Ranveer was unable to get out of Khilji’s character | खिलजी के कैरेक्टर से निकल नहीं पा रहे थे रणवीर: प्रशांत ने एक्टर के बयान को झूठलाया, अब नवाजुद्दीन ने दिया रिएक्शन

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। इस किरदार में एक्टर काफी डरावने और खूंखार लगे थे। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि इस किरदार को निभाने के लिए डार्क जोन में चले गए थे, जिससे उबरने में उन्हें काफी मुश्किल हुई थी।

एक्टर प्रशांत नारायणन ने रणवीर के इस बयान को झूठ और बकवास करार दिया था। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अब प्रशांत नारायणन के बयान पर अपना रिएक्शन दिया है।

दरअसल, सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में प्रशांत नारायणन ने कहा था कि रणवीर सिंह ने फिल्म ‘पद्मावत’ में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार को निभाने के लिए डार्क जोन में जाने के बारे में झूठ बोला था। डार्क स्पेस में जाने वाली बकवास की बातें हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने प्रशांत के इस बयान पर बिना उनका नाम लिए अपना रिएक्शन देते हुए उनके बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया है।

नवाजुद्दीन ने कहा- कोई भी एक्टर अपने रोल को निभाते समय, क्या सोच रहा है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। नवाज ने हॉलीवुड के फेमस एक्टर हीथ लेजर की फिल्म ‘जोकर’ में निभाए उनके किरदार का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह के किरदार तभी जीवंत होते हैं, जब कोई एक्टर सीरियसली इन किरदारों को निभाता है।

दिल्‍ली शराब नीति मामला: CBI ने CM अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में किया पेश, न्‍यायिक हिरासत में भेजने की मांग की

दिल्‍ली शराब नीति मामले में सीबीआई अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट लेकर पहुंची है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 02:29:20 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 02:29:20 PM (IST)

दिल्‍ली शराब नीति मामला: CBI ने CM अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में किया पेश, न्‍यायिक हिरासत में भेजने की मांग की

Arvind Kejriwal Information एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्‍ली शराब नीति मामले में सीबीआई अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट लेकर पहुंची है। यहां उन्‍हें वेकेशन जज के सामने पेश किया गया। गौरतलब है कि केजरीवाल की तीन दिन की सीबीआई हिरासत आज खत्म हो रही है।

खबर अपडेट हो रही है…

Gwalior Information: ग्वालियर में खुदकुशी करने वाले कथा वाचक पर पहली पत्नी ने लगाया था दुष्कर्म का केस, दूसरी पत्नी ने दी मानसिक प्रताड़ना

पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने वाले कथा वाचक धर्मेंद्र झा ने दो बार शादी की। दोनों बार उसने लव मैरिज की। पहली पत्नी ने उस पर रेप केस लगाया तो दूसरी ने इतनी प्रताड़ना दी कि उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। धर्मेंद्र झा दोनों ही पत्नियों से परेशान था। इस बात का उसने अपने वीडियो में भी जिक्र किया है।

By anil tomar

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 11:12:45 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 02:23:35 PM (IST)

कथा वाचक धर्मेंद्र झा।

HighLights

  1. कथा वाचक को दो बार लव मैरिज की थी।
  2. पहली शादी साथ में गाने वाली सिंगर से की।
  3. दूसरी शादी साथी तबला वादक की बहन से।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने वाले कथा वाचक धर्मेंद्र झा ने दो बार शादी की। दोनों बार उसने लव मैरिज की। पहली पत्नी ने उस पर रेप केस लगाया तो दूसरी ने इतनी प्रताड़ना दी कि उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। धर्मेंद्र झा दोनों ही पत्नियों से परेशान था। इस बात का उसने अपने वीडियो में भी जिक्र किया है। यानि धर्मेंद्र झा काे दोनों बार ही धोखा मिला। दोनों ही पत्नियों ने उसे प्यार के बदले धोखा दिया।

साथ में भजन गाने वाली साथी से की थी पहली लव मैरिज

धर्मेंद्र झा भजन गाने व कथा वाचन का काम 15 साल से कर रहा था। सात साल पहले उसे अपने साथ काम करने वाली साथी सिंगर से प्यार हो गया। बाद में उसने उससे शादी कर ली। शादी करने के बाद धर्मेंद्र भजन व कथा वाचन के कार्यक्रमों में भाग लेने बाहर जाता था।

इस दौरान उसे पता चला कि उसकी पत्नी का मेल जोल अन्य लोगों से भी है। जब धर्मेंद्र ने विरोध किया तो पहली पत्नी से उसके संबंध बिगड़ते गए। बाद में पहली पत्नी ने उस पर रेप का केस लगा दिया। हालांकि कोर्ट से धर्मेंद्र बरी हो गया। करीब पांच साल पहले दोनों के बीच तलाक हो गया और वे अलग हो गए।

साथी तबलावादक की तलाक शुदा बहन से की दूसरी शादी

पहली शादी में मिले धोखे के बाद धर्मेंद्र कुछ समान्य हुआ ही था कि उसके साथ में तबला बजाने वाले एक साथी ने अपनी बहन से शादी का प्रस्ताव रखा। उसके साथी की बहन भी तलाश शुदा थी। नेहा से मिलने के बाद धर्मेंद्र को उससे प्यार हो गया।

बताया जाता है कि धर्मेंद्र को दूसरी पत्नी नेहा के गुस्से के बारे में पहले से पता था। इसके बाद भी उसने लव मैरिज कर ली। लेकिन पिछले डेढ़ साल में ही नेहा के गुस्से व उसकी प्रताड़ना से तंग आकर धर्मेंद्र झा को आत्मघाती कदम उठाना पड़ा। उसने अपनी व्यथा वीडियो में कही है।

वीडियो में धर्मेंद्र ने कहा उसकी मौत के लिए दोनों पत्नियां जिम्मेदार, कड़ी सजा मिले

धर्मेद्र ने अपने सुसायड नोट रूपी वीडियो में कहा कि उसकी मौत के लिए उसकी दोनों पत्नियां जिम्मेदार हैं। क्योंकि पहली ने रेप का आराेप लगाया। बेशक उसे कोर्ट ने बरी कर दिया है। लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा तो धूमिल हो गई। देश में कानून ने औरत को इतनी छूट दे दी है कि वो कभी भी किसी मर्द को फंसा सकती है। क्या हर बार आदमी ही दोषी होता है। अगर अंधा कानून नहीं है और थोड़ी सी आंख खुली है तो दोनों को कड़ी सजा दे।

कानून में बदलाव हो जिससे पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर पति उनके पास अपनी समस्या लेकर जाने में डरे नहीं। मेरे जाने के बाद मेरी हर एक चीज पर मेरे घरवालों का हर होगा, मेरा सभी सामान घरवालों को सौंप दिया जाए। ठाकुर जी ने जितना जीवन दिया था उतना जीकर जा रहा हूं।

Katni Information : कटनी में सहेलियों के साथ नहाने गई बच्ची भादार नदी में डूबी, घर वाले करते रहे इंतजार

मध्‍य प्रदेश के कटनी में बरही थाना के खितौली चौकी में उस वक्‍त हड़कंप मच गया जब 12 वर्ष की बालिका शव मिला। दरअसल, भदार नदी के गरियारी घाट पर एक शव मिलने की सूचना मिली थी। जैसे ही लोगों ने घाट के किनारे शव देखा तो परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पीएम कराया है।

By Satish Kumar Pandey

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 02:20:08 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 02:20:08 PM (IST)

Katni News : कटनी में सहेलियों के साथ नहाने गई बच्ची भादार नदी में डूबी, घर वाले करते रहे इंतजार
नदी के घाट पर मृत मिली बच्ची।

HighLights

  1. लापता नाबालिग बच्ची का नदी घाट पर मिला शव।
  2. स्‍वजनों की शिकायत पर पुलिस कर रही है जांच।
  3. पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामला पता चल सकेगा।

नईदुनिया न्यूज, बरही कटनी। खितौली निवासी भरत लाल कोल 48 वर्ष की पुत्री राजकुमारी गुरुवार की सुबह अपने सहेलियों के साथ गांव के ही भदार नदी के गरियारी घाट में नहाने गई हुई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने सोचा की नदी के पास ही बसे रिश्तेदारों के यहां चली गई होगी इसलिए उन्होंने तुरंत खोज बीन नहीं की।

खितौली थाना चौकी प्रभारी को पता चली

बच्ची शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों द्वारा यहां वहां पता लगाया गया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह गरियारी घाट में बच्ची के डूबने की जानकारी खितौली थाना चौकी प्रभारी को मिली।

स्‍वजनों की शिकायत पर पुलिस कर रही है जांच

खितौली चौकी प्रभारी केके पटेल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि वह लड़की राजकुमारी कोल बताई जा रही है। खितौली पुलिस द्वारा मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।पुलिस मामले की जांच भी कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला पता चल सकेगा।

शर्मा-वर्मा टीम इंडिया के लिए मचा रहे धमाल, कोई जड़ रहा दोहरा शतक, तो कोई वर्ल्ड कप में…

नई दिल्ली. टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 (T20 World cup 2024) के फाइनल में पहुंच गई है. इसमें रोहित शर्मा का बड़ा योगदान रहा. रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को फाइनल में पहुंचाया था. उधर भारतीय महिला टीम भी धमाल मचाने में पीछे नहीं रही. मेंस टीम के लिए रोहित शर्मा तो वूमेंस टीम के लिए शेफाली वर्मा कमाल की बैटिंग कर रही हैं. शेफाली ने हाल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक लगाया.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच खेलने उतरी भारतीय महिला टीम की ओर से शेफाली वर्मा ने शानदार खेल दिखाया. पहले विकेट के लिए भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी निभाई और टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी. 197 बॉल पर शेफाली ने 205 रन बनाए. जबकि दिग्गज खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने 161 गेंद पर 149 रन की पारी खेली. शेफाली ने टेस्ट में महज 194 बॉल पर 22 चौके और 8 छक्के मारते हुए डबल सेंचुरी जमाई. भारतीय महिला टीम ने पहली पारी में 605 रन बनाए हैं. साउथ अफ्रीका ने 21 ओवर में 56 रन बनाकर 1 विकेट गंवा दिया है.

भारत- साउथ अफ्रीका फाइनल में जाएंगे… 45 दिन पहले क्रिकेटर ने की थी भविष्यवाणी, हो गई सच

वहीं, दूसरी ओर रोहित शर्मा ने शानदार कप्तानी और बैटिंग के चलते टीम को फाइनल में पहुंचा दिया है. अब देखना ये होगा कि फाइनल मुकाबला कौन जीतता है. रोहित ने पिछली बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी टीम को फाइनल में पहुंचाया था. लेकिन वहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था.

क्या हो पाएगा फाइनल?
बारबाडोस में खेले जाने वाले इस मैच पर बारिश का साया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में मैच के दौरान 70 फीसदी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है. भारतीय समय के मुताबिक टी20 विश्व कप फाइनल रात 8 बजे खेला जाना है. अगर मैच रिडर्व डे पर जाता है और अगर उस दिन भी बारिश होती है तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा.

Tags: Indian girls cricketer, Rohit sharma, Shefali Verma, T20 World Cup

भारत- साउथ अफ्रीका फाइनल में जाएंगे… 45 दिन पहले क्रिकेटर ने की थी भविष्यवाणी, हो गई सच

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में एंट्री की. जहां उनका सामना साउथ अफ्रीका से होगा जो पहली बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप फाइनल होगा. यह भविष्यवाणी एक क्रिकेटर ने 45 दिन पहले ही कर दी थी. जो अब सच हो गई है. यह साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर केशव महाराज ने प्रीडिक्ट किया था.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें केशव महाराज दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो 16 मई को शूट किया गया था. केशव से इस दौरान पूछा जाता है कि टी20 विश्व कप के फाइनल में कौन सी टीम जा रही है. इसपर केशव कहते हैं कि मैं कहना चाहता हूं कि भारत और साउथ अफ्रीका की टीम फाइनल में जाएगी. मैंने पहले भी कहा है हम भारत के अलावा एक अच्छी टीम है. पूरी दुनिया में हमें काफी पसंद किया जाता है. खासकर भारत में भी.

IND vs SA Remaining: ‘विराट कोहली महान खिलाड़ी हैं…’ फाइनल से पहले बोला साउथ अफ्रीकी कप्तान

Anant Ambani took blessings from the Sangh chief, Taapsee was seen ready for the automotive after the occasion, Palak was noticed on the airport | सेलेब्स स्पॉटेड: अनंत अंबानी ने संघ प्रमुख से आशीर्वाद लिया, इवेंट के बाद गाड़ी का इंतजार करती दिखीं तापसी, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं पलक
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Bollywood
  • Anant Ambani Took Blessings From The Sangh Chief, Taapsee Was Seen Ready For The Automotive After The Occasion, Palak Was Noticed At The Airport

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को मुकेश अंबानी के घर पहुंचे और वहां उन्होंने मुकेश अंबानी से मुलाकात की। इस दौरान अनंत अंबानी ने पैर छूकर संघ प्रमुख से आशीर्वाद लिया।

एक्ट्रेस जूही बब्बर सोनी ने शुक्रवार की शाम मुंबई में अपने नाटक ‘विद लव, आप की सैयारा’ का 100वां शो किया। इस नाटक को देखने बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे। तापसी पन्नू भी नाटक देखने पहुंची थी। प्ले देखने के बाद जब वो बाहर निकली तो पैपराजी ने कहा कि तापसी की गाड़ी नहीं आईं।

फैन को सेल्फी देती तापसी पन्नू

फैन को सेल्फी देती तापसी पन्नू

पैपराजी की बात सुनते ही तापसी ने स्माइल कहते हुए कहा कि चल के चली जाऊंगी। पैपराजी उनकी वीडियो निकालने लगे तो तापसी ने कहा- साल की फूटेज आज ही ले लो। पैप्स बोले- आप बिजी रहती हो। तापसी ने कहा- मैं बिजी नहीं, छुपी रहती हूं। इस दौरान उन्होंने फैन को सेल्फी दी।

बेटी जूही बब्बर का प्ले देखने पहुंचे राज बब्बर

बेटी जूही बब्बर का प्ले देखने पहुंचे राज बब्बर

मुंबई एयरपोर्ट परब्लैक आउटफिट में दिखीं पलक तिवारी

मुंबई एयरपोर्ट परब्लैक आउटफिट में दिखीं पलक तिवारी

Nationwide Water Award: इंदौर जिले को चौथी बार मिलने जा रहा है राष्ट्रीय जल पुरस्कार, आज होगी घोषणा

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर एक के बाद एक राष्ट्रीय स्तर पर बड़े पुरस्कार प्राप्त कर रहा है। लगातार देश के सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड पाने के बाद अब चौथी बार राष्ट्रीय जल पुरस्कार इसे मिलने जा रहा है। पश्चिमी जोन कैटेगरी में इंदौर, रतलाम और गुजरात के कच्छ के बीच मुकाबला था।

By Prashant Pandey

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 01:03:20 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 01:27:30 PM (IST)

इंदौर शहर के बीच से गुजरती कान्ह नदी।

HighLights

  1. इंदौर जिले को पश्चिम जोन में बेस्ट जिले का अवार्ड मिलने जा रहा है।
  2. जल पुरस्कार में इंदौर को दो बार बेस्ट जिले का पुरस्कार मिला है।
  3. इंदौर ने नगरीय निकाय श्रेणी में आवेदन कर पुरस्कार भी जीता था।

Nationwide Water Award: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर जिले को चौथी बार राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिलने जा रहा है। इसकी घोषणा आज दिल्ली में होगी। पश्चिमी जोन कैटेगरी में इंदौर जिले को यह पुरस्कार मिलेगा। अब तक दो बार इंदौर जिला और एक बार नगर निगम पुरस्कार प्राप्त कर चुका है।

पांचवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार की घोषणा शनिवार को दिल्ली में होने जा रही है। इसमें इंदौर जिले को पश्चिम जोन में बेस्ट जिले का अवार्ड मिलने जा रहा है। चौथी बार फिर इंदौर जिला इस पुरस्कार का प्रबल दावेदार है। पश्चिम जोन कैटेगरी में शामिल इंदौर, रतलाम और गुजरात के कच्छ के बीच मुकाबला था।

naidunia_image

चयनित संस्थान व निकायों के प्रतिनिधियों को राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार मिलेगा। राष्ट्रीय जल पुरस्कार में इंदौर को दो बार बेस्ट जिले का पुरस्कार मिला है। तीसरी बार उसी केटेगरी में लगातार आवेदन नहीं कर सकते हैं। गत वर्ष इंदौर ने नगरीय निकाय श्रेणी में आवेदन कर पुरस्कार जीता था।

naidunia_image

इंदौर जिले में यह काम हुए

इंदौर जिले के मौजूदा तालाब, चेकडेम, स्टापडेम सहित 462 पुराने स्ट्रक्चर का जीर्णोद्धार किया। परिणाम 16 लाख क्यूबिक मीटर जल संग्रहण के इंतजाम हुए।

इंदौर में ग्राउंड वॉटर लेवल बढ़ाने के लिए अभियान चल रहा है। इसके साथ ही कुएं-बांवड़‍ियों की सफाई का काम हर साल जारी रहता है। बारिश का पानी संरक्षित करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। खबर अपडेट हो रही है…

Raipur Crime: दीवार फांदकर रायपुर बाल सुधार गृह से फरार हुए 10 अपचारी, कई पर है गंभीर अपराध दर्ज

रायपुर (Raipur) के माना बाल सुधार गृह से बड़ी खबर आ रही है। यहां 10 अपचारी लड़के फरार हो गए। फरार हुए अपचारी लड़के अलग-अलग गंभीर अपराध में बाल सुधार गृह में बंद थे। घटना की जानकारी मिलते ही माना बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया। पुलिस फरार अपचारी लड़कों की तलाश में जुट गई है।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 12:55:53 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 01:22:50 PM (IST)

Raipur Crime: दीवार फांदकर रायपुर बाल सुधार गृह से फरार हुए 10 अपचारी, कई पर है गंभीर अपराध दर्ज
बैरक में बनी पुरानी खिड़कियों तोड़कर बाहर निकले, फिर दीवार फांदी। – प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. अपचारी के फरार होने के बाद खुली बाल सुधार गृह की पोल
  2. सुधार गृह की खिड़कियां पुरानी थी, जिसे तोड़कर हुए फरार
  3. फरार अपचारी की तलाश में जुटी रायपुर माना थाना पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) के माना बाल सुधार गृह से बड़ी खबर आ रही है। यहां 10 अपचारी लड़के फरार हो गए। फरार हुए अपचारी लड़के अलग-अलग गंभीर अपराध में बाल सुधार गृह में बंद थे। घटना की जानकारी मिलते ही माना बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना माना थाना की पुलिस को दी गई।

पुलिस फरार अपचारी लड़कों की तलाश में जुट गई है। इस घटना ने फिर एक बार संप्रेषण गृह की सुरक्षा की पोल खोल दी है। बताया जा रहा है कि सुधार गृह की खिड़कियां पुरानी थी, जिसे तोड़कर बैरक से बाहर निकले। इसके बाद आज सुबह सुधार गृह की दीवार फांद कर 10 अपचारी फरार हुए हैं।

रायपुर के बाल सुधार गृह की सुरक्षा में चूक का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अपचारियों के फरार होने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसी साल पांच महीने पहले भी छह अपचारी रायपुर माना सुधार गृह से भागने में सफल हो गए थे। अपचारी हत्‍या और दुष्‍कर्म मामले में बाल सुधार गृह में बंद थे।

(खबर अपडेट की जा रही है)

T20 World Cup Last IND vs SA: आज रात आठ बजे भिड़ेंगे भारत और साउथ अफ्रीका, टीम इंडिया की जीत के लिए फैंस कर रहे प्रार्थना

इस टूर्नामेंट का फाइनल जीतकर जहां टीम इंडिया पिछले दस साल से बना ट्रॉफी का सूखा खत्म करने उतरेगी, तो वहीं अब तक टी 20 का एक भी खिताब न जीत सकने वाली दक्षिण अफ्रीका की नजर भी ट्रॉफी पर रहेगी। टी 20 वर्ल्ड कप के इस पूरे टूर्नामेंट में भारत और दक्षिण अफ्रीका एक भी मैच नहीं हारी है, ऐसे में यह मुकाबला काफी रोचक हो सकता है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 10:06:08 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 12:44:28 PM (IST)

T20 World Cup Final IND vs SA: आज रात आठ बजे भिड़ेंगे भारत और साउथ अफ्रीका, टीम इंडिया की जीत के लिए फैंस कर रहे प्रार्थना
प्रयागराज में हवन करते टीम इंडिया के प्रशंसक

HighLights

  1. टीम इंडिया से भारतीयों को ट्रॉफी की आस
  2. आज रात आठ बजे खेला जाएगा मुकाबला
  3. फाइनल में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद

T20 World Cup Last एजेंसी, नई दिल्ली। आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी 20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान में होगा। बता दें कि इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमें अब तक अजेय रही है और अब दोनों की निगाहें वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर है।

इधर, भारतीय टीम के प्रशंसकों ने टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा-पाठ शुरू कर दी है। साथ ही हवन भी किया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में क्रिकेट प्रशंसकों ने टीम इंडिया की जीत के लिए हवन किया।

#WATCH | Uttar Pradesh | Cricket followers in Varanasi carry out havan for Workforce India’s victory forward of India vs South Africa ICC T20 World Cup last match in Barbados. at the moment. pic.twitter.com/gHMM1DOP81

— ANI (@ANI) June 29, 2024

प्रयागराज में किया हनुमान चालीसा का पाठ

इधर, प्रयागराज में टीम इंडिया के प्रशंसकों ने टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा की। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।

कानपुर में भी की पूजा

कानपुर में भी भारतीय फैंस द्वारा विशेष पूजा का आयोजन किया गया।

10 साल से नहीं मिली ट्राफी

पिछले दस वर्षों से भारत को टी20 वर्ल्ड की ट्रॉफी की दरकार है। भारत हर बार इस खिताब का प्रबल दावेदार रहा, लेकिन हर बार टीम इंडिया को निराशा झेलनी पड़ी है। 2014 के फाइनल में टीम इंडिया को श्रीलंका के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2016, 2021 और 2022 टी20 विश्व कप में भी भारतीय टीम खिताब अपने नाम नहीं कर सकी। 2016 और 2022 में भी भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी, लेकिन फाइनल तक नहीं पहुंच सकी।