Delhi Rains: भारी बारिश से दिल्ली बनी ‘दरिया’, सड़कों पर गाड़ियां डूबीं, एयरपोर्ट की छत ढही, 3 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने देश के बड़े हिस्से को कवर कर लिया है। कहीं छिटपुट, तो कहीं भारी बारिश हो रही है। यूपी, बिहार, पंजाब में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट है। यहां देखिए दिल्ली की भारी बारिश के वीडियो।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 07:32:50 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 07:41:16 AM (IST)

Delhi Rains: भारी बारिश से दिल्ली बनी ‘दरिया’, सड़कों पर गाड़ियां डूबीं, एयरपोर्ट की छत ढही, 3 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली की मिंटो रोड पर फ्लाईओवर के नीचे पानी में डूबी कार। (ANI)

HighLights

  1. दिल्ली में बीती रात और शुक्रवार सुबह भारी बारिश
  2. कई इलाके जलमग्न, ट्रैफिक जाम, लोग परेशान
  3. एयरपोर्ट हादसे में 3 घायल, कई कारें क्षतिग्रस्त

एजेंसी, नई दिल्ली (Delhi climate Information)। राजधानी दिल्ली में बीती रात और शुक्रवार सुबह भारी बारिश हुई। इससे कई इलाके जलमग्न हो गए। कई स्थानों पर कारें पानी में डूबी नजर आईं। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर छत का एक हिस्सा ढहने से 3 लोग घायल हो गए। कुछ कारों को भी नुकसान पहुंचा है।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 1 की छत गिरने की सूचना मिली। आपात स्थिति से निपटने के लिए चार दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

मानसून की पहली ही बारिश में दिल्ली में व्यवस्था की पोल खुली

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि 29 या 30 जून को दिल्ली में मानसून की एंट्री हो जाएगी। कहा जा रहा है कि बीती रात मानसून ने चुपके से दिल्ली में एंट्री मारी। अब 3 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

इसके बाद से बीती रात और आज सुबह हुई भारी बारिश ने राष्ट्रीय राजधानी में व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। जगह-जगह पानी भरने से लोग परेशान होते रहे। खासतौर पर फ्लाईओवर के नीचे वाले हिस्सों में काफी पानी भर गया। नीचे देखिए वीडियो

पंजाब और बिहार में भी हुई मानसून की एंट्री, गर्मी छूमंतर

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून ने देश के बड़े हिस्से को कवर कर लिया है। यूपी समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्सा के साथ ही बिहार और पंजाब तक बारिश का क्रम शुरू हो गया है। कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो रही है।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है, लेकिन अब तक कहीं झमाझम बारिश देखने को नहीं मिली है। भोपाल मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश पर मानसून मेहरबान है और आने वाले दिनों में भारी बारिश के आसार हैं।

naidunia_image

(जबलपुर में झूमकर बरसे बदरा तो करीब एक इंच हुई वर्षा, संभाग के अन्‍य जिले भी मानसून हुआ सक्रिय)

अब तक मध्य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है, जबकि मालवा और निमाड़ में रुक-रुक कर बारिश देखने को मिली है। भोपाल में सामान्य से 72 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।

Jabalpur Information : पहली वर्षा में ही ‘उतराए’ निगम के दावे, घरों में घुसा तीन फीट तक पानी, लोकनिर्माण मंत्री ने लिया जायजा

Jabalpur Information : मानसून सीजन में पहली बार हुई झमाझम वर्षा शहर के कुछ क्षेत्रों में आफत बन गई। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतरगत आने वाले गंगानगर, चंदन कालोनी, शास्त्री नगर, परशुराम चौक, धनवंतरी नगर के अलावा जगदंबा कालोनी, संगम कालोनी, कृषि उपज मंडी, विजय नगर लमती सहित अन्य क्षेत्र की सड़कें जलमग्न हो गई। गंगानगर, चंदनकालोनी, शास्त्री नगर क्षेत्रों में बने जलभराव के हालात, मंत्री, महापौर भी पहुंचे।

By Sunil dahiya

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 07:38:59 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 07:38:59 AM (IST)

लोकनिर्माण मंत्री ने गंगानगर गढ़ा में वर्षा से कालोनी में भरा पानी का देखा हाल।

HighLights

  1. झमाझम वर्षा शहर के कुछ क्षेत्रों में आफत बन गई।
  2. मशीन लगाकर नाले-नालियों की सफाई कराई है।
  3. निगम बोला-इस बार जलभराव के हालात नहीं होंगे।

Jabalpur Information : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मानसून सीजन में पहली बार हुई झमाझम वर्षा शहर के कुछ क्षेत्रों में आफत बन गई। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतरगत आने वाले गंगानगर, चंदन कालोनी, शास्त्री नगर, परशुराम चौक, धनवंतरी नगर के अलावा जगदंबा कालोनी, संगम कालोनी, कृषि उपज मंडी, विजय नगर लमती सहित अन्य क्षेत्र की सड़कें जलमग्न हो गई। गंगानगर, चंदनकालोनी, शास्त्री नगर सहित अन्य क्षेत्रों में बने जलभराव के हालात, मंत्री, महापौर भी पहुंचे

झमाझम वर्षा शहर के कुछ क्षेत्रों में आफत बन गई

मानसून सीजन में पहली बार हुई झमाझम वर्षा शहर के कुछ क्षेत्रों में आफत बन गई। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतरगत आने वाले गंगानगर, चंदन कालोनी, शास्त्री नगर, परशुराम चौक, धनवंतरी नगर के अलावा जगदंबा कालोनी, संगम कालोनी, कृषि उपज मंडी, विजय नगर लमती सहित अन्य क्षेत्र की सड़कें जलमग्न हो गई।

मशीन लगाकर नाले-नालियों की सफाई कराई है

लोगों के घरों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। साेफा, पलंग, कपड़े सहित गृहस्थी का सामान गीला हो गया। किसी तरह लोग घरों में भरा पानी उलीचकर बाहर निकालते रहे। जबकि नगर निगम का दावा था इस बार 296 कर्मियों की नाला गैंग, जेसीबी सहित भारी भरकम मशीन लगाकर नाले-नालियों की सफाई कराई है।

निगम बोला-इस बार जलभराव के हालात नहीं होंगे

वर्षा जल निकासी के अवरोधक हटा दिए है, कहीं भी इस बार जलभराव के हालात नहीं होंगे। लेकिन गुरुवार को हुई महज एक घंटे की झमाझम वर्षा में नगर निगम के दावे बरसाती पानी में उतराते और निगम के जिम्मेदारों को मुंह चिढ़ाते रहे। मौसम विभाग के रिकार्ड में करीब एक इंच वर्षा दर्ज की गई है।

लोक निर्माण मंत्री, घुटने तक भरे पानी में चले

गढ़ा वार्ड के अंतरगत चंदन कालोनी में जलभराव की सूचना मिलने पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी पहुंचे। यहां सड़क पर घुटने तक भरे पानी में चलकर जलभराव के हालात का जायजा लिया। मौके पर ही नगर निगम के अधिकारियों को बुलाकर स्थानीय नागरिकों को जलभराव की स्थिति से फौरन राहत दिलाने और समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए।

कांग्रेस पार्षद बोले-मंत्री के ही क्षेत्र में जलभराव

उन्होंने स्थानीय निवासियों से भी चर्चा की और उनकी इस समस्या को स्थायी रूप से निराकृत करने का आश्वासन दिया। वहीं कांग्रेस पार्षद ये तंज कसते दिखे कि लोक निर्माण मंत्री अपने ही विधानसभा क्षेत्र को जलभराव की समस्या से मुक्त नहीं करा पाए।

यहां भरा पानी, घरों में कैद रहे लोग

– चंदन कालोनी में सड़कों पर पानी भरा रहा। वर्षा जल की निकासी न होने से लोगों के घरों में पानी घुस गया। सोफा, पलंग, बिस्तर सहित अन्य सामान खराब हो गया। लोग देर रात तक घरों से पानी निकालने व साफ-सफाई में जुटे रहे।

– शास्त्री नगर परशुराम चौक के आस-पास भी सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया। आस-पास के घरों में भी पानी भर गया जिससे लोग परेशान होते रहे। वर्षा व नाला-नालियों के गंदा पानी से गृहस्थी का सामान भी खराब हो गया। लोग घरों में कैद होकर रहे गए। पानी कम हुआ तब कहीं जाकर राहत की सांस ली।

– धनवंतरी नगर में सीवर लाइन के लिए जहां-जहां खोदे गए गड्ढे भी मुसीबत बने रहे। निर्माण सामग्री फैली होने व नाला-नालियां चोक होने से क्षेत्र में कई जगह पानी भर गया। राहगीरों का निकलना दूभर रहा।

– गौतम जी की मढि़या के पास ही सड़क पर दो फीट तक पानी भर रहा जिससे दुकानदार भी परेशान रहे। दुकानदारों का कहना था कि नगर निगम ने ढंक से नाला-नालियों की सफाई नहीं कराई।

– शाहीनाका संजीवनी नगर रोड पर भरे पानी से सड़क पर खड़ी बाइक भी आधी डूबी रहीं। घर व दुकानों में के भीतर भी पानी भर गया।

प्रमुख सड़कें भी जलमग्न

– इसी तरह सिविक सेंटर, गढ़ा, मेडिकल रोड़, छोटीलाइन फाटक से महानद्दा रोड के पास भी आधी सड़क तक पानी भरा रहा।

-इंदिरा मार्केट पुल के पास भी घुटने तक पानी भरा होने से वाहन चालक परेशान होते रहे। कुछ दाेपहिया वाहन सड़क पर भरे पानी में बंद हो गए।

– कलेक्ट्रेट के दूसरे नंबर गेट के सामने चौराहे के पास बनाए आयर लैंड के पास भी वर्षा जल निकासी के इंतजाम न होने से मोड़ के पास ही दो फीट तक पानी भर गया। जिससे कई बार कुछ देर के लिए जाम भी लगा।

– यहीं हाल शहर के अन्य मार्गों का रहा।

IND vs ENG: ‘भारतीय टीम इस जीत की हकदार थी…’ शर्मनाक हार के बाद बोले कप्तान बटलर

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 (T20 World cup 2024) के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्‍लैंड को 68 रनों से मात दी. इसके साथ ही रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने वर्ल्‍ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर ली. इस जीत के साथ ही भारत ने साल 2022 के टी20 विश्व कप में मिले हार का बदला भी ले लिया. शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Joss Buttler) ने कहा कि टीम इंडिया यह जीत डिजर्व करती थी.

जोस बटलर ने मैच के बाद कहा,” भारत ने निश्चित रूप से हमसे बेहतर प्रदर्शन किया. हमने उन्हें 20-25 रन ज़्यादा बनाने दिए. यह एक चुनौतीपूर्ण पिच थी जिस पर उन्होंने अच्छा खेला. उन्होंने हमसे बेहतर प्रदर्शन किया और वे जीत के पूरी तरह हकदार थे. साल 2022 की तुलना में यहां बहुत अलग परिस्थितियां थी. भारत ने क्रिकेट का बहुत अच्छा खेल खेला. बारिश के कारण, परिस्थितियों में इतना बदलाव होने की उम्मीद नहीं थी. उनका स्कोर औसत से बेहतर था. उनके बेहतरीन स्पिनर्स ने कमाल की गेंदबाजी की.”

बता दें कि 171 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान इन मुश्किल परिस्थितियों में इंग्‍लैंड की टीम भारतीय स्पिनरों का सामना नहीं कर पाई. अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के तीन-तीन विकेट और जसप्रीत बुमराह के दो विकेट के चलते इंग्‍लैंड ने कोई चुनौती पेश नहीं. कप्तान जोस बटलर को अक्षर पटेल ने आउट किया. वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन 15 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए. अपनी पारी के दौरान बटलर ने 4 चौके मारे.

FIRST PUBLISHED : June 28, 2024, 06:55 IST

‘Ramleela’ actor Gulshan Devaiah advised the story of the taking pictures | ‘रामलीला’ के एक्टर गुलशन देवैया ने बताया शूटिंग का किस्सा: रणवीर सिंह को बताया भावुक, कहा- इमोशनल सीन देख रो दिए थे एक्टर

46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुलशन देवैया ने फिल्म ‘गोलियों की रासलीला:रामलीला’ में रणवीर सिंह के साथ काम किया था। गुलशन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। गुलशन ने बताया कि फिल्म ‘रामलीला’ की शूटिंग के दौरान एक इमोशनल सीन के बाद रणवीर कोने में बैठकर रो रहे थे। गुलशन ने उन्हें एक-दो बार रोते हुए देखा था। उन्होंने बताया कि रणवीर शुरू से ही बहुत एनर्जेटिक रहे हैं। आप इसे अटेंशन सीकर भी कह सकते हैं, लेकिन ये कुछ लोगों में पहले से होता है।

सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत के दौरान गुलशन ने कहा- रणवीर शुरू से ही हर जगह खुद को एक मूवी स्टार की तरह पेश करते थे, क्योंकि वो ये मानते थे कि वो स्टार हैं। गुलशन ने बताया कि उन्होंने रणवीर के साथ लगभग 2 हफ्ते की एक्टिंग वर्कशॉप की थी। उस समय भी रणवीर एक स्टार की तरह ही चलते थे।

गुलशन ने कहा- कभी-कभी सीन के बाद मैं उनके साथ एक कोने में बैठ जाता था। क्योंकि वो इतने एनर्जेटिक हैं कि हर इंसान उससे मेल नहीं खा सकता। आप उनके साथ रहकर उनकी एनर्जी से बहुत प्रभावित होते हैं। मैं और रणवीर एक दूसरे के कंप्टेटिव थे। संजय लीला भंसाली ने सेट पर मेरी तारीफ की थी, तब रणवीर का शूट स्टार्ट नहीं हुआ था। रणवीर ने मुझसे आकर कहा कि भंसाली सर तुम्हारी तारीफ कर रहे थे। मैंने कहा, कहीं से तो जलने की स्मेल आ रही है। हमने साथ में बहुत अच्छा काम किया।

गुलशन देवैया का वर्कफ्रंट

गुलशन देवैया इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘बैड कॉप’ को लेकर चर्चा में हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में अनुराग कश्यप भी मुख्य भूमिका में हैं।

Indore Zoo Information: 8 राज्य के 10 शहरों के चिड़ियाघर, जहां दहाड़ रहे इंदौर में जन्मे शेर-बाघ

इंदौर स्थित चिड़ियाघर में इकलौता चिड़ियाघर है, जहां एक समय शेर-बाघों की कुल संख्या देशभर में सर्वाधिक हो गई थी। यहां दुर्लभ बाघों का बसेरा है। सफेद बाघ के साथ ही ब्लैक टाइगर भी है। इसके अलावा येलो टाइगर भी है। यहां हिरण, चीतल और घड़ियालों की संख्या भी बढ़ रही है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 07:00:00 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 07:00:00 AM (IST)

HighLights

  1. कोरोना प्रतिबंध के बाद शुरू हुआ था एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम
  2. अभी तक 20 शेर और 21 बाघों को अन्य चिडियाघरों को दिया
  3. संतुलित आहार और माहौल के कारण बेहतर हुई प्रजनन क्षमता

रामकृष्ण मुले, इंदौर। स्वच्छता में नंबर वन इंदौर का कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के शेर और बाघ देशभर के कई चिडियाघरों में दहाड़ रहे हैं। कोरोना से राहत मिलने के बाद 2022 में दोबारा शुरू हुए एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इंदौर जू से 20 शेर और 21 बाघ देश के 8 राज्यों के 10 शहरों के चिडियाघरों में भेजे गए है।

इनमें हरियाणा का भिवानी, पंजाब का चंडीगढ़, झारखंड का रांची, तेलंगाना का हैदराबाद, उत्तराखंड का देहरादून, महाराष्ट्र का पुणे, औरंगाबाद, छत्तीसगढ़ का बिलासपुर और गुजरात का जूनागढ़, जामनगर भेजे गए।

इनके बदले पॉकेट मंकी, सफेद असगर, एनाकोंडा, जेब्रा सहित भौंकने वाला हिरण सहित कई अन्य प्रजातियों ने इंदौर चिड़ियाघर की रौनक को बढाई है। पांच माह पहले जामनगर, गुजरात से एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत लाए गए जेब्रा के जोड़े ने भी हाल ही में नन्हें जेब्रा को जन्म दिया।

naidunia_image

वर्तमान में शेर और बाघ की संख्या 9-9 है। इनकी संख्या मादा बाघिन और शेरनी मेघा अगले एक माह के भीतर नन्हें शावकों को जन्म देने वाली है। इसके चलते शेरों और बाघों का कुनबा एक बार फिर बढ़ने वाला है। बाघों के लगातार प्रजनन से शहर का चिडियाघर देशभर के चिड़ियाघर में अपनी खास पहचान रखता है। जहां भी शेर-बाघ नहीं है, वहां इंदौर ही उनकी पहली प्राथमिकता होता है। इंदौर हाल ही में घड़ियाल के साथ पॉकेट मंकी ने भी एक बच्चे को जन्म दिया है।

चिडियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव कहते है कि चिड़ियाघर के सभी वन्य प्राणी ब्रीड कर रहे है। यह इस बात के संकेत है कि यहां के वातावरण में वे स्वयं को तनाव मुक्त महसूस करते हैं। उन्हें सेंट्रल जू अथॉरिटी के नियमानुसार, संतुलित आहार के साथ उपचार और वातावरण दिया जा रहा है। यहां पर किसी भी प्राणी को पिंजरे की बजाए उनके लिए उनके अनुरूप वातावरण वाले बाड़ों का निर्माण किया गया।

सांपों के लिए अलग से सांप घर, पक्षियों के लिए पक्षी विहार के साथ बाघ, शेरों के लिए बड़े बाड़े बनाए गए है। इनमें तालाब और गुफा के साथ पेड़ आदि है। खुले वातावरण में वे तनाव मुक्त महसूस करते हैं।

मेघा ने शेरों और जमुना ने बढ़ाया बाघों का कुनबा

मध्यम श्रेणी का कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय इकलौता चिड़ियाघर है, जहां एक समय शेर-बाघों की कुल संख्या देशभर में सर्वाधिक हो गई थी। यहां शेरों की संख्या में लगातार वृद्धि का श्रेय शेर आकाश और मेघा को जाता है।

इसके अतिरिक्त शेरनी सुंदरी भी शावकों को जन्म दे चुकी है। बाघिन जमना भी चार से अधिक बार शावकों को जन्म दे चुकी है। वह कुल 14 शावकों को जन्म दे चुकी है, जो सभी जीवित भी है, जिन्हें एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अलग-अलग प्राणी अभ्यारण में भी भेजा गया है।

ऐसा चिड़ियाघर, जहां दुर्लभ बाघों का बसेरा

इंदौर स्थित चिड़ियाघर में दुर्लभ बाघों का बसेरा है। यहां सफेद बाघ के साथ ही ब्लैक टाइगर भी है। इसके अतिरिक्त येलो टाइगर है। यह उन चुनिंदा चिड़ियाघर में शामिल हैं, जहां 3 रंगों के बाघ है।इसके अतिरिक्त यहां एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत कॉटन टॉप मंकी, पाइथन, एनाकोंडा भी आकर्षण का केंद्र है। यहां हिरण, चीतल और घड़ियालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही थी। इन्हें भी अन्य चिडियाघरों मे भेजने की कवायद की जा रही है।

NEET परीक्षा धांधली में आज सरकार को घेरेगा विपक्ष, संसद में होगा घमासान

NEET Consequence 2024 Controversy आज लोकसभा का पहला कार्य दिवस है। इस अवसर का फायदा उठाते हुए विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर रहेगा। नीट और पेपर लीक मामले पर संसद में विपक्ष और सरकार के बीच घमासान मचने के आसार हैं। विपक्ष की पूरी योजना है कि वह सरकार को इस मामले में विफल साबित करे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 06:33:19 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 06:33:19 AM (IST)

NEET परीक्षा धांधली में आज सरकार को घेरेगा विपक्ष, संसद में होगा घमासान
नीट पेपर धांधली समेत कई मुद्दों पर विपक्ष रहेगा हमलावर। (फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए के शीर्ष नेताओं ने बैठक में लिया फैसला
  2. नीट के अलावा महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
  3. एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर भी सरकार के खिलाफ बनाएगा माहौल

डिजिटल डेस्क, इंदौर। नीट परीक्षा धांधली के मुद्दे पर विपक्ष की कोशिश है कि सरकार को हर अवसर पर घेरा जाए। ऐसे में 18वीं लोकसभा के पहले कार्य दिवस के दिन इस मुद्दे पर संसद में शुक्रवार को घमासान मचने के आसार हैं। विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए ने फैसला किया है कि नीट परीक्षा धांधली मामले में दोनों सदनों में कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया जाए।

नीट पेपर लीक सरकार की विफलता: विपक्ष

राज्यसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में विपक्षी दलों की बैठक हुई। इसमें विपक्ष के सभी नेताओं ने माना कि नीट परीक्षा धांधली मामला बहुत ही गंभीर मुद्दा है, जिससे छात्रों का जीवन खतरे में पड़ गया है। ऐसे में एक मजबूत विपक्ष होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि सरकार को कठघरे में खड़ा किया जाए। यह सरकार की विफलता है, इसलिए उसको जवाब देना चाहिए।

इंग्‍लैंड को मैच में भारी पड़ी एक गलती, रोहित ने जमकर उठाया इसका फायदा, फिर इन 5 जाबाजों ने पलट दिया मैच
हाइलाइट्स

रोहित शर्मा एंड कंपनी ने इंग्‍लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत को इंग्‍लैंड ने हराया था.टीम इंडिया ने दो साल पुरानी हार का बदला अंग्रेजों से चुकता कर दिया है.

नई दिल्‍ली. रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली भारत की टीम ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के फाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर ली है. अंग्रेजों को हराने के बाद भारत को अब खिताबी मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 29 जून को खेलना है. बारिश से प्रभावित इस मैच के दौरान इंग्‍लैंड के कप्‍तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. बस यही दांव उनपर उलटा पड़ गया. रोहित शर्मा ने इस मुश्किल पिच पर इंग्‍लैंड के कप्‍तान के गलत निर्णय का भरपूर फायदा उठाया. टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करने हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 171 रन ठोक दिए. जवाब में इंग्‍लैंड की टीम 16.4 ओवर बैटिंग करने के बाद 103 रन पर ऑलआउट हो गई. आइये हम आपको भारत की जीत के 5 हीरो के बारे में बताते हैं.

रोहित शर्मा की फिफ्टी: पहले बैटिंग के दौरान टीम इंडिया ने विराट कोहली और ऋषभ पंत का विकेट सस्‍ते में गंवा दिया था. इसके बावजूद रोहित शर्मा एक छोर पर डटे रहे. नए बैटर सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर हिटमैन ने रनों की रफ्तार को कम नहीं होने दिया. उन्‍होंने छह चौके और दो छक्‍कों की मदद से 39 गेंदों पर 57 रन बनाए. इस आतिशी पारी के चलते भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया.

सूर्यकुमार यादव की विस्‍फोटक पारी: कप्‍तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की अहम साझेदारी बनाई. जिसके चलते भारत का स्‍कोर 100 रन के पार पहुंच सका. सूर्या ने किसी भी वक्‍त भारत की रनों की रफ्तार को कम नहीं होने दिया. उन्‍होंने 36 गेंदों पर 47 रन ठोक दिए. इस दौरान उनके बैट से चार चौके और दो छक्‍के आए.

यह भी पढ़ें:- बल्‍ले से फ्लॉप…फिर भी विराट को मिला कोच द्रविड़ का साथ, किंग कोहली के पास पहुंचकर ऐसा क्‍या किया, VIDEO

अक्षर पटेल का बल्‍ले और गेंद से कमाल: प्‍लेयर ऑफ द मैच बने अक्षर पटेल ने बल्‍ले और गेंद दोनों से ही कमाल का प्रदर्शन किया. अतिम ओवरों में उन्‍होंने एक छक्‍के की मदद से 6 गेंदों पर 10 रन बनाए. फिर गेंदबाजी के दौरान तो उन्‍होंने इंग्लिश टीम को चारों खाने चित ही कर दिया. अंग्रेज बैटर्स के बाद अक्षर की बॉलिंग का कोई तोड़ नहीं था. उन्‍होंने तीन विकेट अपने नाम किए. बेहद खतरनाक नजर आ रहे जोस बटलर के अलावा मोइन अली और जोनी बेयरस्‍टो जैसे टॉप बैटर अक्षर का शिकार बने. उन्‍होंने अपने चार ओवरों में 23 रन देकर तीन विकेट लिए.

कुलदीप यादव की फिरकी: चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप ने तो अक्षर से भी ज्‍यादा किफायती गेंदबाजी की. उन्‍होंने अपने चार ओवरों में महज 19 रन दिए और तीन विकेट भी अपने नाम किए. कुलदीप की शानदार हैरी ब्रूक, सैम कर्रन और क्रिस जोर्डन को कुलदीप ने चलता किया. कुलदीप और अक्षर ने मिलकर पूरे इंग्लिश बैटिंग ऑर्डर की कमर तोड़कर रख दी.

हार्दिक-बुमराह का जादू: हार्दिक पंड्या ने बैटिंग के दौरान टीम इंडिया के लिए दो छक्‍कों की मदद से 13 गेंदों पर 23 रन की छोटी लेकिन अहम पारी खेली. वहीं, जसप्रीत बुमराह ने स्पिनर्स फ्रेंडली विकेट होने के बावजूद दो अंग्रेज बल्‍लेबाजों को चलता किया.

Tags: Axar patel, Icc T20 world cup, Kuldeep Yadav, Rohit sharma, Suryakumar Yadav, T20 World Cup

Film Evaluation – Sharmaji Ki Beti | मूवी रिव्यू- शर्माजी की बेटी: वुमेन एम्पावरमेंट वाली पुरानी कहानी में ताहिरा ने डाला नया तड़का, एक्टर्स की दमदार परफार्मेंस

22 मिनट पहलेलेखक: तस्वीर तिवारी

  • कॉपी लिंक

ताहिरा कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो चुकी है। महिलाओं की एम्पावरमेंट और उनके सामने आने वाले चैलेंजेज पर रोशनी डालने वाली इस फिल्म की लेंथ 1 घंटे 55 मिनट है। दैनिक भास्कर ने फिल्म को 5 में से 3 स्टार रेटिंग दी है।

फिल्म की कहानी क्या है?

फिल्म की कहानी शुरू होती है स्वाति शर्मा (वंशिका टपारिया) से जो ज्योति शर्मा (साक्षी तंवर) की बेटी है। ज्योति शर्मा अपनी मिडिल क्लास लाइफ में उलझी हुई हैं। इनके लिए समय और पैसा दोनों बहुत कीमती है। क्योंकि इनका मानना है कि दोनों ही जाने के बाद वापस नहीं आते।

दूसरी ओर किरण शर्मा (दिव्या दत्ता) हैं, जो पटियाला से मुंबई अपने पति और बेटी गुरवीन शर्मा (अरिस्ता मेहता) के साथ शिफ्ट हुई हैं। जिनके सपनों की उड़ान लंदन वाली है, लेकिन किस्मत उन्हें घर से बाहर नहीं जाने देती।

तनवी शर्मा (सैयामी खेर) वड़ोदरा से मुंबई टीम के लिए खेलने आई हैं। इनकी लाइफ में केवल जीतने और खाने की भूख है। फिल्म की पूरी कहानी इन्हीं महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। ज्योति का पति सुधीर (शारिब हाशमी) ज्योति के जाने के बाद घर संभालता है और नाइट शिफ्ट में काम करता है। अपनी-अपनी लड़ाईयां लड़ रही महिलाओं की कहानी आगे क्या मोड़ लेती है। ये तो आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

स्टारकास्ट की एक्टिंग कैसी है?

एक्टर्स की परफॉर्मेंस की बात करें, तो साक्षी तंवर और दिव्या दत्ता बॉलीवुड की मंझी हुईं एक्ट्रेस हैं। दोनों ने अपने किरदारों को बखूबी निभाया है। वंशिका टपारिया और अरिस्ता मेहता ने भी बहुत खूबसूरती से अपने किरदारों को पकड़ा है। सैयामी खेर और शारिब हाशमी समेत फिल्म के सभी आर्टिस्ट ने अपने किरदारों के साथ न्याय किया है।

कैसा है फिल्म का डायरेक्शन?

ताहिरा कश्यप खुराना ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। फिल्म की कहानी को नए तरीके से पेश करने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन फिल्म में बहुत कुछ सरप्राइजिंग देखने को नहीं मिलेगा। बीच-बीच में कहानी थोड़ी स्लो लगेगी। फिल्म के बीच में मां बेटी के इमोशनल सीन आपको फिल्म से जोड़े रखेंगे। कुल मिलाकर फिल्म स्लो होने के बाद भी आपको क्लाइमेक्स देखकर खुशी होगी।

फिल्म का म्यूजिक कैसा है?

फिल्म में बैकग्राउंड साउंड कहानी को ध्यान में रखकर ही रखा गया है। लेकिन फिल्म में कोई ऐसा गाना नहीं है, जो आपको दोबारा सुनने का मन करे।

फिल्म का फाइनल वर्डिक्ट, देखें या नहीं?

‘शर्माजी की बेटी’ वुमेन एम्पावरमेंट पर बेस्ड फिल्म है। पुरानी कहानी को नए अंदाज में पेश करने की कोशिश की गई है। अगर आप घर में बैठकर अपनी फैमिली के साथ कोई फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म देखना चाहते हैं तो ये फिल्म देख सकते हैं।

खबरें और भी हैं…
Aaj Ka Rashifal 28 June 2024: मेष से लेकर मीन राशिवालों का कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 June 2024: मेष राशि के जातकों की किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक समस्या हल होगी। मिथुन राशिवालों का मन अस्थिर रहेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानिए 28 जून 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 06:00:00 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 06:00:00 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 28 June 2024: मेष से लेकर मीन राशिवालों का कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 June 2024

HighLights

  1. वृषभ राशि के जातक लेन-देन में सावधानी रखें।
  2. कर्क राशि के जातकों तरोताजा महसूस करेंगे।
  3. वृश्चिक राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 28 June 2024: राशिफल के अनुसार, आज (28 जून) का दिन कई राशिवालों के लिए मंगलकारी रहेगा। पंडित हर्षित शर्मा जी के अनुसार, शुक्र देव उदय होंगे। इससे सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशि के जातकों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं, कई राशिवालों को व्यापार में तेजी नजर आएगी। आइए जानते हैं कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन।

मेष राशि

मेष राशिवालों का दिन अच्छा रहेगा। नए कार्य का आरंभ आज कर सकते हैं। किसी विशेष शख्स से मुलाकात संभव है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नया दायित्व मिल सकता है। पारिवारिक समस्याओं को हल करने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशिवालों को बिजनेस में रिस्क लेना उचित नहीं होगा। आज लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल में विवाद हो सकता है। किसी प्रकार के नए समझौते से बचना होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का दिन आज अच्छा नहीं रहेगा। बिजनेस में रुकावट आएंगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट होगी, जिस कारण मन अस्थिर रहेगा। किसी व्यक्ति के प्रति उदान होना आपको नुकसान पहुंचाएगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का दिन लाभकारी रहेगा। दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे। नए काम के प्रति उत्साह रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। पुराने काम में कामयाबी प्राप्त होगी। परिवार के साथ दिन शानदार रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का दिन निर्णायक रहेगा। किसी विशेष कार्य के लिए बड़ा फैसला ले सकते हैं। इसका आगामी समय में फायदा प्राप्त होगा। किसी विशेष काम के लिए यात्रा पर जाना पड़ेगा जो सफल रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने के अस्वस्थ्य होने से मानसिक तनाव रहेगा। कुछ बातों को लेकर अपनों से गिले-शिकवे हो सकते है। कार्यक्षेत्र में दबाव का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आय में कुछ तकलीफ महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में विरोध आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। मन की बातों को शेयर न करें। शेयर बाजार में निवेश करना आज उचित नहीं है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। किसी विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है। कोई पुराना विवाद खत्मा होगा। शेयर बाजार में निवेश करना अच्छा रहेगा। घरवालों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। जीवन के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, जिसमें घरवालों का साथ मिलेगा। परिवार में कोई मेहमान आ सकता है।

मकर राशि

मकर राशिवालों के लिए दिन अड़चनों से भरा रहेगा। आकस्मिक घटना परिवार में घट सकती है। परिवार में अशांति का माहौल बन सकता है। कोई वाहन या इलेक्ट्रॉनिक वस्तु आज ना खरीदें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक अपने पार्टनर के व्यवहार के कारण दुखी हो सकता है। आप पर कोई गलत आरोप लगा सकता है, जिस कारण छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। दोस्तों से सहयोग मिल सकता है।

मीन राशि

मीन राशिवालों का दिन बेहतर रहेगा। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता प्राप्त होगी। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

MP Information Immediately: मंत्रियों को 30 नई गाड़ियों का तोहफा, जन्म प्रमाण पत्र अब अनिवार्य, भोजशाला में मिली देवी प्रतिमाएं, जानिए मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में दिनभर क्या रहा खास, MP High Information किन घटनाओं ने बटोरीं सुर्खियां, कौन सा वीडियो हुआ वायरल, नेताओं ने किस पर किया वार-पलटवार, कॉलेजों के प्रवेश प्रक्रिया, क्या है मौसम का हाल, यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 11:50:22 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 12:02:54 AM (IST)

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें।

HighLights

  1. 1 जुलाई से बदल जाएंगी पुलिस की धाराएं।
  2. मप्र में जन्म प्रमाण-पत्र बनवाना अनिवार्य हो गया।
  3. गोवंश-वध के एवज में फंडिंग हो रही थी।

भोपाल। मध्य प्रदेश में अपात्रों के लिए छात्रवृत्ति लेना मुश्किल हुआ, सर्वे के आखिरी दिन भोजशाला में देवी प्रतिमाएं मिली, गोवंश-वध के एवज फंडिंग हो रही थी, मध्य प्रदेश के मौसम का हाल, आगे पढ़ें और कई बड़ी खबरें…

1 जुलाई से बदलेगी पुलिस की धाराएं

देशभर में 1 जुलाई से पुलिस की आपराधिक कार्रवाई से लेकर न्याय व्यवस्था से जुड़े कानून में बदलाव हो जाएगा। नई व्यवस्था में धाराओं के अलावा सजा और जुर्माने के प्रावधान में भी बदलाव हो जाएगा। 302 हत्या अब 103 (1), ठगी या धोखाधड़ी 420 अब 118(4), चोरी 379 अब 303 (2) व दुष्कर्म 376 अब आईपीसी 64 बीएनएस हो जाएगी।

गोवंश-वध के एवज में हो रही थी फंडिंग

गोवंश-वध के एवज में फंडिंग की जा रही थी। महाराष्ट्र नागपुर मोमिनपुरा निवासी आरोपित इसरार अहमद अन्य तस्करों को गोवंश-वध करने अच्छी खासी रकम दे रहा था। गोवंश-वध करने के लिए इसरार को रुपया मिलता था। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

यहां पढ़ें पूरी खबर

मंत्रियों के लिए 6 करोड़ में खरीदी 30 नई गाड़ियां

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्रियों के पास 2022 और और 2023 मॉडल की इनोवा गाड़ियां हैं, लेकिन सरकार उनके लिए नई गाड़ियां खरीदने देने की तैयारी कर रही है। उनके लिए 30 नई गाड़ियां खरीदी गई है। इन गाड़ियों को सीधे कंपनी से खरीदकर स्टेट गैरेज तक पहुंचा दिया है। अब इनको सजाया जा रहा है। RTO से पंजीयन के बाद अगले माह से उप मुख्यमंत्री और मंत्री नई इनोवा क्रिस्टा गाड़ियों में चलेंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर

मप्र में जन्म प्रमाण-पत्र बनवाना अब अनिवार्य

मध्य प्रदेश में जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन अधिनियम 2023 द्वारा 11 अगस्त 2023 से प्रत्येक बच्चे का जन्म प्रमाण-पत्र होना चाहिए। यह बच्चे के स्कूल में प्रवेश, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि के लिए आवश्यक होगा। जन्म प्रमाण-पत्र जन्म स्थान और जन्म तारीख का वैधानिक दस्तावेज होगा।

यहां पढ़ें पूरी खबर

भोपाल, उज्जैन, इंदौर में झमाझम बारिश के आसार

दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर, श्यौपुर कला, भिंड, मुरैना, दतिया और निवाड़ी जिले में भी प्रवेश कर गया है। अब सिर्फ सीधी और सिंगरौली के उत्तरी क्षेत्र में ही मानसून को आना है। बाकी पूरे प्रदेश में मानसून पहुंच चुका है। प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी भी आने लगी है। भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर और ग्वालियर संभाग के जिलों में बारिश शुरु हो सकती है।

यहां पढ़ें पूरी खबर

सर्वे के आखिरी दिन भोजशाला में मिली देवी प्रतिमा सहित 7 पुरावशेष

मध्य प्रदेश में धार जिला स्थित ऐतिहासिक भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम हाई कोर्ट इंदौर खंडपीठ के आदेश पर सर्वे कर रही है। सर्वे के आखिरी दिन गुरुवार को उत्तरी भाग की खुदाई में टीम को यहां 7 अवशेष मिले हैं। इनमें एक देवी प्रतिमा भी है। हालांकि यह मूर्ति खंडित बताई गई है।

यहां पढ़ें पूरी खबर

मध्‍य प्रदेश में अब अपात्र नहीं ले पाएंगे छात्रवृत्ति

अपात्र विद्यार्थी के लिए जुगाड़ कर छात्रवृत्ति लेना अब मुश्किल हो जाएगा। उनके परीक्षण का काम संस्थावार होगा। अनुसूचित जाति -जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रवृत्ति के पिछले वर्षों के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर