भारत-पाकिस्तान दोनों देशों के क्रिकेटर्स रो रहे हैं… पड़ोसी मुल्क के प्लेयर ने बाबर एंड कंपनी से यूं लिए मजे

नई दिल्ली. भारतीय टीम के टी20 में वर्ल्ड चैंपियन बनने पर क्रिकेट जगत से लगातार बधाई संदेश आ रहे हैं. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को रोमांचक फाइनल में 7 रन से हराकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. रोहित एंड कंपनी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. ट्रॉफी जीत के बाद रोहित ने बारबाडोस की पिच पर तिरंगा झंडा गाड़ा. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी भारत की जीत पर गदगद है. पाकिस्तानी फैंस अपनी टीम को भारत से सीखने की नसीहत दे रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अतीक उज जमां ने टीम इंडिया की प्रशंसा करते हुए रोहित शर्मा को क्लास लीडर बताया है. अतीक ने पीसीबी चेयरमैन से आग्रह किया है कि वह ‘सड़े अंडों’ से अपनी क्रिकेट टीम को बचा लें.

अतीक उज जमां (Atiq-uz-Zaman) ट्वीट किया, ‘ जब हर कोई ईमानदार हो, योग्यता के आधार पर चुना जाता हो, देश के बैज के लिए खेलता हो और जीतने के लिए खेलता हो, तो वे चैंपियन बन जाते हैं. रोहित शर्मा एक बेहतरीन लीडर हैं। प्रिय @TheRealPCB और @MohsinnaqviC42 साहब, पाकिस्तान क्रिकेट को ‘सड़े हुए अंडों’ से बचाइए. भारत से सीखिए. उनकी भावनाओं पर नजर रखिए.’

अगला टी20 वर्ल्ड कप कब और कहां खेला जाएगा? टीम इंडिया के पास फिर चैंपियन बनने का होगा गोल्डन चांस, जान लें वजह

वर्ल्ड कप खत्म… अब क्या है टीम इंडिया का आगे का प्लान? किस टीम से है मैच, कौन होगा कप्तान

‘हमारे प्लेयर्स कप्तानी के लिए रो रहे हैं. इंडियन प्लेयर्स वर्ल्ड कप जीत कई रो रहे हैं’
अतीक उज जमां ने अपने दूसरे पोस्ट में भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भावनाओं में अंतर की तुलना की. पूर्व क्रिकेटर ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी खिलाड़ी कप्तानी के लिए रोते हैं लेकिन भारतीय विश्व कप जीतने के बाद रोते हैं. उन्होंने लिखा, ‘ हमारे प्लेयर्स कप्तानी के लिए रो रहे हैं. इंडियन प्लेयर्स वर्ल्ड कप जीत कई रो रहे हैं. ये होता है जज्बा.’

पाकिस्तान के कोचिंग सिस्टम पर कटाक्ष किया
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने अपने आखिरी पोस्ट में भारत की खिताबी जीत के बाद पाकिस्तान के कोचिंग सिस्टम पर कटाक्ष किया और टीम इंडिया से तुलना की. वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत के बाद राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा और विराट कोहली से बात की. द्रविड़ ने भारतीय मुख्य कोच के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त कर दिया, जबकि कोहली और रोहित ने अपने टी20 इंटरनेशनल संन्यास की घोषणा की. खिताबी जीत के बाद रोहित शर्मा सहित विराट कोहली और हार्दिक पंड्या भावुक हो गए. सभी के आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े.

Tags: Babar Azam, Icc T20 world cup, Rohit sharma, Workforce india

कैंसर से लड़ रहे किंग चार्ल्स ने पहनी फील्ड मार्शल की पोशाक, नई तस्वीर में तलवार के साथ दिखे राजा

रानी कैमिला ने सशस्त्र बलों के सदस्यों को श्रद्धांजलि देते हुए किंग्स चार्ल्स के फोटो का विमोचन किया। रानी कैमिला ने इस दौरान सशस्त्र बलों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रेरणास्त्रोत बताया। उन्होंने क्लेरेंस हाउस से वीडियो जारी कर कहा कि 1944 में नाजी से युद्ध कर यूरोप की मुक्ति में योगदान दिया।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 10:20:44 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 10:20:44 PM (IST)

कैंसर से लड़ रहे किंग चार्ल्स ने पहनी फील्ड मार्शल की पोशाक, नई तस्वीर में तलवार के साथ दिखे राजा
किंग चार्ल्स की नई तस्वीर (जागरण डिजिटल डेस्क)

वर्ल्ड डेस्क, इंदौर। ब्रिटेन के किंग चार्ल्स कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने सशस्त्र सेना दिवस पर फील्ड मार्शल की पोशाक पहनकर तस्वीर जारी की है। इस दौरान उनके हाथ में तलवार नजर आ रही है।

रानी कैमिला ने एक वीडियो जारी कर देश के लिए शहीद हुए सशस्त्र बलों के सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने किंग्स चार्ल्स के फोटो का विमोचन भी किया। रानी कैमिला ने कहा कि सशस्त्र बलों का जीवन दूसरे के लिए प्रेरणा और गर्व से भरा हुआ है।

रानी कैमिला ने क्लेरेंस हाउस से एक वीडियो जारी कर सैन्य कर्मियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आपकी अविश्वसनीय बहादूरी के कारण ही नाजी जर्मनी से यूरोप को मुक्ति मिल सकी थी।

रानी कैमिला ने जारी किया वीडियो संदेश

रानी कैमिला ने कहा कि नाजी से युद्ध हुए 80 साल का समय हो गया, लेकिन देश के लिए आपकी भावना उसी तरह की है। एक सैनिक के तौर पर आपके गुण चुनौतियों और खतरों में रहकर कर्तव्यों का पालन करने की है।

इंग्लैंड की सेना के प्रमुख हैं किंग चार्ल्स

किंग चार्ल्स ब्रिटेन की सेना में सबसे ऊंचे पद पर हैं। वह फील्ड मार्शल हैं। वह इंग्लैंड के राजा हैं, इसलिए सेना के प्रमुख हैं। सशस्त्र बल दिवस की शुरुआत साल 2000 से हुई है। इसमें दिग्गजों, सैन्य कर्मियों और सेवा परिवारों को श्रद्धांजलि दी जाती है।

डी-डे स्मरणोत्सव में शामिल हुए किंग चार्ल्स

फ्रांस के नॉर्मंडी में डी-डे स्मरणोत्सव में किंग चार्ल्स शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने भूरे रंग की फील्ड मार्शल की वर्दी पहनी थी।

MP Information: टी-20 विश्वकप जीत के जश्न में स्टील के गिलास में रख फोड़ा पटाखा, टुकड़ा मासूम के पेट में धंसा, मौत

जबलपुर में कुछ परिवार में विश्वकप जीत का जश्न मातम में बदल गया। जीत की खुशी में बच्चों ने स्टील की गिलास में रखकर रस्सी बम फोड़ दिया, जिसके टुकड़े ने एक बच्चे की जान ले ली। बच्चे के पेट में गिलास का टुकड़ा घुस गया था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 10:13:41 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 10:18:15 PM (IST)

बच्चों ने स्टील की गिलास में रखकर रस्सी बम फोड़ दिया

HighLights

  1. स्टील के गिलास में रखकर फोड़े गए पटाखे ने ली बच्चे की जान
  2. पल भर में मातम में बदला विश्वकप जीत का जश्न
  3. गिलास का टुकड़ा पेट में घुसने से बच्चे की मौत

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: टी-20 विश्व कप में भारत की जीत की खुशी रविवार दोपहर गोहलपुर के बंधैया मोहल्ला इलाके में मातम में बदल गई। जीत के जश्न में फोड़े गए पटाखे ने पांच साल के एक बच्चे की जान ले ली। बच्चों ने एक पटाखे पर स्टील का गिलास रखकर उसे जलाया था, लेकिन पटाखे के साथ स्टील का गिलास फटकर सीधे पांच वर्षीय मासूम के पेट में जा धंसा, जिस कारण उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गोहलपुर पुलिस ने शव का पंचनामा किया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में जांच की जा रही है।

दोपहर तक जारी रहा जीत का जश्न

शनिवार की रात फाइनल मुकाबले में साऊथ अफ्रीका को हराकर भारत ने टी-20 वर्ल्डकप जीत हाशिल की। जीत की खुशी में बंधैया मोहल्ला में स्थानीय लोगों ने पटाखे फोडे़ और खुशी मनाई, इसमें बच्चे भी शामिल थे। रविवार दोपहर लगभग दो बजे भी पटाखे फोड़कर खुशी मनाने का सिलसिला जारी रहा। पटाखों की आवाज सुनकर वहां रहने वाले नवाब सिंह का पांच वर्षीय रुद्र प्रताप सिंह उर्फ दीपक भी वहां पहुंच गया।

पल भर में मातम में बदला जश्न

जश्न के दौरान बच्चों ने रस्सी बम पर स्टील का गिलास रखा और फिर पटाखे को जला दिया। पटाखा के फूटते ही गिलास भी फटा और गिलास का टुकड़ा सीधे बच्चे के पेट में जा धंसा, जिससे बच्चा वहीं गिर गया। उसके पेट से खून की धार फट पड़ी। जानकारी लगते ही परिजन और स्थानीय लोग वहां पहुंचे। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इकलौता बेटा खोया

नवाब सिंह फल का बेचने का व्यवसाय करते हैं। रुद्र उनका इलकौता बेटा था। जैसे ही उसकी मौत की जानकारी नवाब और उनकी पत्नी सरस्वती को लगी, तो वे अवाक रह गए। उनका इलकौता बेटा जो कुछ देर पहले तक आसपास खेल रहा था, अचानक उसकी मौत ने उन्हें तोड़ दिया था। वे भरोसा नहीं कर पा रहे थे कि रुद्र की मौत हो गई है। इस संबंध में गोहलपुर एएसआई अंबुज पांडे ने बताया कि पटाखे के ऊपर स्टील का गिलास रखकर जलाने की वजह से यह हादसा हुआ है। गिलास का एक हिस्सा रूद्र के पेट में जा धंसा, जिससे उसकी मौत हो गई।

अगला टी20 वर्ल्ड कप कब और कहां खेला जाएगा? टीम इंडिया के पास फिर चैंपियन बनने का होगा गोल्डन चांस, जान लें वजह
हाइलाइट्स

अगला टी20 विश्व कप 2026 में खेला जाएगा उस विश्व कप में भी 20 टीमें खेलेंगी

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया है. टीम इंडिया ने रोमांचक फाइनल में आखिरी गेंद पर साउथ अफ्रीका का पटखनी दी. रोहित एंड कंपनी की जितनी तारीफ की जाए कम है. टी20 विश्व कप 2024 के 9वें एडिशन का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में किया गया. अगला टी20 विश्व कप दो साल बाद खेला जाएगा. इसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे. इस तरह टीम इंडिया के पास दो साल बाद भी चैंपियन बनने का मौका रहेगा. क्योंकि उसे होम एडवांटेज मिलेगा. अगला विश्व कप फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित होगा.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली भारतीय टीम 2024 में चैंपियन रही. इस विश्व कप में (T20 World Cup ) सुपर 8 में पहुंचने वाली टीमों ने अगले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है जिसमें मेजबान भारत और श्रीलंका की टीमें भी शामिल हैं. हालांकि श्रीलंका की टीम सुपर 8 में क्वालीफाई नहीं कर सकी थी. लेकिन मेजबान होने के नाते उसे मौका मिलेगा. टी20 विश्व कप के 10वें एडिशन में 20 टीमें शिरकत करेंगी. इस दौरान 55 मैच खेले जाएंगे. अगले टूर्नामेंट में 8 टीमें क्वालीफाइंग के जरिए आएंगी जबकि 12 टीमें पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं.

वर्ल्ड कप खत्म… अब क्या है टीम इंडिया का आगे का प्लान? किस टीम से है मैच, कौन होगा कप्तान

रोहित एंड कंपनी पर नोटों की बारिश, बीसीसीआई ने 10, 20 नहीं लुटा दिए पूरे 125 करोड़

अमेरिका भी अगले टी20 विश्व कप में दिखेगी
अमेरिका ने टी20 विश्व कप 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया था. सुपर 8 में पहुंचने की वजह से वो भी दो साल बाद फिर टी20 विश्व कप में अपनी दावेदारी पेश करेगी. मोनांक पटेल की कप्तानी वाली यूएसए टीम ने इस विश्व कप में पाकिस्तान जैसी टीम को हराकर बड़ा उलटफेर किया. पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा, शेड्यूल की घोषणा अभी नहीं हुई है. अगले विश्व कप में भारत अपनी नई टीम भेजेगा. उस टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा नहीं होंगे. इन खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप 2024 के बाद संन्यास का ऐलान किया है.

ये टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कर चुकी हैं क्वालीफाई
भारत, श्रीलंका, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और इंग्लैंड ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. इसके अलावा बाकी बचे टीमों पर फैसला आईसीसी रैकिंग के आधार पर होगा. इसमें 30 जून 2024 तक की गणना की जाएगी.

Tags: Icc T20 world cup, T20 World Cup

Climate of MP: मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, 36 जिले पानी से हो जाएंगे तरबतर

मध्यप्रदेश के सभी जिलों में मानसून छा चुका है। शनिवार-रविवार के बीच जबलपुर और उमरिया में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 09:29:25 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 09:41:58 PM (IST)

Weather of MP: मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, 36 जिले पानी से हो जाएंगे तरबतर
सभी जिलों में छाया मानसून

HighLights

  1. मध्यप्रदेश के सभी जिलों में छाया मानसून
  2. शनिवार-रविवार को जबलपुर और उमरिया में सर्वाधिक वर्षा
  3. अगले तीन दिन अधिकतर हिस्सों में बारिश का अनुमान

भोपाल, नईदुनिया प्रतिनिधि. भोपाल : एक से अधिक प्रभावी मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बढ़ गई हैं। शनिवार-रविवार के बीच जबलपुर और उमरिया में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों ने अगले दो से तीन दिन प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में रुक-रुक कर वर्षा होने का अनुमान जताया है।

पूरे मप्र में छाया मानसून

मौसम विभाग के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि दक्षिणी गुजरात तट से लगे उत्तर पूर्वी अरब सागर से लेकर मध्य प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जिसका फैलाव पश्चिमी बिहार तक है। इस प्रणाली से अरब सागर से प्रदेश तक नमी आ रही है। इसके अतिरिक्त रविवार को मध्यप्रदेश के मध्य क्षेत्र में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है। यह प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों पर अधिक असर दिखाएगा। इस तरह अलग-अलग प्रणालियों से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अच्छी वर्षा की संभावना है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मध्यप्रदेश के सभी जिलों में मानसून छा चुका है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र सहित अन्य मौसम प्रणालियों का असर देखते हुए जबलपुर, टीकमगढ़, सागर, खजुराहो, राजगढ़ में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है।

इसके अतिरिक्त मंदसौर, खंडवा, हरदा, रीवा, मुरैना, रतलाम, उज्जैन, सतना, नरसिंहपुर, मंडला, अनूपपुर, उमरिया, देवास, इंदौर, नर्मदापुरम, बैतूल में हल्की गरज-चमक के साथ मद्धम से तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।

यहां हुई जोरदार वर्षा शहर

  • जबलपुर – 100 मिमी
  • उमरिया – 70.4 मिमी
  • टीकमगढ़ – 61 मिमी
  • मलाजखंड – 63.2 मिमी
  • नौगांव – 53.8 मिमी
  • सागर – 33.7 मिमी
  • खंडवा – 31 मिमी
  • भोपाल – 27.6 मिमी

रविवार सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक हुई वर्षा

  • नौगांव – 73 मिमी
  • रीवा – 53 मिमी
  • मंडला – 32 मिमी
  • टीकमगढ़ – 24 मिमी
  • सागर – 14 मिमी
Pune Information: अचानक आया सैलाब, लोनावाल के भुशी डैम में बह गया पूरा परिवार, तीन की मौत, वीडियो

पुणे को लोनावला इलाके में भुशी बांध के झरने में एक महिला और दो लड़की के डूबने की दर्दनाक घटना सामने आई है। इस घटना में एक महिला और 13 व 8 वर्षीय लड़की की मौत हो गई।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 09:13:22 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 09:16:17 PM (IST)

भुशी डैम में पांच लोग डूबे। (फोटो-एएनआई)

HighLights

  1. लोनावला के भुशी बांध में गंभीर हादसा।
  2. एक महिला और दो लड़की की डूबने से मौत।
  3. दो बच्चे लापता, जिनकी तलाश जारी है।

एएनआई, नई दिल्ली। Bhushi Dam Household Drowned: पुणे के लोनावला में रविवार को भयानक हादसा हो गया, जिसमें एक पूरा परिवार पानी में बह गया। इस हादसे में 36 साल की महिला सहित 13 साल और आठ साल की दो लड़कियों की मौत हो गई। भुशी डैम के पास नदी ने तीन शव बरामद किए गए।

इनके अलावा दो बच्चों की तलाश जारी है, जो पानी की तेज धाराओं में बह गए थे। पुणे पुलिस ने कहा कि बचाव अभियान आज (रविवार) के लिए रोक दिया गया है। खोज और बचाव कार्य सोमवार सुबह फिर से शुरू होगा।

हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने

हादसे का खौफनाक वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि परिवार पानी की धाराओं के बीच घिरा हुआ है। वहां मौजूद लोग उनकी सहायता करने की कोशिश कर रहे हैं।

वीडियो में दिखाई देता है कि लोग रस्सी फेंक कर उन्हें बचाने का प्रयास करते हैं, तो कोई उन्हें एक साथ बंधे रहने की सलाह देता है। देखते ही देखते वे तेज धाराओं में बह गए।

रस्सी फेंक कर बचाने की कोशिश की

स्थानीय पुलिस ने कहा कि अंसारी परिवार भुशी डैम के पास झरना देखने आया था। इसी दौरान फ्लैश फ्लड आ गया और वे पानी की धाराओं में फंस गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयत्न किया, लेकिन नाकाम रहे।

हादसे के बाद तीन शव बरामद

इसके बाद कुछ देर में एक-एक करके परिवार के सदस्य पानी में बह गए। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, हादसे में 36 वर्षीय महिला,13 साल और एक 8 साल की लड़की का शव बरामद किया गया। इनके अलावा एक 9 साल और एक चार साल के बच्चे की तलाश जारी है।

वर्ल्ड कप खत्म… अब क्या है टीम इंडिया का आगे का प्लान? किस टीम से है मैच, कौन होगा कप्तान
हाइलाइट्स

भारतीय टीम 6 जुलाई को जिम्बाब्वे से पहला टी20 मैच खेलेगी 5 मैचों की टी20 सीरीज जिम्बाब्वे से खेलेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली. टीम इंडिया का टी20 विश्व कप 2024 के बाद अब अगला प्लान क्या है. मतलब अब उसका किस टीम से कब और कहां सामना होगा. रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे धुरंधरों ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. इनकी जगह कौन लेगा? ये सभी सवाल लोगों के मन में चल रहे हैं. वैसे भारतीय टीम अब जिम्बाब्वे का दौरा करने वाली है. इस दौरे के लिए टीम का ऐलान विश्व कप के दौरान ही हो गया था. जिसमें अधिकतर वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल होंगे. यह दौरा 6 जुलाई से शुरू होगा. टीम इंडिया जिम्बाब्वे में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी.

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup) के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी थी. इस टीम से सिर्फ 3 खिलाड़ी जिम्बाब्वे दौरे पर जाएंगे. बाकी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. ऑलराउंडर शिवम दुबे, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो टी20 विश्व कप स्क्वॉड में शामिल थे. जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका सेलेक्शन नेशनल टीम में पहली बार हुआ है. असम के रियान पराग, अभिषेक शर्मा और तुषार देशपांडे उन्हीं खिलाड़ियों में शामिल हैं.

रोहित एंड कंपनी पर नोटों की बारिश, बीसीसीआई ने 10, 20 नहीं लुटा दिए पूरे 125 करोड़

यह सपना नहीं.. पंड्या ने अफ्रीका के जबड़े से छीनी जीत, फिर भी ट्रॉफी जीतने का नहीं हो रहा विश्वास, क्या बोले?

भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल
टीम इंडिया 6 जुलाई को मेजबान जिम्बाब्वे से पहला टी20 मैच खेलेगी. यह मुकाबला हरारे में खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा मैच 7 को वहीं तीसरा और चौथा क्रमश: 10 और 13 जुलाई को खेला जाएगा. सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 मैच 14 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा.

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, आवेश खान.

Tags: India vs Zimbabwe, Shubman gill, Workforce india

MP Information: गर्मी में बिजली का उपभोग 40 फीसदी तक बढ़ा, उपभोक्ता बढ़े बिल से परेशान

जून माह में भीषण गर्मी के कारण हर कोई परेशान है। इस दौरान इंदौर में बिजली की खपत काफी बढ़ गई है। ऐसे में उपभोक्ताओं को डेढ़ से दो गुना ज्यादा बिजली बिल मिल रहा है। उपभोक्ता बिल में सुधार के लिए बिजली कंपनी के जोन जा रहे हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 08:03:04 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 08:03:04 PM (IST)

उपभोक्ता को मिल रहा बढ़ा बिजली बिल।

HighLights

  1. मई माह में सबसे ज्यादा रही बिजली की खपत।
  2. बाजार में बिकीं रिकॉर्ड एयर कंडीशन।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जून माह में नागरिकों के घरों में बिजली बिल पहुंचने के बाद शिकायतें भी बढ़ गई है। ज्यादातर उपभोक्ता बिजली कंपनी पर अधिक बिल भेजने की शिकायत कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को संदेह है कि बिजली कंपनी ने टैरिफ दरें बढ़ा दी है या फिर गलती से ज्यादा बिल जारी किए हैं।

हालांकि बिजली कंपनी इसे लंबे चले गर्मी के मौसम और बढ़ी हुई खपत का असर बता रही है। जून माह में लोगों के घरों में पहुंचे बिजली बिल आम तौर पर हर माह में आने वाले बिल से डेढ़ से दो गुना है। तमाम छोटे-बड़े उपभोक्ता इस बारे में शिकायत कर रहे हैं। बिलों में सुधार के आवेदन भी लगातार बिजली कंपनी के जोनों पर पहुंच रहे हैं।

हालांकि, जोनों से बिल सुधार के अधिकार छिन लिए हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं के बिलों में सुधार भी नहीं हो रहा। बिजली कंपनी के अनुसार बीते अप्रैल से जून तक लगातार शहर में तेज गर्मी का प्रभाव रहा। आम तौर पर शहर की बिजली मांग बीते वर्षों में गर्मियों में छह से सवा छह सौ मैगावाट तक होती थी। इस साल सवा सात सौ मैगावाट के पार बिजली की मांग पहुंच गई।

बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री (शहर वृत्त) मनोज शर्मा के अनुसार प्रतिनिदिन एक से डेढ़ करोड़ बिजली का वितरण कंपनी की ओर से किया। देखा जाए तो औसत वृद्धि 30 से 40 प्रतिशत हुई है। जबकि पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि गर्मियों में बिजली खपत में 10 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, इस अनुमान से कहीं ज्यादा वृद्धि दर्ज हुई। बरसात शुरू हो चुकी है ऐसे में भी इंदौर में बिजली की मांग 600 मैगावाट के आसपास बनी हुई है।

उपकरण बढ़े इसलिए बिल भी ज्यादा

बिजली कंपनी के अनुसार जून माह में जारी हुए बिजली के बिल मई माह की खपत के हैं। मई माह बिजली खपत के लिहाज से सबसे ज्यादा मांग वाला महीना था। तेज गर्मी के कारण लोगों के यहां बिजली का उपभोग 30 से 40 प्रतिशत बढ़ा। उस माह के बिल अब लोगों को मिले हैं, तो उन्हें बढ़ी खपत के कारण राशि भी ज्यादा लग रही है।

बिजली कंपनी के अनुसार उपभोक्ता अपने मीटर में खपत जांच लें। अगर, बिल की रीडिंग से असल मीटर रीडिंग अलग है, तो वो इस बारे में शिकायत कर सकता है। देखा जा रहा है कि इस साल लंबी गर्मियां चलने और अधिक तापमान लगातार रहने से खपत बढ़ी है। बाजार से रिकॉर्ड एयर कंडीशन बिकने की खबरें भी आई हैं। ऐसे में बढ़ी राशि के बिल आना स्वभाविक है।

अगले माह भी बिल बढ़ेगा

जून माह के आखिर में शहर में बरसात का असर देखने को मिला है। इससे पहले इस महीने में गर्मी का प्रकोप बना रहा। ऐसे में विशेषज्ञ कह रहे हैं कि अगले एक माह आने वाला बिजली का बिल भी भारी-भरकम होगा। ज्यादातर घरों में एसी-कूलर और पंखे पूरे समय चलते रहे। लिहाजा जुलाई में भी बिजली का बढ़ा हुआ बिल लोगों को झटका दे सकता है।

MP Information: डिंडोरी में सूखी नदी में कर रहे थे सर्वे, अचानक आई बाढ़ में बह गए तीन युवक, दो तैरकर निकले, एक लापता

डिंडोरी में शनिवार और रविवार को हुई तेज बारिश के बाद सिलगी नदी में अचानक बाढ़ आ गई। अचानक आए पानी के तेज बहाव में तीन युवक बह गए। ये युवक नदी में सर्वे का कार्य कर रहे थे। दो तैरकर बाहर आ गए जबकी तीसरे की तलाश जारी है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 08:28:55 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 08:28:55 PM (IST)

MP News: डिंडोरी में सूखी नदी में कर रहे थे सर्वे, अचानक आई बाढ़ में बह गए तीन युवक, दो तैरकर निकले, एक लापता
बसनिहा में बांध निर्माण प्रस्तावित है उसी का कर रहे थे सर्वे।

HighLights

  1. डिंडोरी के सिलगी नदी में चल रहा था सर्वे का कार्य
  2. शनिवार-रविवार हुई भारी बारिश से अचानक आई बाढ़
  3. नदी में बहे तीन युवकों में दो ने तैरकर बचाई जान, एक लापता

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहपुरा बिछिया : डिंडोरी में सिलगी नदी में आई अचानक बाढ़ में तीन लोग बह गए। दो लोगों ने तैरकर तो अपनी जान बचा ली, लेकिन एक 22 वर्षीय युवक का देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला है। कई दर्जन कर्मचारी बसनिहा में प्रस्तावित बांध निर्माण का सर्वे कार्य कर रहे थे। रविवार की दोपहर साढे़ तीन बजे अचानक नदी में आई बाढ़ से नदी के बीच में सर्वे कर रहे तीन युवक बह गए।

बिछिया चौकी पुलिस ने बताया कि बाढ़ के पानी से किसी तरह दो लोग तो तैरकर मुश्किल से किनारे आ गए, जबकि अंकित सैनी का कोई सुराग अब तक नहीं लग सका है। कुटरई सरपंच द्वारा इस मामले की तत्काल पुलिस के सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस नदी में बहे युवक की तलाश में जुटी है। 22 वर्षीय अंकित राजस्थान के झुनझुन का रहने वाला है।

naidunia_image

शनिवार से जिले भर में जारी वर्षा का दौर रविवार को भी दिन भर जारी रहा। इसी के चलते नर्मदा सहित अन्य नदियों का भी जलस्तर बढ़ा है। जानकारी के अनुसार बसनिहा में बांध निर्माण प्रस्तावित है। इसी के चलते सहायक नदियों का सर्वे करने में कर्मचारी जुटे हुए थे।

BCCI ने टीम इंडिया पर की पैसों की बारिश, जय शाह ने 125 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने का किया एलान

Group India: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने इतिहास रचते हुए दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए बड़ा एलान किया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 08:01:54 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 08:25:13 PM (IST)

BCCI ने टीम इंडिया पर की पैसों की बारिश, जय शाह ने 125 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने का किया एलान
भारतीय टीम। (फोटो-बीसीसीआई)

HighLights

  1. टीम इंडिया ने 17 साल बाद जीता टी20 विश्व कप।
  2. फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया।
  3. रोहित, विराट और रवींद्र ने लिया रिटायरमेंट।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup 2024: टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। टी20 विश्व कप 2024 फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया। वहीं, भारत 17 साल बाद फिर टी20 चैंपियन बन गया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बड़ा एलान किया है।

वर्ल्ड कप चैंपियन बनते ही भारतीय टीम को इनाम

भारत के विश्व चैंपियन बनने पर खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश होगी। जय शाह ने कहा कि मुझे आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हु्ए खुशी हो रही है।

उन्होंने कहा, ‘टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधरण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का प्रदर्शन किया है। इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बधाई।’

I’m happy to announce prize cash of INR 125 Crores for Group India for profitable the ICC Males’s T20 World Cup 2024. The workforce has showcased distinctive expertise, dedication, and sportsmanship all through the match. Congratulations to all of the gamers, coaches, and help… pic.twitter.com/KINRLSexsD

— Jay Shah (@JayShah) June 30, 2024

रोहित-विराट और जडेजा ने लिया संन्यास

विश्व कप में ऐतिहासिक जीत के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा कर दी। वहीं, रविवार को ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी सोशल मीडिया पर टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया।

5 फाइनल हारने के बाद ट्रॉफी जीती

ICC टूर्नामेंट के लगातार पांच फाइनल हारने के बाद टीम इंडिया ने 11 साल बाद ट्रॉफी जीती है। 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। बल्लेबाजी में एक बार फिर किंग कोहली फाइनल में विराट साबित हुए। उन्होंने 76 रनों की पारी खेलकर टीम को 176 के स्कोर तक पहुंचाया। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी।