Vasu Bhagnani owes Rs 65 lakh to a crew member | वासु भगनानी पर क्रू मेंबर्स का 65 लाख रुपए बकाया: एफडब्ल्यूआईसीई प्रेसिडेंट बोले- पेमेंट नहीं हुआ तो हमारे लोग सेट से बाहर निकल जाएंगे

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने ऑफिस बेचने और कर्ज में होने की अफवाह का खंडन करते हुए कहा था कि जिन्हें लगता हैं कि उनके पैसे प्रोडक्शन कंपनी के पास बकाया हैं, वो सोशल मीडिया पर बात करने के बजाय उनसे आकर मिले।

इसी बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के प्रेसिडेंट बी एन तिवारी ने खुलासा किया कि वासु की तीन फिल्मों में काम करने वाले क्रू मेंबर्स का 65 लाख रुपए से अधिक बकाया है।

दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान (एफडब्ल्यूआईसीई) के अध्यक्ष बी एन तिवारी ने बताया- वाशु भगनानी की तीन फिल्मों ‘मिशन रानीगंज’, ‘गणपत’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में काम करने वाले क्रू मेंबर्स का 65 लाख रुपए से अधिक बकाया है। जिसमें ‘मिशन रानीगंज’ के डायरेक्टर टीनू देसाई का 4 करोड़ रुपए में से 33 लाख रुपए बाकी है। हम लोग लगातार पूजा एंटरटेनमेंट से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन प्रोडक्शन हाउस ने अभी तक भुगतान नहीं किया है। हमनें वासु भगनानी से कई बार बात करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

हम आपकी मर्यादा के बारे में सोच रहे हैं और आप हमारी मर्यादा का उलंघन कर रहे हैं। जब यह बात मीडिया में फैली तब उनका स्टेटमेंट आया कि उन्हें किसी ने कॉन्टेक्ट ही नहीं किया। जबकि हमारे एसोसिएशन की तरफ से उनसे लगातार बात करने की कोशिश की जा रही है। अगर वो हमारे मेंबर्स का पेमेंट नहीं करते हैं तो हमें भी ‘नहीं’ कहने आता है। हम उनके साथ काम नहीं करेंगे। उनका काम रोकेंगे भी नहीं, लेकिन सेट पर हमारे जितने भी मेंबर्स रहेंगे वापस आ जाएंगे।

हाल ही में खबर आई कि प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने 250 करोड़ रुपए का कर्ज चुकाने के लिए अपना ऑफिस बेच दिया। हालांकि, वासु ने इन खबरों का खंडन किया और बताया कि बिल्डिंग का रेनोवेशन किया जा रहा है। वासु भगनानी ने बताया था- अक्षय वो पहला शख्स था जिसने मुझे कॉल कर कहा था कि परेशान मत होना। अगर आपको किसी तरह की मदद चाहिए हो तो मुझे बताइए। मुझे सनी देओल, सुनील शेट्टी और पुराने दोस्त डेविड धवन का भी कॉल आया था। मैं उन सभी लोगों से बेहद प्रभावित हूं, वो हमेशा मेरे साथ खड़े रहते हैं।

BJP संगठन में युवाओं के साथ अनुभव को देगी तरजीह, जुलाई महीने में हो सकता है मंडल अध्यक्ष का चुनाव

भाजपा जुलाई महीने में संगठन स्तर पर चुनाव कर बदलाव करना चाहती है। वह युवाओं के साथ इस बार संगठन में अपने बुजुर्ग नेताओं को भी मौका देना चाहती है। वह युवाओं के जोश और बुजुर्गों के अनुभव का समायोजन कर संगठन को मजबूती देना की कोशिश में है। भाजपा ने 2020 में पीढ़ी परिवर्तन कर युवाओं को संगठन में मौका दिया था।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 05:52:32 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 05:56:18 PM (IST)

BJP संगठन में युवाओं के साथ अनुभव को देगी तरजीह, जुलाई महीने में हो सकता है मंडल अध्यक्ष का चुनाव
भाजपा संगठन में करेगी बदलाव। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भाजपा ने 2020 में लगभग 35 वर्ष की आयु वालों को चुना था मंडल अध्यक्ष।
  2. भाजपा प्रदेश में नए नेतृत्व को उभारना चाहती है।
  3. भाजपा का अभी का नेतृत्व कर चुका 60 की उम्र सीमा को पार।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। भाजपा संगठन में अब चुनाव की हलचल आरंभ हो गई है। संभावना है कि जुलाई महीने में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर भाजपा अपने संगठन चुनाव की प्रक्रिया आरंभ कर सकती है। प्रक्रिया शुरू होने में भले ही अभी समय हो, लेकिन मंडल स्तर पर इसकी चर्चा और जमावट का खेल अभी से शुरू हो गया है।

पिछले संगठन चुनाव में भाजपा ने पीढ़ी परिवर्तन का संकल्प पूरा किया था। इस कारण लगभग 35 वर्ष की औसत आयु वाले ही मंडल अध्यक्ष बन पाए थे। इनमें से कुछ तो भाजपा के लिए बेहद उपयोगी रहे और कुछ को राजनीतिक अनुभव ना होने से चुनाव में पार्टी को संकट भी झेलना पड़ा।

युवा व अनुभव का समायोजन चाहती है भाजपा

भाजपा अब पांच साल बाद हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम को देखते हुए उम्र बंधन के बजाए मिला-जुला प्रयोग करना चाहती है। पार्टी चाहती है कि अब संगठन चुनाव में युवा और बुजुर्ग, लेकिन अनुभवी का समन्वय के साथ समायोजन किया जाए।

2020 में दिया था पीढ़ी परिवर्तन का नारा

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने 1990 के बाद 2020 में पीढ़ी परिवर्तन की शुरूआत की थी। पार्टी ने युवाओं को तो जोड़ लिया, लेकिन पुराने चेहरों को लेकर असमंजस में है। युवाओं को मौका देने के बाद अब पुराने दिग्गजों का समायोजन पार्टी के लिए चुनौती बना हुआ है।

परिवारवाद की उपेक्षा से दिग्गज परेशान

पार्टी का अब तक का अनुभव अच्छा भी रहा और कुछ जगह पुराने नेताओं के सामने नए नेतृत्व को काम करने में व्यावहारिक रूप से मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। दूसरी परेशानी ये भी है कि युवाओं को कमान देने से परिवारवाद की उपेक्षा से भी कई दिग्गज परेशान हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद से समन्वय की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। आने वाले संगठन चुनाव में उनके समर्थकों को भी जिले की कार्यकारिणी में अवसर देना भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं की नाराजगी का कारण बन सकता है। इसे भांपते हुए संगठन हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहा है।

मौजूदा नेतृत्व कर चुका 60 की सीमा पार

मौजूदा नेतृत्व चाहे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल हों, सभी साठ की उम्र पार कर चुके हैं। पूर्व सीएम उमा भारती से लेकर मोहन कैबिनेट के ज्यादातर सदस्य पार्टी में 30 से 35 साल की उम्र में सक्रिय हुए थे।

पार्टी ने सरकार में मोहन यादव का नया चेहरा तो दे दिया, लेकिन संकट यह है कि युवाओं में नया नेतृत्व प्रदेश में पनप नहीं रहा है। पार्टी ने नए नेतृत्व के लिए संगठन में पीढ़ी परिवर्तन तो कर लिया, लेकिन चुनावी राजनीति में वटवृक्षों के चलते पार्टी नई पीढ़ी को आगे नहीं ला पाई। पार्टी चाहती है कि संगठन चुनाव में उम्र सीमा पर पार्टी शिथिलता तो बरते, लेकिन भविष्य के लिए युवाओं की टीम भी तैयार की जाए। दोनों पीढ़ी के साथ सुतंलन बनाया जाए।

Iran President Election 2024: ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में किसी को बहुमत नहीं, मसूद और जलीली के बीच टक्कर, 5 जुलाई को चुनाव

Iran President Election 2024: ईरान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में किसी भी प्रत्याशी को निर्धारित 50 प्रतिशत से अधिक वोट नहीं मिले हैं। इसके कारण शीर्ष वोट पाने वाले दो उम्मीदवारों के बीच 5 जुलाई को फिर मुकाबला होगा। चुनाव में सुधारवादी उम्मीदवार मसूद पेजेशकियान का मुकाबला कट्टरपंथी पूर्व परमाणु वार्ताकार सईद जलीली से होगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 06:05:02 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 06:08:48 PM (IST)

उम्मीदवार मसूद पेजेशकियन अपना वोट डालते हुए। फोटो-ISNA

एजेंसी, नई दिल्ली। Iran President Election 2024: ईरान में शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुआ, जिसमें किसी भी उम्मीदवार को बहुमत नहीं मिला है। किसी भी प्रत्याशी को 50 फीसदी मत नहीं मिलने के बाद अब 5 जुलाई को दोबारा वोटिंग होगी। इसमें सबसे अधिक वोट हासिल करने वाले सईद जलीली और मसूद पजशकियान के बीच कड़ा मुकाबला होगा।

खबर अपडेट की जा रही है।

IND Vs SA Closing 2024 Stay: टी20 विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से आज भिड़ेगा भारत, दोनों टीमों के पास बिना मैच हारे चैंपियन बनने का मौका

India Vs South Africa T20 Closing Stay 2024: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज रात 8 बजे से टी20 विश्व कप का फाइनल खेला जाएगा। दोनों टीमें टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी हैं। इससे पहले दोनों टीमें कभी वर्ल्ड कप फाइनल में नहीं भिड़ी हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 04:40:46 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 05:42:10 PM (IST)

IND Vs SA Final 2024 Live: टी20 विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से आज भिड़ेगा भारत, दोनों टीमों के पास बिना मैच हारे चैंपियन बनने का मौका
India Vs South Africa T20 Closing

HighLights

  1. फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा भारत।
  2. 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका।
  3. बारिश हुई तो रिजर्व डे पर होगा फाइनल मैच।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। India Vs South Africa T20 Closing Stay 2024: टी20 विश्व कप 2024 के 55 मैचों का सफर आज (शनिवार) अपने अंजाम तक पहुंचेगा। बारबाडोस में फाइनल मैच में भारत और दक्षिण अफ्रीका के टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका की टीमें अब तक एक भी मैच हारे बिना फाइनल में पहुंची हैं।

टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब सीजन की दो अजेय टीमें ट्रॉफी के लिए टक्कर लेंगी। जंग बड़ी है, लेकिन फाइनल मैच में आंकड़े नहीं प्रदर्शन मायने रखेगा, जो टीम फाइनल जीतेगी ट्रॉफी उसी की होगी। भारत या दक्षिण अफ्रीका जो भी टीम जीतेगी वो बिना एक भी मैच हारे विश्व कप जीतने का नया रिकॉर्ड बना देगी।

अगर टीम इंडिया जीती तो यह उसकी 11 साल बाद पहली ICC ट्रॉफी होगी। टीम ने आखिरी बार 2013 में इंग्लैंड को 5 रनों हराकर चैम्पियंस ट्ऱॉफी जीती थी। भारत 17 साल बाद टी20 विश्व कप ट्रॉफी घर लाएगी, जबकि साउथ अफ्रीका पहली बार किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है।

#WATCH | Visuals from exterior Kensington Oval Barbados Stadium, Barbados, the place India will face South Africa within the remaining match of the T20 World Cup. pic.twitter.com/f1yx3EndoI

— ANI (@ANI) June 29, 2024

इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

टीम इंडिया ने टूर्नामेंट की शुरुआत आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका को हराकर की। कनाडा के साथ मैच धूल गया। इसके बाद भारत ने सुपर-8 में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को हराकर फाइनल की टिकट पक्की की।

साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर बनाई फाइनल में जगह

ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश, श्रीलंका, नीदरलैंड्स और नेपाल को पटखनी दी। सुपर-8 में अमेरिका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को हराया। सेमीफाइनल में अफ्रीका ने अफगानिस्तान टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

अगर बारिश हुई तो रिजर्व डे में होगा मैच

टी20 विश्व कप बारिश के कारण प्रभावित रहा है। ग्रुप राउंड में तीन मैचों बरसात के कारण गेंद फेंकी नहीं गई। सेमीफाइनल मैचों में भी वर्षा बाधा बनी। अब फाइनल में भी बारिश होने की संभावना है। हालांकि फाइनल मैच के लिए रविवार को रिजर्व डे रखा गया है।

इन खिलाड़ियों पर होंगी नजरें

रोहित शर्मा बनाम मार्को यानसेन

रोहित शर्मा को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन परेशान कर सकते हैं, जो टूर्नामेंट में 6 विकेट झटक चुके हैं। हालांकि अब तक हिटमैन यानसेन के खिलाफ 113 रन बना चुके हैं और एक बार आउट हुए हैं।

विराट कोहली बनाम कगिसो रबाडा

दक्षिण अफ्रीकी पेसर कगिसो रबाडा 12 विकेट ले चुके हैं। विराट कोहली को कगिसो 13 पारियों में चार बार पवेलियन का रास्ता दिखा चुके हैं।

जसप्रीत बुमराह बनाम क्विंटन डिकॉक

दक्षिण अफ्रीकी ओपनर क्विंटन डिकॉक 204 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर हैं। उनके सामने जसप्रीत बुमराह होंगे। बुमराह टूर्नामेंट में 13 विकेट चटका चुके हैं। उन्होंने डिकॉक को 1 बार आउट किया है।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका ड्रीम11 टीम

विकेट- ऋषभ पंत, क्विंटन डीकॉक (उपकप्तान)

कप्तान- रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, हेनरिक क्लासेन, एडन मार्करम

ऑलराउंडर- अक्षर पटेल, मार्को यानसेन, हार्दिक पंड्या

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, केशव महाराज

T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को कितना पैसा मिलेगा? इस बार रिकॉर्ड प्राइज मनी; हारने वाली टीम भी खटाखट गिनेगी नोट

ICC T20 World Cup Prize Cash: भारत और दक्षिण अफ्रीका T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में (India vs South Africa Remaining 2024) आमने-सामने होंगे. भारतीय टीम 10 साल बाद T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. भारत आखिरी बार साल 2014 में टी 20 के फाइनल मुकाबले में पहुंचा था, तब श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था. इस बार का T20 वर्ल्ड कप मुकाबला (T20 World Cup 2024) अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला गया. कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया. सबको पछाड़ते हुए भारत और दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल तक का सफर तय किया.

इस बार सबसे ज्यादा इनामी राशि?
T20 वर्ल्ड कप कई मायनों में ऐतिहासिक है. उदाहरण के तौर पर अब तक खेले गए सभी T20 वर्ल्ड कप के मुकाबले इस बार सबसे ज्यादा इनामी राशि रखी गई है. आईसीसी के मुताबिक T20 वर्ल्ड कप के नौवें एडिशन के लिए कुल 11.25 मिलियन अमेरिकी डॉलर का फंड एलोकेट किया गया है. रुपये में बात करें तो यह रकम 93.80 करोड़ रुपये के आसपास है.

Ind Vs Sa Final T20 World Cup Live: India Vs South Africa Final Toss  Scorecard Barbados Weather News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live - Ind  Vs Sa Final Live:आज

T20 वर्ल्ड कप विनर को क्या मिलेगा?
T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) जीतने वाली टीम को 2.45 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे. रुपये में यह 20.42 करोड़ के आसपास है. इसके अलावा चमचमाती ट्रॉफी भी मिलेगी.

T20 वर्ल्ड कप रनरअप को क्या मिलेगा?
उधर रनरअप टीम के लिए भी भारी भरकम प्राइज मनी तय की गई है. वर्ल्ड कप हारने वाली टीम को 1.28 मिलियन डॉलर या 10.67 करोड़ रुपये मिलेंगे. यह विजेता टीम के मुकाबले करीब आधी रकम है.

बाकी टीमों को क्या मिलेगा?
यह तो T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली और रनरअप टीम की बात हुई. लेकिन टूर्नामेंट में शामिल हुईं सभी टीमों के लिए अच्छी-खासी रकम तय की गई है. उदाहरण के तौर पर सेमीफाइनल से छंटने वाली टीम के लिए $787,500 डॉलर की रकम तय की गई है. तो वहीं, सुपर 8 में बाहर होने वाली टीमों को 382,500 डॉलर या 3.8 करोड़ रुपये मिलेंगे. इसी तरह नौवें से लेकर 12वें स्थान पर रहने वाली टीम को 247,500 डॉलर या 2.6 करोड़ रुपए की रकम दी जाएगी. 13वें से लेकर 20वें स्थान तक रहने वाली टीम को $225,000 या 1.87 करोड़ रुपये की प्राइज बनी मिलेगी.

प्रत्येक जीत पर भी टीम को पैसा
प्राइज मनी के अलावा प्रत्येक मैच जीतने पर भी पैसा मिलेगा. ICC के मुताबिक हर मैच जीतने पर टीम को 31,154 डॉलर या 26 लाख रुपये की रकम मिलेगी. हालांकि इसमें सेमीफाइनल या फाइनल मुकाबला (ICC T20 World Cup) शामिल नहीं है.

Explainer: बारिश में डूब जाए कार तो क्या मिलेगा इंश्योरेंस? जानिये इस केस में कौन सा बीमा आता है काम

ICC कैसे तय करता है प्राइज मनी?
मीडियम पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी हर टूर्नामेंट की प्राइज बनी तय करते वक्त कई फैक्टर का ध्यान रखता है. जैसे उस टूर्नामेंट के राइट्स कितने में बिके और कितने स्पॉन्सर जुड़े. Didisney+ Hotstar के मुताबिक इस बार T20 वर्ल्ड कप की 19 कंपनियां स्पॉन्सर या प्रायोजक हैं. जिसमें ड्रीम 11, मारुती से लेकर सैमसंग इंडिया और विमल शामिल है. प्राइज मनी तय करते वक्त यह भी देखा जाता है कि खेल की दुनिया में संबंधित टूर्नामेंट कितना अहम है और उससे क्या इकोनॉमी जुड़ी है. इकोनॉमी से मतलब दर्शकों की संख्या आदि से है.

Tags: Icc T20 world cup, Rohit sharma, South africa, Workforce india

Delhi Liquor Coverage Case: शराब घोटाले में सीबीआई की अर्जी मंजूर, सीएम केजरीवाल को 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Delhi Excise Coverage Case: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। शराब नीति मामले में सीबीआई ने 26 जून को केजरीवाल को अरेस्ट किया था। तीन दिन की कस्टडी के बाद उन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया गया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 05:04:20 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 05:04:20 PM (IST)

Delhi Liquor Policy Case: शराब घोटाले में सीबीआई की अर्जी मंजूर, सीएम केजरीवाल को 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा
दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अरविंद केजरीवाल न्यायिक हिरासत में भेजे गए।
  2. शराब नीति केस में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।
  3. पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में हैं।

एएनआई, नई दिल्ली। Delhi Liquor Coverage Case: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सुनवाई के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सीएम केजरीवाल की 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अरविंद केजरीवाल को अब 12 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सीएम अरविंद केजरीवाल की तीन दिन की हिरासत अवधि खत्म होने के बाद शनिवार को सीबीआई ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जस्टिस सुनैना शर्मा ने केजरीवाल को जेल भेजने की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा और 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत का आदेश सुनाया।

जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

अरविंद केजरीवाल को शराब नीति में अनियमितताओं के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अरेस्ट किया था। 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली सीएम को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। पिछले दिनों मुख्यमंत्री केजरीवाल को निचली अदालत ने जमानत दी थी, जिस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगा दी।

At all times wished to work with Neeraj Pandey | नीरज पांडे के साथ काम करना चाहती थीं तब्बू: अजय देवगन के साथ काम करने पर बोलीं- एक्टर इतने सालों में बिल्कुल नहीं बदले

5 घंटे पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

अजय देवगन और तब्बू एक बार फिर फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के अलावा जिमी शेरगिल, शांतनु माहेश्वरी, सई मांजरेकर दिखाई देंगे। यह फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म को लेकर तब्बू और नीरज पांडे ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की।

तब्बू जी, हर फिल्मों में अपनी एक अलग छाप कैसे छोड़ती हैं?
कोई भी किरदार दर्शकों पर कितना अच्छा असर डाल रहा है, ये केवल हमारी कोशिश करने से नहीं होता है। कई बार किरदार ही इतना अलग होता है कि वो आपका सिग्नेचर बन जाता है। इसके अलावा मेरे लिए ये जरूरी होता है कि फिल्म कौन बना रहा है ? नीरज पांडे के साथ मेरा काम करने का मन बहुत पहले से था। बहुत लोग मुझसे कहते थे कि नीरज पांडे के साथ काम करो। मैं कहती थी कि एक दिन जरूर उनके साथ काम करुंगी।

लंबे समय बाद तब्बू लव स्टोरी बेस्ड फिल्म करती नजर आएंगी।

लंबे समय बाद तब्बू लव स्टोरी बेस्ड फिल्म करती नजर आएंगी।

‘औरों में कहां दम था’ करने में सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट किस बात की थी?
सबसे पहले तो मुझे इस फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत ज्यादा पसंद आई थी। क्योंकि नीरज पांडे की फिल्मों में बहुत अलग तरह का लव एंगल होता है। इस फिल्म में नीरज, अजय और मैं हूं, तो इससे ज्यादा एक्साइटमेंट और क्या होगा? यह फिल्म करने के लिए इतना सब होना काफी था, क्योंकि मैं जानती थी कि जो होगा अच्छा होगा।

‘औरों में कहां दम था’ के डायरेक्टर नीरज पांडे।

‘औरों में कहां दम था’ के डायरेक्टर नीरज पांडे।

नीरज जी, आपको बतौर एक्टर तब्बू के अंदर क्या खास बात लगी?
इनमें बहुत क्षमता है ,जो अभी दर्शकों के सामने पूरी तरह से नहीं आई है। इनका बेस्ट पार्ट ये है कि किसी प्रोजेक्ट से जुड़ती हैं तो उसे पूरी तरह से अपना लेती हैं। तब्बू केवल अपने कैरेक्टर को नहीं समझती हैं, वो पूरी फिल्म को समझकर उसे अपना लेती हैं।

तब्बू जी,क्या अजय देवगन के साथ दोस्ती होने से स्क्रीन पर काम ज्यादा अच्छा होता है?
इस बात को मैं यकीन के साथ नहीं कह सकती हूं। अब क्योंकि हम दोस्त हैं, तो मैं ये नहीं बता सकती कि दोस्ती न होती तो हमारी केमिस्ट्री स्क्रीन पर कैसी दिखाई देती। उनके साथ काम करने में अच्छा लगता है। वे इतने सालों में बिल्कुल भी नहीं बदले हैं। वे सेट पर सभी के साथ बहुत प्रैंक करते हैं। हालांकि, उन्होंने मेरे साथ कभी नहीं किया, क्योंकि मैं तुरंत पकड़ लेती हूं।

तब्बू जी, इस फिल्म में आप बासु का किरदार निभा रही हैं, सबसे ज्यादा क्या पसंद आया?
मुझे बासु के कैरेक्टर में सबसे ज्यादा उसकी खामोशी पसंद है। बासु कहीं न कहीं मेरे असल कैरेक्टर से मिलती-जुलती है। मैं बहुत कम एक्सप्रेसिव हूं, जल्दी लोगों से घुल-मिल नहीं पाती हूं।

अजय देवगन और तब्बू फिल्म दृश्यम में साथ नजर आए थे।

अजय देवगन और तब्बू फिल्म दृश्यम में साथ नजर आए थे।

नीरज जी आप ओटीटी और सिनेमा दोनों से जुड़े हैं, OTT के आने से सिनेमा में कितना बदलाव आया और इससे दर्शक कितना जुड़े हैं?
OTT के आने से दर्शकों के पास ऑप्शन ज्यादा हो गए हैं। ये फिल्ममेकर्स के लिए थोड़ा चैलेंजिंग भी हो गया है। मेकर्स को अपने सोचने का दायरा बढ़ाना पड़ेगा।

अजय के साथ ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग कब तक शुरू होगी?
फिलहाल ‘दृश्यम 3’ के बारे में कोई बात नहीं चल रही है। जब कुछ होगा तो सभी को पता चल जाएगा। बता दें, ‘दृश्यम’ 2015 में रिलीज हुई थी। इसके बाद ‘दृश्यम 2’ 2022 में आई थी। अब दर्शकों को ‘दृश्यम 3’ का इंतजार है।

Kondagaon Crime: महज 100 मीटर दूर था पुलिस थाना और कोंडगांव में लुटेरों ने दिनदहाड़े दिया लाखों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम

कोंडागांव (Kondagaon) में स्‍कूल की छुट्टी होने की वजह से शिक्षिका शनिवार दोपहर घर से बाजार में खरीददारी के लिए निकली थी। इसी दौरान पीछे से आए लुटेरे महिला के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला शिक्षिका के पर्स में 6 तोला सोना के साथ जरूरी कागजात रखा था।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 04:28:29 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 04:32:38 PM (IST)

कोडागांव में लूट की पीड़ित महिला शिक्षिका

HighLights

  1. थाने से 100 मीटर दूर हुई लूट से पुलिस पर उठे सवाल
  2. मार्केट में खरीदारी के लिए निकली थी महिला शिक्षिका
  3. महिला शिक्षिका को मार्केट में जाना था ज्‍वैलरी दुकान

कोंडागांव। छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव (Kondagaon) जिले में शनिवार को दिनदहाड़े लुटेरों ने एक महिला शिक्षिका के साथ लाखों रुपये की लूट (Loot) की घटना को अंजाम दिया। लुटेरे महिला शिक्षिका का पर्स छीनकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि लुटेरों ने जहां इस घटना को अंजाम दिया, वहां से पुलिस थाना महज 100 से 150 मीटर की दूरी पर स्थित है। थाने से महज कुछ दूर पर हुई लूट की घटना से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

दरअसल, यह घटना कोंडागांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है। जानकारी के अनुसार सर्गीपाल निवासी रेखा ठाकुर कोंडागांव विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। शनिवार को स्‍कूल की छुट्टी होने की वजह से वह दोपहर घर से बाजार में खरीदारी के लिए निकली थी। naidunia_image

पीड़िता ने बताया कि उसे मार्केट में कपड़ा और ज्‍वैलरी दुकान जाना था। पीड़ित शिक्षिका के अनुसार वो घर से निकलकर जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पहुंची। इसी दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पीछे से दो व्यक्ति पहुंचे और उसके हाथ में रखा पर्स छीनकर भाग गए। वो कुछ समझ पाती उससे पहले ही लुटेरे भाग निकले। लुटेरों ने कोंडागांव सिटी कोतवाली से तकरीबन 100 से 150 मीटर की दूरी पर लूट की की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने भाई को दी। इसके बाद पीड़िता और उसके भाई अक्षय ठाकुर ने सिटी कोतवाली में पुलिस को घटना के बारे में बताया। पीड़िता के मुताबिक पर्स में छह तोला सोने के आभूषण, 10 से 15 हजार नगदी, पासबुक, ब्लैंक चेक, आधार कार्ड, लोकसभा चुनाव का आइ कार्ड, घर की चाबी व अन्य जरूरी दस्तावेज रखा था। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल कोंडागांव पुलिस लूट की घटना को लेकर अधिकृत बयान देने से बच रही।

Bhopal Information: विकास तो होगा लेकिन पेड़ काटकर नहीं, सभी लगाएं एक पेड़ मां के नाम : आलोक शर्मा

तुलसी नगर और शिवाजी नगर में लगभग 29 हजार पेड़ काटकर मंत्री, विधायकों और अधिकारियों के बंगले बनाने की योजना थी। जिसके विरोध में समाज, संगठन, पर्यावरण प्रेमी मैदान में उतर आए थे।विरोध प्रदर्शन के बाद 12 जून को नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस योजना को रद्द कर दिया था। इसके बाद हाउसिंग बोर्ड ने भी प्रस्ताव को निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए थे।

By Madanmohan malviya

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 04:36:35 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 04:36:35 PM (IST)

Bhopal News: विकास तो होगा लेकिन पेड़ काटकर नहीं, सभी लगाएं एक पेड़ मां के नाम : आलोक शर्मा
सांसद आलोक शर्मा केंसर अस्पताल परिसर में अपनी माता व धर्मगुरुओं के साथ पौधरोपण करते हुए ।

HighLights

  1. आलोक शर्मा ने कैंसर अस्पताल परिसर में मां व धर्मगुरुओ के साथ किया पौधरोपण
  2. सांसद ने अधिकारियों को दी चेतावनी, यदि पेड़ कटे तो भुगतना होगा दंड
  3. भारतीय नागर‍िकता मिलने पर छात्रा संजना मेलवानी ने लगाया पौधा

नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। शहर में विकास तो होगा लेकिन अब इसके लिए पेड़ों की बलि नहीं काटे जाएंगे।सभी लोग एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाएं। जिनकी मां है वह उनके साथ और नहीं हैं तो मां की याद में एक पेड़ जरूर लगाएं।यह बात सांसद आलोक शर्मा ने शनिवार को केंसर अस्पताल परिसर में धर्मगुरुओ के साथ पौधरोपण करते हुए कही। यहां उन्होंने अपनी एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मां विद्या शर्मा के साथ पौधरोपण किया।इस माैके पर उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों की चेतावनी दी है कि जनप्रतिनिधियों को संज्ञान में लाए बिना पेड़ों को नुकसान पहुंचाने की योजना तैयार की तो उनको दंड भुगतना पड़ेगा।इस अवसर पर सभी धर्मगुरु, अस्पताल प्रबंधक दिव्या पाराशर, मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा, पर्यावरणप्रेमी सहित स्थानीय रहवासी उपस्थित थे।

सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि जिन अधिकारियों ने 29 हजार पेड़ काटने का प्रस्ताव बनाया था ऐसे अधिकारियों को सद्बुद्धि देने के लिए उन्हें एक-एक पौधा देंगे।साथ ही उनसे निवेदन करेंगे कि वह भविष्य में ऐसी नुकसान दायक योजना न बनाएं जिससे सरकार की छवि खराब हो।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा शुरू किए गए अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत देश की जनता अपनी मां के सम्मान में पौधरोपण कर रही है।उन्होंने सभी को ग्रीन भोपाल क्लीन भोपाल का संकल्प दिलाया ।आलोक शर्मा ने ईदगाह हिल्स स्थित कैंसर अस्पताल मैदान में मां विद्या शर्मा के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा लगाया।

नागरिकता मिलने पर छात्रा ने लगाया पौधा

naidunia_image

भोपाल के लालघाटी में रहने वाली छात्रा संजना मेलवानी ने अपने स्वजनों और आलोक शर्मा के साथ एक पौधा रोपा।उन्होंने नागरिकता मिलने की खुशी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक तस्वीर भी आलोक शर्मा को भेंट की।इतना ही नहीं प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया ।इसके अलावा अस्पताल प्रबंधन, समाजिक संगठन, रहवासियों ने मिलकर कुल 156 पौधों को लगाया।

रोहित-विराट साथ मिलकर छोड़ेंगे युवराज को पीछे… फाइनल में उतरते ही नाम कर लेंगे बड़ा रिकॉर्ड, धोनी-सचिन भी नहीं कर सके ऐसा
हाइलाइट्स

रोहित-विराट आठवां आईसीसी फाइनल खेलने उतरेंगे युवराज सिंह 7 बार आईसीसी फाइनल खेल चुके हैं

नई दिल्ली. टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में पहुंचाने में कप्तान रोहित शर्मा का अहम रोल रहा है. रोहित ने इस विश्व कप में टीम की मोर्चे से अगुआई की है. बैटिंग में वह लगातार दो अर्धशतक जड़ चुके हैं. हालांकि विराट कोहली का बल्ला अभी तक खामोश रहा है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच शनिवार को टी20 विश्व कप का फाइनल खेला जाएगा. यह मुकाबला बारबाडोस के केनसिंग्टन ओवल में होगा. मैदान पर उतरने के साथ ही विराट और रोहित अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लेंगे. वे दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे. विराट और रोहित 8वीं बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेलने उतर रहे हैं.

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने 7 बार आईसीसी फाइनल में शिरकत की है. विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma)  युवराज के बराबर आईसीसी फाइनल में सात बार खेल चुके हैं. विराट ने अपना पहला आईसीसी फाइनल साल 2011 में खेला था. तब टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाकर ट्रॉफी उठाई थी. इसके बाद 2013 में भारत चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा था. 2014 में कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जबकि 2017 में फिर वह चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल खेले. साल 2021 और 2023 में भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थी जिसमें विराट कोहली ने शिरकत की थी.

भारत की जीत का 8:00 PM कनेक्शन, इंग्लिश दिग्गज भारत के विजयरथ पर लगा रहा था ग्रहण, गांगुली ने यूं दिया जवाब

‘हिटमैन’ रोहित शर्मा भी आठवीं बार आईसीसी फाइनल खेलने उतर रहे हैं. रोहित ने पहली बार 2007 में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेला था. इसके बाद वह 2011 में वनडे विश्व कप फाइनल खेले जबकि 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल खेले थे वहीं 2014 में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल, 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल और 2021 व 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फज्ञइनल खेले. भारतीय टीम ने 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल भी खेला जहां रोहित कप्तान थे.

दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी, सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर भी इस रिकॉर्ड पर नहीं पहुंच पाए हैं. युवी ने साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में अपना पहला आईसीसी फाइनल खेला था. उन्होंने इसके बाद 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला. 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे विश्व कप, 2014 में टी20 विश्व कप और 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खलते हुए नजर आए.

Tags: Icc T20 world cup, Rohit sharma, Virat Kohli, Yuvraj singh