रायपुर मेडिकल कालेज में 580 अंकों में मिल सकता है प्रवेश, जल्द आएगी काउंसिलिंग की तिथि

इस बार प्रदेश के सरकारी मेडिकल कालेजों में एबीबीएस की सीट नहीं बढ़ेगी, पिछली बार की तरह ही 1460 सीटों में प्रवेश दिए जाएंगे।

By Manish Mishra

Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 12:54:26 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 07 Jun 2024 12:54:26 PM (IST)

HighLights

  1. नीट के नतीजे के बाद काउंसिलिंग की तैयारी
  2. प्रदेश के 22 हजार से ज्यादा हुए हैं क्वालिफाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) यूजी के जारी हो गया है। एमबीबीएस, बीडीएस समेत अन्य कोर्स में प्रवेश के लिए छात्रों को काउंसिलिंग तिथि का इंतजार है। एनमएसी की ओर से कामन काउंसिलिंग का नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं हुआ है। नीट परिणाम आने की संभावित तिथि 14 जून थी,लेकिन एनटीए ने 10 दिन पहले चार जून को ही परिणाम घोषित कर दिए।

इस वजह से काउंसिलिंग की तिथि निर्धारित नहीं हो पाई है। उम्मीद है कि जल्द ही काउंसिलिंग की तिथि आएगी। पिछले वर्ष जुलाई में काउंसिलिंग शुरू हुई थी। इस बार मेडिकल कालेजों में प्रवेश को लेकर छात्रों में कड़ी स्पर्धा है। पिछले वर्ष अंतिम राउंड में 530 अंक वाले अभ्यर्थी को अनारक्षित वर्ग में रायपुर मेडिकल कालेज में प्रवेश मिल गया था, लेकिन इस बार उम्मीद नहीं है। जानकारों ने बताया कि इस बार बहुत ज्यादा कटआफ जाएगा।

जिस तरह से छात्रों को अंक मिले हैं, उसके मुताबिक 580 अंक हासिल करने वाले छात्रों को ही रायपुर मेडिकल कालेज में प्रवेश मिल सकता है। इससे ज्यादा भी कटआफ जा सकता है। इस बार प्रदेश के सरकारी मेडिकल कालेजों में एबीबीएस की सीट नहीं बढ़ेगी, पिछली बार की तरह ही 1460 सीटों में प्रवेश दिए जाएंगे।

हालांकि, निजी कालेज में सौ सीटें बढ़ने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 10 शासकीय और तीन निजी मेडिकल कालेज हैं। रायपुर का नेहरू मेडिकल कालेज प्रदेश में सबसे पुराना कालेज है। प्रदेश के लिहाज से नीट में अच्छा रैंक पाने वाले छात्रों की पहली पसंद यही कालेज है।

इसके बाद बिलासपुर मेडिकल कालेज, राजनांदगांव, रायगढ़, दुर्ग, जगदलपुर समेत अन् कालेजों में छात्र आवेदन करते हैं। गौरतलब है कि इस बार पांच मई को नीट यूजी परीक्षा हुई थी। इसमें प्रदेश के 43873 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 22344 छात्र क्वालिफाई हुए हैं।

एमबीबीएस, बीडीएस, आयुर्वेद व अन्य की 3040 सीटें

छत्तीसगढ़ में 13 मेडिकल कालेज हैं। इनमें एमबीबीएस की 1910 सीटें हैं। इनमें से 1460 शासकीय और 450 निजी कालेजों की सीटें हैं। इसी तरह आयुर्वेद के तीन कालेज हैं। इनमें दो शासकीय और एक निजी है। सभी यूजी की कुल 430 सीटें हैं। इसी तरह बीएनवायएस और होम्योपैथी के यूजी में 50-50 सीटें मौजूद हैं। इसके साथ ही राज्य में एक शासकीय और पांच निजी डेंटल कालेज हैं। इनमें बीडीएस की 600 सीटें हैं।एमबीबीएस में 15 प्रतिशत सीटें आल इंडिया कोटे के लिए आरक्षित रहती है।

सोनिया गांधी से दिल्‍ली में मिले कांग्रेस नेता कमल नाथ, बोले- मौजूदा हालात पर हुई चर्चा

कमल नाथ से पूछा गया कि क्या वह एन चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से बात करेंगे तो इस पर उन्‍होंने कहा, कि मैं उनसे बात नहीं करूंगा।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 12:37:59 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 07 Jun 2024 12:45:58 PM (IST)

सोनिया गांधी से दिल्‍ली में मिले कांग्रेस नेता कमल नाथ, बोले- मौजूदा हालात पर हुई चर्चा
मीडिया से बातचीत करते कमल नाथ

HighLights

  1. कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की
  2. कमल नाथ के अनुसार मध्य प्रदेश और देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई
  3. कमल नाथ बोले- बीजेपी सोचती है कि नीतीश और नायडू घर बैठ जाएंगे पर ऐसा नहीं होने वाला

दिल्ली, भोपाल। मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास 10 जनपथ पर मुलाकात कर चर्चा की।

#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता कमलनाथ कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ से रवाना हुए।

कमलनाथ ने कहा, “हमने मध्य प्रदेश और देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। क्या हो रहा है और क्या होना चाहिए, हमने उस सब पर चर्चा की। हम देख रहे हैं कि चंद्रबाबू नायडू… pic.twitter.com/A3XrfHKdYM

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2024

मुलाकात के बाद कमल नाथ ने कहा कि हमने मध्य प्रदेश और देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। क्या हो रहा है और क्या होना चाहिए, हमने उस सब पर चर्चा की। हम देख रहे हैं कि चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार क्या करते हैं?

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह एन चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से बात करेंगे तो इस पर कमलनाथ ने कहा, कि मैं उनसे बात नहीं करूंगा। बीजेपी उनसे बात कर रही है।

उन्‍होंने कहा कि अगर बीजेपी सोचती है कि नीतीश और नायडू घर बैठ जाएंगे, तो ऐसा नहीं होने वाला है। यह मोदी सरकार नहीं है, यह एनडीए सरकार है। ये सभी एनडीए में एक साथ हैं, एनडीए में सबकी अपनी-अपनी हिस्सेदारी है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी से मुलाकात के पहले कहा था कि उनसे राजनीति और अन्य विषयों पर चर्चा होगी। लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर कमल नाथ ने कहा कि परिणाम अच्छे हैं और मोदी सरकार को बहुमत नहीं मिला है। उन्‍होंने कहा कि अब यह मोदी सरकार नहीं है एनडीए सरकार है। कमल नाथ का कहना था कि पहले सरकार बनने तो दीजिये।

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के सवाल पर कमल नाथ ने कहा कि यहां पैसे और प्रशासन का दुरुपयोग किया गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शेयर मार्केट में घोटाले पर जांच के लिए जेपीसी बनाने के सवाल पर कमल नाथ ने कहा कि राहुलजी ने जो कहा है वह तथ्य है।

Pak vs USA: ‘भारत के खून’ ने पाकिस्तान को हराया, अमेरिकी टी-20 टीम में दिल्ली-मुंबई के लड़कों ने ऐसे किया कमाल

सुपर ओवर में मिलिंद पटेल के अद्भुत कैच पकड़ा और सौरभ नेत्रावलकर की शानदार गेंदबाजी से जीता अमेरिका ने पाकिस्तान को हराया।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 08:31:23 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 07 Jun 2024 08:31:23 AM (IST)

Pak vs USA: ‘भारत के खून’ ने पाकिस्तान को हराया, अमेरिकी टी-20 टीम में दिल्ली-मुंबई के लड़कों ने ऐसे किया कमाल

HighLights

  1. T20 WC 2024: अमेरिका में खेला जा हा टी-20 विश्व कप
  2. Pak vs USA: सुपर ओवर में यूएसए से हारा पाकिस्तान
  3. Monank Patel: मोनांक पटेल की कप्तानी में Pak vs USA का पहला मुकाबला था

एजेंसी, डलास (T20 World Cup in USA): अमेरिका में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में यूएसए की टीम ने धाकड़ पाकिस्तान को मात दे दी। अमेरिका के क्रिकेट इतिहास का यह पहला मौका था, जब उनका पाकिस्तान से मुकाबला हुआ।

अमेरिका की टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जिसके बाद से पाकिस्तान में क्रिकेट प्रेमियों के बीच मातम है। जले पर नमक छिड़कने वाली स्थिति तब बनी जब पाकिस्तान में यह जानकारी पहुंची कि अमेरिकी टीम के जिन लड़कों ने पाकिस्तान को धूल चटाई है, उनमें दिल्ली और मुंबई मूल के खिलाड़ी भी शामिल हैं।

Pak vs USA: जानिए सुपर ओवर का पूरा रोमांच

अमेरिकी टीम में शामिल मिलिंद कुमार दिल्ली के हैं जबकि सौरभ नेत्रावलकर मुंबई के हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने सुपर ओवर में शानदार प्रदर्शन किया।

सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने 18 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 13 रन ही बना सकी। इससे पहले कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। उनके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 20 ओवर में सात विकेट पर केवल 159 रन ही बनाने दिए।

वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने 50 रन बनाकर जीत की नींव रखी। अंतिम ओवर में आरोन जोंस ने नीतीश के साथ मिलकर हारिस रऊफ के विरुद्ध 14 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया। अंतिम गेंद में अमेरिका को जीत के लिए पांच रन चाहिए थे और नीतीश कुमार ने चौका जड़कर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया।

T20 World Cup in USA: पाकिस्तान पर बाहर होने का खतरा

naidunia_image

खास बात यह है कि यह मेजबान अमेरिकी टीम की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने कनाडा को हराया था। अभी अमेरिकी टीम ग्रुप में शीर्ष पर है। उनका अगला मुकाबला आयरलैंड से है। यहां जीत मिलती है तो अमेरिका का अगले राउंड में पहुंचना तय हो जाएगा। विश्व कप से बाहर होने का सबसे बड़ा संकट पाकिस्तान पर मंडराएगा।

बाबर के बैट में लगी जंग, USA-जिम्बाब्वे-आयरलैंड-अफगानिस्तान से हारने का रिकॉर्ड, फैंस ने शेयर किया- बदो बदी…

नई दिल्ली. पाकिस्तान के वर्ल्ड कप में अपने से कमजोर टीमों से हारने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले मैच में भी पाकिस्तान को ऐसी हार का सामना करना पड़ा, जिसके बारे में पहले शायद ही किसी ने सोचा होगा. एक टीवी शो में पूर्व क्रिकेटर ने कहा भी कि यह वाहिद एक जगह है जहां पाकिस्तान अमेरिका को हरा सकता है. अब जबकि अमेरिका ने पाकिस्तान को हरा दिया है तो उसके ठीकरा कप्तान बाबर आजम पर फूटा है. क्रिकेट एक्सपर्ट से लेकर फैंस तक बाबर आजम की धीमी बैटिंग की आलोचना कर रहे हैं.

अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार देर रात पाकिस्तान को सुपरओवर में हराया. पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 159/7 का स्कोर बनाया. अमेरिका ने इसके जवाब में 3 विकेट पर 159 रन बना दिए. मैच टाई हुआ तो सुपर ओवर खेला गया. सुपर ओवर में अमेरिका ने 18 रन बनाए. पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में 13 रन ही बना सकी.

USA vs PAK: पाकिस्तान हारा, टी20 वर्ल्ड कप से हो सकता है बाहर, अमेरिका की जीत से बदला समीकरण, भारत को भी नुकसान

बात करें पाकिस्तान के खेल की तो उसकी ओर से सबसे अधिक 44 रन बाबर आजम ने बनाए. बाबर ने इसके लिए 43 गेंदें खेलीं. अमेरिका के खिलाफ टी20 मैच में तकरीबन 100 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने के बाद बाबर क्रिकेटफैंस के निशाने पर आ गए. खासकर तब जब पाकिस्तान की टीम हार गई. सोशल मीडिया पर तमाम मीम्स शेयर हो रहे हैं, जिसमें बाबर निशाने पर हैं. भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने बदो-बदी गाना शेयर कर पाकिस्तान की हार के मजे लिए हैं.

Lok Sabha Speaker: क्यों महत्वपूर्ण होता है लोकसभा अध्यक्ष पद, क्या-क्या जिम्मेदारियां होती हैं, किन परिस्थितियों में निर्णायक भूमिका निभाते हैं स्पीकर

सदन के संचालन में लोकसभा अध्यक्ष महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और अनुशासन सुनिश्चित करता है। साथ ही कई मामलों में लोकसभा अध्यक्ष का वोट निर्णायक साबित होता है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 10:54:47 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 07 Jun 2024 10:54:47 AM (IST)

Lok Sabha Speaker: क्यों महत्वपूर्ण होता है लोकसभा अध्यक्ष पद, क्या-क्या जिम्मेदारियां होती हैं, किन परिस्थितियों में निर्णायक भूमिका निभाते हैं स्पीकर
लोकसभा अध्‍यक्ष सदन की कार्यवाही सुनिश्चित करता है

HighLights

  1. सदन का संचालन करते हैं लोकसभा स्‍पीकर
  2. सदन की कार्यवाही का क्रम भी तय करते हैं
  3. सदस्‍य की योग्‍यता और अयोग्‍यता पर फैसला लेते हैं

Lok Sabha Speaker डिजिटल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव के बाद सरकार गठन का दौर शुरू हो गया है। भाजपा जेडीयू और टीडीपी के साथ केंद्र में गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है और इन दलों से विभाग बंटवारे को लेकर चर्चा चल रही है। सर्वाधिक खींचतान लोकसभा अध्यक्ष पद के लेकर है। दरअसल, जेडीयू और टीडीपी दोनों ही यह पद अपने पास चाहती है। हालांकि फिलहाल अब तक इसको लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। लेकिन आखिर लोकसभा अध्यक्ष का पद इतना महत्वपूर्ण क्यों है, यहां जानिए।

लोकसभा अध्यक्ष को पद काफी अहम होता है, कई मामलों में लोकसभा स्पीकर का फैसला निर्णायक होता है। जब सदन में बहुमत साबित करने का बारी आती है और दल बदल कानून लागू होती है, तब भी लोकसभा स्‍पीकर की अहमियत बढ़ जाती है। साथ ही सदन के सदस्यों की योग्यता और अयोग्‍यता का फैसला लेने का अधिकार भी स्पीकर के पास होता है।

naidunia_image

कितनी महत्‍वपूर्ण है लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका?

  • लोकसभा अध्यक्ष सदन का प्रतिनिधित्व करते हैं। सदन में अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए अध्यक्ष जिम्‍मेदार होता हैं।
  • लोकसभा अध्यक्ष ही तय करते हैं कि लोकसभा की कार्यवाही का क्रम क्‍या होगा, कौन सा प्रश्न कब पूछा जाएगा और कौन का सदस्य कितने समय तक बोलेगा।
  • वोटिंग के दौरान भी अध्यक्ष की भूमिका बढ़ जाती है और कई मामलों में अध्यक्ष का वोट निर्णायक बन जाता है। मान लीजिए किसी बिल पर वोटिंग हुई है और इसके पक्ष और विपक्ष में बराबर वोट पड़े हैं, ऐसे में अंत में लोकसभा सभा स्पीकर वोट करता है। कुल मिलाकर इस तरह की परिस्थितियों में बिल पास होगा या नहीं, यह तय करने की शक्ति लोकसभा स्‍पीकर के पास आ जाती है। हालांकि संविधान के अनुच्छेद 100 के अनुसार अध्यक्ष किसी भी वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेता है, लेकिन उक्त स्थिति में ही मतदान कर सकता है।
  • सदन में अनुशासन तोड़ने पर अध्यक्ष सदस्य को सदन की कार्यवाही से निलंबित भी कर सकता है।
  • दल-बदल के आधार पर किसी भी सदस्य को अयोग्य ठहराने की शक्ति भी लोकसभा अध्यक्ष के पास रहती है।
  • लोकसभा की कोई भी प्रक्रिया जैसे स्थगन प्रस्ताव, अविश्वास प्रस्ताव और निंदा प्रस्ताव अध्यक्ष की अनुमति के बगैर नहीं होती।
  • कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, यह तय करने की शक्ति भी अध्यक्ष के पास होती है।
  • सदन की कई समितियां लोकसभा अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में रहती है और इनके अध्यक्ष को लोकसभा स्‍पीकर ही मनोनीत करते हैं।
Anurag Kashyap used to get loss of life threats | अनुराग कश्यप को मिलती थी जान से मारने की धमकी: कहा- मुझे समझ दूसरे डायरेक्टर से की थी मारपीट, मेरी बेटी पर भी हमला हुआ था

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान बताया कि उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अनुराग अपनी बात को बहुत ही बेबाक अंदाज में रखते हैं। उनके अंदर किसी तरह का डर नहीं होता है। अनुराग का कहना है कि धमकी न केवल उन्हें बल्कि उनकी बेटी के लिए भी दी गई थी।

अनुराग ने अनफिल्टर्ड बाय समधीश को दिए इंटरव्यू में इंडस्ट्री को लेकर अपने एक्सपीरियंस पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि ये सिर्फ सोशल मीडिया वाली धमकियां नहीं, बल्कि असली धमकियां थीं। इसी वजह से उन्हें सरकार से पुलिस सिक्योरिटी की मांग करनी पड़ी थी। बदमाशों ने एक बार गलतफहमी में अनुराग की जगह फिल्म ‘भेड़िया’ के डायरेक्टर अमर कौशिक को पकड़ लिया था। अनुराग बताते हैं कि उन्हें एक बार नहीं कई बार धमकियां मिल चुकी हैं।

अभी भी मिलती है धमकियां

अनुराग ने बताया कि उन्हें आज भी धमकियां मिलती हैं। केवल इंटरनेट पर ही नहीं उन्हें फिजिकल धमकी भी दी जाती थीं। इसके बाद मुझे पुलिस सिक्योरिटी मिली थी, जब मैं ‘दैट गर्ल इन येलो बूट्स’ शूट कर रहा था। क्योंकि मैंने राज ठाकरे के बारे में कुछ कह दिया था। MNS मुझे धमकी दे रहे थे। उन्होंने ट्रेन में एक आदमी को मारा, ये सोचकर कि वो मैं हूं। लेकिन वो अमर कौशिक थे, जिन्होंने फिल्म ‘भेड़िया’ डायरेक्ट की है।

अनुराग ने बताया कि कभी उन पर सामने से हमला नहीं हुआ। लेकिन धमकियां बहुत मिलती थी। उन्होंने कहा कि उन लोगों का तरीका बहुत अलग होता है। वो बहुत स्मार्ट होते हैं। आपके ऊपर डायरेक्ट अटैक नहीं करेंगे। वो लोग आपके साथ समय बिताते हैं। आपके बारे में सारी बातें जानते हैं। आपकी कमजोरी को जानकर उस पर वार करते हैं। उन लोगों ने मेरी बेटी पर अटैक किया था।

खबरें और भी हैं…
Bilaspur Climate Replace: बूंदाबांदी के बीच बढ़ी गर्मी, तापमान 42.4 डिग्री, मानसून के आने का प्रतिक्षा

जून के पहले हफ्ते में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के आगमन में अभी कुछ दिनों की देरी है।

By Dhirendra Kumar Sinha

Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 09:29:58 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 07 Jun 2024 09:29:58 AM (IST)

12 बजे के बाद सड़क सुना हो जा रहा।

HighLights

  1. दक्षिण छग से होगा प्रवेश वर्षा ऋतु आने का बेसब्री से इंतजार।
  2. द्रोणिका के असर से वर्षा
  3. गर्मी और उमस से आमजन बेहाल।

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव का ट्रेंड जारी है। एक दिन पहले दिन का तापमान जहां 37 डिग्री सेल्सियस था, तो वहीं गुरुवार को पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन में भीषण गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर बाद अचानक बादल घिर आए। गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हुई। जिसके बाद उमस और बढ़ गई।

राहत के बजाए लोग पसीने से तर-बतर दिखे। शाम को भी गर्म हवा चली। न्यायधानी में इन दिनों बढ़ती गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। जून के पहले हफ्ते में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के आगमन में अभी कुछ दिनों की देरी है, जिससे लोगों को जल्द राहत मिलने की संभावना कम है। गर्मी और उमस के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विशेषकर बुजुर्ग और बच्चों पर इसका बुरा असर दिखाई दे रहा है। हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मामले बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को घर में रहने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। एक बार फिर शहर के बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। लोग अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हुए। बिजली की बढ़ती खपत के चलते कई इलाकों में बार-बार बिजली कटौती भी हो रही है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।

मानसून के आने का प्रतिक्षा

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। लोगों को अब सिर्फ मानसून का इंतजार है, जिससे वे इस असहनीय गर्मी से निजात पा सकें। हालांकि अभी कुछ दिनों तक गर्मी और उमस का असर बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान का कहना है कि मानसून छत्तीसगढ़ की दहलीज पर पहुंच चुका है।

दक्षिण छग से होगा प्रवेश

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा का कहना है कि मानसून उत्तरी सीमा रत्नागिरी, सोलापुर, मेडक, भद्राचलम, विजयनगरम और इस्लामपुर से होकर गुजर रहा है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश के शेष हिस्सों, महाराष्ट्र (मुंबई सहित) के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्य के शेष हिस्सों और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

द्रोणिका के असर से वर्षा

मौसम विभाग की मानें तो एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से पूर्वी पश्चिम बंगाल तक समुद्र तल से 0.9 किमी विस्तारित है। छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवा चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। जिले में भी लगभग ऐसा ही अनुमान है। गर्मी का असर रहेगा।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम बिलासपुर 42.4 28.4 पेंड्रारोड 39.0 25.8 अंबिकापुर 38.2 25.3 माना 41.2 28.7 जगदलपुर 33.8 23.2

Indore Information: मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, प्रेमिकाओं के साथ पार्टी और नशे के लिए करते थे वारदात

डीसीपी जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार बदमाश राहगीरों से लूटे गए मोबाइल को गिरवी रख नशीला पदार्थ खरीद लेते थे।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 08:23:30 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 07 Jun 2024 08:23:30 AM (IST)

Indore News: मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, प्रेमिकाओं के साथ पार्टी और नशे के लिए करते थे वारदात
सांकेतिक चित्र

HighLights

  1. राहगीरों से मोबाइल लूटकर प्रतापगढ़ से ड्रग्स खरीदते थे लुटेरे
  2. इंदौर की विजय नगर पुलिस ने पकड़े लुटेरे
  3. लुटेरों से मोबाइल के साथ चोरी की बाइक और स्कूटर जब्त
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। विजय नगर पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपित प्रेमिकाओं के साथ पार्टी और ड्रग्स का नशा करने के लिए लूटपाट करते थे। बदमाशों से 11 लाख रुपये कीमती 37 मोबाइल, चोरी की बाइक और स्कूटर जब्त किया है। उन्होंने प्रतापगढ़ (राजस्थान) के तस्करों के नाम भी कबूले हैं।

डीसीपी जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, तीन दिन पूर्व भमोरी में राजकुमार मीना के साथ मोबाइल लूट की घटना हुई थी। पुलिस ने मामले में आरोपित मनोज उर्फ मन्नू निवासी निरंजनपुर, नीरज उर्फ चीनू डोनेर निवासी रुस्तम का बगीचा और जयंत उर्फ जय खांडेगर निवासी रुस्तम का बगीचा को पकड़ लिया।

डीसीपी के मुताबिक, जयंत पर आठ, मनोज पर 17 और चीनू पर छह प्रकरण दर्ज हैं। तीनों आरोपित ड्रग्स का नशा करते हैं। युवतियों से दोस्ती है और उन पर भी हजारों रुपये खर्च करते हैं। तीनों ने पूछताछ में बताया कि नशा कर बाइक से निकलते थे। मोबाइल पर बात करते हुए जो भी दिखाई देता उसे लूट लेते थे।

लूटे गए मोबाइल को गिरवी रख नशीला पदार्थ खरीद लेते थे। एक आरोपित की गर्लफ्रेंड भी ड्रग्स लेती है। आरोपितों ने बताया कि प्रतापगढ़ के तस्करों से सस्ते दामों पर ड्रग्स खरीदकर सप्लाई करने लगे थे। पुलिस द्वारा जब्त मोबाइल की एफआइआर नहीं मिल रही है। साइबर एक्सपर्ट आइएमइआइ नंबर से सर्च कर आवेदकों को तलाश रही है।

चोरों से दो लाख के आभूषण बरामद

लसूड़िया पुलिस ने आरोपित सनी उईके निवासी पंचवटी कालोनी और दिवाकर गोलाइथ निवासी स्कीम-78 को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। एसीपी कृष्ण लालचंदानी के मुताबिक, आरोपितों ने महालक्ष्मी नगर में अनुराग सिंह के घर में चोरी की थी। पुलिस ने चोरों से सोने की चेन, टाप्स आदि जब्त किए हैं।

PAK vs USA: अमेरिका को जिताने में कितने ‘भारतीयों’ का हाथ? सुपर ओवर में भी इंडियन खिलाड़ी का कमाल

नई दिल्ली. अमेरिका ने टी20 विश्व कप 2024 के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हरा दिया. अमेरिका की यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत थी. अमेरिका ने इस मैच को सुपर ओवर के जरिए जीता. अमेरिकी खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में अच्छा परफॉर्म किया. भारत में जन्मे कुछ खिलाड़ी भी अमेरिकी टीम का हिस्सा है. 11 में से कुल 5 ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका कनेक्शन भारत से है. आइए जानते हैं वे खिलाड़ी कौन हैं और उनका प्रदर्शन टीम के लिए कैसा रहा.

अमेरिका के बैटर मोनांक पटेल का जन्म भारत के गुजरात में हुआ है. उन्होंने पाक के खिलाफ इस मुकाबले में शानदार पचासा जड़ते हुए 50 रन की पारी खेली. जिसमें उनके 7 चौके और 1 छक्का शामिल है. उन्होंने अंडर-16 और अंडर-18 स्तर पर गुजरात के लिए भी खेला है. नीतिश कुमार, जसदीप सिंह जैसे खिलाड़ी जन्मे तो भारत से बाहर लेकिन उनका कनेक्शन भारत से ही रहा है. नीतिश ने मैच में 14 रन की पारी खेली थी. वहीं, जसदीप ने 3 ओवर में 1 विकेट अपने नाम किया था.

हरमीत सिंह का जन्म मुंबई में हुआ था. लेकिन कुछ समय बाद वह अमेरिका शिफ्ट हो गए. हरमीत ने मैच में 4 ओवर बॉलिंग की थी. लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था. जीत में सबसे बड़ी भूमिका मुंबई में जन्मे सौरभ नेत्रवलकर ने निभाई. इन्हीं की वजह से अमेरिका पाकिस्तान को हराने में कामयाब हो सका. पाकिस्तान की ओर से सुपर ओवर में इफ्तिकार अहमद और फखर जमां बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन इफ्तिकार 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. पाकिस्तान को जीत के लिए सुपर ओवर में 18 रन चाहिए थे. लेकिन सौरभ नेत्रवलकर की शानदार गेंदबाजी के चलते उनकी टीम 13 रन ही बना सकी.

FIRST PUBLISHED : June 7, 2024, 07:40 IST

Nikitin Dheer recalled the time Salman Khan arrived with 50 bodyguards on the Dabangg 2 set | निकितिन धीर ने शेयर किया दबंग 2 का किस्सा: शूटिंग में भीड़ से घिर गए थे सलमान, 50 बॉडीगार्ड्स भी सुरक्षा के लिए कम पड़ गए थे

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर निकितिन धीर ने हाल ही में सुपरस्टार्स के साथ काम करने के बारे में बात की। निकितिन ने ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में शाहरुख खान और ‘दबंग 2’ में सलमान खान के साथ काम किया था।

एक इंटरव्यू में निकितिन ने सलमान के स्टारडम के बारे में बात करते हुए कहा कि एक बार उनकी एक झलक पाने के लिए इतनी ज्यादा भीड़ इकट्टा हो गई थी कि उनकी सुरक्षा के लिए पचास बॉडीगार्ड्स भी कम पड़ गए थे।

निकितिन धीर।

निकितिन धीर।

भीड़ से घिरे सलमान, बचाव में लगे 50 बॉडीगार्ड्स

निकितिन ने कहा, ‘हम दबंग 2 की शूटिंग कर रहे थे। संडे था और क्लाइमैक्स सीन शूट होना था। सलमान खान तकरीबन 50 बॉडीगार्ड्स के साथ सेट पर आए और गांववालों को पता चल गया कि सलमान आए हैं। आप यकीन नहीं करेंगे कि सलमान के इर्द-गिर्द इतनी भीड़ इकठ्ठा हो गई कि 50 बॉडीगार्ड्स भी स्थिति नहीं संभाल पा रहे थे। ऐसे में सेट पर मौजूद कुछ एक्टर्स को भी सलमान की सुरक्षा में कूदना पड़ा। अगले दिन सलमान के लिए और ज्यादा सुरक्षा बढ़ानी पड़ी और कई कारें भी मंगवाई गईं। ये स्टार पावर है। ऑडियंस का प्यार है जिसे पैसे से खरीदा नहीं जा सकता है।’

निकितिन ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी तगड़ी फैन फॉलोइंग होने के बावजूद वो ये बात जानते हैं कि फेम एक दोधारी तलवार की तरह है।

'दबंग 2' में सलमान खान।

‘दबंग 2’ में सलमान खान।

निकितिन ने बताया कि जब एक बार उन्होंने सलमान से पूछा कि वो इतना स्टार पावर और फेम कैसे हैंडल करते हैं तो उन्होंने कहा, ‘जब मेरा बुरा वक्त आता है तो यही लोग हैं जो मुझे गालियां भी देते हैं तो ऐसे में आपको सिक्के के दोनों पहलुओं पर नजर रखकर कदम बढ़ाने पड़ते हैं।’

निकितिन ने शेयर किया ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से जुड़ा किस्सा

‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के पहले दिन की शूटिंग का किस्सा बताते हुए निकितिन ने कहा, ‘पहले दिन मैं थोड़ा डरा हुआ था क्योंकि मुझे कोई नहीं जानता था। दीपिका पादुकोण इतनी बड़ी स्टार थीं और शाहरुख सर सुपरस्टार हैं, रोहित शेट्टी का अपना ऑरा है और उनके सेट्स काफी बड़े होते हैं। मैं एक कोने में खड़ा हुआ था लेकिन मुझे अपने पास बुलाने के बजाए शाहरुख खुद अपनी कुर्सी लेकर आए और मेरे पास बैठ गए। उनमें स्टार होने का कोई गुरूर नहीं है।”

शाहरुख खान और निकितिन धीर।

शाहरुख खान और निकितिन धीर।

कन्नड़ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं निकितिन

निकितिन के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्हें पिछली बार रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ में देखा गया था। इन दिनों वे कन्नड़ फिल्म मार्टिन की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर एपी अर्जुन हैं। फिल्म में ध्रुव सर्जा लीड रोल में हैं। निकितिन एक्टर पंकज धीर के बेटे हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियलों में भी काम किया है।