Anant Ambani-Radhika Service provider Sangeet Ceremony | Love Story | अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी के लिए तैयारियां शुरू: दिखाई जाएगी कपल की लव स्टोरी, बॉलीवुड सेलेब्स भी करेंगे परफॉर्म

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अंबानी परिवार में एक बार फिर से जश्न शुरू होने वाला है। नीता और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी लेडी लव राधिका मर्चेंट से शादी करने जा रहे हैं।

अनंत और राधिका की शादी का जश्न 12 से 14 जुलाई तक मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में मनाया जाएगा। यहां 12 जुलाई को शुभ विवाह, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद कार्यक्रम और 14 जुलाई को रिसेप्शन हाेगा।

इससे पहले अंबानी परिवार ने इस साल मार्च में जामनगर में अनंत-राधिका का पहला प्री-वेडिंग फंक्शन होस्ट किया था।

इससे पहले अंबानी परिवार ने इस साल मार्च में जामनगर में अनंत-राधिका का पहला प्री-वेडिंग फंक्शन होस्ट किया था।

संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे दो बैच
रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी के लिए परिवार ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। फैमिली मेंबर्स संगीत के लिए रिहर्सल शुरू कर चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, अनंत-राधिका की संगीत परफॉर्मेंस के लिए 2 अलग-अलग बैच तैयार किए गए हैं। इस डांस परफॉर्मेंस में एक बैच अनंत के दोस्तों का होगा, वहीं दूसरा बैच राधिका की फ्रेंड्स की तरफ से परफॉर्म करेगा।

इसके बाद मई के अंत में यूरोप में दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन सेलिब्रेट किया गया था।

इसके बाद मई के अंत में यूरोप में दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन सेलिब्रेट किया गया था।

रिहाना और कैटी पेरी के गाने बजाए जाएंगे
इस संगीत सेरेमनी में अनंत और राधिका की खूबसूरत लव स्टोरी को रीप्रेजेंट किया जाएगा। परफॉर्मेंस में भी कपल की लव स्टाेरी की झलक देखने को मिलेगी। बताया जाएगा कि दोनों कब, कहां और कैसे मिले और कैसे उनका प्यार परवान चढ़ा।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो सेरेमनी में बॉलीवुड गानों से लेकर राधिका मर्चेंट के पसंदीदा सिंगर्स कैटी पेरी, ब्रिटनी स्पीयर्स और रिहाना के गाने बजने वाले हैं। इस संगीत फंक्शन में बॉलीवुड सेलेब्स भी परफॉर्मेंस कर सकते हैं।

2 जुलाई को सामूहिक विवाह करवाएगा अंबानी परिवार
वहीं अनंत-राधिका की शादी से पहले 2 जुलाई को अंबानी परिवार अंडर प्रिविलेज्ड लोगों के लिए एक सामूहिक विवाह आयोजित करवा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से पालघर के स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर में आयोजित किया जाएगा।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें..

अनंत-राधिका के वेडिंग कार्ड में चांदी का मंदिर:अंदर सोने की मूर्तियां और हैंड रिटन लेटर, 12 जुलाई को मुंबई में होगी शादी

इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Monsoon Replace: दिल्ली, UP सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश, दक्षिण में कमजोर पड़ेगा मानसून, यहां पढ़े IMD का ताजा अपडेट

पश्चिमी तट के पास अरब सागर में एक ट्रफ रेखा बनी हुई है जो कि महाराष्ट्र के तट से लेकर के केरल के तट तक देखी जा सकती है, जबकि बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके साथ ही अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इन सभी परिस्थितियों के चलते कुछ राज्यों में अगले पांच दिनों में भारी बारिश के आसार है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 08:35:16 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 09:31:23 AM (IST)

Monsoon Update: दिल्ली, UP सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश, दक्षिण में कमजोर पड़ेगा मानसून, यहां पढ़े IMD का ताजा अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में कुछ राज्‍यों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। -प्रतीकात्मक तस्‍वीर

HighLights

  1. देशभर में मानसूनी बारिश का दौर जारी
  2. कर्नाटक व केरल में बारिश में आएगी कमी
  3. महाराष्ट्र में होगी अत्यधिक भारी बारिश

Monsoon Replace एजेंसी, नई दिल्‍ली। मानसून ने दक्षिण, पूवी और पश्चिमी भारत को पूरी तरह से कवर कर लिया है। इसके साथ ही उत्तर भारत में भी पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दाे से तीन दिनों में मानसून उत्तरी राज्यों के शेष हिस्सों को भी कवर लेगा। इससे यहां भारी बारिश देखने को मिलेगी। जबकि, दक्षिणी राज्यों में बारिश में कमी आएगी।

ऐसी रहेगी मौसम की चाल

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन से चार दिनों में मानसून पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के बचे स्थानों को कवर कर लेगा। साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश को भी अपने आगोश में ले लेगा। वहीं, उत्तराखंड के शेष हिस्सों में भी दस्तक दे देगा। अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरी दिल्ली और हरियाणा को भी कवर कर लेगा और राजस्थान और पंजाब के शेष हिस्सों में भी पहुंच जाएगा।

naidunia_image

इन राज्यों में कम होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ एक स्थानों पर अब तक भारी बारिश का दौर जारी था। वहीं, अब इसमें कमी आएगी। पूर्वी भारत में उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है। 1 जुलाई के बाद पूर्वी भारत में भी भारी बारिश में कमी आने की संभावना है।

यहां होगी भारी बारिश

पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश अगले पांच दिन तक जारी रहेगी। वहीं उत्तरी भारत के गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड में भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि, पश्चिमी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तर पूर्वी राज्यों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

naidunia_image

इन स्थानों को किया कवर

  • मानसून ने राजस्थान के अधिकतर स्थानों में दस्तक दे दी है।
  • अब तक मानसून पूरे मध्यप्रदेश को भी कवर कर चुका है।
  • पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है।
  • उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भी मानसूनी बारिश हो रही है।
  • जम्मू-कश्मीर भी अधिकतर हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है।

अब तक ऐसा रहा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दिनों कर्नाटक के दक्षिणी हिस्से और तटीय इलाकों में अत्यंत भारी बारिश देखने को मिली है। जबकि, तमिलनाडु, केरल, उड़ीसा, तेलंगाना, महाराष्ट्र के तटीय इलाकों के साथ पश्चिमी मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, पंजाब, सौराष्ट्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ पूर्वी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश देखने को मिली है।

बनारसी बुनकर तैयार कररहे हैं Ambani Household की शादी के लिए साड़ियां, की जा रही है सोने और चांदी की जरी

बीते दिनों नीता अंबानी ने काशी में बाबा काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा को बेटे अनंत और बहू राधिका की शादी का निमंत्रण पत्र चढ़ाया था। नीता शहर की दुकानों के साथ-साथ लूम पर भी पहुंचीं थीं। उन्होंने जो साड़ियां ऑर्डर की है, उसकी कीमत एक लाख रुपए से शुरू होकर पांच लाख तक है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 12:31:08 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 12:31:08 PM (IST)

बनारसी साड़ी तैयार करते बुनकर, बनारसी साड़ी पहने नीता अंबानी

HighLights

  1. बीते दिनों नीता अंबानी वाराणसी शहर पहुंची थीं।
  2. यहां उन्होंने बनारसी साड़ियों के ऑर्डर भी दिए थे।
  3. इन साड़ियों को खास तरीके से तैयार किया जा रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Anant-Radhika Wedding ceremony: फेमस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी इस समय काफी सुर्खियां बटोर रही है। 12 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंधेंगे। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में दोनों सात फेरे लेंगे। शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। अंबानी फैमिली इस समय शादी का इनविटेशन देने के लिए सेलेब्स के घर पहुंच रही है। वहीं, बीते दिनों नीता अंबानी बनारस पहुंची थीं, जहां उन्होंने बनारसी साड़ियों में रुचि दिखाई थी। इस दौरान उन्होंने बनारसी बुनकरों को साड़ियों के ऑर्डर भी दिए।

अंबानी फैमिली ने दिया साड़ियों का ऑर्डर

नीता अंबानी ने वाराणसी की कई दुकानों पर साड़ियों की शाॅपिंग की थी। ऐसे में अंबानी फैमिली में होने वाली शादी के लिए बनारसी बुनकर साड़ियां तैयार कर रहे हैं। बनारसी साड़ियां दुनियाभर में पंसद की जाती है। लेकिन अंबानी फैमिली के लिए खास तरीके से इन साड़ियों को तैयार किया जा रहा है।

#WATCH उत्तर प्रदेश: अंगिका हथकरघा, गोलाघाट वाराणसी के मालिक अक्षय कुशवाहा ने कहा, “कुछ साड़ियां उन्होंने(अंबानी परिवार) मुंबई मंगवाई है, शादी में जो भी साड़ियां जा रही हैं यहीं से जा रही हैं। इन साड़ियों को सोने और चांदी की ज़री से तैयार किया जा रहा है। इनकी कीमत एक लाख रुपए से… https://t.co/jIdIbu58fp pic.twitter.com/0YgNiYIBBr

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2024

इस जानकारी को समाचार एजेंसी एएनआई ने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। अंगिका हथकरघा, गोलाघाट वाराणसी के मालिक अक्षय कुशवाहा ने इस बारे में बताया कि कुछ साड़ियां अंबानी परिवार ने मुंबई मंगवाई है। शादी में जो भी साड़ियां जा रही हैं, वो यहीं से जा रही हैं। साड़ियों को सोने और चांदी की जरी से तैयार किया जा रहा है।

2-3 जुलाई तक मुंबई पहुंचाई जाएंगी साड़ियां

इन साड़ियों की कीमत एक लाख रुपए से शुरू होकर पांच लाख रुपए तक है। बुनकरों को 10-15 साड़ियां बनानी है, जिन्हें असली जरी से तैयार किया जा रहा है। साड़ियों को लेकर काफी पहले से काम किया जा रहा है। कुछ साड़ियां अब तक डिलीवर भी हो चुकी हैं। 2-3 जुलाई तक सभी साड़ियां वहां तक पहुंचा दी जाएंगी।

गुलाबी रंग की साड़ियां अंबानी फैमिली ने ज्यादा पसंद की है। इनमें हजारा बूटी बनारसी साड़ी सबसे खास है। बता दें बनारसी साड़ी को पवित्रता का सूचक माना जाता है। मांगलिक कार्यक्रमों में इन साड़ियों को पहनना शुभ होता है।

MP Information: बालाघाट में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बलिदानियों को नमन करके श्रद्धांजलि दी, छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में होगी सभा

मध्‍य प्रदेश के बालाघाट के बाद छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रहेंगे। बालाघाट के पुलिस लाइन स्थित मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 43 लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराने वाले हाकफोर्स के जांबाज सिपाहियों का आउट आफ टर्न प्रमोशन करेंगे। वहीं छिंदवाड़ा अमरवाड़ा विधानसभा के सिंगोड़ी और हर्रई में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा कई अन्‍य कार्यकमों में भी भाग लेंगे।

By Dheeraj Bajpai

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 07:48:36 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 12:28:54 PM (IST)

MP News: बालाघाट में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बलिदानियों को नमन करके श्रद्धांजलि दी, छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में होगी सभा
बालाघाट हेलीपैड में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव।

HighLights

  1. पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पहुंचे।
  2. जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से बालाघाट आएंगे।
  3. अमरवाड़ा के सिंगोड़ी-हर्रई में संबोधित करेंगे।

नईदुनिया टीम, बालाघाट/छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बालाघाट हेलीपैड पहुंचे। पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर मुख्यमंत्री ने वीर बलिदानियों को नमन करके श्रद्धांजलि दी।

पुलिस लाइन स्थित मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हाकफोर्स के जांबाज सिपाहियों का आउट आफ टर्न प्रमोशन करेंगे। वे शनिवार को बालाघाट व छिंदवाड़ा प्रवास पर रहेंगे।

मुठभेड़ की कार्रवाई में शामिल रहे

एएसपी हाकफोर्स देवेंद्र यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हाकफोर्स के 28 जवानों और पुलिस अधिकारियों को आउट आफ टर्न प्रमोशन देकर सम्मानित करेंगे। ये जवान व अधिकारी 1 अप्रैल 24 को लांजी के पितकोना केरझिरी के जंगल क्षेत्र में हुई नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहे।

इनामी नक्सली को मार गिराया था

मुठभेड़ में 25 जवानों व अधिकारियों की टीम ने 43 लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराया था। इसमें 2 हार्डकोर नक्सली डिवीजन कमांडर रैंक की महिला नक्सली साजंती उर्फ क्रांति व एसीएम रघु उर्फ शेरसिंह को मार गिराने में सफलता मिली थी।

मुठभेड़ में 25 जवान और पुलिस अधिकारी तथा इससे पूर्व बोरवन-सिरका बालाघाट, जामसेहरा बालाघाट और मंडला के लालपुर में हुई पुलिस व नक्सल के बीच हुई मुठभेड़ में सफलता पाने वाले 2 जिला बल व 1 हाकफोर्स के जवानों का क्रम से पूर्व पदोन्नति की जाएगी।

11 बजे बालाघाट पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भोपाल स्थित स्टेट हेंगर से रवाना होकर 10.55 को जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुचेंगे। यहां से वे 11 बजे रवाना होकर बालाघाट में पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर 11.40 बजे उतरेंगे। इसके के बाद वे पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद वे इतवारी बाजार स्थित कृषि मंडी में होने वाले श्री अन्न संवर्धन अभियान वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से वे छिंदवाड़ा के लिए रवाना होंगे।

अमरवाड़ा के सिंगोड़ी-हर्रई में संबोधित करेंगे

भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह के समर्थन में अमरवाड़ा विधानसभा के सिंगोड़ी और हर्रई में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव दोपहर 12 बजे सिंगोड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के उपरांत वे समाज के प्रबुद्धजनों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 2 बजे हर्रई में जनसभा के उपरांत प्रबुद्धजनों से भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के लिए रवाना होंगे।

IND vs SA: फाइनल को लेकर भारत में जगह-जगह उत्साह, टीम इंडिया को लेकर की गई पूजा-अर्चना

नई दिल्ली. भारत की टीम ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड को धूल चटाकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब भारत का सामना फाइनल में साउथ अफ्रीका से होगा. यह मैच आज (29 जून) को बारबाडोस में खेला जाएगा. भारतीय टीम की जीत के लिए जगह जगह पूजा-अर्चना शुरू हो गई है. भारत के साथ काशी से लेकर कानपुर तक लोगों ने टीम के लिए पूजा अर्चना की. लोग इस दौरान हाथ में टीम के खिलाड़ियों के पोस्टर पकड़े हुए भी दिखाई दिए.

इस मैच से पहले काशी की नमामि गंगे टीम ने गंगा द्वार पर मां गंगा की आरती उतारकर भारतीय टीम के लिए प्रार्थना की. इस दौरान देखा गया कि फैंस के हाथों में भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर, बैट और गेंदें भी नजर आई. भारत माता की जय की गूंज से पूरा घाट गूंजता नजर आया. इसके अलावा काशी में हवन भी कराया गया. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कानपुर में टीम इंडिया को जीताने के लिए मंदिर में पूजा पाठ और आरती देखने को मिली लोग मंदिरों में टीम इंडिया की जीत के नारे लगाते नजर आए.

IND vs SA Remaining: ‘विराट कोहली महान खिलाड़ी हैं…’ फाइनल से पहले बोला साउथ अफ्रीकी कप्तान

India’s first feminine director receives Asian Cine Fund | इंडिया की पहली फीमेल डायरेक्टर को मिला एशियन सिने फंड: निधि बोलीं- 34 साल पहले इंडियन फिल्म को यह मिला था, फिल्म के डायरेक्टर पुरुष थे

4 मिनट पहलेलेखक: अमित कर्ण

  • कॉपी लिंक

एशिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल बुसान इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल में इंडियन फिल्‍म ‘सैड लेटर्स ऑफ ऐन इमैजनरी विमेन’ का वर्ल्‍ड प्रीमियर होगा। इस फिल्‍म को साउथ कोरिया के रेपुटेड एशियन सिने फंड (एसीएफ) के लिए चुना गया है।

गुरुवार को बुसान इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल ने इसकी घोषणा की है। फिल्‍म की डायरेक्‍टर निधि सक्‍सेना पहली भारतीय फीमेल डायरेक्टर हैं जिनकी फिल्‍म को एसीएफ मिला है।

निधि जयपुर की रहने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग हो चुकी है। फिल्‍म के पोस्ट प्रॉडक्शन के लिए निधि अगले महीने साउथ कोरिया जाएंगी और काम पूरा होने के बाद फिल्‍म का वर्ल्‍ड प्रीमियर अक्‍टूबर में होने वाले बुसान इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल में होगा। निधि के अलावा यह फंड तीन और डायरेक्‍टर्स को मिला है, जिसमें दो कोरियन और एक चाइनीज फिल्ममेकर हैं। इस फंड के तहत फिल्म के कलर एंड डीआई, साउंड मिक्सिंग, इंग्लिश सबटाइटल स्पॉटिंग और DCP निर्माण जैसी पोस्ट-प्रोडक्शन सेवाएं प्रदान करता है।

निधि सक्सेना ने खास बातचीत में खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘ यह फिल्म दरअसल तीन देशों के प्रोडक्शन में बनी है। भारत, श्रीलंका और कोरिया। 34 साल पहले इंडियन फिल्म को यह फंड मिला था। हालांकि तब उस फिल्म के डायरेक्टर पुरुष थे। अब पहली बार है, जब किसी महिला की फिल्म को यह फंड हासिल हुआ है। ’

लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान बढ़ा नदी का जलस्तर, हादसे में पांच जवानों गई जान

लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में शुक्रवार को नदी पार करने के एक टैंक अभ्यास के दौरान पानी का स्तर अचानक बढ़ने से हादसा हो गया।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 11:17:46 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 11:56:24 AM (IST)

लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान बढ़ा नदी का जलस्तर, हादसे में पांच जवानों गई जान

Ladakh एजेंसी, लेह। लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में शुक्रवार को टैंक अभ्यास के दौरान नदी जलस्तर अचानक बढ़ने से दुर्घटना में पांच जवानों की जान चली गई।

बताया गया कि लद्दाख के न्योमा-चुशुल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास यह हादसा हुआ है। पांच जवान टी-72 टैंक में सवार होकर नदी पार कर रहे थे, इस दौरान यह हादसा हो गया।

समाचार एजेंसी एएनआई ने रक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि ‘दौलत बेग ओल्डी इलाके में कल शाम नदी पार करने के अभ्यास के दौरान एक दुर्घटना में एक जेसीओ और चार जवानों सहित पांच भारतीय सेना के जवानों की जान चली गई। सभी पांच शव बरामद कर लिए गए हैं।

— ANI (@ANI) June 29, 2024

खबर अपडेट हो रही है…

Raipur Information: अशोका बिरयानी में फिर हुई गड़बड़ी, पालक मटर की सब्जी में मिला मांस का टुकड़ा

रायपुर के अशोका बिरयानी रेस्टारेंट में एक बार फिर गड़बड़ी सामने आई है। यहां लंच के लिए आए दुर्ग के दो युवकों ने वेज पुलाव, रोटी और पालक मटर की सब्जी आर्डर किया। लेकिन पालक मटर की सब्जी में मांस का टुकड़ा मिला। युवकों ने प्रबंधन से नाराजगी जताते हुए लिखित में माफी मांगने कहा।

By Parag Mishra

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 10:59:10 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 11:10:57 AM (IST)

अशोका बिरयानी में पालक मटर की सब्जी में मिला मांस का टुकड़ा। l इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. अशोका बिरयानी ने युवकों के आरोपों से किया इन्‍कार
  2. होटल प्रबंधन ने सीसीटीवी चेक करने की बात कही
  3. दुर्ग के अशोका बिरयानी में भी मिला वेज फूड में मांस

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) का अशोका बिरयानी रेस्टारेंट एक बार फिर विवादों में आ गया। महोबा बाजार स्थित अशोका बिरयानी में शाकाहारी खाना परोसने में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। रेस्टारेंट में उपभोक्ता द्वारा मंगाए गए पनीर की सब्जी में मांस का टुकड़ा मिला है। उपभोक्ता द्वारा इसकी शिकायत करने पर उनकी प्लेट भी हटा दी गई। मालूम हो कि 10 दिन पहले दुर्ग में वेज फूड में मांस मिलने की घटना हुई थी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर मोहबा बाजार स्थित अशोका बिरयानी में दुर्ग के रहने वाले टिकेंद्र कुमार और केशरीनंदन साहू नामक युवक लंच करने गए। उन्होंने लंच में वेज पुलाव, रोटी और पालक मटर की सब्जी आर्डर की।

युवकों ने बताया कि उनके पालक मटर की सब्जी में मांस का टुकड़ा मिलने पर उन्होंने तत्काल ही इसकी शिकायत होटल के मैनेजर से की। शिकायत के बाद तत्काल ही उनकी प्लेट हटा दी गई। युवकों ने बताया कि वो एम्स हॉस्पिटल आए हुए थे और भूख लगने पर यहां लंच करने पहुंचे।

युवकों ने प्रबंधन से नाराजगी जताते हुए लिखित में माफी मांगने कहा, लेकिन होटल प्रबंधन ने ऐसा नहीं किया और खाने का बिल भी नहीं दिया। इस संबंध में अशोका बिरयानी के ब्रांच मैनेजर से बातचीत की गई तो उन्होंने आरोपों से इन्कार किया। होटल प्रबंधन का कहना है कि मांस का टुकड़ा उनके किचन से नहीं आया है। सीसीटीवी से चेक भी करेंगे।

Ujjain Information: चाय बनाने के लिए चूल्हा चालू कर माचिस जलाई, तो फट गया गैस सिलिंडर, तीन लोग झुलसे

उज्जैन के नीमनवासा में शनिवार सुबह एक घर में गैंस सिलिंडर फटने से पति-पत्नी और 17 माह का बच्चा झुलस गया। पुलिस के अनुसार गैस लीक होने की वजह से यह हादसा हुआ है। तीनों को गंभीर हालत में उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 10:36:39 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 11:02:43 AM (IST)

Ujjain News: चाय बनाने के लिए चूल्हा चालू कर माचिस जलाई, तो फट गया गैस सिलिंडर, तीन लोग झुलसे
घर में रखे गैस सिलिंंडर में धमाका। – प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे।
  2. देखा तो तीनों बुरी तरह झुलसे हुए पड़े थे।
  3. एंबुलेंस बुलाकर तीनों को अस्पताल भेजा।

Ujjain Information:नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन के पवासा थाना क्षेत्र के नीमनवासा में स्थित गलपुरा क्षेत्र में एक घर में शनिवार सुबह गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे घर में मौजूद पति-पत्नी और 17 माह का बालक बुरी तरह झुलस गया। उपचार के लिए तीनों को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।

पवासा थाना क्षेत्र के नीमनवासा के गलपुरा में रहने वाले छोटू पुत्र संग्राम सिंह उम्र 25 वर्ष की पत्नी पूजा उम्र 24 वर्ष ने शनिवार सुबह चाय बनाने के लिए किचन में गई थी। जहां उसने गैस चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई थी। इस दौरान ब्लास्ट हो गया और घर में आग लग गई।

तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया

इसमें छोटू उसकी पत्नी पूजा और 17 महीने का बालक रेहान गंभीर रूप से झुलस गए। विस्फोट की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

naidunia_image

आग से झुलसने के बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि गैस लीक होने के कारण हादसा हुआ है। लीकेज के कारण गैस कमरे में जमा हो गई थी और जैसे ही महिला ने माचिस जलाई वैसे ही गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया था।

बिखर गया घर में रखा सामान

सिंलिडर में धमाके के बाद घर में रखा सामान बिखर गया। किचन में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। आवाज सुनकर पड़ोसी पहले तो डर गए थे। इसके बाद जब वे घर के अंदर दाखिल हुए तो तीनों बुरी तरह से झुलसे हुए पड़े थे।

IND vs SA Ultimate: ‘विराट कोहली महान खिलाड़ी हैं…’ फाइनल से पहले बोला साउथ अफ्रीकी कप्तान

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच बारबाडोस में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. विराट कोहली के बल्‍ले से टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में रन नहीं आ रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल से पहले विराट की खराब फॉर्म चर्चा का विषय बनी हुई है. इस बीच साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने विराट कोहली का सपोर्ट किया है. मार्कराम ने कहा है कि विराट महान खिलाड़ी है. क्रिकेट में उतार चढ़ाव होता रहता है.

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच से पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,” मुझे नहीं लगता ये मुझे परेशान करेगा. वह (विराट कोहली) महान खिलाड़ी हैं. वो हम सब जानते हैं. लेकिन उनकी टीम की यूनिट शानदार बल्लेबाजों से भरी हुई है. क्रिकेट अप और डाउन का खेल है. आप हमेशा ही अच्छा नहीं करते हो. खासकर एक बैटर के रूप में. उन्हें थोड़े समय की जरूरत है वह फॉर्म में जरूर वापसी कर लेंगे.”

बता दें कि इस विश्व कप में विराट कोहली ने काफी खराब बल्लेबाजी की है. वह 7 मैचों में सिर्फ 75 रन बना सके हैं. सेमीफाइनल मुकाबले में भी उनका बल्ला नहीं चला था. विराट कोहली के लिए फाइनल में साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा खतरनाक साबित हो सकते हैं. बता दें कि 29 जून को भारत का खिताबी मैच अब साउथ अफ्रीका के साथ होगा. भारत और साउथ अफ्रीका अपने सभी मैच जीतकर टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के फाइनल में पहुंची हैं. अब देखना होगा कि भारत की टीम दूसरी बार टी20 वर्ल्‍ड का खिताब जीत पाती है या फिर साउथ अफ्रीका पहली बार कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाब होती है.

FIRST PUBLISHED : June 29, 2024, 10:37 IST