Bhopal: निजी स्कूलों ने 10 फीसद से अधिक बढ़ाई फीस, अब दो-दो लाख रुपये लगेगा जुर्माना

Bhopal: फीस अधिनियम 2017 का पालन नहीं करने के चलते जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने निजी स्कूलों पर प्रभावी कार्रवाई की थी। इसके बाद पूरे प्रदेश में निजी स्कूलों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में अब भोपाल जिले के स्कूलों पर कार्रवाई शुरू की गई है।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 10:00:43 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 01:28:49 PM (IST)

Bhopal: निजी स्कूलों ने 10 फीसद से अधिक बढ़ाई फीस, अब दो-दो लाख रुपये लगेगा जुर्माना
निर्धारित मानकों से अधिक फीस लेने पर भोपाल के चार स्‍कूलों पर लगाया गया जुर्माना। -प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

HighLights

  1. भोपाल जिला प्रशासन ने राजधानी के कोलार क्षेत्र के चार निजी स्कूलों के विरुद्ध कार्रवाई की।
  2. स्कूलों को सात दिन में जिन विद्यार्थियों से ज्यादा फीस ली गई है, उसका डाटा भी देना होगा।
  3. स्कूल शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों से आय-व्यय व अन्य जानकारी मांगी थी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र के चार निजी स्कूलों पर फीस अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई है। जिला प्रशासन ने इन स्कूलों के विरुद्ध 10 फीसद से अधिक फीस वृद्धि को लेकर कार्रवाई की है। अब इन स्कूलों को अभिभावकों से वसूली गई फीस वापस लौटानी होगी। इनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), श्रीचैतन्य टेक्नो स्कूल, कैंपियन स्कूल भौंरी समेत एक अन्य निजी स्कूल शामिल है।

इन्हें 30 दिन में बढ़ाई गई फीस विद्यार्थी या अभिभावकों के खाते में ऑनलाइन लौटानी होगी। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अंजनी कुमार त्रिपाठी ने गुरुवार को इन निजी स्कूलों को फीस लौटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं।

जिले में जिन स्कूलों ने हर वर्ष 10 प्रतिशत से ज्यादा फीस बढ़ाई है, उन्हें फीस लौटाने के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश में स्कूल संचालकों को चेतावनी दी गई है कि फीस अधिनियम का पालन किए बिना ली गई फीस वापस नहीं करने पर अधिनियम की धारा 9 (9) के तहत जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

डीईओ ने भोपाल के चैतन्य टेक्नो स्कूल कोलार रोड, कैंपियन स्कूल भौंरी, डीपीएस कोलार को अधिनियम का पालन नहीं करने के लिए दोषी माना है।

राजधानी में 150 सीबीएसई स्कूलों में 93 ने दी फीस संबंधित जानकारी

भोपाल के 150 सीबीएसई स्कूलों में 93 ने फीस सहित अन्य आय-व्यय का ब्यौरा दिया है। जानकारी नहीं देने वाले स्कूलों की जांच के लिए जिला शिक्षा विभाग ने समिति तैयार की है। स्कूल शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों से आय-व्यय व अन्य जानकारी मांगी थी।

24 जून अंतिम तिथि तक भोपाल में 93 सीबीएसई स्कूलों ने ही पोर्टल पर जानकारी अपलोड की। वहीं, स्कूल शिक्षा विभाग से संबद्ध 877 निजी स्कूलों ने पोर्टल पर फीस की जानकारी अपलोड कर दी है। अब फीस अधिनियम 2017 और 2020 के तहत जिला शिक्षा विभाग कार्रवाई कर रहा है।

एसडीएम व तहसीलदारों ने अपने-अपने क्षेत्रों के 10 से 12 स्कूलों के खिलाफ प्रतिवेदन कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को कार्रवाई के लिए भेजे हैं। इन स्कूलों की संख्या एक-दो दिन में और बढ़ेगी।

जिन स्कूलों पर कार्रवाई की गई है, उन्होंने बीते पांच वर्ष में (कोरोना काल छोड़कर) दस फीसद से अधिक फीस बढ़ाई है। फीस बढ़ोत्तरी की राशि 10.5 से 15 प्रतिशत तक है। इन स्कूलों को सात दिन में विद्यार्थियों का डाटा देने के लिए नोटिस दिया गया है। साथ ही 30 दिन में इन चार स्कूलों को विद्यार्थियों या अभिभावकों के खाते में बढ़ाई गई फीस लौटाना होगी।

– अंजनी कुमार त्रिपाठी, डीईओ, भोपाल

चार निजी स्कूलों के जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद उनके खिलाफ फीस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आगे भी निजी स्कूलों की मनमानी पर निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

– कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर, भोपाल

Mhow Information: अतिक्रमण हटाने के दौरान भाजपा पार्षद और पुलिस में झड़प, लिया हिरासत में

महू के धार नाका इलाके में सड़क को 52 फीट चौड़ी किया जाना है। इसमें लगभग 70 मकान बाधक बन रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण के लिए इन मकानों को तोड़ा गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय पार्षद की पुलिस से झड़प हुई।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 01:52:05 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 01:52:05 PM (IST)

पुलिस से झड़प के बाद महिला पार्षद को हिरासत में लिया गया।

HighLights

  1. महू में धारनाका की बड़ी पुलिया से छोटी पुलिया तक चौड़ी होगी सड़क।
  2. पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हटाए अतिक्रमण।
  3. अतिक्रमण हटाने के दौरान रहवासियों के साथ भी हुई पुलिस की झड़प।

नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। शहर में अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद की‍ स्थिति निर्मित हो गई। महूगांव नगर परिषद अंतर्गत महू – नीमच राजमार्ग पर धारनाका की बड़ी पुलिया से छोटी पुलिया तक अतिक्रमण हटाने की कारवाई की जा रही है।

naidunia_image

इस कार्रवाई के तहत मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशानिक अधिकारी मौजूद हैं। इस बीच रहवासियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध भी किया।

विरोध के दौरान महूगांव नगर परिषद की वार्ड 10 की पार्षद सुवर्णा दुबे की पुलिस से साथ झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने भाजपा की पार्षद सुवर्णा दुबे को हिरासत में ले लिया। अतिक्रमण हटाने के दौरान इलाके के रहवासियों के साथ भी पुलिस की झड़प होने की जानकारी मिली है ।

जानकारी के अनुसार एमपीआरडीसी द्वारा धारनाका की बड़ी पुलिया से छोटी पुलिया तक 50 फीट और छोटी पुलिया से भाटखेडी तक 52 फीट सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा। इसमें करीब 70 मकान बाधक हैं। इन बाधक मकानों को तोड़ा जा रहा है।

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच कहां होगा फाइनल? उस पिच पर कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, देखें संभावित XI

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में जगह बना ली है. भारतीय टीम की फाइनल में भिड़ंत अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ 29 जून को होनी है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारत और एडेन मार्कराम की अगुआई वाली साउथ अफ्रीका की टीम बारबाडोस ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में भिड़ेंगी. आइए जानते हैं बारबाडोस में टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है और ये भी की भारत इस मैच में किस प्लेइंग XI के साथ उतर सकती है.

भारत ने इस मैदान पर अब तक कुल 3 मुकाबले खेले हैं. ये मुकाबले भारत ने साल 2010 के टी20 विश्व कप में खेले थे. पहला मैच भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2010 में 7 मई को खेला था. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 49 रन से हराया था. भारत मैच में 135 रन पर ही ऑलआउट हो गया था. वहीं, दूसरा मैच भारत ने इस मैदान पर ठीक 2 दिन बाद 9 मई को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. जहां वेस्टइंडीज ने भारत को 14 रन से हराया था. तीसरा मैच भारत ने इसी साल टी20 विश्व कप 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था. जहां भारत ने आसान सी जीत दर्ज की थी.

IND vs ENG: जीत के बाद इमोशनल हुए रोहित शर्मा, नम दिखीं आंखें, विराट ने कुछ यूं दिया रिएक्शन, देखें वीडियो

इस मैदान पर भारत और साउथ अफ्रीका की टीम आज तक टी20 में आमने सामने नहीं हुई है. ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल का रिकॉर्ड की बात करें तो यहां कुल 32 मैच खेले गए हैं. इस दौरान पहले बैटिंग करने वाली टीम को सबसे अधिक जीत मिली है. कुल 32 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 19 जीत दर्ज की है. वहीं, पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने सिर्फ 10 मैच जीते हैं. बचे हुए मैच रद्द हुए हैं.

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान),विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे , हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

साउथ अफ्रीका की टीम: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नार्किया तबरैज शम्सी

Tags: Icc T20 world cup, India vs South Africa, T20 World Cup, Crew india

सोशल मीडिया इन्‍फल्‍यूएंसर्स को भी चुकाना होगा GST, जानिए कितना टैक्स वसूलेगी सरकार

सोशल मीडिया के बढ़ते क्रेज और इससे होने वाली कमाई को देखते हुए सरकार ने इन प्‍लेटफॉर्म पर कंटेंट बनाने वाले इन्फ्लुएंसर्स पर जीएसटी लगाने का का फैसला किया है, ऐसे में अब आय के हिसाब से उन्हें जीएसटी चुकाना होगा।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 12:14:33 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 12:14:33 PM (IST)

20 लाख रुपये तक की आय वालों से जीएसटी वसूलेगी सरकार

HighLights

  1. डिजिटल कंटेंट पर 18 प्रतिशत लगता है जीएसटी
  2. विज्ञापन और ब्रांड प्रमोशन पर लागूू होगा जीएसटी
  3. क्रिएटर्स को करवाना होगा जीएसटी रजिस्‍ट्रेशन

Good and Service Tax बिजनेस डेस्क, इंदौर। आज के डिजिटल युग में यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कंटेंट क्रिएटर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इन क्रिएटर्स द्वारा बनाए गए कंटेट और उनसे होने वाली आय सरकार के लिए भी महत्वपूर्ण हो गई है। हाल ही में सरकार ने यूट्यूब और अन्य डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) लगाने का निर्णय लिया है। आइए समझते हैं कि यह कर कैसे लागू होगा और इसका प्रभाव क्या होगा।

क्या है जीएसटी?

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) एक इनडायरेक्‍ट टैक्‍स है, जो भारत में वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर लगाया जाता है। इसका उद्देश्य विभिन्न प्रकार के करों को एक ही छतरी के नीचे लाना है, ताकि टैक्स प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाया जा सके।

naidunia_image

यूट्यूब और कंटेंट क्रिएटर्स
पर जीएसटी

आय का प्रकार

यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर क्रिएटर्स को विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन, स्पांसरशिप, सुपर चैट, मर्चेंडाइज आदि से आय होती है। इस आय पर जीएसटी लागू किया जाएगा।

जीएसटी रजिस्‍ट्रेशन

जिन क्रिएटर्स की वार्षिक आय 20 लाख रुपये (विशेष श्रेणी के राज्यों में 10 लाख रुपये) से अधिक है, उन्हें जीएसटी पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

टैक्स की दर

सामान्यत: डिजिटल कंटेंट और विज्ञापन सेवाओं पर 18 प्रतिशत जीएसटी लागू होता है। यह दर समय-समय पर सरकार द्वारा संशोधित की जा सकती है।

Faculty Closed: दिल्ली-हरियाणा में सड़कें बनीं ‘समंदर’, देखिए वीडियो, इस राज्य में स्कूल बंद

इन दिनों देशभर में मानसून मेहरबान है, जिसके चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। ऐसे में दिल्ली की सड़कें जलमग्न हो गई है। गुरुग्राम और यूपी भी यही हालात है। वहीं, कर्नाटक में बारिश को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 11:26:02 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 11:26:02 AM (IST)

School Closed: दिल्ली-हरियाणा में सड़कें बनीं 'समंदर', देखिए वीडियो, इस राज्य में स्कूल बंद
भारी बारिश के कारण हुआ जलजमााव

HighLights

  1. देशभर के कई राज्‍यों में भारी बारिश
  2. भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्‍न
  3. आवाजाही में लोगों को रही दिक्‍कत

एजेंसी, नई दिल्ली। देशभर में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश को देखते हुए कर्नाटक में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई है, इसके साथ ही आंगनबाड़ियों को भी बंद कर दिया गया है।

बता दे कि कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। ऐसे में स्‍थानीय प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी है। कन्नड़ के डिप्टी कमिश्नर मुल्लाई मुहीलान की ओर से गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार जिले में 30 जून तक स्‍कूल बंद रहेंगे।

केरल के 6 जिलों में स्कूल बंद

कर्नाटक के साथ ही केरल में भी भारी बारिश हो रही है। ऐसे में यहां भी दाे दिन तक स्कूल की छुट्टियां घोषित कर दी गई थी। केरल के पथानामथिट्टा, कोट्टायम, अलप्पुझा, इडुक्की, एनार्कुलम और वायनाड में 27 जून तक स्‍कूल बंद रहे। साथ ही परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया है।

naidunia_image

देशभर में हो रही भारी बारिश

मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है, जिसके चलते देश के लगभग सभी राज्‍यों में भारी बारिश का दौर जारी है। राजधानी दिल्‍ली में गुरुवार शाम से बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे हालात बिगड़ गए हैं। सड़कों पर हुए जमजमाव के कारण लोगों को आने-जाने में समस्‍याओं का सामना करना पड़ा। साथ ही सड़क किनारे खड़ी कारें भी जलमग्‍न हो गई। इतना ही नहीं बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर छत का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें एक व्‍यक्ति की मौत हो गई।

दिल्‍ली हुई जलमग्न

राजधानी में जारी बारिश के कारण भारी जलजमाव हो गया है।

यूपी के कई हिस्से डूबे

लगातार भारी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है।

गुरुग्राम में जलजमाव

लगातार भारी बारिश के चलते हरियाणा के गुरुग्राम के विभिन्न हिस्सों में जलजमाव देखने काे मिल रहा है।

एम्‍स क्षेत्र भी पानी-पानी

दिल्ली में एम्स के आसपास भारी बारिश के कारण यहां जलभराव हो गया।

Hina Khan Most cancers | TV Actress Hina Khan Breast Most cancers Analysis Information | हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर डाइग्नोज हुआ: एक्ट्रेस बोलीं- इलाज शुरू हो चुका है, मैं डटी हुई हूं; कई सेलेब्स ने दी दुआएं

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। एक्ट्रेस ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी।

एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हाल ही में उड़ रही अफवाहों पर मैं आपसे कुछ जरूरी न्यूज शेयर करना चाहती हूं। मैं ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हूं।’

इसी बीच जब दैनिक भास्कर ने हिना से बात करने की कोशिश की ताे उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। उनकी मैनेजर ने एक्ट्रेस को प्राइवेसी देने की अपील की है।

हिना ने टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। इसके अलावा वो बिग बॉस 11 में भी नजर आई थीं।

हिना ने टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। इसके अलावा वो बिग बॉस 11 में भी नजर आई थीं।

एक्ट्रेस बोलीं- मेरा इलाज शुरू हो चुका है
हिना ने आगे लिखा है, ‘मैं हिनाहोलिक्स (हिना के फैंस का एक ग्रुप) और उन सभी लोगों के साथ कुछ जरूरी न्यूज शेयर करना चाहती हूं, जो मुझे प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं। मुझे स्टेज थ्री का ब्रेस्ट कैंसर है। इसके बावजूद, मैं सभी को बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं।

मैं स्ट्रॉन्ग हूं और डटी हुई हूं और इस बीमारी पर काबू पाने के लिए पूरी तरह कमिटेड हूं। मेरा इलाज शुरू हो चुका है और मैं इससे और भी मजबूत होकर उबरने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए तैयार हूं।’

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ओपन लेटर शेयर किया है।

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ओपन लेटर शेयर किया है।

हिना ने मांगी प्राइवेसी
हिना खान ने आगे फैंस से प्राइवेसी की मांग की है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मैं इस दौरान आपसे थोड़ी इज्जत और प्राइवेसी चाहती हूं। मैं आपके प्यार और दुआ की सराहना करती हूं। मैं अपने परिवार और करीबियों के साथ पॉजिटिव रहूंगी।

ऊपरवाले की कृपा से, हमें विश्वास है कि मैं इस चुनौती को पार कर लूंगी और पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगी। प्लीज अपनी प्रार्थनाएं, दुआ और प्यार भेजते रहें।’

दो पेज के इस ओपन लेटर में एक्ट्रेस ने अपनी बीमारी का जिक्र किया।

दो पेज के इस ओपन लेटर में एक्ट्रेस ने अपनी बीमारी का जिक्र किया।

अंकिता लोखंडे समेत कई सेलेब्स ने भेजी दुआएं
हिना की इस पोस्ट पर अंकिता लोखंडे, गौहर खान, आमिर अली और अदा खान समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। अंकिता ने कमेंट कर लिखा, ‘हिना आप स्ट्रॉन्ग हैं। आपको बहुत सारा प्यार भेज रही हूं। गॉड ब्लेस यू..।’

हिना की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट कर उनके लिए दुआएं मांगी।

हिना की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट कर उनके लिए दुआएं मांगी।

फैन ने कहा था- हॉस्पिटल में एडमिट हैं हिना
इससे पहले शिवम नाम के एक ट्विटर यूजर खुद को हिना का फैन बताते हुए खुलासा किया था कि हिना ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट हैं। फैन के इस ट्वीट पर हिना या उनकी टीम की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया था।

शिवम नाम के इस फैन ने कुछ दिनों पहले हिना को कैंसर होने का दावा किया था।

शिवम नाम के इस फैन ने कुछ दिनों पहले हिना को कैंसर होने का दावा किया था।

हिना ने शेयर किया था क्रिप्टिक पोस्ट
हालांकि कुछ दिनों पहले हिना ने एक क्रिप्टिक पोस्ट जरूर शेयर की थी जिसमें उन्हें किसी युद्ध का जिक्र किया था। बीते कई दिनों से हिना सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थीं। ऐसे में भी उनके बीमार होने के कयास लगाए जा रहे थे।

खबरें और भी हैं…
Signs of Paralysis: शरीर में होने वाले कई बदलाव देते हैं पैरालिसिस के संकेत, जानें क्‍या है लक्षण

पैरालिसिस आने पर कुछ लक्षण उभर कर सामने आने लगते हैं। इसमें हाथ सही तरीके से काम करना बंद कर देता है। आवाज लड़खड़ाने लगती है। चेहरा थोड़ा तिरछा देखने लगता है। वहीं मुस्कुराने पर मुंह एक ओर खींचने लगता है। पानी पीने पर मुंह की एक ओर से पानी गिरने लगता है। यदि कुछ ऐसा प्रतीत हो रहा है, तो तत्काल हॉस्पिटल पहुंचना चाहिए।

MP Information: इंदौर में 30 लोगों की हुई घर वापसी, मुस्लिम धर्म छोड़कर अपनाया हिंदू धर्म

विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत के प्रमुख संतोष शर्मा ने बताया कि इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में इससे पहले अप्रैल माह में भी 9 लोगों ने घर वापसी की थी। आज के आयोजन के लिए भी विध‍िवत अनुमति ली गई। इसके बाद धर्मांतरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 12:50:07 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 12:51:06 PM (IST)

MP News: इंदौर में 30 लोगों की हुई घर वापसी, मुस्लिम धर्म छोड़कर अपनाया हिंदू धर्म
धर्मांतरण के दौरान खजराना गणेश मंदिर में हवन भी किया गया।

HighLights

  1. गंगा जल ग्रहण कर अपनाया हिंदू धर्म।
  2. इसके लिए कलेक्टोरेट में आवेदन दिया था।
  3. खजराना गणेश मंदिर में हुआ शुद्धि हवन।

इंदौर। शहर में 30 लोगों ने धर्मांतरण कर घर वापसी की। आयोजन स्‍थानीय खजराना गणेश मंदिर में हुआ। इसके लिए विधि-विधान से खजराना गणेश मंदिर में पूजन -पाठ और हवन किया गया।

धर्मांतरण के बाद 58 वर्षीय जमीन बी जमना बाई, 34 वर्षीय नीलोफर शेख निकिता, 34 वर्षीय अक्षा शेख आकांक्षा और रज्जाक अब रोहित के नाम से पहचाना जाएगा।

जानकारी के अनुसार कानूनन धर्मांतरण के लिए इन लोगों ने इंदौर कलेक्टोरेट में आवेदन भी दिया था। इसके बाद यह आयोजन किया गया।

विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत के प्रमुख संतोष शर्मा ने कहा कि धर्मांतरण कर रहे सभी लोगों की घर वापसी हो रही है। मुस्लिम धर्म छोड़ इन्होंने हिंदू धर्म अपनाया है।

इसमें से रोहित पहले हिंदू ही था। उसने कुछ समय पहले मुस्लिम धर्म अपनाया था। अब फिर से वह हिंदू धर्म अपना रहा है।

इससे पहले 27 अप्रैल को भी खजराना गणेश मंदिर में 9 लोगों की घर वापसी हुई थी। इनकी घर वापसी गोमूत्र और गंगाजल ग्रहण कर शुद्धि करण कर करवाई गई थी।

इनका शुद्धिकरण और हवन करवाकर खजराना गणेश मंदिर में पूजन कराया गया था। धर्मांतरण करने वालों में 3 लोग इंदौर और 6 लोग मंदसौर के थे। बाद में इन लोगों को कट्टरपंथियों के विरोध का समाना भी करना पड़ा।

IND vs SA Tomorrow Climate Forecast: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल पर खतरा, अगले 24 घंटे में बारिश की कितनी संभावना, मैच होगा या नहीं?

नई दिल्ली. भारत ने इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट कटा लिया है. भारत का फाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होना है. यह मुकाबला बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन में होना है. वेस्टइंडीज में लगभग रोज बारिश हो रही है. इस कारण टी20 वर्ल्ड कप के कई मैच रद हो गए. भारत बनाम इंग्लैंड मैच भी बारिश के कारण प्रभावित हुआ.

फाइनल में बारिश की कितनी संभावना?
क्रिकेटप्रेमियों की निगाहें अब बारबाडोस पर टिक गई हैं, जहां एक दिन बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खिताबी लड़ाई होनी है. मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी बारबाडोस में बारिश की संभावना है. यह संभावना 78% तक जताई गई है, जबकि बादल पूरे दिन छाए रहेंगे.

क्या फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है?
हां, फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है. अगर शनिवार को बारिश के कारण मैच नहीं खेला जाता है तब यह रविवार को खेला जाएगा. आईसीसी ने इस मैच के लिए 3 घंटे 10 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम रखा है.

दोनों दिन बारिश हुई तो कौन बनेगा चैंपियन?
अगर शनिवार और रविवार दोनों ही दिन ज्यादा बारिश होती है और मैच रद हो जाता है तो फिर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ट्रॉफी शेयर की जाएगी. यानी दोनों टीमें जॉइंट विनर घोषित होंगे.

FIRST PUBLISHED : June 28, 2024, 12:43 IST

हो गया खुलासा… किसकी थी आइसक्रीम में से निकली उंगली, DNA टेस्‍ट से खुला राज

मलाड क्षेत्र में आईस्‍क्रीम में से निकली उंगली के डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आ चुकी है। इसके बाद पुलिस ने भी खुलासा कर दिया है कि यह उंगली किसकी थी। गौरतलब है कि इस मामले में एफएसएसएआई ने कंपनी का लाइसेंस रद्द करने के साथ ही फैक्‍ट्री को भी सील कर दिया है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 10:28:14 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 11:55:22 AM (IST)

हो गया खुलासा... किसकी थी आइसक्रीम में से निकली उंगली, DNA टेस्‍ट से खुला राज
आइसक्रीम कोन में से निकली थी उंगली

HighLights

  1. 12 जून को सामने आया था उंगली निकलने का मामला
  2. महिला डॉक्‍टर ने थाने में दर्ज करवाई थी शिकायत
  3. जांच लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया था उंगली का टुकड़ा

Mumbai Ice Cream Case एजेंसी, मुंबई। मुंबई के मलाड क्षेत्र में रहने वाली एक महिला द्वारा ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइस्‍क्रीम में से उंगली निकलने का मामला सामने आया था। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा और उंगली के टुकड़े को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया। वहीं, डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है कि आखिर आइस्‍क्रीम में से निकली उंगली किसकी थी।

पुलिस के अनुसार, फॉरेंसिक रिपोर्ट में उंगली इंदापुर में एक आइसक्रीम फैक्ट्री के कर्मचारी की पाई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, उंगली और आइसक्रीम फैक्ट्री के कर्मचारी ओमकार पोटे के डीएनए मैच पाए गए हैं। बताया गया कि आइसक्रीम भरने के दौरान कर्मचारी की बीच वाली उंगली का एक हिस्सा कट गया था।

naidunia_image

ये है मामला

गौरतलब है कि 12 जून को मलाड क्षेत्र में रहने वाली डॉक्टर ओरलेम ब्रैंडन सेराओ ने ऑनलाइन आइस्‍क्रीम ऑर्डर की थी। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जांच के बाद आइस्‍क्रीम यम्मो ब्रांड की पाई गई। साथ ही इस बात का भी खुलासा हुआ कि जिस दिन कर्मचारी के साथ यह दुर्घटना हुई, उसी दिन यह आइसक्रीम पैक की गई थी। बाद में पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल भेज दिए थे।

कंपनी का लाइसेंस रद्द

यह घटना सामने आने के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक (एफएसएसएआई) ने कंपनी का लाइसेंस रद्द कर फैक्ट्री को सील कर दिया था। कंपनी के खिलाफ खाद्य पदार्थों में मिलावट करने का आरोप लगा था।