RR vs RCB: राजस्थान-बेंगलुरु के बीच भिड़ंत, सेमीफाइनल में कौन बनाएगा जगह? देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड, संभावित XI

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इसके लिए तैयार है. यह मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा. जो टीम यहां हारेगी उनका सफर यही खत्म हो जाएगा. तो वहीं, जो टीम जीतेगी वे सेमीफाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी. इस मैच से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच का हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग इलेवन.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक कुल 31 बार आमने सामने आई है. इन 31 मुकाबलों में 15 बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बाजी मारी है. वहीं, 13 बार राजस्थान रॉयल्स की टीम जीती है. 3 मुकाबले बेनतीजे रहे हैं. आरसीबी ने अपने पिछले 6 मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज की है. एक समय था जब वे टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर थे. वहीं, राजस्थान रॉयल्स अपने पिछले 5 मुकाबलों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सका है. उन्होंने लगातार 4 मैच गंवाए हैं. जबकि 1 मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था.

IPL 2024: फाइनल में पहुंची KKR, पर हैदराबाद हारकर भी नहीं हुआ बाहर, फिर मिलेगा मौका, जानें किस टीम से होगा मैच?

हारने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स में से जो भी टीम इस मुकाबले में हारेगी वो दूसरे क्वालीफायर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी. हैदराबाद की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से हार कर क्वालीफायर 2 खेलने के लिए आएगी. अब देखना होगा कि कौन सी टीम इस मुकाबले को जीतती है.

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित 11: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, कर्ण शर्मा और मोहम्मद सिराज.

राजस्थान रॉयल्स की संभावित 11: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, आवेश खान और युजवेंद्र चहल.

Tags: IPL 2024, Rajasthan Royals, RCB vs RR, Royal Challengers Bangalore, Sunrisers Hyderabad

World Media on Lok Sabha Election: यहां पढ़ें भारत के लोकसभा चुनाव पर क्या कहता है वर्ल्‍ड मीडिया, PM मोदी के लिए लिखी ये बात

भारत के लोकसभा चुनाव के परिणामों पर वर्ल्ड मीडिया की ओर से प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 05 Jun 2024 10:37:07 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 05 Jun 2024 10:37:07 AM (IST)

World Media on Lok Sabha Election: यहां पढ़ें भारत के लोकसभा चुनाव पर क्या कहता है वर्ल्‍ड मीडिया, PM मोदी के लिए लिखी ये बात
वर्ल्‍ड मीडिया की प्रतिक्रिया

HighLights

  1. लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत
  2. भाजपा को 240 सीटों पर मिली जीत
  3. वर्ल्‍ड मीडिया ने दी चुनाव पर प्रतिक्रिया

World Media on Lok Sabha Election इलेक्शन डेस्‍क, इंदौर। लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। एनडीए को 290 से अधिक सीटें मिली है, तो वहीं आईएनडीआईए को 230 से अधिक सीटों पर जीत मिली है। इस चुनाव में भाजपा को खासा नुकसान हुआ है और पार्टी 303 सीटों से खिसककर 240 सीटों पर आ गई है। वहीं कांग्रेस ने 99 सीटों पर कब्जा जमाया है।

इन लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद इस पर इंटरनेशनल मीडिया की प्रतिक्रिया भी आना शुरु हो गई है और सभी इस चुनाव का अपने-अपने अनुसार आकलन किया है। इस लेख में आपको बताते हैं, भारत के लोकसभा चुनाव परिणाम पर वर्ल्‍ड मीडिया का रिएक्‍शन…

ब्रिटेन की मीडिया ने क्‍या कहा

ब्रिटेन की दैनिक समाचार पत्र द गार्डियन ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, अनुमानों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी को बहुमत नहीं मिला। भाजपा एक दशक में पहली बार बहुमत हासिल करने में असफल रही है और उसे अब अपने सहयोगी दलों पर निर्भर रहना होगा।

अमेरिकी मीडिया की प्रतिक्रिया

अमेरिका की न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावे के बावजूद भाजपा को कम सीटें मिली है और अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं हुआ है।

अमेरिका की एक अन्य न्यूज संस्था CNN ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मतदाताओं से झटका मिला है। CNN ने आगे कहा कि एक दशक की मोदी सरकार में भारत महाशक्ति बनने के करीब पहुंच गया है, लेकिन धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण तेजी से हुआ है।

Anant Ambani Radhika Service provider Pre Wedding ceremony Images; Janhvi Kapoor | Shikhar Pahariya Pitbull | जान्हवी ने शेयर किए अनंत-राधिका सेकेंड प्री-वेडिंग बैश के फोटोज: यूरोप में बॉयफ्रेंड के साथ मस्ती करती दिखीं, गुरु रंधावा ने शेयर किया पिटबुल संग फोटो

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हाल ही में यूरोप में हुई अंनत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल हुई थीं। सेरेमनी में उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी उनके साथ मौजूद थे।

अब जान्हवी ने इस सेकेंड प्री-वेडिंग बैश की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘यह सबसे अच्छा वीकेंड था। प्यार और खूबसूरत यादें देने के लिए आप सभी का शुक्रिया।’

दोस्तों और बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ मस्ती करतीं जान्हवी।

दोस्तों और बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ मस्ती करतीं जान्हवी।

ये तस्वीरें इटली के पोर्टोफिनो में हुए अनंत-राधिका प्री-वेडिंग बैश के आखिरी दिन की हैं।

ये तस्वीरें इटली के पोर्टोफिनो में हुए अनंत-राधिका प्री-वेडिंग बैश के आखिरी दिन की हैं।

जान्हवी ने इस ट्रिप से कुछ और फोटोज भी शेयर किए हैं।

जान्हवी ने इस ट्रिप से कुछ और फोटोज भी शेयर किए हैं।

तस्वीरों में यूरोप के शहर विजिट करती नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में यूरोप के शहर विजिट करती नजर आ रही हैं।

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का भी जिक्र किया
इन तस्वीरों में जान्हवी ने यूरोप ट्रिप से फोटोज शेयर करने के अलावा अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के टोटल कलेक्शन का फोटो भी शेयर किया है।

राजकुमार राव और जान्हवी स्टारर इस फिल्म ने 4 दिनों में 19.33 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

गुरु ने शेयर किया पिटबुल संग फाेटो
दूसरी तरफ गुरु रंधावा ने भी इस सेकेंड प्री-वेडिंग बैश से इंटरनेशनल सिंगर और रैपर पिटबुल के साथ फोटो शेयर किया। दोनों ने क्रूज पर हुई इस पार्टी में परफॉर्म किया था।

इसे शेयर करते हुए गुरु ने लिखा, ‘पिटबुल सर के साथ स्टेज शेयर किया। आपसे मिलकर हमेशा अच्छा लगता है।’ बता दें कि गुरु और पिटबुल इससे पहले टी-सीरीज के लिए 2019 में रिलीज हुई एलबम ‘स्लोली-स्लोली’ पर भी साथ काम कर चुके हैं।

गुरु ने पिटबुल के साथ फोटो शेयर करते हुए यह कैप्शन लिखा।

गुरु ने पिटबुल के साथ फोटो शेयर करते हुए यह कैप्शन लिखा।

4 दिन तक क्रूज पर चला था सेलिब्रेशन
29 मई से 1 जून तक यूरोप में ‘सेलिब्रिटी एसेंट’ क्रूज पर चली इस अनंत-राधिका की इस सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड से शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर समेत कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया था।

इस इवेंट में कैटी पेरी और बैकस्ट्रीट बॉयज जैसे इंटरनेशनल सिंगर्स और बैंड्स ने भी परफॉर्म किया। अनंत और राधिका 12 जुलाई को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में शादी के बंधंन में बंधेंगे।

खबरें और भी हैं…
IPL 2024: KKR को फाइनल में पहुंचाने वाले 5 हीरो, स्टार्क ने वसूल कराई कीमत, श्रेयस की कप्तानी पारी

नई दिल्ली. कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल के पहले क्वालिफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को धूल चटा दी. मैच के पहले ओवर से आखिरी रन तक केकेआर का दबदबा रहा. 33.1 ओवर तक चले मुकाबले में कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीत भी सकती है. जब ऐसी एकतरफा जीत हो तो हर खिलाड़ी का योगदान तो रहा ही होगा. फिर भी यदि हमें जीत के 5 हीरो चुनने हों तो वे ये खिलाड़ी होंगे.

1. मिचेल स्टार्क का कहर
केकेआर के मिचेल स्टार्क आईपीएल क्वालिफायर-1 के सबसे दमदार खिलाड़ी साबित हुए. आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ने अपने पहले ही ओवर में एसआरएच के ओपनर ट्रेविस हेड को चलता किया. इसके बाद उन्होंने अपने तीसरे और पारी के पांचवें ओवर में नीतीश रेड्डी और शाहबाज अहमद को भी आउट किया. स्टार्क को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

नए कोच की खोज में धोनी की मदद लेगा बीसीसीआई, द्रविड़ के रिप्लेसमेंट के लिए फ्लेमिंग रेस में सबसे आगे

चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार को LPL में मिले आईपीएल से ज्यादा पैसे, लंका लीग के सबसे महंगे क्रिकेटर बने

2. वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री
मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती कोलकाता की जीत के दूसरे हीरो रहे. उन्होंने 4 ओवर के अपने स्पेल में सिर्फ 26 रन देकर दो विकेट झटके. वरुण ने एसआरएच के खतरनाक बैटर हेनरिक क्लासेन और भुवनेश्वर के विकेट लिए. क्लासेन ने आउट होने से पहले 21 गेंद पर 32 रन की पारी खेली.

3. सुनील का ऑलराउंड खेल
ऑलराउंडर सुनील नरेन ने एक बार फिर गेंद और बैट दोनों से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 40 रन देकर एक विकेट लिया. नरेन ने इम्पैक्ट प्लेयर सनवीर सिंह को आउट किया. सुनील नरेन ने इसके बाद 16 गेंद पर 21 रन की पारी खेली. उन्होंने साथी ओपनर रहमतुल्लाह गुरबाज (23) के साथ 44 और वेंकटेश अय्यर के साथ 23 रन की साझेदारी की.

4. वेंकटेश अय्यर की फिफ्टी
तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए वेंकटेश अय्यर ने शानदार खेल दिखाया. उन्होंने रहमतुल्लाह गुरबाज के आउट होने के बाद मोर्चा संभाला और तेजी से रन बनाए. वेंकटेश अय्यर ने 28 गेंद पर 51 रन की नाबाद पारी खेली.

5. श्रेयस की कप्तानी पारी
श्रेयस अय्यर ने भी 24 गेंद पर 58 रन की जोरदार पारी खेली. वे अपनी टीम ही नहीं पूरे मैच के टॉप स्कोरर रहे. श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी पारी के दौरान वेंकटेश अय्यर के साथ 97 रन की साझेदारी की. दोनों ही खिलाड़ी टीम को जीत दिलाकर ही मैदान से बाहर आए. केकेआर ने एसआरएच के 159 रन के जवाब में 13.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

Tags: IPL 2024, IPL Playoff, Kolkata Knight Riders, Mitchell Starc

MP Lok Sabha Election 2024: नरेन्द्र मोदी की राम-राम घरों तक पहुंची, लोकल कनेक्ट से भाजपा जीती

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में सात मई को भीषण गर्मी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खरगोन और धार में सभा कर चार संसदीय क्षेत्र पर फोकस किया था।

By PremVijay Patil

Publish Date: Wed, 05 Jun 2024 11:26:05 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 05 Jun 2024 11:34:03 AM (IST)

धार में भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर की जीत के बाद भाजपा नेतागत जीत की खुशी मनाते हुए।

HighLights

  1. भाजपा ने समय की नजाकत को ध्यान में रखकर चुनाव के एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री की सभा करवाई।
  2. मोदी ने राष्ट्रीय मुद्दों को जनता के सामने रखा लेकिन वे लोकल कनेक्ट पर ज्याद केंद्रित थे।
  3. धार में भोजशाला शब्द बोलकर ही वे भाजपा के लिए जीत के अंतर का बड़ा सेतु बना गए थे।

MP Lok Sabha Election 2024: प्रेमविजय पाटिल, नईदुनिया, धार। धार-महू लोकसभा के साथ रतलाम-झाबुआ और खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीटों में जीत के लिए कांग्रेस और भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी। भीषण गर्मी ने पसीना बहाया। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्रीय और लोकल कनेक्ट का जादू चल गया। सात मई को भीषण गर्मी में प्रधानमंत्री ने खरगोन और धार में सभा कर चार संसदीय क्षेत्र पर फोकस किया।

धार में तो उन्होंने भोजशाला और मांडू का जिक्र कर स्थानीय कनेक्ट ऐसा बनाया कि 13 मई तक मोदी की राम-राम घर-घर तक पहुंच गई। खरगोन में आदिवासी मतदाताओं से-वारलूं छे और मां नर्मदा के माध्यम से जुड़े थे, वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की आदिवासी और आरक्षण की बात असरकारी नहीं रही।

छह माह पहले मालवा-निमाड़ में विधानसभा चुनाव के प्रदर्शन से भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को चिंता थी, इसलिए प्रधानमंत्री फरवरी में जब इलेक्शन मोड में आए तो उन्होंने सबसे पहले आदिवासी वोटरों को साधने के लिए झाबुआ में अपनी सभा की। हालांकि तब चुनावी कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ था।

मोदी ने इस जीत की आधारशिला रख दी थी। उसके बाद राहुल गांधी ने भी अपने वोट बैंक को बनाए रखने के लिए धार जिले के बदनावर व रतलाम में भारत जोड़ो अभियान के तहत बड़ी सभा की।

यहां पर अपने सभी कांग्रेसी विधायकों को एक जाजम पर बैठाया और जीत के लिए मंत्र भी दिया। इस तरह से दोनों ही राजनीतिक दल मालवा-निमाड़ के इन लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्यक्रम के पहले ही कमर कस चुके थे। आचार संहिता लागू हुई और चुनावी सरगर्मी में दोनों पार्टी को फिर इस क्षेत्र की याद आई। प्रधानमंत्री वैसे तो अप्रैल में ही धार आने वाले थे।

भाजपा ने समय की नजाकत को ध्यान में रखकर चुनाव के एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री की सभा करवाई। सात मई को धार और खरगोन में सभा हुई। इन सभा में मोदी ने राष्ट्रीय मुद्दों को जनता के सामने रखा लेकिन वे लोकल कनेक्ट पर ज्याद केंद्रित थे।

धार में डा. आंबेडकर का जिक्र करना नहीं भूले, वहीं धार में भोजशाला शब्द बोलकर ही वे भाजपा के लिए जीत के अंतर का बड़ा सेतु बना गए थे। निमाड़ में भी मां नर्मदा के माध्यम से स्थानीयता को स्पर्श किया, वहीं घर-घर तक मोदी की राम-राम पहुंचे लगी। 13 मई को यह राम-राम वोट में तब्दील हो गई और आज नतीजा सामने है।

आदिवासी और आरक्षण की बात को नकारा

राहुल गांधी ने खरगोन के सेगांव और आलीराजपुर के जोबट में सभा की। इन सभाओं में उन्होंने आदिवासी और आरक्षण के माध्यम से अपने वोट बैंक को बढ़ाने की जुगत लगाई थी। यह प्रयास सफल नहीं हो पाया। अंचल में आदिवासी और आरक्षण के मुद्दे को तव्वजो नहीं मिली।

Durg Seat End result 2024: दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल ने दर्ज की बड़ी जीत, चार लाख 38 हजार वोटों से कांग्रेस प्रत्‍याशी को हराया

वहीं विधानसभा क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण से 43308, भिलाई नगर से 35297, अहिवारा से 61524, साजा से 35337, बेमेतरा से 48698 और नवागढ़ से 37579 मतों के अंतर से भाजपा को जीत मिली है। वही दिसंबर महीने में हुए विधानसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र की दो सीट पाटन और भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को इन दोनों सीटों पर भी पराजय मिली।

दुर्ग संसदीय क्षेत्र में विधानसभावार मिले मत

विधानसभा विजय बघेल राजेंद्र साहू अंतर

पाटन 97607 72424 25183

दुर्ग ग्रामीण 101493 58185 43308

दुर्ग शहर 112444 41070 71374

भिलाई नगर 60760 33463 35297

वैशाली नगर 119095 45802 73293

अहिवारा 115356 53832 61524

साजा 107657 72320 35337

बेमेतरा 115077 66379 48698

नवागढ़ 107482 69903 37579

2023 के विधानसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस भाजपा को मिले वोट

विधानसभा का नाम भाजपा कांग्रेस अंतर विजयी

पाटन 75710 95438 19728 कांग्रेस

दुर्ग ग्रामीण 87175 70533 16642 भाजपा

दुर्ग शहर 96651 48376 48275 भाजपा

भिलाई नगर- 53141 54405 1264 कांग्रेस

वैशाली नगर 98272 58198 40074 भाजपा

अहिवारा 96717 71454 25263 भाजपा

साजा 101789 96593 5196 भाजपा

बेमेतरा 97731 88597 9134 भाजपा

नवागढ़ 101631 86454 15177 भाजपा

अपने ही वार्ड में हार गए राजेंद्र

कांग्रेस प्रत्यासी राजेंद्र साहू अपने ही वार्ड में पराजित हो गए । राजेंद्र साहू दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के मीलपारा वार्ड में रहते है। यहां बूथ क्रमांक 139 में भाजपा को 487 मत मिले हैं। जबकि कांग्रेस को 227 वोट मिला है। भाजपा प्रत्याशी यहां से 260 मतों के अंतर से चुनाव जीतने में सफल रहे। वहीं दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल के वार्ड क्रमांक-32 स्थित बूथ क्रमांक-120 में भाजपा को 647 मत मिला है। यहां भी भाजपा प्रत्याशी ने 173 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। अपने ही वार्ड से चुनाव हारने वाले राजेंद्र साहू को संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पराजय का सामना करना पड़ा है।

नोटा में पड़े 5617 मत

संसदीय क्षेत्र में कुल 25 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें कांग्रेस और भाजपा को छोड़कर अन्य प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए। नोटा में कुल 5617 मत पड़े हैं। जो 19 प्रत्याशियों को मिले मतों से अधिक है।

जीत पर भाजपा विधायकों ने कहा

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता,विश्वनीयता और केंद्र सरकार की जनकल्याणीकारी नीतियों का परिणाम है कि दुर्ग संसदीय क्षेत्र में भाजपा को इतनी बड़ी जीत मिली है। हर कार्यकर्ताओं के लिए संकट मोचन का काम करने वाले विजय बघेल पर जनता ने पुन: भरोसा जताया है। इस बड़ी जीत में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भी अपनी भूमिका निभाई है।

दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा, मोदी का गारंटी और विष्णुदेव के सुशासन से छत्तीसगढ़ में चहुमुखी विकास हो रहा है। इसी का परिणाम है कि जनता ने फिर से भाजपा सरकार बनाने को लेकर भरोसा जताया है और छत्तीसगढ़ में 10 लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों को जीत मिली है। विजय बघेल को प्रचंड मतों से जीत दिलाने में मतदाताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका रही है।

वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यप्रणाली और राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यों पर दुर्ग संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं ने एक बार फिर भरोसा जताया है। विजय बघेल को पुन: प्रत्याशी बनाए जाने के बाद संसदीय क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह रहा। पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत से संसदीय क्षेत्र में एक बार फिर बड़ी जीत मिली है।

कार्यकर्ता एवं जनता की जीत: विजय बघेल

नवनिर्वाचित सांसद विजय बघेल ने कहा कि यह जीत आम जनता एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है। भरी गर्मी में कार्यकर्ताओं ने प्रचार में अपनी सारी ताकत झोंक दी थी। यह उसी का परिणाम है कि दुर्ग में रिकार्ड जीत से कमल दोबारा खिला है। बघेल ने कहा कि केंद्र में भी भाजपा अपने सहयोगियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।

जनादेश स्वीकार- राजेंद्र साहू

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने कहा कि जनता ने जो जनादेश दिया है वह स्वीकार्य है। हमारे कायकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है। हर स्तर पर हमने काम किया है बावजूद सफलता नहीं मिल पाई यह अलग विषय है। इस पर मंथन किया जाएगा। राजेंद्र साहू ने कहा कि केंद्र में देश की जनता ने कांग्रेस को मौका दिया, भाजपा ने केवल विपक्ष को दबाने का प्रयास किया है।

IPL 2024: फाइनल में पहुंची KKR, पर हैदराबाद हारकर भी नहीं हुआ बाहर, फिर मिलेगा मौका, जानें किस टीम से होगा मैच?

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 (IPL 2024) का पहला क्वालीफायर मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स (SRH vs KKR) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में कोलकाता ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में एंट्री कर ली है. पहले बैटिंग करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर भी नहीं खेल सकी. उन्होंने शुरुआत के 4 विकेट काफी जल्दी गंवाए. केकेआर ने चेज करते हुए 160 रन का लक्ष्य बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया.

मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पूरे सीजन तबाही मचाने वाले ट्रेविस हेड ने 2 गेंद खेलकर 0 रन बनाए तो वहीं, अभिषेक ने 4 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 3 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की हालत इस मैच में काफी खराब थी. 6 ओवर तक उन्होंने अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. नीतिश रेड्डी और शाहबाज अहमद भी सस्ते में आउट हो गए. रेड्डी 10 गेंद में 9 तो वहीं, शाहबाज 1 गेंदों में 0 रन बनाकर आउट हो गए. टीम के लिए राहुल त्रिपाठी ने 55 रन बनाए. हेनरिक क्लासेन ने 32 तो वहीं, पैट कमिंस ने 30 रन की पारी खेली. इस तरह हैदराबाद ने 19.3 ओवर में 159 रन बनाए.

KKR vs SRH: सुहाना ख़ान का उछलना तो समझ में आता है पर अबराम को देखो, काव्या मारन के भी उड़े होश, रिएक्शन वायरल

अब चेज करने की बारी कोलकाता नाईट राइडर्स की आई. केकेआर की शुरुआत शानदार रही. ओपनिंग करने आए रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए 14 गेंदों में 23 रन की पारी खेली.  सुनील नरेन मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके. वेंकटेश अय्यर ने 51 रन की शानदार रन की पारी खेली तो वहीं, उनका साथ दे रहे कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 58 रन बनाए. हैदराबाद की गेंदबाजी मुकाबले में खराब रही. सिर्फ पैट कमिंस और टी नटराजन को 1-1 विकेट मिला.

कोलकाता नाईट राइडर्स ने इस जीत के साथ फाइनल में एंट्री कर ली है. हैदराबाद की टीम भले ही हार गई है लेकिन उन्हें एक और मौका मिलेगा. बुधवार 22 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स की टीम एलिमिनेटर मुकाबले में आमने-सामने होगी. जो इस मुकाबले में जीतेगी उनका सामना क्वालीफायर 2 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा. वहीं, हारने वाली टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो जाएगी. अब देखना होगा कि कौन सी टीम हैदराबाद के साथ भिड़ती है.

Tags: IPL 2024, Pat cummins, Shreyas iyer, SRH vs KKR

T20 World Cup: रोहित से ज्यादा द्रविड़ के लिए जरूरी है वर्ल्ड कप ट्रॉफी, एक जीत से जुड़ी कप्तान-कोच की किस्मत

नई दिल्ली. भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज आज बुधवार को करने जा रही है. भारतीय टीम का टूर्नामेंट में पहला मैच आयरलैंड से होना है. वही, आयरलैंड, जो वर्ल्ड कप में बड़े उलटफेर करने के लिए जाना जाता है. निश्चितरूप से भारतीय टीम शुरुआती मैच से ही सतर्कता और मजबूती के साथ उतरेगी. भारतीय टीम खिताब जीतने की दावेदार है और कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ चाहेंगे कि यह दावेदारी सच्चाई मे तब्दील हो. वजह कप्तान रोहित और कोच द्रविड़ दोनों के लिए ही यह आईसीसी ट्रॉफी जीतने का आखिरी मौका हो सकता है.

रोहित शर्मा 37 साल के हो चुके हैं. माना जा रहा है कि रोहित बतौर कप्तान आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. अगले वर्ल्ड कप में उनके खेलने के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन इतना तो तय है कि यदि वे अगला वर्ल्ड कप खेलते भी हैं तो कप्तान नहीं होंगे. यानी यह बतौर कप्तान आईसीसी ट्रॉफी जीतने का आखिरी मौका है.

टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के सदस्य थे रोहित
हालांकि, रोहित बतौर खिलाड़ी अपने करियर की शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे थे. भारतीय टीम ने 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इस विजेता टीम के सदस्य रोहित भी थे.

IND vs IRE T20 World Cup Updates: शिवम दुबे गेमचेंजर, प्लेइंग XI में लाने के लिए बड़ा फैसला ले सकती है टीम इंडिया

इसी तरह राहुल द्रविड़ के लिए भी यह आईसीसी ट्रॉफी जीतने का आखिरी मौका है. द्रविड़ ने बतौर खिलाड़ी 1999, 2003 का वर्ल्ड कप खेला. इसके बाद वर्ल्ड कप 2007 में वे बतौर कप्तान उतरे. लेकिन इन तीनों ही मौकों पर भारतीय टीम चैंपियन नहीं बन सकी.

रोहित का कार्यकाल वर्ल्ड कप तक ही
राहुल द्रविड़ के पास अब बतौर कोच आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका है. हालांकि, यह पहली बार भी नहीं है. भारतीय टीम राहुल द्रविड़ के कोच रहते वनडे विश्व कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताब से दूर रह गई थी. द्रविड़ का कार्यकाल मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो रहा है. ऐसे में द्रविड़ की कोशिश होगी भारत यह वर्ल्ड कप जरूर जीते ताकि बतौर खिलाड़ी ना सही, पर बतौर कोच तो उनके नाम एक आईसीसी ट्रॉफी रहे.

Tags: Icc T20 world cup, Rahul Dravid, Rohit sharma, T20 World Cup

Vivek Oberoi had an accident through the capturing of Yuvaa, Director mani ratnam obtained coronary heart assault on set | युवा की शूटिंग में हुआ था विवेक ऑबेरॉय का एक्सीडेंट: तुरंत अस्पताल लेकर गए अभिषेक-अजय, टूटा पैर देखकर मणि रत्मन को आ गया था हार्ट अटैक

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साल 2004 की फिल्म युवा में विवेक ऑबेरॉय, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन के साथ नजर आए थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विवेक ने बताया है कि फिल्म युवा की शूटिंग के दौरान उनका बाइक एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट में उनका पैर टूट गया था, जिसे देखते ही फिल्म के डायरेक्टर मणि रत्नम को हार्ट अटैक आ गया था।

हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू में विवेक ऑबेरॉय ने फिल्म युवा की शूटिंग का किस्सा शेयर किया है। उन्होंने कहा है, वो शाम एक परफेक्टली फन डे से एक भयानक मोटरसाइकिल एक्सीडेंट के बाद दर्द में बदल गई थी। एक्सीडेंट में मेरा पैर 3 जगह से टूट गया था। मुझे याद है कि मेरे बड़े भाई अजय देवगन और मेरे दोस्त अभिषेक बच्चन मुझे उठाकर हॉस्पिटल ले गए थे। पैर टूट गया था और खून हर तरफ बह रहा था।

आगे उन्होंने कहा, मुझे बाद में पता चला कि मणि अन्ना (डायरेक्टर मणि रत्नम) को मेरा एक्सीडेंट देखने के बाद हार्ट अटैक आ गया था। जब मैं और मणि रत्नम हॉस्पिटल में रिकवर हो रहे थे, तब अजय और अभिषेक मेरे साथ थे, वो मजाक करके मेरी उम्मीद बढ़ाते थे।

रिकवर होने में लगे थे 4 महीने

विवेक ऑबेरॉय ने बताया है कि एक्सीडेंट में पैर टूटने के बाद उन्हें रिकवर होने में करीब 4 महीने लगे थे। रिकवरी के बाद उन्होंने सेट पर लौटकर फना और अनजाना अनजानी गाने की शूटिंग की थी। जबकि उस समय उनके पैर की रिकवरी चल ही रही थी।

बताते चलें कि 21 मई 2004 को रिलीज हुई फिल्म युवा जबरदस्त हिट रही थी। फिल्म ने 50वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में 7 नॉमिनेशनल हासिल किए थे, जिसमें से 6 कैटेगरी में फिल्म ने अवॉर्ड जीते थे। फिल्म के लिए विवेक ऑबेरॉय को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का स्टारडस्ट अवॉर्ड मिला था।

खबरें और भी हैं…
Modi 3.0 LIVE: एक ही फ्लाइट में पटना से दिल्ली आ रहे नीतीश-तेजस्वी, JDU-TDS से समर्थन की चिट्ठी मिलने के बाद ही BJP करेगी सरकार बनाने का दावा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मोदी सरकार 2.0 को विदाई देंगी। इसके लिए भोज का आयोजन किया गया है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 05 Jun 2024 07:52:11 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 05 Jun 2024 09:37:47 AM (IST)

Modi 3.0 LIVE: एक ही फ्लाइट में पटना से दिल्ली आ रहे नीतीश-तेजस्वी, JDU-TDS से समर्थन की चिट्ठी मिलने के बाद ही BJP करेगी सरकार बनाने का दावा
2024 Lok Sabha Outcomes: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री शपथ लेने वाले देश के दूसरे नेता (पहले पं. जवाहरलाल नेहरू) बन जाएंगे।

HighLights

  1. 2024 Lok Sabha Outcomes: लोकसभा चुनाव 2024 में किसी दल को नहीं मिला पूर्ण बहुमत
  2. Modi 3.0 LIVE: एनडीए करेगा सरकार बनाने का दावा, किंग मेकर की भूमिका जदयू-टीडीएस
  3. Oath ceremony: 9 जून को हो सकता है मोदी सरकार का तीसरा शपथ ग्रहण

एजेंसी, नई दिल्ली (2024 Lok Sabha Outcomes)। लोकसभा चुनाव परिणाम आने बाद केंद्र में नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आज दिल्ली में मोदी कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी। इसके बाद पीएम आवास पर NDA घटक दलों की बैठक होगी, जिसमें नई सरकार के गठन में मंथन किया जाएगा।

एनडीए की बैठक में हिस्सा लेने के लिए नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और एकनाथ शिंदे समेत अन्य नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट में दिल्ली से पटना आ रहे हैं। साथ में चिराग पासवान भी होंगे। ये नेता 10.40 बजे रवाना होंगे।

भाजपा खेमे से खबर है कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से समर्थन की चिट्ठी मिलने के बाद ही भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।

Modi 3 0 LIVE: राष्ट्रपति देंगे सरकार को विदाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मोदी सरकार 2.0 को विदाई देंगी। इसके लिए भोज का आयोजन किया गया है।

बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। 241 सीट जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है। हालांकि वह लोकसभा की कुल 543 सीटों में से बहुमत के लायक 272 सीट से पीछे है।

naidunia_image

एनडीए के घटक दलों को मिला लिया जाए तो कुल संख्या 294 हो रही है। यानी बहुमत से 22 ज्यादा। वहीं विपक्ष दलों के गठबंधन आइएनडीआइए को 232 सीटें मिली हैं। वहां भी सरकार बनाने की संभावनाएं टटौली जा रही हैं। आइएनडीआइए गठबंधन के नेताओं का मानना है कि यदि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पाला बदल लेते हैं, तो मोदी को तीसरी बार पीएम बनने से रोका जा सकता है।