Imran Khan Divorce; Speaks About Coping With Separation | Avantika Malik | इमरान खान ने किया था खुद को कमरे में बंद: डिवोर्स के बाद टूट गए थे एक्टर, सिर्फ बेटी को देखकर मिलती थी ताकत

12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने हाल ही में अपने डिवोर्स पर बात की है। उन्होंने बताया कि 5 साल पहले उनकी लाइफ में आए इस बदलाव का उन पर गहरा असर हुआ था।

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए एक इंटरव्यू में इमरान ने कहा कि 2019 में जब उनका तलाक हुआ तब वो इमोशनली और फिजिकली बहुत कमजोर महसूस कर रहे थे। उन्हें बिस्तर से उठकर ब्रश करना और नहाना भी बहुत बड़ा टास्क लगता था। वो नहीं जानते थे कि वो ऐसा कर पाएंगे या नहीं।

एक्स वाइफ अवंतिका के साथ इमरान।

एक्स वाइफ अवंतिका के साथ इमरान।

डोरबेल ऑफ करके खुद को रूम में लॉक कर लिया था
इमरान ने आगे कहा, ‘मैं अपने बिस्तर से भी नहीं उठता था। दिनभर पजामे में पड़ा रहता था। मैंने डाेरबेल ऑफ कर दी थी, खुद को रूम में लॉक कर लिया था और उदासी में जिंदगी जीता था।’

जब बेटी साथ होती थी, बस तब सबकुछ करता था
इंटरव्यू में इमरान ने आगे बताया, ‘मेरे ऊपर अपनी बेटी की जिम्मेदारी थी। हम दोनों ने बेटी की कस्टडी बांट रखी थी। गुरुवार से रविवार तक वो मेरे साथ रहती थी। जब वो साथ रहती थी तब मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता था कि मेरी लाइफ में क्या चल रहा है और मैं कितना वीक फील कर रहा हूं। बस तब लगता था कि सबकुछ करना है।’

बेटी इमारा के साथ इमरान।

बेटी इमारा के साथ इमरान।

10 साल की हैं इमरान की बेटी
बताते चलें कि इमरान का 2019 में एक्स वाइफ अवंतिका मलिक से डिवोर्स हुआ था। दोनों ने 2011 में शादी की थी। जून 2014 में अवंतिका ने बेटी इमारा को जन्म दिया था। सितंबर 2019 में कपल अलग हो गए थे। इमरान की बेटी अब 10 साल की हैं।

लेखा वॉशिंगटन के साथ इमरान।

लेखा वॉशिंगटन के साथ इमरान।

लॉकडाउन में इमरान को मिला दूसरा प्यार
पर्सनल फ्रंट पर इमरान इन दिनों साउथ की एक्ट्रेस लेखा वॉशिंगटन को डेट कर रहे हैं। मार्च में दिए एक इंटरव्यू में इमरान ने अपने रिलेशनशिप की बात कबूली थी। दोनों लॉकडाउन में एक दूसरे के करीब आए थे।

वर्कफ्रंट पर इमरान जल्द ही कुछ फिल्मों में नजर आने वाले हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने किसी फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

खबरें और भी हैं…
CG Information: दशहरा मैदान में हो रहा उग्र प्रदर्शन, हजारों की संख्या में लोगों ने की तोड़फोड़

बीते दिनों अमर गुफा में तोड़फोड़ और जैतखाम को तोड़ने के विरोध में प्रदर्शन चल रहा था।

By Paras Pandey

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 05:15:51 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 05:15:51 PM (IST)

बलौदाबाजार, नईदुनिया। बीते दिनों अमर गुफा में तोड़फोड़ और जैतखाम को तोड़ने के विरोध में प्रदर्शन चल रहा था।

Dewas Information: चुनौतियों के बीच बढ़ रहा बाघों का कुनबा, अब घर बड़ा करने की तैयारी

वन विभाग अभयारण्य की सीमा बढ़ाने की कवायद में जुटा है। इसकी सीमा में 50 किलोमीटर का विस्तार करने के साथ ही यहां पर्यटक गतिविधि बढ़ाने के लिए भी नई सुविधाएं जुटाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।

By Paras Pandey

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 04:59:38 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 04:59:38 PM (IST)

Dewas News:  चुनौतियों के बीच बढ़ रहा बाघों का कुनबा, अब घर बड़ा करने की तैयारी

HighLights

  1. बढ़ रहा है बाघों का कुनबा
  2. खिवनी अभयारण्य का दायरा 50 वर्ग किमी बढ़ाने की तैयारी
  3. चार शावकों सहित आठ बाघों की मौजूदगी खिवनी में

दीपक विश्वकर्मा, नईदुनिया। देवास खिवनी अभयारण्य इन दिनों बाघों के नए घर के रूप में पहचान बना रहा है। 134 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले इस छोटे से अभयारण्य में आठ बाघ और उनके शावक विचरते हैं। बाघों को अब यह घर छोटा लगने लगा है। इस वजह से वह अभयारण्य की सीमा लांघकर रहवासी क्षेत्रों तक भी पहुंच जाते हैं।

इसको देखते हुए वन विभाग अभयारण्य की सीमा बढ़ाने की कवायद में जुटा है। इसकी सीमा में 50 किलोमीटर का विस्तार करने के साथ ही यहां पर्यटक गतिविधि बढ़ाने के लिए भी नई सुविधाएं जुटाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। केंद्र से मंजूरी मिलते ही यहां काम शुरू कर दिया जाएगा।

naidunia_image

उल्लेखनीय है कि खिवनी वन्य प्राणी अभयारण्य अपने बाघों के अलावा 125 से ज्यादा प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां हैं। बाघों की बढ़ती गतिविधि के कारण पर्यटकों की संख्या भी यहां बढ़ने लगी है। पिछले वर्ष यहां बाघ युवराज और बाघिन मीरा के चार शावकों ने जन्म लिया था। चारों शावक अब करीब आठ से नौ माह के हो चुके हैं।

युवराज, मीरा और इनके शावकों के अलावा भी यहां दो अन्य बाघ भी हैं। 134 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के हिसाब से बाघों की संख्या अधिक हो चुकी है। अभयारण्य में बाघों के साथ अन्य प्रजातियों के जानवरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अभयारण्य में 50 वर्ग किलोमीटर का इजाफा करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 1956 में खिवनी अभयारण्य की स्थापना हुई थी।

उसके बाद से यह पहला मौका है जब यहां बाघों की संख्या बढ़ रही है। क्षेत्रफल विस्तार के लिए प्रस्ताव भेजा खिवनी अभयारण्य के अधीक्षक विकास माहौरे ने बताया कि हमने क्षेत्रफल विस्तार के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसके बाद यहां बाघों के लिए ओर अधिक जंगल आरक्षित हो जाएगा। आसपास के गांवों में रहने वाले आदिवासियों की हस्तकला को प्रोत्साहित करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटक सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में भी काम हो रहा है।

एक नजर में

1 – 8 बाघ और 10 से अधिक तेंदुए।

2 – 125 पक्षियों की प्रजातियां।

3 – 100 से अधिक प्रकार की वनस्पति।

4 – कई प्रकार के सर्प यहां पाए जाते हैं।

5 – काला हिरण, चीतल, सांभर, नील गाय आदि भी बड़ी संख्या में मौजूद।

टी20 वर्ल्‍डकप में देश बदलते ही छुई ‘ऊंचाई’, रनों-विकेटों की लगाई झड़ी, 39 की उम्र में बने प्लेयर ऑफ द मैच

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍डकप (T20 World Cup) में कुछ खिलाड़ी दो देशों की टीमों का प्रतिन‍िधित्‍व कर चुके हैं इनमें कोरी एंडरसन और डेविड विसे प्रमुख हैं. दो टी20 वर्ल्‍डकप में न्‍यूजीलैंड की टीम के सदस्‍य रहे एंडरसन मौजूदा टी20 वर्ल्‍डकप में अमेरिका की ओर से खेल रहे हैं. इसी तरह 2016 के वर्ल्‍डकप में दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेल चुके डेविड विसे (David Wiese) 2021 के वर्ल्‍डकप से नामीबियाई टीम के सदस्‍य हैं और अच्‍छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

टी20 वर्ल्‍डकप 2024 में विसे ने अब तक दो मैच में 3 विकेट हासिल किए और 23 रन बनाए थे. नामीबिया का पहला मैच ओमान (Namibia vs Oman) के खिलाफ टाई रहा था और फैसला सुपर ओवर के जरिये हुआ था. सुपर ओवर में विसे ने बैट और बॉल से अच्‍छा प्रदर्शन कर टीम की जीत तय की थी. सुपर ओवर में जहां उन्‍होंने तीन गेंदों पर 12 रन (एक छक्‍का और एक चौका) बनाकर टीम को 21 रन तक पहुंचाया था, वहीं बॉलिंग में एक विकेट लेकर ओमान को 10 रन के स्‍कोर पर सीमित किया और टीम की जीत तय की थी.

टी20 WC में प्‍लेयर ऑफ द मैच बने चौथे सबसे उम्रदराज क्रिकेटर
टी20 वर्ल्‍डकप में प्‍लेयर ऑफ द मैच बने विसे चौथे सबसे उम्रदराज क्रिकेटर हैं. उन्‍होंने 39 वर्ष 16 दिन की उम्र में यह श्रेय हासिल किया. श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने इस मामले में पहले स्‍थान पर हैं. उन्‍होंने 39 वर्ष 345 दिन की उम्र में टी20 वर्ल्‍डकप में प्‍लेयर ऑफ द मैच अवार्ड हासिल किया था. पाकिस्‍तान के शोएब मलिक 39 वर्ष 276 दिन और श्रीलंका के तिलकरत्‍ने दिलशान 39 साल 153 दिन की उम्र में टी20 वर्ल्‍डकप में प्‍लेयर ऑफ द मैच बन चुके हैं. वैसे किसी एसोसिएट कंट्री की ओर से 39 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वाले विसे पहले प्‍लेयर हैं.

दक्षिण अफ्रीका की ओर से टूर्नामेंट में प्रदर्शन रहा साधारण

39 साल के विसे की बात करें तो ‘देश बदलना’ उनके लिए कामयाबी का सौदा साबित हुआ है. दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेलते हुए 2016 का टी20 वर्ल्‍डकप उनके लिए साधारण ही रहा था. दक्षिण अफ्रीका जैसी दिग्‍गज टीम से खेलते हुए उन्‍हें कम मैचों में ही प्‍लेइंग XI में स्‍थान मिल पाया. भारत में हुए 2016 के टी20 वर्ल्‍डकप के 3 मैचों में ही उन्‍हें खेलने का मौका मिलाा जिसमें उनके खाते में 28 के औसत से 28 रन और 74 के खराब औसत से एक विकेट ही दर्ज है.

2021 के टी 20 वर्ल्‍डकप में रहे नामीबिया के स्‍टार परफॉर्मर

T20 World Cup, T20 World Cup 2024, David Wiese, Namibia cricket team, South Africa cricket team, टी20 वर्ल्‍डकप, टी20 वर्ल्‍डकप 2024, डेविड विसे, नामीबिया क्रिकेट टीम, दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और उपयोगी बैटर विसे ने इसके बाद नामीबिया की ओर से खेलने का फैसला किया. 2021 का उनका पहला टी20 वर्ल्‍डकप ही शानदार प्रदर्शन वाला रहा. इस दौरान 8 मैचों में 45.40 के औसत से 227 रन (सर्वोच्‍च 66*) बनाने के अलावा 6 विकेट (सर्वश्रेष्‍ठ 2/22) भी उन्‍होंने हासिल किए. नीदरलैंड्स के खिलाफ उन्‍होंने नाबाद 66 और पाकिस्‍तान के खिलाफ नाबाद 43 रन की पारी खेली. उनके इस प्रदर्शन ने टीम को सुपर 12 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया था. ऑस्‍ट्रेलिया में हुए 2022 के वर्ल्‍डकप में उन्‍होंने 3 मैचों में 33 के औसत से 66 रन बनाए और 21.66 के औसत से तीन विकेट हासिल किए.

टी 20 वर्ल्‍डकप 2022 में श्रीलंका को हरा चुका नामीबिया
आईसीसी का एसोसिएट मेंबर नामीबिया 2024 में तीसरी बार टी20 वर्ल्‍डकप में हिस्‍सा ले रहा है. नामीबियाई टीम ने 2021 और 2021 के टूर्नामेंट में कुल 12 मैच खेले हैं, इसमें से टीम को चार में जीत मिली है जबकि 7 में हार. एक मैच टाई रहा है जिसमें बाद में टीम ने जीत हासिल की थी. नामीबियाई टीम एक बार की वर्ल्‍ड चैंपियन श्रीलंका को 55 रन से हराकर 2022 में धमाका कर चुकी है. इस मैच में नामीबिया ने 20 ओवर्स में 7 विकेट पर 163 रन बनाने के बाद श्रीलंका टीम को 19 ओवर्स में 108 रन पर ढेर कर दिया था. मैच में डेविड विसे, बेरनार्ड शुल्‍ट्ज और बेन शिकोंगो ने दो-दो विकेट हासिल किए थे.

टी20 के अच्‍छे ऑलराउंडर में होती है गिनती

दक्षिण अफ्रीका के गुटांग प्रोविंस के रुडपोर्ट में जन्‍मे विसे को शॉर्टर फॉर्मेट के बेहतरीन प्‍लेयर में शुमार किया जाता है. उन्‍होंने अब तक 15 वनडे और 51 टी20I मैच खेले हैं. ODI में उन्‍होंने एक अर्धशतक की मदद से 330 रन बनाने के अलावा 15 विकेट लिए हैं जबकि टी20I में तीन अर्धशतक की मदद से 582 रन बनाने के अलावा 57 विकेट हासिल कर चुके हैं. टी20 इंटरनेशनल में वे एक बार पारी में 4 और एक बार पारी में 5 विकेट ले चुके हैं.अपने 15 वनडे में से उन्‍होंने 6 दक्षिण अफ्रीका व 9 नामीबिया की ओर से और 51 टी20I में से 20 दक्षिण अफ्रीका व 31 नामीबिया की ओर से खेले हैं.

Tags: Icc T20 world cup, T20 cricket, T20 World Cup

Bengal Politics: ममता बनर्जी ने BJP को बताया असंवैधानिक पार्टी, कहा- मैं नहीं दूंगी सरकार बनाने की शुभकामनाएं

ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे खेद है, लेकिन मैं सरकार बनाने के लिए एक असंवैधानिक, अवैध पार्टी को शुभकामनाएं नहीं दे सकती। मेरी शुभकामनाएं देश के लिए होंगी। मैं सभी सांसदों से कहूंगी कि वे अपनी पार्टी को मजबूत करें।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 06:20:03 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 06:20:03 PM (IST)

Bengal Politics: ममता बनर्जी ने BJP को बताया असंवैधानिक पार्टी, कहा- मैं नहीं दूंगी सरकार बनाने की शुभकामनाएं
ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला।

एएनआई, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा एक असंवैधानिक पार्टी है। मैं उनको सरकार बनाने की शुभकामनाएं नहीं दूंगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। पार्टी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को लोकसभा में पार्टी के नेता के रूप में, डॉ काकोली घोष दस्तीदार को लोकसभा में उपनेता के रूप में चुना गया है। कल्याण बनर्जी मुख्य सचेतक चुने गए हैं। टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन को राज्यसभा में पार्टी का नेता, सागरिका घोष को उपनेता और नदीमुल हक को मुख्य सचेतक चुना गया है।

ममता का दावा भाजपा में है फूट

#WATCH | West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee says, “I’m sorry, however I can not want nicely to an unconstitutional, unlawful get together for forming the federal government. My greatest needs might be for the nation. I’ll inform all of the MPs to strengthen their get together…We is not going to break your get together… pic.twitter.com/M90jtXZ6AQ

— ANI (@ANI) June 8, 2024

ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे खेद है, लेकिन मैं सरकार बनाने के लिए एक असंवैधानिक, अवैध पार्टी को शुभकामनाएं नहीं दे सकती। मेरी शुभकामनाएं देश के लिए होंगी। मैं सभी सांसदों से कहूंगी कि वे अपनी पार्टी को मजबूत करें। हम आपकी पार्टी नहीं तोड़ेंगे, लेकिन अंदर से आपकी पार्टी में फूट है। आपकी पार्टी में लोग खुश नहीं हैं।

Salman Khan Sikandar Film Capturing Schedule Replace | Rashmika Mandanna | जान से मारने की धमकियों के बीच शूटिंग करेंगे सलमान: 18 जून से मुंबई में शूट करेंगे ‘सिकंदर’ का पहला शेड्यूल, रश्मिका भी जॉइन करेंगी

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों के बीच सलमान खान 18 जून से मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग शुरू करेंगे।

इस फिल्म में सलमान के अपोजिट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। वो भी इस पहले शेड्यूल में अपने कुछ सीन शूट करेंगी।

इस शेड्यूल में मेकर्स फिल्म का एक एयर-एक्शन सीक्वेंस शूट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ए.आर मुरुगदास के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज हाेगी।

इस फिल्म पर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, सलमान और डायरेक्टर ए.आर मुरुगदास पहली बार साथ काम करेंगे।

इस फिल्म पर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, सलमान और डायरेक्टर ए.आर मुरुगदास पहली बार साथ काम करेंगे।

3 महीने में 2 बार अटैक की कोशिश
सलमान पर बीते 3 महीने में दो बार अटैक की कोशिश की गई है। पहले 14 अप्रैल को उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी।

इसके अलावा मई के अंत में नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में सलमान की कार पर अटैक करने की प्लानिंग कर रहे थे।
इससे जुड़ी खबर यहां पढ़ें…

ऐसे में सलमान का मुंबई में ही फिर से शूटिंग शुरू करना बड़ी बात है। हालांकि, इतना तय है कि सेट पर एक्टर के लिए हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम किया जाएगा।

14 अप्रैल को सलमान के घर पर फायरिंग होने के बाद महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे उनसे मिलने पहुंचे थे। शिंदे ने सलमान के पिता सलीम खान से भी मुलाकात की थी।

14 अप्रैल को सलमान के घर पर फायरिंग होने के बाद महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे उनसे मिलने पहुंचे थे। शिंदे ने सलमान के पिता सलीम खान से भी मुलाकात की थी।

दो बार विदेश जा चुके हैं सलमान
हालांकि, इसी बीच सलमान दो बार विदेश भी ट्रैवल कर चुके हैं। पहले वो फायरिंग इंसीडेंट के 5 दिन बाद ही एक इवेंट में शामिल हाेने दुबई पहुंचे थे।
इससे जुड़ी खबर यहां पढ़ें…

वहीं हाल ही में वो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल हाेने के लिए यूरोप गए थे।

सलमान की यह तस्वीर भी इंटरनेट पर वायरल है। कहा जा रहा है कि वो हाल ही में सेट पर विजिट करने भी पहुंचे थे।

सलमान की यह तस्वीर भी इंटरनेट पर वायरल है। कहा जा रहा है कि वो हाल ही में सेट पर विजिट करने भी पहुंचे थे।

‘सिकंदर’ में विलेन होंगे ‘कटप्पा’
बात करें फिल्म ‘सिकंदर’ की तो इसमें साउथ के मशहूर एक्टर सत्यराज की एंट्री हो गई है। चर्चा है कि वो इस फिल्म में सलमान के अपोजिट विलेन के रोल में नजर आएंगे। सत्यराज ने ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी में कटप्पा का किरदार निभाया था।

सत्यराज इस फिल्म में विलेन के रोल में नजर आएंगे।

सत्यराज इस फिल्म में विलेन के रोल में नजर आएंगे।

पहली बार साथ काम करेंगे सलमान-रश्मिका
इससे पहले 9 मई को मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी एक और अनाउंसमेंट की थी। मेकर्स ने बताया था कि फिल्म में सलमान के अपोजिट रश्मिका मंदाना को कास्ट किया गया है।

मेकर्स ने लिखा था, ‘हम सलमान के अपोजिट फिल्म ‘सिकंदर’ में रश्मिका का स्वागत करते हैं। दोनों का ऑन-स्क्रीन मैजिक देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।’ इस फिल्म में सलमान और रश्मिका पहली बार साथ काम करेंगे।

सलमान और रश्मिका इस फिल्म पर पहली बार साथ काम करेंगे।

सलमान और रश्मिका इस फिल्म पर पहली बार साथ काम करेंगे।

नाडियाडवाला संग कई हिट फिल्में दे चुके हैं सलमान
प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ सलमान इससे पहले ‘जुड़वा’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘किक’ समेत कई हिट फिल्में दे चुके हैं। वहीं ‘सिकंदर’ से पहले मुरुगदास और सलमान साथ में 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘जय हो’ पर भी काम कर चुके हैं। मुरुगदास उस फिल्म के राइटर थे।

खबरें और भी हैं…
Gold-Silver Value 10 June: सोने की कीमत में 1 हजार रुपए की कमी, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड के भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 10 जून 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। अब सोने की कीमत 70905 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 7 जून 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 1008 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी देखी गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 03:57:46 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 03:57:46 PM (IST)

सोने-चांदी का भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Value At the moment: भारतीय सर्राफा बाजार में 10 जून 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। अब सोने की कीमत 70905 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 7 जून 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 1008 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी देखी गई है। चांदी के भाव में 88543 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 7 जून से 1992 रुपये की कमी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 7 जून की शाम को 999 शुद्धता वाले 23 कैरेट सोने की कीमत 70905 रुपये थी। 10 जून को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 70905 रुपये हो गई है। 7 जून की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 90535 रुपये थी। 10 जून को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 88543 रुपये हो गई है।

10 जून को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 70621 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 64949 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 53179 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 41479 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

Pradhan Mantri Awas Yojana: आरई 2 रोड निर्माण में बाधक हप्सी बिचौली कांकड बस्ती को किया शिफ्ट, अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ विवाद

परिवार को भी बस्ती के नागरिकों के सहयोग से निगम द्वारा आवास योजना में विस्थापित करने की कार्यवाही की जा ही है।

By Paras Pandey

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 04:04:04 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 04:09:28 PM (IST)

इंदौर में अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद, रहवासियों ने की नारेबाजी

HighLights

  1. विस्थापितो को किया प्रधानमंत्री आवास इकाई स्थानांतरित

इंदौर, नईदुनिया, प्रतिनिधि। आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार भुरी टेकरी कनाडिया से नायता मुंडला आरटीओ तक निर्माणधीन आरई 2 रोड निर्माण में बाधक बस्ती हप्सी बिचोली कांकड के निवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की विभिन्न आवास इकाईयों में विस्थापित करने की कार्यवाही की गई।

naidunia_image

अधीक्षण यंत्री श्री डीआर लोधी ने बताया कि आरई 2 रोड में बाधक हप्सी बिचोली कांकड में 265 मकान सहित कुल 325 परिवार निवासरत थे।

जिनमें से 184 परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना में शिफ्ट करने की कार्यवाही की जा चुकी है, शेष परिवार को भी बस्ती के नागरिकों के सहयोग से निगम द्वारा आवास योजना में विस्थापित करने की कार्यवाही की जा ही है।

Bada Mangal Puja Vidhi: 11 जून को है ज्‍येष्‍ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल, बजरंगबली को ऐसे करें प्रसन्न

ज्‍येष्‍ठ माह के मंगलवारों को बड़ा मंगल कहा गया है। इसका संबंध त्रेतायुग और द्वापरयुग से माना गया है। इस दिन भगवान हनुमान की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 03:49:49 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 03:49:49 PM (IST)

Bada Mangal Puja Vidhi: 11 जून को है ज्‍येष्‍ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल, बजरंगबली को ऐसे करें प्रसन्न
कल है बड़ा मंगल

HighLights

  1. त्रेता व द्वापरयुग जुड़ा है बड़ा मंगल का महत्व
  2. इस दिन बजरंगबली का करना चाहिए पूजन
  3. 11 जून को है माह का तीसरा बड़ा मंगल

Bada Mangal Puja Vidhi धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्‍येष्‍ठ माह में कई व्रत-त्योहार है, इनमें से एक बड़ा मंगल भी है। बड़ा मंगल ज्‍येष्‍ठ माह में आने वाले मंगलवारों को कहा जाता है। मान्‍यता है कि इस दिन भगवान हनुमान प्रसन्न मुद्रा में रहते हैं और वे भक्तों की मनोकामना को पूर्ण करते हैं। 11 जून को ज्‍येष्‍ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल है। यह मंगलवार साल में आने वाले अन्‍य मंगलवारों से काफी विशेष है। इसलिए इसे बड़ा मंगल कहा गया है।

बड़ा मंगल पर ऐसे करें भगवान हनुमान का पूजन

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि एवं नित्यकर्मों से निवृत्त होकर बजरंगबली को चोला अर्पित करें।
  • हनुमान को लड्डुओं का भोग अर्पित करें एवं दीपक जलाएं।
  • इस दिन भगवान हनुमान के मंदिर जाना चाहिए। यहां उन्हें चमेली का तेल, सिंदूर चढ़ाएं चाहिए, ऐसा करना शुभ माना गया है।
  • घर अथवा मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करें
  • naidunia_image

    क्यों शुभ है बड़ा मंगल?

    बड़ा मंगल का संबंध त्रेतायुग और द्वापरयुग से माना जाता है, इसको लेकर दो पौराणिक मान्यताएं हैं।

    पहली मान्‍यता

    पहली मान्‍यता का त्रेता युग से जुड़ी है। इसके अनुसार भगवान राम और हनुमान की प्रथम भेंट ज्‍येष्‍ठ माह के मंगलवार को हुई थी। इसलिए इस माह के मंगलवारों को बड़ा मंगल गया है।

    दूसरी मान्‍यता

    दूसरी मान्‍यता का संबंध द्वापरयुग के महाभारत काल से है। मान्‍यता है कि जब महाबली भीम को अपने बल पर अहंकार हुआ तो इसे तोड़ने के लिए भगवान हनुमान ने वृद्ध का रूप धारण किया था। हनुमान के वृद्ध रूप लेने के कारण इसे बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है।

    डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

    ‘जस्‍सी’ जैसा कोई नहीं, बेहद घातक-किफायती, पूरे T20I करियर में कभी नहीं दिए 50 से ज्‍यादा रन

    नई दिल्‍ली. अमेरिका और वेस्‍टइंडीज की ‘स्‍तरहीन’ पिचों के कारण टी20 वर्ल्‍डकप 2024 (T20 World Cup 2024) अब तक उस ऊंचाई को नहीं छू पाया है जैसी कि अपेक्षा थी. टूर्नामेंट के इस सीजन की पिचें अब तक बैटर्स के लिए मुसीबत ही साबित हुई हैं.इन्‍हें ‘बॉलर फ्रेंडली’ कहना भी शायद मुनासिब नहीं होगा क्‍योंकि ज्‍यादातर विकेट्स के ‘अनईवन बाउंस’ और ‘डबल पेस’ के कारण रन बनाना बेहद मुश्किल हो रहा है.यही नहीं, न्‍यूयॉर्क के विकेट पर तो बैटर चोटिल भी हो रहे हैं. रनों को लेकर बैटरों के संघर्ष का आलम यह है कि अब तक हुए 20 मैचों में केवल एक टीम-ऑस्‍ट्रेलिया ही 200 से अधिक स्‍कोर बना पाई है चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्‍तान (India Vs Pakistan) का रविवार का बहुप्रतीक्षित ‘महामुकाबला’ भी खराब विकेट के कारण लो स्‍कोरिंग रहा.यह मैच खेल का पूरा मजा तो नहीं दे सका लेकिन जिस तरह टीम इंडिया ने 119 रन के स्‍कोर को डिफेंड किया,उसने भारतीय फैंस को बेइंतहा खुशी जरूर दी है.

    जीत के हीरो रहे जसप्रीत बुमराह
    बेशक बैटिंग के लिए मुश्किल विकेट पर ऋषभ पंत ने 31 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 42 रन की पारी खेली लेकिन भारतीय जीत का यदि कोई एक हीरो रहा तो वे थे जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah).’जस्‍सी ‘ने 14 ओवर में चार विकेट खोकर 80 रन बनाकर मजबूती से टारगेट की ओर बढ़ रही पाकिस्‍तानी टीम के संकटमोचक रिजवान को बोल्‍ड करके मैच में भारतीय खेमे की उम्‍मीद जगाई और फिर खतरनाक इफ्तिखार अहमद को भी चलता करके मैच भारत के पक्ष में मोड़ दिया.मारक साबित होने के साथ-साथ वे हमेशा की तरह बेहद किफायती भी रहे.आसानी से रन न मिलने के कारण पाकिस्‍तान के बैटर दबाव में आ गए और विकेट गंवाने लगे.बुमराह की शानदार बॉलिंग को अर्शदीप सिंह ने बेकार नहीं जाने दिया.आखिरी ओवर में पाकिस्‍तान को जीत के लिए 18 रन की दरकार थी लेकिन बाएं हाथ के इस बॉलर ने 11 रन देकर के साथ इमाद वसीम का विकेट भी झटका और पाकिस्‍तान के कदम 20 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन तक जाकर रुक गए.

    IND vs PAK: पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

    ‘जस्‍सी’ के दो ओवरों ने मैच भारत की ओर मोड़ा

    T20 World Cup, T20 World Cup 2024, ICC T20 World Cup,India Vs Pakistan, IND Vs PAK, Jasprit Bumrah, Rishabh Pant, New york Pitch, टी20 वर्ल्‍डकप, आईसीसी टी20 वर्ल्‍डकप, टी20 वर्ल्‍डकप 2024, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, भारत Vs पाकिस्‍तान

    बुमराह की ओर से फेंका गया पारी का 19वां ओवर मैच का ‘टर्निंग प्‍वाइंट’ माना जा सकता है. 18 ओवर के बाद पाकिस्‍तान को जीत के लिए21 रन की दरकार थी और 5 विकेट शेष थे लेकिन बुमराह इस ओवर में बैटरों के लिए अबूझ पहली बने. इस ओवर में केवल 3 रन बने और इफ्तिखार का विकेट भी गिरा. 4 ओवर के अपने स्‍पैल में बुमराह ने महज 14 रन देकर 3 विकेट लिए और लगातार दूसरी बार ‘प्‍लेयर ऑफ द मैच’ रहे.इससे पहले पारी के 15वें और अपने तीसरे ओवर में भी उन्‍होंने 3 रन देकर रिजवान को बोल्‍ड किया था.इन दो ओवरों ने बताया कि बुमराह को आखिरी क्‍यों मौजूदा समय का तीनों फॉर्मेट का सर्वश्रेष्‍ठ बॉलर माना जाता है? उन्‍होंने विकेट-टू-विकेट गेंद रखी और गति में बदलाव व वेरिएशंस से विपक्षी बैटरों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया.

    24 गेंद…15 डॉट.. 3 विकेट… बुमराह ने ऐसे पलटी बाजी, भारत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

    बेहद घातक भी है और किफायती भी

    सटीक रहने के साथ ही विकेट लेना हमेशा से बुमराह की बॉलिंग की ‘यूएसपी’ रही है. टी20 फॉर्मेट के क्रिकेट में दिग्‍गज बॉलर्स भी कई बार महंगे साबित होते हैं लेकिन तेज बॉलिंग के इस महारथी ने अपने अब तक के 64 टी20I के करियर में कभी 50 से अधिक रन नहीं दिए. अपने टी20I करियर में उन्‍होंने अब तक केवल 5 बार 40 से ज्‍यादा रन दिए हैं.अगस्‍त 2022 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में उन्‍होंने चार ओवर में बिना विकेट लिए 50 रन दिए थे जो उनका सबसे खराब विश्‍लेषण है. 64 टी20I में 18.67 के औसत और 6.44 की इकोनॉमी से 79 विकेट उनके भारत के फास्‍ट बॉलिंग के सुपरस्‍टार होने का सबूत हैं.

    IND-PAK मैच के वो 5 टर्निंग प्वाइंट जिसने भारतीय फैन्‍स की थाम दी सांसे

    टी20 वर्ल्‍डकप में 5.86 की इकोनामी

    जनवरी 2016 में इंटरनेशनल डेब्‍यू करने वाले बुमराह का करियर इंजुरी से प्रभावित रहा है.इस कारण वे तीन टी20 वर्ल्‍डकप (2016, 2021,2022) ही खेल पाए हैं जिसमें उन्‍होंने 12 मैचों में 16.75 के औसत और 5.86 की इकोनामी से 16 विकेट (आंकड़े पाकिस्‍तान के मैच तक के) लिए हैं.टी20 वर्ल्‍डकप का उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन 3/14 है जो उन्‍होंने 9 जून 2024 को पाकिस्‍तान के खिलाफ दिया.टी20 वर्ल्‍डकप में उन्‍होंने अब तक केवल एक मैच में ही 40 से अधिक रन (1/42, बनाम इंडीज, 2016) दिए हैं.

    T20 World Cup: भारत ने रचा इतिहास, पहली बार इतना छोटा स्कोर बनाकर जीता

    टेस्‍ट में कभी पारी में 100 या इससे ज्‍यादा रन नहीं दिए
    बुमराह की यह श्रेष्‍ठता टी20 फॉर्मेट तक ही सीमित नहीं है.टेस्‍ट और वनडे में भी उनका गेंदबाजी औसत और इकोनॉमी जबर्दस्‍त है.36 टेस्‍ट में 20.69 के औसत और 2.74 की इकोनॉमी से उन्‍होंने 159 विकेट लिए हैं.टेस्‍ट फॉर्मेट में उन्‍होंने अब तक कभी भी पारी में 100 या इससे अधिक रन नहीं दिए. 89 वनडे में 23.55 के औसत और 4.59 की इकोनॉमी से 149 विकेट, देश के सर्वकालीन सर्वश्रेष्‍ठ तेज गेंदबाज के तौर पर उनका दावा मजबूत करते हैं.

    Tags: Icc T20 world cup, IND vs PAK, India Vs Pakistan, Jasprit Bumrah, T20 World Cup, Staff india