IND vs ENG T20 World Cup: वो अपने सर पर कफन बांध कर आया है… दिग्गज ने किस भारतीय के लिए कही यह बात

नई दिल्ली. रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ जोरदार खेल दिखाया. इस नॉकआउट मुकाबले में विराट कोहली और ऋषभ पंत जल्दी-जल्दी आउट हो गए, लेकिन हिटमैन की हिटिंग जारी रही. दबाव के इस पल में रोहित का खेल नवजोत सिंह सिद्धू गदगद नजर आए. उन्होंने रोहित की तारीफ करते हुए कहा कि भारत का यह कप्तान फ्रंट से लीड कर रहा है. वह किसी से डरने वाला नहीं. वह सिर पर कफन बांध कर आया है.

भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार रात खेला गया. इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी की. इंग्लिश कप्तान जॉस बटलर का यह फैसला तब सही नजर आया, जब विराट कोहली और ऋषभ पंत जल्दी पैवेलियन लौट गए. विराट कोहली 9 और ऋषभ पंत 4 रन बनाकर आउट हुए.

भारत को ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाला कप्तान चला इंग्लैंड, वनडे कप में दिखाएगा जलवा

पूरी संभावना थी कि भारत शुरुआती दो झटकों से दबाव में आ जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. रोहित शर्मा ने इंग्लिश अटैक के खिलाफ काउंटर अटैक किया. उन्होंने इंग्लैंड के ट्रम्प कार्ड माने जा रहे आदिल राशिद की गेंद पर रिवर्स स्वीप और स्वीप से चौके लगाए. रोहित के इस खेल की कॉमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह खिलाड़ी सेनापति की तरह अपनी टीम की अगुवाई कर रहा है.

जब 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 65 रन था तब बारिश के कारण खेल रोक दिया गया. उस वक्त रोहित शर्मा 26 गेंद पर 37 रन बनाकर नाबाद थे. सूर्यकुमार यादव 7 गेंद पर 13 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे.

नवजोत सिंह सिद्धू ने ब्रेक के दौरान कहा कि रोहित इस बार नई स्ट्रेटजी से खेल रहे हैं. वे सेनापति के पीछे पड़ते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी स्टार्क के पीछे पड़े थे रोहित. इस बार आदिल राशिद को इसी स्ट्रेटजी के तहत निशाने पर लिया है. रोहित की स्ट्रेटजी ने ने विरोधी टीम को उलझा दिया है. रोहित के इस खेल के कारण जो गेंदबाज विकेट लेने आया था, वह खुद बचने लगता है. यह बहुत अच्छी स्ट्रेटजी है.

Tags: Icc T20 world cup, India Vs England, Rohit sharma, T20 World Cup

Mungeli Information: बीआर साव में प्रवेशोत्सव में विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

बीआर साव शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। दसवीं तक के विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तक का वितरण किया गया। स्कूली बच्चों ने घंटी बजी स्कूल की टन-टन गीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में विधायक पुन्नूलाल मोहले और कलेक्टर राहुल देव ने नव प्रवेशित बच्चों का अभिनंदन किया।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 12:02:58 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 12:02:58 AM (IST)

Mungeli News: बीआर साव में प्रवेशोत्सव में विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

HighLights

  1. बीआर साव शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव
  2. प्रतिभाओं को किया गय प्रोत्साहत
  3. छात्रों को किया गया पुरस्कृत

नईदुनिया न्यूज, मुंगेली : बीआर साव शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। दसवीं तक के विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तक का वितरण किया गया। स्कूली बच्चों ने घंटी बजी स्कूल की टन-टन गीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में विधायक पुन्नूलाल मोहले और कलेक्टर राहुल देव ने नव प्रवेशित बच्चों का अभिनंदन किया।

विधायक ने स्कूल परिसर के लिए 15 लाख रुपए और बाउंड्री वाल निर्माण के लिए 18 लाख रुपए देने की घोषणा की। शिक्षक बच्चों के लिए माता-पिता समान होते हैं। बच्चों की पढ़ाई में अभिभावकों को भी मदद करनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल मुंगेली के सबसे पुराने स्कूलों में एक है, अधिकतर लोग जो मुंगेली जिले का विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व कर रहे हैं, उनका कहीं न कही इस स्कूल से ताल्लुक होगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले व उनका सर्वागींण विकास हो। डीईओ सीके घृतलहरे ने कहा कि विद्यार्थी, उसके अभिभावक और शिक्षक शिक्षा की तीन मुख्य कड़ी है, इन तीनों के समन्वय से बच्चा आगे बढ़ता है। उन्होंने बच्चों को माता-पिता और शिक्षक की बात मानने की समझाईश दी।

नपा के उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह ने कहा कि जैसे पिछले कक्षा को छोड़कर आगे बढ़े हैं, वैसे ही निरंतर आगे बढ़ते रहे और अपने माता-पिता व जिले का नाम रोशन करें। शैलेश पाठक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इनमें कक्षा बारहवीं से सत्येंद्र भास्कर,धनेश्वरी, चंचल राजपूत, और दीपांजलि का नाम शामिल है। इसी तरह दसवीं से तुषार कुमार सप्रे, रूपेश ओगरे और कल्पना साहू को शामिल हैं। इसके साथ ही खेलकूद गतिविधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बोनस अंक के लिए चयनित विद्यार्थियों राकेश दास मानिकपुरी और गोपाल भास्कर को भी सम्मानित किया गया। स्कूल के प्राचार्य पीसी दिव्य ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम के बारे में जानकारी दीं।

उन्होंने बताया कि शिक्षा सत्र 2023-24 में स्कूल का परीक्षा परिणाम हाइस्कूल में 93.42 प्रतिशत और हायर सेकेंडरी में 96.09 प्रतिशत रहा। कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर गिरीश रामटेके, मुंगेली एसडीएम पार्वती पटेल, पार्षद, गणमान्य नागरिक रामकिंकर परिहार, रामशरण यादव, अधिकारी, स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के उप प्राचार्य राजेन्द्र सिंह क्षत्रिय ने किया।

न्योता भोज में किया भोजन

इस दौरान न्योता भोज में बच्चों के साथ विधायक मोहले एवं कलेक्टर ने न्योता भोज जमीन में बैठकर भोजन किया। भोजन में चावल, दाल, सब्जी, केला, मिठाई आदि परोसा गया। सामुदायिक भागीदारी पर आधारित इस योजना के अंतर्गत विभिन्न त्योहारों एवं अवसरों जैसे जन्मदिन, राष्ट्रीय पर्व आदि पर्व पर स्कूल के बच्चों के साथ भोजन किया जाता है। न्योता भोज के माध्यम से बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों का पोषण सुनिश्चित करने के साथ-साथ समानता की भावना विकसित करना है।

नगर पालिका बनाने सर्वदलीय मंच के प्रतिनिधियों ने रखी मांग, सौंपा ज्ञापन

नगर निगम से सकरी को पृथक कर स्वतंत्र नगर पालिका बनाने के लिए सर्वदलीय मंच के प्रतिनिधि मंडल विधायक धर्मजीत सिंह के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष बीआर महोबिया के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर मांग रखी और ज्ञापन सौंपा।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 12:11:31 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 12:11:31 AM (IST)

HighLights

  1. उप मुख्यमंत्री साव से गिनाई समस्याएं
  2. उन्होंने लोगों की मांग सुनकर दिए आश्वासन
  3. सथानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा मूलभूत सुविधा तक नहीं

नईदुनिया न्यूज, सकरी : नगर निगम से सकरी को पृथक कर स्वतंत्र नगर पालिका बनाने के लिए सर्वदलीय मंच के प्रतिनिधि मंडल विधायक धर्मजीत सिंह के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष बीआर महोबिया के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर मांग रखी और ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने उन्हें अवगत कराया की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बिना आम सहमति के सकरी नगर पंचायत को नगर निगम में शामिल कर दिया गया जिसका स्थानीयजनों ने व्यापक विरोध किया था। इसे अनसुनी कर जबरदस्ती नगर पंचायत का विलय नगर निगम बिलासपुर में कर दिया। नगर पंचायत की व्यवस्था से लोग संतुष्ट थे लेकिन निगम में जाने के बाद टैक्स में भारी वृद्धि के कारण आमजनों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। व्यवस्था,मूलभूत सुविधा के लिए आमजनों को भारी जद्दोजहद करना पड़ रहा है। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कहा कि नगर निगम के व्यवस्था से अच्छा तो ग्राम पंचायत में व्यवस्था थी इसलिए सकरी नगर को नगर पालिका परिषद का दर्जा दिए जाने की जन आकांक्षा है।

प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि उनकी मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा। सभी पहलुओं का अध्ययन कर उचित एवं विवेकपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में सकरी भाजपा मंडल के अध्यक्ष महोबिया, राजेश तिवारी, पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत सकरी दरस पनिक, पूर्व जनपद सदस्य धर्मेश दुबे, पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि सूरज मिश्रा, जितेन्द्र सूर्यवंशी, पूर्व जनपद सदस्य राकेश तिवारी, निलेश सिंह, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अमर गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, मनीष तिवारी अन्य शामिल थे।

बल्‍ले से फ्लॉप…फिर भी विराट को मिला कोच द्रविड़ का साथ, किंग कोहली के पास पहुंचकर ऐसा क्‍या किया, VIDEO
हाइलाइट्स

रोहित के साथ विराट कोहली ओपनिंग करने आए.विराट 9 गेंदों पर 9 रन बनाकर बोल्‍ड हो गए.विराट टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में फ्लॉप रहे हैं.

नई दिल्‍ली. इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को विराट कोहली से शानदार प्रदर्शन की उम्‍मीद थी. ऐसा होना लाजमी भी है क्‍योंकि विराट भले ही इस टूर्नामेंट में बल्‍ले से कोई कमाल दिखा पाने में फ्लॉप रहे हों लेकिन इसके बावजूद आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में विराट का प्रदर्शन शानदार रहा है. वो नौ गेंदों पर नौ रन बनाने के बाद रीस टॉपली की गेंद पर क्‍लीन बोल्‍ड हो गए. फ्लॉप शो के बावजूद विराट को कोच राहुल द्रविड़ का साथ मिला.

मैच में विराट कोहली ने एक शानदार छक्‍का लगाया. हालांकि एक और बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वो चूक गए और बोल्‍ड हो गए. आउट होने के बाद का एक वीडियो इस वक्‍त सोशल मीडिया पर काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है, जिसमें कोच राहुल द्रविड़ डगआउट में बैठे विराट के पैर पर अपना हाथ रखते हुए उनका समर्थन करते नजर आ रहे हैं. निराश विराट कोहली को द्रविड़ ने खराब प्रदर्शन के बावजूद अपना पूरा समर्थन दिया.

Bhopal Information: खेलते समय पहली मंजिल की छत से गिरी आठ वर्षीय मासूम, मौत

बाग सेवनिया थाने के एसआइ गंगा प्रसाद वर्मा ने बताया कि राहतगढ़ सागर निवासी वकील गिरी भोपाल के अलकापुरी कालोनी में मकान की देखभाल करते हैं, वह मकान में अपनी पत्नी और बच्ची वंशिका के साथ रहते हैं। बुधवार शाम को वह छत पर खेल रही थी और अचानक ही नीचे ग‍िर गई थी।

By Brijendra Rishishwar

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 10:31:36 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 11:26:11 PM (IST)

Bhopal News: खेलते समय पहली मंजिल की छत से गिरी आठ वर्षीय मासूम, मौत

HighLights

  1. बुधवार शाम वश‍िंंका खेलते हुए छत से गिरी
  2. स्वजनों ने उसे एम्स में भर्ती कराया था
  3. उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बाग सेवनिया के अलकापुरी में आठ वर्षीय वंशिका गिरी की बुधवार शाम पहली मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के समय वह छत पर खेल रही थी, उस समय वह अनियंत्रि‍त होकर नीचे गिर गई थी, स्वजनों ने उसे एम्स में भर्ती कराया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बागसेवनिया थाने के एसआइ गंगा प्रसाद वर्मा ने बताया कि राहतगढ़ सागर निवासी वकील गिरी अलकापुरी में मकान की देखभाल करते हैं, वह मकान में अपनी पत्नी और बच्ची वंशिका के साथ रहते हैं।

बुधवार शाम को पहली मंजिल की छत पर वंशिका खेल रही थी, इसी दौरान अचानक से वह पहली मंजिल से नीचे सिर के बल गिरी। उसकी गिरने की आवाज सुनकर स्वजनों को उसके गिरने की जानकारी लगी और उसे लेकर एम्स पहुंचे।

जहां उसे आइसीयू में भर्ती किया गया था, गुरुवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना के स्वजनों के बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। पीएम के बाद शव को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना के बाद बच्ची मां को रो- रोकर बुरा हाल था।

खंभे में करंट उतरने से तीन बकरियों की मौत

नवदुनिया प्रतिनिधि। कमलानगर थाना क्षेत्र के नया बसेरा में गुरूवार को बिजली के एक खंभे में कंरट उतर गया, जिसकी चपेट में आने से तीन बकरियों की मौत हो गई। वहीं जब शिकायत मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी इसे ठीक करने पहुंचे तो रहवासियों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस के मुताबिक नया बसेरा में सुलभ काम्पलेक्स के पास वाले बिजली के खंभे में सुबह करंट उतर गया था, जब बकरियां इसके संपर्क में आईं तो करंट से उनकी मौत हो गई। सूचना पर बिजली विभाग से राजू कुशवाहा अपने साथियों के साथ इसे ठीक करने पहुंचा तो गुस्साएं लोगों ने उसकी गाड़ी की चाबी छीन ली और मारपीट शुरू कर दी। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने नरेंद्र अहिरवार और उसके साथियों पर मामला दर्ज किया है।

Janjgir-champa Information : गहरे पानी में फंसे दो दर्जन मवेशियों का रेस्क्यू

बुधवार शाम गौ सेवा समिति के सदस्यों को जिले के ग्राम मोहंदी और हरदी के बीच एक पुल में 20 से 25 मवेशियों के टापू में फंसे होने की जानकारी मिली इसके बाद गौसेवा समिति के संस्थापक एवं उनकी टीम मौके पर पहुंचकर स्थल का जायजा लेने के बाद समिति के संस्थापक ने प्रशासनिक मदद के लिए डायल 112 को सूचना दी।

By komal Shukla

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 11:25:54 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 11:25:54 PM (IST)

नईदुनिया न्यूज,सक्ती: बुधवार शाम गौ सेवा समिति के सदस्यों को जिले के ग्राम मोहंदी और हरदी के बीच एक पुल में 20 से 25 मवेशियों के टापू में फंसे होने की जानकारी मिली इसके बाद गौसेवा समिति के संस्थापक एवं उनकी टीम मौके पर पहुंचकर स्थल का जायजा लेने के बाद समिति के संस्थापक ने प्रशासनिक मदद के लिए डायल 112 को सूचना दी और कंट्रोल रूम से बचाव दल बुलाने को कहा लेकिन जिला में कोई भी बचाव दल नहीं होने की वजह से मौके पर 112 पहुंची , गांव के सरपंच से बात की गई ।

उन्होंने पहले ही बांध का 4 गेट खोल दिया था जिसकी वजह से पानी का स्तर कम हो चुका था प्रशानिक मदद मिलने में विलंब हो रहा था । मौसम बिगड़ते देख समिति के संस्थापक मयंक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में समिति ने सक्रिय सदस्य पुनीत मिश्रा गौ सेवक को हार्नेस बांध कर टापू पर उतारा । समिति के संस्थापक ने बताया बांध खोलने से टापू की सतह दिखने लगी थी जिसके बाद अन्य गौ सेवकों ने अपने साथी को नीचे उतरा । हमारा उद्देश था कि रस्सी बांध कर मवेशियों को ऊपर खींच के निकालने का। पहले बछड़ों का रेस्क्यू किया गया । उसके बाद त नीचे उतरे गौ सेवको के द्वारा पहले एक छोटे मवेशी का रेस्क्यू किया गया।

उसकी आवाज से अन्य मवेशी भी पानी में आने लगे इसे देख टापू से बाहर जो मवेशी थे वे आकर्षित होने लगे और उनकी ओर बढ़ने लगे लेकिन पानी को देख घबराए सभी मवेशी डर रहे थे। जिसके बाद गौ सेवक उन सभी मवेशियों के साथ नदी पार करने लगे ।इसे देख सभी मवेशी बाहर की ओर जाने लगे। इस तरह से सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। क्षेत्र में गौ सेवक अपनी जान को जोखिम में डालकर बेजुबानों को बचाने के लिए दिन रात निःस्वार्थ भावना से लगे हुए हैं।

T20 World Cup: सेमीफाइनल हारकर भी ‘अफगान लड़ाकों’ पर होगी धनवर्षा, मिलेंगे करोड़ों रुपये, जानिए कैसे

नई दिल्ली. अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया. बेशक, यह टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से हार गई हो, लेकिन इस मैच से पहले उसने पूरे टूर्नामेंट में प्रभावी प्रदर्शन किया. साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने आसानी से सरेंडर कर दिए. इससे पहले इस टीम ने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों को हराकर इतिहास कायम किया. हालांकि सेमीफाइनल हार के बावजूद अफगानिस्तान को करोड़ों रुपये मिलेंगे. ये उन्हें आईसीसी की ओर से प्राइज मनी के तौर पर दिए जाएंगे. राशिद खान एंड कंपनी की इस समय चारों ओर तारीफ हो रही है.

त्रिनिडाड में खेले गए पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान (SA vs AFG) को 56 रन पर ढेर कर दिया. इसके बाद प्रोटियाज टीम ने 9 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया. साउथ अफ्रीकी टीम पहली बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची है. उधर, अफगानिस्तान की टीम ओर से उसके तेज गेंदबाज फजहलक फारूकी ने इतिहास रच दिया. फारूकी टी20 वर्ल्ड कप के सिंगल एडिशन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं. आईसीसी ने टी20 विश्व कप में कुल प्राइज मनी 20.36 करोड़ रखा है. इसमें से सेमीफाइनल में हारने वाली टीम को 6. 55 करोड़ रुपये मिलेंगे. ऐसे में अफगान टीम को इतने करोड़ रुपये प्राइज के तौर पर दिए जाएंगे.

Ind vs Eng Toss Replace: भारत- इंग्लैंड सेमीफाइनल, आधे घंटे में टॉस की संभावना, पिच से हटाए जा रहे कवर

T20 World Cup: सेमीफाइनल में जमकर बोलता है विराट कोहली का बल्ला, रिकॉर्ड दे रहे गवाही

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान दक्षिण अफ्रीका के हाथों टी20 विश्व कप के एकतरफा सेमीफाइनल में मिली हार से दुखी हैं. लेकिन उन्होंने कहा कि यह उनकी टीम के लिए शुरुआत है और इस टूर्नामेंट से उन्हें किसी भी टीम को हराने का आत्मविश्वास मिला है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में अपने न्यूनतम स्कोर 56 रन पर आउट होने के बाद अफगानिस्तान को नौ विकेट से पराजय झेलनी पड़ी.

राशिद ने मैच के बाद कहा ,‘एक टीम के रूप में हमारे लिये यह कठिन था. हमने बेहतर प्रदर्शन किया होता लेकिन हालात ने हमारा साथ नहीं दिया. टी20 क्रिकेट यही है जिसमें आपको हर परिस्थिति के अनुरूप ढलना होता है.’ उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने इस टूर्नामेंट से बहुत कुछ सीखा है. बकौल राशिद खान,‘हमारे लिए यह शुरुआत भर है. हमारे भीतर किसी भी टीम को हराने का आत्मविश्वास आ रहा है. हमें प्रक्रिया पर ध्यान देना है. हमने यहां से बहुत कुछ सीखा है. इस टूर्नामेंट से हम आत्मविश्वास लेकर जा रहे हैं. हमें पता है कि हमारे पास कौशल है लेकिन यहां हमने कठिन और दबाव भरे हालात में खेलना सीखा.’

Tags: Afghanistan Cricket, Icc T20 world cup, Rashid khan

Pakistan Information: इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को राहत नहीं, इद्दत केस में इस्लामाबाद कोर्ट ने बरकार रखी सजा

Imran Khan Iddat Case: पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की इद्दत केस में दायर याचिका को इस्लामाबाद की जिला एवं सत्र अदालत ने खारिज कर दिया है। दोनों को इद्दत मामले में जेल की सजा काट रहे हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 09:44:26 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 09:52:58 PM (IST)

Pakistan News: इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को राहत नहीं, इद्दत केस में इस्लामाबाद कोर्ट ने बरकार रखी सजा
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इमरान खान और उनकी पत्नी को राहत नहीं।
  2. इद्दत केस में इस्लामाबाद कोर्ट ने सजा बरकरार।
  3. एडीएसजे अफजाल मजोका ने सुनाया फैसला।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। Imran Khan Iddat Case: इस्लामाबाद की जिला एवं सत्र अदालत से पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने गुरुवार को इद्दत मामले में दी गई सात साल की सजा को निलंबित करने की याचिका खारिज कर दी। जस्टिस अफजल मजोका ने फैसला सुनाया, जिसे मंगलवार को सुरक्षित रखा गया था।

इद्दत केस में मिली है सजा

आम चुनाव से पहले 3 फरवरी को इस्लामाबाद की एक अदालत ने इद्दत अवधि के दौरान निकाह करने के लिए इमरान खान और बुशरा बीबी को सात साल की जेल और प्रत्येक पर पांच लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया था।

पाकिस्तान के पूर्व पीएम और उनकी पत्नी को तोशाखाना मामले में 14 साल की सजा मिली है। वहीं, इमरान और उनके विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को सिफर मामले में 10 वर्ष की सजा हुई है। ये सजाएं फरवरी में सुनाई गई थी।

अदियाला जेल में बंद इमरान और बुशरा

अप्रैल में तोशाखाना केस में सजा निलंबित कर दी थी, जबकि इस महीने की शुरुआत में इमरान और शाह महमूर को सिफर मामले में बरी कर दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री और बुशरा इद्दत मामले में अदियाला जेल में बंद हैं।

क्या होता है इद्दत?

इद्दत एक इस्लामी कानून है, जिससे एक औरत को अपने पति के देहांत या तलाक के बाद करना होता है। इद्दत की अवधि चार महीने और दस दिन की होती है। इस दौरान वो महिला अन्य पुरुष से निकाह नहीं कर सकती है।

इद्दत का उद्देश्य पहले पति के साथ तलाक या इंतकाल के बाद पैदा हुए संतान के पितृत्व के बारे में संदेह को दूर कराना है। इमरान खान और बुशरा का निकाह 2018 में हुआ था, जिससे अदालत ने अवैध करार दिया है। कोर्ट ने दोनों को पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 496 के तहत दोषी पाया है।

Sidhu Moosewala New Tune Dilemma Launch ; Stefflon Don Collaboration Village Moosa| London South Corridor | सिद्धू मूसेवाला का 7वां गाना रिलीज: स्टेफलॉन डॉन मुख्य सिंगर की भूमिका में; मूसेवाला के गांव मूसा में फिल्माया, इंसाफ की भी मांग – Amritsar Information

सिद्धू मूसेवाला का नया गीत ‘डिलेमा’ हुआ रिलीज।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनका 7वां गाना रिलीज हो गया है। मूसेवाला का यह नया गाना ‘डिलेमा’ ब्रिटिश सिंगर स्टेफलॉन डॉन के साथ है और उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। स्टेफलॉन डॉन इसमें लीड सिंगर की भूमिका निभा रही हैं, जबकि इसमे

.

हालांकि यह पूरा गाना गांव मूसा में फिल्माया गया है और इसमें मूसेवाला के लिए इंसाफ की मांग की गई है। यह पूरा गाना तब फिल्माया गया था जब स्टेफलॉन डॉन पिछले साल सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन पर पंजाब आई थीं। इस दौरान वह मूसेवाला की हवेली में रुकी थीं। स्टेफलॉन ने अपने गाने में पंजाब टूर के शॉट्स जोड़े हैं।

सिद्धू मूसेवाला की हवेली में गीत फिल्माते हुए स्टेफलॉन डॉन।

सिद्धू मूसेवाला की हवेली में गीत फिल्माते हुए स्टेफलॉन डॉन।

अंत में स्टेफलॉन मूसेवाला को ट्रिब्यूट देते हुए भी दिख रही हैं। वहीं पूरा गीत इस तरह से फिल्माया गया है कि मूसेवाला को इंसाफ की मांग विश्व तक पहुंच सके।

गीत में AI तकनीक का भी प्रयोग

इस गीत में स्टेफलॉन व मूसेवाला की टीम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रयोग भी किया है। जिस समय गीत में सिद्धू मूसेवाला की पंक्तियों को इसमें जोड़ा गया है, तभी AI तकनीक का प्रयोग कर मूसेवाला को स्टेफलॉन के साथ उनके सिग्नेचर स्टाइल में भी दिखाया गया है।

वहीं, अन्य गीत में स्टेफलॉन डॉन मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के साथ नजर आ रही हैं। बीच में मूसेवाला की मां चरण कौर के भी शॉट हैं, जिसमें वे अपने बेटे के लिए इंसाफ मांगती दिख रही हैं।

गीत रिलीज से पहले लंदन की सड़कों पर प्रमोशन करते हुए स्टेफलॉन डॉन।

गीत रिलीज से पहले लंदन की सड़कों पर प्रमोशन करते हुए स्टेफलॉन डॉन।

2 महीने पहले ही लॉन्च हुआ था गीत 4:10

मूसेवाला का दो महीने पहले 10 अप्रैल को नया गीत 4:10 लॉन्च हुआ था। ये गीत रैपर व मूसेवाला के दोस्त सनी माल्टन ने पूरा किया था। इस साल में ये मूसेवाला के फैंस के लिए दूसरी बड़ी खुशखबरी थी। इससे पहले मूसेवाला के भाई के जन्म की खबर इस साल फैंस को मिली थी। 17 मार्च को मूसेवाला के भाई ने जन्म लिया था।

5वां गीत वॉच-आउट दिवाली पर हुआ था रिलीज

इस गीत से पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने वॉच-आउट बीते साल नवंबर में दिवाली पर रिलीज किया था। मई 2022 में मूसेवाला की हत्या के बाद रिलीज होने वाला यह पांचवां गाना था। जिसे अभी तक यू-ट्यूब पर 3.59 करोड़ लोग देख चुके हैं।

चोरनी को 5.4 करोड़ लोगों ने यू-ट्यूब पर सुना

इस गीत से पहले 8 जुलाई 2023 को गीत चोरनी रिलीज किया गया था। जिसे अभी तक 5.4 करोड़ लोग यू-ट्यूब पर देख चुके हैं। मूसेवाला का गीत मोरनी रिलीज से पहले ही चोरी हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद फैंस ने इस गीत को खास समझ काफी अधिक सुना भी। पहले दो घंटे में ही इस गीत को 2 लाख लोगों ने सुन लिया था।

SYL गाने को भारत में किया गया था बैन

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अभी तक कुल 5 गीत रिलीज हो चुके हैं। 23 जून 2022 को SYL गाना रिलीज किया गया था। जिसमें मूसेवाला ने पंजाब के पानी के मुद्दे को उठाया था। 72 घंटों में इस गीत को 2.7 करोड़ व्यूज मिल गए थे। जिसके बाद इस गीत को भारत में बैन कर दिया गया।

वहीं, दूसरा गीत वार था। जिसे बीते साल 8 नवंबर को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रिलीज किया था। यह गीत असल में भी एक ‘वार’ है, जिसे पंजाब के वीर योद्धा नायक हरि सिंह नलवा के लिए गाया गया। जबकि तीसरा गीत 7 अप्रैल 2023 को मेरा नाम रिलीज किया गया था। इन गीतों के बाद चोरी व वॉच-आउट रिलीज किया गया।

Bhopal Information: जश्न के साथ होगा नए कानूनों का स्वागत, एक को जिला और थाने स्तर पर होंगे कार्यक्रम

एक जुलाई से भारतीय दंड विधान की विदाई के साथ अपराधों के लिए तय धाराओं के क्रम भी बदलने जा रहे है। नए कानूनों में जांच, ट्रायल और अदालती कार्यवाहियों में तकनीक के इस्तेमाल पर खासा जोर दिया गया है।

By Brajendra rishishwar

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 12:46:57 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 10:00:23 PM (IST)

प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. प्रदेश में 60 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया प्रशिक्षित।
  2. कुछ जगह ढोल-नगाड़े से स्वागत की तैयारी भी जनप्रतिनिधियों ने की है।
  3. नई व्यवस्था में दंड प्रक्रिया से जुड़ी कानूनी धाराएं भी काफी बदल गई हैं।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल । नए कानूनों का प्रदेश भर में जोरदार स्वागत की तैयारी है। प्रत्येक थाना क्षेत्र और जिला मुख्यालय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले के कार्यक्रम में वहां के पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधि सहित जिले के बुद्धिजीवी लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। कुछ जगह ढोल-नगाड़े से स्वागत की तैयारी भी जनप्रतिनिधियों ने की है।

बता दें कि देशभर में 1 जुलाई से न्याय केंद्रित 3 नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होने जा रहे हैं। स्वतंत्रता के बाद पहली बार कानूनों को दंड नहीं बल्कि न्याय केंद्रित किया गया है।

एडीजी सीआइडी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि थाना क्षेत्र में किसी भी उपयुक्त जगह पर कार्यक्रम होगा। इसमें सेवानिवृत पुलिस अधिकारी, महिलाएं, बजुर्ग, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। पहले नए कानूनों के बारे में बताया जाएगा। इसके वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

नए कानूनों के संबंध में प्रदेश भर में 60 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया है। उन्हें बदलावों के संबंध में बताया गया है। इसके अतिरिक्त साफ्टवेयर में किस तरह से एंट्री की जानी है। साक्ष्य कैसे एकत्र किए जाने हैं। इन सभी बिंदुओं पर उन्हें जानकारी दी गई।

राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) के अधिकारियों ने बताया कि जिलों में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और मॉक टेस्ट के माध्यम से भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। प्रदेश पुलिस ने 31 हजार से अधिक विवेचकों को प्रशिक्षित भी किया है।

इसके अलावा सभी जिलों में क्राइम एंड क्रिमनल ट्रेकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) का संचालन करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को भी बताया गया है कि वह दैनिक रिपोर्ट सीसीटीएनएस में किस तरह अंकित करें। एडीजी एससीआरबी चंचल शेखर ने बताया सीसीटीएनएस में जरूरी बदलाव कर लिए गए हैं जो 30 जून की रात 12 बजे से प्रभावी हो जाएंगे।