Lok Sabha Election Outcome 2024: कभी गठबंधन सरकार में बड़े मध्यस्थ होते थे कमल नाथ, इस बार हाशिए पर

राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी होने के साथ अच्छी छवि के कारण उन्होंने सरकार और संगठन में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 04:36:25 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 06 Jun 2024 05:15:03 PM (IST)

Lok Sabha Election Result 2024: कभी गठबंधन सरकार में बड़े मध्यस्थ होते थे कमल नाथ, इस बार हाशिए पर
राष्ट्रीय स्तर पर कमल नाथ की सक्रियता न के बराबर हो गई है। कभी कमल नाथ को इंदिरा गांधी को तीसरा बेटा कहा जाता था।

HighLights

  1. प्रतिष्ठापूर्ण लड़ाई में अपने गढ़ छिंदवाड़ा में बेटे नकुल नाथ की हार से लगा करारा झटका
  2. भाजपा में शामिल होने की अटकलों के चलते भी अलग-थलग पड़े
  3. माना जा रहा है कि इस कारण गांधी परिवार का उन पर भरोसा कम हुआ है।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया. भोपाल। देश में कांग्रेस की अगुवाई वाले यूपीए (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) की गठबंधन सरकार की जब भी बात आई तो दिग्गज नेता कमल नाथ की भूमिका बड़े मध्यस्थ की रहती थी। गांधी परिवार का करीबी होने के कारण कांग्रेस कमल नाथ को आगे करती और गठबंधन के दल भी उन पर भरोसा करते। इस बार कांग्रेस की अगुवाई वाला आइएनडीआइ गठबंधन बहुमत से 40 सीटों की दूरी पर है।

कांग्रेस के कई नेता इस बार बहुमत पाने वाले राजग (एनडीए) के अन्य दलों को अपने पाले में लाकर सरकार बनाने की आस लगाए हुए हैं लेकिन इस परिदृश्य में कमल नाथ कहीं नहीं हैं। इसके दो प्रमुख कारण हैं। पहला, बेहद प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में उनके बेटे नकुल नाथ चुनाव हार गए। दूसरा, लोकसभा चुनाव के पहले कमल नाथ के भाजपा में जाने की अटकलें थीं।

कम हुआ गांधी परिवार का भरोसा

माना जा रहा है कि इस कारण गांधी परिवार का उन पर भरोसा कम हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर कमल नाथ की सक्रियता न के बराबर हो गई है। कभी कमल नाथ को इंदिरा गांधी को तीसरा बेटा कहा जाता था। राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी होने के साथ अच्छी छवि के कारण उन्होंने सरकार और संगठन में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया।

केंद्र में कांग्रेस कमजोर हुई तो पार्टी ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले कमल नाथ को मध्य प्रदेश भेज दिया। कांग्रेस की जीत के बाद वह मुख्यमंत्री भी बने। हालांकि सरकार 15 महीने ही चल पाई। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद से गांधी परिवार ने कमल नाथ से दूरी बनानी शुरू कर दी।

इस बीच लोकसभा चुनाव के पहले कमल नाथ और उनके बेटे नकुल नाथ के भाजपा में जाने की अटकलों ने भी गांधी परिवार से उनकी दूरी बढ़ा दी। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से कांग्रेस में गुटबाजी थमी नहीं। सबसे ताकतवर माने जाने वाले कमल नाथ पार्टी में अकेले पड़ गए हैं।

छिंदवाड़ा की जनता ने विदाई दे दी है, मैं स्वीकार करता हूं

बुधवार को उन्होंने भावुक होकर कह भी दिया कि छिंदवाड़ा की जनता ने विदाई दी है और यह विदाई मैं स्वीकार करता हूं। राहुल गांधी से संबंध सहज नहीं दरअसल, मार्च, 2023 में राज्यसभा चुनाव के दौरान ही राहुल गांधी और कमल नाथ के बीच की खटास भी जगजाहिर हो गई। जो विधानसभा चुनाव हारने के बाद और बढ़ गई।

राहुल गांधी की नाराजगी के बाद कमल नाथ को हटाकर जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। वैसे भी, विधानसभा चुनाव हारने के बाद कमल नाथ का मन मध्य प्रदेश में नहीं लग रहा था। कांग्रेस में भी अलग-थलग पड़े कांग्रेस में भी इन दिनों कमल नाथ अलग-थलग पड़ गए हैं। जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो रहा था, तब कमल नाथ का नाम भी अध्यक्ष की दौड़ में आगे बढ़ाया गया था।

तब कमल नाथ ने यह सोचकर अपने कदम पीछे खींच लिए थे कि वह मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सरकार बना लेंगे तो पार्टी में ज्यादा ताकतवर हो जाएंगे लेकिन परिणाम कुछ और हुआ। कांग्रेस हार गई। अब लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।

Indore Information: जीएसटी पंजीयन से पहले होगा बिजली बिल का सत्यापन, एक जून से नई व्यवस्था

13 मई को अधिसूचना जारी कर स्टेट जीएसटी ने जीएसटी रजिस्ट्रेशन के आनलाइन फार्म आरईजी-वन के सरल क्रमांक 24 में उल्लेखित दस्तावेजों की सूची में संशोधन का आदेश जारी किया है।

बाबर को कोहली और रोहित से सीखने की जरूरत… IND-PAK ‘जंग’ में भारत का पलड़ा भारी, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने मान ली हार!
हाइलाइट्स

भारत बनाम पाकिस्तान मैच 9 जून को राशिद लतीफ ने बाबर को कोहली से सीखने की दी सलाह भारतीय टीम रविवार को टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से भिड़ेगी

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें 9 जून को टी20 विश्व कप में भिड़ेंगी. इस बहुप्रतिक्षित मुकाबले को लेकर भविष्यवाणी तेज हो गई है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ का कहना है कि इस मुकाबले में भारत जीत के प्रबल दावेदार के रूप में उतर रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि उसकी टीम पाकिस्तान से ज्यादा संतुलित है. लतीफ ने इसके साथ ही कहा कि न्यूयॉर्क में होने वाले इस बहुप्रतीक्षित मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पर दबाव रहेगा.

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ (Rashid Latif) ने पीटीआई वीडियो से कहा,‘हम सभी का ध्यान भारत (IND vs PAK) के खिलाफ 9 जून को होने वाले मैच पर है. बाबर आजम (Babar Azam) पर  विश्व कप (T20 World Cup) में अच्छे प्रदर्शन के बजाय भारत के खिलाफ होने वाले मैच के कारण दबाव में रहेगा. लेकिन उन्हें दबाव झेलना सीखना होगा. उन्हें विराट और रोहित से सीखना चाहिए. वे जानते हैं कि खेल को कैसे आगे बढ़ाया जाता है. बल्लेबाज के रूप में बाबर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल है लेकिन जहां तक कप्तानी का सवाल है तो उन्हें अभी काफी कुछ सीखने की जरूरत है.’

T20 World Cup: फायर है मैं… हार्दिक पंड्या की इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार वापसी, 3 विकेट लेकर इरफान के क्लब में मारी एंट्री

43 की उम्र में खेला पहला विश्व कप… टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सबसे ‘बुजुर्ग’ खिलाड़ी ने रचा इतिहास, बन बैठा सबसे ‘कंजूस’ गेंदबाज

‘कुलदीप यादव बल्लेबाजों के लिए बन सकता है सिरदर्द ‘
लतीफ ने कहा कि भारत के पास बहुत अच्छे स्पिनर हैं और वर्तमान फॉर्म को देखते हुए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम रविवार को होने वाले मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी. बकौल राशिद लतीफ,‘कुलदीप यादव एक ऐसा खिलाड़ी है अगर वह फिट रहता है तो पूरे विश्व कप में बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. वह भारत के लिए महत्वपूर्ण गेंदबाज है और उन्होंने अच्छी सफलताएं भी हासिल की हैं. वर्तमान फॉर्म को देखते हुए 9 जून को होने वाले मैच में भारत निश्चित तौर पर जीत के दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा.’

‘पाकिस्तान की तैयारी 2021 या 2022 की तरह नहीं’
लतीफ में इसके साथ ही कहा कि पाकिस्तान की तैयारी इस समय 2021 या 2022 जैसी नहीं है जब वह टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था. उन्होंने कहा,‘पाकिस्तान की टीम ने आईसीसी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन इस बार टीम उतनी तैयार नहीं दिख रही है जितनी 2021 और 2022 में थी. वनडे विश्व कप में हार के बाद टीम को काफी नुकसान हुआ तथा कप्तान और चयन समिति को बदल दिया गया. टीम नहीं जानती कि उसकी तरफ से पारी का आगाज कौन करेंगे. अभी तक उसने जिस खिलाड़ी को भी सलामी बल्लेबाज के रूप में आजमाया वह नाकाम रहा.’

Tags: Babar Azam, IND vs PAK, India Vs Pakistan, Rohit sharma

Monsoon Replace: तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून, उत्तर भारत के इन राज्यों में आज भी गर्मी दिखाएगी तेवर

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर पश्चिमी राज्यों के लिए रेड अलर्ट की स्थिति को अगले 5 दिनों के लिए बढ़ा दिया है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 22 Could 2024 07:41:00 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 22 Could 2024 07:41:23 AM (IST)

Monsoon Update: तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून, उत्तर भारत के इन राज्यों में आज भी गर्मी दिखाएगी तेवर
तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के आसपास के इलाकों में लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है। इससे किसानों और जनता को राहत मिली है।

HighLights

  1. दक्षिण भारत में मौसम में बदलाव हो रहा है।
  2. मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।
  3. केरल, तमिलनाडु जैसे राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो चुकी है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। उत्तर भारत में गर्मी के तेवर कम नहीं हो रहे हैं। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिमी राज्यों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में मौसम में बदलाव हो रहा है। मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और केरल, तमिलनाडु जैसे राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो चुकी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के आसपास के इलाकों में लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है। इससे किसानों और जनता को राहत मिली है।

#WATCH कांचीपुरम, तमिलनाडु: कांचीपुरम जिले के आसपास के इलाकों में लगातार बारिश से किसान और जनता को राहत मिली। (21.05) pic.twitter.com/T20WAlly4X

— ANI_HindiNews (@AHindinews) Could 21, 2024

दिल्ली-NCR में 5 दिन के लिए बढ़ाया रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर पश्चिमी राज्यों के लिए रेड अलर्ट की स्थिति को अगले 5 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। यहां फिलहाल तापमान में गिरावट की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तानी क्षेत्र में एक पश्चिम विक्षोभ की स्थिति निर्मित हो रही है, लेकिन उसका प्रभाव भारतीय भूभाग पर कितना होगा, यह स्पष्ट नहीं है। IMD के मुताबिक, आने वाले 5 दिनों तक पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी का सिलसिला जारी रह सकता है।

बंगाल की खाड़ी में बन सकता है कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र बनने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि कम दबाव के क्षेत्र के उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने के कारण 24 मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में आकर एक चक्रवात बन सकता है। इस कारण 25 मई तक बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने मछुआरों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Election 2024: अयोध्या में भाजपा पर कैसे भारी पड़ गई सपा, लल्लू सिंह की हार के ये हैं कारण

22 जनवरी के इस एतिहासिक दिन अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ। 2024 में भी अयोध्या से भाजपा के लल्लू सिंह ही चुनाव जीतेंगे, लेकिन वह सपा के अवधेश प्रसाद से चुनाव हार गए। उनकी इस हार ने देशभर के लोगों को चौंका दिया। उनके चुनाव हारने के कई कारण सामने आए हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 05:07:58 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 06 Jun 2024 05:07:58 PM (IST)

Election 2024: अयोध्या में भाजपा पर कैसे भारी पड़ गई सपा, लल्लू सिंह की हार के ये हैं कारण
अयोध्या हारने के कारण।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। 22 जनवरी के इस एतिहासिक दिन अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ। इस दिन अयोध्या की हर गली में यह नारे लग रहे थे कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। इस नारे का यह मतलब निकाला जा रहा था कि 2024 में भी अयोध्या से भाजपा के लल्लू सिंह ही चुनाव जीतेंगे, लेकिन वह सपा के अवधेश प्रसाद से चुनाव हार गए। उनकी इस हार ने देशभर के लोगों को चौंका दिया। उनके चुनाव हारने के कई कारण सामने आए हैं।

Fireplace breaks out in 109-year-old temple in Gulmarg, Bollywood well-known Jai Jai Shiv Shankar track shoot right here | गुलमर्ग के 109 साल पुराने मंदिर में आग: यहीं फिल्माया गया था राजेश खन्ना का गाना ‘जय-जय शिव शंकर’, 23 साल तक मुस्लिम शख्स ने की देखभाल

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में एक पहाड़ी पर मौजूद 109 साल पुराना शिव मंदिर पूरी तरह आग से जल गया। इसमें कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हुई थी। राजेश खन्ना-मुमताज का गाना ‘जय जय शिवशंकर’ यहीं फिल्माया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग बुधवार (5 जून) की सुबह लगी,थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मंदिर पूरी तरह से जल चुका था।

पुजारी ने कहा- शॉर्ट सर्किट से लगी आग
पुलिस के अनुसार, मंदिर में आग लगने से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग के कारणों का अब तक पता नहीं लग पाया है। मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम शर्मा के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंदिर में आग 3 से 5 घंटे तक लगी रही।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंदिर में आग 3 से 5 घंटे तक लगी रही।

23 साल तक मुस्लिम शख्स ने की मंदिर की देखभाल
90 के दशक में राज्य से कश्मीरी पंडितों के पलायन के बाद बारामुल्ला जिले के गुलाम मोहम्मद शेख ने 23 सालों तक इस मंदिर की देखभाल की थी। उन्हें सब प्यार से पंडितजी बुलाते थे। मोहम्मद शेख को मंदिर की देखरेख करने के लिए धर्मार्थ ट्रस्ट से मंथली सैलरी मिलती थी।

पहले उन्हें चौकीदार के तौर पर मंदिर की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन बाद में उन्होंने पूजा-पाठ, रीति-रिवाज सीख लिए और मुख्य पुजारी की गैरहाजिरी में पूजा-पाठ भी करते थे।

2021 में गुलाम मोहम्मद रिटायर हो गए थे। नवंबर 2023 से पुरुषोत्तम शर्मा मंदिर के मुख्य पुजारी के तौर पर काम कर रहे हैं।

देखिए आग के बाद तबाह हुए मंदिर की तस्वीरें:

मंदिर का ऊपरी हिस्सा आग से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ, क्योंकि ये लकड़ी का बना हुआ था।

मंदिर का ऊपरी हिस्सा आग से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ, क्योंकि ये लकड़ी का बना हुआ था।

पुजारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।

पुजारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।

इस मंदिर में हुई कई फिल्मों की शूटिंग
इस मंदिर में कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हुई थी। 1974 में आई राजेश खन्ना-मुमताज की फिल्म ‘आपकी कसम’ का गाना ‘जय जय शिवशंकर’ भी यहीं फिल्माया गया था।

इसके अलावा फिल्म ‘रोटी’, ‘अंदाज’ और ‘कश्मीर की कली’ जैसी फिल्मों की शूटिंग भी इस मंदिर में की जा चुकी है।

'जय जय शिव शंकर' गाने की शूटिंग इसी शिव मंदिर में हुई थी।

‘जय जय शिव शंकर’ गाने की शूटिंग इसी शिव मंदिर में हुई थी।

उमर अब्दुल्ला ने जताया अफसोस
कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंदिर जलने की घटना पर अफसोस जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘गुलमर्ग के फेमस शिव मंदिर में आग लगने की खबर सुनकर बेहद बुरा लगा। उम्मीद करता हूं कि प्रशासन जल्द से जल्द आग लगने के कारणों का पता लगाकर मंदिर को दोबारा बनाएगा, क्योंकि ये मंदिर धार्मिक के साथ-साथ पर्यटन के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है।’

आग लगने से पहले मंदिर कुछ ऐसा दिखाई देता था।

आग लगने से पहले मंदिर कुछ ऐसा दिखाई देता था।

2021 में सेना ने इस मंदिर का रेनोवेशन करवाया था।

2021 में सेना ने इस मंदिर का रेनोवेशन करवाया था।

ये मंदिर गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में स्थित है जिसे देखने के लिए पर्यटक आते हैं।

ये मंदिर गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में स्थित है जिसे देखने के लिए पर्यटक आते हैं।

1915 में बनाया गया था मंदिर
भगवान शिव के इस मंदिर को जम्मू-कश्मीर के अंतिम डोगरा शासक महाराज हरि सिंह की रानी मोहिनी बाई सिसोदिया ने साल 1915 में बनवाया था। यही कारण है कि इसे मोहिनेश्वर शिवालय और रानी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

Maharashtra Politics: डिप्टी सीएम पद से इस्तीफे की पेशकश करने के बाद अब दिल्ली आ रहे देवेंद्र फडणवीस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनडीए (NDA 3.0) का नेता चुना जा चुका है। उन्होंने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 10:49:18 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 06 Jun 2024 02:10:41 PM (IST)

Maharashtra Politics: डिप्टी सीएम पद से इस्तीफे की पेशकश करने के बाद अब दिल्ली आ रहे देवेंद्र फडणवीस
Modi 3.0 LIVE Updates: मौजूदा सरकार का कार्यकाल 16 जून तक है। इससे पहले नई सरकार का गठन होना है।

HighLights

  1. NDA 3.0: 292 सीटों पर जीत के साथ ही एनडीए ने हासिल किया है बहुमत
  2. Modi 3.0: सर्वसम्मति से पीएम मोदी को चुना जा चुका है नेता
  3. Oath Ceremony: 8 जून को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण

एजेंसी, नई दिल्ली (Lok Sabha Election outcomes 2024)। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ताजा खबर है कि 18वीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के क्रम में आज मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू नवनिर्वाचित सांसदों की सूची लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इसके बाद ही राष्ट्रपति सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगी।

Maharashtra Politics: दिल्ली आ रहे देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र की राजनीति में भी हलचल तेज है। सभी धड़ों के नेता बैठक पर बैठक कर रहे हैं। ताजा खबर यह है कि भाजपा नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस शाम को दिल्ली आ रहे हैं। वे केंद्रीय नेतृत्व से मिलेंगे। फडणवीस ने महाराष्ट्र में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की है।

कौन बनेगा नेता प्रतिपक्ष

इस बार कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष बनने लायक संख्या हासिल कर ली है। साथ ही राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) बनाने की मांग भी उठने लगी है। इसका फैसला कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में किया जाएगा।

इस बारे में राहुल गांधी की ओर से कोई संकेत नहीं मिला है। वैसे यूपीए-2 के कार्यकाल में राहुल गांधी को मंत्रिमंडल में स्थान देने की मांग उठी थी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था। इस बार भी यदि राहुल गांधी जिम्मेदारी लेने से बचते हैं तो अखिलेश यादव को नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है।

बता दें, इससे पहले बुधवार को नई दिल्ली में मोदी मंत्रिमंडल की आखिरी कैबिनेट बैठक और फिर एनडीए घटक दलों की बैठक हुई। बैठक में नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से नेता चुने गए। इसके बाद पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन गए और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

naidunia_image

(नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज, जेपी नड्डा के घर पर बड़ी बैठक)

अब 7 जून को भाजपा और एनडीए संसदीय दल की बैठक होगी। इसके बाद एनडीए की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। इस बार केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है, जिसमें नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी की भूमिका अहम होने जा रही है।

NDA vs INDIA Bloc: नेताओं के बीच बैठकों का जारी, बयानबाजी तेज

इस बीच, एनडीए और आइएनडीआइए के नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी है। आइएनडीआइए ने तय किया है कि हालात पर नजर रखेंगे और अभी सरकार बनाने की कोशिश नहीं करेंगे। हालांकि आप नेता संजय सिंह ने गुरुवार को संकेत दिए कि विपक्षी अभी सरकार बनाने की कवायद में जुटा है। उन्होंने कहा, पर्दे के पीछे सभी पक्षों से सम्पर्क साधने की कोशिश की जा रही है, जिसके बारे में खुलकर नहीं बताया जा सकता है।

वीडियो: दिल्ली में आप नेता संजय सिंह और राघव चड्ढा ने शिव सेना यूबीटी के नेता संजय राउत से मुलाकात की।

Satna Information : नगर निगम के सब इंजीनियर राजेश गुप्ता को 11,000 रिश्‍वत लेते रीवा लोकायुक्त ने दबोचा

Satna Information : जिला पंचायत की एमडीएम सेल में पदस्थ राजेश गुप्ता की पत्नी राखी गुप्ता ड्यूटी छोड़कर सर्किट हाउस पहुंचींं।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 01:16:09 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 06 Jun 2024 03:10:45 PM (IST)

HighLights

  1. 22000 रुपये शिकायतकर्ता दे चुका है।
  2. राजेश गुप्ता को लेकर जोन कार्यालय से निकला गया है।
  3. इमाम खान की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।

Satna Information : नई दुनिया प्रतिनिधि, सतना। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत प्रीकास्ट के जरिए नाली की ढलाई के काम का मूल्यांकन करने की एवज में उप यंत्री राजेश गुप्ता को लोकायुक्त पुलिस ने 11,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद उप यंत्री राजेश गुप्ता को जमानत पर छोड़ दिया गया है। जिला पंचायत की एमडीएम सेल में पदस्थ राजेश गुप्ता की पत्नी राखी गुप्ता ड्यूटी छोड़कर सर्किट हाउस पहुंचींं।

अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना में लिया

लोकायुक्त एसपी गोपाल धाकड़ ने बताया कि 6 जून की दोपहर इमाम खान पिता स्वर्गीय शेर खान निवासी वार्ड क्रमांक 28 जवाहर नगर थाना सिटी कोतवाली तहसील रघुराज नगर जिला सतना के शिकायत के आधार पर राजेश गुप्ता, उप यंत्री, जोनल अधिकारी जोन क्रमांक -2 नगर पालिका निगम सतना को 11,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए नगर निगम सतना कार्यालय में पकड़ा गया है। उप यंत्री राजेश गुप्ता के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है।

क्या था मामला

शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि, शिकायतकर्ता द्वारा नगर पालिका निगम में प्रिकास्ट कार्य (नाली ढकने का कार्य) किया गया था जिसका मूल्यांकन करने के 33000 रुपये की मांग कर रहा था जिसमें से 22000 रुपये शिकायतकर्ता दे चुका है। गुरुवार के दिन दोपहर आरोपी राजेश गुप्ता को 11,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया। उक्त कार्रवाई राजेश खेड़े उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में की गई है।

Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी पर बनने जा रहे हैं बेहद शुभ संयोग, प्राप्त होगा कई गुना फल

ज्योतिषियों के मुताबिक, विनायक चतुर्थी पर कई शुभ योग बन रहे हैं। इनमें दुर्लभ ध्रुव योग भी शामिल है

By Ekta Sharma

Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 02:35:17 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 06 Jun 2024 02:35:17 PM (IST)

Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी पर बनने जा रहे हैं बेहद शुभ संयोग, प्राप्त होगा कई गुना फल
कब मनाई जाएगी विनायक चतुर्थी?

HighLights

  1. भगवान गणेश सभी प्रकार के कष्टों को दूर करते हैं।
  2. सच्चे मन से बप्पा की पूजा करने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
  3. विनायक चतुर्थी पर पुष्य नक्षत्र का संयोग भी बनने जा रहा है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Vinayak Chaturthi 2024: इस बार विनायक चतुर्थी 10 जून को मनाई जाने वाली है। यह पर्व हर माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसके अलावा विशेष कार्यों में सफलता पाने के लिए व्रत भी रखा जाता है।

भगवान गणेश सभी प्रकार के कष्टों को दूर करते हैं। ऐसे में विनायक चतुर्थी पर सच्चे मन से बप्पा की पूजा करने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। ज्योतिषियों के मुताबिक, विनायक चतुर्थी पर कई शुभ योग बन रहे हैं। इनमें दुर्लभ ध्रुव योग भी शामिल है। इन योगों में भगवान गणेश की पूजा करने से कई गुना फल प्राप्त होता है।

विनायक चतुर्थी 2024 तिथि

ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 9 जून को दोपहर 3.44 बजे होगी और इसकी समाप्ति 10 जून को शाम 4.14 बजे होगी। वहीं, इस दिन चंद्र दर्शन का समय 02 घंटे 47 मिनट रहेगा। चंद्रास्त का समय रात 10:54 बजे है। आप शुभ मुहूर्त देखकर भगवान गणेश की पूजा कर सकते हैं।

ध्रुव योग

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर ध्रुव योग बन रहा है। यह योग शाम 4 बजकर 48 मिनट तक है। ध्रुव योग को ज्योतिषी शुभ मानते हैं। इस योग में भगवान गणेश की पूजा करने से बहुत लाभ मिलता है।

सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग

इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग भी बन रहा है। दोनों योग सुबह 5.23 बजे से बन रहे हैं। ये योग रात 9 बजकर 40 मिनट पर समाप्त होंगे।

पुष्य नक्षत्र संयोग

विनायक चतुर्थी पर पुष्य नक्षत्र का संयोग भी बनने जा रहा है। इस योग में भगवान गणेश की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

IND vs PAK: 3 पाकिस्तानी बैटर, जो T20 वर्ल्ड कप में कर सकते हैं भारत की हालत खराब, 1 तो शतक ठोककर छीन चुका ट्रॉफी

नई दिल्‍ली. भारत और पाकिस्‍तान (India vs Pakistan) के बीच वर्ल्‍ड कप 2024 में जंग 9 जून को होनी है. न्‍यूयॉर्क में होने वाले इस मैच का इंतजार हर क्रिकेट फैन को है. साल 2021 के टी20 वर्ल्‍ड कप में विराट एंड कंपनी को हरा चुकी बाबर आजम की सेना के साथ अब रोहित शर्मा के धुरंधरों की चुनौती है. पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी भारतीय टीम का काम बिगाड़ सकते हैं. आइए जानते हैं 3 ऐसे बैटर के बारे में जिनसे भारतीय टीम को सावधान रहने की जरूरत होगी.

फखर जमां के इंटरनेशनल करियर की शुरुआत मार्च 2017 में हुई, जब उन्‍होंने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहला टी20 मैच खेला. फखर ने वनडे में डेब्‍यू 7 जून 2017 को किया. इसके 10 दिन बाद ही वह पाकिस्‍तान के सुपर स्‍टार बन गए. इसकी वजह थी चैंपियंस ट्रॉफी. 18 जून 2017 को टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्‍तान ने भारत को 180 रन से हरा दिया था. फखर जमां ने भारत के खिलाफ मैच में 106 गेंदों में 114 रन ठोके थे. उनके आखिरी 5 टी20 इनिंग्स पर नजर डालें तो उन्होंने इन सभी को मिलाकर कुल 152 रन बनाए हैं.

रोहित शर्मा ने पूरी की फिफ्टी, खुशी से झूम उठी ऋतिका सजदेह, रिएक्शन वायरल, देखें वीडियो

मोहम्मद रिजवान का बल्ला भी भारत के खिलाफ बोलता है. टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का विजयरथ पाकिस्तान ने 2021 में रोक दिया. बाबर-आजम की कप्तानी में पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत मिली थी. यह विश्व कप में भारत पर किसी टीम की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी है. मोहम्मद रिजवान ने इस मैच में 79 की पारी खेली थी. ऐसे में इस बार भी भारतीय टीम को सावधान रहना होगा. आखिरी 5 टी20 मुकाबले में उनके बल्ले से कुल 155 रन निकले हैं.

बाबर आजम का बल्ला भी भारत के खिलाफ बोलता है. बाबर ने भी भारत को साल 2021 में 10 विकेट से हराने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने 52 गेंदों में कुल 68 रन की पारी खेली थी. बाबर आजम शानदार फॉर्म में भी हैं. ऐसे में वे टीम इंडिया के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. पिछले 5 टी20 मुकाबलों को मिलाकर वे 200 रन बना चुके हैं.

Tags: Babar Azam, India Vs Pakistan, Mohammad Rizwan, T20 World Cup