Ambikapur Information : व्यवसायी भाइयों की हत्या : दो को आजीवन कारावास

Ambikapur Information : लगभग चार वर्ष पूर्व अंबिकापुर के ब्रम्ह रोड निवासी दो व्यवसायियों की गोली मार हत्या करने पश्चात शव को दफनाने वाले दो आरोपितों आकाश गुप्ता व उसके सहयोगी सिद्धार्थ यादव को अंबिकापुर के न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

By Asim Sen Gupta

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 09:51:35 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 09:51:35 PM (IST)

Ambikapur News : व्यवसायी भाइयों की हत्या : दो को आजीवन कारावास

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर : लगभग चार वर्ष पूर्व अंबिकापुर के ब्रम्ह रोड निवासी दो व्यवसायियों की गोली मार हत्या करने पश्चात शव को दफनाने वाले दो आरोपितों आकाश गुप्ता व उसके सहयोगी सिद्धार्थ यादव को अंबिकापुर के न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में दो अन्य को भी नामजद किया गया था लेकिन साक्ष्य के अभाव में वे दोषमुक्त करार दिए गए हैं।

अतिरिक्त लोक अभियोजक राकेश सिन्हा ने बताया कि प्रकरण की सुनवाई अंबिकापुर के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश मोनिका जायसवाल के न्यायालय में हुई। गुरुवार को प्रकरण में फैसला आया। बताते चलें कि अंबिकापुर के ब्रम्हरोड निवासी व्यवसायी सौरभ अग्रवाल (27) वर्ष व सुनील अग्रवाल 40 वर्ष चचेरे भाई थे। दोनों 10 अप्रैल 2020 की रात घर से अचानक गायब हो गए थे। उनका मोबाइल स्वीच ऑफ आने लगा था। दूसरे दिन 11 अप्रैल को स्वजन की सूचना पर पुलिस उनकी खोजबीन में लगी थी।इसी बीच देर शाम दोनों की कार शहर के आकाशवाणी चौक के पास लावारिस हालत में मिली थी।

फिर पुलिस ने उस क्षेत्र के सीसी फुटेज को चेक किया तो एक कार से निकले युवक की पहचान सिद्धार्थ यादव के रूप में हुई। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने ब्रम्हरोड निवासी दोनों व्यवसायी के पड़ोसी आकाश गुप्ता का नाम बताया था। जब पुलिस ने आकाश गुप्ता को भी हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने 10 अप्रैल की रात ही दोनों की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली थी। हत्या करने के बाद दोनों की लाश आकाश के घर के पीछे योजना के तहत खोदे गए गड्ढे में दबा दिया था।

अतिरिक्त लोक अभियोजक राकेश सिन्हा के अनुसार हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी। मृतक सौरभ व उसके चचेरे भाई सुनील अग्रवाल का आकाश के घर आना-जाना था। वे साथ में बैठकर कैरम भी खेलते थे। आकाश ने उनकी हत्या की योजना बनाई थी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने घटना के पहले से ही अपने घर के पीछे की परछी में गड्ढा खोदना शुरु कर दिया था। इस काम में उसके कथित ड्राइवर सिद्धार्थ यादव ने सहयोग किया था।

साउथ अफ्रीका से बुरी तरह पिटा अफगानिस्‍तान, तो दिग्‍गज ने पिच पर फोड़ा ठीकरा, बोले- शुक्र है कोई चोटिल नहीं हुआ
हाइलाइट्स

साउथ अफ्रीका और अफगानिस्‍तान के बीच पहला सेमीफाइनल मैच हुआ.अफगानिस्‍तान ये मैच बुरी तरह हारकर टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर हो गई है. अफगानिस्‍तान मैच में साउथ अफ्रीका के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्‍य नहीं दे पाई.

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में पहला सेमीफाइनल हुआ तो हर किसी को यह उम्‍मीद थी कि अब तक लीग स्‍टेज और सुपर-8 में शानदार प्रदर्शन करती आ रही अफगानिस्‍तान की टीम फिर कोई बड़ा उलटफेर कर सकती है. हालांकि ऐसा हुआ नहीं. पूरी अफगान टीम 56 रन पर ही ढेर हो गई. साउथ अफ्रीका ने बेहद आसानी से इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर ली.  जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर ने अफगानिस्तान के दक्षिण अफ्रीका से नौ विकेट से हारने के बाद टी20 विश्व कप सेमीफाइनल की पिच को ‘खतरनाक’ करार दिया.

असामान्य उछाल और सीम मूवमेंट के सामने अफगानिस्तान की टीम 11.5 ओवर ही बैटिंग कर पाई. फ्लावर ने ‘ईएसपीनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘ आप टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के अफगानिस्तान के फैसले पर दोष नहीं मढ़ सकते हैं. वह पहले बल्लेबाजी कर लक्ष्य का बचाव करने के मामले में शानदार रहे हैं.’’ उन्होंने कहा,‘‘ इस पिच पर हालांकि पहले बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल था. आपको यह नहीं पता था कि इस पिच पर संघर्ष करने के लिए कितने रन की जरूरत होगी.’’

यह भी पढ़ें:- हम बुमराह-अर्शदीप पर निर्भर रहे तो… नॉकआउट से पहले कपिल देव की टीम इंडिया को नसीहत, याद दिलाया 1983 का गेम प्‍लान

एंडी फ्लावर ने कहा, ‘‘ कुछ गेंद बल्लेबाज के करीब टप्पा खाने के बावजूद कंधे और गर्दन तक उछल रही थी. ऐसी एक गेंद विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के ऊपर से चार रन के लिए चली गयी. मैं इस बात को लेकर खुश हूं कि कोई चोटिल नहीं हुआ.’’ आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के कोचिंग टीम में शामिल फ्लावर ने कहा कि पिच में मौजूद दरारों को देखकर पता चल गया था कि इससे असामान्य उछाल मिलेगा.

एंडी फ्लावर ने कहा, ‘‘आपने स्क्वायर क्षेत्र के ऊपर से कुछ दिलचस्प दृश्य शॉट देखे और कुछ लोग इसे पूरी तरह से नयी पिच बता रहे थे लेकिन अगर इस पिच की स्थिति खराब थी तो वे उस पिच का इस्तेमाल कर सकते थे जो पहले इस्तेमाल की गई थी.’’

Tags: Afghanistan Cricket, Icc T20 world cup, South Africa Cricket, T20 World Cup

Nana Patekar was shocked by the demise of his son | बेटे की मौत से नाना पाटेकर को लगा था सदमा: बोले-‘मैं एक दिन में 60 सिगरेट पीता था, लोग बदबू के कारण मेरी कार में नहीं बैठते थे’

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

वेटरन एक्टर नाना पाटेकर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की है। उन्होंने बताया कि जब उनके बेटे का निधन हो गया था तो उन्हें सिगरेट की लत लग गई थी। नाना ने बताया कि उनके बड़े बेटे की तबीयत तब से ही खराब रहती थी जब से वो पैदा हुआ था। उसका नाम दुर्वासा था और ढाई साल की उम्र में उसका निधन हो गया था।

बेटे की मौत के गम से उबरने में नाना को काफी वक्त लगा था।

बेटे की मौत के गम से उबरने में नाना को काफी वक्त लगा था।

एक दिन में 60 सिगरेट पीते थे नाना

नाना बोले, ‘उसे एक आंख में दिक्कत थी जिसके बारे में हमें पता नहीं था। मुझे जब पता चला तो बेहद बुरा लगा, मुझे लगा कि लोग क्या सोचेंगे कि नाना का बेटा कैसा है। मैंने तब ये नहीं सोचा कि मेरे बेटे पर क्या गुजर रही होगी और उस पर क्या बीत रही होगी। मैं बस ये सोचता था कि लोग मेरे बेटे के बारे में क्या सोचेंगे।’

नाना ने कहा कि उन्हें तगड़ा सदमा लगा जब उनके बेटे का निधन हो गया। नाना बोले, ‘उस वक्त मैं एक दिन में 60 सिगरेट पी जाया करता था, यहां तक कि नहाने के दौरान भी स्मोकिंग करता था लेकिन ये बेहद बुरी बात थी। कोई भी सिगरेट की बदबू की वजह से मेरी कार में बैठ तक नहीं पाता था। मैंने अल्कोहल नहीं पिया लेकिन मैं स्मोकिंग बहुत करता था।’

बहन के कारण छोड़ी स्मोकिंग

नाना ने आगे कहा, ‘सिर्फ अपनी बहन की वजह से मैंने स्मोकिंग छोड़ी थी। दरअसल, उसके भी एक बेटे की मौत हुई थी। एक दिन उसने मुझे स्मोकिंग के बाद खांसते हुए देखा तो वो बोली-‘अब और क्या होते देखना चाहते हो? ये सुनने के बाद मैंने स्मोकिंग छोड़ दी।’

बेटे मल्हार के साथ नाना।

बेटे मल्हार के साथ नाना।

बेटे मल्हार के पिता बने नाना

नाना ने 27 साल की उम्र में नील से शादी कर ली थी जो कि एक बैंक में ऑफिसर थीं। इसके बाद दोनों दो बेटों के पेरेंट्स बने। बड़े बेटे दुर्वासा की मौत के बाद नाना बेटे मल्हार के पिता बने थे।

73 साल के नाना के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने परिंदा, प्रहार, तिरंगा, क्रांतिवीर, खामोशी द म्यूजिकल समेत कई फिल्मों में काम किया है।

उन्होंने अब तक तीन नेशनल अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। 2013 में उन्हें सिनेमा में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

MP Climate Replace: बंगाल की खाड़ी में बढ़ी हलचल, भोपाल, उज्जैन, इंदौर में झमाझम वर्षा के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर के साथ ही अब बंगाल की खाड़ी में भी मानसूनी हलचल बढ़ने लगी है। कई इलाकों में हल्की वर्षा होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। महाराष्ट्र से केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 08:27:42 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 08:27:42 PM (IST)

मध्य प्रदेश में अच्छी वर्षा का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

HighLights

  1. चंबल अंचल में दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रवेश
  2. सीधी एवं सिंगरौली में ही है मानसून की दरकार
  3. प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में तेजी भी आने लगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर, श्यौपुर कला, भिंड, मुरैना, दतिया और निवाड़ी जिले में भी प्रवेश कर गया। अब सिर्फ सीधी एवं सिंगरौली के उत्तरी क्षेत्र में ही मानसून की दरकार है। बाकी पूरे प्रदेश में मानसून छा चुका है। इसके साथ ही प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में तेजी भी आने लगी है।

इसी क्रम में गुरुवार को सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक खजुराहो में 44, नौगांव में 28, पचमढ़ी में 26, छिंदवाड़ा में 13, भोपाल में 12, रायसेन में पांच, रतलाम में चार, नर्मदापुरम में तीन, उज्जैन एवं जबलपुर में दो और ग्वालियर में एक मिलीमीटर वर्षा हुई।

naidunia_image

बढ़ने लगी मानसूनी हलचल

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अरब सागर के साथ ही अब बंगाल की खाड़ी में भी मानसूनी हलचल बढ़ने लगी है। इस वजह से भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर एवं ग्वालियर संभाग के जिलों में झमाझम वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है। शेष क्षेत्र में हल्की वर्षा होने के आसार हैं।

बिहार तक बनी है द्रोणिका लाइन

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। गुजरात के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। इस चक्रवात से लेकर बिहार तक एक द्रोणिका लाइन बनी हुई है।

राजस्थान के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात है। महाराष्ट्र से केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है। अरब सागर से लेकर विदर्भ होते हुए बंगाल की खाड़ी तक भी एक द्रोणिका बनी हुई है।

मध्यप्रदेश में बढ़ने लगा बारिश का सिलसिला

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर से लगातार ऊर्जा मिलने के कारण मध्य प्रदेश में मानसून की वर्षा का सिलसिला बढ़ने लगा है। बंगाल की खाड़ी में अभी तक सुस्त पड़ी मानसूनी हलचल में भी अब सक्रियता बढ़ने लगी है।

उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। इस वजह से मध्य प्रदेश में अच्छी वर्षा का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

विशेषकर भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर संभाग के अधिकतर जिलों एवं ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। शेष जिलों में भी गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार हैं।

Janjgir-champa Information : मेरे एक दस्तखत से जिंदगी भर फ्री में मिलेगा राशन

नगर पंचायत खरौद में राशन कार्ड के लिए प्रतिवेदन में हस्ताक्षर करने के लिए पटवारी द्वारा तीन सौ रुपये रिश्वत मांगे जाने का वीडियो प्रसारित हो रहा है। पटवारी वीडियो में यह कहते दिख रहे हैं कि उनके एक दस्तखत से जिंदगी भर फ्री में चावल पाएंगे और अभी तीन सौ रुपये देने में इन्हें तकलीफ हो रही है।

By komal Shukla

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 08:14:02 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 08:14:02 PM (IST)

Janjgir-champa News : मेरे एक दस्तखत से जिंदगी भर फ्री में मिलेगा राशन

नईदुनिया न्यूज, जांजगीर- चांपा : नगर पंचायत खरौद में राशन कार्ड के लिए प्रतिवेदन में हस्ताक्षर करने के लिए पटवारी द्वारा तीन सौ रुपये रिश्वत मांगे जाने का वीडियो प्रसारित हो रहा है। पटवारी वीडियो में यह कहते दिख रहे हैं कि उनके एक दस्तखत से जिंदगी भर फ्री में चावल पाएंगे और अभी तीन सौ रुपये देने में इन्हें तकलीफ हो रही है।जानकारी के अनुसार पामगढ़ तहसील अंतर्गत नगर पंचायत खरौद में पदस्थ पटवारी पदुम लाल भगत से नगर के एक व्यक्ति से राशन कार्ड के प्रतिवेदन में हस्ताक्षर के लिए तीन सौ रुपये रिश्वत मांगे जाने का वीडियो प्रसारित हो रहा है। हालांकि नईदुनिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

उस व्यक्ति ने वीडियो का इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया। विडियो प्रसारित होते ही यह बात अधिकारियों तक भी पहुंच गई। अपर कलेक्टर एसपी वैद्य ने इस मामले में पटवारी के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश एसडीएम को दिया है। ज्ञात हो कि उक्त पटवारी को धान खरीदी के दौरान नशे में पाए जाने पर अपर कलेक्टर ने निलंबित करने का आदेश भी दिया था। नगरवासियों ने उस पटवारी को बहाल कर फिर से नगर में पदस्थ करने की मांग की थी और पटवारी को वहीं बहाल कर दिया गया था। इस बार पटवारी का नया कारनामा सामने आया है। हालांकि प्रसारित विडियो में जिसे रिश्वत की मांग की जा रही है उसकी पहचान नहीं हो सकी है। जांच ही उसका नाम स्पष्ट हो सकेगा।

”” पटवारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का विडियो उनके पास भी आया है। इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने पटवारी पदुमलाल भगत को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

वहीद उर्र रहमान

एसडएीम पामगढ़

मुझे हिंदी नहीं आती, दफा हो जाओ… अश्विन ने तमिलनाडु में चलाए जा रहे इस अभियान का किया विरोध, बताया अपना दर्द
हाइलाइट्स

रविचंद्रन अश्विन टीम इंडिया का अहम हिस्‍सा हैं.टेस्‍ट टीम में अश्विन अक्‍सर खेलते हुए नजर आते हैं. अश्विन ने तमिलनाडु में हिन्‍दी विरोधी अभियान का विरोध किया.

नई दिल्‍ली. भारतीय टीम के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन मूल रूप तमिलनाडु के रहने वाले हैं. चेन्‍नई में जन्‍में अश्‍विन तमिल भाषा के साथ-साथ हिन्‍दी और अंग्रेजी बोल सकते हैं. उन्‍होंने दक्षिण भारत के लोगों को हिन्‍दी सिखने की वकालत की. चेन्नई सुपर किंग्स के कंटेंट हेड राधाकृष्णन के साथ अपनी हाल ही में जारी किताब, “आई हैव द स्ट्रीट्स: ए कुट्टी क्रिकेट स्टोरी” के बारे में बातचीत करते हुए स्‍थानीय राजनीतिक दलों द्वारा हिन्‍दी विरोधी अभियान चलाए जाने की आलोचना की.

अश्विन ने बातचीत के दौरान अन्य भाषाओं को सीखने की आवश्यकता पर जोर देने के लिए कुछ किस्से साझा किए. उन्‍होंने कहा कि अगर कोई अपने मूल राज्य से परे करियर बनाना चाहता है तो यह जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि भाषा सीखना दूसरों से स्वीकृति पाने और बातचीत में योगदान देने में एक लंबा रास्ता तय कर सकता है. बता दें कि तमिलनाडु की पार्टी डीएमके राज्‍य में हिंदी विरोधी अभियान चलाया था. ‘हिंदी थेरियाडु पोडा’ नारा दिया गया, जिसका मतलब होता है कि मुझे हिंदी नहीं आती, दफा हो जाओ! अश्विन ने इस तरह की चीजों की आलोचना की.

यह भी पढ़ें:- हम बुमराह-अर्शदीप पर निर्भर रहे तो… नॉकआउट से पहले कपिल देव की टीम इंडिया को नसीहत, याद दिलाया 1983 का गेम प्‍लान

अश्विन ने हिंदी में बातचीत न कर पाने की अपनी चुनौतियों के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि दो माइंडसेट हो सकते हैं. एक गैर-हिंदी भाषी ‘हिंदी थेरियाडु पोडा’ कहने में गर्व महसूस कर सकता है. या फिर या वह हिंदी में बुनियादी बातचीत सीख सकता है या हिंदी भाषी लोगों से ठीक से संवाद कर सकता है ताकि भाषा संबंधित बाधा से बच सके.

Sharmila talked about daughter-in-law Kareena’s movie ‘crew’ | शर्मिला ने बहू करीना की फिल्म ‘क्रू’ पर की बात: बोलीं-‘फिल्म बेतुकी और समझ से परे थी लेकिन एंटरटेनिंग थी, भरोसा नहीं हुआ कि ये इतनी अच्छी होगी’

15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वेटरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने बहू करीना कपूर की पिछली रिलीज फिल्म ‘क्रू’ पर अपना रिएक्शन दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि फिल्म बेतुकी लेकिन अच्छी थी। यूट्यूब शो ‘दिल से विद कपिल सिब्बल’ पर दिए इंटरव्यू में शर्मिला ने कहा, ‘क्रू’ बेतुकी और समझ से परे फिल्म थी लेकिन एंटरटेनिंग थी’।

शर्मिला टैगोर और करीना कपूर।

शर्मिला टैगोर और करीना कपूर।

भरोसा नहीं हुआ कि इतनी अच्छी फिल्म होगी: शर्मिला

शर्मिला बोलीं, ‘सच कहूं तो मुझे पहले भरोसा ही नहीं हुआ कि यह फिल्म इतनी अच्छी होगी। इस फिल्म की कहानी मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई। तीन महिलाएं एक-दूसरे की मदद कर रही हैं। एक प्लेन उड़ा रही है तो दूसरी लैंड करवाने में मदद कर रही है। इस फिल्म ने उस बात को झूठा साबित किया जिसमें कहते हैं कि औरत ही औरत की दुश्मन होती है’।

शर्मिला ने आगे कहा कि एंटरटेनिंग होने के अलावा ‘क्रू’ को कमर्शियल सक्सेस भी मिली। इसने फीमेल एक्टर्स के लिए कई बेहतरीन फिल्मों के रास्ते खोले। ‘क्रू’ की सक्सेस से कई और फिल्ममेकर्स भी वुमन सेंट्रिक फिल्में बनाने के लिए प्रेरित होंगे।

फिल्म 'क्रू' में कृति, तब्बू और करीना कपूर।

फिल्म ‘क्रू’ में कृति, तब्बू और करीना कपूर।

वुमन सेंट्रिक फिल्मों पर भी बोलीं शर्मिला

शर्मिला ने दीपिका पादुकोण की फिल्म पीकू और इसी साल मार्च में रिलीज हुई फिल्म लापता लेडीज की सक्सेस पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्मों की सक्सेस से ये पता चलता है कि सिनेमा बदल रहा है और फीमेल सेंट्रिक फिल्मों को अब और सपोर्ट मिलना चाहिए।

फिल्म क्रू की बात करें तो ये 29 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी। इसने इंडियन बॉक्स-ऑफिस पर 90 करोड़ की कमाई की थी। इसमें करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के डायरेक्टर राजेश ए कृष्णन थे।

Ambikapur Information : बाइक की सीट में घुसा सांप, घंटो बाद मुश्किल से निकाला

शहर के छिदडांढ स्थित बजरंग होटल के समीप गुरुवार को दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक बाइक की सीट में सांप निकल आया। बाइक की सीट से सांप निकलता देख युवक बाइक छोड़कर वहां से भाग खड़ा हुआ। इस दौरान वहां मजमा लगा रहा। घंटो मशक्कत के बाद सांप को सीट से निकाला जा सका। इसके बाद दूसरा व्यक्ति बाइक को लेकर वहां से गया।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 07:40:35 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 07:40:35 PM (IST)

Ambikapur News : बाइक की सीट में घुसा सांप, घंटो बाद मुश्किल से निकाला

नईदुनिया न्यूज, बैकुंठपुर : शहर के छिदडांढ स्थित बजरंग होटल के समीप गुरुवार को दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक बाइक की सीट में सांप निकल आया। बाइक की सीट से सांप निकलता देख युवक बाइक छोड़कर वहां से भाग खड़ा हुआ। इस दौरान वहां मजमा लगा रहा। घंटो मशक्कत के बाद सांप को सीट से निकाला जा सका। इसके बाद दूसरा व्यक्ति बाइक को लेकर वहां से गया। इससे पूर्व ग्लेमर मोटर सायकिल सीजी 16 सीजी 9937 में कुछ देर तक तो बाइक के पास किसी की जाने की हिम्मत नहीं पड़ी। बाद में दूसरा व्यक्ति युवक की बाइक लेकर गया। युवक कहां का रहने वाला था, इसका पता नहीं चल सका।

पेयजल की समस्या से निबटने नपाध्यक्ष ने कराया बोर

नईदुनिया न्यूज, बैकुंठपुर: नगर पालिका शिवपुर चरचा में पेय जल की समस्या को देखते हुए गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष लालमूनि यादव के द्वारा बोरिंग कराया गया । उन्होने कहा कि नगर में पेयजल की समस्या बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए हमने तत्परता दिखाते हुए बोर खनन कराया जिससे वार्डों की समस्या दूर हो जाएगी। ज्ञात हो कि नगर में जल स्तर निम्न हो चुका है। नगर के कई बोर फेल हो चुके है। वर्तमान की समस्या पर नगर अध्यक्ष व उनकी टीम टैंकर के माध्यम से नगर के कई वार्डो में जल आपूर्ति कर रही है।

शहर में मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव नहीं

नईदुनिया न्यूज,बैकुंठपुर: नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने नगर पालिका का ध्यान आकर्षण कराते हुए मांग की है कि क्षेत्र में मच्छरों से लोग त्रस्त हैं। वहीं नगर पालिका प्रशासन ने अब तक न ही फागिंग करवाया हैं ना दवा का छिड़काव। मच्छर रोधी दवा लिए नगर पालिका इसका छिड़काव शहरी क्षेत्र के 20 वार्डों में अभी शुरू नहीं किया है। वर्षा का सीजन शुरु हो चुका है। यदि आने वाले दिनो में दवाओं का छिड़काव नही कराया जाता है तो लोगों को मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी कई बीमारियों से ग्रसित होने की जिम्मेदारी नगर पालिका की होगी। उन्होने कहा कि नगर पालिका नालियों की सफाई के साथ कचरे का निपटान करे। ताकि बीमारी बनाने वाले कारणों को खत्म कर सकें। वही पर लोगों के घरों में रखे गमले में पानी एकत्र न हो, कूलर में पानी जमा न हो, घरों के आसपास सफाई रखने जागरूक रहे।

MP Information: पांचवीं व आठवीं की पुन: परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार को घोषित होंगे

पांचवीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं का संचालन तीन से आठ जून के दौरान किया गया था। इसमें प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों के पंजीकृत मदरसों के 2.94 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। पांचवीं के 1 लाख 31 हज़ार से अधिक और आठवीं के 1 लाख 63 हज़ार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।

By Anjali rai

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 07:53:28 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 07:56:13 PM (IST)

HighLights

  1. विद्यार्थी अपरान्ह 4 बजे से देख सकेंगे परिणाम
  2. पांचवीं व आठवीं की पुन: परीक्षाओं में 2.94 लाख विद्यार्थी शामिल हुए
  3. 28 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं प्रविष्ठि पोर्टल पर दर्ज की

नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। मप्र बोर्ड के सरकारी व निजी स्कूलों के पांचवीं व आठवीं की पुन: परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया जाएगा। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा परीक्षा परिणाम अपरान्ह चार बजे परीक्षा पोर्टल पर जारी किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण उक्त परिणामों को राज्य शिक्षा केंद्र के वेब पोर्टल पर अपना रोल नंबर देख सकते हैं।

इसी पोर्टल पर शिक्षक व प्राचार्य अपने स्कूल का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे। पांचवीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं का संचालन तीन से आठ जून के दौरान किया गया था। इसमें प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों के पंजीकृत मदरसों के 2.94 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। पांचवीं के 1 लाख 31 हज़ार से अधिक और आठवीं के 1 लाख 63 हज़ार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।

इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 322 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां 28 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा अंकों की आनलाइन प्रविष्ठि पोर्टल पर दर्ज की गई है।

भारत को ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाला कप्तान चला इंग्लैंड, वनडे कप में दिखाएगा जलवा

नई दिल्ली. अजिंक्य रहाणे जल्दी ही इंग्लिश काउंटी टीम लीसेस्टरशर के लिए खेलते दिखाई देंगे. भारत के पूर्व कप्तान रहाणे ने इंग्लिश क्लब से इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट कर लिया है. अजिंक्य रहाणे ने काउंटी चैंपियनशिप के मौजूदा सत्र के दूसरे भाग के लिए अनुबंध किया है. लीसेस्टरशर क्लब ने गुरुवार को इसकी घोषणा की. रहाणे के जुलाई के मध्य में टीम से जुड़ेंगे.

अजिंक्य रहाणे काउंटी चैंपियनशिप के अंतिम 5 मैचों में लीसेस्टरशर का प्रतिनिधित्व करेंगे इसके वे वनडे कप में भी खेलेंगे. लीसेस्टरशर की टीम वनडे कप की गत चैंपियन है. रहाणे टीम में वियान मुल्डर की जगह लेंगे. 36 वर्षीय मुल्डर अगस्त में दक्षिण अफ्रीका के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर जा सकते हैं.

IND vs ENG Semi Ultimate: रोहित ब्रिगेड की हो सकती है बल्ले-बल्ले, भारत के लिए खास है गयाना की पिच

अजिंक्य रहाणे भारत ही नहीं दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. भारत ने ऑस्ट्रेलिया में जब टेस्ट सीरीज जीती थी, तब टीम के कप्तान रहाणे ही थे. उन्होंने भारतीय टीम के लिए सभी प्रारूप में 15 शतकों के साथ 8000 से अधिक रन बनाए हैं.

इंग्लिश क्लब की ओर से जारी बयान में रहाणे ने कहा, ‘मैं लीसेस्टरशर से जुड़कर काफी उत्साहित हूं. मैं इस टीम से जुड़ने का इंतजार कर रहा हूं. मैंने पिछले साल टीम के नतीजों को देखा और उससे काफी प्रभावित हुआ. मुझे उम्मीद है कि मैं अपनी क्रिकेट का आनंद लूंगा और इस सत्र में क्लब की अधिक सफलता में योगदान दूंगा.’

Tags: Ajinkya Rahane, Staff india