Sona Mohapatra acquired offended on Vishal Dadlani after he supported cisf constable who slapped kangana ranaut | विशाल डडलानी पर भड़कीं सोना मोहपात्रा: कंगना को थप्पड़ मारने वाली महिला का सपोर्ट किया था, सिंगर ने गड़े मुर्दे उखाड़कर अनु मलिक के लिए भी अपशब्द कहे

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाल ही में कंगना रनोट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मारा है। जहां एक तरफ कई लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विशाल डडलानी इस बात से फिक्रमंद हैं कि कहीं महिला की नौकरी न जाए। उन्होंने कहा था कि अगर उस महिला को नौकरी से निकाला जाता है तो वो उसे नौकरी दिलवाएंगे। विशाल डडलानी का बयान सामने आते ही सिंगर सोना मोहपात्रा ने उन पर गुस्सा जाहिर किया है।

विशाल डडलानी के बयान पर सोशल मीडिया पर चर्चा जारी थी। इसी बीच सिंगर सोना मोहपात्रा ने एक ट्वीट के जवाब में लिखा है, ‘ये रीड़ की हड्डी अनु मलिक जैसे कई आरोपों वाले सीरियल मोलेस्टर के साथ जज की कुर्सी पर बैठते हैं। और जब उनके साथ काम करने वाले मेरे जैसे लोग उनसे कहते हैं कि उठो और आवाज उठाकर मदद करो, रियलिटी शोज के टॉक्सिक कल्चर से दूर रहो, तो ये कहते हैं पैसा कमा कर देश से निकलना है। मैं आपको बता रही हूं ये रत्न हैं।’ बताते चलें कि साल 2018 में सोना मोहपात्रा ने अनु मलिक पर सेक्शुअल मिस कंडक्ट का आरोप लगाया था। वो अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अनु मलिक के खिलाफ बयान देती रहती हैं।

थप्पड़ मारने वाली महिला को नौकरी दिलवाना चाहते हैं विशाल डडलानी

6 जून को कंगना रनोट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर महिला CISF कॉन्स्टेबल ने थप्पड़ मारा था। मामले के कुछ समय बाद ही विशाल डडलानी ने महिला के सपोर्ट में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी। उसमें उन्होंने लिखा था, मैं हिंसा को सपोर्ट नहीं करता, लेकिन मैं महिला कॉन्स्टेबल के गुस्से को समझ सकता हूं। CISF अगर उस महिला कॉन्स्टेबल के खिलाफ एक्शन लेती है, तो मैं ये एंश्योर करूंगा कि उसे नौकरी जरूर मिले। इंतजार करूंगा कि वो ये नौकरी लेने के लिए राजी हो जाए। जय हिंद, जय जवान, जय किसान।

6 जून को कंगना रनोट मंडी से निकलकर चंडीगढ़ होते हुए भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रही थीं। उन्हें चंडीगढ़ से दिल्ली की फ्लाइट लेने थीं। जैसे ही वो सिक्योरिटी चेक पर पहुंचीं, तो वहां खड़ी CISF महिला कॉन्स्टेबल ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने के बाद महिला कॉन्स्टेबल ने बताया कि वो कंगना के किसान आंदोलन में बैठी हुईं महिलाओं के खिलाफ दिए गए बयान से नाराज थी।

साल 2020 में कंगना ने किसान आंदोलन में शामिल हुई एक बुजुर्ग महिला को देखकर लिखा था कि वो महिला 100 रुपए में उपलब्ध होती है। कंगना ने जब बयान दिया, तब उस महिला कॉन्स्टेबल की मां भी उस आंदोलन का हिस्सा थीं।

मीका सिंह, अनुपम खेर जैसे कुछ गिने चुने लोगों के अलावा बॉलीवुड से कंगना के सपोर्ट में कोई सामने नहीं आया था। ऐसे में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बयान लिखकर गुस्सा व्यक्त किया है। कंगना ने लिखा था, ‘डियर फिल्म इंडस्ट्री, आप सभी या तो जश्न मना रहे हैं या फिर मुझ पर हुए अटैक के बाद एकदम चुप बैठे हैं। लेकिन एक बात याद रखना, अगर कल आप किसी हथियार के बिना अपने देश की सड़कों पर या इस दुनिया में कहीं भी घूम रहे होगे और तब कोई इजराइली या फिलिस्तीनी सिर्फ इस वजह से आप और आपको बच्चों पर हमला करने की कोशिश करे क्योंकि आप इजरायल के बंधक बनाए गए लोगों के सपोर्ट में खड़े हुए थे, तो देखना मैं आपके हक के लिए लड़ती नजर आऊंगी। अगर कभी इस बात पर हैरानी हो कि मैं जहां हूं, वहां क्यों हूं, तो याद रखना आपमें से कोई भी मेरे जैसा नहीं है।’

इसके कुछ घंटों बाद ही फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) ने कंगना के सपोर्ट में एक ऑफिशियल प्रेस नोट जारी किया है। फेडरेशन ने थप्पड़ मारने वाली महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं…
Savitri Thakur: धार सांसद सावित्री ठाकुर, छोटे से गांव से दिल्ली तक का सफर

धार लोकसभा सीट के इतिहास में पहली बार कोई केंद्रीय मंत्री की सौगात मिलने जा रही है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Solar, 09 Jun 2024 02:18:12 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 09 Jun 2024 02:30:11 PM (IST)

Savitri Thakur: धार सांसद सावित्री ठाकुर, छोटे से गांव से दिल्ली तक का सफर
धार सांसद सावित्री ठाकुर। फाइल फोटो

HighLights

  1. 2014 में लोकसभा चुनाव में जीतकर पहली बार बनी थी सांसद।
  2. इस बार हुए लोकसभा चुनाव में भी सावित्री ठाकुर ने बड़े अंतर से जीत हासिल की।
  3. कार्यकर्ताओं के बीच में दीदी के नाम से लोकप्रिय हैं।

Savitri Thakur: नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। लोकसभा की सांसद सावित्री ठाकुर धार जिले के धरमपुरी तहसील के ग्राम तारापुर की रहने वाली हैं। पहाड़ी में बसा हुआ यह एक छोटा सा गांव है। 46 साल की उम्र में वे दूसरी बार सांसद चुनी गई हैं। उन्होंने अपने सामाजिक जीवन की शुरुआत 1996 से की थी। वे एक स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से जुड़ी और महिला समन्वयक के तौर पर धार, खरगोन और अन्य क्षेत्रों में आदिवासी और गरीब महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया।

महिलाओं को ऋण दिलवाने से लेकर शराबबंदी आदि को लेकर विशिष्ट कार्य किए हैं। 2003 में उन्होंने राजनीतिक में भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से अपना पहला चुनावी सफर शुरू किया। इसके तहत 2003 में वे जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें 2004 में जिला पंचायत अध्यक्ष का दायित्व दिया और 2009 तक उन्होंने इस पद पर सफलतापूर्वक कार्य भी किया।

वहीं पार्टी स्तर पर कई महत्वपूर्ण दायित्व भी दिए गए। इसमें 2010 में भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष रही। वहीं 2013 में कृषि उपज मंडी धामनोद की डायरेक्टर भी बनी। इस बीच में उन्हें 2014 में अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्र की महत्वपूर्ण लोकसभा सीट पर भी दायित्व दिया गया। पार्टी ने उन्हें टिकट दिया।

naidunia_image

इसके चलते उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव में 10,0000 से अधिक मतों से जीत हासिल की। 2019 तक उन्होंने धार जिले की महत्वपूर्ण रेल परियोजना के लिए विशेष रूप से कार्य करवाए। 2017 में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाया गया।

हाल ही में हुए चुनाव में 21,8665 मतों से धार महू लोकसभा सीट से एक बड़े अंतर के साथ जीत हासिल करते हुए दूसरी बार सांसद चुनी गईं। वर्तमान में आदिवासी महिला विकास परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं। कार्यकर्ताओं के बीच सावित्री ठाकुर दीदी के नाम से लोकप्रिय हैं।

naidunia_image

धार लोकसभा से पहली बार मंत्री

धार लोकसभा सीट के इतिहास में पहली बार कोई केंद्रीय मंत्री की सौगात मिलने जा रही है। धार जिले के आदिवासी नेता डिप्टी सीएम जैसे महत्वपूर्ण पद पर पहुंचे लेकिन केंद्रीय मंत्री का पद कभी नहीं मिला। सावित्री ठाकुर को पद मिलने के साथ ही यह लोकसभा सीट का अपना इतिहास बन गया है।

हालांकि धार से भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। वे खेल एवं युवक कल्याण विभाग के मंत्री थे। लेकिन वर्मा राज्यसभा सदस्य थे और उन्हें राज्यसभा सदस्य होने के नाते मंत्री पद दिया गया था। लोकसभा सीट पर यह पहली बार मंत्री पद मिलने जा रही है।

EPFO: बगैर किसी प्रीमियम के मिलेगा 7 लाख रुपये तक के इंश्योरेंस का लाभ, ये है स्‍कीम

पीएफ खाताधारकों के लिए EPFO द्वारा बीमा योजना चलाई जा रही है, जिससे उन्हें सात लाख रुपये तक का क्लेम मिलेगा।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Solar, 09 Jun 2024 02:43:40 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 09 Jun 2024 02:43:40 PM (IST)

ईपीएफओ चला रहा एंप्लॉयीज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम

HighLights

  1. पीएफ खाताधारकों के लिए है स्‍कीम
  2. न्यूनतम 2.50 लाख रुपये का मिलेगा क्लेम
  3. 12 माह तक नौकरी में होना अनिवार्य शर्त

Workers Deposit Linked Insurance coverage Scheme बिजनेस डेस्क, इंदौर। वर्तमान दौर को देखते हुए इंश्योरेंस की जरूरत काफी बढ़ गई है। भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अब हर कोई स्वास्थ्य, दुर्घटना और वाहन सहित अन्य बीमा करवाने लगा है। वहीं यदि आप नौकरी पेशा व्यक्ति है और आपका पीएफ कटता है तो यह खबर आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए।

दरअसल, ऐसे व्यक्ति जिनका पीएफ कटता है उन्हें बगैर किसी प्रीमियर के सात लाख रुपये तक के इंश्योरेंस कवर का लाभ मिल सकता है। यह बीमा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है।

नॉमिनी को मिलती है क्लेम की राशि

ईपीएफओ के सभी सदस्यों को एंप्लॉयीज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम (EDLI) के तहत 7 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। जिसमें बीमित व्यक्ति को बीमारी, दुर्घटना अथवा स्वाभाविक मृत्यु होने पर इंश्योरेंस का लाभ मिलता है। इस स्कीम के तहत संबंधित व्यक्ति के नॉमिनी को क्लेम की राशि दी जाती है।

ये है शर्त

बता दे कि इस स्कीम के तहत कर्मचारियों को कम से कम ढाई लाख रुपये और अधिकतम 7 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस क्लेम का लाभ मिल सकता है। हालांकि मिनिमम क्लेम के लिए एलिजिबल होने के लिए संबंधित को 12 महीने तक लगातार नौकरी में होना चाहिए। नौकरी छोड़ने वाले पीएफ धारकों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

इन्‍हें मिलता है लाभ

इस इंश्योरेंस क्लेम का लाभ नौकरी के दौरान होने वाली मौत पर मिलता है। फिर चाहे आप ऑफिस में हो या कहीं बाहर। यदि कोई रिटायर हो चुका है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना का लाभ लेते समय आपके पास डेथ सर्टिफिकेट और सक्सेशन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

IND vs PAK WC T20 2024: विराट कोहली की नेट प्रैक्टिस देख पाकिस्तान कैंप में मचा हड़कंप, टी-20 वर्ल्ड कप में ऐसा है रिकॉर्ड

T20I में पाकिस्तान के खिलाफ कोहली का शानदार रिकॉर्ड है। स्टार बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 मैचों में 81.33 की शानदार औसत से 488 रन बनाए हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 09 Jun 2024 12:34:24 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 09 Jun 2024 12:34:24 PM (IST)

IND vs PAK WC T20 2024: विराट कोहली की नेट प्रैक्टिस देख पाकिस्तान कैंप में मचा हड़कंप, टी-20 वर्ल्ड कप में ऐसा है रिकॉर्ड
Virat Kohli: पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्व कप मेंं कोहली ने पांच मैच खेले हैं। चार में नाबाद रहे।

HighLights

  1. IND vs PAK WC T20 2024: टी-20 विश्व कप में आज भारत-पाक मुकाबला
  2. India vs Pakistan: न्यूयॉर्क में रात 8 बजे शुरू होगा मैच
  3. Virat Kohli: पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्व कप में शानदार रहा है कोहली का रिकॉर्ड

एजेंसी, नई दिल्ली (IND vs PAK WC T20 2024)। टी-20 विश्व कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होने जा रहा है। मैच से पहले टीम इंडिया की प्रैक्टिस के वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में विराट कोहली पूरी लय में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। आईसीसी ने विराट कोहली का वीडियो शेयर किया है।

टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड

टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार है। टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 5 मुकाबलों में से 4 में विराट ने अर्धशतक जमाया है।

पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्व कप के पिछले मुकाबले में विराट ने 82 की पारी खेली थी, जो अब भी पाकिस्तान के गेंदबाजों के जेहन में है।

पाकिस्तान के खिलाफ आज होने वाले मुकाबले में भी कोहली की भूमिका अहम माना जा रही है। मौजूदा प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 5 मैचों में कोहली सिर्फ एक बार आउट हुए हैं और 4 अर्धशतक लगाए हैं। आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के एमसीजी में हुआ था, जहां कोहली ने नाबाद 82 रन बनाए और अकेले दम पर भारत को 2022 विश्वकप में जीत दिलाई थी।

naidunia_image

(IND Vs PAK Pitch Report: पहली पारी का औसत सिर्फ 112 रन, जानिए आज कैसी रहेगी पिच, क्या बारिश बनेगी विलेन)

IND vs PAK T20 World Cup: कोहली ने जब पाकिस्तान को अकेले नेस्तनाबूद किया, देखिए आखिरी ओवर का VIDEO

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला आज रात 8 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले से पहले क्रिकेटप्रेमियों को विराट कोहली की दो साल पुरानी वह पारी जरूर याद आ रही होगी, जिसने पाकिस्तान को नेस्तनाबूद कर दिया था. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य दिया था. भारतीय टीम इसके जवाब में 31 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी. भारतीय क्रिकेटफैंस के कंधे गिरे हुए थे, लेकिन कोहली का विराट रूप आना अभी बाकी था.

भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न में खेला गया था. रोहित शर्मा की अगुवाई में उतरी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट पर 159 के स्कोर पर रोका. इसके जवाब में भारत की शुरुआत खराब रही. भारत के दोनों ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल 4-4 रन बनाकर आउट हो गए.

IND vs PAK T20 World Cup Stay Updates: क्या शिवम दुबे की जगह संजू सैमसन को मिलेगी प्लेइंग XI में जगह

तीसरे नंबर पर आए विराट कोहली ने एक छोर संभाला, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे. सूर्यकुमार यादव 15 और अक्षर पटेल 4 रन बनाकर आउट हुए. 31 रन पर 4 विकेट गंवाने वाली भारतीय टीम को इसके बाद विराट कोहली और हार्दिक पंड्या की साझेदारी ने संभाला. इन दोनों ने भारत को 31 रन से 144 रन तक पहुंचा दिया.

Anand Radhika Ambani Pre Wedding ceremony Cruise Get together Photographs; Karisma Kapoor | Kiara Advani Isha Ambani | अंबानी की क्रूज पार्टी: करिश्मा ने शेयर किया फोटो, रणबीर-आलिया के साथ नजर आईं; कियारा ने दोस्त ईशा अंबानी संग पोज दिया

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अनंत अंबानी और राधिक मर्चेंट की सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी 29 मई से 1 जून तक यूरोप में मनाई गई थी। इस दौरान बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने लग्जरी क्रूज ‘सेलिब्रिटी एसेंट’ की ट्रिप और क्रूज पार्टी एंजॉय की थी।

अब कई सेलेब्स ने इस प्री-वेडिंग सेरेमनी के फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं। करिश्मा कपूर ने भी हाल ही में क्रूज से कपूर फैमिली का एक फोटो शेयर किया है।

करिश्मा ने सोशल मीडिया पर रणबीर-आलिया और बाकी फैमिली मेंबर्स के साथ यह फोटो शेयर किया है।

करिश्मा ने सोशल मीडिया पर रणबीर-आलिया और बाकी फैमिली मेंबर्स के साथ यह फोटो शेयर किया है।

फोटो शेयर कर लिखा- परिवार
इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘Famiglia.’ यह एक इटैलियन वर्ड है जिसका मतलब परिवार होता है। तस्वीर में करिश्मा के अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, आदर जैन और उनकी वाइफ अलेखा आडवाणी भी नजर आ रही हैं। हालांकि, इस तस्वीर में रणबीर-आलिया की बेटी राहा नजर नहीं आ रहीं।

कियारा ने मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के साथ यह फोटो शेयर किया।

कियारा ने मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के साथ यह फोटो शेयर किया।

कियारा ने शेयर किया Masquerade पार्टी का फोटो
दूसरी तरफ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी इस सेलिब्रेशन से एक फोटो शेयर किया है। तस्वीर में वो अपनी दोस्त और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के साथ नजर आ रही हैं।

यह फोटो प्री-वेडिंग सेरेमनी में तीसरे दिन हुई Masquerade पार्टी की है। इसमें ईशा ऑरेंज कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। वहीं कियारा ने डार्क ग्रीन बॉडी हगिंग वेलवेट गाउन पहना हुआ है।

इन दोनों के अलावा सारा अली खान और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने भी इस ट्रिप के कुछ फाेटोज शेयर किए हैं। एक नजर…

इस प्री-वेडिंग सेरेमनी में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हुए थे।

इस प्री-वेडिंग सेरेमनी में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हुए थे।

उनकी वाइफ साक्षी ने धोनी और बेटी जीवा के साथ कई शेयर किए हैं।

उनकी वाइफ साक्षी ने धोनी और बेटी जीवा के साथ कई शेयर किए हैं।

सारा अली खान भी कई फोटोज में अपने फ्रेंड्स के साथ नजर आईं।

सारा अली खान भी कई फोटोज में अपने फ्रेंड्स के साथ नजर आईं।

एक्ट्रेस ने रोम सिटी का भी टूर किया था।

एक्ट्रेस ने रोम सिटी का भी टूर किया था।

इससे पहले एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी इस ट्रिप से कुछ फोटोज शेयर किए थे। इसमें उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी उनके साथ नजर आए थे।

इससे पहले एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी इस ट्रिप से कुछ फोटोज शेयर किए थे। इसमें उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी उनके साथ नजर आए थे।

सिंगर गुरु रंधावा ने भी इस सेकेंड प्री-वेडिंग बैश से इंटरनेशनल सिंगर और रैपर पिटबुल के साथ फोटो शेयर किया। दोनों ने क्रूज पर हुई इस पार्टी में परफॉर्म किया था।

सिंगर गुरु रंधावा ने भी इस सेकेंड प्री-वेडिंग बैश से इंटरनेशनल सिंगर और रैपर पिटबुल के साथ फोटो शेयर किया। दोनों ने क्रूज पर हुई इस पार्टी में परफॉर्म किया था।

4 दिन तक क्रूज पर चला था सेलिब्रेशन
29 मई से 1 जून तक यूरोप में ‘सेलिब्रिटी एसेंट’ क्रूज पर चली अनंत-राधिका की इस सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड से शाहरुख खान और सलमान खान समेत कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया था।

इस इवेंट में कैटी पेरी और बैकस्ट्रीट बॉयज जैसे इंटरनेशनल सिंगर्स और बैंड्स ने भी परफॉर्म किया। अनंत और राधिका 12 जुलाई को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में शादी के बंधंन में बंधेंगे।

खबरें और भी हैं…
PM Modi Swearing-In Ceremony: मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे खरगे, भाजपा ने बीती रात किया था फोन

मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ सलाह-मशविरा करके शपथ ग्रहण में शामिल होने का फैसला किया।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 09 Jun 2024 12:54:09 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 09 Jun 2024 01:29:24 PM (IST)

PM Modi Swearing-In Ceremony: मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे खरगे, भाजपा ने बीती रात किया था फोन
Modi 3.0: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले दो चुनावों की तुलना में बेहतर रहा है, हालांकि पार्टी बहुमत से बहुत दूर है।

HighLights

  1. PM Modi Swearing-In Ceremony: शाम 7.15 बजे होगा मोदी सरकार का तीसरा शपथ ग्रहण
  2. Mallikarjun Kharge: प्रह्वाद जोशी ने बीती रात किया था कांग्रेस अध्यक्ष को फोन, दिया था न्योता
  3. NDA 3.0: 292 सीट जीतकर एनडीए ने बनाई है सरकार, कांग्रेस ने जीती है 99 सीट

एजेंसी, नई दिल्ली (PM Modi Swearing-In Ceremony)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज शाम होने वाले नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे शपथ ग्रहण में हिस्सा लेंगे। समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।

इससे पहले खबर थी कि संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बीती रात खरगे को फोन करते हुए शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया था। शुरू में खरगे की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। बाद में सूचना आई कि खरगे ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ सलाह-मशविरा करके इस समारोह में शामिल होने का फैसला किया।

वीडियो: ट्रैफिक में फंसे रवनीत सिंह बिट्टू, लगा दी दौड़

मनोनीत प्रधानमंत्री मोदी ने प्रमुख नेताओं और सांसदों को 11.30 बजे अपने आवास पर बुलाया था। बैठक में पहुंचने से पहले पंजाब में पार्टी प्रत्याशी रहे रवनीत सिंह बिट्टू की गाड़ी ट्रैफिक में फंस गई। मीटिंग में समय पर पहुंचने के लिए बिट्टू ने गाड़ी छोड़कर पैदल दौड़ लगा दी।

CG Excessive Courtroom : ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में सोमवार से होगी मामलों की सुनवाई

12 सिंगल बेंच का गठन जारी रोस्टर में रजिस्ट्रार जनरल ने 12 सिंगल बेंच का गठन किया है। सिंगल बेंच में प्रकरणों की सुनवाई होगी।

By Radha Krishna Sharma

Publish Date: Solar, 09 Jun 2024 12:50:56 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 09 Jun 2024 12:50:56 PM (IST)

छत्तीसगढ हाई कोर्ट

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में सोमवार से होगी मामलों की सुनवाई रोस्टर हुआ जारी
  2. तीन डिवीजन, छह स्पेशल व 12 सिंगल बेंच में होगी प्रकरणों की सुनवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार से छत्तीसगढ हाई कोर्ट में कामकाज प्रारंभ होगा। रजिस्ट्रार जनरल ने रोस्टर जारी कर दिया है। जारी रोस्टर के अनुसार तीन डिवीजन व छह सिंगल बेंच के अलावा सिंगल बेंच में याचिकाओं की सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की डीबी में जनहित याचिका, वर्ष 2023 से लंबित रिट अपील, बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका ,वर्ष 2022 से लंबित क्रिमिनल अपील, रिट याचिका क्रिमिनल, अवमानना याचिका क्रिमिनल सहित अन्य याचिकाओं की सुनवाई होगी।

जस्टिस गौतम भादुड़ी व जस्टिस रजनी दुबे की डीबी में रिट अपील टैक्स, कमर्शियल डिवीजन बेंच के मामले, सभी सिविल मामले डिवीजन बेंच से संबंधित, वर्ष 2021-2021 के क्रिमिनल अपील की सुनवाई होगी। जस्टिस संजय के अग्रवाल व जस्टिस संजय अग्रवाल की डिवीजन बेंच में वर्ष 2022 से लंबित रिट अपील, डिवीजन बेंच में सुनवाई योग्य रिट अपील की सुनवाई होगी।

छह स्पेशल बेंच में होगी सुनवाई

चीफ जस्टिस रमेश सिंन्हा की स्पेशल सिंगल बेंच में सीआरपीसी की धारा 482 के तहत वर्ष 2017 से लंबित प्रकरण, सीआरपीसी की धारा 438 के तहत के तहत जमानत याचिका, ट्रांसफर पिटिशन क्रिमिनल के प्रकरणों की सुनवाई होगी। जस्टिस गौतम भादुड़ी की स्पेशल बेंच में वर्ष 2006 से लंबित सभी प्रकार की रिट याचिका की सुनवाई होगी।

जस्टिस संजय के अग्रवाल की स्पेशल बेंच में वर्ष 2004 व 2005 से लंबित क्रिमिनल अपील, रिट याचिका वर्ष 2017 से लंबित मामलों की सुनवाई होगी। जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की स्पेशल बेंच में वर्ष 2017 से 2019 लंबित मिसलेनियस अपील, वर्ष 2006 से 2010 तक लंबित क्रिमिनल अपील से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करेंगे।

Gwalior Information: ग्वालियर के स्पर्श देशभर में जेईई एडवांस्ड में 33वीं रैंक लाकर बने स्टेट टापर

जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट रविवार को घोषित हुआ। इसमें ग्वालियर के स्पर्श गुप्ता ने देशभर में 33वीं रैंक लाकर स्टेट टाप किया। वहीं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में उनकी दूसरी रैंक रही।

By Mahesh Gupta

Publish Date: Solar, 09 Jun 2024 12:42:46 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 09 Jun 2024 12:42:46 PM (IST)

Gwalior News: ग्वालियर के स्पर्श देशभर में जेईई एडवांस्ड में 33वीं  रैंक लाकर बने स्टेट टापर

HighLights

  1. ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में है दूसरी रैंक
  2. स्पर्श ने कहा जब कभी भी डिमोटिवेट हुआ, तो पापा मम्मी और शिक्षकों ने मोटिवेट किया

ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट रविवार को घोषित हुआ। इसमें ग्वालियर के स्पर्श गुप्ता ने देशभर में 33वीं रैंक लाकर स्टेट टाप किया। वहीं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में उनकी दूसरी रैंक रही। स्पर्श का कहना है कि मेरा सिलेबस जेईई मेंस के दौरान ही पूरा हो चुका था। इसके बाद मैंने माक टेस्ट दिए। उनका एनालिसिस करता गया । इससे अपनी कमजोरी को पहचाना और स्टडी में इम्प्लीमेंट किया। धीरे-धीरे गलतियां दूर होती गईं और आज परिणाम सभी के सामने है। स्पर्श ने बताया कि मेरे पापा निरंजन गुप्ता और मम्मी कीर्ति दोनों ही शिक्षक हैं। इसलिए पढ़ाई का माहौल मैंने बचपन से ही देखा। उनको जब पढ़ते देखता था तो मुझे भी लगता था कि पढ़ाई कितनी जरूरी है। मैं उनसे इंस्पायर था। जब कभी भी डिमोटिवेट हुआ, तो पापा मम्मी और शिक्षकों ने मोटिवेट किया। उल्लेखनीय है कि स्पर्श ने जेईई मेंस में 293 रैंक हासिल की थी। वहीं 12वीं में 95.4 परसेंट माक्र्स हासिल किए थे।

इंटरनेट मीडिया और शादी समारोह से रखी दूरी

स्पर्श ने बताया कि जेईई एडवांस्ड की तैयारी के दौरान मैंने सोशलमीडिया से दूरी बनाकर रखी। मोबाइल का इस्तेमाल केवल बात करने के लिए करता था। शादी समारोह, बर्थडे पार्टी सभी से दूरी बना ली थी। यहां तक की नजदीकी फंक्शन को भी अवाइड किया। रोजाना 12 से 14 घंटे पढ़ाई कर सफलता पाई।

बचपन से थी प्रोग्रामिंग और साफ्टवेयर डवलपमेंट में रूचि

स्पर्श बताते हैं कि मेरा बचपन से प्रोग्रामिंग और साफ्टवेयर डवलपमेंट की ओर रुझान था। इसीलिए मैंने इंजीनियर बनने की ठानी। मैं कम्प्यूटर साइंस ब्रांच लूंगा। स्पर्श के फादर निरंजन गुप्ता ने बताया कि स्पर्श के हार्डवर्क ने ही उसकी सफलता तय की है।

T20 World Cup 2024: KKR के पूर्व डायरेक्टर ने कहा- मैं सौरभ नेत्रवलकर को पसंद नहीं करता क्योंकि…

नई दिल्ली. अमेरिका को पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिलाने में भारतीय मूल के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर (Saurabh Netravalkar) का अहम योगदान रहा. सौरभ ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 11वें मैच में सुपर ओवर में मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर बाजी पलट दी. इसके बाद से ही वे चर्चा में हैं. आईपीएल टीम कोलकाता नाईट राइडर्स के पूर्व डायरेक्टर जॉय भट्टाचार्या ने कहा है कि मैं सौरभ को पसंद नहीं करता हूं.

केकेआर के पूर्व डायरेक्टर जॉय भट्टाचार्या ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, ” साल 2008 के आईपीएल से पहले मुंबई में ट्रायल था. मैंने सौरभ को साइन करने के लिए बोला. मैंने टीम मैनेजमेंट से कहा था कि भले इसे अभी नहीं खिलाएंगे लेकिन हमें इसे साइन कर लेना चाहिए. लेकिन अफसोस वह उस समय अपनी परीक्षा में व्यस्त था. मैं सौरभ नेत्रवलकर को पसंद नहीं करता हूं. वो ऐसा लड़का है जो हम लोगों को अपर्याप्त बनाता है. वह इंजीनियर है. उसने बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की है. वो नेशनल क्रिकेट भी खेल रहा है. उसने पाकिस्तान जैसी टीम के खिलाफ सुपर ओवर भी जिताया. वह यूकेलेले भी बजा लेता है. अच्छा गाता है और एक अच्छा इंसान भी है. मुझे यह समझ नहीं आता कि एक लड़के में इतनी खूबियां कैसे हो सकती है.”

IND vs PAK: क्या बारिश से धुल जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच? महामुकाबले से पहले जानें न्यूयॉर्क का मौसम