Ambikapur Information : पुष्प वाटिका में मिली युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश

Ambikapur Information : नगर के हृदय स्थल खारिखा पखना तालाब पुष्प वाटिका में मंगलवार सुबह एक युवक का शव झाड़ियों से ढंका मिला। राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे इस इलाकें में मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने युवक के शव को देखा। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Wed, 05 Jun 2024 12:01:29 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 05 Jun 2024 12:01:29 AM (IST)

Ambikapur News : पुष्प वाटिका में मिली युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश

नईदुनिया न्यूज, लखनपुर: नगर के हृदय स्थल खारिखा पखना तालाब पुष्प वाटिका में मंगलवार सुबह एक युवक का शव झाड़ियों से ढंका मिला। राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे इस इलाकें में मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने युवक के शव को देखा। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के ऊपर से झाड़ियों को हटाया। मृतक युवक के चेहरे और गले में चोट के निशान होने पर फोरेंसिक और डाग स्क्वायड टीम को बुलाया गया। लखनपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। अज्ञात शव की शिनाख्त रामनारायण पिता जयनाथ राम उम्र 32 वर्ष जाति गोंड रजपुरीकला धनपुरीपारा थाना लखनपुर निवासी के रूप में हुई। स्वजनों ने उसकी हत्या की शंका जाहिर की है। पंचनामा व शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। लखनपुर पुलिस इस मामले में संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग अंबिकापुर-बिलासपुर के बगल में बनी पुष्प वाटिका में शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है। साथ ही साथ नशाखोरी जैसी गतिविधि यहां होती रहती हैं। कई बार स्थानीय पुलिस के द्वारा पेट्रोलियम के दौरान कार्रवाई भी की गई परंतु रात के अंधेरे में ऐसे लोग यहां डेरा जमाए रहते हैं।

पुलिया से नीचे गिरा क्लिंकर लोड ट्रक, चालक की मौत

नईदुनिया न्यूज, बलरामपुर: सोमवार रात बलौदाबाजार से क्लिंकर लोड कर औरंगाबाद जा रहा ट्रक राष्ट्रीय राज्य मार्ग 343 में अनियंत्रित होकर सेमरसोत के पास पुलिया से करीब 20 फीट नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पस्ता पुलिस मौके पर पहुंची। पस्ता चौकी में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार से क्लिंकर लोड कर चालक राजा बसंत पिता भगवान यादव उम्र 21 वर्ष, ग्राम यादवपुर जिला आरा बिहार औरंगाबाद जा रहा था। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राज्य मार्ग 343 में सेमरसोत जंगल के पास पुलिया को तोड़ते हुए नीचे गिर गया। गंभीर चोट लगने से चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह पस्ता चौकी को लगी। मौके पर प्रधान रक्षक श्रीनाथ सिंह, देव कुमार रामसाय सहित पुलिस बल पहुंचा। पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है

Narmadapuram Lok Sabha Seat: नर्मदापुरम सीट पर कब्जा, भाजपा के दर्शन सिंह ने कांग्रेस को 4,31,696 वोटों से हराया

अगर साल 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो इस सीट पर बीजेपी ने एकतरफा जीत हासिल की थी। इस सीट से बीजेपी के राव उदय प्रताप सिंह ने कांग्रेस के दीवान शैलेंद्र सिंह को 5 लाख 53 हजार 682 वोटों के बड़े अंतर से हराया था।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 04 Jun 2024 07:57:34 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 04 Jun 2024 07:57:34 PM (IST)

Narmadapuram Lok Sabha Seat: नर्मदापुरम सीट पर कब्जा, भाजपा के दर्शन सिंह ने कांग्रेस को 4,31,696 वोटों से हराया
इस चुनाव में दर्शन सिंह चौधरी करीब 431696 वोटों से चुनाव जीते हैं। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा को पिछले 6 महीनों के अंदर इस दूसरी बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा है।

HighLights

  1. दर्शन सिंह के करियर का ये पहला चुनाव था।
  2. कांग्रेस के दिग्गज नेता संजय शर्मा को करारी शिकस्त दी है।
  3. इस चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधी को 812147 वोट तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 380451 वोट मिले हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। होशंगाबाद में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके है। होशंगाबाद लोकसभा में एक बार फिर से भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। भाजपा के दर्शन सिंह चौधरी ने कांग्रेस के संजय शर्मा को करारी शिकस्त दी है।

आपको बता दें दर्शन सिंह के करियर का ये पहला चुनाव था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता संजय शर्मा को करारी शिकस्त दी है। इस चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधी को 812147 वोट तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 380451 वोट मिले हैं। इस चुनाव में दर्शन सिंह चौधरी करीब 431696 वोटों से चुनाव जीते हैं। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा को पिछले 6 महीनों के अंदर इस दूसरी बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा है। इसके पहले विधानसभा चुनाव में उन्हें तेंदूखेड़ा सीट से हार का सामना करना पड़ा था।

क्या थे 2019 के नतीजे

अगर साल 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो इस सीट पर बीजेपी ने एकतरफा जीत हासिल की थी। इस सीट से बीजेपी के राव उदय प्रताप सिंह ने कांग्रेस के दीवान शैलेंद्र सिंह को 5 लाख 53 हजार 682 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। बीजेपी प्रत्याशी को कुल 8 लाख 77 हजार 927 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी 3 लाख 24 हजार 245 हजार वोट ही मिले थे।

कौन हैं दर्शन सिंह चौधरी

दर्शन सिंह चौधरी शासकीय नौकरी में थे, शिक्षक संगठन बनाकर आंदोलन भी किया, जिसके चलते उन्हें 4 बार जेल भी जाना पड़ा था, हालांकि बाद में उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़कर फुल टाइम राजनीति में एंट्री कर ली थी। दर्शन सिंह किरार धाकड़ समाज से आते हैं।

उन्हें पूर्व सीएम शिवराज सिंह का करीबी माना जाता है। दर्शन सिंह चौधरी बीजेपी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। लम्बे वक़्त से वो पार्टी के लिए काम करते आए हैं। 11 बार अलग अलग आंदोलनों में जेल भी गए हैं। दर्शन सिंह संघ से जुड़े हैं। 36 वर्षों से पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। होशंगाबाद से राव उदय प्रताप सिंह सांसद थे, अब मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री हैं।

अर्जुन सिंह हारे तो सुंदरलाल पटवा ने दर्ज की थी जीत

होशंगाबाद लोकसभा सीट बीजेपी का मजबूत गढ़ मानी जाता है। यही कारण है कि इस सीट पर कई दिग्गज मैदान में उतरते रहते हैं। इस सीट पर पहले 2 पूर्व मुख्यमंत्री भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं, जिनमें से एक के हाथ हार तो एक के हाथ जीत लगी थी। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन सिंह यहां से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, जबकि बीजेपी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा ने 1999 के में यहां से जीत हासिल की थी।

कोहली से लेकर पंत तक… वो 5 सूरमा जो अकेले मैच जिताने का रखते हैं दम – News18 हिंदी
CNN title, brand and all related components ® and © 2024 Cable Information Community LP, LLLP. A Time Warner Firm. All rights reserved. CNN and the CNN brand are registered marks of Cable Information Community, LP LLLP, displayed with permission. Use of the CNN title and/or brand on or as a part of NEWS18.com doesn’t derogate from the mental property rights of Cable Information Community in respect of them. © Copyright Network18 Media and Investments Ltd 2024. All rights reserved.ISO 27001
Modi 3.0: ‘एकजुट विरोधी BJP जितनी सीट भी नहीं जीत पाए’…, PM मोदी ने कहा- नॉर्थ ईस्ट में कांग्रेस का सूपड़ा साफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं। उन्होंने इस दौरान समर्थकों को विक्ट्री साइन दिखाया। उसके स्वागत के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व गृहमंत्री अमित शाह मौजूद थे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 04 Jun 2024 08:15:14 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 04 Jun 2024 09:00:24 PM (IST)

Modi 3.0: 'एकजुट विरोधी BJP जितनी सीट भी नहीं जीत पाए'..., PM मोदी ने कहा- नॉर्थ ईस्ट में कांग्रेस का सूपड़ा साफ
पीएम मोदी पहुंचे बीजेपी मुख्यालय।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि 1962 के बाद तीसरी बार लगातार किसी गठबंधन की सरकार बन रही है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उनका नॉर्थ ईस्ट सूपड़ा साफ हो गया है।

पीएम मोदी के भाषण के अंश…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गुजरात और कई राज्यों में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। हमारी तेलंगाना में सीटें दोगुनी हो गई है। बिहार में हमने नीतीश कुमार के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया है। आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में एनडीए का प्रदर्शन लाजवाब रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरी मां के जाने के बाद यह मेरा पहला चुनाव था। मैं बहुत भावुक था, लेकिन मेरे देश की माताओं, बहनों और बेटियों ने उनकी कभी कमी महसूस नहीं होने दी। उनका यह प्यार व आशीर्वाद किसी आंकड़ों में प्रदर्शित नहीं हो सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए की इस सरकार में कई राष्ट्रीय हित के कार्य हुए। गरीबों के लिए करोड़ों घर बने, गरीबों को गैस के सिलेंडर दिए, गरीबों को 5 लाख का स्वास्थ्य कवर दिया। कश्मीर से 370 हटाने का काम किया। देश में आईटी रिफॉर्म हुए, जिस कारण भारत तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था है। भारत इस कार्यकाल में विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा।

जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का किया स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का विषय है कि आज पीएम मोदी को धन्यवाद देने के लिए और विजय उत्सव मनाने के लिए इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा देश को, पार्टी को, देश की जनता का फ्रंट से नेतृत्व किया है। मैं उनका अभिनंदन करता हूं।

पीएम मोदी के साथ खड़ा है पूरा देश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि कोई भी गठबंधन भारत के इतिहास में पहली बार लगातार तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रहा है। आज ओडिशा में पहली बार मोदी जी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा की सरकार बन रही है, लेकिन कुछ लोग 30-40 सीटें जीत लें तो धूम मचाने लग जाते हैं। वे भूल जाते हैं कि देश किस तरह मोदी जी के साथ खड़ा है।

Panchayat Vidhayak Ji Pankaj Jha Vs Pankaj Tripathi | Bollywood Information | पंचायत के ‘विधायक जी’ ने साधा पंकज त्रिपाठी पर निशाना: बोले- इंडस्ट्री में कुछ एक्टर्स अपने स्ट्रगल को ग्लैमराइज करते हैं

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

‘पंचायत’ फेम एक्टर पंकज झा ने बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी पर निशाना साधा है। उन्होंने इशारों ही इशारों में एक्टर पर पॉलिटिक्स करने के आरोप लगाए हैं।

झा का कहना है कि इंडस्ट्री में कई एक्टर्स ऐसे हैं जो दूसरे एक्टर्स का काम छीनकर अपने स्ट्रगल को ग्लैमराइज करते हैं।

पंकज झा (दाएं) वेब सीरीज पंचायत में विधायक के रोल में नजर आ रहे हैं।

पंकज झा (दाएं) वेब सीरीज पंचायत में विधायक के रोल में नजर आ रहे हैं।

‘मेरे पीछे होने वाली राजनीति से मुझे फर्क नहीं पड़ता’
डिजिटल कमेंट्री को दिए एक इंटरव्यू में जब पंकज से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के रोल को लेकर उनके साथ पॉलिटिक्स हुई थी ?

इसके जवाब में झा ने कहा, ‘अगर मेरे पीठ पीछे पॉलिटिक्स होती है तो मुझे फर्क नहीं पड़ता। जो किसी के पीठ पीछे राजनीति करते हैं वो अमूमन कायर ही होते हैं पर अगर सामने वाले का पॉलिटिक्स से मुझे हानि कर गया तो फिर पॉलिटिक्स करने वाला जीत गया ना।’

‘दो दिन बाद पता चला वो रोल कोई और कर रहा है’
इस वाकये को शेयर करते हुए झा ने बताया- ‘मैं एक फिल्म की शूटिंग के लिए पटना गया था। वहां मुझे मैसेज कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का मैसेज मिला कि वो मुझे ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में कास्ट करना चाहते हैं।

मैं किसी और प्रोजेक्ट की शूटिंग करके दो दिनों पर वापस लौटा तो पता चला कि वासेपुर वाला रोल किसी और दे दिया गया है।’

गैंग्स ऑफ वासेपुर में पंकज त्रिपाठी ने सुल्तान का रोल किया था, जो पहले पंकज झा को ऑफर हुआ था।

गैंग्स ऑफ वासेपुर में पंकज त्रिपाठी ने सुल्तान का रोल किया था, जो पहले पंकज झा को ऑफर हुआ था।

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से बदली पंकज त्रिपाठी की किस्मत
बताते चलें कि झा ने अनुराग के साथ ‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘गुलाल’ जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके बाद अनुराग ने 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में सुल्तान के रोल के लिए भी झा को अप्रोच किया था। हालांकि, बाद में यह रोल पंकज त्रिपाठी ने किया और इस किरदार ने उनकी किस्मत बदल दी।

बोले- कुछ लोग चप्पल चुरा लेते हैं
इंटरव्यू में आगे झा ने पंकज त्रिपाठी की तरफ इशारा करते हुए यह भी कहा कि कुछ लोग किसी का चप्पल चुरा लेते हैं और कहते हैं कि वो हमारे लिए बहुत बड़े एक्टर हैं इसलिए उनका चप्पल चुरा लिया।

बताते चलें कि स्ट्रगल के दिनों में पंकज त्रिपाठी जिस होटल में काम करते थे वहां एक बार मनोज बाजपेयी ठहरने के लिए आए थे। मनोज अपनी चप्पल होटल में ही भूल गए थे जिन्हें पंकज ने रख लिया था। यह किस्सा त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में सुनाया था।

वेब सीरीज पंचायत का सीजन 3 हाल ही में रिलीज हुआ है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

वेब सीरीज पंचायत का सीजन 3 हाल ही में रिलीज हुआ है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

खुद को बताया डायरेक्टर्स मेकिंग एक्टर
बातचीत में झा ने पंकज के अलावा डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर भी निशाना साधा है। उन्होंने खुद को डायरेक्टर मेकिंग एक्टर बताते हुए कहा, ‘अगर ‘सत्या’ और ‘गुलाल’ जैसी फिल्मों से एक्टर्स के करियर बने हैं तो कई एक्टर्स ने डायरेक्टर्स का भी करियर बनाया है।

पर यहां कुल लोग बहुत ही लिजलिजे हैं। उनकी रीढ़ की हड्‌डी ही नहीं है। वो आपने शब्द तक नहीं रख पाते। कुछ डायरेक्टर्स तो इतनी बुरी स्थिति में हैं कि खुद उनके पास कोई काम नहीं है। वो एक ही प्रोजेक्ट पर 36 अलग-अलग काम कर रहे हैं।’

एक्टर पंकज झा के बयान पर पंकज त्रिपाठी का रिएक्शन

जहां पंकज झा ने पंकज त्रिपाठी के लिए कटु शब्दों का प्रयोग किया। वहीं पंकज त्रिपाठी ने उनके क्रिटिसिज्म पर बड़ी ही शालीनता से अपना बयान दिया है। उन्होंने पंकज झा के लिए कहा- झा जी, बेहतरीन एक्टर और अद्भुत व्यक्तित्व के मालिक हैं। जहां होते हैं वहां का माहौल हंसी-मजाक से भरा होता है। उनके नए शो और आगे के लिए मेरी शुभकामनाएं।

2001 से एक्टिव हैं पंकज झा
पंकज झा 2001 से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वे पहली बार मीरा नायर की फिल्म ‘मॉनसून वेडिंग’ में नजर आए थे। इसके अलावा वे ‘कंपनी’, ‘हासिल’ और ‘अतरंगी रे’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

हाल ही में रिलीज हुए वेब सीरीज पंचायत के सीजन 3 में वो विधायक चंद्रकिशोर सिंह के रोल में नजर आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं…
Inventory Market Crash: चुनाव रुझानों से सदमें में शेयर बाजार, इन कारणों से मार्केट में आई गिरावट

Share Market Right this moment: मंगलवार को बाजार खुलने के साथ ही गिरावट का सिलसिला थमा नहीं। बीएसई का सेंसेक्स 1700 अंक गिरकर ओपन हुआ।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 04 Jun 2024 04:01:27 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 04 Jun 2024 04:01:27 PM (IST)

Inventory Market Crash: शेयर बाजार हुआ धड़ाम।

HighLights

  1. शेयर बाजार में मंगलवार को बड़ी गिरावट>
  2. बड़े-बड़े कंपनियों के शेयर गिरे।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Inventory Market Crash: लोकसभा चुनाव परिणामों के बीच शेयर मार्केट में सुनामी आई है। बीएससई का सेंक्स 6000 अंक और एनएसई का निफ्टी 1900 अंक से ज्यादा गिर गया। कोविड काल के बाद ये सबसे बड़ी गिरावट है। सोमवार के दिन शेयर बाजार में बाहर थी। वहीं, आज (मंगलवार) को मार्केट धड़ाम हो गया है। इसके पीछे कई कारण हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

बाजार से शुरुआत में गिरावट

मंगलवार को बाजार खुलने के साथ ही गिरावट का सिलसिला थमा नहीं। बीएसई का सेंसेक्स 1700 अंक गिरकर ओपन हुआ। दोपहर 12.20 बजे तक 6094 अंक टूटकर 70374 के लेवल पर रहा। वहीं, निफ्टी इंडेक्स 1947 अंक की गिरावट के साथ 21316 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। पिछले कारोबादी दिन में सेंसेक्स 2500 अंक और निफ्टी 733 अंक की वृद्धि के साथ बंद हुआ था। हालांकि इसके बाद शेयर मार्केट में थोड़ी रिकवरी नजर आई। दोपहर 2 बजे गिरावट 4000 अंक से नीचे पहुंच गई। निफ्टी कम होकर 1200 अंकों की रह गई।

एग्जिट पोल के अनुमान नहीं हुए सच

शेयर बाजार में आई गिरावट के पीछे सबसे प्रमुख कारण एग्जिट पोल के अनुमानों का सच ना होना है। एग्जिट पोल में एनडीए सरकार को 361-401 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था, लेकिन रिजल्ट के दिन एनडीए काफी पीछे है। ऐसे में एग्जिट पोल के बाद शेयर बाजार में आए तूफान के बाद मंगलवार को सन्नाटा छा गया।

भाजपा को बहुमत नहीं

शेयर बाजार में गिरावट का अन्य कारण चुनावी रिजल्ट से जुड़ा है। एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने की बात कहीं गई थी, लेकिन मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक स्थिति साफ हो गई की बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनेगी। गिनती आगे बढ़ते-बढ़ते शेयर बाजार में गिरावट लगातार तेज होती गई।

Khandwa Lok Sabha Election Outcome 2024: खंडवा संसदीय सीट से भाजपा के ज्ञानेश्वर जीते, लेकिन अपने ही घर में मिली हार

पार्टी सूत्रों और जानकारों का मानना है कि अपने ही घर में मिली हार के पीछे भाजपा नेताओं का भितरघात और कांग्रेस का एकजुट होना था।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 04 Jun 2024 08:19:06 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 04 Jun 2024 08:19:06 PM (IST)

बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को 112527 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 119736 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस 7209 मतों से आगे रही है।

HighLights

  1. भितरघात और कांग्रेस की एकजुटता बनी कारण
  2. 7209 मत के अंतर से जीती कांग्रेस
  3. सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का पैतृक घर और निवास बुरहानपुर के बोहरडा गांव में है, जो इसी सीट का हिस्सा है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। खंडवा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने कांग्रेस के नरेंद्र पटेल को भले ही बड़े अंतर से हरा कर चुनाव जीत लिया है, लेकिन उन्हें अपने ही गृह जिले में हार का सामना करना पड़ा है। संसदीय सीट में शामिल बुरहानपुर जिले की दो विधानसभा सीटों नेपानगर और बुरहानपुर में से भाजपा को बुरहानपुर सीट में हार का सामना करना पड़ा है।

गौरतलब है कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का पैतृक घर और निवास बुरहानपुर के बोहरडा गांव में है, जो इसी सीट का हिस्सा है। बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को 112527 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 119736 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस 7209 मतों से आगे रही है। पार्टी सूत्रों और जानकारों का मानना है कि अपने ही घर में मिली हार के पीछे भाजपा नेताओं का भितरघात और कांग्रेस का एकजुट होना था।

कांग्रेस ने मनाया, भाजपा मौन रही

इस बार चुनाव से ठीक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधानसभा चुनाव के समय पार्टी से निष्कासित किए गए पूर्व जिलाध्यक्ष अजय रघुवंशी सहित आधा दर्जन नेताओं को मना कर वापस पार्टी में शामिल कराया था।

इसके साथ ठा. सुरेंद्र सिंह गुट, रघुवंशी गुट, रिंकू टाक गुट सहित अन्य गुटों में बंटे नेताओं को पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह के आवास में एक छत के नीचे एकत्र किया था, जिसके चलते कांग्रेस ने पूरी ताकत से काम किया। दूसरी ओर भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान निष्कासित स्व. नंंदू भैया के पुत्र हर्षवर्धन सिंह सहित अन्य नेताओं को वापस पार्टी में नहीं लिया। जिसके चलते वे भी चुनाव के दौरान मौन बैठे रहे। जिसका खामियाजा इस रूप में पार्टी को भुगतना पड़ा।

नेपानगर सीट में बड़े अंतर से जीते

हालांकि भाजपा जिले की दूसरी विधानसभा सीट नेपानगर में बड़े अंतर से जीती है। यहां भाजपा प्रत्याशी को 114308 मत और कांग्रेस प्रत्याशी को 74815 मत मिले हैं। भाजपा 39493 वोटों के अंतर से आगे रही है। बता दें कि नेपानगर सीट आदिवासी बहुल है। सरकार ने आदिवासियों को साधने के लिए जो योजनाएं बनाई थी, उसका लाभ लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिला है।

नेपानगर विस सीट में मिले मत

प्रत्याशी – मिले मत

नरेंद्र पटेल कांग्रेस- 74815

ज्ञानेश्वर पाटिल भाजपा- 114308

नोटा को मिले मत- 1933

कुल विधिमान्य मत- 198191

बुरहानपुर विस सीट में मिले मत

प्रत्याशी – मिले मत

नरेंद्र पटेल कांग्रेस- 119736

ज्ञानेश्वर पाटिल भाजपा- 112527

नोटा को मिले मत- 1980

कुल विधिमान्य मत- 238951

सनराइजर्स हैदराबाद ने जिसे IPL में एक भी मैच में नहीं खिलाया, उसने T20 विश्व कप में मचाया कोहराम, झटके 5 विकेट

Fazalhaq Farooqi: फारूकी मे युगांडा के खिलाफ चार ओवर में 9 रन देकर पांच विकेट चटकाएं। वह अफगानिस्तान के लिए टी20 विश्व कप के एक मैच में ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 04 Jun 2024 02:55:49 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 04 Jun 2024 02:55:49 PM (IST)

सनराइजर्स हैदराबाद ने जिसे IPL में एक भी मैच में नहीं खिलाया, उसने T20 विश्व कप में मचाया कोहराम, झटके 5 विकेट
फजहलक फारूकी

खेल डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का 5वां मैच अफगानिस्तान और युगांडा के बीच 3 जून को खेला गया। इस मैच में अफगान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने पहले मैच में इतिहास रच दिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए। इसके बाद युगांडा टीम 58 रन पर ढेर हो गई।

फजहलक फारुकी ने झटके पांच विकेट

अफगानिस्तान की ओर से फजहलक फारूकी ने पांच विकेट चटकाएं। वह IPL में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा है, लेकिन इस बार उन्हें एक भी मैच खेलने को नहीं मिला। फारूकी मे युगांडा के खिलाफ चार ओवर में 9 रन देकर पांच विकेट चटकाएं। वह अफगानिस्तान के लिए टी20 विश्व कप के एक मैच में ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं।

फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का फायदा मिला

मैच जीतने के बाद फजहलक फारूकी ने कहा कि मैं हैट्रिक लेने का मौका गंवाया और अगली बार लेना चाहूंगा। कुछ चीजें आपके नियंत्रण में नहीं होती हैं। मैंने शुरुआत में काफी स्विंग करने का सोचा था। इसके बाद आखिरी में मैंने स्लोवर का इस्तेमाल किया। फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने से फायदा मिला है। जिसमें आप बड़े खिलाड़ियों के काफी कुछ सीखते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं फजहलक

फजलहक फारूकी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 50 लाख में टीम में शामिल किया था। पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार और जयदेव उनादकट जैसे अनुभवी गेंदबाजों के चलते फारुकी को एक भी मैच खेलने को नहीं मिला। हालांकि उन्होंने टी20 विश्व कप के पहले मैच में शानदार गेंदबाजी की। अब अफगानिस्तान का सामना 7 जून को न्यूजीलैंड से होगा। युगांडा पर 125 रन की जीत से अफगान का नेट रन रेट 6.250 हो गया है।

9 रन देकर 5 विकेट… बॉलर ने मचाया कोहराम, 5वें मैच में रच डाला इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पहली बार हुआ ऐसा
हाइलाइट्स

फजलहक फारूकी ने 4 ओवर में 9 रन देकर 5 विकेट चटकाए यह टी20 विश्व कप में चौथा बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है

नई दिल्ली. अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास कायम किया है. फारूकी के 5 विकेट हॉल की मदद से अफगानिस्तान ने यूगांडा को 125 रन से हराकर विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत से की. फारूकी ने इस मैच में यूगांडा के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. हालांकि इस दौरान वह हैट्रिक से चूक गए. फारूकी टी20 विश्व कप में पांच विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के पहले बॉलर बन गए हैं. उन्होंने लगातार 2 गेंदों पर रौनक पटेल और रोजर मुकासा को पवेलियन भेजा. फारूकी ने टी20 विश्व कप का चौथा बेस्ट स्पैल डाला. मौजूदा विश्व कप में पहली बार किसी गेंदबाज ने 5 विकेट अपने नाम किया.

अफगानिस्तान और यूगांडा (Afghanistan vs Uganda) की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup) के 5वें मैच में गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में आमने सामने थीं. अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 183 रन बनाए. जवाब में यूगांडा की टीम 16 ओवर में 58 रन पर ढेर हो गई. यूगांडा को शर्मसार करने में अफगानी पेसर फजलहक फारूकी (Fazalhaq Farooqi) का अहम रोल रहा. उन्होंने ओपनर रौनक पटेल और रोजर मुसाका को लगातार 2 गेंदों पर आउट किया. इसके बाद उन्होंने रियाजत अली , रॉबिन्सन ओबुया और कप्तान ब्रायन मसाबा को आउट करके अपने पांच विकेट पूरे किए. उन्होंने अपने चार ओवर के स्पैल में 9 रन खर्च कर 5 विकेट निकाले.

टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में कैसी होगी प्लेइंग XI,रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग? क्या जायसवाल को मिलेगा मौका

India vs Eire: इंडिया-आयरलैंड मैच वाले दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? मुकाबले से पहले जान लें वेदर रिपोर्ट

सैम करेन को छोड़ा पीछे
फजलहक फारूकी ने सैम करेन को पीछे छोड़ा. करेन ने 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में पर्थ में अफगानिस्तान के खिलाफ 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे. फारूकी ने करेन को पछाड़ते हुए टी20 विश्व कप इतिहास में चौथा बेस्ट स्पैल डाला. श्रीलंका के अजंता मेंडिस इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. मेंडिस ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में 8 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे.

‘करियर में 7 से 8 बार हैट्रिक मिस की’ 
फजलहक फारूकी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैंने अपने करियर में 7 या 8 बार हैट्रिक मिस की है. बकौल फारूकी, ‘ये मेरे वश में नहीं है. मैं भविष्य में हैट्रिक लेने का प्रयास करूंगा. शुरुआत से ही गेंद स्विंग कर रही थी और बाद में मैंने धीमी गति से गेंदबाजी करने की कोशिश की. क्योंकि गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से नहीं आ रही थी.’

Tags: Afghanistan Cricket, T20 World Cup

महाराष्ट्र के नासिक में हादसा, वायुसेना का सुखोई Su-30MKI क्रैश, 2 पायलट थे सवार, जांच के आदेश

फाइटर जेट में दो पायलट मौजूद थे, जो पहले ही इजेक्ट कर गए। प्लेन खेत में जाकर गिरा। एयरफोर्स ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 04 Jun 2024 04:20:00 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 04 Jun 2024 04:20:00 PM (IST)

महाराष्ट्र के नासिक में हादसा, वायुसेना का सुखोई Su-30MKI क्रैश, 2 पायलट थे सवार, जांच के आदेश
सुखोई विमान नासिक में क्रैश हो गया।

डिजिटल डेस्क, नासिक। भारतीय वायुसेना का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेस मंगलवार को नासिक के निशाद तालुका के शिरासगांव में क्रैश हो गया। यह विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को ओवरहॉलिंग के लिए भेजा गया। वहां से ट्रेनिंग उड़ान पर था।

दो पायलट सुरक्षित

फाइटर जेट में दो पायलट मौजूद थे, जो पहले ही इजेक्ट कर गए। प्लेन खेत में जाकर गिरा। पायलटों ने तकनीकी खराबी की बात कही है। एयरफोर्स ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है। विस्तृत जांच के बाद सटीक कारण पता चलेगा।

पिछले साल वायुसेना ने HAL को 12 सुखोई विमान देने को कहा था, ताकि इससे अधिक आधुनिक बनाया जा सके। इन विमानों को भौगोलिक, मौसम और अन्य जरूरतों के हिसाब से बदला जाएगा। इसमें रडार, मिसाइलें और सब-सिस्टम लगाए जाएंगे। सुखोई Su-30MKI मल्टीरोल कॉम्बैट जेट है, जो हवा से जमीन और हवा से हवा में मार सकता है।

SU-27 का एडवांस वर्जन

SU-30MKI रूस के SU-27 का एडवांस वर्जन है। एयरफोर्स के बाद 272 सुखोई Su-30MKI है। इसमें ग्रिजेव शिपुनोव ऑटोकैनन लगी है। साथ ही 12 हार्ड प्वाइंट्स हैं। जेट में चार तरह के रॉकेट लगाए जा सकते हैं। यह 8130 किलो वजन का हथियार उठा सकता है। ब्रह्मोस मिसाइल भी इसमें तैनात की जा सकती है। भारत में सुखोई SU-30MKI को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड बनाती है। इस फाइटर जेट की लंबाई 72 फीट है। यह अधिकतम 2120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ सकता है।