फैंस का सामना नहीं करना चाहते PAK खिलाड़ी, USA से हार के बाद कर दिया इवेंट पोस्टपोन

टी20 विश्वकप 2024 में पाकिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही है। अमेरिका से हारने के बाद पाकिस्तान की हर तरफ आलोचना हो रही है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर से लेकर समर्थक सब पाकिस्तान के खिलाड़ियों कोस रहे हैं। पाकिस्तान और अमेरिका के बीच गुरुवार को मैच खेला गया था।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 08:06:15 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 07 Jun 2024 08:06:15 PM (IST)

फैंस का सामना नहीं करना चाहते PAK खिलाड़ी, USA से हार के बाद कर दिया इवेंट पोस्टपोन
हार से पाक खिलाड़ी शर्मिंदा।

खेल डेस्क, इंदौर। टी20 विश्वकप 2024 में पाकिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही है। अमेरिका से हारने के बाद पाकिस्तान की हर तरफ आलोचना हो रही है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर से लेकर समर्थक सब पाकिस्तान के खिलाड़ियों कोस रहे हैं। पाकिस्तान और अमेरिका के बीच गुरुवार को मैच खेला गया था। अमेरिका के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मैच टाई हो गया था। उसके बाद सुपरओवर में अमेरिका ने यह मैच जीत लिया था।

पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ की ओर से खुलासा किया गया कि अमेरिका जैसी कमजोर टीम से हार के बाद पाकिस्तान की टीम काफी शर्मिंदा है, इसलिए उसने अपना एक इवेंट भी पोस्टपोन कर दिया है। दरअसल, अमेरिका में मीट एंड मीट इवेंट का आयोजन किया गया था। इसमें पाकिस्तानी टीम के फैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों से मिलने का मौका मिल रहा था, लेकिन उसके लिए उन्हें 25 डॉलर रुपए चुकाने होते।

एक्‍स पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

लतीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर कहा कि यूएसए से मिली हार के बाद पाकिस्तान की टीम सदमे में है। वह फैंस का किसी भी तरह से सामना नहीं करना चाहती है। ऐसे में 7 जून को न्यूयॉर्क में होने वाले मीट एंड मीट इवेंट को पोस्टपोन कर दिया गया था। लतीफ ने एक्‍स पर लिखा कि कौन किसे पहले से दौरे का कार्यक्रम उपलब्ध करा रहा है? क्या ये पूर्व-व्यवस्थित हैं? विश्व कप के दौरान कार्यक्रमों को आगे कौन बढ़ा रहा है?”

पाकिस्‍तान आलोचना का हो रहा शिकार

अमेरिका के खिलाफ पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा। टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। अमेरिका ने शानदार बॉलिंग करते हुए महज 4.4 ओवर में ही 26 रन पर तीन बल्लेबाजों को पवैलियन भेज दिया था। इसके बाद कप्तान आजम खान और शादाब खान ने पारी को संभालने का काम किया। पाकिस्तान की टीम 157 रन ही बना सकी थी।

पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास का यह Black Day है… इंडिया से हर हाल में जीतना ही होगा.. दिग्गजों ने अपनी टीम को कोसा
हाइलाइट्स

अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओपर में दी मात पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों ने बाबर की सेना की जमकर आलोचना की

नई दिल्ली. बाबर आजम एंड कंपनी की टी20 विश्व कप 2024 में अमेरिका से हार के बाद जमकर आलोचना हो रही है. पाकिस्तानी दिग्गज अपनी टीम को जमकर कोस रहे हैं. पाकिस्तान की क्रिकेट जगत में इस हार के बाद टीम के लिए काला दिन बता रहे हैं. अमेरिका ने विश्व कप के 11वें मैच में सुपर ओवर में पाकिस्तान को पीट दिया. अमेरिका ने डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में सुपर ओवर तक चले मैच में पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को हराकर इस विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने कहा कि पाकिस्तान की टीम ने इस मैच कई रणनीतिक गलतियां की, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा.

यूनिस खान (Younis Khan) ने कहा, ‘सुपर ओवर में जब बायें हाथ का गेंदबाज गेंदबाजी कर रहा था तब फखर जमां को स्ट्राइक लेनी चाहिए थी. कोई भी ऐसे बुरे दिन से सीख सकता है. मुझे उम्मीद है कि बाबर आजम और अन्य खिलाड़ी अब हर मैच को करो या करो के रूप में लेंगे.’ यूनिस के अनुसार सबसे निराशाजनक बात यह थी कि अमेरिका में पाकिस्तानी मूल के लोग बड़ी संख्या में रहते है, जो पूरे दिल से टीम का समर्थन कर रहे हैं.

IND vs PAK को भूल जाइए… रोहित बिग्रेड के लिए खतरनाक हो सकते हैं USA के खिलाड़ी, पाकिस्तान को दिया गहरा जख्म

T20 World Cup: कौन हैं सुपर ओवर के हीरो सौरभ नेत्रवलकर? जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पलट दी बाजी, कितनी है नेटवर्थ

अकरम ने टीम के प्रदर्शन को बताया दयनीय
तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने टीम के प्रदर्शन को दयनीय बताया. बकौल अकरम, ‘ऐसा नहीं लग रहा था कि पाकिस्तान ऐसी टीम के खिलाफ खेल रहा है जिसे शीर्ष टीमों के खिलाफ ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है.’ पूर्व सलामी बल्लेबाज मोहसिन खान ने कहा कि वह पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने कहा, ‘यह सिर्फ एक हार नहीं है, यह हमारे खिलाड़ियों की मानसिक कमजोरी को दिखाता है. मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है लेकिन कहीं न कहीं मुझे लग रहा है कि हमारे खिलाड़ियों ने अमेरिका को कमतर आंका था.’

पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में सबकुछ ठीक ठाक नहीं है?
मोहसिन 2010 से 2012 तक मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता थे. उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ आगामी मैच टीम के लिए करो या मरो मुकाबले की तरह हो गया है. मोहसिन ने कहा, ‘हमें वह मैच हर हाल में जीतना होगा, नहीं तो हम सुपर आठ से बाहर हो जाएंगे.’ क्रिकेट विश्लेषक ओमैर अल्वी ने कहा, ‘यह पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास का एक काला दिन है. मेरा मतलब है कि हमारे खिलाड़ियों ने वह आत्मसम्मान और जुझारूपन नहीं दिखाया जिसके लिए वह जाने जाते है.’अमेरिका के खिलाफ उलटफेर से पहले, पाकिस्तान हाल के दिनों में अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और आयरलैंड जैसी टीमों से भी हार गया है. परिणाम के बाद सोशल मीडिया पर यह अटकलें भी लगने लगीं कि पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में सब कुछ ठीक नहीं है.

Tags: Babar Azam, Mohsin Khan, T20 World Cup, Wasim Akram, Younis Khan

Richa Chaddha will get offended at Sharmin Sehgal’s trolls | शर्मिन सहगल के ट्रोलर्स पर भड़कीं ऋचा चड्ढा: बोलीं- क्रिटिसाइज कीजिए नफरत नहीं, ऐसे चटकारे लेकर ट्रोल बिल्कुल मत करो

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ की रिलीज के बाद से शर्मिन सहगल को खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। इस सीरीज में शर्मिन ने ‘आलमजेब’ का किरदार निभाया है। दरअसल, ऋचा चड्ढा ने एक पोस्ट शेयर किया था। उनके पोस्ट पर एक यूजर ने शर्मिन को ट्रोल करते हुए कमेंट किया। जिसके बाद ऋचा को गुस्सा आया। उन्होंने कमेंट का स्क्रीनशॉट लेकर लंबा-चौड़ा नोट लिखा है।

पिछले एक महीने से मैं अपने कमेंट बॉक्स से अपनी को-स्टार के बारे में किए गए नेगेटिव कमेंट्स डिलीट कर रही हूं। दोस्तों, क्रिटिसाइज करो लेकिन इतनी नफरत के साथ? किसी की परफॉर्मेंस को एक्सेप्ट न करना ठीक है। मत करो पसंद, आपका हक है। पर ऐसे चटकारे लेकर ट्रोल तो मत करो, प्लीज।

ऋचा चड्ढा ने आगे लिखा- मुझे पता है कि किसी ट्रेंड में शामिल होना अच्छा लगता है, लेकिन किसी दूसरे इंसान को क्लिक बैट बनाना? मुझे लगता है कि हम सभी इससे बेहतर कर सकते हैं, इससे बेहतर हो सकते हैं। प्लीज दूसरों के प्रति थोड़ा दयालु बनें। ये किसी के मेंटल हेल्थ को इफेक्ट कर सकता है। अभी-अभी एक बड़ा चुनाव हुआ है, गर्मी की लहर चल रही है, दुनिया में बहुत कुछ चल रहा है। कृपया आगे बढ़ें?

संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, फरदीन खान, फरीदा जलाल जैसे कई कलाकार अहम किरदार में नजर आए हैं। इस सीरीज में ऋचा ने लज्जो का किरदार निभाया था। ‘हीरामंडी’ के बाद अब ऋचा ‘मिर्जापुर 3’ और ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आने वाली हैं।

खबरें और भी हैं…
Modi 3.0 Oath Stay Updates: नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात, 9 जून को होगा भव्य शपथ समारोह

लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन जीत के बाद सरकार बनाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 06:50:05 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 07 Jun 2024 06:51:20 PM (IST)

Modi 3.0 Oath Live Updates: नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात, 9 जून को होगा भव्य शपथ समारोह
पीएम मोदी पहुंचे राष्ट्रपति भवन।

एएनआई, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन जीत के बाद सरकार बनाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। उन्होंने राष्ट्रपति को एनडीए समर्थित सभी सांसदों की लिस्ट दी है।

पीएम मोदी तीन बार लगातार चुने गए संसदीय दल के नेता

संसद के सेंट्रल हॉल में सभी एनडीए के नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से संसदीय दल का नेता चुना गया। पीएम मोदी को 2014, 2019 और अब 2024 में तीसरी बार लगातार संसदीय दल का नेता चुना गया है।

#WATCH | Delhi: Narendra Modi meets President Droupadi Murmu on the Rashtrapati Bhavan and stakes declare to type the federal government.

He was chosen because the chief of the NDA Parliamentary Get together at the moment. pic.twitter.com/PvlK44ZC2x

— ANI (@ANI) June 7, 2024

भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 10 साल के इस कार्यकाल में भारत दुनिया के लिए विश्वबंधु बनकर उभरा है। इसका सबसे ज्यादा फायदा अब मिलना शुरू हो रहा है। मुझे यकीन है कि अगले 5 साल बहुत काम आने वाले हैं। दुनिया अनेक संकटों, अनेक तनावों, आपदाओं से गुजर रही है। हम भारतीय भाग्यशाली हैं कि इतने बड़े संकटों के बावजूद भी हम आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में जाने जाते हैं। भारत की विकास के लिए दुनिया में प्रशंसा हो रही है।

Gold-Silver Worth 7 June: 73 हजार के पार हुआ सोना, चांदी भी हुई महंगी, खरीदने से पहले जाने ताजा भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 7 जून 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। अब सोने की कीमत 73033 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 6 जून 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 276 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 04:04:54 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 07 Jun 2024 04:04:54 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव में तेजी।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Worth In the present day: भारतीय सर्राफा बाजार में 7 जून 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। अब सोने की कीमत 73033 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 6 जून 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 276 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है। चांदी के भाव में 92375 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 6 जून से 1968 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 6 जून की शाम को 999 शुद्धता वाले 23 कैरेट सोने की कीमत 72757 रुपये थी। 7 जून को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 73033 रुपये हो गई है। 6 जून की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 90407 रुपये थी। 7 जून को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 92375 रुपये हो गई है।

7 जून को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 72741 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 66898 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 54775 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42724 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

Climate Replace At present: मौसम विभाग की चेतावनी, इन राज्यों में इतने दिनों तक होगी भारी बारिश

महाराष्ट्र में गर्मी की वजह से लोगों का बुराहाल हो रखा है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही सूरज की तपिश से राहत मिल जाएगी। दरअसल, मौसम विभाग ने बताया कि 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, तटीय और उत्तरी कर्नाटक में बहुत भारी बारिश होगी। उत्तर-पश्चिम भारत में दो दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर रहेगा।

By Nai Dunia Information Community

Edited By: Nai Dunia Information Community

Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 05:28:31 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 07 Jun 2024 05:31:34 PM (IST)

मौसम विभाग का अलर्ट।

एएनआई, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में गर्मी की वजह से लोगों का बुराहाल हो रखा है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही सूरज की तपिश से राहत मिल जाएगी। दरअसल, मौसम विभाग ने बताया कि 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, तटीय और उत्तरी कर्नाटक में बहुत भारी बारिश होगी। उत्तर-पश्चिम भारत में दो दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर रहेगा।

जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि अगले 48 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि होगी। पूर्वी राजस्थान के इलाकों में आंधी और धूल भरी आंधी दर्ज की जाएगी।

अगले 4-5 दिनों में नहीं चलेगी लू

#WATCH | Rajasthan: Jaipur IMD Director Radheshyam Sharma says, “Within the subsequent 48 hours, some areas of Jodhpur, Bikaner, Ajmer, Jaipur and Bharatpur of Western Rajasthan will obtain mild rainfall and hailstorm…Thunderstorms and duststorms will probably be recorded in areas of Jap… pic.twitter.com/0xDgPx7f8q

— ANI (@ANI) June 7, 2024

राधेश्याम शर्मा ने कहा कि 9 जून को उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान की आशंका है। ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया जाएगा। अगले 4-5 दिनों में लू चलने की कोई संभावना नहीं है।

काम की खबर: अब 20 रुपये में भरपेट खाना उपलब्‍ध करवाएगा रेलवे, इन यात्रियों को होगा सर्वाधिक लाभ

रेलवे विभाग यात्रियों को सस्‍ता खाना उपलब्ध करवाने के लिए स्कीम शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत यात्रियों को 20 और 50 रुपये में खाने के पैकेट उपलब्ध करवाए जाएंगे।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 03:38:00 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 07 Jun 2024 03:38:00 PM (IST)

काम की खबर: अब 20 रुपये में भरपेट खाना उपलब्‍ध करवाएगा रेलवे, इन यात्रियों को होगा सर्वाधिक लाभ
रेलवे यात्रियों को 20 और 50 रुपये में मिलेगा भोजन

HighLights

  1. यात्रियों को 20 और 50 रुपये में मिलेगा भोजन
  2. 64 रेलवे स्टेशनों पर मिलेगा सुविधा का लाभ
  3. शुरुआती तौर पर स्कीम 6 महीने के लिए शुरू होगी स्‍कीम

Indian Railway Information बिजनेस डेस्क, इंदौर। ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की की जेब पर खाने को लेकर अब ज्यादा भार नहीं पड़ेगा। रेलवे यात्रियों को राहत देने के लिए एक नई योजना शुरू करने जा रहा है। जिसके चलते अब उन्हें खाने के लिए अधिक पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे और उन्हें सस्ती दर में आसानी से खाना उपलब्ध हो जाएगा। बता दे कि इसी स्कीम के तहत ब यात्री कम से कम 20 रुपये में भी भरपेट खाना खा सकेंगे। रेलवे की इस योजना में उत्तर भारत के साथ ही दक्षिण भारत के व्यंजन शामिल होंगे।

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिलेगा फायदा

गौरतलब है कि की लंबी दूरी के सफर के दौरान यात्रियों को महंगे में खाना खरीदने को मजबूर होना पड़ता है। ऐसे में अब रेलवे विभाग यात्रियों को 20 और 50 रुपये में खाने का पैकेट उपलब्ध कराएगा। जिसमें पाव भाजी के साथ सब्जी पूरी के अलावा दक्षिण भारत के व्यंजन शामिल किए जाएंगे। रेलवे के इस फैसले से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को फायदा होगा।

जानकारी के अनुसार 50 रुपये के खाने के पैकेट में रेलवे यात्रियों को 350 ग्राम भोजन उपलब्ध कराएगा। इसमें यात्रियों को राजमा चावल, खिचड़ी, छोले भटूरे और मसाला डोसा में से किसी एक व्यंजन को चुनने का विकल्प मिलेगा।

naidunia_image

64 रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा

रेलवे विभाग द्वारा शुरू की जाने वाली इस योजना का लाभ फिलहाल 64 रेलवे स्टेशनों पर मिलेगा। हालांकि शुरुआती तौर पर यह स्कीम 6 महीने के लिए शुरू की जाएगी। इस स्कीम का सर्वाधिक लाभ जनरल कोच में यात्रा कर रहे हैं यात्रियों को मिल सकेगा, क्योंकि खाना की स्टाल जनरल बोगी के सामने ही लगेंगे और यात्रियों को ज्‍यादा दूर नहीं जाना होगा।

‘जीतते कम हैं, हारते ज्यादा हैं!’ हार के बाद छलका पाक फैन का दर्द, इतने ताने मारे कि खिलाड़ी शर्मा जाएं!

टी-20 विश्व कप में अमेरिकी टीम (India vs USA T20 World Cup) से हारने के बाद पाकिस्तानी टीम का मजाक बनना शुरू हो गया. पर कोई जाकर टीम के फैंस से पूछे, बेचारों के दिल में क्या बीत रही होगी! कुछ सालों पहले जब एक फैन ने गुस्से में कहा था कि पाकिस्तानी टीम ने उसके वक्त बदल दिए, जज्बात बदल दिए, तो लोगों ने उसके दर्द को इतना फील किया, कि उसे वायरल (Pakistani fan woman viral video) कर दिया. अब एक और पाकिस्तानी लड़की का दर्द छलका है, जो अपनी टीम की हार के बाद गुस्से में इतने ताने मार रही है कि अगर कहीं खिलाड़ियों ने ये सुन लिया, तो शायद शर्म से चेहरा छुपा लेंगे!

ट्विटर अकाउंट @div_yumm पर हाल ही में एक पाकिस्तानी (Pakistani woman offended on group) फैन का वीडियो वायरल हो रहा है, जो टोकरी भर-भरकर अपनी टीम को ताने मार रही है. इस वीडियो में लड़की की बातें सुनकर लग रहा है कि वाकई वो बहुत निराश है. वैसे निराश होना लाजमी भी है. जो टीम अरसों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रही है, वो अगर अमेरिका जैसी टीम से हार जाए, तो शर्म की बात है.

NDA 3.0: NDA की बैठक में बोले नीतीश कुमार- अगली बार जब नरेंद्र मोदी फिर आएंगे, तो जो ये इधर-उधर जीते हैं, वो बिल्कुल साफ हो जाएंगे

एनडीए संसदीय दल में एनडीए के प्रमुख घटक दलों के नेताओं ने अपनी बात रखी। जिसमें सभी नेताओं ने पीएम मोदी को अपना समर्थन दिया।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 01:08:12 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 07 Jun 2024 02:17:12 PM (IST)

NDA 3.0: NDA की बैठक में बोले नीतीश कुमार- अगली बार जब नरेंद्र मोदी फिर आएंगे, तो जो ये इधर-उधर जीते हैं, वो बिल्कुल साफ हो जाएंगे
नीतीश कुमार ने संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया

HighLights

  1. Modi 3.0 LIVE: नई दिल्ली में हुई एनडीए संसदीय दल की बैठक
  2. Nitish Kumar ने दिया पूरी तरह साथ रहने का भरोसा
  3. Eknath Shinde बोले- हम सब फेविकोल का जोड़ है

एजेंसी, नई दिल्ली। सरकार गठन के क्रम में शुक्रवार को नई दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक में एनडीए के प्रमुख घटक दलों के नेताओं ने अपनी बात रखी। नीतीश कुमार ने रोचक अंदाज में अपनी बात रखते हुए कहा कि जदयू का नरेंद्र मोदी को पूरा समर्थन है। वे जैसे चाहे काम करें। हम सब दिन उनके साथ हैं।

नीतीश कुमार ने कहा, अगली बार जब आप (नरेंद्र मोदी) आएंगे, तो जो ये इधर-उधर जीते हैं (इंडी गठबंधन), वो बिल्कुल साफ हो जाएंगे। बकौल नीतीश कुमार, विपक्ष के लोग बिना मतलब की बातें और वादे करके जीते हैं। जबकि नरेंद्र मोदी का एकमात्र उद्देश्य जनसेवा है। हम इस काम में नरेंद्र मोदी के साथ हैं। वे देश का विकास करें। और बिहार का विकास तो हो ही जाएगा। आज जल्दी से शपथ लीजिए। हम तो चाहते थे कि यह काम आज ही हो जाए, लेकिन जैसा आप चाहें वैसा करें।

चंद्रबाबू नायडू बोले- भारत को सही समय पर नरेंद्र मोदी जैसा नेता मिला है

एनडीए संसदीय दल की बैठक में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा, मैं पिछले चार दशकों से राजनीति में हूं। मैंने बहुत सारे नेताओं को देखा है। भारत को विश्व स्तर पर गौरवान्वित करने का पूरा श्रेय मैं नरेंद्र मोदी जी को देता हूं। उनके नेतृत्व में हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तक पहुंच गए हैं। अब, हमें विश्वास है कि वह इस कार्यकाल के दौरान भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। उन्होंने विकसित भारत विजन 2047 की योजना बनाई है। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भारतीय निकट भविष्य में वैश्विक नेता बनने जा रहे हैं।

Eknath Shinde बोले- हम सब फेविकोल का जोड़ है

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार को शर्त देने का वादा किया। शिंदे बोले- हम सब फेविकोल का जोड़ हैं।

Kangana Ranaut particulars what occurred in moments main as much as the slap by CISF constable | कंगना ने बताई थप्पड़ कांड की कहानी: बोलीं, ‘वो चुपके से पीछे से आई और मुझे थप्पड़ मारा’; महिला कॉन्स्टेबल पर अब तक नहीं हुई FIR

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। मंडी सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कंगना को गुरुवार (6 जून) को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया। महिला कर्मचारी ने थप्पड़ मारने का कारण भी बताया।

उसने बताया कि कंगना ने महिला किसानों को 100-100 रुपए लेकर धरने पर बैठने वाली कहा था। धरने में महिला कॉन्स्टेबल की मां भी मौजूद थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी मामले की जांच की जा रही है लेकिन महिला कॉन्स्टेबल पर अब तक कोई FIR नहीं हुई है। DSP एयरपोर्ट ने बताया कि कंगना ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई है।

कंगना ने बताया कि एयरपोर्ट पर क्या हुआ?
अब कंगना ने इंस्टाग्राम पर इस घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि उन्हें थप्पड़ मारने की प्लानिंग की गई थी। इसके अलावा उन्होंने अपनी तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से की है जिनकी बॉडीगार्ड्स ने हत्या कर दी थी।

ये फुटेज घटना के बाद महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर की है।

ये फुटेज घटना के बाद महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर की है।

कंगना बोलीं-‘कॉन्स्टेबल ने पहले से स्ट्रैटेजी बना ली थी’
कंगना ने शुक्रवार सुबह दो इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर कीं जिनमें से एक में लिखा, ‘वो (महिला कॉन्स्टेबल) स्ट्रैटेजी के तहत मेरा इंतजार कर रही थी और जैसे ही वो वहां पहुंचीं तो खालिस्तानी स्टाइल में महिला कॉन्स्टेबल पीछे से चुपके से आई और उन्हें थप्पड़ मार दिया। उसने एक शब्द नहीं कहा और जब मैंने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तो वो थोड़ी दूर जाकर फोन कैमरा में देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी जो कि उसकी तरफ फोकस्ड थे। उसे सबका ध्यान अपनी ओर खींचना था। शायद ये उसका खालिस्तान को समर्थन दिखाने का तरीका था, ताकि उसे अगले चुनाव में सीट मिल जाए।’

कंगना की इंस्टाग्राम पोस्ट जिसमें उन्होंने घटना का जिक्र किया।

कंगना की इंस्टाग्राम पोस्ट जिसमें उन्होंने घटना का जिक्र किया।

कंगना को थप्पड़ मारने वाली महिला कॉन्स्टेबल का नाम कुलविंदर कौर है। इस घटना के बाद उसे नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है और पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

कंगना ने किया इंदिरा गांधी का जिक्र
कंगना ने दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए अपनी अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ का प्रमोशन किया। उन्होंने लिखा, ‘फिल्म इमरजेंसी जल्द ही आप सबके सामने होगी जिसमें ये दिखाया जाएगा कि कैसे एक निहत्थी महिला को उसके घर के बाहर उसी के सुरक्षाकर्मियों ने मौत के घाट उतार दिया था। उन्होंने एक बुजुर्ग महिला को मारने के लिए 35 गोलियां दागी थीं। अब खालिस्तानियों की कहानी जल्द सामने आएगी।’

दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में कंगना ने इंदिरा गांधी की हत्या के बारे में लिखा।

दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में कंगना ने इंदिरा गांधी की हत्या के बारे में लिखा।

‘इमरजेंसी’ है कंगना की अगली फिल्म
वर्क फ्रंट पर कंगना की अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ है। यह इस साल 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन लोकसभा चुनावों के चलते कंगना ने फिल्म की रिलीज डेट टाल दी थी। अभी फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है। फिल्म में कंगना भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। इसे कंगना ने ही डायरेक्ट किया है।

खबरें और भी हैं…