टी20 वर्ल्ड कप में क्यों नहीं बने बड़े स्कोर? ‘यूनिवर्स बॉस’ ने बताई वजह, इसे ठहराया कसूरवार
हाइलाइट्स

क्रिस गेल ने ड्रॉप इन पिचों को लेकर कही बड़ी बात अमेरिकी लेग में न्यूयॉर्क में बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए

ब्रिजटाउन (बारबाडोस). आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अमेरिकी लेग में खेले गए मुकाबलों में बड़ा स्कोर नहीं बन सका. अधिकांश समय बल्लेबाजों पर गेंदबाज हावी रहे. विंडीज के दिग्गज ओपनर क्रिस गेल ने इसके लिए पिचों को कसूरवार ठहराया है. जो ‘ड्रॉप इन’ के बाद पूरी तरह तैयार नहीं हो सके. आईसीसी के मुताबिक न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में ड्रॉप-इन पिचों का इस्तेमाल किया गया था. इन पिचों को ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में तैयार कर दिसंबर 2023 में फ्लोरिडा लाया गया था. गेल ने कहा कि लंबी उड़ान के बाद पिच ‘जेट लेग’ से उबर नहीं पाई थीं.

‘जेट लेग’ का आमतौर पर मतलब लंबी उड़ान या यात्रा से होने वाली थकान होता है. क्रि गेल (Chris Gayle) का मानना था कि न्यूयॉर्क की पिचों को ‘ड्राप इन’ के बाद तैयार होने का पूरा समय नहीं मिला. फ्लोरिडा से ट्रकों की मदद से इन पिचों को न्यूयॉर्क लाया गया था. ये पिचें टूर्नामेंट के दौरान बल्लेबाजी के लिए कठिन विकेटों में से एक साबित हुई थी.

T20 World Cup, IND vs SA Reside Rating: रोहित, पंत और सूर्या आउट, विराट- अक्षर पटेल की जोड़ी मोर्चे पर, भारत 12.0 ओवर के बाद 93/3

गेल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि यह कम स्कोर वाला विश्व कप रहा है. और कभी-कभी विकेट भी धीमा हो जाता है. यह बल्लेबाजों का प्रारूप है… लेकिन इस टूर्नामेंट में समय-समय पर गेंदबाजों को बढ़त मिलती रही है. इस टी20 विश्व कप पर गेंदबाजों का काफी नियंत्रण रहा है. हम बेहतर पिचें देखना पसंद करेंगे. अमेरिका की पिचें ‘जेट लेग’ की तरह थीं. पिचों को ऑस्ट्रेलिया से लाने के बाद परिस्थितियों से तालमेल बिठाने का समय नहीं मिला. इसलिए हमने कुछ कम स्कोर वाले मैच देखे.’

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने हालांकि अमेरिका में खेल को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए आईसीसी की सराहना की. उन्होंने कहा, ‘आईसीसी ने शानदार काम किया. ट्रॉफी का अमेरिका दौरा और फिर वहां मैचों के आयोजन से खेल को बढ़ावा देना शानदार है. उन्होंने क्रिकेट को उस जगह पहुंचाया जहां फुटबॉल, बास्केटबॉल और बेसबॉल काफी लोकप्रिय है. उन्होंने विपणन के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा काम किया है.’ उन्होंने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच के बारे में कहा कि बारबाडोस का मैदान बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त है. गेल ने कहा, ‘इस टूर्नामेंट में बारबाडोस बल्लेबाजों के लिए सबसे बेहतर जगह साबित हुआ है. उम्मीद है कि फाइनल में यहां बल्लेबाज रन बनाएंगे.’

Tags: Chris gayle, Icc T20 world cup

Delhi Information: दिल्ली में काल बना बारिश का पानी, डूबने से दो बच्चों समेत तीन की मौत

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में बारिश के पानी से भरे सिरसपुर अंडरपास के पास दो लड़कों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने सूचना पर तलाशी अभियान चलाया और दो लड़कों के शव बरामद किए।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 08:36:21 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 08:36:21 PM (IST)

Delhi News: दिल्ली में काल बना बारिश का पानी, डूबने से दो बच्चों समेत तीन की मौत
बादली में अंडरपास से दो बच्चों के शव बरामद हुए हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एएनआई, नई दिल्ली। Delhi Information: दिल्ली में बीते दो दिनों से तेज बारिश हो रही है। बरसात राहत के साथ आफत लेकर आई है। राजधानी में भारी वर्षा के कारण अलग-अलग जगहों पर दो हादसे हुए। पहला हादसा बादली थाने के अंतर्गत सिरसपुर में हुआ। यहां अंडरपास में दो बच्चे बरसात के पानी में खेलने गए थे। पुलिस के अनुसार, पानी से भरे गड़े से बच्चों के शव बरामद किए गए। मृतकों की उम्र 8 से 10 साल थी।

वहीं, दूसरा हादसा ओखला अंडरपास में हुए जलभराव में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सिरसपुर की घटना दोपहर 2.30 बजे की है। यह घटना शुरुआती जांच में डूबने की लग रही है। पुलिस ने कहा कि अंडरपास में 2.5 से 3 फीट तक पानी भरा हुआ था। फायर ब्रिगेड ने तलाशी अभियान चलाया और दो शव बरामद किए।

खबर अपडेट की जा रही है।

MP Information: कृषि मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे शिवराज, कहा- आपके वोट ने बनाया जीत का रिकॉर्ड

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने गृह क्षेत्र ग्राम जैत पहुंचे। उन्होंने यहां पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ मां कुलदेवी, हनुमान जी खेड़ापति व मां नर्मदा की पूजा की। अपने सभी कार्यकर्ताओं को जीत के लिए धन्यवाद दिया। दो हाई स्कूल का शिलालेख रख पूजन किया.

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 07:50:59 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 07:50:59 PM (IST)

पत्नी के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मां नर्मदा की पूजा करते हुए।

HighLights

  1. शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा से 8 लाख से ज्यादा मतों से हासिल की जीत।
  2. शिवराज सिंह चौहान छठीं बार रिकॉर्ड मतों से सांसद बने हैं।
  3. शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में सबसे लंबे समय तक सीएम रहे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। अपने ग्राम जैत में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भारत सरकार में कृषि मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे। उनके साथ इस दौरान पत्नी साधना सिंह चौहान भी मौजूद थीं। उनका कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला व शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।

कृषि मंत्री बनने के बाद अपने ग्राम जैत पहुंचकर शिवराज सिंह चौहान काफी खुश नजर आए। उन्होंने विदिशा में मिली एतिहासिक जीत के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आपके वोट ने विदिशा में जीत का रिकॉर्ड बना दिया

मां नर्मदा की पत्नी संग की पूजा

शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ मां कुलदेवी, हनुमान जी खेड़ापति की पूजा अर्चना की। इसके बाद नर्मदा में पहुंचकर मां नर्मदा की पूजा अर्चना की।

हाई स्कूल की डाली नींव

उन्होंने ग्राम जैत में 5 करोड़ 8 लाख 94 हजार की लागत से बनने वाले हाईस्कूल के पत्थर का शिलालेख पूजन किया। ग्राम पंचायत बकतरा में 7 करोड़ 23 लाख 33 हजार की लागत से बनने वाले शासकीय हाई स्कूल के शिलालेख का पूजन किया।

उन्होंने मंच पर संबोधित करते हुए कहा कि आपके वोट ने देकर पूरे देश में रिकॉर्ड बनाया है। आपने मुझे प्रचंड जनादेश देकर जिताया है। मैं आपका सदैव भैया, बेटा बनकर रहूंगा। मेरी हर सांस आप सबके लिए है।

मित्र के घर पहुंचकर जताई शोक संवेदना

वह अपने मित्र स्वर्गीय प्रकाश जाट के यहां पर पहुंचे। बीते दिनों उनका निधन हो गया था। वहां पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके उपरांत बह शाहगंज निकल गए।

MP Information: निगरानी के लिए प्रदेशभर की सड़कों पर लगे कैमरों से भी बनेंगे चालान, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती

सड़कों व हाईवे की सुरक्षा सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अब से इनका इस्तेमाल चालान को काटने के लिए किया जाएगा। दरअसल, प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। ट्रैफिक नियमों का ना मानने की वजह से इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 06:50:07 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 06:50:07 PM (IST)

MP News: निगरानी के लिए प्रदेशभर की सड़कों पर लगे कैमरों से भी बनेंगे चालान, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती
चालान काटती ट्रैफिक पुलिस। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पुलिस कैमरों में सॉफ्टवेयर लगाकर आइटीएमएस की तरह बनाएंगे चालान।
  2. एक सॉफ्टवेयर लगाने में खर्चा लगभग 18 करोड़ रुपए आएगा।
  3. 2023 में साढ़े 13 हजार से अधिक लोगों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक में सुरक्षा और निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से भी चालान बनाने की तैयारी है। पुलिस कैमरों में सॉफ्टवेयर लगाकर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) की तरह चालान बनाएगी। सॉफ्टवेयर लगाने में लगभग 18 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा है। अभी इंदौर और भोपाल सहित सात शहरों में आइटीएमएस से चालान बनाया जाता है। इसमें बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, स्वीकृत से अधिक सवारी, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है।

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों और घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2023 में साढ़े 13 हजार से अधिक लोगों की सड़क हादसों में मौत हो गई। इसके बाद भी ट्रैफिक नियमों की अवहेलना कर वाहन चलानों वालों के विरुद्ध कार्रवाई अपेक्षाकृत बहुत कम है। प्रदेश में 70 प्रतिशत से अधिक सड़क दुर्घटनाएं तेज गति से वाहन चलाने के कारण होती हैं, लेकिन पुलिस का अधिक ध्यान बिना हेलमेट और चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट वालों का चालान बनाने में रहता है।

हेलमेट और सीट बेल्ट ना पहनने वालों पर हर साल 10 लाख का चालान

हर साल 10 लाख से अधिक चालान हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने पर बनाए जाते हैं, जबकि तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालानों का आंकड़ा डेढ़ लाख से नीचे ही रहता है। निगरानी कैमरों से चालानी शुरू होने के बाद तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई पर सबसे अधिक जोर रहेगा। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर तेज गति से वाहन चलाने के कारण भी दुर्घटनाएं शहरी क्षेत्र से अधिक होती हैं।

Pankaj Tripathi mentioned he by no means romanticised his struggles | पंकज झा की बातों पर पंकज त्रिपाठी ने दिया रिएक्शन: बोले- ‘मैंने कभी अपनी स्ट्रगल बताकर सिम्पैथी नहीं बटोरी, न कभी कहा कि स्टेशन पर सोया हूं’

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वेबसीरीज पंचायत में विधायक जी का किरदार निभाने वाले पंकज झा ने पिछले दिनों इशारों-इशारों में एक्टर पंकज त्रिपाठी पर निशाना साधा था।

झा का कहना था कि इंडस्ट्री में कई एक्टर्स ऐसे हैं जो दूसरे एक्टर्स का काम छीनकर अपने स्ट्रगल को ग्लैमराइज करते हैं। अब पंकज त्रिपाठी ने इन बातों पर अपना रिएक्शन दिया है।

इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी जर्नी और स्ट्रगल को ग्लैमराइज नहीं करता। हां मैंने ये बात जरुर बताई थी कि जब मैं काम की तलाश में था तो मेरी पत्नी घर चलाती थी। मैंने कभी नहीं कहा कि गमछा बांधकर मैं अंधेरी स्टेशन पर सोया हूं। जब मैं मुंबई आया तो मेरी बढ़िया और खुशनुमा लाइफ थी। मैंने कभी स्ट्रगल को ग्लैमराइज करते हुए सिम्पैथी नहीं बटोरी है।’

पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा कि उनका उद्देश्य अपनी लाइफ जर्नी बताकर किसी को प्रेरित करने का बिल्कुल नहीं रहता है।

पंकज झा ने ‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘गुलाल’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

पंकज झा ने ‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘गुलाल’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

पिछले इंटरव्यू में क्या कहा था पंकज झा ने?

पिछले दिनों डिजिटल कमेंट्री को दिए एक इंटरव्यू में झा ने ये भी कहा था कि कुछ लोग किसी की चप्पल चुरा लेते हैं और कहते हैं कि वो हमारे लिए बहुत बड़े एक्टर हैं इसलिए उनकी चप्पल चुरा ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका इशारा पंकज त्रिपाठी की तरफ था।

दरअसल, ‘द कपिल शर्मा शो’ में पंकज त्रिपाठी ने कुछ साल पहले बताया था कि अपने स्ट्रगल के दिनों में वो जिस होटल में काम करते थे वहां एक बार मनोज वाजपेयी रुकने के लिए आए थे। मनोज अपनी चप्पल होटल में ही भूल गए थे जिन्हें पंकज ने रख लिया था।

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में पंकज त्रिपाठी ने सुल्तान का रोल किया था, जो पहले पंकज झा को ऑफर हुआ था।

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में पंकज त्रिपाठी ने सुल्तान का रोल किया था, जो पहले पंकज झा को ऑफर हुआ था।

इंटरव्यू में जब झा से पूछा गया था कि क्या उन्हें लगता है कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के रोल को लेकर उनके साथ पॉलिटिक्स हुई थी ? इसके जवाब में उन्होंने कहा था, ‘मैं एक फिल्म की शूटिंग के लिए पटना गया था। वहां मुझे कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का मैसेज मिला कि वो मुझे ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में कास्ट करना चाहते हैं। मैं किसी और प्रोजेक्ट की शूटिंग करके दो दिनों बाद वापस लौटा तो पता चला कि वासेपुर वाला रोल किसी और दे दिया गया है।’ बता दें कि वो रोल पंकज त्रिपाठी को मिल गया था जिससे उनकी किस्मत बदल गई थी।

पंकज झा ने दी थी सफाई

पिछले दिनों झा ने इंटरव्यू में कही बातों पर सफाई देते हुए इस बात से इनकार कर दिया था कि उन्होंने वो बातें पंकज त्रिपाठी के लिए कही थीं।

उन्होंने कहा था, ‘मैंने इंटरव्यू में किसी त्रिपाठी का नाम नहीं लिया। आप मेरे इंटरव्यू सुन सकते हैं कि मैंने किसी का भी नाम नहीं लिया। मैं क्यों ऐसी बातें करूंगा? मीडिया को हमेशा मसाला चाहिए और वो इसके लिए ऐसी खबरों को अपने मुताबिक बनाते हैं।’

पंकज ने आगे कहा था, ‘ऐसी खबरों का कोई सेंस नहीं है। पंकज त्रिपाठी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमने कई फिल्मों में साथ काम किया है। वो मेरे जूनियर हैं। वो मेरे बाद इंडस्ट्री में आए हैं और मैं लंबे समय से हूं।’

फाइनल शुरू होते ही टूट गया 3 भारतीय क्रिकेटरों का सपना, जिसके लिए जीतोड़ मेहनत की, वह पल दूर रह गया

नई दिल्ली. रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के लिए जैसे ही प्लेइंग इलेवन की घोषणा की, वैसे ही कम से कम तीन भारतीय खिलाड़ियों का सपना टूट गया. भारत और दक्षिण अफ्रीका फाइनल के लिए कप्तान रोहित ने उसी प्लेइंग इलेवन पर भरोसा किया, जो सेमीफाइनल जीती थी. इसके साथ ही तय हो गया कि युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक भी मैच खेले बिना स्वदेश लौटेंगे.

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय चुनी थी. इनमें से सिर्फ 12 खिलाड़ियों को ही मैच खेलने का मौका मिला. कप्तान रोहित शर्मा ने टूर्नामेंट में अपनी बैटिंग लाइनअप को पहले मैच से लेकर फाइनल तक एक जैसा रखा. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने भी सारे मैच खेले. बस बॉलिंग लाइनअप में एक बदलाव देखने को मिला.

रोहित शर्मा ने अमेरिका में खेले गए पहले चार मैच में तीन स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया. अमेरिकी राउंड के बाद भारतीय टीम सुपर-8 और नॉकआउट मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज पहुंची. वेस्टइंडीज आते ही कप्तान रोहित ने बॉलिंग लाइनअप में एक स्पिनर जोड़ा और सिराज की जगह कुलदीप यादव को शामिल कर लिया.

इस तरह वेस्टइंडीज में खेले गए मैचों में मोहम्मद सिराज बेंच पर बैठे नजर आए. जबकि युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल को पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने को नहीं मिला. किसी भी क्रिकेट का सपना वर्ल्ड कप खेलना और जीतना होता है. चहल, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल टी20 वर्ल्ड कप खेलने के सपने के बेहद करीब तो पहुंचे, लेकिन खेल नहीं पाए

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

Tags: Icc T20 world cup, India vs South Africa, T20 World Cup, Yuzvendra Chahal

Uttarakhand Information: हरिद्वार में गंगा उफान पर, नदी में बहती दिखीं गाड़ियां, अगले 5 दिन बारिश का अलर्ट, वीडियो

Uttarakhand Information: उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा नदी का स्तर बढ़ गया है। भारी बारिश के कारण कई गाड़ियां बह गईं। वहीं, उत्तरी हरिद्वार में जलभराव के चलते घरों में पानी घुस गया। राज्य में मानसून का अलर्ट जारी किया गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 07:18:11 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 07:18:11 PM (IST)

Uttarakhand News: हरिद्वार में गंगा उफान पर, नदी में बहती दिखीं गाड़ियां, अगले 5 दिन बारिश का अलर्ट, वीडियो
हरिद्वार में नदी में फंसी कारें। (फोटो- एएनआई)

एएनआई, नई दिल्ली। Uttarakhand Information: उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा नदी का स्तर बढ़ गया है। भारी बारिश के कारण कई गाड़ियां बह गईं। वहीं, उत्तरी हरिद्वार में जलभराव के चलते घरों में पानी घुस गया। राज्य में मानसून का अलर्ट जारी किया गया है।

आठ गाड़ियां निकाली जा चुकी हैं

सूरज सिंह बिष्ट, जिनकी कार डूब गई ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि तेज बारिश हो रही थी। लोगों ने मुझे बताया कि मेरी गाड़ी बह गई है। अब तक आठ गाड़ियां निकाली जा चुकी हैं।

4 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में 27 जून को मानसून ने एंट्री कर ली है। यह पूरे राज्य को कवर कर चुका है। 4 जुलाई तक तेज बारिश की संभावना है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट है। जबकि राज्य के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।

Indore: UG,PG में सीएलसी का पहला चरण शुरू, 12 से 19 जुलाई तक जारी होगी सूची

प्रदेशभर के 1386 सरकारी और निजी कालेजों से 205 पाठ्यक्रमों संचालित होते हैं, जिसमें छह लाख स्नातक और तीन लाख स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की सीटें है। इन पर प्रवेश को लेकर 1 मई से ऑनलाइन काउंसिलिंग चल रही है। अभी तक दो चरणों में प्रवेश प्रक्रिया हो चुकी है। सबसे ज्यादा यूजी की सीटें भरी है।

By Kapil Niley

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 07:12:27 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 07:24:04 PM (IST)

अधिकांश विद्यार्थियों ने सरकारी कालेजों में प्रवेश को लेकर रूचि दिखाई है। – प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

HighLights

  1. 20 जून से सीएलसी का पहला चरण शुरू हुआ।
  2. इन दिनों पंजीयन की प्रक्रिया चल रही है।
  3. 9 दिन में 1 लाख 90 हजार पंजीयन हुए हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। 2024-25 सत्र में स्नातक-स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश को लेकर दो चरणों की ऑनलाइन काउंसिलिंग खत्म हो चुकी है। बावजूद इसके कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या काफी कम है। महज 43 प्रतिशत सीटें भर पाई है। अब कॉलेजों को सीएलसी राउंड से ज्यादा उम्मीदें हैं।

इसके अंतर्गत 20 जून से 7 जुलाई तक पंजीयन होंगे। उसके बाद कॉलेज अपने स्तर पर रोजाना मेरिट सूची निकालेंगी। उसके आधार पर विद्यार्थियों को पंसदीदा पाठ्यक्रम में प्रवेश मिल सकेगा। 12 से 19 जुलाई तक कॉलेजों में सूची जारी होगी।

2 लाख 38 हजार सीटों पर प्रवेश हुआ है। अधिकांश विद्यार्थियों ने सरकारी कालेजों में प्रवेश को लेकर रूचि दिखाई है। स्नातकोत्तकर की 1 लाख 28 हजार सीटें भर पाई है।

20 जून से सीएलसी का पहला चरण शुरू हुआ है। इन दिनों पंजीयन की प्रक्रिया चल रही है। 9 दिन में 1 लाख 90 हजार पंजीयन हुए हैं। दस्तावेज सत्यापन करवाए जा रहे हैं। बाद में च्वाइंस फीलिंग की जाएगी।

naidunia_image

अल्प संख्यक कॉलेजों में बढ़ेंगे प्रवेश

अल्प संख्यक कॉलेजों के लिए भी उच्च शिक्षा विभाग ने सीएलसी का पहला चरण रखा है। इसका फायदा कॉलेजों को मिलता नजर आ रहा है। उम्मीद है कि पहले दो चरण में विद्यार्थियों ने सरकारी कॉलेजों में प्रवेश को लेकर प्राथमिकता दिखाई थी। ऑनलाइन काउंसिलिंग में सरकारी कॉलेजों की 60 फीसद सीटों पर प्रवेश हो चुका है।

मगर सीएलसी राउंड से अल्प संख्यक कालेजों में प्रवेश बढ़ेंगे। गुजराती बायज, गुजराती गर्ल्स, गुजराती प्रोफेशनल, सेंट पाल, विशिष्ट, जैन दिवाकर, रेनेसां, इंदौर क्रिश्चियन, इस्लामिया करीमिया, एलिक्जिया, आइसेक्ट, आइआइएल, इंदौर महाविद्यालय, अक्षय एकेडमी, आक्सफोर्ड इंटरनेशनल, इस्बा सहित 38 कालेजों में विद्यार्थी आसानी से प्रवेश मिलेगा।

कालेज संचालक संघ के पदाधिकारी गौरव चौधरी और आशीष तिवारी का कहना है कि अल्पसंख्यक कालेजों को सीएलसी राउंड खत्म होने के बाद पोर्टल पर विद्यार्थियों का ब्यौरा देना होगा।

Katni Information: सेंट्रल जीएसटी की टीम ने कटनी की इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों, गोदामों पर दी दबिश, कर चोरी की जांच

सेंट्रल जीएसटी कटनी की टीम ने आज शहर में आहूजा इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान व गोदाम में पहुंची। इस दौरान कर चोरी की आशंका में उन्होंने दस्तावेजों की जांच की। जीएसटी की छापे की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 07:22:26 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 07:26:59 PM (IST)

Katni News: सेंट्रल जीएसटी की टीम ने कटनी की इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों, गोदामों पर दी दबिश, कर चोरी की जांच
आहूजा इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर मौजूद सेंट्रल जीएसटी की टीम।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। सेंट्रल जीएसटी कटनी की टीम ने शनिवार को शहर की एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के प्रतिष्ठानों और गोदामों में कर अपवंचन की आशंका को लेकर जांच शुरू की। प्रतिष्ठानों में दोपहर से लेकर देर शाम तक टीम ने दस्तावेज खंगाले। जांच के बाद सामने आ पाएगा कि व्यापारी ने कितने की कर चोरी की है।

सेंट्रल जीएसटी सहायक आयुक्त राजेश पुराविया की अगुवाई में अलग-अलग टीमों ने फर्म की दुकानों व गोदामों की जांच शुरू की, जिसमें बरही रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के साथ ही गोदाम और माधनगर की दुकान व गोदाम में टीमों ने छापामार कार्रवाई की। दुकानों में आधी शटर बंद कर टीम जांच करती रही।

जीएसटी के छापे की खबर लगते ही आसपास संचालित इलेक्ट्रानिक्स फार्मा के संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति रही। दोपहर से लेकर देर शाम तक अलग-अलग टीमें बरही रोड व माधवनगर में फर्म के दस्तावेजों की जांच करती रहीं, जिसमें आवक-जावक के साथ कितना कर फर्म ने जमा कराया है, इसकी जानकारी अधिकारियों ने ली।

लाखों रुपए के हेरफेर की आशंका

बताया जाता है कि फर्म नामी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों की सामग्री बेचती है और जांच में लाखों रुपए का कर अपवंचन सामने आने की संभावना है। सहायक आयुक्त पुराविया ने बताया कि अभी जांच शुरु की गई और दस्तावेज, लेन-देन आदि की जांच की जा रही है, जिसके बाद सभी स्थानों से मिली जानकारी एक एकत्र कर गणना की जाएगी। उसके बाद जो भी कर अपवंचन सामने आएगा, उसके हिसाब से फर्म पर कार्रवाई की जाएगी।

रोहित-कोहली का आखिरी T20I मैच! भारत के 3 सितारे शायद ही दिखें अगले वर्ल्ड कप में

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के लिए 29 जून ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है. इस दिन भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच होना है. भारत तीसरी बार और दक्षिण अफ्रीका पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है. 37 साल के रोहित शर्मा के पास बतौर कप्तान पहला वर्ल्ड कप जीतने का मौका है.  यह रोहित शर्मा और विराट कोहली का आखिरी टी20 वर्ल्ड कप भी माना जा रहा है. संभावना है कि इसके बाद ये दोनों क्रिकेटर वनडे और टेस्ट मैचों में फोकस करेंगे. अगला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेला जाना है.

रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही बतौर खिलाड़ी क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत चुके हैं. रोहित शर्मा 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली टीम के सदस्य थे. 35 साल के विराट कोहली उस टीम के सदस्य रह चुके हैं, जिसने 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था. हालांकि, विराट और रोहित बतौर कप्तान वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए. विराट तो कब की कप्तानी छोड़ चुके हैं. रोहित शर्मा अभी कप्तान हैं. माना जा रहा है कि वे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टी20 फॉर्मेट में भारत की कप्तानी नहीं करेंगे. ऐसे में यह आईसीसी ट्रॉफी जीतने का बतौर कप्तान उनके लिए आखिरी मौका है.

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद ही भारत की टी20 टी2 से दूरी बना ली थी. इन दोनों ने ही भारत के लिए तकरीबन डेढ़ साल के बाद 2024 में पहला टी20 मैच खेला. वजह- साफ है कि भारत के कई खिलाड़ी उस वक्त चोटिल चल रहे थे. हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत के टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने को लेकर शंका के बादल छाए हुए थे. इसी कारण रोहित शर्मा और विराट कोहली को फिर से टीम में बुलाया गया. रोहित और विराट को टीम में बुलाने के साथ ही यह स्पष्ट था कि यह इन दोनों का आखिरी टी20 वर्ल्ड कप हो सकता है. इसीलिए यह तय है कि भारत ट्रॉफी जीते या हार, यह रोहित शर्मा और विराट कोहली का आखिरी टी20 वर्ल्ड कप और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच हो सकता है.

जडेजा भी शायद ही दिखें अगले वर्ल्ड कप में 
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बारे में कहा जा रहा है कि यह उनका आखिरी आखिरी टी20 वर्ल्ड कप हो सकता है. 35 साल के जडेजा टीम को संतुलन देते हैं. जडेजा की फिटनेस से लेकर खेल तक सब कुछ बेहतरीन है. जब दो साल बाद की टीम बनाने की बात आएगी तो उनकी उम्र 37 साल हो चुकी होगी.
ऐसे में चयनकर्ता युवा क्रिकेटरों के साथ जाना चाहेंगे. अक्षर पटेल के रूप में एक ऐसा खिलाड़ी टीम के पास पहले से है, जो जडेजा की ही तरह दोहरी भूमिका निभा सकता है.

Tags: Icc T20 world cup, Ravindra jadeja, Rohit sharma, T20 World Cup, Virat Kohli