Small Financial savings Schemes: सुकन्या समृद्धि और PPF समेत छोटी बचत योजनाओं पर अपडेट, जानिए कितना मिलेगा ब्याज

Small Financial savings Schemes: सार्वजनिक भविष्य निधि, सुकन्या समृद्धि योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और डाकघर सावधि जमा में निवेश पर समान दर ब्याज मिलेगी। वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के अनुसार, जुलाई से सितंबर 2024 की अवधि के लिए राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र पर ब्याज दर 7.7 प्रतिशत बनी रहेगी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 08:00:32 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 08:30:21 PM (IST)

Small Savings Schemes: सुकन्या समृद्धि और PPF समेत छोटी बचत योजनाओं पर अपडेट, जानिए कितना मिलेगा ब्याज
जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीमों में बदलाव नहीं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. बजट से पहले बचत योजनाओं पर सरकार का बड़ा फैसला।
  2. अप्रैल-जून तिमाही के दौरान ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं।
  3. छोटी बचत योजनाओं पर हर तीन महीने में फैसला लिया जाता है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Small Financial savings Schemes: केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए बदलाव नहीं किया है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी। इससे पहले अप्रैल-जून तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीमों की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया था।

पीपीएफ पर 7.1% ब्याज

जुलाई-सितंबर 2024-25 तिमाही के लिए पीपीएफ पर 7.1% और सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2% ब्याज मिलता रहेगा। केंद्र सरकार स्मॉल सेविंग स्कीमों की ब्याज दरों पर निर्णय लेने से पहले लिक्विडिटी और महंगाई को देखती है। हालांकि छोटी योजनाओं पर ब्याज दरों की हर तिमाही समीक्षा की जाती है।

किस योजना पर कितना ब्याज

  • डाकघर सेविंग अकाउंट- 4%
  • पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट- 6.7%
  • डाकघर मंथली इनकम स्कीम- 7.4%
  • डाकघर टाइम डिपॉजिट (1 साल)- 6.9%
  • डाकघर टाइम डिपॉजिट (2 साल)- 7%
  • डाकघर टाइम डिपॉजिट (5 साल)- 7.5%
  • किसान विकास पत्र- 7.5%
  • पब्लिक प्रोविडेंट फंड- 7.1%
  • सुकन्या समृद्धि योजना- 8.2%
  • नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट- 7.7%
  • वरिष्ठ नागिक सेविंग स्कीम- 8.2%

आखिरी बार दिसंबर में हुआ था ब्याज दरों में बदलाव

केंद्र सरकार 29 दिसंबर 2023 को जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीमों की ब्याज दरों का एलान किया था। तब सुकन्या समृद्धि योजना में 0.20% की वृद्धि की थी। इससे पहले सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर के लिए रिकरिंग डिपॉजिट की दरों में बढ़ोतरी की थी।

हर तिमाही में ब्याजों दरों का होता है रिव्यू

छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों का सरकार हर तिमाही में रिव्यू करती है। श्यामला गोपीनाथ समिति ने इनकी ब्याज दरें तय करने का फॉर्मूला दिया था। समिति ने सलाह दी थी कि इन स्कीम्स की ब्याज दरें 0.25% से 1.00% ज्यादा होनी चाहिए।

IND vs SA Head to Head: द. अफ्रीका को भूल कर भी हल्‍के में नहीं लेंगे रोहित, यकीन ना हो तो देख लीजिए ये आंकड़े
हाइलाइट्स

साउथ अफ्रीका और भारत शनिवार को टी20 वर्ल्‍ड कप फाइनल खेलेंगे.भारत की टीम ने इंग्‍लैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटवाया है.साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्‍तान को मात देकर फाइनल में जगह पक्‍की की.

नई दिल्‍ली. रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम का मुकाबला शनिवार को एडेन मारक्रम के नेतृत्‍व वाली साउथ अफ्रीकी टीम से होना है. जो यह मैच अपने नाम करेगी वो टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का खिताब भी जीत लेगा. साउथ अफ्रीका की टीम यूं तो चोकर्स के नाम से दुनिया भर में बदनाम है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि अक्‍सर अफ्रीकी खिलाड़ी अहम मौकों पर आकर चोक कर जाते हैं और जीता हुआ मैच भी गंवा देते हैं. बीते 10 सालों में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर नजर डालें तो यह टीम भी लगातार नॉकआउट स्‍टेज पर पहुंचने के बावजूद खिताब जीतने से चूकती हुई नजर आई है. साउथ अफ्रीका 32 साल बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है. दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो कोई भी किसी से ज्‍यादा पीछे नजर नहीं आता.

भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें मौजूदा टी20 वर्ल्‍ड कप में एक भी मैच नहीं हारी हैं. दोनों टीमें अब तक खेले सभी आठ मैच जीतकर फाइनल में पहुंची हैं. टी20 वर्ल्‍ड कप के इतिहास पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा अफ्रीका के मुकाबले कुछ मजबूत जरूर नजर आता है. भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फटाफट क्रिकेट के वर्ल्‍ड कप में कुल छह मैच खेले हैं. इस दौरान भारत ने चार और साउथ अफ्रीका ने दो मैचों में जीत दर्ज की. हालांकि टी20 क्रिकेट में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड हिटमैन को टेंशन जरूर दे सकता है.

यह भी पढ़ें:- IND-SA फाइनल से पहले टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन रद्द, खिलाड़ियों ने नेट्स से बनाई दूरी, दिलचस्‍प है वजह

साउथ अफ्रीका की टीम इस फॉर्मेट में कहीं से भी भारत से कमजोर नजर नहीं आती है. दोनों टीमों ने कुल 26 टी20 अंतरराष्‍ट्रीय मैच खेले हैं. इस दौरान भारत ने 14 और साउथ अफ्रीका ने 11 मैचों में जीत दर्ज की. एक मैच का नतीजा नहीं आ सका था. साउथ अफ्रीका किसी भी वक्‍त भारत को क्रिकेट मैच में दिन में तारे दिखाने का दम रखता है. कई मौकों पर वो ये साबित भी कर चुके हैं. रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका को हल्‍के में लेने की गलती नहीं करेंगे.

Tags: Aiden Markram, Icc T20 world cup, Ind vs sa, India vs South Africa, Rohit sharma, T20 World Cup

Anupama Chopra was undecided about Vikrant Massey | विक्रांत मैसी को लेकर श्योर नहीं थीं अनुपमा चोपड़ा: पति विधु विनोद चोपड़ा से कहा- ये OTT एक्टर हैं, थिएटर में इन्हें कौन देखेगा

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म twelfth फेल को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ये फिल्म विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी थी। अपने हालिया इंटरव्यू में विक्रांत ने बताया कि twelfth फेल के पहले उन्हें ओटीटी एक्टर कहा जा रहा था। दरअसल, जब विधु विनोद चोपड़ा ने विक्रांत को साइन किया था, तब उनकी पत्नी ने उन्हें टोका था। विक्रांत ने कहा- अनुपमा चोपड़ा को लग रहा था कि मैं एक ओटीटी एक्टर हूं तो लोग मेरी फिल्में थिएटर में देखने क्यों आएंगे। उन्हें शक था कि ये फिल्म नहीं चल पाएगी।

अनुपमा चोपड़ा ने विधु विनोद चोपड़ा से कहा था कि आप इतने दिनों के बाद एक फिल्म बना रहे हैं। आपकी पिछली फिल्म ‘शिकारा’ भी नहीं चली थी और अब आप ये रिस्क ले रहे हैं। लोग आपका और विक्रांत का नाम देखकर सिनेमाहॉल में नहीं आएंगे’। एक इवेंट के दौरान विधु विनोद चोपड़ा ने भी ये बताया था कि मेरी प्यारी पत्नी को मेरी फिल्म पर भरोसा नहीं था।

बता दें, अनुपमा चोपड़ा फेमस फिल्म क्रिटिक हैं। अनुराग पाठक की किताब पर आधारित इस फिल्म को फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 में बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। फिल्म ने दुनियाभर में कुल 70 करोड़ का कलेक्शन किया था।

फिल्म की कहानी क्या है

ये फिल्म राइटर अनुराग पाठक की बुक twelfth फेल पर बेस्ड है। फिल्म का टाइटल भी सेम ही रखा गया है। फिल्म का मुख्य सार यही है कि हारा वही है जो लड़ा नहीं। विधु विनोद चोपड़ा की ये फिल्म वैसे तो आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की असल जिंदगी से इंस्पायर्ड है, लेकिन इसमें देश के हर गांव और छोटे शहरों के युवाओं की कहानी है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी और मेधा शंकर बतौर लीड एक्टर नजर आए हैं।

Saturn Retrograde 2024: कुंभ राशि में 139 दिन के वक्री हो रहे हैं शनि देव, इन राशियों का जीवन रहेगा खुशियों से भरा

Saturn Retrograde 2024: ज्योतिर्विद् शिवप्रसाद तिवारी के अनुसार, शनिदेव एक राशि में ढाई वर्ष रहते है। इसके चलते वे स्व राशि कुंभ में 29 अप्रैल 2022 को प्रवेश किया था। इसके बाद 5 जून को वक्री होकर 12 जुलाई को मकर राशि में प्रवेश किया। 23 अक्टूबर को पुन: मार्गी हुए और 17 जनवरी को 2023 को पुन: कुंभ राशि में प्रवेश किया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 07:10:50 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 07:10:50 PM (IST)

शनि 29 जून से चलेंगे उल्टी चाल।

HighLights

  1. शनिदेव वक्री होकर चलेंगे उल्टी चाल।
  2. मकर, कुंभ और मीन पर साढ़ेसाती।
  3. कर्क और वृश्चिक राशि पर चल रही ढैय्या।

धर्म डेस्क, इंदौर। Saturn Retrograde in Aquarius 2024: सूर्य पुत्र शनिदेव 29 जून को शनिवार रात को स्व राशि कुंभ में वक्री होकर 139 दिन के लिए उल्टी चाल चलेंगे। इसके चलते अलग-अलग राशियों के जातक को नकरात्मक और सकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना पढेगा। ज्योतिर्विदों के मुताबिक गोचर का असर परिवार, व्यवसाय, नौकरी, प्रेम, संतान, शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य पर पडेगा। इसके अतिरिक्त जिन जातकों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है। उन्हें इस दौरान सावधान रहने की आवश्यकता है।

प्राचीन शनि मंदिर जवाहर मार्ग के ज्योतिर्विद् और पुजारी पं. कान्हा जोशी के अनुसार, वर्तमान में मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और कर्क और वृश्चिक राशि वालों ढैय्या चल रही है। शनि देव 29 जून रात 11.40 पर वक्री अवस्था में आएंगे और लगभग पांच महीने तक उल्टी चाल चलेंगे। इसके बाद 15 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे।

शनिदेव के वक्री चाल का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

मेष राशि

शनि के इस गोचर से आपकी इच्छाओं की पूर्ति के साथ आय में भी बढ़ोतरी होगी।अगर आप कोई नया काम करने की सोच रहें है तो अच्छा समय है।

वृषभ राशि

इस गोचर से नजदीकी संबंध के लोगों को स्वास्थ संबधी परेशानी का समाना करना पड़ सकता है। उनकी सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि

इस गोचर से आपके धीमे हो रहे कार्य को गति मिलेगी। किसी नए व्यवसाय की शुरूआत करने की सोच रहे है तो बड़ों की सलाह जरूर लें और भाग्य का साथ जरूर मिलेगा।

कर्क राशि

इस गोचर का संबंध जातक की आयु से है।इसके चलते स्वास्थ्य स्वास्थ संबंधी समस्या का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा आपको पिछले किसी बात का भय परेशान कर सकता है ।

सिंह राशि

दाम्पत्य रिश्ते में थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है । शांत रहकर ठंडे दिमाग से काम लें वरना बात का बतंगड़ बन सकता है। बेहतर आर्थिक स्थिति के लिए व्यवसाय में सोच-समझकर निर्णय ले।

कन्या राशि

इसका परिवर्तन का संबंध हमारे मित्र, शत्रु तथा स्वास्थ्य से है। इसके चलते आपके मित्र से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। शत्रु पक्ष आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है।

तुला राशि

शनि पांचवें स्थान में वक्री संबंध जातक की संतान, बुद्धि, विवेक और दांपत्य सुख से है। बच्चों की प्रतिभा मन को प्रसन्न करेगी। पढ़ाई में मन लगेगा ।संतानपक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी ।

वृश्चिक राशि

माता के स्वास्थ में थोड़ी गिरावट आ सकती है। अगर आप कोई नई जमीन लेने की सोच रहे हैं तो कुछ दिन रूक कर लें वरना परिणाम आपके इच्छा अनुसार नहीं होगा ।

धनु राशि

शनि के इस गोचर से आप खुद को शक्तिशाली महसूस करेंगे। हावभावों में बदलाव आएगा और अपनी बात को अच्छे से रख पाएंगे। भाई-बहन के साथ रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन जितना हो सके उनसे विवाद की स्थिति से बचे।

मकर राशि

आपकी जातक के लोगों के लिए वाणी पर सयंम रखना फायदेमंद होगा।अधिक बोलने से बचने के साथ ही आर्थिक रूप से समय सकारात्मक रहेगा।आय में वृद्धि के योग है।

कुंभ राशि

इसका गोचर का संबंध शरीर तथा मुख से है। इससे स्वास्थ संबंधी समस्या बन सकती है। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं तो कई रूकावटों का सामना करना पड़ सकता है। घुटने या पैर में दर्द की समस्या बन सकती है।

मीन राशि

शनि के इस गोचर से अगर आप कई दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे तो आप को उससे राहत मिलेगी। इसके साथ ही अच्छी नींद और स्वास्थ लाभ के योग भी है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

CG Information: अंबिकापुर में महिला के साथ हैवानियत, हत्या कर शव के साथ किया दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा

Ambikapur crime Information : सरगुजा जिले में दुष्कर्म में असफल एक व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के साथ दुष्कर्म किया और प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पिता की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है।

By Anang Pal Dixit

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 06:18:15 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 07:17:29 PM (IST)

CG News: अंबिकापुर में महिला के साथ हैवानियत, हत्या कर शव के साथ किया दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा
अंबिकापुर में महिला के साथ दुष्कर्म। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. आरोपित ने महिला के साथ पी शराब, फिर दुष्कर्म की कोशिश
  2. दुष्कर्म में असफल होने पर पत्थर से कुचलकर की हत्या
  3. पिता की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है आरोपित

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में महिला से हैवानियत का मामला सामने आया है। दुष्कर्म में असफल आरोपित ने महिला की पत्थर से कुचल हत्या कर दी। शव के साथ दुष्कर्म किया। महिला के प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) में डंडा डालने के बाद घटनास्थल से लगभग 50 मीटर दूर शव को ले जाकर फेंक दिया।

सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के उड़मकेला गांव में गुरुवार को 25 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव मिला था। उसका सिर कुचला हुआ था। प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट के निशान थे। प्रथम दृष्टया ही मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। घटना में शामिल आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित रघु मांझी(45) पिता की हत्या के आरोप पर जेल गया था। तीन माह पहले ही वह जमानत पर रिहा हुआ था।

महिला के साथ पिया शराब

सीतापुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो पता चला कि मृतका का पति बुधवार को गांव के कुछ लोगों के साथ काम करने नजदीक के गांव गया था। बारिश होने के कारण वह घर नहीं लौटा। महिला बुधवार देर शाम को पड़ोस के एक घर में गई थी, यहां कुछ लोग शराब पी रहे थे। महिला ने भी वहां शराब का सेवन किया। अगले दिन उसकी लाश मिली।

शराब सेवन की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उन सभी से पूछताछ की जो पड़ोस में महिला के साथ शराब पी रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने संदेही ग्राम आमापारा के रहने वाले रघु मांझी (40 ) को हिरासत में लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो शुरू में वह पुलिस को गुमराह करता रहा। जब सख्ती हुई तो वह टूट गया।

पूछताछ में उसने महिला की हत्या के साथ दुष्कर्म और प्राइवेट पार्ट में डंडा डालने की बात स्वीकार कर ली। गुरुवार रात सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल भी सीतापुर थाने पहुंचे थे। उन्होंने भी आरोपित से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस को जरूरी निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपित रघु मांझी के घर से खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।

दुष्कर्म का विरोध करने पर हत्या

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपित रघु मांझी ने महिला के साथ बैठकर शराब का सेवन किया था। इसी दौरान उसे पता चल गया था कि महिला का पति घर नहीं आ रहा है। वह बाहर में ही महिला के आने की प्रतीक्षा करने लगा। देर रात तक महिला नहीं लौटी तो उसके पास जाकर बोला कि चलो मैं तुम्हें घर पहुंचा देता हूं। महिला ने मना कर दिया।

महिला बाथरूम के लिए बाड़ी की ओर गई। आरोपित रघु भी वहां पहुंच गया। उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर सिर व चेहरे पर पत्थर से प्रहार किया। महिला जमीन पर गिर गई, थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई थी।

शव के साथ दुष्कर्म का संदेह

पुलिस जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा भी डाल दिया था, लेकिन संदेह है कि जानलेवा हमले से महिला की मौत हो गई थी। उसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने महिला के शव को घटनास्थल से लगभग 50 मीटर दूर खेत के एक गड्ढे में फेंक दिया था।

तीन माह पहले ही जेल से बाहर निकला है आरोपित

आरोपित रघु मांझी शातिर बदमाश है। चोरी के आरोप पर पुलिस उसे चालान कर चुकी है। पिता नेगी मांझी की हत्या के आरोप पर भी न्यायलय के निर्देश पर पुलिस ने उसे जेल भेजा था। तीन महीने पहले ही वह जमानत पर जेल से छूटा है। जमानत मिलने के बाद से ही वह अपने ससुराल ग्राम आमापारा में निवास कर रहा था।

इनका कहना

महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ था। विरोध करने पर उसकी हत्या की गई। महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया गया था। आरोपित को हिरासत में लिया गया है। पिता की हत्या के आरोप पर भी आरोपित जेल गया था।

अमोलक सिंह ढिल्लो- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा

भारत-साउथ अफ्रीका फाइनल से पहले राहुल द्रविड़ को क्‍यों सता रहा ‘अपशकुन’ का डर? विराट कोहली से है कनेक्‍शन
हाइलाइट्स

राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्‍ड कप के बाद खत्‍म हो रहा है.भारत ने गुरुवार को इंग्‍लैंड को सेमीफाइनल में मात दी. अब भारत को फाइनल मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है.

नई दिल्‍ली. भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का खिताबी मुकाबला खेला जाना है. कप्‍तान रोहित शर्मा सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड को 68 रन से हराने के बाद बेहद भावुक नजर आए. ऐसा होना लाजमी भी है क्‍योंकि बीते टी20 वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में इसी टीम ने भारत को परास्‍त कर हमारे विजयी अभियान पर ब्रेक लगा दी थी. हेड कोच राहुल द्रविड़ फाइनल मुकाबले से पहले किसी प्रकार का अपशकुन नहीं चाहते हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्‍होंने अपने इस डर के बारे में बात की.

कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया के साथ खत्‍म हो जाएगा. ये कहना गलत नहीं होगा कि द्रविड़ अब भारतीय टीम के कोच महज दो दिन के लिए हैं. नए कोच के नाम की घोषणा बीसीसीआई की तरफ से अब तक नहीं की गई है. टी20 वर्ल्‍ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में पहुंची है. हालांकि इसके बावजूद अब तक पूर्व भारतीय कप्‍तान विराट कोहली का बल्‍ला अब तक टूर्नामेंट में शांत ही रहा है. यह अब तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें:- IND-SA फाइनल से पहले टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन रद्द, खिलाड़ियों ने नेट्स से बनाई दूरी, दिलचस्‍प है वजह

कोहली से जुड़ा अपशकुन!
राहुल द्रविड़ मैच के बाद विराट कोहली की फॉर्म पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स के प्रोग्राम में चर्चा कर रहे थे. उन्‍होंने साफ किया कि जब भी विराट ज्‍यादा रिस्‍क लेकर बैटिंग करते हैं तो कई बार उन्‍हें सफलता नहीं मिलती. कोच ने विराट के छक्‍के का जिक्र करते हुए कहा कि उन्‍होंने टीम को अच्‍छी शुरुआत दिलाई. विराट पूरी इंटेंट के साथ बैटिंग कर रहे हैं. उन्‍होंने अंग्रेजी के शब्‍द जिंक्‍स का प्रयोग किया, जिसका मतलब होता है अपशकुन, अशुभ या मनहूस. द्रविड़ ने कहा कि वह अपशकुन नहीं लगाना चाहते लेकिन विराट फाइनल में बड़ी पारी खेलेंगे.

Tags: Icc T20 world cup, Ind vs sa, India vs South Africa, Rahul Dravid, T20 World Cup, Virat Kohli

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana: 21 से 60 साल की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, इस राज्य सरकार का तोहफा

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की घोषणा की। इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देगी। साथ ही सरकार ने हर साल तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने का एलान किया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 06:37:38 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 06:40:37 PM (IST)

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana: 21 से 60 साल की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, इस राज्य सरकार का तोहफा
महाराष्ट्र सरकार करेगी महिलाओं की आर्थिक मदद। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री अजित पवार ने बजट पेश किया।
  2. महिलाओं के लिए पिंक ई-रिक्शा योजना का एलान किया है।
  3. सरकार का 25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य है।

एएनआई, मुंबई। Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार ने बजट में महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता योजना का एलान किया। वित्त मंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राज्य का बजट पेश किया। उन्होंने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की घोषणा की। इस स्कीम के तहत 21 से 60 साल की सभी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे।

जुलाई 2024 से लागू होगी योजना

यह योजना मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार की लाडली बहना योजना से प्रेरित है। बजट पेश करते हुए अजित पवार ने कहा, हम मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की घोषणा कर रहे हैं। इसके तहत सभी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। यह योजना जुलाई 2024 से लागू होगी।

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की खास बातें

  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के बैंक खाते में प्रतिमाह में 1500 रुपये जमा होंगे।
  • 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा।
  • जिनके परिवार की संयुक्त वार्षिक इनकम 2.50 लाख रुपये से कम है, उन्हें स्कीम का लाभ मिलेगा।

किसानों को बोनस देने का एलान

इसके अलावा अजित पवार ने कहा कि राज्य में कपास और सोयाबीन की फसलों के लिए किसानों को पांच हजार रुपये प्रति हेक्टेयर का बोनस दिया जाएगा। 1 जुलाई 2024 के बाद दूध उत्पाद किसानों को पांच रुपये प्रति लीटर बोनस देंगे। उन्होंने कहा, ‘सरकार ने जानवरों के हमलों से होने वाली मौतों में आर्थिक मदद बढ़ा दी है, अब 20 लाख के बजाय 25 लाख रुपये मिलेंगे।’

शुभमंगल विवाह योजना की बढ़ी रकम

महाराष्ट्र सरकार ने शुभमंगल विवाह योजना की रकम बढ़ा दी है। पहले महिलाओं को दस हजार रुपये मिलते थे। अब इस स्कीम में पचीस हजार रुपये मिलेंगे। वहीं, उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आने वाली लड़कियों की फीस माफ की जाएगी। इसके अलावा, सरकार ने मुंबई में डीजल पर टैक्स 24% से घटाकर 21% और पेट्रोल पर 26% से घटाकर 25% कर दिया है।

Kalki Film Field Workplace Assortment Replace; Amitabh Bachchan | Prabhas Deepika Padukone | ओपनिंग डे पर ‘कल्कि’ ने कमाए 191 करोड़: KGF-2 और आदिपुरुष का रिकॉर्ड टूटा, देश में पहले दिन 95 करोड़ का रिकॉर्ड कलेक्शन किया

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन स्टारर ‘कल्कि 2898 AD’ ने पहले दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 191.5 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसके साथ ही यह इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन चुकी है।

कल्कि इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है।

कल्कि इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है।

फिल्म ने देश भर में कमाए 95 करोड़ रुपए
इंडिया में इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 95 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। सभी भाषाओं की बात करें तो इसने तेलुगु में 64.5 करोड़, हिंदी में 24 करोड़, तमिल में 4 करोड़, मलयालम में 2.2 करोड़ और कन्नड़ में 30 लाख रुपए का कलेक्शन किया।

फिल्म में प्रभास और अमिताभ के अलावा दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म में प्रभास और अमिताभ के अलावा दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

ओपनिंग डे पर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी
इसके साथ ही यह फिल्म ‘पठान’, ‘आदिपुरुष’ और ‘केजीएफ 2’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे आगे सिर्फ दो ही फिल्में ‘RRR’ और ‘बाहुबली 2’ हैं।

प्रभास के नाम भी अनोखा रिकॉर्ड
ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में ‘कल्कि 2898 AD’ प्रभास की चौथी फिल्म है। इस लिस्ट में पहले से ही प्रभास की ‘बाहुबली 2’, ‘साहो’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्में मौजूद हैं।

ओपनिंग डे पर इंडिया में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्में

  • RRR- 133 करोड़
  • बाहुबली 2- 121 करोड़
  • KGF 2- 116 करोड़
  • कल्कि 2898 AD- 95 करोड़
  • सालार पार्ट 1- 90.7 करोड़

नॉन-हॉलिडे और मिड-वीक रिलीज के बाद भी जबरदस्त कमाई
आपेनिंग डे पर इस फिल्म की ओवरऑल तेलुगु ऑक्यूपेंसी 85.15% रही। नाॅन-हॉलिडे, मिड-वीक और इंडिया के वर्ल्डकप सेमीफाइनल मैच वाले दिन रिलीज होने के बावजूद कल्कि ने इतनी जबरदस्त कमाई की है।

फिल्म के अंत में इसके सेकेंड पार्ट की भी घोषणा की गई है।

फिल्म के अंत में इसके सेकेंड पार्ट की भी घोषणा की गई है।

600 करोड़ है इस फिल्म का बजट
नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी ‘कल्कि 2898 AD’ का बजट करीब 600 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म को फर्स्ट डे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी मिली है। अमिताभ बच्चन की एक्टिंग को सबसे ज्यादा सराहा गया है। वो इस फिल्म में अश्वत्थामा के रोल में नजर आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं…
टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में बने 525 रन… 89 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ धुआं- धुआं, 292 रन की हुई बड़ी साझेदारी
हाइलाइट्स

शेफाली और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 292 रन की साझेदारी की भारत ने चेन्नई में जारी टेस्ट मैच के पहले दिन 525 रन बनाए

नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. भारत ने टेस्ट मैच में एक दिन में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व कीर्तिमान बनाया है. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने 4 विकेट पर 525 रन बनाए. शेफाली वर्मा ने दोहरा शतक जड़ा जबकि स्मृति मंधाना 149 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. दोनों बैटर्स ने पहले विकेट के लिए 292 रन की रिकार्ड साझेदारी की.

महिला टेस्ट क्रिकेट में यह एक दिन का सर्वाधिक स्कोर है. इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था. जिसने 1935 में क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 विकेट पर 431 रन बनाए थे. 20 वर्षीय शेफाली वर्मा (Shafali Verma)  ने सिर्फ 194 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा कर सदरलैंड को पीछे छोड़ा. ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी ने इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 248 गेंदों पर दोहरा शतक बनाया था. अपना 5वां टेस्ट खेल रही शेफाली ने अपनी आक्रामक पारी में 23 चौके और आठ छक्के जड़े. इससे पहले टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 96 रन था.

VIDEO: ऊपर डालेगा तो… रोहित की बातचीत स्टंप माइक में हुई कैद, सूर्या से किया वादा अगली गेंद पर निभाया

IND w vs SA w: शेफाली ने रचा इतिहास, सबसे तेज दोहरे शतक का बनाया रिकॉर्ड, 16 साल पहले वीरू ने खेली थी बिल्कुल ऐसी पारी

दोहरा शतक जड़ने वाली दूसरी भारतीय बनीं मिताली
शेफाली भारत की पूर्व कप्तान कप्तान मिताली राज के बाद लगभग 22 वर्षों के लंबे समय अंतराल पर टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय भी बनीं. मिताली ने अगस्त 2002 में टॉनटन में इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ हुए दूसरे टेस्ट के दौरान 407 गेंदों पर 214 रन बनाए थे. दाएं हाथ की बल्लेबाज शेफाली ने डेलमी टकर के खिलाफ लगातार दो छक्के लगाने के बाद एक रन चुराकर अपना दोहरा शतक पूरा किया.

मंधाना ने 27 चौके जड़े
स्मृति मंधाना ने 149 की अपनी दमदार पारी में 27 चौके और एक छक्का लगाया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 312 गेंद में रिकॉर्ड 292 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. जेमिमा रोड्रिग्स ने 55 रन बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 42) और ऋचा घोष (नाबाद 43) स्टंप्स के समय क्रीज पर मौजूद थे.

Tags: India Girls, Shafali verma, Smriti mandhana, South africa

Indore Information: घर में ही भगवान के सामने नाबालिगों ने रचाया विवाह, दो परिवारों के सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

बाल विवाह विरोधी उड़नदस्ता प्रभारी लाडो अभियान कोर ग्रुप के महेंद्र पाठक को इस मामले की जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।शिकायत के बाद दोनों पक्षों के परिवार से पूछताछ की गई थी। पाठक के अनुसार जांच में पता चला कि बालिका की कक्षा नौवीं की अंकसूची में आयु 16 वर्ष और 2 माह है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 10:30:01 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 06:49:40 PM (IST)

नाबालिग बेटी बेटी को बगैर विवाह किए ही युवक के साथ भेज दिया था।-सांकेतिक चित्र।

HighLights

  1. 16 वर्ष की किशोरी और 18 वर्षीय युवा ने रचाया विवाह।
  2. लाडो अभियान के कोर ग्रुप ने मामले में की कार्रवाई।
  3. बेटी की मां ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आपस में प्यार के बाद नाबालिग किशोरी और युवा ने मिलकर भगवान के सामने शादी भी रचा ली।

किशोरी ससुराल में रहने भी लगी, लेकिन किशोरी की मां ने बेटी के भविष्य को ध्यान रखते हुए लाडो अभियान कोर ग्रुप को पूरे मामले की हकीकत बता दी।

इसके बाद ग्रुप ने जांच कर दोनों परिवारों के सात लोगों के खिलाफ तेजाजी नगर थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया है।

जानकारी के अनुसार घर के पास ही रहने वाले एक युवक के प्रेम के चक्कर में पड़ी नाबालिग किशोरी के माता-पिता ने बेटी के भविष्य को देखते हुए सगाई किसी अन्य से करना तय कर लिया।

पिता के निर्णय से नाराज बेटी घर छोड़कर निकल गई। पुलिस तेजाजी नगर ने मां द्वारा की गई बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पर उसे खोजकर माता-पिता के हवाले कर दिया।

naidunia_image

इसके बाद बेटी की जिद को देखकर पिता ने उसके भविष्य की चिंता ना करते हुए नाबालिग बेटी बेटी को बगैर विवाह किए ही युवक के साथ भेज दिया।

युवक ने 16 साल की किशोरी से से विवाह भी रचा लिया। महिला व बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधौलिया बताया कि नाबालिग बालिका की माता ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत कर पूरी हकिकत बताई।

इसके बाद बाल विवाह विरोधी उड़नदस्ता प्रभारी लाडो अभियान कोर ग्रुप के महेंद्र पाठक को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए।

किशोरी और युवक दोनों ही विवाह योग्य नहीं

पाठक ने बताया कि शिकायत के बाद दोनों पक्षों के परिवार से पूछताछ की। जांच में पता चला कि बालिका की कक्षा नौवीं की अंकसूची में आयु 16 वर्ष और 2 माह है।

किशोरी के परिजनों ने कहा कि बेटी को लड़का ले गया है और उससे शादी करने वाला है। इसके बाद कोर ग्रुप सदस्य शैलेष शर्मा और किशोर बाल ईकाई के आरक्षक दीपक परमार के साथ युवक के घर रालामंडल पहुंचे वहां किशोरी मिल गई।

युवा की अंक सूची देखी तो उसमें आयु 18 वर्ष 10 माह सामने आई। युवा के परिजनों ने बताया कि उन्होंने दोनों बच्चों की जिद के आगे हार कर घर में ही भगवान के सामने उनका विवाह कर दिया है।

पाठक ने बताया कि नाबालिग लड़की ने अपने माता-पिता पर ससुराल पक्ष से लेनदेन करने का आरोप भी लगाया। परिजनों द्वारा दिए गए विवाह के प्रमाण स्वरूप फोटो व आयु के प्रमाण के आधार पर थाना तेजाजी नगर में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अनुसार प्रकरण पंजीबद्ध करवाया।

इसमें युवा सहित उसके और किशोरी के माता-पिता, विवाह में शामिल होने वाले मां व लड़के के पिता के मित्र सहित सात लोगों के विरुद्ध अधिनियम की धारा 9,10 व 11 में प्राथमिकी दर्ज कराई है।