Apara Ekadashi 2024: एकादशी पर भगवान विष्णु को अर्पित करें उनकी प्रिय चीज, प्राप्त होगी कृपा
अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत अवश्य अर्पित करें, क्योंकि यह उनका पसंदीदा भोग है।
अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत अवश्य अर्पित करें, क्योंकि यह उनका पसंदीदा भोग है।
By Prashant Pandey
Publish Date: Solar, 02 Jun 2024 10:56:50 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 02 Jun 2024 11:47:19 AM (IST)

Indore Crime Information: इंदौर। सायबर अपराधियों ने फटाफट लोन का झांसा देकर युवक का फोन हैक कर लिया। आरोपितों ने गैलरी से फोटो निकाल कर युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जांच में पता चला कि ठगों ने पाकिस्तान के नंबरों का उपयोग किया है। एडिशनल डीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा के मुताबिक छीपा बाखल निवासी फैजान के पास काल आया था। इसमें कहा बगैर आइडी, अनुबंध के लोन मिलेगा।
आरोपितों ने प्ले स्टोर से लोन एप तो इंस्टाल करवा दी पर फैजान ने लोन नहीं लिया। कुछ देर बाद काल आया और कहा चार हजार का लोन स्वीकृत किया है व ब्याज सहित छह हजार मांगे।
फैजान द्वारा लोन न लेने और न चुकाने का कहा तो आरोपितों ने कहा उसके अश्लील फोटो जारी कर दिए जाएंगे। आरोपितों ने फैजान की पत्नी व भाई को एडिट कर अश्लील बनाए फोटो वाट्सएप पर भेज दिए।
एरोड्रम पुलिस ने आरोपित गौरव उर्फ गोलू भालसे, राहुल गायकवाड़ और गौरव शर्मा को गिरफ्तार किया है। राकेश की तलाश है। ये सूने घरों में चोरी करते हैं। आरोपितों ने चार लाख से ज्यादा की चोरी स्वीकार की है। पल्हरनगर में गजेंद्रसिंह ठाकुर के घर 24 मई को चोरी हुई थी।
कुख्यात गैंगस्टर सतीश उर्फ भाऊ सहित उसके साथी गब्बर चिकना और अमित जादौन पर डीसीपी जोन-2 पंकज पांडे ने इनाम घोषित किया है। आरोपित प्राणघातक हमले के मामले में फरार है। डीसीपी के मुताबिक पत्रकार अंकुर जायसवाल पर हमला करने के मामले में भाऊ गैंग के तीन आरोपित अर्पित उर्फ शिब्बू जादौन, तरुण जावड़े और सुरेश राठौर को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
By Manoj Shrivastava
Publish Date: Wed, 29 Could 2024 06:34:45 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 29 Could 2024 06:34:45 AM (IST)

नईदुनिया प्रतिनिधि, मालनपुर। मालनपुर थाना अंतर्गत कस्बे में में नशे की हालत में एक युवक के द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग के घर के सदस्य जब फैक्ट्री में काम करने के गए थे, तभी युवक घर में घुस गया। दुष्कर्म के बाद गंभीर हालत में किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मालनपुर में रहने वाली 17 वर्षीय सुप्रिया अपने माता-पिता और भाई के साथ रहती है। माता-पिता और भाई प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। मंगलवार दोपहर के समय जब किशोरी घर में अकेली थी तो पड़ौस में रहने वाला युवक घर में घुस गया। युवक नशे की हालत में था।
इसके बाद युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी की हालत बिगड़ने लगी तो आरोपित भाग गया। इसके बाद सुप्रिया ने इसकी जानकारी अपने भाई को फोन करके दी। इसके बाद माता-पिता और भाई घर पहुंचे और नाबालिग को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी।
इनका कहना है
नाबालिग के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
उमेश उपाध्याय, टीआई, मालनपुर।
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2024 (ICC T20 World Cup) के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है. टीम इंडिया अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. वहीं, दूसरा मैच भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को खेलेगी. दोनों टीमें इसके लिए तैयार है. भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भारतीय टीम का समर्थन करते हुए कहा है कि हम पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जी जान लगा देंगे लेकिन उनसे नहीं हारेंगे.
सुरेश रैना ने कहा,” हमनें पाकिस्तान के खिलाफ बहुत सारे मैच खेले हैं. युवराज सिंह, आरपी सिंह, राहुल हम सबने पाकिस्तान के खिलाफ कई मैच खेले. जब आप अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं तो आप अपना बेस्ट देना चाहते हैं. मैं पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर बहुत उत्साहित हूं. हमने एक साथ बहुत मैच खेले हैं. हम क्रिकेट से भले संन्यास ले चुके हैं. लेकिन दिल से नहीं लिया है. जब हम अपना तिरंगा देखते हैं तो हमें महसूस होता है कि जी जान लगा देंगे लेकिन पाकिस्तान से नहीं हारेंगे.”
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से भारतीय टीम ने 6 में जीत दर्ज की है. सिर्फ एक मैच पाकिस्तान जीता है. भारत ने पाकिस्तान को 2007 में दो बार हराया. फिर 2012, 2014, 2016, 2022 में भी भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी. साल 2021 में पाकिस्तान ने भारत को सिर्फ 1 बार हराया था. भारत को वहां 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.
रिजर्व खिलाड़ी: रिंकू सिंह, शुभमन गिल, खलील अहमद, आवेश खान
Tags: India Vs Pakistan, Suresh raina, Staff india
FIRST PUBLISHED : June 2, 2024, 10:54 IST
28 मिनट पहले

एक्ट्रेस संभावना सेठ ने एक इंटरव्यू के दौरान कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट के राज का खुलासा किया है। हाल ही में हुए 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी शामिल हुए। बड़े स्टार्स के अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, भोजपुरी स्टार्स और टीवी के सेलेब्स भी यहां दिखाई दिए। अब इसी बीच संभावना सेठ ने एक इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया कि लोग पैसे देकर रेड कार्पेट का हिस्सा बन रहे हैं।

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंची इस भीड़ को लेकर कहा- आप ये बताओ कि कांस में इंडियन फिल्में कितनी हैं जिनकी स्क्रीनिंग हुई है। अगर आप पैसे दो तो हमारे इस शो की स्क्रीनिंग भी कांस में हो जाएगी।
संभावना ने बताया कि मेरे पति की वजह से मुझे इस बारे में पता चला है। इसके बाद संभावना ने यहां तक कहा कि आप और मैं एक कुत्ता खिलाने का वीडियो बनाएंगे और फिर हम उसको भी कांस लेकर जा सकते हैं, बस पैसा दो और उसकी स्क्रीनिंग वहां करवा लो। उन्होंने कहा- कांस के असली रेड कार्पेट के पीछे भी एक रेड कार्पेट है, इन्फ्लुएंसर्स और बाकी सेलेब्स वहीं घूम रहे हैं।

ऐश्वर्या जहां वॉक करती हैं वह असली कांस है
संभावना का कहना है कि जहां ऐश्वर्या राय वॉक करती हैं, वो असली कांस है। कई लोग हैं, जो सच में बुलाए जाते हैं, लेकिन मुझे क्यों बुलाया जा रहा है? मैं आखिर ऐसा क्या कर रही हूं? न तो मेरी कोई फिल्म आई है, न ही मैं बहुत ज्यादा चर्चा में हूं। वहीं सिद्धार्थ कह रहे हैं संभावना, मुझे तुम पर बहुत गर्व है, अरे गर्व नहीं भाई, मैंने पैसे दिए हैं, वहां पर फोटो खिंचवाने के मैंने पैसे दिए हैं, और फोटोग्राफर भी उनके नहीं मेरे हैं।

बातचीत के दौरान जब सिद्धार्थ ने पूछा कि क्या इन्फ्लुएंसर्स को कांस फिल्म फेस्टिवल में बुलाया गया है? इस पर संभावना बोलीं- मैं नहीं जानती कि वो कौन से इन्फ्लुएंसर्स हैं, जिन्हें कांस से इनविटेशन आया। उनका साफ कहना है कि यह पीछे वाला वह रेड कार्पेट है, जो लोगों ने मिलकर बनाया है। देखने वाले लोगों को लग रहा है कि इन सभी को कांस में बुलाया गया है।
LIVE BLOG
Up to date: Solar, 02 Jun 2024 09:12:12 AM (IST)
Printed: Solar, 02 Jun 2024 05:43:58 AM (IST)

एजेंसी, नई दिल्ली (Sikkim, Arunachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav End result 2024 LIVE)। लोकसभा चुनाव के परिणामों से पहले रविवार को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती हो रही है। अरुणाचल प्रदेश के परिणाम पर खासतौर पर नजर है, क्योंकि यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। वैसे अब तक के सियासी घटनाक्रम में भाजपा हावी रही है।
अरुणाचल की 60 विधानसभा सीटों में से 10 पर पहले ही भाजपा प्रत्याशी जीत हासिल कर चुके हैं। कांग्रेस या अन्य विपक्षी प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने की आखिरी तारीख के बाद अपने नाम वापस लेने से यह स्थिति बनी है। वहीं कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। यहां पढ़िए अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव परिणाम ((Sikkim, Arunachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav End result 2024 LIVE)) से जुड़ा हर अपडेट
2 June 2024
2 June 20249 : 12 : 12 AM
2 June 20248 : 52 : 49 AM
2 June 20248 : 49 : 41 AM
सिक्किम में चार राउंड की मतगणना हो चुकी है और पोस्टल बैलेट से लेकर ईवीएम खुलने तक रुझान एकसमान बने हुए हैं।
2 June 20248 : 48 : 29 AM
2 June 20248 : 36 : 36 AM
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने पहली बार 2016 में जीत दर्ज की थी। इसके बाद से यह तीसरा मौका है जब भाजपा सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू पहले ही निर्विरोध जीत चुके हैं।
2 June 20248 : 34 : 12 AM
सिक्किम में 30 साल सीएम रहे एसडीएफ नेता पवन कुमार चामलिंग पीछे चल रहे हैं।
2 June 20248 : 32 : 21 AM
दोनों राज्यों में मतगणना जारी
2 June 20248 : 31 : 06 AM
2 June 20248 : 28 : 17 AM
अरुणाचल प्रदेश में रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। कुल 60 सीट में से भाजपा 10 पहले ही जीत चुकी है। अभी 23 सीट पर आगे चल रही है। यहां बहुमत का आंकड़ा 31 सीट है।
2 June 20248 : 22 : 14 AM
सिक्किम में विधानसभा की कुल 32 सीट है। इनमें से 30 के रुझान आ चुके हैं और सत्ताधारी एसकेएम 29 सीट पर आगे है। मुख्य विपक्ष दल एसडीएफ को एक सीट मिलती दिख रही है।
2 June 20248 : 06 : 58 AM
दोनों ही राज्यों में एकतरफा नतीजों के संकेत हैं। अरुणाचल में भाजपा प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है, जबकि सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा दूसरे दलों से बहुत आगे है।
2 June 20248 : 04 : 25 AM
2 June 20247 : 50 : 50 AM
2 June 20247 : 49 : 40 AM
रुझानों में अब तक सत्ताधारी पक्ष सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (skm) ने बहुमत हासिल कर लिया है। सरकार बनाने के लिए 17 सीट की जरूरत होती है, वहीं एसकेएम अभी 22 सीट पर आगे है।
2 June 20247 : 43 : 07 AM
2 June 20247 : 37 : 31 AM
अरुणाचल प्रदेश में अभी भाजपा की सरकार है। अब तक रुझानों के मुताबिक, भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ फिर सरकार बनाती दिख रही है। वहीं सिक्किम में भी सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ही सत्ता में लौटा दिख रहा है।
2 June 20247 : 35 : 49 AM
सिक्किम में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) मुख्य पार्टियां हैं। इनके बाद भाजपा और कांग्रेस हैं। 2019 में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की सरकार बनी थी।
2 June 20247 : 31 : 02 AM
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा तेजी से बहुमत की ओर बढ़ रही है। अब तक पार्टी 10 सीट जीत चुकी है और 12 पर आगे चल रही है। कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।
2 June 20247 : 27 : 04 AM
2 June 20247 : 25 : 43 AM
2 June 20247 : 14 : 20 AM
2 June 20247 : 03 : 50 AM
2 June 20246 : 59 : 11 AM
2 June 20246 : 55 : 03 AM
मतगणना को देखते हुए दोनों राज्यों में अलर्ट है। गंगटोक जिला प्रशासन ने अतिरिक्त तैनाती की है।
2 June 20246 : 52 : 06 AM
राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग अफसरों और जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा रुझानों और परिणामों का स्थानीय प्रदर्शन भी डिजिटल डिस्प्ले पैनल के माध्यम से किया जाएगा।
2 June 20246 : 44 : 48 AM
वोटों की गिनती के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 60 सदस्यों वाली अरुणाचल विधानसभा के लिए हुए चुनावों में दस सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
Counting of votes underway for the Meeting elections in Arunachal Pradesh and Sikkim.
In Arunachal Pradesh, the BJP has already gained 10 seats unopposed within the 60-member meeting pic.twitter.com/Sq96QH4cnS
— ANI (@ANI) June 2, 2024
2 June 20246 : 41 : 08 AM
शनिवार को चुनाव आयोग ने मतगणना व्यवस्था, मतगणना प्रक्रिया और ईवीएम तथा पेपर ट्रेल मशीनों के भंडारण पर नए दिशा-निर्देश जारी किए। इसमें कहा गया है कि चुनाव संचालन नियम, 1961 के अनुसार डाक मतपत्रों की गिनती सबसे पहले रिटर्निंग आफिसर की टेबल पर शुरू की जाएगी।
2 June 20246 : 30 : 0 AM
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी की नजरें चुनाव परिणाम की ओर लगी हुई हैं। चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव और आंध्र प्रदेश तथा ओडिशा विधानसभा चुनाव के तहत डाले गए मतों की गिनती चार जून को सुबह आठ बजे शुरू होगी।
2 June 20246 : 29 : 48 AM
इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए मतों की गिनती चार जून से बदलकर दो जून कर दी गई है। ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि दोनों विधानसभाओं का कार्यकाल दो जून को समाप्त हो रहा है और इस दिन तक नए सदन का गठन किया जाना है।
2 June 20246 : 20 : 02 AM
दोनों राज्यों में डाक मत पत्रों की गिनती जारी है। इसके बाद ईवीएम खोली जाएगी। छोटे राज्य होने के कारण 11 बजे तक पूरा परिणाम आ जाएगा।
2 June 20246 : 19 : 32 AM
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी की नजरें चुनाव परिणाम की ओर लगी हुई हैं। चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव और आंध्र प्रदेश तथा ओडिशा विधानसभा चुनाव के तहत डाले गए मतों की गिनती चार जून को सुबह आठ बजे शुरू होगी।
2 June 20246 : 10 : 18 AM
चुनाव आयोग के मुताबिक, 11.30 बजे तक दोनों राज्यों में स्थिति साफ हो जाएगी।
2 June 20246 : 03 : 50 AM
अरुणाचल में मतदान से पहले ही भाजपा 10 सीट निर्विरोध जीत चुकी है। कोई विरोधी प्रत्याशी नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति बनी। इसमें मुख्यमंत्री की सीट भी शामिल है।
2 June 20246 : 02 : 29 AM
दोनों राज्यों में सुबह 6 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। पहले डाक मत पत्रों की गिनती होगी। थोड़ी देर में पहला रुझान मिलेगा।
2 June 20246 : 00 : 07 AM
एग्जिट पोल के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को 52 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 8 फीसदी वोट जाएंगे।
2 June 20245 : 58 : 55 AM
अरुणाचल प्रदेश एग्जिट पोल के मुताबिक, यहां विधानसभा में एक बार फिर भाजपा की सरकार बन सकती है। एग्जिट पोल में भाजपा को 60 में से 44 से 51 सीट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस 1 से चार सीट पर सिमट सकती है।
2 June 20245 : 56 : 23 AM
अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान हुआ था। अरुणाचल में लोकसभा की दो सीट है।
2 June 20245 : 55 : 22 AM
अरुणाचल में अभी भाजपा की सरकार है। पेमा खांडू मुख्यमंत्री हैं।
2 June 20245 : 47 : 13 AM
सिक्किम में विधानसभा की कुल 32 सीट हैं और 17 सीट पाने वाले को सरकार बनाने का मौका मिलता है।
2 June 20245 : 46 : 26 AM
अरुणाचल विधानसभा में कुल 60 सीट है और सरकार बनाने के लिए 31 सीट जरूरी होती है।
2 June 20245 : 45 : 26 AM
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होगी।
3 घंटे पहले

फेमस एक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर अभिषेक बनर्जी ने इंडस्ट्री से जुड़े एक सच का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कई बार फिल्म के सपोर्टिंग एक्टर्स स्टार्स के बॉडीगार्ड्स से कम कमाते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने एक्टर्स की बढ़ती हुई फीस पर चर्चा की। उन्होंने फिल्म के बजट पर एक्टर्स की फीस का क्या असर होता है, इसपर भी बात की।

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा- ये पूरी तरह एक्टर के स्टार होने पर निर्भर करता है। इसमें एक्टर को दोष नहीं दे सकते। इस चीज को प्रोड्यूसर्स तय करते हैं। मैं कई सालों तक कई फिल्मों और शोज का कास्टिंग डायरेक्टर भी रहा। स्टार्स कभी-कभी बेफिजूल की डिमांड करते हैं। उसकी वजह से कई एक्टर्स को पैसे नहीं मिलते।

सपोर्टिंग एक्टर्स को कम पैसे मिलते हैं
अपनी बात को बढ़ाते हुए अभिषेक ने कहा- मेकर्स मुझसे कहते हैं कि कम पैसे में एक्टर्स को कास्ट करो। मुझे नहीं मालूम है कि बड़े स्टार्स को ये बात पता है या नहीं। यही कारण है कि कई बार अच्छे एक्टर्स को मूंगफली के दाने जितना पैसा मिलता है। उन्होंने कहा- ये सच कि बड़े स्टार्स ही दर्शकों को थिएटर तक खींचकर लाते हैं। लेकिन सपोर्टिंग एक्टर्स भी इसमें वैल्यू डालते हैं। उनकी मेहनत को हम नकार नहीं सकते हैं। किसी-किसी एक्टर्स को तो स्टार्स के बॉडीगार्ड से भी कम पैसे मिलते हैं।

कैसे तैयार होता है फिल्म का बजट
अभिषेक बताते हैं कि फिल्म का पूरा बजट स्टार्स के पास जाता है। इस वजह से सपोर्टिंग एक्टर्स के बजट में कटिंग होने लगती है। ये उनको शुरू से ही डीमोटिवेट करता है या तो फिर आप किसी ऐसे आदमी से उन्हें रिप्लेस कर देते हैं, जो अपना काम अच्छे से करना ना जानते हो। इन सबका असर स्क्रीन पर भी दिखाई देता है। इसकी वजह से अगर फिल्म फ्लॉप होती है तो मेकर्स ऐसे शॉक में चले जाते हैं, जैसे उन्हें पता ही नहीं की क्या हो रहा है।
अभिषेक के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के साथ ‘स्त्री 2’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वो जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ में भी दिखाई देंगे।
By Vikram Singh Tomar
Publish Date: Solar, 02 Jun 2024 07:04:31 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 02 Jun 2024 07:04:31 AM (IST)
नईदुनिया प्रतिनिधि ,ग्वालियर। लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक सिरफिरे ने युवती को दस हजार रुपए नहीं देने पर आक्रोशित होकर ब्लेड से हमला कर दिया। पड़ाव थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में युवती के सीने पर चोट आई है जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस अब आरोपित की तलाश में जुटी है।
किलागेट गोपी की बगिया निवासी युवमती पड़ाव चौराहे के पास से जा रही थी तभी रोहित पुत्र अनिल पटेल निवासी पड़ाव वहां आया और उससे दस हजार रुपए मांगने लगा।
कारण पूछने पर बताया कि उसे बीमारी का उपचार करवाना है। युवती ने रुपए देने से मना किया तो वह आग बबूला हो उठा और अपना आपा खोकर चौराहे पर ही युवती के साथ मारपीट करने लगा। जब युवती ने विरोध किया तो उसने ब्लेड निकाला और चेहरे को निशाना बनाकर हमला कर दिया।
हमला होते ही युवती अपने स्थान से हट गई जिससे चेहरे पर न लगकर उसके शरीर पर लगा । राहगीरों के जमा होने पर आरोपित उस युवती को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
By Anang Pal Dixit
Publish Date: Solar, 02 Jun 2024 01:58:01 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 02 Jun 2024 01:58:01 AM (IST)

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आ रही नमी के कारण उत्तरी छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से मामूली राहत मिली है। शनिवार को विक्षोभ के प्रभाव से सरगुजा सहित कोरिया, सूरजपुर जिले में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम तापमान 42़ 2 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई है। इसके बाद एक बार फिर से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना है। इस बार सरगुजा संभाग में पड़ रही भीषण गर्मी ने कई पुराने कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए हैं। मई के दूसरे पखवाड़े से गर्मी में तेजी से वृद्धि होने लगी। तापमान अचानक 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया। हालांकि विक्षोभ के प्रभाव से कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिली लेकिन इसके बाद राजस्थान से आ रही गर्म हवा के कारण तापमान में अत्यधिक वढ़ोतरी हुई। मई के अंतिम सप्ताह में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया।
इस बार नौतपा में पड़ी भीषण गर्मी-
नौतपा की शुरूआत 25 मई को तेज वर्षा के साथ हुई।इसके प्रभाव से दो तीन दिन गर्मी से राहत मिली। इसके बाद तापमान में अत्यधिक वृद्धि हो गई। अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार चला गया। लगातार गर्म हवा के कारण न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिली।
10 जून के आसपास प्री मानसून की संभावना-
मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून समय से पूर्व दस्तक दे चुका है। सरगुजा में इसके 12 से 15 जून तक सक्रिय होने की संभावना है। इसके दो तीन पूर्व यानी 10 जून के आसपास प्री मानसून वर्षा की संभावना है। इस दौरान तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। मानसून से पूर्व सरगुजा संभाग में गर्मी का आखिरी दौर लोगों को एक बार फिर परेशान कर सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान के 43 डिग्री के आसपास तक पहुंचने की संभावना है।
इस तरह रहा अंबिकापुर का तापमान-
28 मई 43़ 5 डिग्री
29 मई 44़ 2 डिग्री
30 मई 43़ 9 डिग्री
31 मई 42़ 8 डिग्री
1 जून 42़ 2 डिग्री
By Bharat Mandhanya
Publish Date: Wed, 29 Might 2024 08:57:40 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 29 Might 2024 02:15:30 PM (IST)
_2024529_125748.jpg)
एजेंसी, नई दिल्ली। Warmth Wave: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान के चूरू में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है, तो वहीं कई क्षेत्रों में भी तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। बिहार में भी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। बुधवार को यहां के शेखपुरा में के एक सरकारी स्कूल में गर्मी के चलते 50 छात्राएं बीमार हो गई। अन्य राज्यों में भी गर्मी के कारण लोग बीमार हो रहे हैं।
#WATCH बिहार: शेखपुरा के एक स्कूल में भीषण गर्मी के कारण कई छात्र बेहोश हो गए। बाद में छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। pic.twitter.com/L6xrsJ0zpv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) Might 29, 2024
इधर, दिल्ली में बढ़ती गर्मी को देखते हुए एलजी ने श्रमिकों को दोपहर में छुट्टी देने का फैसला किया है। जिसके चलते श्रमिक दोपहर 12 से 3 बजे तक काम नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने कंस्ट्रक्शन साइट पर पानी रखने के भी निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून (Monsoon) 28 मई तक दक्षिण अरब सागर और मालदीव के अतिरिक्त क्षेत्रों में आगे बढ़ गया है और ऐसी परिस्थिति आगे भी जारी रहेगी। मानसून केरल सहित मध्य बंगाल की खाड़ी के अलावा उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दस्तक दे देगा।
दक्षिणी तमिलनाडु और अन्य पड़ोसी क्षेत्रों में स्थित चक्रवाती परिसंचरण के चलते केरल, सहित अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। साथ ही आगामी सात दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों और तेलंगाना, कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इधर, केरल में मंगलवार को हुई भारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने भी लोगों को परेशान किया। वहीं कोच्चि सहित आसपास के क्षेत्रों में अब भी बारिश का दौर जारी है।
बारिश से सर्वाधिक संकरी गलियों में रहने वाले लोग परेशान हुए। वहीं कक्कनद-इन्फोपार्क और अलुवा-एडापल्ली क्षेत्र भी जलमग्न हो गए। राजमार्गों पर जलजमाव होने के कारण वाहनों की गति धीमी हो गई। तिरुवनंतपुरम में अब भी बारिश जारी है।