हूं।

शेखर सुमन के साथ 8-10 फिल्में साइन की थी

चंडीगढ़ में एक-दो रीजनल फिल्म करने के बाद, मैं मुंबई आई थी। करियर की शुरुआत में मैंने शेखर सुमन के साथ 8-10 फिल्में साइन की थी। उस वक्त शेखर हिट एक्टर थे। हालांकि, जब उनकी बैक-टू-बैक 2-3 फिल्में फ्लॉप हुई तो लोगों ने उनके साथ काम करना बंद कर दिया। ये मेरे लिए सेटबैक था। जो फिल्में मैंने साइन की थी वो अचानक से बंद हो गई। मैंने टीवी शो के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया था। मेरा पहला शो ‘किस्मत’ ने मेरी किस्मत बदल दी।

ओम पुरी की एक्स पत्नी (सीमा कपूर) से कंफ्यूज होते है

इंडस्ट्री में लोग मुझे ओम पुरी की एक्स पत्नी (सीमा कपूर) से कंफ्यूज होते हैं। वह फिल्म डायरेक्टर हैं। लोग मुझे डायरेक्टर समझकर, मुझसे रोल मांगने के लिए कॉल करते है। मैं थक जाती हूं अपनी असली पहचान बताकर। सच्चाई यह है कि मैं कभी ओम पुरी से मिली तक नहीं हूं। लोगों ने मेरी उनसे शादी भी करवा दी और तलाक भी।

मुझे हीरो/ हीरोइन के मां के रोल के लिए ही कॉल आते हैं

प्रोफेशनल लाइफ में मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं। 35 साल के अपने करियर में मुझे कभी काम की कमी नहीं हुई है। बल्कि, अब काम को लेकर थोड़ी चूजी हो गई हूं। इसकी वजह है एक जैसा रोल ऑफर होना। मुझे हीरो/हीरोइन के मां के रोल के लिए ही कॉल आते हैं। मेरा उनसे सवाल होता है कि इसमें क्या अलग होगा? मुझे कुछ चुनौतीपूर्ण करने को मिलेगा? जिसका कोई जवाब नहीं होता है। अब मैं ऐसा किरदार निभाना चाहती हूं जिसमें अलग-अलग शेड्स हो। एक किरदार में मुझे अलग-अलग इमोशन एक्सप्लोर करने को मिले।

खबरें और भी हैं…
Mungeli Information : मवेशी बाजार की वसूली की राशि गबन, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

मवेशी बाजार की वसूली की गबन के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो नईदुनिया ने मवेशी बाजार में वसूली की गड़बड़ी को प्रमुखता से प्रकाशित की थी जिस पर अधिकारियों ने जांच आदेश दिए। मामले में मुख्य आरोपित रामकुमार महिलांग को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 12:21:03 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 12:21:03 AM (IST)

HighLights

  1. नगर पालिका परिषद से प्राप्त दस्तावेज से मिली जानकारी
  2. आरोपित को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया
  3. नगर पालिका के अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए थे

नईदुनिया न्यूज, मुंगेली : मवेशी बाजार की वसूली की गबन के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो नईदुनिया ने मवेशी बाजार में वसूली की गड़बड़ी को प्रमुखता से प्रकाशित की थी जिस पर अधिकारियों ने जांच आदेश दिए। मामले में मुख्य आरोपित रामकुमार महिलांग को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी अनिल कुमार तबोली पिता किशोर तंबोली (45) निवासी सरदार पटेल वार्ड ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 13 मार्च 2023 से 10 अगस्त .2023 तक नगर पालिका परिषद मुंगेली के अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य द्वारा सप्ताहिक मवेशी बाजार में होने वाले आय की गबन की गई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 420 ,408, 34 पंजीबद्ध कर सिटी कोतवाली पुलिस विवेचना में ली। मामले में विवेचना के दौरान प्रार्थी गवाहों के कथन के बाद मौका नक्शा तैयार किया गया। मवेशी बाजार में खरीदी बिक्री करने वाले गवाहों से पूछताछ कर बयान लिया गया तथा उनके पेश करने पर विभिन्न तिथियों में मवेशी खरीदी बिक्री के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा जारी पशु पंजीयन फीस वसूली का मूल रसीद जप्त किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद मुंगेली से मवेशी बाजार में फीस वसूली करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों की जानकारी प्राप्त कर नगर पालिका परिषद के कैशियर से पूछताछ कर बयान लिया गया तथा उनके पेश करने पर दो नग कैश बुक एवं मूल रसीद वितरण, रजिस्टर गवाहों के समक्ष जब्त कर कब्जा में लिया गया है। मामले में वसूलीकर्ता रामकुमार महिलांग के पेश करने पर मवेशी फीस वसूली रजिस्टर जब्त किया गया। जब्त मूल रसीद एवं फीस वसूली रजिस्टर के राशि में अंतर पाए जाने पर तथा लोकसेवक द्वारा रसीद बुक में कूटरचना कर राशि गबन पाए जाने पर मामले में धारा 409.467.468.471 जोड़ी गई। इसके बाद आरोपित रामकुमार महिलांग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तथा कथन के आधार पर उसके पेश करने पर जारी रसीद बुक कुल 29 नग प्रतिपर्ण मुताबिक जब्ती पत्रक को जब्त कर कब्जा में लिया गया है।

आरोपित द्वारा मवेशी बाजार में वसूली मूल रसीद बुक 35 नग में कुल 24,53,730 रुपये वसूली की गई है। उक्त वसूली रकम में से 15,57,730 रुपये को नगर पालिका परिषद मुंगेली के कैश बुक अनुसार जमा किया गया है। शेष राशि को आठ लाख 96 हजार रुपये को गबन के अपराध सबूत पाये जाने से आरोपित को 25 जून को गिफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया गया। जहां से आरोपित को जेल दाखिल किया गया। आरोपित को पकड़ने वाली पुलिस टीम में में थाना प्रभारी तेजनाथ सिंह, जीएस यादव, मनोज सिंह ठाकुर, भुवन चतुर्वेदी, प्रमोद वर्मा. आर. मनोज टंडन, टेकसिंह, शीशी गंधर्व, जलेश्वर,कश्यप, बबीता श्रीवास शामिल रहे।

Janjgir-champa Information : आपातकाल लोकतंत्र की हत्या का कुत्सित प्रयास

भाजपा द्वारा मीसाबंदियों का सम्मान किया गया और 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाया गया।जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सरकार बचाने आपात काल लगाया । पूरे भारत में लोगों को जेल में डाला गया । इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या की और इसकी सारी मर्यादा तोड़ दी। प्रेस पर प्रतिबंध लगाया गया

By komal Shukla

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 12:21:22 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 12:21:22 AM (IST)

Janjgir-champa News : आपातकाल लोकतंत्र की हत्या का कुत्सित प्रयास

नईदुनिया न्यूज, सक्ती: भाजपा द्वारा मीसाबंदियों का सम्मान किया गया और 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाया गया।जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सरकार बचाने आपात काल लगाया । पूरे भारत में लोगों को जेल में डाला गया । इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या की और इसकी सारी मर्यादा तोड़ दी। प्रेस पर प्रतिबंध लगाया गया , प्रेस की बिजली काट दी गई । जिससे लोगों तक समाचार न जा पाए । मुख्य अतिथि बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा सत्ता बरकरार रखने के लिए असंवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल किया गया। 1975 में इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या में मर्यादा की सारी हदें पार कर दी।

1971 के चुनाव में एक ओर जहां चुनावी हिंसा के माध्यम से मतदाताओं को डराया गया वहीं दूसरी ओर मीडिया का गला घोटकर जनता में झूठ फैलाकर खौफ पैदा करने का षड्यंत्र किया गया। 49 वर्षों के बाद हम आपातकाल को इसलिए याद कर रहे हैं क्योंकि आज भी कांग्रेस की नीति में संविधान और उसके सिद्धांतों के प्रति सम्मान की कमी हैं। उन्होंने बताया कि 1971 के चुनाव में इंदिरा गांधी के भ्रष्ट प्रयासों के आधार पर चुनाव परिणाम को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा रद्द कर दिया था। 25 जून 1975 की आधी रात में मंत्री परिषद को सूचित किए बिना राष्ट्रपति को आपातकाल की घोषणा पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया।

अटल बिहारी वाजपेई, राजनाथ सिंह, जय प्रकाश नारायण जैसे विपक्षी नेताओं को तुरंत जेल में डाल दिया गया। 14 लाख लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें 22 लोगों की हिरासत में मौत हो गई। उन्होंने ने बताया कि 1976 में संजय गांधी ने नसबंदी अभियान की शुरुआत की, मुख्यमंत्रियो को नसबंदी के लक्ष्य सौंपे गए, जबरन परिवार नियोजन का विरोध करने वालों को गिरफ्तार किया गया। लोगों को पकड़- पकड़ कर जबरन नसबंदी की गई। इस दौरान मीसाबंदी व उनके स्वजन का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री घनश्याम साहू ने किया। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी भुवन भास्कर यादव दीपक गुप्ता और भाजपा व भाजयुमोकार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इनका हुआ सम्मान

स्व. किशोरी लाल के पुत्र अनूप अग्रवाल, गोपाल शर्मा, शांति बाई चंद्रा ,आंगन बाई चंद्रा ,कोमल बाई चंद्रा ,यशोदा बाई चंद्रा ,महादेव चंद्रा, स्वाति बाई साहू ,लीला बाई चंद्रा, धन बाई चंद्रा ,रमेश सिंघानिया ,राधेश्याम शर्मा ,गोवर्धन शर्मा ,नंद लाल साहू ,रामभरोस चंद्रा ,कमलेश शर्मा सहित मीसाबंदियों व उनके स्वजन का साल व श्रीफल से सम्मान किया गया। इस दौरान मीसाबंदियों ने जेल में दी गई यातना की जानकारी दी और उस दिन को याद कर कहा कि किसी के साथ इस तरह की जादती न हो।

T20 World cup Semi closing AFG VS SA: ऐतिहासिक सेमीफाइनल, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जा है. दोनों ही टीम पहली बार फाइनल में जगह बनाने का सपना लेकर उतरी. अफगानिस्तान ने उलटफेर करते हुए पहली बार किसी आईसीसी इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है. वहीं साउथ अफ्रीका ने ग्रुप और सुपर 8 में टॉप पर रहते हुए यह सफर तय किया.अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.

अफगानिस्तान की प्लेइंग XI:
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, अजमातुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नांगेयालिया खरोटे, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग XI:
क्विंटन डिकॉक (विकेट कीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, तबरेज शम्सी

साउथ अफ्रीका का सफर
टी20 विश्व कप के पहले दौर में ग्रुप डी में रखी गई साउथ अफ्रीका की टीम ने चारो लीग मुकाबले जीतकर टॉप पोजिशन हासिल किया था. बांग्लादेश, श्रीलंका, नीदरलैंड्स और नेपाल को इस टीम ने मात दी. सुपर 8 में भी टीम के जीत का सिलसिला जारी रहा. इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और अमेरिका को हराते हुए टीम ने इस दौर में भी टॉप किया.

अफगानिस्तान की सफर
टी20 विश्व कप अफगानिस्तान के लिए अब तक सपने जैसा रहा है. ग्रुप सी की टीम ने चार में तीन मैच जीते. न्यूजीलैंड, युगांडा और न्यू पापुआ गिनी को अफगान टीम ने हराया. सुपर 8 में भारत से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए बड़ा उलटफेर किया और फिर बांग्लादेश को मात देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की.

Tags: Icc T20 world cup, T20 World Cup

Arjun Kapoor Birthday; Malaika Arora Instagram Story | Bollywood | अर्जुन की बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंचीं मलाइका: क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर बोलीं- वो लोग पसंद जिन पर भरोसा कर सकूं

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुधवार को अर्जुन कपूर ने अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर एक्टर ने पार्टी दी जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा शामिल नहीं हुईं।

एक्ट्रेस ने हर साल की तरह अर्जुन को सोशल मीडिया पर भी विश नहीं किया, बल्कि अपनी इंस्टा स्टोरी में उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

मलाइका की इंस्टाग्राम स्टोरी जो उन्होंने अर्जुन के बर्थडे पर शेयर की।

मलाइका की इंस्टाग्राम स्टोरी जो उन्होंने अर्जुन के बर्थडे पर शेयर की।

भरोसे से जुड़ा कोट शेयर किया
इस पोस्ट में मलाइका ने एक कोट शेयर किया जिसमें लिखा है, ‘मुझे वो लोग पसंद हैं जिन पर मैं अपने पीठ पीछे भी आंख बंद करके भरोसा कर सकूं।’

चूंकि मलाइका ने यह पोस्ट अर्जुन के बर्थडे पर शेयर किया है, ऐसे में कई यूजर्स अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा।

चर्चा है कि कपल 7 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद अलग हो गए हैं।

चर्चा है कि कपल 7 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद अलग हो गए हैं।

फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स को दी पार्टी
बुधवार रात अर्जुन ने अपने घर पर एक इंटीमेंट बर्थडे पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में अर्जुन की फैमिली से जान्हवी कपूर, शनाया कपूर, मोहित मारवाह, महीप कपूर और संजय कपूर जैसे सेलेब्स शामिल हुए। वहीं दोस्तों में आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन अपनी वाइफ नताशा के साथ पहुंचे।

अर्जुन की पार्टी में पहुंचे वरुण धवन।

अर्जुन की पार्टी में पहुंचे वरुण धवन।

पार्टी में अर्जुन की कजिन शनाया कपूर भी नजर आईं।

पार्टी में अर्जुन की कजिन शनाया कपूर भी नजर आईं।

7 साल की डेटिंग के बाद हो गया है ब्रेकअप!
मलाइका, अर्जुन की इस पार्टी में नहीं पहुंची। चर्चा है कि 7 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, इस मामले पर अब तक ना तो अर्जुन और ना ही मलाइका ने कोई स्टेटमेंट दिया है।

बताते चलें कि बीते कुछ सालों से मलाइका और अर्जुन बर्थडे पर रोमांटिक फोटोज शेयर करते हुए एक-दूसरे को विश करते आए हैं पर बीते काफी वक्त से दोनों साथ नजर नहीं आए हैं।

दिवाली पर रिलीज होगी ‘सिंघम अगेन’

'सिंघम अगेन' में अर्जुन विलेन के रोल में नजर आएंगे।

‘सिंघम अगेन’ में अर्जुन विलेन के रोल में नजर आएंगे।

वर्कफ्रंट पर अर्जुन की अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ है। इसमें वो विलेन के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में अर्जुन के अलावा अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार मौजूद होंगे। यह इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं…
Ratlam: बदलाव की कहानियां; कभी स्कूली शिक्षा भी थी दुरूह…आज आदिवासी अंचल के बच्चे प्रशासनिक बन रहे अधिकारी

आदिवासी अंचलों में अब न सिर्फ अधोसंरचनात्मक कार्य हुए हैं बल्कि विद्यार्थियों से लेकर युवाओं में भी नया आत्मविश्वास नजर आता है। इन गांवो के युवा भी अब डाक्टर,इंजीनियर और प्रशासनिक अधिकारी जैसे पदों तक पहुंच रहे हैं।

By narendra joshi

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 11:58:00 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 12:24:39 AM (IST)

गांवो की बदल रही तस्वीर

HighLights

  1. सरकारों ने आदिवासी अंचल में भौतिक संसाधनों पर किया व्यय
  2. संसाधन पाने से बदल रही इलाके की तस्वीर, छात्रों को दिखी राह
  3. डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक अधिकारी जैसे पदों तक पहुंच रहे छात्र

नरेंद्र जोशी, नईदुनिया, रतलाम : आदिवासी अंचल के लोगों को वर्षों तक यह दर्द सालता रहा कि उनका क्षेत्र पिछड़ेपन और सुविधाओं की कमी से उबर नहीं पा रहा है। बेहतर शिक्षा तो दूर यहां सामान्य स्कूली शिक्षा और आवागमन के सामान्य साधन तक मुहैया नहीं होते थे। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। इन क्षेत्रों में बीते दस वर्षों में न सिर्फ अधोसंरचनात्मक कार्य हुए हैं बल्कि विद्यार्थियों से लेकर युवाओं में भी नया आत्मविश्वास नजर आता है।

गांवो की बदल रही तस्वीर

इन गांवो के युवा भी अब डाक्टर,इंजीनियर और प्रशासनिक अधिकारी जैसे पदों तक पहुंच रहे हैं। यह दृश्य हमें देखने को मिला 2024 के लोकसभा चुनाव के कवरेज के दौरान रतलाम लोकसभा सीट की सैलाना विधानसभा के बाजना व सैलाना विकासखंड में।

जिले के बाजना विकासखंड निवासी आकाश वसूनिया ने हाल ही में मप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफलता प्राप्त कर नायब तहसीलदार पद के लिए पात्रता हासिल की है। बाजना के दौलतपुरा गांव निवासी आकाश के पिता सोहनलाल बाजना के तहसील कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ ही वे अपने गांव के बच्चों को भी उच्च अध्यन के लिए लगातार प्रेरित करते हैं।

विद्यार्थी खुश, तरक्की की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की इच्छा

अकेले सैलाना में ही पांच ऐसे शिक्षालय हैं, जिन पर गर्व किया जा सकता है। इनमें से चार का संचालन आदिवासी विकास विभाग व एक का शिक्षा विभाग के पास है। सैलाना बाइपास मार्ग स्थित कन्या शिक्षा परिसर में छठी से 12वीं तक अनुसूचित जनजाति की छात्राएं अध्ययन करती है। यहां प्रत्येक क्लास में 70 सीटें हैं। इनमें लिखित परीक्षा के द्वारा छात्राएं प्रवेश पाती हैं। कक्षा 12वीं में अध्ययनरत विज्ञान संकाय की छात्रा सूरज पिता राजेंद्र निनामा निवासी सरवन डाक्टर बनना चाहती हैं। वो कहती हैं- पहले हमें रास्ता नहीं पता था लेकिन ये मालूम है कि हमें करना क्या है।

सफलता की कहानी

शासकीय सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय सैलाना से प्रथम श्रेणी में जीव विज्ञान संकाय से उत्तीर्ण होने के बाद इस वर्ष नीट परीक्षा में अनुसूचित जनजाति वर्ग से क्वालिफाई हुए रोहन खराड़ी कहते हैं कि सैलाना क्षेत्र ग्रामीण परिवेश में होने के बावजूद अब शिक्षा का हब है। हमारा विद्यालय किसी शहर के बड़े निजी स्कूल से किसी भी मामले में कमतर नहीं है।

शिक्षाविद व उत्कृष्ट विद्यालय के पूर्व प्राचार्य अरविंद पुरोहित कहते हैं कि आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा के माध्यम से सकारात्मक बदलाव नजर आने लगा है। केंद्र व राज्य सरकार ने यहां भौतिक संसाधनों पर बहुत व्यय किया गया है। शैक्षणिक प्रबंधन पर पर्याप्त ध्यान देने की जरूरत है।

विद्यालय प्रबंधन का दायित्व है कि वह अध्यापन के पश्चात विद्यार्थियों की ग्राह्यता (सीखने के स्तर के स्तर) का सतत मूल्यांकन कर फीडबैक लेकर वांछित स्तर प्राप्त करें। जहां-जहां इस तरह की व्यवस्था है वहां विद्यार्थी आगे बढ़ रहे हैं और पूरे क्षेत्र की तस्वीर भी बदल रहे हैं।

Bilaspur Information : जोनल स्टेशन के बाहर खड़ी कार में लगी आग, आधी रात मचा हड़कंप

घटना रात डेढ़ से दो बजे के बीच की है। स्टेशन में वीआइपी गेट के सामने प्रीमियम पार्किंग है, जहां यात्रियों की कार खड़ी रहती है। मंगलवार को भी कुछ कारें पार्किंग में थीं। इसी बीच सीजी 12 एक्यू – 3322 के इंजन की तरफ अचानक आग लग गई।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 12:34:54 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 12:34:54 AM (IST)

Bilaspur News : जोनल स्टेशन के बाहर खड़ी कार में लगी आग, आधी रात मचा हड़कंप
कार में लगी आग।

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। जोनल स्टशेन के बाहर मंगलवार देर रात डेढ़ बजे प्रीमियम पार्किंग में खड़ी कार में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ व रेलवे स्टाफ अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझाने का प्रयास किए। लेकिन, आग इतनी तेजी से भभक रही थी कि यंत्र काम नहीं आया। ऐसी स्थिति जिला प्रशासन की मदद से दमकल बुलाई गई और करीब एक घंटे की जद्दोजहद के बाद आग बुझी। इस घटना से हड़कंप मच गया। यदि समय रहते आग नहीं बुझती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग की लपटें अन्य कार के अलावा जोनल स्टेशन की बिल्डिंग तक पहुंच सकती थी।

घटना रात डेढ़ से दो बजे के बीच की है। स्टेशन में वीआइपी गेट के सामने प्रीमियम पार्किंग है, जहां यात्रियों की कार खड़ी रहती है। मंगलवार को भी कुछ कारें पार्किंग में थीं। इसी बीच सीजी 12 एक्यू – 3322 के इंजन की तरफ अचानक आग लग गई। रात का समय होने के कारण इसकी सूचना आरपीएफ व रेलवे स्टेशन स्टाफ तक समय पर नहीं पहुंची। जब जानकारी मिली तो आग बढ़ चुकी थी और इंजन की तरफ का हिस्सा भभक रहा था। जिसे देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए। कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेलवे स्टाफ अग्निशमन यंत्र लेकर आया और आग बुझाने का प्रयास करने लगा। लेकिन, तब तक आग बढ़ चुकी थी। लिहाजा सूचना देकर दमकल बुलाई गई। तब जाकर आग बुझी और स्टाफ ने राहत की सांस ली। हालांकि जिस समय घटना हुई स्टेशन के बाहर यात्री थे। कुछ लोग जलती कार के नजदीक जाने का प्रयास भी कर रहे थे। जिन्हें आरपीएफ ने सुरक्षा घेरा बनाकर रोका। यदि आग नहीं बुझती तो रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास कुछ और कारें खड़ीं थी। आग की लपटें इन तक पहुंचती तो यह भी जद में आ जाते और धीरे-धीरे आग जोनल स्टेशन बिल्डिंग तक पहुंच जाती।

वजह अब तक स्पष्ट नहीं

जोनल स्टेशन के गेट नंबर दो के सामने खड़ी कार में आग कैसे लगी, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट को वजह बताई जा रही है। इस घटना की सूचना कार मालिक को दी गई। यह कार किसी अमित चौहान नाम के व्यक्ति का है, जो किसी काम से बुढ़ार गए थे। इस घटना की जांच पुलिस व आरपीएफ दोनों कर रही है।

जीएम के पहुंचने पहले ढक दिया

घटना में कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह जल गया है। इसे देखते हुए जली कार को ढक दिया गया। हालांकि इसकी वजह महाप्रबंधक नीनु इटियेरा का स्टेशन आना था। वह कोरबा निरीक्षण के लिए गई थीं। बुधवार को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर पहुंचीं। कार इसलिए ढकी गई, ताकि उनकी नजर इस पर न पड़े।