‘कोहली को दो…’ बाउंड्री पर खेड़े थे विराट, तभी जोर-जोर से चिल्‍लाने लगे फैन्‍स, रोहित के सामने रखी ये डिमांड
हाइलाइट्स

विराट कोहली मैच में रोहित के साथ ओपनिंग करने आए.विराट कोहली बैट से मैच में ज्‍यादा योगदान नहीं दे पाए. विराट कोहली को मैच देखने पहुंचे फैन्‍स ने अजीब डिमांड रख दी.

नई दिल्‍ली. आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली भले ही बैट से कमाल दिखा पाने में फेल हो गए लेकिन इसके बावजूद भी वो चर्चा में है. टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के मुकाबले में विराट आयरलैंड के खिलाफ महज एक रन ही बना पाए. इस वक्‍त सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें फैन्‍स ने कप्‍तान रोहित शर्मा के सामने विराट कोहली को लेकर एक बड़ी डिमांड रख दी. मैच देखने स्‍टेडियम पहुंचे फैन्‍स चीख-चीख कर कहने लगे कि कोहली को बॉलिंग दो.

जिस वक्‍त भारतीय फैन्‍स कोहली को बॉलिंग दो नारे लगा रहे थे तब विराट बाउंड्री के पास ही खड़े हुए थे. हालांकि विराट ने फैन्‍स की इस डिमांड पर कोई रिएक्‍शन नहीं दिया. विराट कोहली कई मौकों पर टी20 में भारत के लिए बॉलिंग कर चुके हैं. विराट शौकिया तौर पर बॉलिंग में अपना हाथ आजमा चुके हैं. विराट कोहली अब तक खेले 118 टी20 अंतरराष्‍ट्रीय में 13 बार गेंदबाजी कर चुके हैं. इस दौरान उनके नाम चार विकेट भी हैं. 292 वनडे मैचों की 50 पारियों में भी विराट ने बॉलिंग की. इस दौरान उन्‍होंने 680 रन लुटाकर पांच विकेट निकाले. विराट कोहली सीधे हाथ से मीडियम फार्स्‍ट गेंदबाजी करते हैं.

यह भी पढ़ें:- रोहित भूल कर भी इन 5 पाक क्रिकेटर्स को हल्‍के में लेने की नहीं करेंगे गलती, पहले भी खा चुके हैं धोखा

Nitish Kumar: नीतीश कुमार की MODI 3.0 में स्थिति मजबूत, चिराग पासवान और मांझी को क्या देगी BJP

लोकसभा के परिणामों में भाजपा को पूर्ण बहुमत ना मिलने से मोदी 3.0 की स्थिति बदल गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘किंग मेकर’ बनकर सामने आए हैं, जिससे उनकी एनडीए की सरकार में स्थिति मजबूत हो गई है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मोदी सरकार में जदयू कोटे से तीन मंत्री हो सकते हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 10:33:57 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 06 Jun 2024 10:33:57 PM (IST)

Nitish Kumar: नीतीश कुमार की MODI 3.0 में स्थिति मजबूत, चिराग पासवान और मांझी को क्या देगी BJP
मोदी कैबिनेट में जदयू का दबदबा।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। लोकसभा के परिणामों में भाजपा को पूर्ण बहुमत ना मिलने से मोदी 3.0 की स्थिति बदल गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘किंग मेकर’ बनकर सामने आए हैं, जिससे उनकी एनडीए की सरकार में स्थिति मजबूत हो गई है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मोदी सरकार में जदयू कोटे से तीन मंत्री हो सकते हैं।

नीतीश कुमार के बाद 5 सीटें जीतने वाले एलजेपी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और हम के मुखिया जीतन राम मांझी को भाजपा क्या देगी यह देखने वाली बात होगी।

चिराग-मांझी बन सकते हैं मंत्री

चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद दिया जा सकता है। चिराग पासवान का इस चुनाव में 100 फीसद का स्टाइक रेट है। बिहार में उन्होंने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा था और वह सभी सीटें जीते हैं, इसलिए उनका दावा ज्यादा मजबूत है। मांझी को भी केंद्र में पद मिल सकता है।

कल दिल्ली में जदयू की बैठक

नीतीश कुमार दिल्ली स्थिति आवास पर जदयू संसदीय दल की बैठक सुबह 9.30 बजे करेंगे। इस दौरान वह जदयू के सभी नव निर्वाचित सांसदों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान बैठक में राज्यसभा सांसद व पार्टी के सभी वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

जदयू की बैठक में यह फैसला होगा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा बनेगी। इस बैठक के होते ही 2 घंटे बाद एनडीए की भी बैठक होगी, जिसका हिस्सा नीतीश कुमार बनेंगे।

Ranbir Kapoor reached Sanjay Leela Bhansali’s workplace, Sara Ali Khan and Shanaya Kapoor had been troubled by the solar | सेलेब्स स्पॉटेड: संजय लीला भंसाली के ऑफिस पहुंचे रणबीर कपूर, धूप से परेशान हुईं सारा अली खान और शनाया कपूर

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रणबीर कपूर आज यानी गुरुवार को संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुए। रणबीर, भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे। इसमें आलिया और रणबीर एक साथ दिखाई देंगे। ये एक मॉडर्न लव स्टोरी होने वाली है। दोनों के साथ विक्की कौशल भी अहम रोल में दिखेंगे। इसके अलावा रणबीर इन दिनों फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

रणबीर के अलावा सारा अली खान और शनाया कपूर भी जिम के बाहर स्पॉट हुईं। दोनों एंटीग्रेविटी जिम के बाहर नजर आईं। बाहर निकलते ही उन्होंने फैंस के साथ फोटो क्लिक करवाया। शनाया और सारा दोनों ही धूप से परेशान थीं। सारा धूप से बचते हुए दौड़कर कार में बैठती दिखीं। सारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो इस साल अब तक ‘मर्डर मुबारक’ और ‘ए वतन मेरे वतन’ जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। सारा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। बता दें, संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘बेधड़क’ से डेब्यू करने वाली हैं। एक्टिंग से पहले शनाया, अपनी कजिन सिस्टर जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम कर चुकी हैं।

संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर रणबीर कपूर।

संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर रणबीर कपूर।

फैंस के साथ फोटो क्लिक करवाती सारा अली खान।

फैंस के साथ फोटो क्लिक करवाती सारा अली खान।

पैपराजी से बात करती दिखीं शनाया कपूर।

पैपराजी से बात करती दिखीं शनाया कपूर।

घर देखने पहुंचीं अलाया एफ।

घर देखने पहुंचीं अलाया एफ।

खबरें और भी हैं…
MP Information: आबकारी विभाग के 25 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी लोकायुक्त जांच के घेरे में, विभाग से मांगी जानकारी

पुलिस की ओर से आबकारी विभाग से उस दौरान अलग-अलग जिलों में पदस्थ रहे अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई थी, जो कि विभाग ने मई में पुलिस को सौंप दी है। अब इन अधिकारियों के बयान लिए जाएंगे।

By Paras Pandey

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 10:37:09 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 06 Jun 2024 10:37:09 PM (IST)

HighLights

  1. शराब कंपनी के यहां छापे से मिले दस्तावेजों के आधार पर विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त ने शुरू की जांच
  2. दर्ज हो सकती है एफआईआ
  3. पदस्थापना उस दौरान बैतूल में थी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। शराब कंपनी मेसर्स शिवहरे ग्रुप के यहां 10 वर्ष पहले आयकर छापे से मिले दस्तावेजों के आधार पर विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त ने भी जांच शुरू कर दी है। इस जांच की जद में कुछ आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, अन्य अधिकारी-कर्मचारी सहित 25 से अधिक लोग आ रहे हैं।

पुलिस की ओर से आबकारी विभाग से उस दौरान अलग-अलग जिलों में पदस्थ रहे अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई थी, जो कि विभाग ने मई में पुलिस को सौंप दी है। अब इन अधिकारियों के बयान लिए जाएंगे। इसके बाद इनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया जा सकता है।

naidunia_image

बता दें कि आयकर विभाग ने शराब कंपनी से जुड़े विभिन्न स्थानों पर यह छापेमारी 10 वर्ष पहले की थी।लोकायुक्त पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आयकर विभाग से जो दस्तावेज मिले हैं उनमें कुछ अधिकारियों का पूरा नाम भी नहीं लिखा। जिनका पूरा नाम लिखा है तो पदनाम नहीं है। बांगड़े साहब, शर्मा जी, विश्वकर्मा साहब, पाण्डेय साहब लिखा है।

ऐसे में जांच उलझ रही थी। इस कारण इनका पूरा नाम, पदनाम, पदस्थापना स्थल और मोबाइल नंबर मांगे थे। बताया रहा है कि इस तरह के उपनाम वालों की पदस्थापना उस दौरान बैतूल में थी।

आबकारी आयुक्त की भी जानकारी मांगी

विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त ने 28 फरवरी 2013 से तीन मई 2013 के दौरान आबकारी आयुक्त के पद पर पदस्थ अधिकारी की भी जानकारी मांगी थी। इसके अतिरिक्त अलग-अलग समय डीईओ ग्वालियर, 16 दिसंबर 2015 को राज्य उड़नदस्ता में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी की जानकारी मांगी गई थी।

सभी जिलों के जिला आबकारी अधिकारियों ने अपने-अपने यहां अलग-अलग समय पदस्थ रहे अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी भेज दी है। पूरे मामले की जांच लोकायुक्त विशेष पुलिस स्थापना ग्वालियर द्वारा की जा रही है।

Jaspur Information : आंधी तूफान से ठप बिजली आपूर्ति बहाल करने विद्युत विभाग ने झोंकी ताकत

Jaspur Information : जिले में बुधवार को आये तेज आंधी तूफान ने जनहित सेवाओ में महत्वपूर्ण विद्युत व्यवस्था को कुछ देर के लिए ठप्प कर दिया था। हवा के वेग से बिजली के खंभे सहित वितरण तंत्र में ब्रेक-डाउन का गहरा असर हुआ था। इस व्यवधान को दूर करने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी पूरी ताकत झोक डाली ।

By RAVINDRA KUMAR THAWAIT

Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 10:26:30 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 06 Jun 2024 10:26:30 PM (IST)

Jaspur News : आंधी तूफान से ठप बिजली आपूर्ति बहाल करने विद्युत विभाग ने झोंकी ताकत

नईदुनिया न्यूज,जशपुरनगर: जिले में बुधवार को आये तेज आंधी तूफान ने जनहित सेवाओ में महत्वपूर्ण विद्युत व्यवस्था को कुछ देर के लिए ठप्प कर दिया था। हवा के वेग से बिजली के खंभे सहित वितरण तंत्र में ब्रेक-डाउन का गहरा असर हुआ था। इस व्यवधान को दूर करने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी पूरी ताकत झोक डाली जिससे विषम परिस्थिति में भी रात को विद्युत व्यवस्था बहाल हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा जनहित के सेवाओं में पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ काम करने के निर्देश है, जिसके परिपालन में विद्युत कंपनियों के अध्यक्ष पी. दयानंद तथा प्रबंध निदेशक पारेषण एवं वितरण, राजेश कुमार शुक्ला ने मैदानी अमले को सजगता एवं तत्परता से काम करने की विशेष हिदायतें दी है।

जशपुर जिले में 5 जून को तेज आंधी तूफान के कारण 33 के.व्ही. के 03 फीडर तथा 11 केव्ही के 24 फीडर ब्रेकडाउन हो गए थे। विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा 33 के.व्ही. के तीनों ठप्प हो गए फीडरों के ब्रेकडाउन को ठीक कर विद्युत व्यवस्था दुरूस्त कर दिया गया। 11 के.व्ही. के 24 में से 19 फीडरों को रात में चालू कर दिया गया तथा हवा के वेग से कई जगहों पर पेड खंभो एवं तारों में गिर जाने से खंभे एवं तार टूट गए, जिस कारण शेष 05 फीडरों को रात हो जाने से चालू नहीं किया जा सका। शेष 05 फीडरों को अगले सुबह ठीक कर विद्युत व्यवस्था का संचालन सूचारू रूप से कर दिया गया। इसी प्रकार कुनकुरी, जशपुर एवं पत्थलगांव में ट्रांसफार्मर डी.ओ. उड़ने की 24 तथा फ्यूज ऑफ कॉल की 42 शिकायतें प्राप्त हुई जिसका निराकरण कर दिया गया। जशपुर जिले के कुनकुरी में इस बार आंधी तूफान का केन्द्र बना हुआ है। 02 एवं 03 जून 2024 को भी तेज आंधी तूफान और गरज चमक के साथ बारिश हुई थी, जिससे विद्युत पारेषण एवं वितरण के तंत्र खुले में रहने के कारण प्रभावित हुए थे, जिसे विद्युत अमले के द्वारा सुधार कर सुचारू रूप पुनः संचालन कर दिया गया।

मौसम के प्रभाव को देखते हुए जशपुर जिले में विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने मुख्य अभियंता, अम्बिकापुर एवं अधीक्षण अभियंता, अम्बिकापुर के द्वारा बगीचा, कुनकुरी, तपकरा, नारायणपुर एवं फरसाबहार का दौरा किया तथा स्थिति को देखते हुए मुख्य अभियंता, अम्बिकापुर के द्वारा 05 सहायक अभियंताओं की 04 जून से 08 जून तक अस्थाई रूप से आपातस्थिति के प्रबंधन हेतु ड्यूटी लगाई गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश उर्जा सचिव तथा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनियों के अध्यक्ष श्री पीवदयानंद द्वारा लगातार मुख्यालय स्तर पर मॉनीटरिंग की जा रही है। विद्युत कंपनी द्वारा भी जनता से अपील है कि आपदा से निपटने तथा विद्युत आपूर्ति सामान्य करने में विद्युत कर्मियों को सहयोग प्रदान करें। बिजली के करंट से जनहानी बचाने के लिए ऑटोमेटिक ट्रिपिंग की व्यवस्था भी होती है, इसलिए ऐसे समय में विद्युत उपभोक्ताओं का धैर्य ही सुधार कार्य करने वालों का संबल होता है।

VIDEO: डेल स्टेन कौन है? खूंखार बॉलर को अमेरिकन सीखा रहे गेंदबाजी, लोग बोले- अब कोहली को कवर ड्राइव मारना सिखाएंगे
हाइलाइट्स

डेल स्टेन इस समय अमेरिका में हैं स्टेन को अमेरिका में गेंदबाजी का गुर सिखाया जा रहा है

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन इन दिनों अमेरिका में हैं, जहां टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन हो रहा है. स्टेन कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं. विश्व के खूंखार गेंदबाजों में से एक स्टेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिकी टीम का एक स्टाफ उन्हें गेंदबाजी का गुर सिखाते हुए नजर आ रहा है. इस दौरान स्टेन का जो रिएक्शन है, वो देखने लायक है. लोग इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि अब अमेरिकन विराट कोहली को कवर ड्राइव मारना सिखाएंगे.

कमेंट्री करते करते डेल स्टेन (Dale Steyn) नेट्स में पहुंच जाते हैं. जहां यूएसए स्टाफ का एक सदस्य उन्हें गेंदबाजी करना सीखा रहा है. डेल स्टेन उस शख्स की बात को ध्यान से सुनते हैं. और फिर उसके बताए के मुताबिक गेंद को नेट्स में फेंकते हैं. वीडियो को दखेकर ऐसा लग रहा है कि शायद उस शख्स को यह नहीं मालूम कि वह किसे गेंदबाजी करना सीखा रहा है. लोगों में यह चर्चा का विषय बन गया है कि अमेरिकन शख्स को पता ही नहीं कि डेल स्टेन कौन है? स्टेन ने इसका लाइव वीडियो किया.

T20 World Cup 2024: डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास, फिंच भी छूट गए पीछे, ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने

शुक्र है कि रोहित या पंत को गंभीर चोट नहीं लगी… न्यूयॉर्क की खतरनाक पिच पर मचा बवाल, ICC चुप क्यों है?

कंगना रनौत से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई बदतमीजी, CISF की महिला गार्ड ने मार दिया थप्पड़

मंडी सीट से भाजपा की सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला गार्ड ने बदतमीजी कर दी है। कंगना के किसान आंदोलन के दौरान दिए गए बयान से आहत सीआईएसएफ की गार्ड ने थप्पड़ मार दिया।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 05:58:45 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 06 Jun 2024 06:43:26 PM (IST)

सीआईएसफ गार्ड पर कंगना को थप्पड़ मारने का आरोप।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मंडी सीट से भाजपा की सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला गार्ड ने बदतमीजी कर दी है। कंगना के किसान आंदोलन के दौरान दिए गए बयान से आहत सीआईएसएफ की गार्ड ने थप्पड़ मार दिया।

कंगना ने बताया पूरा मामला…

बीजेपी नेता कंगना रनौत ने कहा कि मुझे मीडिया के साथ-साथ मेरे शुभचिंतकों की ओर से भी बहुत सारे फोन आ रहे हैं। सबसे पहले, मैं सुरक्षित हूं, मैं बिल्कुल ठीक हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक घटना हुई। मैं सुरक्षा जांच के बाद बाहर आई। इसी दौरान दूसरे केबिन से एक सीआईएसएफ सुरक्षा कर्मचारी मेरे पास आई। उसने मेरे चेहरे पर मारा। मैंने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उसने मुझे गाली देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि वह किसानों के विरोध का समर्थन करती है। मैं सुरक्षित हूं लेकिन मैं पंजाब में बढ़ रहे आतंकवाद और उग्रवाद को लेकर चिंतित हूं।

#WATCH | BJP chief Kangana Ranaut says “I get a number of cellphone calls, from the media in addition to my well-wishers. Initially, I’m secure, I’m completely positive. The incident that occurred at this time at Chandigarh airport was through the safety examine. As quickly as I got here out after… https://t.co/jLSK5gAYTc pic.twitter.com/lBTzy2J7rW

— ANI (@ANI) June 6, 2024

किसान आंदोलन पर कंगना के बयान से थी आहत

एएनआई के अनुसार भाजपा नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल ने कहा कि उन्होंने बयान दिया था कि किसान 100 रुपये के लिए वहां बैठे हैं। क्या वह वहां जाकर बैठेंगी? जब उन्होंने यह बयान दिया तो मेरी मां वहां बैठकर विरोध कर रही थीं।

मंडी से दिल्ली जा रही थीं कंगना

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मंडी से लोकसभा की सदस्य चुनी गई हैं। वह मंडी से दिल्ली जाने के लिए निकली थीं। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंड पर तस्वीर शेयर कर दी थी। उन्होंने कार में बैठी हुई तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया था कि संसद के लिए जा रही हूं। मंडी की सांसद।

Delhi Poltics: AAP ने कांग्रेस से बनाई दूरी, कहा- दिल्ली विधानसभा चुनाव में नहीं होगा गठबंधन

इंडिया गठबंधन के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यह शुरू से ही स्पष्ट है कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था। हमने लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ा, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में, देश में कोई गठबंधन नहीं है। हम दिल्ली की जनता के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 07:47:34 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 06 Jun 2024 07:47:34 PM (IST)

Delhi Poltics: AAP ने कांग्रेस से बनाई दूरी, कहा- दिल्ली विधानसभा चुनाव में नहीं होगा गठबंधन
आप का कांग्रेस से गठबंधन पर जवाब।

एएनआई, नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यह शुरू से ही स्पष्ट है कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था। हमने लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ा, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में, देश में कोई गठबंधन नहीं है। हम दिल्ली की जनता के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

#WATCH | On being requested about preventing Vidhan Sabha elections with the INDIA alliance, Delhi Minister Gopal Rai says, “It’s clear from the start that the INDIA alliance was fashioned for the Lok Sabha Elections. We fought Lok Sabha elections collectively however in Delhi Vidhan Sabha… pic.twitter.com/FwgfvonUJ0

— ANI (@ANI) June 6, 2024

BJP Kangana Ranaut Slap Controversy | Chandigarh Airport Video | कंगना को CISF जवान ने थप्पड़ मारा: आरोपी बोली- इसने बोला था किसान आंदोलन में महिलाएं ₹100 लेकर बैठती हैं, वहां मेरी मां भी थी

चंडीगढ़कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

कंगना रनोट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात CISF की महिला जवान ने थप्पड़ मारा है। कंगना को थप्पड़ मारने वाली जवान का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है। मामले में कुलविंदर का बयान सामने आ चुका है, वो कंगना के किसान आंदोलन पर दिए गए बयान से आहत थी। वहीं कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि महिला ने उन्हें थप्पड़ मारने के साथ गाली भी दी है। महिला जवान को सस्पेंड कर दिया गया है।

कंगना रनोट चुनाव जीतने के बाद भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट UK707 से दिल्ली के लिए निकल रही थीं, तभी सिक्योरिटी चेक के दौरान महिला ने कंगना को थप्पड़ मार दिया। कंगना ने मामले की शिकायत कर महिला जवान को नौकरी से हटाने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

कुलविंदर कौर एयरपोर्ट पर चिल्लाती नजर आई।

कुलविंदर कौर एयरपोर्ट पर चिल्लाती नजर आई।

किसान आंदोलन के दौरान कंगना के दिए स्टेटमेंट से नाराज थी महिला जवान
ये घटना गुरुवार दोपहर साढ़े 3 बजे की है। कंगना रनोट एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक से निकल रही थीं, तभी महिला जवान के साथ उनकी बहस हो गई। कंगना रनोट ने इस मामले में शिकायत भी दर्ज कराई है। कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF की जवान उनके किसान आंदोलन में दिए गए बयान से आहत थी। मामले में महिला जवान को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं कंगना भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं।

कंगना को हिट करने के बाद कुलविंदर कौर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो कह रही है- ‘कंगना ने कहा था कि 100-100 रुपए की खातिर लोग किसान आंदोलन में बैठ रहे है। जब उसने यह बयान दिया तो मेरी मां भी वहां बैठी थी।’

कंगना बोलीं- महिला जवान ने मुझे गालियां दीं

कंगना रनोट ने घटना के बाद एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं सेफ हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मेरे साथ हादसा हो गया। एयरपोर्ट पर एक महिला जवान ने मुझे गालियां देनी शुरू कर दीं। उसने बताया कि वो किसान आंदोलन की सपोर्टर है। उसने साइड से आकर मुझे चेहरे पर हिट कर दिया। मैं तो सुरक्षित हूं, लेकिन मेरी चिंता पंजाब में बढ़ रहे उग्रवाद और आतंकवाद को लेकर है। इसे कैसे भी करके हैंडल करना पड़ेगा।’

कंगना ने दिल्ली पहुंचते ही घटना की जानकारी वीडियो के जरिए दी।

कंगना ने दिल्ली पहुंचते ही घटना की जानकारी वीडियो के जरिए दी।

हरियाणा CM ने दिए जांच के आदेश

कंगना को थप्पड़ पड़ने के मामले में हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने कहा है, ‘आरोपी के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी गई है, फिलहाल जांच चल रही है। जो भी हुआ वो गलत था।’

आंदोलनकारियों की तुलना खालिस्तानी’ आतंकियों से की थी
कंगना रनोट ने किसान आंदोलन के दौरान कई बयान दिए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर आंदोलनकारियों की तुलना खालिस्तानी आतंकियों से की थी। उन्होंने लिखा था- ‘खालिस्तानी आतंकवादी आज सरकार पर दबाव बना रहे हैं, लेकिन हमें एक महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नहीं भूलना चाहिए। इंदिरा गांधी ने इन्हें अपनी जूती के नीचे कुचल दिया था। भले उन्होंने इस देश को कितनी भी पीड़ा दी हो, लेकिन उन्होंने अपनी जान की कीमत पर इन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया, लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए। उनकी मृत्यु के दशकों बाद भी आज भी उनके नाम से कांपते हैं, इनको वैसा ही गुरू चाहिए।’

कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर कई ट्वीट किए थे। इसकी वजह से उनकी पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ सोशल मीडिया पर तीखी बहस भी हो गई थी। शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने कंगना के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था।

DSP एयरपोर्ट बोले- गलत व्यवहार की सूचना मिली, CISF जांच कर रही
इस मामले में DSP एयरपोर्ट कुलजिंदर सिंह ने बताया कि उनके पास अभी थप्पड़ मारने की शिकायत नहीं आई है, मगर CISF की एक महिला जवान ने कंगना रनोट के साथ गलत व्यवहार किया है, इसकी सूचना मिली है। इस मामले में अभी CISF जांच कर रही है। जो महिला कर्मचारी है, उससे पूछताछ की जा रही है। यह मामला किसान आंदोलन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जब इस मामले में कोई शिकायत आएगी तो इस पर कार्रवाई की जाएगी।

थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर को सम्मानित कर सकती है किसान मजदूर संघर्ष कमेटी
रिपोर्ट्स हैं कि कंगना रनोट को एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वाली महिला कुलविंदर कौर को किसान मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। कुलविंदर कौर का भाई इस कमेटी में संगठन सेक्रेटरी है।

मां को गले लगाकर घर से निकली थीं कंगना
कंगना रनोट आज यानी गुरुवार की सुबह ही अपनी मां का आशीर्वाद लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थीं। निकलने से पहले कंगना ने तीन फोटो शेयर की थीं।

अपनी मां को गले लगातीं कंगना रनोट।

अपनी मां को गले लगातीं कंगना रनोट।

कंगना रनोट इस लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव में उतरी थीं। एक्ट्रेस के सामने कांग्रेस पार्टी के नेता विक्रमादित्य सिंह थे। कंगना ने उन्हें 74,755 वोटों से हराया है।

खबरें और भी हैं…
Gold-Silver Worth 6 June: सोना के भाव में तेजी, चांदी की कीमत में आया 2 हजार रुपए का उछाल, पढ़ें ताजा रेट

भारतीय सर्राफा बाजार में 6 जून 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। अब सोने की कीमत 72857 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 5 जून 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 871 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 04:02:56 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 06 Jun 2024 04:03:55 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Worth At present: भारतीय सर्राफा बाजार में 6 जून 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। अब सोने की कीमत 72857 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 5 जून 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 871 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है। चांदी के भाव में 90643 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 5 जून से 2113 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 5 जून की शाम को 999 शुद्धता वाले 23 कैरेट सोने की कीमत 71986 रुपये थी। 6 जून को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 72857 रुपये हो गई है। 5 जून की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 88530 रुपये थी। 6 जून को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 90643 रुपये हो गई है।

6 जून को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 72565 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 66737 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 54643 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42621 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।