Ayushmann was seen selling his spouse’s movie, Anant Ambani got here to personally invite Akshay, Sonakshi was noticed having dinner with the household | सेलेब्स स्पॉटेड: पत्नी की फिल्म प्रमोट करते दिखे आयुष्मान, अक्षय को पर्सनली इनवाइट करने पहुंचे अनंत अंबानी, फैमिली के साथ डिनर पर स्पॉट हुईं सोनाक्षी
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Bollywood
  • Ayushmann Was Seen Selling His Spouse’s Movie, Anant Ambani Got here To Personally Invite Akshay, Sonakshi Was Noticed Having Dinner With The Household

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप फिल्म ‘शर्मा जी की बेटी’ से डायरेक्शन में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म को प्रमोट करने एक्टर स्क्रीनिंग में पहुंचे। यह फिल्म 28 जून से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होने जा रही है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे।

अक्षय कुमार को पर्सनली इनवाइट करने पहुंचे अनंत अंबानी

अक्षय कुमार को पर्सनली इनवाइट करने पहुंचे अनंत अंबानी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 12 जुलाई को शादी होने वाली है।अंबानी फैमिली ने अपने फ्रेंड्स और फैमिली को इनवाइट करना शुरू कर दिया है। अनंत अंबानी कई बॉलीवुड सितारों को पर्सनली जाकर इनवाइट कर रहे हैं। अजय देवगन के घर जाकर इनवाइट देने के बाद अक्षय कुमार को पर्सनली इनवाइट करने पहुंचे।

शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पहली बार फैमिली के साथ डिनर पर पर नजर आए। शादी के बाद पहली बार दोनों स्पॉट हुए। डिनर पार्टी में जहीर इकबाल के पेरेंट्स के अलावा सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा के अलावा, पूनम ढिल्लो, हुमा कुरैशी, शशि रंजन,अनु रंजन और कुछ करीबी फ्रेंड्स शामिल रहे।

फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ की स्क्रीनिंग पर पहुंचे सेलेब्स

पत्नी की फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे आयुष्मान खुराना

पत्नी की फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे आयुष्मान खुराना

करिश्मा तन्ना ब्लैक कलर के स्लीवलेस टॉप के साथ डार्क ग्रे कलर की स्कर्ट में नजर आईं

करिश्मा तन्ना ब्लैक कलर के स्लीवलेस टॉप के साथ डार्क ग्रे कलर की स्कर्ट में नजर आईं

सैयामी खेर रेड कलर के लॉन्ग गाउन ड्रेस में दिखीं

सैयामी खेर रेड कलर के लॉन्ग गाउन ड्रेस में दिखीं

फातिमा सना शेख रेड और व्हाइट शेड की ड्रेस में नजर आईं

फातिमा सना शेख रेड और व्हाइट शेड की ड्रेस में नजर आईं

सोनाली बेंद्रे फिल्म की स्क्रीनिंग में ब्लैक टॉप और ब्राउन पेंट्स में नजर आईं

सोनाली बेंद्रे फिल्म की स्क्रीनिंग में ब्लैक टॉप और ब्राउन पेंट्स में नजर आईं

एक्ट्रेस नेहा धूपिया पति अंगद बेदी स्क्रीनिंग में पहुंची

एक्ट्रेस नेहा धूपिया पति अंगद बेदी स्क्रीनिंग में पहुंची

‘शर्माजी की बेटी’ से डायरेक्शन में डेब्यू कर रही हैं ताहिरा कश्यप

‘शर्माजी की बेटी’ से डायरेक्शन में डेब्यू कर रही हैं ताहिरा कश्यप

ताहिरा कश्यप अपने बच्चों के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंची

ताहिरा कश्यप अपने बच्चों के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंची

शादी के बाद पहली बार फैमिली के साथ डिनर पर सोनाक्षी,पति जहीर संग रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं

शादी के बाद पहली बार फैमिली के साथ डिनर पर सोनाक्षी,पति जहीर संग रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं

Jabalpur Information : डुमना के आधुनिक एयरपोर्ट की छत वर्षा के कारण टूटकर कार पर गिरी

Jabalpur Information : मामले में एयरपोर्ट के जीएम सिविल वीके सूरी ने कहा कि वर्षा की वजह से केएनओपी में पानी भरा और वह क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले में जरूरी उपचार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिजाइन और सुरक्षा मापदंडों का ध्यान रखा जा रहा है। कार की छत और कांच टूट गए। घटना के कुछ पल पहले कार से पैसेंजर बाहर निकले थे।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 01:03:59 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 01:09:26 PM (IST)

नए टर्मिनल भवन की कृत्रिम छत टूटकर गिरी व क्षतिग्रस्त कार।

HighLights

  1. छत कार पर गिरी जिससे कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
  2. जहां ये छत गिरी वहां पर पैसेंजर को लेकर कार खड़ी थी।
  3. पानी निकासी पर्याप्त नहीं होने से केएनओपी पर भार बढ़ गया।

Jabalpur Information : नईदुनिया प्रतिनिधि,जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट के आधुनिक नए टर्मिनल भवन की कृत्रिम छत गुरुवार को एकाएक टूट गई। जहां ये छत गिरी उसके नीचे एयरपोर्ट पर पैसेंजर को लेकर कार खड़ी थी। छत टूटकर सीधे कार पर गिरी जिससे कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

हाल ही में लोकार्पित किया गया था एयरपोर्ट

ये एयरपोर्ट हाल ही में लोकार्पित किया गया था। इसे एयरपोर्ट के विस्तार में करीब 450 करोड़ रुपये खर्च हुए है। यह हासदा सुबह के वक्त हुआ। वर्षा के बीच पैसेंजर ने अपनी कार एमपी 20 जेड सी 5496 को टर्मिनल भवन के पोर्च पर खड़ी की। भवन के बाहर केएनओपी लगी हुई है।

पानी निकासी पर्याप्त नहीं होने से लोहे से बनी केएनओपी पर भार ब

वर्षा का पानी निकासी पर्याप्त नहीं होने से लोहे से बनी केएनओपी पर भार बढ़ गया और कुछ ही पल में केएनओपी का हिस्सा टूटकर नीचे कार की छत पर गिरा। कार की छत और कांच टूट गए। घटना के कुछ पल पहले कार से पैसेंजर बाहर निकले थे इस वजह से वो सब सकुशल थे।

वर्षा की वजह से केएनओपी में पानी भरा और वह क्षतिग्रस्त हो गया

मामले में एयरपोर्ट के जीएम सिविल वीके सूरी ने कहा कि वर्षा की वजह से केएनओपी में पानी भरा और वह क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले में जरूरी उपचार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिजाइन और सुरक्षा मापदंडों का ध्यान रखा जा रहा है।

Vegetable Worth in Raipur: टमाटर के साथ ही दूसरी सब्जियों ने भी बिगाड़ा रसोई का जायका, आसमान छू रहे भाव

सब्जियों की आसमान छू रही कीमतों (Vegetable Worth in Raipur) ने इन दिनों रोजाना के रसोई का जायका ही बिगाड़ दिया है। टमाटर के साथ ही अब दूसरी सब्जियों की कीमतों में भी आग लग गई है। सब्जी व्यावसायी संघ अध्यक्ष टी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा, सब्जियों की कीमतों में आवक बढ़ने पर ही सुधार होगा

By Parag Mishra

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 12:59:55 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 12:59:55 PM (IST)

Vegetable Price in Raipur: टमाटर के साथ ही दूसरी सब्जियों ने भी बिगाड़ा रसोई का जायका, आसमान छू रहे भाव
फाइल फोटो

HighLights

  1. मुनगा 150 रुपये किलो तो बरबट्टी 120 रुपये किलो पहुंची
  2. सब्जियों के लिए बाहरी आवक पर ही निर्भरता बढ़ी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। सब्जियों की आसमान छू रही कीमतों (Vegetable Worth in Raipur) ने इन दिनों रोजाना के रसोई का जायका ही बिगाड़ दिया है। टमाटर के साथ ही अब दूसरी सब्जियों की कीमतों में भी आग लग गई है। पंद्रह दिन पहले जो बरबट्टी 40 रुपये किलो में उपलब्ध थी, वह वर्तमान में तीन गुना बढ़ोतरी के साथ 120 रुपये किलो पहुंच गई है। वहीं 75 से 80 रुपये किलो बिकने वाला मुनगा भी इन दिनों 150 रुपये किलो बिक रहा है। सब्जी कारोबारियों का कहना है कि आवक सुधरने पर ही इसकी कीमतों में सुधार होगा,अभी तो बाहरी मार्केट से ही सब्जियां ऊंचे दामों में आ रही है।

गोलबाजार, आमापारा, संतोषीनगर, शास्त्री बाजार, टिकरापारा सहित अन्य बाजारों में टमाटर 70 से 80 रुपये किलो, गोभी 70 से 80 रुपये किलो, बरबट्टी 110-120 रुपये किलो, कुंदरू 50 रुपये किलो, बैगन 60 रुपये किलो, भिंडी 60 रुपये किलो बिक रही है। वहीं मिर्ची 90 रुपये किलो और धनिया भी 140 रुपये किलो बिक रही है।

सब्जी कारोबारियों का कहना है कि इन दिनों सब्जियों की लोकल आवक पूरी तरह से गायब है और बाहरी आवक ही हो रही है। इसके चलते ही कीमतों में तेजी आ रही है। ऊपरी मार्केट से ही सब्जियों की कीमतों में तेजी है।

प्याज 55 रुपये किलो पहुंचा

प्याज की कीमतों में फिर से बेतहाशा बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार को चिल्हर बाजार में प्याज 50 से 55 रुपये किलो पहुंच गया। हालांकि आलू अभी भी 35 से 40 रुपये किलो बिक रहा है। कीमतें बढ़ने के बाद भी अच्छी क्वालिटी की प्याज नहीं आ रही है।

आवक बढ़ने पर सुधरेंगी कीमतें

थोक सब्जी व्यावसायी संघ अध्यक्ष टी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा, सब्जियों की कीमतों में आवक बढ़ने पर ही सुधार होगा और अभी इसमें करीब दो से तीन सप्ताह लग सकते है। 15 जुलाई के बाद सब्जियों की कीमतों में थोड़ा सुधार हो सकता है। टमाटर की आवक अब बैंगलुरू से भी शुरू हो गई है।

T20 World Cup: कभी अर्श तो कभी फर्श पर, 4 मैचों में से दो में प्‍लेयर ऑफ द मैच, एक में हुआ था शर्मसार

नई दिल्‍ली. जबर्दस्‍त गेंदबाजी कौशल के बावजूद 34 वर्षीय तबरेज शम्‍सी (Tabraiz Shamsi) दक्षिण अफ्रीका (South Africa cricket crew) टीम के परमानेंट मेंबर नहीं बन पाए हैं. खराब फिटनेस और प्रदर्शन में स्थिरता न होना इसका कारण माना जा सकता है. 34 साल के ‘चाइनामैन’ बॉलर शम्‍सी 8 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक महज 51 वनडे और 69 टी20 ही खेल सके हैं. बाएं हाथ के इस रिस्‍ट स्पिनर शम्‍सी की गुगली पढ़ने में अच्‍छे-अच्‍छे बैटर नाकाम होते हैं लेकिन खराब फील्डिंग और फिटनेस उनकी राह में बाधा बनती रही है. यही शम्‍सी टी20 वर्ल्‍डकप 2024 में दक्षिण अफ्रीका के मुख्‍य बॉलर साबित हो रहे हैं और टीम की जीत में अहम रोल निभा रहे हैं.

हालांकि शम्‍सी से ज्‍यादा विकेट एनरिक नोर्किया (13) और कगिसो रबाडा (12) ने लिए हैं लेकिन इन दोनों तेज गेंदबाजों से 4 मैच कम खेलकर 11 विकेट (औसत 9.27 और स्‍ट्राइक रेट 7.37) लेना शम्‍सी को स्‍पेशल बनाता है. अफगानिस्‍तान के खिलाफ पहले सेमीफाइनल (Afghanistan vs South Africa, 1st Semi Last) मे आज फिर शम्‍सी ने अपनी फिरकी से असर छोड़ते हुए 6 रन देकर 3 विकेट लिए और विपक्षी टीम को 56 रन पर समेटने में अहम योगदान दिया. उन्‍होंने मैच में महज 11 गेंदें फेंकी और करीम जनत, नूर अहमद और नवीन उल हक को पवेलियन लौटाया. मैच में 9 विकेट की आसान जीत हासिल करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार टी20 वर्ल्‍डकप के फाइनल में स्‍थान बनाया है. दूसरे सेमीफाइनल में आज ही भारतीय टीम का मुकाबला इंग्‍लैंड (IND Vs ENG) से होगा.

T20 World Cup, T20 World Cup 2024, Afghanistan vs South Africa, SA vs AFG, 1st SemiFinal, Tabraiz Shamsi, South Africa cricket team, टी20 वर्ल्‍डकप 2024, टी20 वर्ल्‍डकप, अफगानिस्‍तान Vs दक्षिण अफ्रीका, पहला सेमीफाइनल, तबरेज शम्‍सी, दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

टूर्नामेंट में शम्‍सी का अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. अपने 4 मैचों में से 3 में जहां उनका प्रदर्शन टॉप क्‍लास रहा, वहीं एक मैच में बेहद खराब प्रदर्शन के कारण उन्‍हें अपयश भी झेलना पड़ा. दक्षिण अफ्रीका टीम ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट की जीत के साथ की लेकिन शम्‍सी को नेपाल के खिलाफ चौथे मैच में ही प्‍लेइंग XI में स्‍थान मिल पाया. इस मैच का पूरा फायदा उठाते हुए उन्‍होंने 19 रन देकर 4 विकेट लिए और प्‍लेयर ऑफ द मैच रहे. बाद में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ अहम मैच में भी उन्‍होंने छाप छोड़ी और 27 रन देकर तीन विकेट लेते हुए फिर प्‍लेयर ऑफ द मैच बने. इस मैच में उन्‍होंने काइल मेयर्स,रोस्‍टन चेज और शेरफेन रुदरफोर्ड को आउट किया.

टीम इंडिया के पास ‘हिसाब चुकाने’ का मौका, स्‍ट्राइक रेट में इंग्‍लैंड के बैटर भारी लेकिन भारत के पास X फैक्‍टर

अमेरिका के खिलाफ मैच में हुई थी ‘धुलाई’

हालांकि इन दोनों मैचों के बीच शम्‍सी के प्रदर्शन में बड़ा ‘डाउनफाल’ भी आया. नईनवेली अमेरिकी टीम के खिलाफ उनकी चकाचक धुलाई हुई और चार ओवर में 50 रन ‘लुटाने’ के बावजूद वे एक ही विकेट ले पाए. इस खराब विश्‍लेषण के साथ मौजूदा वर्ल्‍डकप का सबसे महंगा बॉलिंग विश्‍लेषण शम्‍सी के नाम पर दर्ज हो गया था. वह तो भला हो ऑस्‍ट्रेलिया के मार्कस स्‍टोइनिस का, जिन्‍होंने टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबले में 4 ओवर में 56 रन देकर शम्‍सी का यह ‘अनचाहा’ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. शम्‍सी अब इस बात की तसल्‍ली कर सकते हैं कि टी20 वर्ल्‍डकप 2024 का सबसे महंगी बॉलिंग का रिकॉर्ड अब उनके नाम नहीं रह गया है.

T20 वर्ल्‍डकप 2021 में टीम को जिताई थी ट्रॉफी, अब आधा दर्जन कैच छोड़कर बना ‘विलेन’, सोशल मीडिया पर हो रहा ट्रोल

टूर्नामेंट में शम्‍सी का प्रदर्शन
बनाम नेपाल : 4/19
बनाम अमेरिका : 1/50
बनाम वेस्‍टइंडीज : 3/27
बनाम अफगानिस्‍तान : 3/6

कुलदीप यादव से मिलता-जुलता है क्रिकेट का सफर
शम्‍सी का क्रिकेट का सफर भारत के चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव से मिलता-जुलता है. कुलदीप की तरह शम्‍सी भी शुरुआत में तेज गेंदबाजी करते थे लेकिन कोच ने कहा कि उनके पास तेज गेंदबाजी लायक तेजी और कौशल नहीं है. उन्‍हें स्पिनर बनने की सलाह मिली. ऐसे में शम्‍सी ने बाएं हाथ से स्पिन बॉलिंग शुरू की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्‍होंने 2015 में कैरेबियन प्रीमियर लीग में 11 विकेट लिए और इस वर्ष के अफ्रीका टी20 कप के लिए ईस्‍टर्नस क्रिकेट टीम में स्‍थान बनाया. इसके बाद तो शम्‍सी अपने प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका टीम में प्रवेश की राह बनाते गए. 7 जून 2016 को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वनडे खेलकर उन्‍होंने इंटरनेशनल डेब्‍यू किया. मैच में 8 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट लिया. शम्‍सी ने अब तक दो टेस्‍ट, 51 वनडे और 69 टी20 मैच खेले हैं. टेस्‍ट में 6, वनडे में 72 और टी20I में 89 विकेट उन्‍होंने हासिल किए हैं. टी20I में 24 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है. कुलदीप की तरह शम्‍सी को भी इस वर्ल्‍डकप में टीम के शुरुआती मैचों की प्‍लेइंग XI में स्‍थान नहीं मिला था.

T20 वर्ल्‍डकप से पंत की वर्ल्‍ड क्रिकेट में धांसू वापसी, धोनी व अन्‍य दिग्‍गज पिछड़े

तीसरे टी20 वर्ल्‍डकप को अब तक बनाया यादगार
तबरेज शम्‍सी का यह तीसरा वर्ल्‍डकप है. टूर्नामेंट के 11 मैचों में शम्‍सी ने अब तक 12.13 के औसत और 6.83 की इकोनॉमी से 23 विकेट हासिल किए हैं. वे 2021 और 2022 की दक्षिण अफ्रीकी टीम का भी हिस्‍सा रहे हैं. 2021 के वर्ल्‍डकप में उन्‍होंने 5 मैचों में 15.12 के औसत से 8 और 2022 के वर्ल्‍डकप में 2 मैचों में 14.00 के औसत से 4 विकेट लिए थे. मौजूदा वर्ल्‍डकप में 4 मैचों में अब तक उन्‍होंने 13.5 ओवर्स में 102 रन देकर 11 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनका बॉलिंग औसत 9.27, इकोनॉमी 7.37 और स्‍ट्राइक रेट 7.5 का रहा है. फाइनल में भी वे दक्षिण अफ्रीकी टीम की बॉलिंग के ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं.

पहला टेस्‍ट शतक,स्‍कोर, कोचिंग..जॉन राइट और गैरी कर्स्‍टन के करियर से जुड़ी समानताएं

जश्‍न मनाने के सिग्‍नेचर स्‍टाइल के कारण भी चर्चा में रह चुके

T20 World Cup, T20 World Cup 2024, Afghanistan vs South Africa, SA vs AFG, 1st SemiFinal, Tabraiz Shamsi, South Africa cricket team, टी20 वर्ल्‍डकप 2024, टी20 वर्ल्‍डकप, अफगानिस्‍तान Vs दक्षिण अफ्रीका, पहला सेमीफाइनल, तबरेज शम्‍सी, दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

शम्‍सी ने एक समय विकेट हासिल करने के बाद जश्‍न मनाने के अपने अंदाज के कारण चर्चा बटोरी थी. बैटर को आउट करने के बाद वे अपना शू निकालकर इसे कान पर इस तरह लगाते थे मानो मोबाइल पर किसी को बात कर रहे हों. जश्‍न मनाने के उनके इस सिग्‍नेचर स्‍टाइल के वीडियो एक समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. हालांकि इस अंदाज पर उठे विवाद के बाद अब उन्‍होंने इस तरह से जश्‍न मनाना बंद कर दिया है.

Tags: Icc T20 world cup, IND vs ENG, India Vs England, South africa, South Africa Cricket, T20 World Cup

Akshay kumar referred to as vashu bhagnani amid rumours of 250 cr debt | 250 करोड़ के कर्ज की खबरों पर अक्षय की दरियादिली: ​​​​​​​वाशु भगनानी को कॉल कर कहा-  चिंता मत करना, मदद चाहिए तो बताइए; सनी-सुनील ने भी कॉल किया

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बीते कई दिनों से खबरें थीं कि वाशु भगनानी 250 के कर्जे में डूबे हुए हैं, जिससे उनके प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट का ऑफिस बिक रहा है। हालांकि उन्होंने खुद एक ऑफिशियल स्टेटमेंट देकर इन खबरों को अफवाह बताया है। अब वाशु भगनानी ने बताया है कि ऑफिस बिकने की खबर सुनकर अक्षय कुमार ने उन्हें कॉल किया था। अक्षय ने उन्हें कहा था कि वो उनकी मदद करेंगे।

वाशु भगनानी ने बताया है, ‘अक्षय वो पहला शख्स था जिसने मुझे कॉल कर कहा था कि परेशान मत होना। अगर आपको किसी तरह की मदद चाहिए हो तो मुझे बताइए। उसने मुझे बिना शर्त मदद दी। मुझे सनी देओल, सुनील शेट्टी और पुराने दोस्त डेविड धवन का भी कॉल आया था। मैं उन सभी लोगों से बेहद प्रभावित हूं, वो हमेशा मेरे साथ खड़े रहते हैं।’

अक्षय कुमार हाल ही में वाशु भगनानी के प्रोडक्शन की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आए हैं।

अक्षय कुमार हाल ही में वाशु भगनानी के प्रोडक्शन की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आए हैं।

फिल्म इंडस्ट्री को अपना पहला प्यार बताते हुए वाशु भगनानी ने कहा है, ‘मुझे फिल्म इंडस्ट्री से प्यार है। ये मेरी जान है। यहां अब भी कई इमोशनल लोग हैं, जो मेरे हर अच्छे बुरे समय में मेरे साथ रहते हैं।’

पूजा एंटरटेनमेंट का ऑफिस बिकने की थीं खबरें

बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से खबरें सुर्खियों में थीं कि वाशु भगनानी ने 250 करोड़ का कर्ज चुकाने के लिए प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट का ऑफिस बेच दिया है। साथ ही कहा जा रहा था कि उन्हें फिल्म बडे़ मियां छोटे मियां फ्लॉप होने से बड़ा नुकसान हुआ है।

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा गया है, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां फ्लॉप होने से कंपनी को बड़ा नुकसान पहुंचा है। भगनानी के पास कर्ज चुकाने के लिए दफ्तर बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। खबरें ये भी रहीं कि प्रोडक्शन हाउस में काम करने वालों को पिछले 2 सालों से सैलरी नहीं दी गई है। कर्ज के चलते पूजा एंटरटेनमेंट के 80 प्रतिशत स्टाफ में भी कटौती की गई है।

इन खबरों के बीच वाशु भगनानी ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर बताया था कि उनका ऑफिस बिका नहीं है, उसे री-डेवलपमेंट के लिए दिया है। वाशु भगनानी ने बताया है कि वो अपने ऑफिस को एक लग्जरी हाउसिंग टावर में बदल रहे हैं। जिसके चलते पूजा एंटरटेनमेंट का ऑफिस पुरानी जगह शिफ्ट किया गया है।

बताते चलें कि वाशु भगनानी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर हैं। उनके बेटे जैकी भगनानी भी प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। वाशु भगनानी ने साल 1986 में प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट की शुरुआत की थी। प्रोडक्शन हाउस होने के साथ-साथ ये एक डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी भी है। इस प्रोडक्शन की पहली फिल्म 1995 की कूली नं 1 थी, जो सुपरहिट रही थी। इसके बाद इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले ‘हीरो नं 1’, ‘बीवी नं 1’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘रहना है तेरे दिल में’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी जबरदस्त हिट फिल्में प्रोड्यूस की गई हैं।

बीजापुर में CAF कैंप में जवान ने खुद को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

रामपुरम के सीएएफ 15 वाहिंनी कैंप में एक जवान ने सर्विस राइफल से कनपटी में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश। गोली चलने की आवाज से कैंप में हड़कंप मच गया। वहीं गंभीर रूप से घायल जवान को भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थय केंद्र लाया गया।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 10:42:06 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 12:07:14 PM (IST)

फाइल फोटो

नईदुनिया प्रतिनिधि, बीजापुर। रामपुरम के सीएएफ 15 वाहिंनी कैंप में एक जवान ने सर्विस राइफल से कनपटी में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश। गोली चलने की आवाज से कैंप में हड़कंप मच गया। वहीं गंभीर रूप से घायल जवान को भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थय केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी अनुसार बीजापुर से घायल जवान को जगदलपुर भेजने की तैयारी की जा रही है। जवान कि हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। जवान का नाम मनोज दिनकर ग्राम भोगांव जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला है। खुद को गोली मारने का कारण अभी अज्ञात है पुलिस मामले की जांच कर रही है। बीजापुर के एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इस मामले की पुष्टि की है। (खबर अपडेट की जा रही है)

CM Jandarshan में शामिल होने पहुंचे लोगों का पहली बार माला और तिलक से हुआ स्‍वागत, मुख्‍यमंत्री साय सुन रहे समस्‍या

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) का जनदर्शन (Jandarshan) आज से आरंभ हो रहा है। जनदर्शन में जुट रहे नागरीकगणों का स्वागत अतिथि देवो भव की परंपरा के अनुकूल पुष्पमाला से स्वागत कर किया जा रहा है। जनदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री आवास में जुट रहे हैं।

By Nai Dunia Information Community

Edited By: Nai Dunia Information Community

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 11:46:27 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 11:48:34 AM (IST)

CM Jandarshan में शामिल होने पहुंचे लोगों का पहली बार माला और तिलक से हुआ स्‍वागत, मुख्‍यमंत्री साय सुन रहे समस्‍या

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) का जनदर्शन (Jandarshan) आज से आरंभ हो रहा है। जनदर्शन में जुट रहे नागरीकगणों का स्वागत अतिथि देवो भव की परंपरा के अनुकूल पुष्पमाला से स्वागत कर किया जा रहा है। जनदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री आवास में जुट रहे हैं।

मुख्यमंत्री के जनदर्शन के प्रति लोगों में काफी उत्सुकता और उत्साह है। जनदर्शन में आ रहे लोगों में प्रदेश के कोने-कोने से आ रहे नागरिक शामिल हैं। जनदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री, प्रदेश भर से जुटे नागरिकों से संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे एवं इनके त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश देंगे।

साथ ही वे योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी भी लेंगे। आम जनता की सुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री निवास में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री साय की मंशा अनुरूप सुशासन और पारदर्शिता के माध्यम से जनकल्याण को बढ़ावा देने के लक्ष्य को लेकर जनदर्शन हर सप्ताह गुरुवार को किया जाएगा।

बिना खेले फाइनल में भारत पहुंच सकता है, गुयाना से आ रही ऐसी खबर, इंग्लैंड का कटेगा पत्ता, जानिए कैसे

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच आज रात खेला जाना है. भारतीय समय के मुताबिक 8 बजे इसे शुरु किया जाएगा. पिछली बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड से हार मिली थी. इस बार हालात अलग हैं और टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रही है. गुयाना से खबर भी ऐसी आ रही है जिससे रोहित शर्मा की टीम बिना मैच में उतरे ही फाइनल में जगह पक्की कर लेगी.

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप सेमीफाइनल पर बारिश का साया है. इस मैच से पहले 90 फीसदी बारिश की आशंका जताई जा रही है. पिछले दो दिन में यहां जोरदार बारिश हुई है यहां तक कि जिस दिन टीम इंडिया सेमीफाइनल खेलने के लिए गुयाना पहुंची तूफान तक उठे थे. Accuweather के मुताबिक स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक 35 से 70 फीसदी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. मैच स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 10.30 बजे से खेला जाना है.

बिना खेले भारत फाइनल में
अगर बारिश की वजह से मैच में खलल आई तो इसे कम से कम 5 से 10 ओवर का कराए कराए जाने की कोशिश की जाएगी. अगर ऐसा नहीं हो पाया तो नतीजा सुपर ओवर के जरिए निकाला जाएगा. यह भी संभव नहीं हुआ तो भारतीय बिना खेले ही फाइनल में पहुंच जाएगी. आईसीसी के नियम के मुताबिक जो टीम ग्रुप में टॉप पर रहती है उसे ही आगे बढ़ने का मौका मिलता है. सुपर 8 में भारत अपने ग्रुप में टॉप पर थी जबकि इंग्लैंड की टीम ने दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया था.

FIRST PUBLISHED : June 27, 2024, 11:18 IST

Monsoon Information: दिल्ली में झमाझम, गर्मी से मिली राहत, जानिए किस राज्य में भारी बारिश के अलर्ट के बाद स्कूल-कॉलेज बंद

दिल्ली-एनसीआर में यह प्री-मानसून बारिश है। मौसम विभाग ने यहां मानसून के आगमन की कोई तारीख नहीं बताई है, लेकिन आमतौर पर 27 से 29 जून के बीच मानसून का मंगल प्रवेश हो जाता है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 11:00:38 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 11:00:38 AM (IST)

Monsoon News: दिल्ली में झमाझम, गर्मी से मिली राहत, जानिए किस राज्य में भारी बारिश के अलर्ट के बाद स्कूल-कॉलेज बंद
यूपी, बिहार और राजस्थान में भी मानसूनी बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. देश के अधिकांश हिस्सों पर मानसून एक्टिव
  2. एमपी के शहरों में रिमझिम बारिश का अनुमान
  3. छत्तीसगढ़ के बस्तर में भारी बारिश का आसार

एजेंसी, नई दिल्ली (Climate Updates)। देश के बड़े हिस्से में मानसून एक्टिव हो गया है। गुरुवार सुबह राजधानी दिल्ली और इससे सटे एनसीआर के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। यहां पढ़िए राज्यवार वेदर रिपोर्ट

दिल्ली-NCR: जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और नोएडा को लेकर अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले तीन दिन बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, 30 जून को दिल्ली में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश: इंदौर-भोपाल में झमाझम बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में मानसून की आमद हो चुकी है। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर समेत अधिकांश शहरों में छिटपुट बारिश का दौर जारी है। आने वाले दिनों में झमाझम बारिश का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, दमोह समेत कुछ इलाका ऐसा भी है जहां लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। (विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

naidunia_image

छत्तीसगढ़: 1 जुलाई से बढ़ जाएगा मानसूनी बारिश का दायरा

छत्तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि 1 जुलाई से मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। अधिकांश हिस्से में अगले पांच दिन बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बस्तर में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। (विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

naidunia_image

केरल: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

केरल के बड़े हिस्से में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण भारी बारिश हो रही है। आईएमडी ने कई जिलों में बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के छह जिलों – पथनमथिट्टा, कोट्टायम, अलाप्पुझा, इडुक्की, एर्नाकुलम और वायनाड में गुरुवार को स्कूल और कॉलेज बंद हैं।

Kangana Ranaut is not going to take a break from movies for politics, will announce subsequent film quickly, affirm supply | राजनीति के लिए फिल्मों से ब्रेक नहीं लेंगी कंगना रनोट: संसद सत्र के बाद ‘इमरजेंसी’ का प्रोमोशन करेंगी, जल्द कर सकती है अगली फिल्म की भी अनाउंसमेंट

8 मिनट पहलेलेखक: अमित कर्ण

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट ने लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ले ही है। पुराने इंटरव्यू में कंगना ने कहा था कि अगर वो चुनाव जीतती हैं, तो फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देंगी, हालांकि वह आगे फिल्मी पारी भी जारी रखेंगी। उनके करीबियों ने इस पर कन्फर्मेशन दे दी है। उन्होंने कंगना की अपकमिंग रिलीज ‘इमरजेंसी’ से जुड़ी अहम जानकारी दी है। फिल्म तो ‘चंदू चैंपियन’ के साथ ही रिलीज होनी थी पर चुनावी व्यस्तताओं के चलते उस डेट पर फिल्म नहीं आ सकी। हालांकि फिल्म को जल्द ही रिलीज करने की तैयारियां चल रही हैं।

राजनीतिक और फिल्मी करियर में बैठाएंगी तालमेल

कंगना से जुड़े करीबी सूत्रों ने कहा, ‘एक बार संसद सत्र खत्म हो जाए तो फिल्म रिलीज पर तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। कोशिश तो फिल्म को 25 जून को ही रिलीज करने की थी, क्योंकि उसी डेट को 1975 में इमरजेंसी लगाई गई थी। हालांकि वह डेट भी टल गई। अब ये 6 सितंबर को रिलीज होगी। कंगना राजनीति के मैदान में अपनी पहली पारी के साथ ही फिल्मी जर्नी को भी जारी रखेंगी। अगली फिल्म पर तो बहुत जल्द अनाउंसमेंट आ सकती है।

चर्चा है कि कंगना के पास आनंद एल राय की ‘तनु वेड्स मनु 3’ और अलौकिक देसाई की माइथोलॉजिकल ड्रामा ‘सीता- द इनकार्नेशन’ जैसी फिल्में भी हैं। इन पर हाल-फिलहाल में कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

रिसर्च वर्क और कमर्शियल वैल्यू में सटीक बैलेंस रखा गया है- राइटर जंयत

फिल्म इमरजेंसी के एसोसिएट राइटर जयंत सिन्हा बताते हैं, ‘फिल्म में काफी रिसर्च वर्क है, पर इसका मतलब यह नहीं है कि इसकी कमर्शियल वैल्यू को किनारे पर रख दिया गया है। दोनों पहलुओं में सटीक संतुलन साधा गया है। इंदिरा गांधी से जुड़ी कई ऐतिहासिक जरूरी जगहों पर रिसर्च के लिए लोग गए, जैसे इंदिरा गांधी मेमोरियल, फिर लखनऊ विधानसभा की लाइब्रेरी। वहां बुक फॉर्म में तत्कालीन लोकसभा की प्रोसिडिंग रखी हुई हैं। हमने 1975 से 77 तक और फिर जिस पीरियड में इमरजेंसी लगी थी तब तक की लोकसभा में बहस क्या होती थीं, वह सारी रिसर्च वहां से ली है।’

फिल्म इमरसेंजी के एसोसिएट राइटर जयंत सिन्हा।

फिल्म इमरसेंजी के एसोसिएट राइटर जयंत सिन्हा।

वसंत साठे और अटली जी की बहस खंगाली गई

जयंत आगे बताते हैं, ‘उस जमाने के जो दिग्गज लीडर थे, वसंत साठे और अटल बिहारी बाजपेयी। उनकी आपस में क्या बहस होती थीं, वह खंगाली गईं। उसका सार निकालकर हमने फैक्ट्स के साथ मैच किया। लखनऊ विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं ब्रजेश पाठक जी के साथ मेरा पर्सनल कॉन्टैक्ट हुआ था और फिर उन्होने मुझे लखनऊ लाइब्रेरी जाने की इजाजत दी थी, क्योंकि वहां किसी को जाने की इजाजत नहीं है, वो सरकारी लाइब्रेरी है। तो हमने वहां से फैक्ट्स निकाले और डिटेल्स मैच कीं और तब जाकर यह फिल्म बनी है।

फिल्म का पहला रिसर्च 500 पन्नों में सिमट पाया

जयंत के शब्दों में, ‘पहला ड्राफ्ट 130 पन्नों का था, जिसे हमने कम करके 100 पन्नों के अंदर लाया था, लेकिन बायोपिक जब आप लिखते हो और ऐसी चीजें करते हो, तो उसका फाइनल ड्राफ्ट से कुछ करना नहीं होता है। जैसे 100 पेजेस से आपकी 2 घंटे की फिल्म बनेगी या डेढ़ घंटे की बनेगी, उसमें आपको सभी असल चीजों को देखना पड़ता है। हमारा जो रिसर्च डॉक्यूमेंट था वो 500 पन्नों से ज्यादा का था और उस पर मैने अपनी एक किताब भी लिखी हुई है, ‘डॉटर ऑफ इंडिया’।’

डेढ़ सालों की रिसर्च रही, कई किताबों को पढ़कर निकाला सार

बकौल जयंत, ‘रिसर्च में हमें डेढ़ साल का समय लगा। मतलब डेढ़ से दो साल तो प्रॉपर हमारी रिसर्च चली। इंदिरा जी की सबसे पहली बायोग्राफी कैथरीन फ्रैंक ने लिखी थी। बुक का नाम था ‘इंदिरा- द लाइफ ऑफ इंडिया नेहरू गांधी’। वो बहुत मोटी किताब थी। जनरल लैंग्वेज में कहें तो पूरी किताब को पढ़कर उसका निचोड़ निकालना। फिर कूमी कपूर की बुक ‘द इमरजेंसी: ए पर्सनल हिस्ट्री’ पढ़ना, इसके बाद में कुलदीप नायर ने जो बुक ‘इमरजेंसी की इनसाइड स्टोरी’ लिखी थी। फिर खुशवंत सिंह ने जो लिखी थी। वहीं एंटी इमरजेंसी के जो राइटर थे उन्हें भी पढ़ना और जो प्रो इमरजेंसी थीं उन्हें भी पढ़ना था।

फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग के समय ली गई तस्वीर।

फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग के समय ली गई तस्वीर।

जर्मन राइटर और पुपुल जयकर का भी पहलू फिल्म में दिखेगा

कैथरीन फ्रैंक एक जर्मन राइटर थीं और उन्होंने उस जमाने में बुक लिखी थी। उसके अलावा पुपुल जयकर ने भी बुक लिखी थी, वह इंदिरा जी की निजी सहायक थीं। कहा जाए तो इंदिरा जी की नजदीकी मित्र थीं, उनकी भी एक किताब है। हमारे पास जो ऑफिशियल राइट्स थे वो कूमी कपूर की बुक के थे। इसके अलावा किताबें तो बहुत सारी थीं। फिल्म के डीओपी तेत्सुओ नगाटा थे। यह जापान के हैं, जिन्होंने कंगना की ‘धाकड़’ भी की थी। फिल्म में एक्शन निक पॉवेल का है। वह हॉलीवुड से हैं।

फिल्म पर रितेश शाह भी राइटर, पहला ड्राफ्ट उन्होंने लिखा

जयंत के मुताबिक ‘इसका पहला ड्राफ्ट रितेश शाह ने लिखा था। जब मैं ‘मणिकर्णिका’ में ऑन बोर्ड था, तब मैं एक एसोसिएट राइटर था। इसमें मेरा स्क्रीनप्ले और डायलॉग भी है। स्टोरी कंगना मैम की है और स्क्रीनप्ले और डायलॉग में रितेश शाह और मैं भी हूं। जयंत दावा करते हैं कि कंगना जी एमपी बन गई हैं तो आलोचकों को लग रहा होगा कि यह एक प्रोपेगेंडा है टारगेट करने के लिए, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। हमारी फिल्म अनाउंस हुई थी 2021 में और उनको टिकट मिला था 2024 में। तो तब तो हमको पता नहीं था। ऐसा सवाल आता है कि क्या यह एंटी इंदिरा फिल्म है या एंटी कांग्रेस फिल्म। तो कोई भी किसी को एंटी दिखाने के लिए अपना करिअर दांव पर नहीं लगा सकता है। कंगना आगे भी फिल्म करेंगी।’