BIG B ने निराश होकर बंद कर दिया था TV, तभी मिली भारत को जीत, खिल उठीं श्रद्धा-प्रीति, वरुण धवन बोले- शानदार वापसी

नई दिल्ली. बॉलीवुड सितारे अभी भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं. क्रिकेट प्रेमी अमिताभ बच्चन से लेकर प्रीति जिंटा, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर, सोनू सूद, रिेतश देशमुख, अंगद बेदी, नेहा धूपिया सहित कई अन्य बॉलीवुड सितारों ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया. टीम इंडिया का समर्थन करते हुए बॉलीवुड ऋषभ पंत और बूमराह को ‘गोल्डन आर्म मैन’ कह रहे हैं. बता दें कि रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का एक अहम मुकाबला खेला गया. इस रोमांचक मैच को भारत ने अपने नाम किया. पाकिस्तान की टीम के खिलाफ टीम इंडिया ने 6 विकेट से मैच अपने नाम किया है.

बता दें कि मैच के शुरुआती रुझानों में भारतीय टीम लड़खड़ाती हुई दिखी थीं. हालांकि जसप्रीत बुमराह के तीन विकेटों की बदौलत पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर दबाव बना और ऋषभ पंत की जवाबी पारी की बदौलत भारत ने नासाऊ काउंटी स्टेडियम में मामूली जीत दर्ज की.

अब इस रोमांचकारी मैच को देखने के बाद अमिताभ बच्चन पोस्ट शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर भारतीय टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि गेंदबाजों ने जिस तरह से जीत दिलाई वह सराहनीय थी. बिग बी ने अपने एक्स हैंडल पर जसप्रीत बुमराह की तस्वीर साझा की और लिखा, -हे भगवान, हे भगवान! हम भारत बनाम पाकिस्तान खेल देख रहे थे, और बीच में ही टीवी बंद कर दिया, क्योंकि हमें लगा कि हम हार रहे हैं! लेकिन अचानक मैंने इंटरनेट देखा और हम जीत गए, हम जीत गए, हम जीत गए!!! हां-हां… !!!!! इंडिया,इंडिया, इंडिया….’

Bye Elections 2024: एमपी-बिहार समेत 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का शेड्यूल जारी, जानिए मतदान और परिणाम की तारीख

तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, हिमाचल की 3, बिहार की 1 और पश्चिम बंगाल की 4 सीटों पर मतदान होना है। चुनाव की तारीखों का एलान होते ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जहां हिंसा की आशंका है, वहां सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 12:18:54 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 12:46:11 PM (IST)

Bye Elections 2024: एमपी-बिहार समेत 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का शेड्यूल जारी, जानिए मतदान और परिणाम की तारीख
सभी सीटों के लिए मतदान 10 जुलाई को होगा और मतगणना 13 जुलाई को की जाएगी।

एजेंसी, नई दिल्ली (Bye-Elections 2024)। चुनाव आयोग ने 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया। इनमें मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीट शामिल हैं। सभी सीटों के लिए मतदान 10 जुलाई को होगा और मतगणना 13 जुलाई को की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है।

चुनाव आयोग के अनुसार, तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, हिमाचल की 3, बिहार की 1 और पश्चिम बंगाल की 4 सीटों पर मतदान होना है।

naidunia_image

naidunia_image

Karthik Aryan is afraid that his profession will finish | कार्तिक आर्यन को सताया करियर खत्म हो जाने का डर: आउटसाइडर के टैग पर बोले एक्टर- इंडस्ट्री में किसी का सपोर्ट नहीं मिला

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कार्तिक आर्यन ऐसे एक्टर हैं जो बिना किसी फिल्मी बैकग्राउन्ड के इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल हुए हैं। कार्तिक की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ रिलीज होने वाली है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने आउटसाइडर वाले टैग पर बात की। उन्होंने कहा- आउटसाइडर होने के नाते हमेशा इस बात का डर लगा रहा रहता है कि कोई फ्राइडे लास्ट ना हो। इंडस्ट्री में किसी का सपोर्ट नहीं मिला।

कार्तिक आर्यन ने कहा- मेरे लिए सब कुछ वैसा ही है। कुछ फिल्में सफल रहती हैं और कुछ असफल। मैं आज भी आउटसाइडर ही हूं। यह बात हमेशा मेरे मन में रहती है। यह ऐसी मानसिकता बन गई है, जो हमेशा मेरे साथ रहने वाली है। अचानक करियर खत्म होने का डर बना रहता है। मेरे दिमाग में हमेशा यह बात चलती है कि कहीं कोई फ्राइडे लास्ट न हो।

एक्टर को इंडस्ट्री में अपने बैकअप की कमी का हमेशा एहसास होता है। वह कहते हैं- मैं हर प्रोजेक्ट के लिए कड़ी मेहनत करता हूं। क्योंकि यह डर मेरे दिमाग में हमेशा बना रहता है कि मुझे दूसरा या तीसरा मौका नहीं मिल सकता है। मुझसे अक्सर आउटसाइडर होने और इंडस्ट्री में किसी कैंप का हिस्सा न होने के सवाल का समाना करना पड़ता है। लेकिन मुझे इस बात का गर्व है कि मैंने खुद के मेहनत पर अपनी पहचान बनाई है।

कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। एक्टर की खूब तारीफ हो रही है। यह फिल्म स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक हैं। जिन्होंने 1970 के राष्ट्रमंडल खेलों में और फिर 1972 में जर्मनी में हुए पैरालंपिक में देश का नाम रोशन किया था। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है।

Shivpuri Information: पत्नी को साथ घुमाने फिराने का विरोध किया तो उसके प्रेमी ने फोड़ दिया सिर

कोतवाली थानांतर्गत रातौर रोड निवासी एक युवक द्वारा उसकी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच के संबंधों का विरोध किए जाने पर दोनों ने मिलकर उसका सिर फोड़ दिया। युवक को घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

By Devendra Samadhiya

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 12:46:19 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 12:46:19 PM (IST)

HighLights

  1. घायल बोला, मेरी पत्नी और बेटे ने भी दिया आरोपित युवक का साथ
  2. युवक को चार साल पहले पत्नी ने निकाल दिया था घर से

नईदुनिया प्रतिनिधि शिवपुरी। कोतवाली थानांतर्गत रातौर रोड निवासी एक युवक द्वारा उसकी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच के संबंधों का विरोध किए जाने पर दोनों ने मिलकर उसका सिर फोड़ दिया। युवक को घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भवूत सिंह पुत्र रामनारायण धाकड़ को शनिवार की देर रात बेहद गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। भवूत सिंह का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसे चार साल पहले घर से निकाल दिया और फतेहपुर क्षेत्र में निवासरत टिंकू राठौर के साथ प्रेम संबंध बना लिए। वह चाहे जब उसकी पत्नी को किसी ने किसी बहाने घर से गाड़ी पर बिठा कर घुमाने फिराने ले जाता है। इसी क्रम में शनिवार को वह अपने चाचा के घर पर रूका हुआ था। तभी उसने देर रात उसकी पत्नी उषा धाकड़ को टिंकू राठौर के साथ देखा। इस पर उसने इस बात का विरोध दर्ज कराते हुए टिंकू काे कहा कि वह उसकी पत्नी को क्यों ले जाता है और उसके साथ क्यों संबंध रखता है। इसी बात पर टिंकू और उषा ने उसकी मारपीट शुरू कर दी। भवूत सिंह का आरेाप हैि क इतना ही नहीं उषा ने बेटे किशलव को बहला फुसला कर बेटे से भी उसकी पिटाई लगवाई। मारपीट में भवूत सिंह को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Mhow Information: महू में निजी अस्पताल की लिफ्ट तीसरी मंजिल से गिरी, 4 लोग घायल

सभी भात खेड़ी स्खेत्र के रहने वाले हैं। रात 10 बजे करीब वह और उनके साथ राधे गुर्जर, अर्जुन पथारिया और 15 वर्षीय कुलदीप गुर्जर तीसरी मंजिल से लिफ्ट में नीचे जाने के लिए चढ़े। तभी अचानक लिफ्ट गिर गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। सभी का इलाज इसी अस्पताल में चल रहा है।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 11:55:38 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 12:43:28 PM (IST)

Mhow News: महू में निजी अस्पताल की लिफ्ट तीसरी मंजिल से गिरी, 4 लोग घायल
सभी का इलाज इसी अस्पताल में चल रहा है।

HighLights

  1. घटना रविवार रात 10 बजे के आसपास की है।
  2. अचानक लिफ्ट गिर गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए।
  3. सभी का इलाज इसी अस्पताल में चल रहा है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। शहर के निजी अस्पताल में तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिर गई। इस दुर्घटना में 4 लोग घायल हो गए। घटना के कारण कुछ देर के लिए अस्‍पताल में सनसनी फैल गई थी।

रविवार देर रात की घटना

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर रात 10 बजे हुई है। घटना में घायल अर्जुन गुर्जर ने इस प्रत‍िन‍िध‍ि को बताया कि वह अपने स्वजन राजाराम से प्लाऊडन रोड गेटवेल अस्पताल में मिलने आए थे। ये सभी भात खेड़ी स्खेत्र के रहने वाले हैं।

अचानक गिर गई थी लिफ्ट

अर्जुन गुर्जर के अनुसार रात 10 बजे करीब वह और उनके साथ राधे गुर्जर, अर्जुन पथारिया और 15 वर्षीय कुलदीप गुर्जर तीसरी मंजिल से लिफ्ट में नीचे जाने के लिए चढ़े। तभी अचानक लिफ्ट गिर गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। सभी का इलाज इसी अस्पताल में चल रहा है। अस्‍पताल प्रबंधन के अनुसार सभी की हालत ठीक है।

T20 World Cup: लगातार 2 हार के बाद PCB ले सकता है बड़ा फैसला, चेयरमैन ने कहा- उन खिलाड़ियों पर गौर करेंगे जो…

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में हार के बाद कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम में बदलाव करने की जरूरत है. भारत के खिलाफ न्यूयॉर्क में खेले गए मैच में पाकिस्तान के सामने 120 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम सात विकेट पर 113 रन ही बना पाई. इससे पहले उन्हें अमेरिका से भी हार मिली थी.

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार नकवी ने न्यूयॉर्क में कहा, ‘‘मुझे लगता था कि मैच जीतने के लिए टीम में कुछ बदलाव करने की जरूरत है लेकिन अब लगता है कि टीम में बदलाव करने होंगे. नकवी ने इसके साथ कहा कि अब उन खिलाड़ियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है जो पिछले कुछ समय से टीम से बाहर हैं. उन्होंने कहा,‘‘हमने जिस तरह से अमेरिका और अब भारत के खिलाफ मैच गंवाए, वह बेहद निराशाजनक है. हमें अब उन खिलाड़ियों पर गौर करना होगा जो इस समय टीम में नहीं हैं.’

IND vs PAK T20 World Cup: 3-13, 19 में उलझा पाकिस्तान, नहीं देखा होगा ऐसा गजब का संयोग

नकवी ने कहा, ‘‘हर कोई पूछ रहा है कि टीम अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर रही है. अभी विश्व कप चल रहा है लेकिन निश्चित तौर पर हमें हर चीज पर गौर करने की जरूरत है. पाकिस्तान को सुपर 8 में जगह बनाने के लिए कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ अगले दो मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी और अन्य टीमों के परिणाम उसके अनुकूल रहने के लिए दुआ भी करनी होगी.”

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 20 टीमों को 5-5 के चार ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप से 2 टीमें सुपर-8 स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी. ग्रुप में कोई भी अधिकतम 8 अंक हासिल कर सकती है. ग्रुप ए से सिर्फ अमेरिका और भारत ही 4 अंक तक पहुंचे हैं. वहीं, पाकिस्तान की टीम 2 मैच खेल चुकी है. लेकिन उनके खाते में 0 अंक हैं. क्वालीफाई करने के लिए उन्हें दोनों मैच जीतने होंगे यह इस पर भी निर्भर करेगा कि उनका नेट रन रेट कैसा है.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2024, 12:05 IST

Raksha Khadse: मोदी की इस मंत्री की देशभर में हो रही चर्चा, पति के निधन के बाद रक्षा खडसे ने सरपंच पद से शुरू की थी राजनीति

महाराष्ट्र के रावेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की तीन बार की सांसद रक्षा खडसे ने नरेंद्र मोदी सरकार 3.0 में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 10:58:46 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 10:58:46 AM (IST)

Raksha Khadse: मोदी की इस मंत्री की देशभर में हो रही चर्चा, पति के निधन के बाद रक्षा खडसे ने सरपंच पद से शुरू की थी राजनीति
Raksha Khadse Information: स्थानीय राजनीति में शुरुआती सफलता के बाद उन्हें 26 साल की उम्र में 2014 में रावेर से सांसद के रूप में चुना गया था।

HighLights

  1. Raksha Khadse profile: महाराष्ट्र की रावेर लोकसभा सीट से सांसद हैं रक्षा खडसे
  2. Who’s Raksha Khadse: भाजपा छोड़ एनसीपी में गई एकनाथ खडसे की बहू हैं रक्षा
  3. Raksha Khadse Information: 2013 में पति के निधन के बाद राजनीति में उतरी थीं रक्षा

एजेंसी, नई दिल्ली (Raksha Khadse profile)। नरेंद्र मोदी की टीम में हिस्सा पाने वाले युवा सांसदों में महाराष्ट्र की रक्षा खडसे भी शामिल हैं। रक्षा के संघर्ष की कहानी सामने आने के बाद देशभर में उनकी चर्चा हो रही है।

रक्षा के पति निखिल खडसे का 2013 में निधन हो गया था। इसके बाद रक्षा ने हिम्मत नहीं हारी। खुद को चारदीवारी में कैद करने के बजाए उन्होंने समाज सेवा के लिए आगे बढ़ने का फैसला किया।

दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी के साथ ही उन्होंने राजनीति में कदम रखा। शुरुआत सरपंच पद से की। वे गांव कोठाडी से सरपंच चुनी गईं। इसके बाद जलगांव जिला परिषद के सदस्य के रूप में काम किया।

naidunia_image

स्थानीय राजनीति में शुरुआती सफलता के बाद उन्हें 26 साल की उम्र में 2014 में रावेर से सांसद के रूप में चुना गया। इस सीट पर रक्षा लगातार तीन बार से जीत दर्ज कर रही हैं।

naidunia_image

दो छोटे बच्चों को गोद में लिए हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये तस्वीरें दिखाती हैं कि उनमें राजनीतिक जिम्मेदारियों के साथ अपने निजी जीवन को संतुलित करने की क्षमता भी है।

जिस स्थिति में मैंने अपनी यात्रा शुरू की थी, अगर मैं पीछे मुड़कर देखूं, तो मंत्री पद की शपथ लेना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मेरे पति की मृत्यु तब हो गई थी, जब मेरा बेटा केवल ढाई साल का था और मेरी बेटी चार साल की थी। मेरी निजी जिंदगी दर्द से भरी थी, लेकिन लोगों के समर्थन और प्यार ने मुझे इन दुखों को भूलने में मदद की। – रक्षा खडसे, मंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद

ससुर ने निभाई अहम भूमिका

एकनाथ कभी भाजपा के कद्दावर नेता था। बाद में शरद पवार की एनसीपी में शामिल हो गए। उन्होंने रक्षा के एक मजबूत राजनेता बनाने में अहम भूमिका निभाई।

रक्षा कहती हैं, ‘अपनी बेटियों को मैदान में उतारने के बजाय, मेरे ससुर ने मुझे लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया और हमेशा मेरा समर्थन किया।’

Chandigarh airport Kangana Ranaut slap controversy Replace| Mohali Kisan protest Replace| CISF constable Kulwinder Kaur controversy | चंडीगढ़ कंगना थप्पड़ कांड में SIT करेगी जांच: एसपी सिटी अटवाल को बनाया इंचार्ज, रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को देंगे – Chandigarh Information

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले में मोहाली पुलिस की एसआईटी करेगी। जांच एसपी सिटी हरवीर सिंह अटवाल को बनाया इंचार्ज।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल के मंडी से सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने एक SIT का गठन किया है। इस SIT का हरवीर सिंह अटवाल एसपी सिटी मोहाली को इंचार्ज बनाया गया है। एयरपोर्ट के डीएसपी कुलजिंदर सिंह और थाना प्रभा

.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बनाई जाएगी रिपोर्ट

एसपी सिटी हरवीर सिंह अटवाल ने बताया कि इस पूरे मामले में एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरा को देखा जाएगा। उन कैमरों में जो लोग मौके पर मौजूद दिखेंगे उनसे भी पूछताछ की जाएगी। वही दोनों पक्षों को बुलाकर उनसे भी इस मामले में जांच पड़ताल की जाएगी। इसके बाद जो भी सबूत होंगे, उसके आधार पर रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को दे दी जाएगी। इसके लिए अभी तक कोई समय सीमा तय नहीं की गई है। क्योंकि इसमें काफी लोग शामिल होंगे। इस कारण पूछताछ में समय भी लग सकता है।

कल किसानों ने किया था कंगना के खिलाफ प्रदर्शन।

कल किसानों ने किया था कंगना के खिलाफ प्रदर्शन।

कल किसानों ने किया था प्रदर्शन

इस मामले को लेकर कल सीआईएसएफ की जवान कुलविंदर कौर के पक्ष में किसान मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब के बाहर एकत्रित हुए थे। इसके बाद उन्होंने एक पैदल मार्च निकाला था। मार्च निकालते हुए वह मोहाली के एसएसपी ऑफिस पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने एसएसपी मोहाली को अपना ज्ञापन सौंपा था। इसमें उन्होंने सीआईएसएफ की जवान कुलविंदर कौर पर हुए मुकदमे को खारिज करने की मांग की थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने यह SIT बनाने का फैसला लिया है।

आंदोलनकारियों की तुलना ‘खालिस्तानी और आतंकियों से की थी

कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान कई बयान दिए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर आंदोलनकारियों की तुलना खालिस्तानी आतंकियों से की थी। उन्होंने लिखा था- ‘खालिस्तानी आतंकवादी आज सरकार पर दबाव बना रहे हैं, लेकिन हमें एक महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नहीं भूलना चाहिए।

इंदिरा गांधी ने इन्हें अपनी जूती के नीचे कुचल दिया था। भले उन्होंने इस देश को कितनी भी पीड़ा दी हो, लेकिन उन्होंने अपनी जान की कीमत पर इन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया, लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए। उनकी मृत्यु के दशकों बाद भी आज भी उनके नाम से कांपते हैं, इनको वैसा ही गुरू चाहिए।’

किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने किसानों पर टिप्पणी की थी।

किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने किसानों पर टिप्पणी की थी।

कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर कई ट्वीट किए थे। इसकी वजह से उनकी पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ सोशल मीडिया पर तीखी बहस भी हो गई थी। शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने कंगना के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था।

Gwalior Information: लधेड़ी क्षेत्र में कांग्रेस नेता पर चलाई गोली

उपनगर ग्वालियर इलाके में रहने वाले कांग्रेस नेता विक्की बैस पर चार युवकों ने गोली चला दी। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। इनमें पहले से विवाद चल रहा है।

By amit mishra

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 10:05:06 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 10:05:06 AM (IST)

Gwalior News: लधेड़ी क्षेत्र में कांग्रेस नेता पर चलाई गोली

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर इलाके में रहने वाले कांग्रेस नेता विक्की बैस पर चार युवकों ने गोली चला दी। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। इनमें पहले से विवाद चल रहा है। इसी के चलते यह घटना हुई। लधेड़ी इलाके में रहने वाला विक्की बैस घर के पास खड़ा था। इसी दौरान रोहित बाथम पंकज, मनोज और शिवम आ गए। यहां आते ही इन लोगों ने अभद्रता की, फिर गोली चलाकर भाग गए। वारदात की सूचना मिलने पर ग्वालियर थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

मुरार और पिंटो पार्क क्षेत्र में लगातार चलाई जाएगी अतिक्रमण हटाओ मुहिम

नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुरार इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद यहां दुकान संचालक, हाथ ठेला चालक और फुटपाथी दुकानदार सड़क घेरकर ही व्यापार कर रहे हैं। इसको देखते हुए अब मुरार में मदाखलत अमले द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। गत शुक्रवार को भी मदाखलत अमले ने यहां बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रक सामान जब्त किया था। मदाखलत अधिकारी शैलेंद्र चौहान ने बताया कि मुरार में सदर बाजार, बारादरी चौराहा, अग्रसेन चौराहा आदि स्थानों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पिंटो पार्क क्षेत्र में भी हाकर्स जोन के अलावा सड़क पर हाथ ठेले लगते हैं, जो यातायात में बाधक बनते हैं। इनको भी शिफ्ट करने के लिए हिदायत दी जाएगी।

किशोरी को धमकाने वाले किशोर जनता ने पकड़े, पुलिस ने छोड़ा

थाटीपुर इलाके में रहने वाली किशोरी को कट्टे की नोंक पर धमकाने दो किशोर घर के अंदर घुस गए। जनता ने इन्हें पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जब इनसे पूछताछ की तो बोले कि किशोरी से 12 हजार रुपये का लेनदेन है। फिर वह एफआइआर कराने के लिए नहीं पहुंची। बाद में आरोपितों को भी छोड़ दिया गया। इनके पास से कट्टा मिला था, फिर भी छोड़ दिया। इसके चलते पुलिस कटघरे में है।