Share Market At present: Exit Ballot के बाद शेयर बाजार में रिकॉर्ड उछाल, रुपया भी मजबूत

एग्जिट पोल के बाद सोमवार को पहली बार शेयर मार्केट खुला। जिसमें प्री ओपनिंग के बाद भी सेंसेक्‍स में दो हजार अंकों का उछाल आया है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Mon, 03 Jun 2024 09:15:50 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 03 Jun 2024 10:05:47 AM (IST)

शेयर बाजार में उछाल

Share Market At present बिजनेस डेस्क, इंदौर। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) को लेकर शनिवार को आए एग्जिट पोल के बाद सोमवार को पहली बार शेयर मार्केट खुला। जिसमें प्री ओपनिंग के बाद भी सेंसेक्‍स में दो हजार अंकों का उछाल आया है। वहीं रुपया भी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ है।

वहीं बाजार खुलने के बाद बीएसई सेंसेक्‍स 3.5 प्रतिशत यानी 2,622 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 76,583 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 50 807 अंक चढ़कर 23,337 के स्तर पर पहुंच गया। 807 अंक चढ़कर 23,337 के स्तर पर पहुंच गया।

रुपया भी मजबूत

शेयर मार्केट (Share Market) में अच्छी बढ़ोतरी के साथ ही रुपये भी में भी तेजी देखने को मिली है। भारतीय रुपया (Indian Rupee) डॉलर के मुकाबले 47 पैसे मजबूत होकर 82.99 प्रति डॉलर पर खुला है।

#WATCH | Mumbai: As Sensex-Nifty mark document highs this morning, Market Skilled Sunil Shah says, “When the election course of concluded on 1st June night and Exit Polls got here out, all of them indicated the return of NDA Authorities to energy. That is optimistic for market as market… pic.twitter.com/yXWlQQFNUs

— ANI (@ANI) June 3, 2024

एग्जिट पोल में भाजपा को जीत (Exit Ballot 2024)

गौरतलब है कि शनिवार को एग्जिट पोल जारी हुए जिसमें सभी ने भाजपा (BJP) को विजयी बनाया है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल का अनुमान है कि भाजपा को 371-401 सीटें मिलेंगी। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के अनुसार, एनडीए आंध्र प्रदेश में जीत दर्ज कर सकती है। तेलंगाना में भी भाजपा आगे रहेगी। कर्नाटक में बीजेपी-जेडीएस गठबंधन आगे चल रहा है, लेकिन सीटें कम होने की संभावना है। वहीं, न्यूज 24 टूडेन चाणक्य ने अपने एग्जिट पोल में NDA को 400 सीटें दी हैं।

naidunia_image

कल आएंगे नतीजे (Lok Sabha Election Outcome 2024)

लोकसभा चुनाव परिणाम मंगलवार को जारी होंगे। इसके लिए सुबह 8 बजे से मतगणना का दौर शुरु हो जाएगा। बता दें कि मतदान की प्रक्रिया सात चरणों में पूरी हुई थी। जिसमें अंतिम चरण में शनिवार को वोट डाले गए थे।

Ambikapur Information: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में स्पोर्टस सेंटर व होटल राधे कृष्ण में लगी भीषण आग, कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका

घना रिहायशी और व्यवसायिक क्षेत्र होने के कारण अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। अगल-बगल के घरों व दुकानों में आग लगने की संभावना पर लोगों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल दिया गया है।

By Asim Sen Gupta

Publish Date: Mon, 03 Jun 2024 10:56:54 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 03 Jun 2024 11:18:37 AM (IST)

स्पोर्टस सेंटर व होटल राधे कृष्ण में लगी भीषण आग

अंबिकापुर। Ambikapur Fireplace Information: शहर के आकाशवाणी चौक के समीप चोपड़ापारा स्थित स्पोर्टस सेंटर व होटल राधे कृष्ण में लगी भीषण आग। भूतल में स्पोर्टस सेंटर व उपर के तल में होटल का होता है संचालन। दमकल की कई वाहनें आग बुझाने में जुटी है। होटल में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद है।

शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। खेल सामग्रियों के साथ जूते, कपड़े होने के कारण आग तेजी से फैली है। एक ही बिल्डिंग में दोनों व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालित है। घना रिहायशी और व्यवसायिक क्षेत्र होने के कारण अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। अगल-बगल के घरों व दुकानों में आग लगने की संभावना पर लोगों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल दिया गया है।

रिंग रोड से लगा क्षेत्र होने तथा लोगों की भारी भीड़ से यातायात बाधित हो रही थी। भीड़ को हटाकर आग पर काबू पाने पूरा प्रयास किया जा रहा है। चार मंजिला बिल्डिंग के सभी तल में आग फैल चुकी है।भूतल पर आग बुझा लिया गया है लेकिन उपर के तल में सामान धू-धू कर जल रहे हैं।

लारेंस और अमन साहू गैंग के चार शूटर 14 दिन की न्यायिक रिमांड में भेजे गए जेल, FIR में अमन साहू का नाम भी जोड़ा

Aman Gang Shooters in Raipur: छत्‍तीसगढ़ के दो कारोबारियों की हत्या करने आए लारेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग के गिरफ्तार चार शूटरों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया।

By Deepak Shukla

Publish Date: Mon, 03 Jun 2024 10:46:32 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 03 Jun 2024 10:46:32 AM (IST)

लारेंस और अमन साहू गैंग के चार शूटर 14 दिन की न्यायिक रिमांड में भेजे गए जेल, FIR में अमन साहू का नाम भी जोड़ा

HighLights

  1. आठ दिन की रिमांड के बाद रविवार को पेश किया गया कोर्ट में
  2. चारों शूटरों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड में भेजा गया जेल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। Aman Gang Shooters in Raipur: छत्‍तीसगढ़ के दो कारोबारियों की हत्या करने आए लारेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग के गिरफ्तार चार शूटरों की आठ दिन की रिमांड खत्म होने के बाद रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपित पप्पू सिंह, रोहित स्वर्णकार, मुकेश कुमार और देवेंद्र सिंह को 14 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया।

बतादें कि पुलिस रिमांड में आरोपितों से कुछ खास जानकारी नहीं जुटा पाई है। उनके पास से जब्त किए गए मोबाइल फोन और चैटिंग के आधार पर आगे की जानकारी जुटा रही है। पुलिस की टीम फिलहाल मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पिस्टल सप्लायर की तलाश में जुटी हुई है।

खनन में करोड़ों का कारोबार इसलिए शूटर्स की नजर छत्तीसगढ़

शूटर्स के निशाने पर छत्तीसगढ़ आ गया है। प्रदेश पहले कांटेक्ट किलिंग से दूर रहा है। यदि कुछ घटनाओं को छोड़ दिया जाए, तो ऐसे आर्गेनाइज्ड क्राइम नहीं हुए। जहां-जहां खनन का काम होता है वहां इस तरह के मामले सामने आते हैं। छत्तीसगढ़ में खनन का करोड़ों का कारोबार है। इसलिए अब शूटरों की नजर छत्तीसगढ़ पर है। यहां के लोग दूसरे राज्याें में करोड़ों का ठेका ले रहे हैं।

कारोबारी पर साइकोलाजीकल प्रेशर बनाकर रंगदारी की मांग

झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और ओडिशा भी खनन से जुड़ा है। वहां इस तरह की घटनाएं ज्यादा होती है। इन प्रदेशों में आर्गेनाइज्ड क्राइम का अनुपात ज्यादा रहा। लेकिन अब छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्य से आकर लोग हमला बोल रहे हैं। प्रदेश में भी अब कांट्रेक्ट किलिंग का फार्मेट चलाने की कोशिश की जा रही है।

इस तरह की घटनाओं के जरिए गैंग कारोबारी पर साइकोलाजीकल प्रेशर और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। क्योंकि सबसे ज्यादा पैसा खनन, रेत, शराब में है और यही वजह है कि अब गैंग की नजर छत्तीसगढ़ की ओर है। सुपारी किलिंग के लिए प्रदेश में बड़े-बड़े गिरोह काम कर रहे हैं।

टी20 विश्व कप में अब तक हुए कितने सुपर ओवर? भारत ने रचा था इतिहास, पाकिस्तान का शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली. अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी टी20 विश्व कप का रोमांच चरम पर पहुंच चुका है. टूर्नामेंट के दूसरे ही दिन फैंस को सुपर ओवर की सौगात मिली. नामीबिया और ओमान के बीच सोमवार को खेला गया मैच आखिरी बॉल पर टाई हुआ और नतीजा सुपर ओवर से निकाला गया. क्या आपको पता है टी20 विश्व कप इतिहास में अब तक कितने सुपर ओवर खेले गए हैं और पहली बार किन दो टीमों के बीच यह हुआ था.

आईसीसी टी20 विश्व कप में सोमवार 3 जून को एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया. नामीबिया की टीम ने ओमान की टीम को महज 109 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया. रूबेन ट्रम्पेलमैन ने पहली दो बॉल पर विकेट चटकाते हुए ओमान को बैकफुट पर धकेल दिया. लक्ष्य का बचाव करने उतरी टीम ने लाजवाब गेंदबाजी करते हुए नामीबिया को 109 रन पर रोकने में कामयाबी हासिल की और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया. नामीबिया ने 21 रन बनाए और ओमान को 10 रन पर ही रोक दिया.

अब तक खेले गए कितने सुपर ओवर
आईसीसी टी20 विश्व कप में अब तक सिर्फ 3 बार ही मैच का फैसला सुपर ओवर से किया गया है. टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे पहला सुपर ओवर भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. 2007 के टी20 विश्व कप में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए थे और पाक टीम को इसी स्कोर पर रोकने में कामयाबी हासिल की. तब सुपर ओवर की जगह बॉल आउट से टाई मैच का फैसला किया जाता था. भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया था.

टी20 विश्व कप में दूसरी बार सुपर ओवर 2012 में खेला गया था. श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीम के बीच मैच टाई हुआ था. कीवी टीम ने 174 रन बनाने के बाद लंकन आर्मी को भी इसी स्कोर पर रोक दिया था. श्रीलंका ने सुपर ओवर में 17 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड को 7 रन ही बनाने दिए थे. इसी सीजन में ही न्यूजीलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज के साथ मैच टाई किया था. यहां भी उसे हार मिली थी. विंडीज टीम ने सुपर ओवर में 19 रन बनाए थे और कीवी टीम 17 रन ही बना पाई.

FIRST PUBLISHED : June 3, 2024, 10:02 IST

दिल्ली: वाराणसी जाने वाली फ्लाइट के टॉयलेट में टिश्यू पेपर पर लिखा था ‘बम’, मचा हड़कंप, इमरजेंसी डोर से यात्रियों को निकाला

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 5:35 बजे दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट में बम होने की खबर आई।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 28 Could 2024 07:30:13 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 28 Could 2024 07:58:06 AM (IST)

दिल्ली: वाराणसी जाने वाली फ्लाइट के टॉयलेट में टिश्यू पेपर पर लिखा था ‘बम’, मचा हड़कंप, इमरजेंसी डोर से यात्रियों को निकाला
Delhi to Varanasi Flight विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

HighLights

  1. दिल्ली एयरपोर्ट का घटनाक्रम
  2. सुबह 5.35 बजे मिली बम की सूचना
  3. यात्रियों को आनन-फानन में विमान से बाहर निकाला गया

एजेंसी, नई दिल्ली (Delhi to Varanasi Flight Bomb Risk)। दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में मंगलवार सुबह बम की सूचना मिली। फ्लाटइ जब उड़ान भरने ही वाली थी, तभी सुबह करीब 5.35 बजे यह सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद यात्रियों को आनन-फानन में उतारा गया। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 5:35 बजे दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट में बम होने की खबर आई। संबंधित टीम मौके पर पहुंची। सभी यात्रियों को आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

#WATCH | Passengers of the IndiGo flight 6E2211 working from Delhi to Varanasi have been evacuated by means of the emergency door after a bomb risk was reported on the flight. All passengers are protected, flight is being inspected.

(Viral video confirmed by Aviation authorities) pic.twitter.com/ahVc0MSiXz

— ANI (@ANI) Could 28, 2024

मौके पर मौजूद विमानन सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि उड़ान भरने से पहले इंडिगो के चालक दल को विमान के शौचालय में एक कागज मिला जिस पर ‘बम’ लिखा हुआ था।

….आखिर में निकली अफवाह

पूरी फ्लाइट की जांच होने के बाद सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, दिल्ली हवाई अड्डे पर दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E2211 के शौचालय में एक टिशू पेपर पाया गया, जिस पर ‘बम’ शब्द लिखा हुआ था। यात्रियों को बाहर निकालने के बाद फ्लाइट की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात

Lok Sabha Election 2024 Counting: 4 जून को कितने बजे से शुरू होगी मतगणना, कब तक साफ हो जाएगी तस्वीर, यहां पढ़ें हर सवाल का जवाब

रुझानों के हिसाब से दोपहर 12 बजे तक देश में नई सरकार की स्थिति साफ हो जाएगी। हालांकि कांटे का मुकाबला हुआ, तो इसमें वक्त लग सकता है?

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 03 Jun 2024 07:42:30 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 03 Jun 2024 07:49:51 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024 Counting: 4 जून को कितने बजे से शुरू होगी मतगणना, कब तक साफ हो जाएगी तस्वीर, यहां पढ़ें हर सवाल का जवाब
Chunav Vote Counting: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के बाद जारी एग्जिट पोल में एक बार फिर मोदी सरकार का अनुमान लगाया गया है।

HighLights

  1. सभी 543 सीटों पर 4 जून को होगी मतगणना
  2. सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
  3. देशभर में बनाए गए केंद्र, सुरक्षा पुख्ता

इलेक्शन डेस्क, इंदौर (Lok sabha election consequence 2024): लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस नतीजे पर देश-दुनिया की नजर टिकी है। सवाल यही है कि क्या मोदी 3.0 सरकार बनेगी और इस बार बदल जाएगी सत्ता? चंद घंटों बाद हर सवाल का जवाब मिलना शुरू हो जाएगा।

कितनी बजे से शुरू होगी मतगणना?

चुनाव आयोग के मुताबिक, देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर 4 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देशभर में अलग-अलग स्थानों पर मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां ईवीएम को सुरक्षित रखा गया है। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

क्या रहेगी मतगणना की प्रक्रिया?

पहले बैलेट पेपर यानी मतपत्रों की गिनती होगी। यह प्रक्रिया करीब एक घंटा चलती है। इसके बाद ईवीएम खोली जाएगी। ईवीएम खुलते ही तेजी से परिणाम सामने आने लगेंगे।

कब आएगा पहला रुझान और पहला परिणाम?

पहला रुझान तो मतगणना शुरू होते ही आ जाएगा। परिणाम आने में समय लगेगा। लोकसभा के आकार के हिसाब से माना जा रहा है कि 12 बजे पहले परिणाम की उम्मीद नहीं है।

कब तक साफ हो जाएगी तस्वीर?

रुझानों के हिसाब से दोपहर 12 बजे तक देश में नई सरकार की स्थिति साफ हो जाएगी। हालांकि कांटे का मुकाबला हुआ, तो इसमें वक्त लग सकता है?

एग्जिट पोल में किसकी सरकार?

naidunia_image

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के बाद जारी एग्जिट पोल में एक बार फिर मोदी सरकार का अनुमान लगाया गया है। हालांकि विपक्ष एग्जिट पोल को ठुकरा रहा है। उसका कहना है कि इंडी गठबंधन को 295 सीट मिलेंगी। वहीं कुछ एग्जिट पोल एनडीए के 400 पार होने का अनुमान लगा रहे हैं।

कहां मिलेगी लोकसभा चुनाव परिणाम की पल-पल की जानकारी?

लोकसभा चुनाव के परिणाम की हर जानकारी चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। इसके अलावा WWW.naidunia.com पर भी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत देश की हर बड़ी लोकसभा सीट का हाल जान सकेंगे।

Issues elevated after ‘Gangs of Wasseypur’ | ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के बाद बढ़ी थीं मुश्किलें: ऋचा चड्ढा बोलीं- अधेड़ उम्र की औरत वाली इमेज बदलनी पड़ी, फंक्शन्स में ग्लैमरस कपड़े पहनकर जाती थी

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ऋचा चड्ढा ने दिबाकर बनर्जी की फिल्म ‘ओए लकी लकी ओए’ से अपना बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने अनुराग कश्यप की क्लासिक फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ पार्ट 1 और 2 में अपनी बेहतरीन अदाकारी दिखाई। ऋचा हाल ही में, संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में लज्जो के किरदार में नजर आई हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में काम करने के बाद स्टीरियोटाइप इमेज को तोड़ने में आने वाले चैलेंजेज पर बात की।

इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत में, ऋचा ने बताया कि वो ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के बाद अपना असली रूप दिखाने के लिए अवॉर्ड फंक्शन्स में ग्लैमरस कपड़े पहनकर जाती थीं। वो चाहती थीं कि लोगों को पता चले कि मैं वास्तव में कैसी दिखती हूं। क्योंकि वो नहीं चाहती थीं कि लोग उन्हें एक अधेड़ उम्र की गांव वाली औरत के रूप में देखें। उन्होंने कहा- मैं बस जानना चाहती थी कि लोग मुझे इस तरह देखकर क्या रिएक्शन देते हैं।

भंसाली के साथ गाना करूंगी नहीं सोचा था

ऋचा ने बताया यही वो तरकीब थी जिसके जरिए मैंने वो स्टीरियोटाइप इमेज को बदला। स्टीरियोटाइप की समस्या हर किसी के साथ होती है, लेकिन आपको कुछ ऐसे लोग भी मिलते हैं जो समझते हैं कि आप कौन हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं अपने करियर के दस साल बाद भंसाली साहब के साथ कोई गाना करूंगी।

हालांकि, ऋचा की सफलता की जर्नी आसान नहीं थी। बातचीत के दौरान उन्होंने याद किया कि कैसे उन्हें आखिरी समय में किरदारों से बदल दिया गया था। उन्होंने कहा- कई बार ऐसा हुआ है जब मुझे वो किरदार नहीं मिले जो मैं करना चाहती थी। कभी-कभी मुझे कैरेक्टर के लिए शॉर्टलिस्ट भी किया गया था और मुझे पता था कि मैं उस काम के लिए सबसे बेस्ट हूं। लेकिन फिर भी वो मुझे नहीं मिला। ऐसा कई बार हुआ है।

एक्ट्रेस से पूछा गया कि जब वो लोग कहते हैं कि आप इस किरदार के लिए सही नहीं हैं, तो आप क्या करती हैं? ऋचा ने कहा- मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो उनके ऑफिस में जाकर उनसे कहें कि मुझे प्लीज ले लिजिए। मैं यह सब नहीं करती।

जुलाई में बच्चे को जन्म देंगी ऋचा

ऋचा ने फरवरी में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। अब खबर है कि वो जुलाई में पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इन दिनों ऋचा प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं। ऋचा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो ‘हीरामंडी’ के बाद अब वो ‘मिर्जापुर 3’ और ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आने वाली हैं।

Aadhar-PAN card Hyperlink: आधार से पैन कार्ड लिंक न होने पर नहीं मिलेगा इन योजनाओं का लाभ, ऐसे चेक करें स्टेटस

डाक विभाग की योजनाओं में निवेश करने के लिए पैन का आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Solar, 02 Jun 2024 01:41:59 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 02 Jun 2024 01:41:59 PM (IST)

पैन को आधार से लिंक करवाना अनिवार्य

HighLights

  1. पैन का आधार से लिंक होना अनिवार्य
  2. डाक विभाग की योजनाओं में नहीं कर सकेंगे निवेश
  3. लिंक स्टेटस की पुष्टि करने में जुटा विभाग

Aadhar-PAN card Hyperlink बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारत सरकार ने कई योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। ऐसा न करने पर लोगों को कई योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो सकता है। ऐसी ही योजनाएं डाक विभाग से जुड़ी है।

दरअसल, डाकघर की योजनाओं में निवेश के लिए विभाग ने आधार कार्ड से पैन को लिंक करवाना अनिवार्य किया था। वहीं आधार और पैन लिंक हुए हैं, या नहीं इसकी सत्यता जानने के लिए डाक विभाग इसकी प्रक्रिया में जुट गया है। इसके लिए निवेशक की जानकारी का आयकर विभाग के डाटा के साथ मिलान किया जाएगा। ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि निवेशक ने जो जानकारी दी है वह सही है या नहीं।

बता दें कि इस प्रक्रिया के दौरान यदि आधार और पैन कार्ड लिंक नहीं पाए जाते हैं और जानकारी भी गलत निकलती है कि डाक विभाग की योजनाओं में निवेशक निवेश नहीं कर सकेंगे।

SMS भेजकर ऐसे लगाएं पता

  • SMS बॉक्स में जाकर UIDPAN लिखें
  • इसके बाद 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें
  • यदि आपका आधार पैन से लिंक होगा तो आपको एक एसएमएस प्राप्त हो जाएगा
  • पिछले साल 12 करोड़ पैन निष्क्रिय

जानकारी के अनुसार आधार (Aadhar Card) से पैन लिंक न होने की स्थिति में साल 2023 में करीब 12 करोड़ पैन कार्ड को निष्क्रिय कर दिया गया है। ऐसे में अगर आपका पैन आधार से लिंक नहीं है तो, तो आप जल्द पैन को आधार से लिंक करवाएं

बैंक से जुड़े काम भी नहीं होंगे

बता दें कि बैंक से संबंधित कई कार्य ऐसे भी है, जिसमें पैन को आधार से लिंक होना अनिवार्य है, ऐसे में यदि आपका पैन आधार से लिंक नहीं है, तो बैंक के कार्यों में भी आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Aaj Ka Panchang 03 June 2024: 03 जून का सूर्योदय-चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त और राहुकाल, पढ़ें यहां

आज कई शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं। सोमवार की दिशा शूल पूर्व है। अतः इस दिशा में यात्रा करना वर्जित है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Mon, 03 Jun 2024 05:00:00 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 03 Jun 2024 05:00:00 AM (IST)

आज का पंचांग 03 जून (Aaj Ka Panchang 03 June 2024)

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Panchang 03 June 2024: आज 03 जून 2024, सोमवार का दिन है। आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज कई शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं। सोमवार की दिशा शूल पूर्व है। अतः इस दिशा में यात्रा करना वर्जित है। आइए, जानें आज का पंचांग (Aaj ka Panchang) और पढ़ें शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat), राहुकाल।

आज का पंचांग (Panchang 03 June 2024)

03, ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष, सोमवार

2081 नल, विक्रम संवत

ऋतु – ग्रीष्म

चन्द्र राशि – मेष

नक्षत्र – अश्विनी

तिथि – द्वादशी, रात 12:32 तक।

पक्ष – कृष्ण पक्ष

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 30 मिनट पर।
  • सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 20 मिनट पर।
  • चंद्रोदय – रात्रि 03 बजकर 22 मिनट पर।
  • चन्द्रास्त – दोपहर 04 बजकर 10 मिनट पर।

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 04 बजकर 08 मिनट से 04 बजकर 56 मिनट तक।
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 14 मिनट से 07 बजकर 34 मिनट तक।
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 38 मिनट से 03 बजकर 33 मिनट तक।
  • अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक।

अशुभ समय

  • गुलिक काल – दोपहर 02 बजकर 10 से शाम 03 बजकर 48 मिनट तक।
  • राहु काल – सुबह 07 बजकर 08 मिनट से शाम 08 बजकर 55 मिनट तक।
  • कुलिक योग – दोपहर 03 बजकर 34 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक।
  • यमघण्ट – सुबह 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।
  • यमगण्ड – सुबह 10 बजकर 26 मिनट से 11 बजकर 20 मिनट तक।

दिशा शूल – पूर्व

ताराबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।

चन्द्रबल – मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

MP Tiger Reserve: सोलर पावर पंप और कृत्रिम वाटर होल के भरोसे प्रदेश के टाइगर रिजर्व, टैंकरों से पूरा हो रहा पानी का कोटा

लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण जंगल के अंदर के प्राकृतिक जल स्रोत भी पूरी तरह से सूख गए हैं। सिर्फ उन जल स्रोतों में ही पानी है, जो जंगल के अंदर की पहाड़ियों के नीचे स्थित हैं।

By SanjayKumar Sharma

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Mon, 03 Jun 2024 02:00:00 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 03 Jun 2024 02:00:00 AM (IST)

MP Tiger Reserve: सोलर पावर पंप और कृत्रिम वाटर होल के भरोसे प्रदेश के टाइगर रिजर्व, टैंकरों से पूरा हो रहा पानी का कोटा

HighLights

  1. ज्यादातर जंगलों के प्राकृतिक जलस्रोत सूखे
  2. टैंकरों से भरे जा रहे वाटर होल
  3. लगातार पड़ रही तेज गर्मी

संजय कुमार शर्मा/नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। मध्य प्रदेश के जंगलों में ज्यादातर प्राकृतिक जल स्रोत सूख चुके हैं और अब सोलर पावर पंप से जंगल में पानी की आपूर्ति की जा रही है। इतना ही नहीं जहां सोलर पावर पंप नहीं है, वहां टैंकरों से पानी भेज कर वाटर होल भरे जा रहे हैं। लगातार पड़ रही तेज गर्मी के बीच जंगल में पानी आपूर्ति एक बड़ा काम है।

जंगल में शांति बनाए रखने के लिए पानी की व्यवस्था बेहद आवश्यक है, जिसके लिए यह प्रयत्न किए जा रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर पीके वर्मा ने बताया कि न सिर्फ बांधवगढ़ में बल्कि प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में गर्मी के मौसम में वाटर होल भरने के लिए सोलर पावर पंप और टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाती है।

प्राकृतिक जल स्रोत सूखे

लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण जंगल के अंदर के प्राकृतिक जल स्रोत भी पूरी तरह से सूख गए हैं। सिर्फ उन जल स्रोतों में ही पानी है, जो जंगल के अंदर की पहाड़ियों के नीचे स्थित हैं।

naidunia_image

इसके अलावा जंगली नालों और नदियों से जुड़े कुछ स्रोतों में भी पानी है, लेकिन इनकी संख्या और इनमें पानी की मात्रा बेहद कम हो गई है। वर्षा ऋतु तक किसी भी तरह से पानी की उपलब्धता के लिए जंगल के वाटर होल्स को सोलर पावर पंप और टैंकरों से भरा जा रहा है।

साढ़े तीन सौ से ज्यादा पंप

प्रदेश के छह टाइगर रिजर्व में साढ़े तीन सौ से ज्यादा सोलर पावर पंप लगाए गए हैं। यह पावर पंप बोर से पानी खींचकर वाटर होल तक पहुंचाते हैं, जिससे वाटर होल लबालब रहते हैं और जंगल के जानवरों को पीने का पानी उपलब्ध रहता है।

एक सोलर पावर पंप से पांच से ज्यादा वाटर होल तक पाइप लाइन डाली गई है। बैटरी के बिना संचालित होने वाले सोलर पावर पंप से पूरा दिन पानी चलता है जबकि रात में पानी चलना बंद हो जाता है।

कहां कितने पंप

मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सोलर वाटर पंप की संख्या 70 है। कान्हा में इनकी संख्या 82, पेंच में 65, संजय धुबरी में 25, सतपुड़ा में 55 और पन्ना में 60 है। इसके अलावा इन सभी जंगलों में उन स्थानों पर टैंकरों से भी पानी भेजा जाता है जहां सोलर वाटर पंप नहीं लगाए गए हैं।

जंगल के अंदर पानी की व्यवस्था इस तरह से की गई है कि न सिर्फ बाघ बल्कि शाकाहारी जानवरों को भी सहज ही पानी उपलब्ध हो सके और वे दूसरे क्षेत्रों की ओर रुख न करें।

गर्मी में बढ़ जाता है खतरा

गर्मी के मौसम में खासतौर से मई और जून में जंगल के अंदर पानी की कमी होने से खतरा काफी बढ़ जाता है। पानी की कमी होने के कारण जानवर पानी की तलाश में निकल पड़ते हैं और इस स्थिति में जब बाघों का आमना-सामना होता है तो उनमें संघर्ष होने लगता है।

इससे बाघों की मौतों का आंकड़ा बढ़ने लगता है। यही कारण है कि जंगल के प्राकृतिक जल स्रोतों के सूखने के पहले ही सोलर वाटर पंप और टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाती है।