Iran Presidential Election 2024: ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान, जानिए रेस में उतरे 4 उम्मीदवार कौन हैं?

Iran Presidential Election 2024: ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत के बाद ये पद खाली पड़ा था। राष्ट्रपति की दौड़ में चार उम्मीदवार हैं। पहले इस पद के लिए छह प्रत्याशी सामने आए थे, लेकिन आखिरी समय में आमिर हुसैन काजीजादेह हाशमी और अली रजा जकानी ने नाम वापस ले लिया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 03:30:42 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 03:34:04 PM (IST)

Iran Presidential Election 2024: ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान, जानिए रेस में उतरे 4 उम्मीदवार कौन हैं?
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई। (फाइल फोटो)

एजेंसी, तेहरान। Iran Presidential Election 2024: ईरान में आज (शुक्रवार) राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। देशभर में 50 हजार से अधिक पोलिंग बूथ पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। इलेक्शन में छह करोड़ से अधिक मतदाता हैं, तो नए राष्ट्रपति का फैसला करेंगे।

पिछले महीने राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर हादसे में मौत हो गई, जिसके बाद से ये पद खाली पड़ा था। राष्ट्रपति चुनाव में छह प्रत्याशी दौड़ में थे, लेकिन वोटिंग से कुछ घंटे पहले दो उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया।

खबर अपडेट की जा रही है।

IND vs ENG Semi Ultimate: रोहित ब्रिगेड की हो सकती है बल्ले-बल्ले, भारत के लिए खास है गयाना की पिच

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में हार-जीत किसी की भी हुई हो, लेकिन पिच को घटिया हर किसी ने कहा. संजय मांजरेकर ने तो यह तक कह दिया कि आईसीसी को इस घटिया पिच के लिए क्रिकेटप्रेमियों से माफी मांगनी चाहिए. पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और त्रिनिदाद में खेला गया था. अब दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच गयाना में खेला जाना है. आइए जानते हैं कि यहां की पिच बैटर्स को मदद करेगी या बॉलर्स को.

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार रात 8 बजे से टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है. अगर आप दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच की पिच से निराश हैं तो अब राहत की सांस ले सकते हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच जिस पिच पर मुकाबला होना है, उसे स्पोर्टिंग विकेट कहा जा सकता है.

भारत को ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाला कप्तान चला इंग्लैंड, वनडे कप में दिखाएगा जलवा

क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिच पर स्पिनरों की खास मदद है. लेकिन इतनी भी नहीं कि बैटर्स रन ना बना पाएं. माना जा रहा है कि गयाना की पिच पर ठीक-ठाक रन बनेंगे और अपर हैंड उस टीम का रह सकता है जिसके पास बेहतर स्पिनर हैं. हर कोई जानता है कि इस टूर्नामेंट में कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्हें अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा का भी साथ मिलेगा. भारत के पास स्पिन को अच्छा खेलने वाले बैटर भी हैं. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी माना जा रहा है.

इंग्लैंड की टीम में आदिल राशिद के रूप में बेहतरीन स्पिनर मौजूद हैं. इंग्लिश टीम में आदिल राशिद की मदद के लिए मोईन अली और लिविंगस्टन हैं. यानी इंग्लिश टीम भी तीन स्पिनर के साथ उतर सकती है. हालांकि, भारतीय स्पिन अटैक के सामने इंग्लिश अटैक नहीं ठहरता है. दूसरी बात भारतीय टीम में स्पिन को खेलने वाले कई बेहतरीन बैटर हैं. इंग्लिश टीम इस मामले में भी भारत के सामने नहीं ठहरती. इसीलिए माना जा रहा है कि गयाना की पिच भारतीय टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

Tags: Icc T20 world cup, India Vs England, T20 World Cup

Sajid Nadiawala shared the poster of ‘Sikander’ | साजिद नाडियावाला ने शेयर किया ‘सिकंदर’ का पोस्टर: सलमान खान का ब्रेसलेट देख एक्साइटेड हुए फैंस, लिखा- आ गया सिकंदर

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ को ए.आर मुरुगदास डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं साजिद नाडियावाला इसके प्रोड्यूसर हैं। साजिद नाडियावाला ने सोशल मीडिया पर सिकंदर की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें सलमान खान के आईकॉनिक ब्रेसलेट के साथ फिल्म का पोस्टर भी देखा जा सकता है। सलमान का ब्रेसलेट देख उनके फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। साजिद ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- लाइट्स… कैमरा… और आ गया सिकंदर! फिल्म 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

पहली बार साथ काम करेंगे सलमान-रश्मिका

इससे पहले पिछले महीने 9 मई को मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी एक और अनाउंसमेंट की थी। मेकर्स ने बताया था कि फिल्म में सलमान के अपोजिट रश्मिका मंदाना को कास्ट किया गया है। मेकर्स ने लिखा था, ‘हम सलमान के अपोजिट फिल्म ‘सिकंदर’ में रश्मिका का स्वागत करते हैं। दोनों का ऑन-स्क्रीन मैजिक देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।’

नाडियाडवाला संग दे चुके हैं कई हिट फिल्में

प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ सलमान ‘जुड़वा’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘किक’ समेत कई हिट फिल्में दे चुके हैं। वहीं ‘सिकंदर’ से पहले मुरुगदास और सलमान साथ में 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘जय हो’ पर भी काम कर चुके हैं। मुरुगदास उस फिल्म के राइटर थे।

खबरें और भी हैं…
Muzaffarnagar: शॉपिंग पर अनाप-शनाप खर्च करती थी पत्नी, परेशान होकर पति ने उठाया ऐसा कदम, जिसने सुना दंग रह गया

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिल दहलाने वाला किस्सा सामने आया है। शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने की पूरी कोशिश की, लेकिन रंगे हाथ पकड़ा गया। उसका मददगार फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 03:07:20 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 03:07:20 PM (IST)

अरबाज ने गला दबाकर चाहत की हत्या की। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. अरबाज ने 8 महीने पहले की थी चाहत से शादी
  2. परिजन को बताए बगैर किराए के मकान में रह रहे थे
  3. अरबाज ने जुर्म कबूल लिया है, कार्रवाई जारी है

एजेंसी, मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar Crime)। क्या कोई शख्स सिर्फ इसलिए अपनी पत्नी की हत्या कर सकता है कि वह जरूरत से ज्यादा खर्च करती है? उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में तो ऐसा ही मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका साथी फरार है।

मुजफ्फरनगर पुलिस के अनुसार, 8 माह पहले अरबाज की शादी 21 वर्षीय चाहत से हुई थी। चाहत मूलरूप से उत्तराखंड के कोटद्वार की रहने वाली थी। दोनों ने अपने परिवार को बताए बगैर शादी की थी और किराए के मकान में रह रहे थे।

जिससे प्यार किया, अरबाज ने उसकी ही कर दी हत्या

अरबाज अपनी पत्नी की ज्यादा खर्च करने की आदत से परेशान था। साथ ही उसको शक होने लगा था कि चाहत का किसी के साथ अफेयर चल रहा है।

अरबाज ने यह बात अपने दोस्त शाहरुख को बताई। इसके बाद दोनों ने चाहत की हत्या करने का प्लान बनाया। करीब एक हफ्ते पहले अरबाज ने पहले गला दबाकर चाहत की हत्या की। इसके बाद गला रेत भी दिया। फिर हाथ के पंजे काट दिए, ताकि पहचान न हो सके।

naidunia_image

अरबाज और शाहरुख बाइक पर शव लेकर नदी पर पहुंचे और फेंक दिया। अगले दिन यह देखने दोबारा नदी पर गए कि शव बह गया या नहीं। देखा तो शव वहीं तैर रहा था। दोनों ने रात में फिर आकर शव ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

इस बीच, किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। रात में जैसे ही अरबाज और शाहरुख नदी किनारे पहुंचे, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। हालांकि, शाहरुख मौके से भागने में कामयाब रहा।

अरबाज ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने सड़ी-गली अवस्था में शव प्राप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और शव ठिकाने लगाने में इस्तेमाल बाइक भी जब्त कर ली है।

Jio के बाद अब Airtel के रिचार्ज प्‍लान महंगे, जानें दोनों की कीमतों में कितना है अंतर

जियो के बाद एयरटेल ने अपने यूजर्स को झटका देते हुए रिचार्ज प्‍लान महंगे कर दिए हैं। दोनों कंपनियों की नई कीमतें तीन जुलाई से लागू होंगी। जियों ने पिछले दिनों, तो वहीं एयरटेल ने आज अपने प्‍लान की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 03:00:28 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 03:04:48 PM (IST)

Jio के बाद अब Airtel के रिचार्ज प्‍लान महंगे, जानें दोनों की कीमतों में कितना है अंतर
एयरटेल और जियो ने टैरिफ प्‍लान बढ़ाए

HighLights

  1. जियो ने 27 प्रतिशत बढ़ाई थी कीमत
  2. अब एयरटेल ने महंगे किए रिचार्ज प्‍लान
  3. एयरटेल पोस्टपेड प्लान 20% तक महंगेे

Airtel-Jio Recharge Plan टेक्‍नोलॉजी डेस्‍क, इंदौर। शुक्रवार को एयरटेल कंपनी ने अपने टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी कर दी। इससे पहले जियो कंपनी भी अपने प्लान की कीमतें बढ़ा चुकी है। जियो द्वारा कीमतों में 27 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई थी। कुल मिलाकर दोनों कंपनियों के रिचार्ज प्‍लान महंगे हो चुके हैं। यहां आपको बताते हैं इन दोनों कंपनियों ने प्‍लान में कितने रुपये की बढ़ोतरी की है।

Jio ने प्‍लान्‍स में की इतनी बढ़ोतरी

जियो कंपनी द्वारा करीब ढाई साल बाद प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें 3 जुलाई से लागू की जाएगी। जियो ने अपने आधा दर्जन मंथली प्लान महंगे किए हैं। 239 रुपये वाला प्लान अब 299 रुपये में मिलेगा। वहीं, 155 रुपये वाले प्‍लान की कीमत 209 रुपये कर दी गई है। जबकि, 299, 349 और 399 रुपये वाले प्लान्स की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है। कंपनी द्वारा 2 जीबी और उससे ज्‍यादा वाले प्लान में Limitless 5G सर्विस दी जाएगी।

Present Plan Value Advantages Validity (days) New Plan Value (Rs)
155 2 GB 28 189
200 1 GB/day 28 249
230 1.5 GB/day 28 299
299 2 GB/day 28 349
349 2.5 GB/day 28 399
399 3 GB/day 28 449
479 1.5 GB/day 58 579

Airtel ने भी बढ़ाई कीमत

इधर, एयरटेल ने भी अपने सभी प्लान 10-21 प्रतिशत तक महंगे कर दिए हैं। इसके अनुसार अब 179 रुपये वाला प्लान अब 199 रुपये में मिलेगा।वहीं, पोस्टपेड प्लान भी 10 से 20 प्रतिशत महंगा हुआ है, ऐसे में 399 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान 449 रुपये में मिलेगा। एयरटेल कंपनी की नई कीमतें भी 3 जुलाई से लागू होगी।

Present Plan Value Advantages Validity (days) New Plan Value (Rs)
179 2GB 28 199
455 6GB 84 509
1799 24GB 365 1999
265 1GB/Day 28 299
299 1.5GB/Day 28 349
359 2.5GB/Day 28 409
399 3GB/Day 28 449
479 1.5GB/Day 56 579

T20 World Cup: सेमीफाइनल में जमकर बोलता है विराट कोहली का बल्ला, रिकॉर्ड दे रहे गवाही
हाइलाइट्स

कोहली 3 सेमीफाइनल खेल चुके हैं विराट का बल्ला सेमीफाइनल में जमकर हल्ला बोलता है

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. विराट इस विश्व कप में दो बार शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे हैं. उनके नाम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन है लेकिन वर्तमान में वह बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं. अमेरिका और विंडीज में खेले जा रहे टी20 विश्व कप में विराट के बल्ले से अभी तक 66 रन निकले हैं. वो भी 11 के खराब औसत से . इस दौरान कोहली का स्ट्राइक रेट 100 का रहा है. हालांकि विराट के सेमीफाइनल के आंकड़ें को देखें तो वो बेजोड़ हैं. कोहली ने अभी तक टी20 विश्व कप में 3 सेमीफाइनल खेले हैं और तीनों में उनके नाम अर्धशतक हैं.

विराट कोहली (Virat Kohli) टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के 3 सेमीफाइनल मैचों में कुल 211 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 161 से उपर का रहा है जबकि औसत 211 रही है. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 89 रन रहा है. 2014 टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 44 गेंदों पर नाबाद 72 रन ठोके थे. तब भारतीय टीम 173 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. उस मैच में विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. इसके अलावा वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे थे.

Ind vs Eng Guyana Climate: गयाना में बारिश के बाद धूप खिली, रद्द होगा मैच तो कौन जाएगा फाइनल में?

आईसीसी टूर्नामेंट में टीम ने किया सबसे घटिया प्रदर्शन… 12 घंटे के भीतर हुए 2 इस्तीफे, जयवर्धने के बाद हेड कोच ने भी छोड़ा पद

2016 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 47 गेंदों पर 89 रन ठोके थे. एक बार फिर वह टॉप स्कोरर रहे थे. हालांकि इस मैच में विंडीज ने 193 रन का टारगेट आसानी से चेज कर लिया था. हालांकि यहां भी वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे. वह लगातार दूसरी बार इस अवॉर्ड के लिए चुने गए थे.

दो साल पहले यानी 2022 में विराट केाहली ने सेमीफाइनल में फिर हाफ सेंचुरी जड़ी. हालांकि उन्होंने यहां बहुत धीमी हाफ सेंचुरी जड़ी थी. उन्होंने 40 गेंदों पर पचासा जड़ा था. इस समय उनके लिए अभी तक यह टूर्नामेंट अच्छा नहीं रहा है. यही वो सेमीफाइनल था जहां वह आउट हुए. इससे पहले दोनों बार वह नाबाद लौटे थे.

Tags: Icc T20 world cup, IND vs ENG, Virat Kohli

IND vs SA Ultimate: अकेले मैच पलटने का दम रखता है साउथ अफ्रीका का यह खूंंखार खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

नई दिल्ली. टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 (T20 World cup 2024) के फाइनल में पहुंच चुकी है. जहां उनका सामना साउथ अफ्रीका की टीम से होगा. अफ्रीकी टीम फॉर्म में है और उन्होंने एक भी मैच नहीं गंवाया है. साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान की टीम को हराया था. भले आज तक साउथ अफ्रीका ने एक बार भी टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता है लेकिन इस साल टीम इंडिया को उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए. साउथ अफ्रीका के खूंखार खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन अकेले ही मैच पलटने का दम रखता है.

हम बात कर रहे साउथ अफ्रीका के धाकड़ खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन के बारे में जो अकेले मैच पलटने का दम रखते हैं. क्लासेन ने इस साल आईपीएल में खूब तबाही मचाई थी. उन्होंने 15 इनिंग्स में कुल 479 रन रन बनाए थे. क्लासेन का यह वर्ल्ड कप कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने अब 7 इनिंग्स में 138 रन बनाए हैं. क्लासेन का उच्चतम स्कोर इस विश्व कप में 46 का रहा है. हालांकि, वो बड़े मैच के खिलाड़ी नहीं हैं. रोहित शर्मा को उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए.

क्या होनी चाहिए रोहित की तकनीक?

हेनरिक क्लासेन अगर मैदान पर डटे रहे तो वह भारत के हाथों से मैच छीन सकते हैं. ऐसे में रोहित शर्मा की कोशिश यही होगी कि वे उन्हें जल्दी आउट करें. इसके लिए उन्हें अपने टीम का बेस्ट बॉलर लगाना होगा. यानी अगर पिच स्पिन के लिए अच्छी होगी तो कुलदीप यादव पहले आने चाहिए. वहीं, अगर पिच तेज गेंदबाजों के लिए अच्छी हुई तो बेशक जसप्रीत बुमराह पहले आने चाहिए. जानकारी के लिए बता दें कि क्लासेन स्पिन गेंदबाजों की जमकर धुलाई करते हैं. स्पिन के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 181 का रहता है. वहीं, पेस के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 157 का रहता है.

हेनरिक क्लासेन के अब तक के करियर की बात करें तो उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए अब तक 4 टेस्ट, 54 वनडे और 51 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान  उन्होंने क्रमश: 104, 1723  और 860 रन बनाए हैं. साल 2022 में हुए भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के दूसरे टी20 मैच में क्लासेन ने 46 मैचों में 81 रन की पारी खेली थी. उन्होंने इस दौरान 5 छ्क्के और 7 छक्के भी जड़े थे.

Tags: Icc T20 world cup, India vs South Africa, T20 World Cup

Gwalior Information: दुर्घटना में होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाव के लिए जेयू करवाएगा प्रयोगशालाओं का बीमा

जीवाजी विश्वविद्यालय के 200 एकड के परिसर में बनी विभिन्न अध्ययन शालाओं में अब बीमा करवाया जाएगा। यह प्रस्ताव जेयू के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जारी किया गया है जिसमें कुलगुरु अविनाश तिवारी से विचार विमर्श करने के बाद इस प्रस्ताव पर फाइनल मोहर लगा दी जाएगी। इस प्रस्ताव में जीवाजी विश्वविद्यालय की अध्ययन शालाओ में मौजूद प्रयोगशालाओं का बीमा प्रमुख रूप से किया जाएगा ।

By Vikram Singh Tomar

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 02:23:50 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 02:23:50 PM (IST)

HighLights

  1. अग्निकांड की घटना के बाद जागा जिविवि प्रशासन
  2. पुस्तकालय व कंप्यूटर लैब का होगा बीमा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के 200 एकड के परिसर में बनी विभिन्न अध्ययन शालाओं में अब बीमा करवाया जाएगा। यह प्रस्ताव जेयू के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जारी किया गया है जिसमें कुलगुरु अविनाश तिवारी से विचार विमर्श करने के बाद इस प्रस्ताव पर फाइनल मोहर लगा दी जाएगी। इस प्रस्ताव में जीवाजी विश्वविद्यालय की अध्ययन शालाओ में मौजूद प्रयोगशालाओं का बीमा प्रमुख रूप से किया जाएगा । जिसके बाद पुस्तकालय और कंप्यूटर लैब का भी बीमा किया जा सकता है।

जीवाजी विश्वविद्यालय में हाल ही में हुए अग्निकांड की घटना में विश्वविद्यालय का लाखों का नुकसान हुआ है। इस प्रकार की घटना भविष्य में न हो इसके लिए जेयू के प्रयास जारी है। विभागों में लगातार निरीक्षण करवाया जा रहा है, साथ ही प्रयास किया जा रहा है कि कहीं ऐसी अव्यवस्था न हो जो इस तरह की घटना का कारण बनें। अब अगर कभी कोई दुर्घटना हो भी जाती है तो उसके कारण से कोई भारी नुकसान विश्वविद्यालय को न हो इसके लिए जेयू यह बीमा करवाने जा रहा है।

लैब में मौजूद हैं लाखाें के उपकरण

जीवाजी विश्वविद्यालय की अध्ययनशालाओं में कई प्रयोगशालाओं में काफी कीमती उपकरण और मशीनरी मौजूद है। इसके साथ ही प्रयाेगशालाओं में कैमीकल और अन्य ऐसे अवयव मौजूद रहते हैं जो ज्वलनशील होते हैं। ऐसे में किसी दुर्घटना में इन उपकरणों को क्षति पहुंचने पर विश्वविद्यालय को उसका खामियाजा नुकसान के तौर पर न भुगतना पड़े इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन प्रयोगशालाओं को बीमा से सुरक्षित करने जा रहा है।

-विभागों में नहीं रहेंगे खुले तार और बोर्ड

जेयू के कुलसचिव अरुण चौहान के द्वारा सीधे निर्देश जारी किए गए हैं जिसमें परिसर के हर विभाग का निरीक्षण किया जाना तय हुआ है। जाे गुरुवार से शुरू भी हो गया है। विश्वविद्यालय के यंत्री विभाग का दल जेयू की अध्ययनशालाओं में जाकर बोर्ड और खुले तारो का निरीक्षण कर रहा है। दज को यह सुनिश्चित करना होगा कि कहीं कोई भी बोर्ड या तार खुला न रहे जिससे कहीं भी शार्ट सर्किट होने की संभावनाएं बन सकें।

Jabalpur Information : गोवंश हत्या के विरोध में जबलपुर के कटंगी का बाजार बंद

मध्‍य प्रदेश के दमेाह में कटंगी के मोहला गांव में टिल्ला बाबा की पहाड़ी में 57 जानवरों के अवशेष मिले थे। बजरंग दल ने गोवंश हत्या का आरोप लगा जांच की मांग थी। प्रशासन ने कहा कि अवशेष दो माह से दो साल पुराने हैं, इसमें गोवंश के सिर्फ पांच ही अवशेष हैं। जांच रिपोर्ट के खिलाफ हिंदूवादी संगठन नाराज है और विरोध में कटंगी को बंद रखा है।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 01:53:59 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 02:03:04 PM (IST)

Jabalpur News : गोवंश हत्या के विरोध में जबलपुर के कटंगी का बाजार बंद
कटंगी के मोहला गांव में अवशेष मिलने से सड़क पर प्रदर्शन करते नाराज लाेग।

HighLights

  1. धारदार हथियार से काटा गया था।
  2. सूचना गांव में आग की तरह फैली।
  3. साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गोवंश हत्या के विरोध में सिवनी, बालघाट के बाद जबलपुर के कटंगी में हिंदूवादी संगठनों ने बंद का आव्हान किया। सुबह से बाजार बंद रहा। हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने प्रशासन की जांच पर सवाल करते हुए कार्रवाई की मांग की।

पूरे मामले की जांच पुलिस अधीक्षक करेंगे

कलेक्टर और एसपी ने फुर्ती दिखाई और प्रदर्शनकारियों से चर्चा करने कटंगी पहुंच गए। दोपहर करीब 12 बजे से वार्ता का दौर शुरू हाे गया। बाचतीत के बाद हिंदू संगठनों ने बंद खत्म दिया। कलेक्टर ने भरोसा दिया है कि पूरे मामले की जांच पुलिस अधीक्षक करेंगे। इसमें जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

क्या है मामला

कटंगी के मोहला गांव के टुल्ला बाबा की पहाड़ी में 57 अवशेष जानवरों के मिले थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रशासन ने इसकी जांच करवाई और 24 घंटे में रिपोर्ट देकर सिर्फ पांच गोवंश होने का दावा किया। रिपोर्ट को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए।

बंद को व्यापारियों का भी समर्थन

जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खाेलते हुए बंद का आव्हान कर दिया। व्यापारियों ने भी इस मामले में समर्थन देते हुए बाजार बंद रखा। सुबह से दुकानों के शटर नहीं खुले। जानकारी कलेक्टर दीपक सक्सेना को लगी तो वो एसपी आदित्य प्रताप सिंह के साथ कटंगी नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे और हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों से बातचीत की।

दोपहर बाद बाजार खोल दिया

कलेक्टर ने कहा कि उन्हें बताया गया कि पांच गोवंश के ही अवशेष थे इसलिए उन्होंने यह जानकारी दी। इस मामले की दोबारा जांच करवाई जाएगी और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। कलेक्टर के आश्वासन के बाद बंद खत्म हुआ। दोपहर बाद व्यापारियों ने बाजार खोल दिया।

ज्ञापन देते हुए ये भी रखी मांग

बजरंग दल के सुमित सिंह ठाकुर, रघुराज यादव समेत कई नेताओं ने ज्ञापन देते हुए मांग उठाई कि गौवंश हत्या करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो उनके मकान तोड़े जाए। गौवंश तस्कर के वाहनों को राजसात किया जाए।

धारदार हथियार से काटा गया था

चिकित्सकों की रिपोर्ट में ये भी साफ हुआ है कि तीन अवशेष की जांच में पता चला है कि उन्हें धारदार हथियार से काटा गया था। प्रशासन ये स्पष्ट नहीं कर पा रहा है कि काटे गए जानवर गोवंश हैं। पूरे मामले में बजरंग दल की शिकायत पर पुलिस ने जांच की।

मवेशियों के अवशेष देखा था

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने पूरे मामले में एसडीएम, एसडीओपी, सीएमओ, तहसीलदार और थाना प्रभारी तथा पशु चिकित्सक से जांच करवाई थी। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने कटंगी के पास पहाड़ी पर मृत मवेशियों के अवशेष देखा था।

सूचना गांव में आग की तरह फैली

बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद बजरंग दल व अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और नारेबाजी शुरू की थी। कुछ देर बाद एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, टीआइ पूजा उपाध्याय, प्रशासनिक व नगरपालिका अधिकारी, पशु चिकित्सक व पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मवेशियों के अवशेष (कंकाल) एकत्र कर पहाड़ी से नीचे लाए गए। जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया था।

ये भी जांच रिपोर्ट में

– 57 पशु अवशेष के संबंध में प्रथम दृष्टया यह प्रतीत नहीं होता है कि उन्हें मारा गया है। यह साक्ष्य नहीं मिले हैं कि मौक़ा स्थल पर जानवरों को अवैध ढंग से काटा जाता रहा है।

– यह साक्ष्य भी नहीं मिले हैं कि तुल्ला बाबा की पहाड़ी में मृत जानवरों को लाकर फेंका जाता रहा है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में पालतू एवं जंगली जानवर विचरण करते हैं। दुर्घटना या सामान्य मृत्यु होने पर शव वहीं पड़े रहते हैं, जो कालान्तर में अवशेष में परिवर्तित हो जाते हैं।

– प्रकरण में पुलिस द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। विस्तृत छानबीन और साक्ष्य के आधार पर विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

T20 World Cup Ultimate: बहुत खास है भारत vs द. अफ्रीका फाइनल, टी20 विश्व कप में आज तक किसी टीम ने हासिल नहीं किया यह मुकाम

टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोस के प्रतिष्ठित केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। यह पहला मौका है जब दक्षिण अफ्रीका की टीम किसी आईसीसी विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 02:00:16 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 02:06:58 PM (IST)

T20 World Cup Final: बहुत खास है भारत vs द. अफ्रीका फाइनल, टी20 विश्व कप में आज तक किसी टीम ने हासिल नहीं किया यह मुकाम

HighLights

  1. टी20 विश्व कप के फाइनल में IND vs SA मुकाबला
  2. इंग्लैंड को मात देकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
  3. अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराया था

एजेंसी, बारबाडोस (T20 World Cup Ultimate)। टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वेस्टइंडीज के बारबाडोस में शनिवार को खेला जाएगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों ने फाइनल में पहुंचकर टी20 विश्व कप का इतिहास बदल दिया है।

यह पहला मौका है जब टी20 विश्व कप के फाइनल में ऐसी टीमों का मुकाबला हो रहा है, जो टूर्नामेंट में अपराजेय रही हैं। बता दें, लीग मुकाबलों से लेकर सुपर 8 और फिर सेमीफाइनल में दोनों टीमें अब तक नहीं हारी हैं।

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप में भारत का सफर

naidunia_image

  • मैच-1: आयरलैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत
  • मैच-2: पाकिस्तान को 6 रन से हराया
  • मैच-3: यूएसए को 7 विकेट से दी मात
  • मैच-4: कनाडा के खिलाफ बारिश के कारण मैच रद्द हुआ
  • मैच-5: अफगानिस्तान को 47 रन से हराया
  • मैच-6: बांग्लादेश को 50 रन से धूल चटाई
  • मैच-7: ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से किया पराजित
  • मैच-8: इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में किया प्रवेश
  • T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका का सफर

    naidunia_image

    • मैच-1: श्रीलंका को 6 विकेट से हराया
    • मैच-2: नीदरलैंड के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की
    • मैच-3: बांग्लादेश को 4 रन से हराया
    • मैच-4: नेपाल के खिलाफ 1 रन से जीत दर्ज की
    • मैच-5: यूएसए को 18 से किया पराजित
    • मैच-6: इंग्लैंड के खिलाफ 7 रन से जीत दर्ज की
    • मैच-7: वेस्टइंडीज को 3 विकेट का हराया
    • मैच-8: अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंदा

    T20 WC संस्करण में लगातार जीत का रिकॉर्ड

    8*: दक्षिण अफ्रीका (2024)

    7*: भारत (2024)

    6: श्रीलंका (2009)

    6: ऑस्ट्रेलिया (2010)

    6: ऑस्ट्रेलिया (2021)