Maharashtra Politics: डिप्टी सीएम पद से इस्तीफे की पेशकश करने के बाद अब दिल्ली आ रहे देवेंद्र फडणवीस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनडीए (NDA 3.0) का नेता चुना जा चुका है। उन्होंने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 10:49:18 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 06 Jun 2024 02:10:41 PM (IST)

Maharashtra Politics: डिप्टी सीएम पद से इस्तीफे की पेशकश करने के बाद अब दिल्ली आ रहे देवेंद्र फडणवीस
Modi 3.0 LIVE Updates: मौजूदा सरकार का कार्यकाल 16 जून तक है। इससे पहले नई सरकार का गठन होना है।

HighLights

  1. NDA 3.0: 292 सीटों पर जीत के साथ ही एनडीए ने हासिल किया है बहुमत
  2. Modi 3.0: सर्वसम्मति से पीएम मोदी को चुना जा चुका है नेता
  3. Oath Ceremony: 8 जून को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण

एजेंसी, नई दिल्ली (Lok Sabha Election outcomes 2024)। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ताजा खबर है कि 18वीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के क्रम में आज मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू नवनिर्वाचित सांसदों की सूची लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इसके बाद ही राष्ट्रपति सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगी।

Maharashtra Politics: दिल्ली आ रहे देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र की राजनीति में भी हलचल तेज है। सभी धड़ों के नेता बैठक पर बैठक कर रहे हैं। ताजा खबर यह है कि भाजपा नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस शाम को दिल्ली आ रहे हैं। वे केंद्रीय नेतृत्व से मिलेंगे। फडणवीस ने महाराष्ट्र में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की है।

कौन बनेगा नेता प्रतिपक्ष

इस बार कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष बनने लायक संख्या हासिल कर ली है। साथ ही राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) बनाने की मांग भी उठने लगी है। इसका फैसला कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में किया जाएगा।

इस बारे में राहुल गांधी की ओर से कोई संकेत नहीं मिला है। वैसे यूपीए-2 के कार्यकाल में राहुल गांधी को मंत्रिमंडल में स्थान देने की मांग उठी थी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था। इस बार भी यदि राहुल गांधी जिम्मेदारी लेने से बचते हैं तो अखिलेश यादव को नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है।

बता दें, इससे पहले बुधवार को नई दिल्ली में मोदी मंत्रिमंडल की आखिरी कैबिनेट बैठक और फिर एनडीए घटक दलों की बैठक हुई। बैठक में नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से नेता चुने गए। इसके बाद पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन गए और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

naidunia_image

(नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज, जेपी नड्डा के घर पर बड़ी बैठक)

अब 7 जून को भाजपा और एनडीए संसदीय दल की बैठक होगी। इसके बाद एनडीए की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। इस बार केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है, जिसमें नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी की भूमिका अहम होने जा रही है।

NDA vs INDIA Bloc: नेताओं के बीच बैठकों का जारी, बयानबाजी तेज

इस बीच, एनडीए और आइएनडीआइए के नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी है। आइएनडीआइए ने तय किया है कि हालात पर नजर रखेंगे और अभी सरकार बनाने की कोशिश नहीं करेंगे। हालांकि आप नेता संजय सिंह ने गुरुवार को संकेत दिए कि विपक्षी अभी सरकार बनाने की कवायद में जुटा है। उन्होंने कहा, पर्दे के पीछे सभी पक्षों से सम्पर्क साधने की कोशिश की जा रही है, जिसके बारे में खुलकर नहीं बताया जा सकता है।

वीडियो: दिल्ली में आप नेता संजय सिंह और राघव चड्ढा ने शिव सेना यूबीटी के नेता संजय राउत से मुलाकात की।

Prabhas Vijay Stardom; Kattappa Sathyaraj | Bigger Than Life Roles | सत्यराज बोले- प्रभास को एक्सपेरिमेंट करने की आजादी नहीं: स्टारडम के चलते फैंस उन्हें लार्जर देन लाइफ रोल्स में ही देखना पसंद करते हैं

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

‘बाहुबली’ सीरीज में कटप्पा के किरदार में नजर आए साउथ के मशहूर एक्टर सत्यराज ने प्रभास को लेकर एक बयान दिया है।

एक्टर ने कहा कि प्रभास और विजय जैसे सुपरस्टार्स का स्टारडम इतना है कि वो अपने रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट नहीं कर सकते। उनके फैंस उन्हें लार्जर देन लाइफ रोल्स में ही देखना पसंद करते हैं।

सत्यराज को हिंदी बेल्ट में प्रभास स्टारर 'बाहुबली' में कटप्पा का किरदार निभाकर पहचान मिली थी।

सत्यराज को हिंदी बेल्ट में प्रभास स्टारर ‘बाहुबली’ में कटप्पा का किरदार निभाकर पहचान मिली थी।

‘वैराइटी रोल्स नहीं कर पाते सुपरस्टार्स’
ओटीटीप्ले से हुई एक बातचीत में सत्यराज ने बताया कि कैसे प्रभास और विजय जैसे सुपरस्टार्स की कमर्शियल सक्सेस ने उन्हें एक्सपेरिमेंट करने से रोक रखा है।

सत्यराज ने कहा कि कुछ एक्टर्स का मार्केट और बिजनेस इतना ज्यादा बढ़ गया है कि उनकी फिल्में अपने आप बड़ी हो जाती हैं। उनके प्रोजेक्ट्स दुनियाभर में रिलीज होते हैं और कई भाषाओं में डब किए जाते हैं। ऐसे में ये एक्टर्स वैराइटी के रोल्स नहीं कर पाते।

हालांकि, इससे पहले सत्यराज शाहरुख-दीपिका स्टारर 'चेन्नई एक्सप्रेस' में भी नजर आए थे।

हालांकि, इससे पहले सत्यराज शाहरुख-दीपिका स्टारर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में भी नजर आए थे।

थलापति अब रिस्क नहीं ले सकते: सत्यराज
सत्यराज ने आगे कहा, ‘थलापति विजय ने एक जमाने में ‘लव टुडे और ‘कधालुक्कु मरियाधई’ जैसी फिल्में की हैं। ये सभी सक्सेसफुल रहीं। इन फिल्मों में उन्होंने मिडिल क्लास पर्सन का रोल किया पर अब जब वो बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं वो इस तरह की फिल्में करने का रिस्क नहीं ले सकते।

प्रभास और थलापति विजय को साउथ में सुपरस्टार्स का दर्जा हासिल है।

प्रभास और थलापति विजय को साउथ में सुपरस्टार्स का दर्जा हासिल है।

‘प्रभास को लार्जर देन लाइफ रोल में ही देखना चाहती है पब्लिक’
इस तरह प्रभास ने भी एक दौर में काफी राेमांटिक फिल्में की हैं। पर ‘बाहुबली’ के बाद से लोग उन्हें सिर्फ लार्जर देन लाइफ रोल में ही देखना चाहते हैं। आज के दौर में इन सुपरस्टार्स की फिल्म पर बिजनेस डिपेंड होता है। ऐसे में ये भी रिस्क लेने से हिचकिचाते हैं।’

चर्चा है कि सत्यराज, सलमान की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' में विलेन का रोल करेंगे। इस तस्वीर में सलमान के अलावा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हैं। नीचे की तरफ बाएं फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और दाएं डायरेक्टर ए.आर मुरुगदास हैं।

चर्चा है कि सत्यराज, सलमान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ में विलेन का रोल करेंगे। इस तस्वीर में सलमान के अलावा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हैं। नीचे की तरफ बाएं फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और दाएं डायरेक्टर ए.आर मुरुगदास हैं।

सलमान की ‘सिकंदर’ में नजर आएंगे सत्यराज
वर्कफ्रंट पर सत्यराज इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वेपन’ के प्रमोशन पर बिजी हैं। इसमें वो सुपरह्यूमन के रोल में नजर आएंगे।

इसके अलावा वो रजनीकांत स्टारर ‘कुली’ में भी दिखाई देंगे। वहीं चर्चा है कि सत्यराज, सलमान खान की अगली फिल्म ‘सिंकदर’ में विलेन का रोल प्ले करेंगे।

खबरें और भी हैं…
Supreme Court docket: सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 370 से जुड़े फैसले की समीक्षा की मांग वाली याचिकाएं की खारिज, कही ये बात

अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसले लिया आर्टीकल की समीक्षा याचिकाएं को खारिज कर दिया जाएगा।

By Paras Pandey

Publish Date: Wed, 22 Might 2024 02:55:35 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 22 Might 2024 06:36:09 AM (IST)

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 370 से जुड़े फैसले की समीक्षा की मांग वाली याचिकाएं की खारिज, कही ये बात

एएनआई, दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा दव खेल दिया है। जिसमें उन्होंने संविधान के जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 से जुड़े अपने फैसले की समीक्षा की मांग करने वाली याचिकाओं को खारिज कर दी है।

आप को बता दें कि पहले सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के केंद्र सरकार के 2019 के फैसले की वैधता को बरकरार रखा था।

इस आर्टिकल के द्वारा जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान किया था

जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर पुनर्विचार की मांग हुई थी। इस दौरान देशभर से कई याचिकाएं दाखिल हुई थी।

naidunia_image

मौजूदा प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने चैंबर में याचिकाओं पर विचार किया और पुनर्विचार याचिकाओं को खुली अदालत में सूचीबद्ध करने के अनुरोध को खारिज कर दिया।

Chhapra Violence: JDU ने छपरा हिंसा के लिए RJD बताया जिम्मेदार, कहा- लालू चाहते हैं जंगलराज की वापसी

छपरा हिंसा पर बिहार में अब राजनीति शुरू हो गई है। जदयू ने छपरा हिंसा के लिए राजद को जिम्मेदार बताया है। जदयू के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि लालू परिवार बिहार में फिर से जंगल राज चाहता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 21 Might 2024 08:58:31 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 21 Might 2024 10:51:35 PM (IST)

Chhapra Violence: JDU ने छपरा हिंसा के लिए RJD बताया जिम्मेदार, कहा- लालू चाहते हैं जंगलराज की वापसी
छपरा हिंसा पर गरमाई राजनीति।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। छपरा हिंसा पर बिहार में अब राजनीति शुरू हो गई है। जदयू ने छपरा हिंसा के लिए राजद को जिम्मेदार बताया है। जदयू के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि लालू परिवार बिहार में फिर से जंगल राज चाहता है। उन्होंने कहा कि आखिर छपरा से राजद की प्रत्याशी व लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के साथ पार्टी नेता भोला यादव मतदान केंद्र क्यों जा रहे थे।

नीरज कुमार ने चुनाव आयोग की गाइड लाइन को बताते हुए कहा कि मतदान से एक दिन पहले लोकसभा क्षेत्र के वोटर न होने पर उस क्षेत्र को छोड़ना होता है। लालू प्रसाद यादव के राजनीतिक सिपहसालार भोला यादव लगातार छपरा में रोहिणी आचार्य के साथ मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रहे थे। यह किस हैसियत से ऐसा कर सकते हैं।

नीरज कुमार ने कहा कि छपरा हिंसा की बारीकी से जांच होनी चाहिए। लालू परिवार के हर एक सदस्य व पार्टी की तरफ से चुनाव का प्रबंधन संभाल रहे लोगों के मोबाइल नंबर के सीडीआर की जांच हो, जिससे यह पता लगाया जा सके कि आखिर इस साजिश के पीछे कौन है।

लालू परिवार बिहार में लाना चाहता है जंगलराज: उमेश सिंह

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को कहा कि राजद के पुरानी प्रवृत्ति है कि वह चुनाव को प्रभावित करने के लिए हिंसा का सहारा लेती है। छपरा में राजनैतिक हिंसा शर्मनाक है। लालू प्रसाद यादव का परिवार बिहार में वापस से जंगलराज को वापस लाने की कोशिश कर रहा है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Bhopal Information: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ में सहभागी बने सीएम मोहन यादव, छोटे तालाब पर किया श्रमदान

जल गंगा संरक्षण अभियान के तहत गुरुवार को प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में जल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सीएम मोहन यादव ने जलक्रीड़ा केंद्र पहुंचकर छोटे तालाब के स्वच्छता अभियान में योगदान दिया।

By Nai Dunia Information Community

Edited By: Nai Dunia Information Community

Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 11:50:14 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 06 Jun 2024 01:50:15 PM (IST)

भोपाल। प्रदेश में जल संरक्षण के लिए विशेष तौर पर ‘जल गंगा संरक्षण अभियान’ चलाया जा रहा है। गुरुवार को इस अभियान के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भोपाल में छोटे तालाब पर स्थित जलक्रीड़ा केंद्र पहुंचे और श्रमदान करते हुए आमजन को इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने तालाब के तट पर साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता में योगदान दिया।

जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से केवल नदियों नहीं, तालाबों के संरक्षण के लिए भी हम सब प्रयास करेंगे।#DrMohanYadav#CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/CIuiFp9oEt

— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) June 6, 2024

इस दौरान उनके साथ उनके साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, भोपाल के नवनिर्वाचित सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय समेत अनेक नेता व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए लोकसभा चुनाव परिणामों को लेकर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि मध्य प्रदेश में 29 के 29 कमल खिले हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि नई सरकार सबको साथ लेकर आगे बढ़ेगी।

गौरतलब है कि प्रदेश में नदियों, तालाबों समेत तमाम जल संरचनाओं के संरक्षण-संवर्धन के उद्देश्य से बुधवार को सीएम मोहन यादव ने बेतवा नदी के उद्गम स्थल झिरी बहेड़ा से जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया था। यह अभियान 16 जून तक चलेगा।

Shani Jayanti 2024 : जबलपुर में शनि जयंती पर शनि धाम तिलवारा घाट में महा अनुष्ठान

Shani Jayanti 2024 : राष्ट्र और जन कल्याण के लिए शनि देव महाराज की सामूहिक वैदिक आराधना।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 01:26:53 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 06 Jun 2024 01:26:53 PM (IST)

Shani Jayanti 2024 : जबलपुर में शनि जयंती पर शनि धाम तिलवारा घाट में महा अनुष्ठान

HighLights

  1. शनि देव को भगवान सूर्य और छाया के पुत्र हैं।
  2. न्याय के देवता मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजे हैं।
  3. शनि प्रकटोत्सव के शुभ अवसर पर धृति योग।

Shani Jayanti 2024 : हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनि जन्मोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 05 जून की शाम को 07 बजकर 54 मिनट से शुरू हुई। इसका समापन आज 6 जून को शाम 06 बजकर 07 मिनट पर होगा। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन श्री शनि प्रकटोत्सव मनाया जाता है।

naidunia_image

शनि देव को भगवान सूर्य और छाया के पुत्र हैं

शास्त्रों के अनुसार शनि देव को भगवान सूर्य और छाया के पुत्र हैं। इस तरह सनातन धर्म में शनि देव का खास महत्व है। इस वर्ष शनि प्रकटोत्सव के शुभ अवसर पर धृति योग बन रहा है इन दिनों न्याय के देवता शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजे हैं। उनके जन्मदिवस को हर साल शनि प्रकटोत्सव के तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है।

जातकों को विशेष फलों की प्राप्ति होती है

कहते हैं इस खास , दिन पर माँ नर्मदा में स्नान कर श्री शनि देव की विधि अनुसार पूजन करने से जातकों को विशेष फलों की प्राप्ति होती है। भक्तों के सारे कष्टों का निवारण और सकारात्मकता का संचार होता है। इतना ही नहीं, शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि की महादशा के बुरे प्रभाव से बचने श्रृद्धालुओं की लंबी कतारें शनि धाम तिलवारा घाट में लगी है।

प्राचीन मंदिर में श्री शनि प्रकटोत्सव की धूम

श्री शनिधाम तिलवारा घाट स्थित प्राचीन शनि देव मंदिर में श्री शनि प्रकटोत्सव महापर्व बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर वर्ष अनुसार इस वर्ष भी जबलपुर के सबसे प्राचीन नर्मदा तट पर स्थित शनि धाम तिलवारा घाट में शनि देव महाराज की जयंती के अवसर पर पं सतीश महाराज, पं अनिल मिश्रा ने बताया कि प्रातः ब्रम्ह मुहूर्त में अभिषेक पूजन, 8बजे से श्री राम चरित मानस पाठ बैठकी,महाभिषेक, श्रृंगार, महाआरती, 56भोग अर्पित किये । सायं 5 बजे से महाभिषेक, पुष्प श्रृंगार, और विशेष रूप से वृंदावन धाम से आये महाराज दिन भर ताजे 56 भोग बनाकर अर्पित करेंगे, हवन और महाआरती होगी, 7 जून को प्रात 8 बजे से श्रीराम चरित मानस विश्राम, सुंदर काण्ड पाठ हवन-यज्ञ

आरती प्रसाद वितरण होगा

पं सतीश महाराज ने बताया कि शनि जयंती पर विशेष रूप से सरसों तेल से बना हुआ महाभोग भक्त जनों को दिन भर अनवरत वितरित किया जा रहा है। महाभिषेक पूजन में सतीशजी महाराज, नितिन भाटिया, संजय तिवारी ,विध्येश भापकर,पं. अनिल मिश्रा, सोनू कुरारिया, शुभम तिवारी, हितेश पटेल, सिद्धांत विनायक, अखिलेश सोनी , गौरव सैनी, पट्टू उपरीते ,विवेक पाण्डेय, गणेश साहू ,उमेश विश्वकर्मा,आशीष विश्वकर्मा ,शिवा तिवारी ,विजय पटेल, अशोक साहू ,राजकुमार पटेल,मनीष साहू ,लक्ष्मण पटेल,ब्रजेश कुशवाह,विजय ठाकुर,योगेश सहानी , सचिन बुध्दोलिया ,प्रदीप साहू ,मनोज ठाकुर ,प्रहलाद बंसल,प्रवीण मज़ूमदार, शनि धाम भक्त मंडल तिलवारा घाट के कार्यकर्त्ताओं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त जनों की उपस्थिति रही।

टीम इंडिया का दर्द: रोहित खेल रहे थे शॉट, अचानक गेंद उछली और दे गई गहरी चोट, होना पड़ा रिटायर

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार शुरुआत की. गेंदबाजों ने आयरलैंड को 100 रन के भीतर रोका. इसके बाद बैटर्स ने 13वें ओवर में ही लक्ष्य फतह कर लिया. लेकिन भारतीय टीम के बेहतरीन प्रदर्शन की खुशी तब चिंता में बदल गई जब कप्तान रोहित शर्मा को चोट लगी. रोहित चोट लगने के बावजूद खेलते रहे. उन्होंने चोट के बाद भी कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन ज्यादा देर तक नहीं. कुछ देर बाद ही उन्हें दर्द के कारण रिटायर होना पड़ गया.

रोहित शर्मा को जिस गेंद पर लगी, वह ऐसी लाइन-लेंथ पर थी, जिसे वे अक्सर बाउंड्री के पार भेजते हैं. लेकिन इस बार रोहित गच्चा खा गए. दरअसल, मार्क एडेयर की यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पिच होने के बाद एंगल के साथ बाहर निकल रही थी. रोहित शर्मा इस गेंद के लिए पहले से ही तैयार थे. एडेयर ने जैसे ही गेंद फेंकी, वैसे ही रोहित ने खुद को शफल किया. वे अपना बायां पैर ऑफ स्टंप के बाहर ले गए और पुल शॉट लगाने की कोशिश की. लेकिन अनियमित उछाल वाली ड्रॉप-इन पिच ने धोखा दिया. गेंद उम्मीद से ज्यादा उछली और रोहित के दाईं बांह से जा टकराई.

चोटिल होने के बाद रोहित ने ‘ड्रॉप इन’ पिच पर उठाए सवाल, बोले- समझ में नहीं आता…

रोहित शर्मा को एकबारगी कुछ समझ नहीं आया. वे शॉट खेलने की कोशिश में पूरी तरह घूम गए. दूसरी ओर गेंद बांह से टकराकर पॉइंट पर खड़े फील्डर के हाथों में समा गई. गेंद बैट से काफी दूर थी लेकिन आयरलैंड ने अति उत्साह में रीव्यू ले लिया. थर्ड अंपायर ने रीव्यू देखने के बाद रोहित को नॉटआउट देकर आयरलैंड की उम्मीद पर पानी फेर दिया.

रोहित शर्मा को चोट लगी थी और इसका बदला उन्होंने अगली दो गेंदों पर ही ले लिया. भारतीय कप्तान ने जोशुआ लिटिल की अगली दो गेंदों पर छक्का लगाया. रोहित ने चोट लगने के बाद 11 गेंदें खेलीं और उन पर 22 रन बनाए. इसके बाद जब उनका निजी स्कोर 52 रन था और भारतीय टीम जीत के करीब पहुंच चुकी थी, तब वे रिटायर्ड हर्ट होकर पैवेलियन लौट गए. रोहित ने 37 गेंद की अपनी पारी में 3 छक्के और 4 चौके लगाए.

रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा, ‘यह मामूली चोट है. मैने टॉस के वक्त ही कहा था कि पता नहीं ये पिच कैसी होगी. नया मैदान है. नया वेन्यू है. मुझे लगता है कि पिच अभी जमी नहीं है और गेंदबाजों की काफी मदद कर रही थी.’

RR vs RCB Eliminator Dwell Steaming: कब और कहां होगा आरसीबी-राजस्थान के बीच एलिमिनेटर मुकाबला, देखें हेड टू हेड व संभावित प्लेइंग 11

RR vs RCB Eliminator Dwell Steaming: आरसीबी लीग स्टेज के दौरान सात मैच हारकर अंक तालिका में 10वें स्थान पर थीं। दूसरे हाफ में टीम ने दमदार वापसी करते हुए 14 अंकों और बेहतर नेट रन रेट की बदौलत अंतिम 4 में जगह पक्की कर ली।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 21 Could 2024 09:52:31 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 21 Could 2024 09:52:31 PM (IST)

RR vs RCB Eliminator Live Steaming: कब और कहां होगा आरसीबी-राजस्थान के बीच एलिमिनेटर मुकाबला, देखें हेड टू हेड व संभावित प्लेइंग 11
RR vs RCB Eliminator Dwell Steaming

HighLights

  1. राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच।
  2. बेंगलुरु ने छह मैच जीतकर बनाई प्लेऑफ में जगह।
  3. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला।

खेल डेस्क, इंदौर। RR vs RCB Eliminator Dwell Streaming: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी। संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान पिछले चार मैचों में हार झेलकर मैदान में उतरेगी। वहीं, फाफ डुप्लेसी की कप्तानी में बेंगलुरु ने लगातार 6 मैच जीतकर तूफान मचा दिया है। दोनों टीमें मैच को जीतकर क्वालिफायर-2 में जगह पक्की करना चाहेगी। हारने वाली टीम IPL से बाहर हो जाएगी।

आरसीबी लीग स्टेज के दौरान सात मैच हारकर अंक तालिका में 10वें स्थान पर थीं। दूसरे हाफ में टीम ने दमदार वापसी करते हुए 14 अंकों और बेहतर नेट रन रेट की बदौलत अंतिम 4 में जगह पक्की कर ली। वहीं, टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करने वाली राजस्थान रॉयल्स ने दूसरे हाफ में लय गंवा दी। आरआर के 14 मैचों में आठ जीत के साथ 17 अंक है। रॉयल्स का आखिरी लीग मैच बारिश के कारण धूल गया था।

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेडू टू हेड

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 31 मैच खेले गए हैं। इसमें आरसीबी ने 15 मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं, राजस्थान ने 13 मैच अपने नाम किए हैं। तीन मैचों का नतीजा नहीं निकला है।

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मैच कहां खेला जाएगा?

आरआर और आरसीबी के बीच एलिमिनेटर मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मैच कब खेला जाएगा?

दोनों टीमों के बीच एलमिनेटर मैच 22 मई को शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच का टेलीकास्ट किस चैनल पर होगा?

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर होगी।

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स

यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, अवेश खान, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर- नंद्रे बर्गर।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर- स्वप्निल सिंह।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Maharashtra Politics: गठबंधन सरकार बनाने की संभावनाओं पर संजय राउत ने कही यह बात

Sanjay Raut: संजय राउत ने कहा कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू सभी के दोस्त हैं। मुझे नहीं लगता कि वह दोनों देश के लोकतंत्र और संविधान को जिनसे खतरा है, उनके साथ जाएंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 05 Jun 2024 03:33:18 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 05 Jun 2024 03:34:48 PM (IST)

Maharashtra Politics: गठबंधन सरकार बनाने की संभावनाओं पर संजय राउत ने कही यह बात
संजय राउत (फाइल फोटो)

एएनआई, नई दिल्ली। Sanjay Raut: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम जारी होने के बाद सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। एक तरफ भाजपा सहयोगियों से बातचीत कर रही है। वहीं, आइएनडीआइए ने भी कोशिश तेज कर दी है। इस बीच महाराष्ट्र में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत का बयान समाने आया है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू सभी के दोस्त हैं। मुझे नहीं लगता कि वह दोनों देश के लोकतंत्र और संविधान को जिनसे खतरा है, उनके साथ जाएंगे।

भाजपा अस्थिर सरकार देना चाहती है

राउत ने कहा, ‘भाजपा के पास बहुमत नहीं है। वे 237-240 पर अटके हैं। मोदी जी और बीजेपी के पास बहुमत नहीं है। वे एक अस्थिर सरकार देना चाहते हैं।’ शिवसेना नेता ने कहा कि ऐसी सरकार चलाना मोदी जी का काम नहीं है। वह मोदी की सरकार, मोदी की गारंटी की बात करते थे। संजय राउत ने आगे कहा कि यदि वे सरकार बनाने की कोशिश करेंगे तो वह नहीं टिकेगा। हमारे पास जनादेश और संख्या हैं।

#WATCH | On possibilities of INDIA alliance forming govt, Shiv Sena (UBT) chief Sanjay Raut says, “…Ab Nitish Kumar aur Chandrababu sabhi ke dost hain…Mujhe nahi lagta hai ki Chandrababu and Nitish Kumar jaise log desh ke loktantra aur samvindhan ko jin logon se khatra hai unke… pic.twitter.com/5SMMNiYx6A

— ANI (@ANI) June 5, 2024

महाराष्ट्र को मिले नया मुख्यमंत्री

वहीं, शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषम अंधारे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस दोबारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। चंद्रशेखर बावनकुले ने हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी को विनोद तावड़े को नया सीएम बनाने के बारे में सोचना चाहिए।’

Sanjeeda Sheikh said- I really feel fortunate after getting divorce, Ex husband aamir ali react | संजीदा शेख बोलीं- तलाक लेकर खुशनसीब महसूस कर रही हूं: एक्स हसबैंड आमिर अली ने पलटवार किया, कहा- सरेआम गंदगी धोना मेरी क्लास नहीं है

53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी में वहीदा जान का रोल निभाने वालीं संजीदा शेख विवादों से घिरती नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पूर्व पति आमिर अली से तलाक पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि तलाक लेकर वो खुशनसीब महसूस कर रही हैं। हालांकि उनके इस बयान से विवाद शुरू हो गया है। उनके पूर्व पति आमिर अली ने कहा है कि वो सरेआम उन पर कीचड़ नहीं उछालना चाहते।

संजीदा ने कहा था- डिमोटिवेट करने वालों से दूर रहना बेहतर

हाल ही में Hautterly को दिए एक इंटरव्यू के दौरान संजीदा शेख ने कहा था, कुछ आदमी और कुछ पार्टनर्स ऐसे होते हैं जो आपको डिमोटिवेट करने की कोशिश करते हैं, वो आपसे कहते हैं कि तुम कुछ नहीं कर सकती। या वो आपसे कहते हैं कि तुम ये कर ही नहीं सकतीं। ऐसे में यही बेहतर है कि हम ऐसे लोगों से दूर रहें।

संजीदा शेख और आमिर अली ने 2012 में शादी की थी।

संजीदा शेख और आमिर अली ने 2012 में शादी की थी।

आगे एक्ट्रेस ने कहा था, रिलेशनशिप में एक समय ऐसा होता है जब आप खुश रहते हैं और फिर एक समय ऐसा आता है जब आप खुश नहीं रहते। ऐसे में आप जिंदगी के लिए कोई फैसला लेते हैं और मैंने भी वही किया, क्योंकि मैं खुद से प्यार करने लगी थी। मैंने खुद को प्रायोरिटी पर रखा और ये वाकई जरूरी है। मेरे साथ जो भी हुआ मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं। शायद मैं ये मानने लगी थी कि मैं सबसे ज्यादा डिप्रेस्ड लड़की हूं या मैं बहुत दुखी हूं। मैं सोचती थी कि मेरे साथ क्या हो रहा है, मेरी जिंदगी में क्या हो रहा है। लेकिन मैं अपने उस रूप के लिए भी खुश हूं। खुद को खुशकिस्मत मानती हूं।

संजीदा का ये बयान सामने आने के बाद आमिर अली ने भी इस पर जवाब दिया है। उन्होंने न्यूज 18 से बातचीत के दौरान कहा है, जो भी मैं या वो (संजीदा) कहते हैं वो हमेशा एक-दूसरे के बारे में नहीं होता है। हम करीब 5 सालों से साथ नहीं हैं। हो सकता है कि उस समय वो शायद किसी चीज से गुजरी हो। हमारी कहानी बहुत पुरानी है जो अब खत्म हो चुकी है। सिर्फ मैं जानता हूं कि अलग होते हुए मैं किस दौर से गुजरा हूं और मेरे साथ क्या हुआ है।

आगे आमिर अली ने कहा है, पब्लिक के सामने गंदगी धोना मेरी क्लास नहीं है। मैंने कभी किसी को नीचा नहीं दिखाया है न मैं ऐसा कभी करूंगा। खासकर उन लोगों के साथ जिनसे मेरा कभी रिश्ता रहा हो।

2021 में लिया था आमिर-संजीदा ने तलाक

बताते चलें कि आमिर अली और संजीदा शेख की पहली मुलाकात टीवी शो क्या दिल में है के सेट पर हुई थी। दोनों साथ काम करते हुए रिलेशनशिप में आए थे और दोनों ने 2012 में शादी की थी। साल 2018 में संजीदा शेख ने बेटी को जन्म दिया था। हालांकि 2020 में दोनों अलग हो गए थे। कपल ने 2021 में तलाक लिया था।