Blast in Firecracker Manufacturing unit: तमिलनाडु की पटाखा फैक्‍ट्री में विस्फोट, तीन लोगों की मौत, एक घायल

विरुधुनगर जिले के सत्तूर के पास एक पटाखा फैक्‍ट्री में हुए विस्‍फोट से तीन लोगों की मौत हो गई।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 10:18:19 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 10:47:03 AM (IST)

Blast in Firecracker Factory: तमिलनाडु की पटाखा फैक्‍ट्री में विस्फोट, तीन लोगों की मौत, एक घायल
विस्‍फोट के बाद गिरी पटाखा फैक्‍ट्री की दीवारें

Blast in Firecracker Manufacturing unit एजेंसी, विरुधुनगर। विरुधुनगर जिले के सत्तूर के पास एक पटाखा शनिवार को विस्फोट गया। इसमें 5 महिलाओं सहित 8 मजदूरों की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज एक किलोमीटर दूर सुनाई थी। वहीं मजदूरों को भी भागने का मौका नहीं मिला। यह फैक्ट्री शिवकाशी के सेंगमालापट्टी में स्थित है।

जानकारी के अनुसार, जिस समय फैक्ट्री में हादसा हुआ, उस समय फैक्ट्री में 10 लोग काम कर रहे थे। इसमें से एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

राष्ट्रपति ने जताया शोक

इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने एक्‍स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि तमिलनाडु के शिवकाशी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के कारण कई लोगों की जान जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हू और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

Sonu Nigam washes and kisses Asha Bhosle’s ft with rose petals at her biography launch Occasion | सोनू निगम ने धोए आशा भोसले के पैर: बोले- लताजी और आशा ताई ने दुनिया को गाना सिखाया, लॉन्च हुई बायोग्राफी ‘स्वरस्वामिनी आशा’

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को मुंबई में हुए एक इवेंट में मशहूर सिंगर आशा भोसले की बायोग्राफी ‘स्वरस्वामिनी आशा’ लॉन्च की गई। इस मौके पर सोनू निगम ने स्टेज पर गुलाब की पंखुड़ियों से आशा भोसले के पैर धोकर उनका सम्मान किया।

उन्होंने आशा ताई के पैर चूमे और उन्हें अपने माथे से लगाया। इस प्यार और सम्मान के लिए आशा भोसले ने भी सोनू का आभार व्यक्त किया।

आशा भोसले के पैर धोने से पहले उनका नमन करते निगम।

आशा भोसले के पैर धोने से पहले उनका नमन करते निगम।

आशा भोसले ने इस सम्मान के लिए सोनू का आभार व्यक्त किया।

आशा भोसले ने इस सम्मान के लिए सोनू का आभार व्यक्त किया।

‘सीखने के लिए लताजी और आशा ताई ही थीं’
इस मौके पर सोनू निगम ने कहा, ‘आजकल सोशल मीडिया पर गाना सीखने के लिए बहुत सारी चीजें हैं। लेकिन पहले सीखने के लिए सिर्फ लताजी और आशाजी ही थीं। इन्होंने पूरी दुनिया को गाना सिखाया है।

आशा ताई से हमने बहुत कुछ सीखा है। मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।’

इवेंट में जैकी श्रॉफ और सुदेश भोसले समेत कई सेलेब्स पहुंचे।

इवेंट में जैकी श्रॉफ और सुदेश भोसले समेत कई सेलेब्स पहुंचे।

सोशल मीडिया पर मिले मिक्स्ड रिएक्शंस
वहीं इवेंट से साेनू का यह वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल है। इस लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने सोनू की तारीफ करते हुए लिखा कि यही होते हैं संस्कार।

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सिंगर नाटक कर रहे हैं। कुछ यूजर्स तो यह तक पूछ रहे हैं कि सोनू निगम ने सिर्फ आशा ताई के ही पैर क्यों धोए.. ? वो बगल में बैठे मोहन भागवत के भी पैर धो सकते थे।

इस मौके पर RSS प्रमुख मोहन भागवत (सबसे दाएं) ने आशा भोसले की बायोग्राफी का विमोचन किया।

इस मौके पर RSS प्रमुख मोहन भागवत (सबसे दाएं) ने आशा भोसले की बायोग्राफी का विमोचन किया।

जैकी श्रॉफ समेत कई सेलेब्स शामिल हुए
इस बुक लॉन्चिंग इवेंट में सोनू के अलावा बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ और सुरेश वाडेकर व सुदेश भोसले जैसे सिंगर्स भी शामिल हुए। इसके अलावा आशा भोसले के भाई हृदयनाथ मंगेशकर समेत कई फैमिली मेंबर्स भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे। उन्होंने आशा भोसले की बायोग्राफी का विमोचन किया। इस किताब में 90 लेखकों की रचनाओं के अलावा आशा भोसले की कुछ दुर्लभ तस्वीरें भी हैं।

CG Bribe: रिश्‍वतखोरों के खिलाफ एक्‍शन में छत्‍तीसगढ़ सरकार, घूस लेते हुए पकड़े गए दो पटवारी, ACB ने की कार्रवाई

छत्‍तीसगढ़ में रिश्‍वतखोरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। दरअसल, साय सरकार ने रिश्‍वतखोरी पर लगाम लगाने एसीबी को खुली छूट दे दी है। इसी नतीजा है कि एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) धड़ाधड़ रिश्‍वतखोरों को दबोच रही है। बतादें कि एसीबी ने रिश्‍वत मामले में एक अप्रैल से अब तक 22 अधिकारियों और कर्मचारियों को पकड़ा है।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 08:59:55 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 09:50:48 AM (IST)

विवेक परगनिहा, पटवारी। पटवारी विजय लहरे।

HighLights

  1. रिश्‍वतखोरी पर लगाम लगाने छत्‍तीसगढ़ सरकार ने एसीबी को दी खुली छूट
  2. एक अप्रैल से अब तक 22 अधिकारी और कर्मचारियों को एसीबी ने पकड़ा
  3. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में किसान से रिश्‍वत लेते पटवारी गिरफ्तार

नईदुनिया टीम, रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दो पटवारियों को भ्रष्टाचार के मामले में पकड़ा। वहीं, रिश्वत मांग रहे पटवारी का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होने पर उसे निलंबित कर दिया गया है।

मांगी 20 हजार की रिश्वत

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के हल्का नंबर-11 के पटवारी विवेक परगनिहा को किसान किशोर दास से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते एसीबी ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी ने किसान से नामांतरण के लिए 20 हजार रुपये मांगे थे। रकम देने में असमर्थ किसान ने रायपुर पहुंचकर एसीबी से शिकायत की थी।

इसके बाद शुक्रवार की सुबह 11 बजे किसान किशोर दास पटवारी विवेक परगनिहा के पास पहुंचा। एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार नामांतरण के लिए किसान ने पटवारी को चार हजार रुपये की रिश्वत दी, जिसके बाद एसीबी की टीम ने पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

किसान से मांगे साढ़े तीन हजार

एसीबी ने नक्शा देने के नाम पर किसान से 35 सौ रुपये रिश्वत की मांग करने वाले जांजगीर-चांपा जिले के पनगांव के पटवारी विजय लहरे को कार्यालय में रंगे हाथों पकड़ा।

एसडीएम ने किया निलंबित

नगर पंचायत खरौद में राशन कार्ड के लिए प्रतिवेदन में हस्ताक्षर करने के लिए पटवारी द्वारा तीन सौ रुपये रिश्वत मांगे जाने का वीडियो प्रसारित होने के मामले में एसडीएम ने पटवारी पदुम लाल भगत को निलंबित कर दिया। हितेश साहू को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Gwalior Information: अपर कलेक्टर ने जब्त कराया रजिस्टर, 14 कर्मचारी डयूटी से गायब

अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार ने सुबह दस बजे कलेक्ट्रेट पहुंचते ही सबसे पहले अधीक्षक कार्यालय का हाजिरी रजिस्टर जब्त करा लिया और अपने कार्यालय में मंगवाया। इसके बाद जब उपस्थिति की जांच की गई तो 14 कर्मचारी ऐसे मिले जो समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे थे।अब गैरहाजिर मिले कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाएगा। धिकारियों ने अपने अधीनस्थों को आगे से समय पर आने के लिए निर्देशित किया है।

By Varun Sharma

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 09:49:25 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 09:49:25 AM (IST)

Gwalior News: अपर कलेक्टर ने जब्त कराया रजिस्टर, 14 कर्मचारी डयूटी से गायब

HighLights

  1. सुबह दस बजे अपर कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट पहुंचते ही चेक की कर्मचारियों की उपस्थिति
  2. सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश का पूर्ण पालन नहीं कर रहे बाबू
  3. अधिकारियों ने अपने अधीनस्थों को आगे से समय पर आने के लिए निर्देशित किया है

ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। सुबह 10 से शाम छह बजे तक दफ्तर में ड्यूटी को लेकर कर्मचारी गंभीर नहीं है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में सुबह एक नहीं तमाम कर्मचारी गायब मिले। अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार ने सुबह दस बजे कलेक्ट्रेट पहुंचते ही सबसे पहले अधीक्षक कार्यालय का हाजिरी रजिस्टर जब्त करा लिया और अपने कार्यालय में मंगवाया। इसके बाद जब उपस्थिति की जांच की गई तो 14 कर्मचारी ऐसे मिले जो समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे थे। कार्यालय अधीक्षक का रजिस्टर तो चेक कर लिया गया लेकिन कलेक्ट्रेट में लगने वाले दूसरे विभागों के मुखिया ने कोई जांच नहीं की। अब गैरहाजिर मिले कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाएगा।

बता दें कि नईदुनिया ने शुक्रवार के अंक में सामान्य प्रशासन विभाग के सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक कार्यालय आने के समय का पालन करने के आदेश का रीयलिटी चेक किया था जिसमें पाया कि कलेक्ट्रेट के अधिकतर विभागों में सुबह दस बजे सन्नाटा था। अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को भी समय पर आने की आदत नहीं है। कई विभाग तो ऐसे भी थे, जहां न चपरासी आए थे न अधिकारी पहुंचे थे।

कुछ अधिकारी फील्ड में थे तो कुछ साढ़े दस बजे के बाद कार्यालय पहुंचे थे। इस पूरे मामले में पड़ताल सामने आने के बाद कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। कलेक्ट्रेट के अधिकारियों ने अपने अधीनस्थों को आगे से समय पर आने के लिए निर्देशित किया है।

देरी से आए कर्मचारियों की नहीं लगने दी हाजिरी

कलेक्ट्रेट में सुबह हाजिरी रजिस्टर की जांच होने की खबर सभी विभागों में फैल गई। जिस जिस को पता चला वह दौड़ा-दौड़ा आफिस पहुंचा कि कहीं उनकी जांच न हो जाए। साढ़े दस बजे के लगभग कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले कर्मचारियों ने अपनी हाजिरी लगाने प्रयास किया तो उन्हें बताया गया कि अब हाजिरी नहीं लग पाएगी, वरिष्ठ अधिकारियों का आदेश है।

7 मैच.. 75 रन… फिर भी विराट कोहली को लेकर कॉन्फिडेंट दिखा कैरेबियाई बल्लेबाज, कहा- बस फाइनल का इंतजार करो…

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच बारबाडोस में टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. विराट कोहली के बल्‍ले से टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में रन नहीं आ रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल से पहले विराट की खराब फॉर्म चर्चा का विषय बनी हुई है. कई क्रिकेटर्स को विश्वास है कि वे फाइनल में जरूर रन बनाएंगे. इस बीच क्रिस गेल ने भी फैंस को दिलासा देते हुए कहा है कि विराट कोहली पर भरोसा रखें और उन्हें फाइनल में उतरने दें.

गेल ने एक मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “ये चीजें सुपरस्टार या विराट जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के साथ होती हैं. हम जानते हैं कि पिछले विश्व कप में उनका प्रदर्शन कितना प्रभावशाली रहा है. बल्लेबाजी में कोई दिक्कत, यह किसी के साथ भी हो सकता है. लेकिन अच्छी बात यह है कि वह फाइनल में हैं. कभी-कभी बड़े खिलाड़ियों बड़े मैचों में कमाल करते हैं.

IND vs SA: फाइनल से पहले शोएब अख्तर ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम बनने जा रही चैंपियन

गेल ने आगे कहा, “वे अकेले आकर टीम को जिता सकते हैं. इसलिए आप विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को बिना किसी संदेह के खारिज नहीं कर सकते. हम जानते हैं कि वह कितने खास हैं, इसलिए हमें बस इंतजार करना होगा और देखना होगा कि वह फाइनल में क्या करते हैं.”

रबाडा से रहना होगा सावधान
विराट कोहली का फॉर्म चिंता का सबब है. जो 7 मैचों में सिर्फ 75 रन बना सके हैं. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा 8 मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं और उनका इकॉनॉमी रेट छह से कम रहा है. कोहली को रबाडा की गेंदों का सामना करते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. रबाडा 12 पारियों में 4 बार कोहली को आउट कर चुके हैं. ऐसे में विराट को उनसे सावधान रहने की जरूरत होगी.

Tags: Chris gayle, Icc T20 world cup, T20 World Cup, Virat Kohli

Delhi Airport Roof Collapse: टर्मिनल 1 पूरी तरह से बंद, मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये देगी मोदी सरकार

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत गिरने के मामले में मोदी सरकार एक्‍शन मोड में आ गई है। फ्लाइट रद्द होने पर सरकार ने विमान कंपनियों का किराया रिफंड करने के लिए कहा है। साथ ही विमानों की आवाजाही टर्मिनल 2 और टर्मिनल 3 पर ट्रांसफर कर दी गई है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 09:19:06 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 09:19:06 AM (IST)

Delhi Airport Roof Collapse: टर्मिनल 1 पूरी तरह से बंद, मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये देगी मोदी सरकार
शुक्रवार को ढही थी टर्मिनल की छत

HighLights

  1. भारी बारिश के दौरान गिरी थी टर्मिनल की छत
  2. घायलों को 3-3 लाख रुपये देगी मोदी सरकार
  3. IIT दिल्‍ली की टीम करेगी घटनास्‍थल का निरीक्षण

Delhi Airport Roof Collapse एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत गिर गई थी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, अब केंद्र सरकार ने पीड़ित परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा की है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्‍होंने कहा कि ‘इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।हम पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देंगे, सभी घायलों को 3-3 लाख रुपये दिए जाएंगे।’

टर्मिनल 1 पूरी तरह से बंद

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ‘हमने स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया है। टर्मिनल 1 पूरी तरह से बंद है। सभी विमानों की आवाजाही टर्मिनल 2 और टर्मिनल 3 पर स्थानांतरित की गई है। जिन लोगों की उड़ानें रद्द हुई हैं, उन्हें या तो रिफंड दिया जा रहा है या कोई दूसरी फ्लाइट दी जा रही है। हम 7 दिनों के भीतर लोगों को रिफंड देने के लिए सर्कुलर जारी करेंगे।’

#WATCH | Delhi: On the cover collapse incident at Delhi airport T-1, Union Civil Aviation Minister Ram Mohan Naidu Kinjarapu says, “Sadly, a life was misplaced within the incident…we will probably be giving Rs 20 lakhs ex-gratia to the household of the sufferer, all injured will get Rs 3 lakhs… pic.twitter.com/ypuG4TwEye

— ANI (@ANI) June 29, 2024

हवाई किराए में वृद्धि न करने के निर्देश

नायडु ने कहा कि ‘हमने टर्मिनल 2 और टर्मिनल 3 पर वॉर रूम बनाए हैं। हमने एयरलाइंस को हवाई किराए में वृद्धि न करने का निर्देश देते हुए सर्कुलर जारी किया है। हम नहीं चाहते कि ऐसी घटना फिर से हो, इसलिए हमने IIT दिल्ली के संरचनात्मक विभाग से एक विशेष टीम बुलाई है। वे एक प्रारंभिक निरीक्षण रिपोर्ट देंगे, जिसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी’

एक व्‍यक्ति की हुई थी मौत

गौरतलब है कि शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत ढह गई था। इसमें आठ लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। कुछ कारों को भी नुकसान पहुंचा था।

Indian Railways: SECR के इस रूट पर रेलवे ब्‍लॉक खत्म होने से 14 रद ट्रेनें फिर पटरी पर लौटी, रेल यात्रियों को मिली बड़ी राहत

छत्‍तीसगढ़ से पश्चिम बंगाल जाने वाली रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। दरअसल, दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल में रेलवे ब्‍लॉक की वजह से 14 ट्रेनों को रद कर दिया गया था। अब रेलवे ब्‍लॉक खत्‍म होने के बाद रद ट्रेनें फिर से पटरी पर लौट आई है। इससे रेल यात्रियों को काफी राहत मिली है।

By Satish Pandey

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 07:59:51 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 08:50:52 AM (IST)

Indian Railways: प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल में 29 जून से आठ जुलाई तक था रेलवे ब्‍लॉक
  2. सांकराईल-सांतरागाछी लिंक लाइन को आंदुल स्टेशन से जोड़ने का चल रहा था काम
  3. ब्‍लॉक की वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली 14 ट्रेनें थी रद

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल में शनिवार से रद की गई 14 ट्रेनें फिर से पटरी पर लौट आई है। वहीं आठ एक्सप्रेस ट्रेनों को देरी से रवाना किया जाएगा। इस मंडल के अंतर्गत सांकराईल-सांतरागाछी लिंक लाइन को आंदुल स्टेशन से जोड़ने का काम 29 जून से आठ जुलाई तक ब्‍लॉक लेकर करने के चलते रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली 14 एक्सप्रेस ट्रेनों को पिछले दिनों रद कर दिया था, जिसे अब यथावत चलाने का फैसला लिया गया है। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को काफी राहत मिली है।

ये ट्रेनें दौड़ेगी

चार जुलाई से छह जुलाई तक एलटीटी से रवाना होने वाली 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस अब अपने समयानुसार चलेगी। इसी तरह से छह से आठ जुलाई तक शालीमार से रवाना होने वाली 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस अपने समयानुसार यथावत चलेगी।

इसी तरह चार से छह जुलाई तक पुणे से रवाना होने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस, छह से आठ जुलाई तक हावड़ा से रवाना होने वाली 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस, चार जुलाई को पोरबंदर से रवाना होने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस अपने समयानुसार यथावत चलेगी।

छह जुलाई को शालीमार से रवाना होने वाली 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस,छह जुलाई को उदयपुर से रवाना होने वाली 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस, सात जुलाई को शालीमार से रवाना होने वाली 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस अपने समयानुसार यथावत चलेगी।

इसी तरह पांच जुलाई को पोरबंदर से रवाना होने वाली 2949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस, सात जुलाई को सांतरागाछी से रवाना होने वाली 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस, छह जुलाई को कामाख्या से रवाना होने वाली 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस अपने समयानुसार यथावत चलेगी।

नौ जुलाई को एलटीटी से रवाना होने वाली 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस, छह जुलाई तक एलटीटी से रवाना होने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस, आठ जुलाई तक शालीमार से रवाना होने वाली 12101 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस अपने समयानुसार यथावत चलेगी।

विलंब से ये ट्रेनें होगी रवाना

ट्रेन नंबर 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस पुणे स्टेशन से 30 जून को 30 मिनट विलंब से, एक जुलाई को 90 मिनट विलंब से और चार जुलाई को तीन घंटे विलंब से रवाना होगी। इसी तरह से 30 जून को ओखा से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से रवाना होगी।

एक जुलाई तक एलटीटी से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस एक घंटे 30 मिनिट विलंब से रवाना होगी। एक जुलाई को हावड़ा से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस एक घंटे 15 मिनट विलंब से रवाना होगी।

चार जुलाई को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 12809 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-हावड़ा मेल तीन घंटे विलंब से रवाना होगी। चार जुलाई तक एलटीटी से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस एक घंटे 45 मिनट विलंब से रवाना होगी।

छह जुलाई को हावड़ा से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस एक घंटे 45 मिनट विलंब से रवाना होगी। चार जुलाई को पोरबंदर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से रवाना होगी।

CG Climate Alert: छत्‍तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मानसूनी सिस्‍टम नहीं बनने की वजह से छत्‍तीसगढ़ में व्‍यापक रूप से बारिश नहीं हुई है। जून का महीना 36 फीसदी कम बारिश के साथ बीतने को है। अभी रायपुर समेत 31 जिलों में स्थिति माइनस की है। छत्‍तीसगढ़ में मानसून के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार को भारी बारिश को लेकर अलर्ट (Rainfall Alert) जारी किया गया।

By Parag Mishra

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 07:57:36 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 08:31:49 AM (IST)

CG Weather Alert: छत्‍तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
CG Climate Alert: फाइल फोटो

HighLights

  1. रायपुर, बिलासपुर संभाग में आज भारी बारिश के आसार
  2. बारिश से दो दिनों में तीन डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
  3. 1 जुलाई से छत्‍तीसगढ़ में बढ़ने वाला है बारिश का दायरा

नईदुनिया प्रतिनिधि,रायपुर। मानसूनी द्रोणिका के प्रभाव से शनिवार को छत्‍तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार (Rainfall Alert in Chhattisgarh) है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि रायपुर संभाग व बिलासपुर संभाग से लगे जिलों में यह भारी वर्षा हो सकती है, इनमें प्रमुख रूप से रायगढ़, महासमुंद, बलौदाबाजार, जशपुर सहित अन्य बहुत से क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ बिजली भी गिर सकती है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

विभाग के अनुसार रविवार तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। इसके बाद सोमवार एक जुलाई से प्रदेश में बारिश का दायरा भी बढ़ने वाला है। शुक्रवार को प्रदेश भर में बलरामपुर सर्वाधिक गर्म रहा, एआरजी बलरामपुर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रहा। इसी प्रकार रायपुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा।naidunia_image

शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे तथा कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। बीजापुर में 23 सेमी, नगरी में 9 सेमी, भाटापारा में 8 सेमी, बलौदाबाजार-जगदलपुर-पाटन में 7 सेमी, दोरनापाल-तोंगपाल-बस्तर में 6 सेमी बारिश हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके साथ ही हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। प्रदेश में इसके प्रभाव से शनिवार को अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी और रायपुर संभाग व बिलासपुर संभाग से लगे कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

T20 World Cup Last 2024: फाइनल में आज कोहली करेंगे ‘विराट कारनामा’! कुंडली में बना राजयोग दे रहा बड़ा संकेत

आईसीसी टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला आज रात टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस में होने वाला है. टीम इंडिया के फैंस के मन में सवाल यह है कि इस बार भारत टी20 विश्व कप का खिताब जीतने में सफल होगा? दूसरा बड़ा सवाल है टीम इंडिया के सुपरस्टार बैटर विराट कोहली के प्रदर्शन को लेकर. क्या आज के फाइनल मुकाबले में विराट का बल्ला गरजेगा या वो एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों को निराश करेंगे क्योंकि अब तक के हुए मुकाबलों में कोहली अभी तक अपने चिरपरिचित अंदाज में खेलते हुए नहीं दिखे हैं. 7 मुकाबलों में वे एक बार भी 50 का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं. आज के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली की किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? इस बारे में जानते हैं ती​र्थनगरी सोरों के ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित से.

कोहली को शनि देते हैं लड़ने की अद्भुद क्षमता
ज्योतिषाचार्य डॉ. दीक्षित के अनुसार, उपलब्ध जन्म तारीख़ और समय के अनुसार विराट का लग्न धनु है और कन्या राशि है. कुंडली के लग्न में मौजूद शनि देव उन्हें किसी भी परिस्थिति में लड़ने और डटे रहने की अद्भुद क्षमता प्रदान करते हैं और केंद्र दशम भाव में स्थित चंद्रमा उनके कर्म भाव में उनकी मज़बूत मानसिक स्थिति को दर्शाता है. शनि के लग्न में होने की बजह से वे उन्हें और अधिक परिश्रम कराते हैं.

ये भी पढ़ें: आपके लिए कैसा रहेगा जुलाई का महीना? मकर, कुंभ, मीन राशिवाले पढ़ें अपना मासिक राशिफल

राहु के कारण विराट लेते हैं बड़े रिस्क
विराट कोहली की कुंडली के तीसरे भाव में राहु और नवम स्थान पर केतु विद्यमान है. कुंडली में तीसरे भाव में बैठा राहु उन्हें संघर्ष, मेहनत और मज़बूत फ़ैसले लेने के लिये उचित क्षमता प्रदान करता है. राहु की स्थिति की वजह से कोहली को रिस्क लेने से भी डर नहीं लगता.

विराट कोहली की कुंडली के अनुसार लगभग 2010 से राहु की महादशा चल रही है. राहु की पोजिशन कुंडली में बहुत स्ट्रॉंग है, इसी दशा में विराट कोहली ने अपने जीवन में सबकुछ अपने दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत एवं लग्न से हासिल किया है.

राहु की महादशा
कुंडली में चल रही राहु की महादशा ने जहां इन्हें सब कुछ दिया है, वहीं अन्तर्दशा में अपनी नीच राशि में विराजमान शुक्र ने इन्हें कुछ समय संघर्ष कराया है. इनके करियर में कई बार उतार चढ़ाव आए लेकिन वो कोई लंबे एवं स्थायी नहीं रहे. संघर्ष और मेहनत से विराट ने अपने सितारों की सहायता से सब कुछ हासिल कर लिया.

ये भी पढ़ें: कब है हरियाली तीज? अखंड सौभाग्य के लिए किस दिन रखें व्रत? जानें तारीख, मुहूर्त, शुभ योग

राजयोग फाइनल में कोहली को दिला सकता है बड़ा सम्मान!
ज्योतिषाचार्य डॉ. दीक्षित बताते हैं कि गोचर में शनि अपनी राशि कुंभ में हैं. सूर्य, बुध और शुक्र मिथुन राशि में एकसाथ विराजमान होकर एक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं. मंगल भी अपनी राशि मेष में गोचर कर रहा है. इन सभी ग्रहों की स्थिति विराट को आज के फ़ाइनल मैच में एक बड़ा सम्मान दिलाने की स्थिति बना रही है.

Tags: Astrology, Cricket new, Icc T20 world cup, Workforce india, Virat Kohli

Aamir Khan Mumbai Pali Hill Condo Value | Aamir Khan Property | आमिर ने मुंबई में खरीदा 9.75 करोड़ का अपार्टमेंट: 58 लाख स्टांप ड्यूटी चुकाई, बांद्रा में बंगला और पंचगनी में है एक फार्महाउस

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बीते कुछ दिनों से कई बॉलीवुड सेलेब्स रियल एस्टेट में इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं। इसी बीच अब एक्टर आमिर खान ने मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में एक लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदी है।

आमिर ने पाली हिल की बेला विस्टा अपार्टमेंट्स बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट खरीदा है। ‘स्क्वायर यार्ड्स डॉट कॉम’ की मानें तो इस अपार्टमेंट के डॉक्यूमेंट्स में इसकी कीमत 9 करोड़ 75 लाख रुपए बताई गई है।

1,027 स्क्वायर फीट में फैले इस अपार्टमेंट की डील 25 जून को फाइनल हुई, जिसके लिए आमिर ने 30 हजार रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस और 58.5 लाख की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई है।

आमिर इन दिनों बांद्रा स्थित बंगले पर रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस रानी मुखर्जी उनसे मुलाकात करने उनके घर पहुंची थीं।

आमिर इन दिनों बांद्रा स्थित बंगले पर रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस रानी मुखर्जी उनसे मुलाकात करने उनके घर पहुंची थीं।

बांद्रा में बंगला और पंचगनी में फार्महाउस
यह पहली बार नहीं है जब आमिर ने बेला विस्टा अपार्टमेंट्स में प्राॅपर्टी खरीदी हो। उनकी यहां और मरीना अपार्टमेंट्स में पहले से ही कई प्रॉपर्टीज हैं।

इसके अलावा एक्टर का बांद्रा में समंदर किनारे एक आलीशान बंगला है, जो 5 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। वहीं साल 2013 में आमिर ने पंचगनी में 7 करोड़ रुपए का फार्महाउस भी खरीदा था। यह दो एकड़ में फैला हुआ है। एक्टर अक्सर वहां फैमिली के साथ छुटि्टयां सेलिब्रेट करते हैं।

इसके अलावा एक्टर का पंचगनी में एक फार्महाउस भी हैं।

इसके अलावा एक्टर का पंचगनी में एक फार्महाउस भी हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगे आमिर खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान इन दिनों जेनेलिया डिसूजा के साथ फिल्म ‘सितारे जमीं पर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है। इसके अलावा वो अपने बेटे जुनैद की फिल्म ‘एक दिन’ और सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ भी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म 'सितारे जमीं पर' के सेट पर जेनेलिया डिसूजा के साथ आमिर।

फिल्म ‘सितारे जमीं पर’ के सेट पर जेनेलिया डिसूजा के साथ आमिर।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

अमिताभ ने 60 करोड़ में खरीदे 3 ऑफिस स्पेस:अंधेरी की वीएस सिग्नेचर बिल्डिंग में किया इन्वेस्ट, अगस्त 2023 में यहीं खरीदे थे चार ऑफिस यूनिट

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने मुंबई में 60 करोड़ में 3 ऑफिस यूनिट खरीदे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…