MP Information At this time: शिवराज बने केंद्रीय कृषि मंत्री, इंदौर में हत्यारों को फांसी, महाकाल मंदिर में बवाल, जानें आज की बड़ी खबरें

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को मंत्रालयों का दायित्व सौंप दिया। धार की भोजशाला में एक मूर्ति को लेकर हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि यह भगवान ब्रह्मा की है। इंदौर पुलिस ने शनिवार रात हाई प्रोफाइल आफ्टर पार्टी पर दबिश दी।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 10:40:21 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 10:40:21 PM (IST)

मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें

HighLights

  1. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय कृषि मंत्रालय का दायित्व।
  2. महाकाल मंदिर में संभागायुक्त की एक गलती के कारण बवाल मच गया।
  3. इंदौर में मासूम बच्चे के दो हत्यारे को फांसी की सजा दी गई।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय कृषि मंत्रालय का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा महाकाल मंदिर में संभागायुक्त की एक गलती के कारण बवाल मच गया। इंदौर में मासूम बच्चे के दो हत्यारे को फांसी की सजा दी गई है। जानें आज की बड़ी खबरें

शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय का दायित्व

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को मंत्रालयों का दायित्व सौंप दिया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण के साथ ग्रामीण विकास जैसे बड़े मंत्रालय का दायित्व सौंपा गया है। शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्रित्व काल में ही मध्य प्रदेश कृषि क्षेत्र में अग्रणी राज्य बना। 7 बार कृषि कर्मण अवार्ड जीता। – यहां पढ़ें पूरी खबर

इंदौर में छह वर्षीय मासूम के दो हत्यारों को फांसी

4 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए कांग्रेस नेता के 6 वर्षीय मासूम भतीजे की हत्या के दो दोषियों को इंदौर सत्र न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा कि मासूम के माता-पिता ने जो कुछ खोया है, उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है। – यहां पढ़ें पूरी खबर

महाकाल मंदिर में संभागायुक्त ने चप्पल पहनकर शिवलिंग पर चढ़ाया जल

उज्जैन संभाग के आयुक्त संजय गुप्ता ने चप्पल पहनकर शिवलिंग पर जल अर्पित कर दिया। इसका फोटो और वीडियो सामने आने के बाद हल्ला मच गया। इस गलती पर संभागायुक्त ने माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि ‘भूलवश ऐसा हुआ। उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। जैसे ही अपनी गलती पता चली, तत्काल चप्पल उतार दी थी। – यहां पढ़ें पूरी खबर

भोजशाला में मिली भगवान ब्रह्मा की मूर्ति

धार की भोजशाला में एक मूर्ति को लेकर हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि यह भगवान ब्रह्मा की है। कमल के फूल पर कछुआ विराजमान है, जो लक्ष्मी का प्रतीक चिह्न माना जाता है। भोजशाला के भीतर कमरे में खोदाई से ये मूर्तियां बरामद हुईं। – यहां पढ़ें पूरी खबर

इंदौर में फार्म हाउस में चल रही थी रेव पार्टी, नशे में मिले 100 लड़के-लड़कियां

इंदौर पुलिस ने शनिवार रात हाई प्रोफाइल आफ्टर पार्टी पर दबिश दी। इस पार्टी में खुलकर ड्रग्स, गांजा और शराब का सेवन किया गया था। कई लोग तो दीवार फांदकर फरार हो गए। पुलिस ने 100 लड़के-लड़कियों को पकड़ा है। – यहां पढ़ें पूरी खबर

Mandsaur Information: 15 साल पहले हुई थी पत्नी की मौत, जिला अस्पताल में आए ‘आत्मा’ लेने

सोमवार को भी गांव चांगली से एक व्यक्ति जिला अस्पताल में 15 साल पहले पत्नी की मौत के बाद उसकी आत्मा लेने आया। उसने और स्वजन ने जिला अस्पताल के गेट के समीप पेड़ के नीचे तंत्र-मंत्र किया और चले गए।

By Paras Pandey

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 10:44:27 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 10:44:27 PM (IST)

Mandsaur News: 15 साल पहले हुई थी पत्नी की मौत, जिला अस्पताल में आए 'आत्मा' लेने

HighLights

  1. अंधविश्वास से जुड़ी घटनाएं बढ़ीं
  2. छह सालों में 15 से अधिक परिवार आ चुके हैं पूजा-पाठ करने
  3. जिला अस्पताल में सुशीलादेवी की मृत्यु हो गई थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। जिला अस्पताल में अंधविश्वास से जुड़ी घटनाएं बढ़ रही हैं। लोग यहां आकर पूजा-पाठ करते हैं और अस्पताल में मृत हुए स्वजन की आत्मा को ले जाने का दावा करते हैं। ये मामले 2018 के आसपास से बढ़ गए हैं और छह साल में लगभग 15 परिवार यहां पूजा-पाठ करने आ चुके हैं।

सोमवार को भी गांव चांगली से एक व्यक्ति जिला अस्पताल में 15 साल पहले पत्नी की मौत के बाद उसकी आत्मा लेने आया। उसने और स्वजन ने जिला अस्पताल के गेट के समीप पेड़ के नीचे तंत्र-मंत्र किया और चले गए। शांतिलाल अहीरवार ने बताया कि 2009 में पत्नी संगीता देवी का निधन हो गया था। सपने में पूर्वज बाउजी ने कहा कि उसकी आत्मा अस्पताल में ही है, उसे घर लेकर आओ।

naidunia_image

अब जिला अस्पताल में विधि-विधान से पूजा पाठ कर ले जा रहे हैं। हालांकि इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने उन्हें रोका भी नहीं। सिविल सर्जन डॉ. डीके शर्मा ने कहा कि इस तरह के घटनाक्रम रोकने के लिए सुरक्षा गार्डों को निर्देश दे रखे हैं।

पहले भी आते रहे हैं परिवार

10 मई 2018 को नीमच जिले के कुंडालिया गांव का बारेठ परिवार और 13 मई 2018 को चित्तौड़गढ़ का जायसवाल परिवार भी पूर्वज की आत्मा लेने के लिए आया था। -25 मई 2018 को भी पिपलिया कराड़िया का एक परिवार अस्पताल पहुंचा था। सत्यनारायण बागरी की पत्नी चंदाबाई की मृत्यु 2008 में जिला अस्पताल में हो गई थी। कुछ समय बाद सत्यनारायण ने ममता से दूसरी शादी कर ली थी।

इस परिवार का दावा था कि चंदाबाई ने किसी के शरीर में आकर कहा था कि मुझे जिला अस्पताल से घर लेकर आओ। सत्यनारायण बागरी दूसरी पत्नी ममता और अन्य स्वजन के साथ जिला अस्पताल पहुंचा। कुछ देर तंत्र-मंत्र किया और फिर चले गए।

23 जनवरी 2023 को चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) का एक परिवार जिला अस्पताल पहुंचा और अस्पताल के बाहर परिसर में तंत्र-मंत्र किया और चला गया। इस परिवार के सदस्यों का कहना था हमारे परिवार की सुशीलादेवी की आत्मा अस्पताल में ही थी। हम उसकी आत्मा को लेने आए है। जिला अस्पताल में सुशीलादेवी की मृत्यु हो गई थी।

इसे कहते हैं कुदरत का निजाम! भारत के अहसान के बिना सुपर-8 में नहीं पहुंच सकता पाकिस्‍तान, क्‍या हैं समीकरण?
हाइलाइट्स

पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम को पहले अमेरिका ने हराया.फिर भारत की टीम ने पाकिस्‍तान को न्‍यूयॉर्क में मात दी.पाकिस्‍तान का अब बाकी बचे दो मैच जीतने से काम नहीं चलेगा.

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान की टीम न्‍यूयॉर्क के नए स्‍टेडियम में भारत से हारने के बाद टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 से बाहर होने की दहलीज पर आ खड़ी हुई है. पहले अमेरिका ने पाकिस्‍तान को सुपर ओवर में कांटे की टक्‍कर के बाद मात दी. फिर भारत ने भी बाबर आजम एंड कंपनी को छह रन से हराकर प्‍वाइंट्स टेबल में चारों-खाने चित कर दिया है. अब सवाल यह उठता है कि क्‍या अब भी पाकिस्‍तान सुपर-8 में पहुंच सकता है. इसका जवाब है- हां. अंकगणित पर नजर डालें तो पाकिस्‍तान की टीम अभी भी सुपर-8 में पहुंचने की दौड़ से बाहर नहीं हुई है. पाकिस्‍तान की टीम अब भारत के रहमो करम के बिना लीग स्‍टेज से आगे नहीं जा सकती है.

आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में कुल चार ग्रुप बनाए गए हैं. हर ग्रुप में पांच टीमें हैं. भारत के ग्रुप में पाकिस्‍तान, अमेरिका के अलावा आयरलैंड और कनाडा भी शामिल हैं. हर टीम को लीग स्‍टेज पर कुल चार मैच खेलने हैं. केवल दो टीमें ही हर ग्रुप से सुपर-8 में प्रवेश करेंगी. ग्रुप-ए पर नजर डालें तो भारत सभी दो मैच जीतकर चार अंकों के साथ पहले स्‍थान पर है. अमेरिका भी पाकिस्‍तान और कनाडा को हराकर अपने दोनों मैच जीत चुका है. बेहतर रन रेट के आधार पर भारत अमेरिका से आगे है. पाकिस्‍तान और कनाडा अपने दोनों मैच गंवा चुके हैं. आयरलैंड ने दो में से एक मैच में जीत दर्ज की है.

यह भी पढ़ें:- भारत-पाकिस्‍तान मैच देखने पहुंचे न्‍यूयॉर्क, तभी MCA चीफ अमोल काले की हो गई मौत, क्‍या है वजह?

कैसे सुपर-8 में पहुंचेगा पाकिस्‍तान?
पाकिस्‍तान को यहां से सुपर-8 में अपनी जगह बनानी है तो अपने दोनों ही मैच ना सिर्फ जीतने होंगे बल्कि इन मुकाबलों को बड़े अंतर से अपने नाम करना होगा. ऐसा इसलिए क्‍योंकि पाकिस्‍तान की नेट रन रेट इस वक्‍त माइनस में है. अमेरिका की नेट रन रेट फिलहाल काफी शानदार है. ऐसे में बाबर आजम एंड कंपनी को यह दोनों मैच जीतकर अपनी नेट रन रेट सुधारनी ही होगी. वरना उनकी दाल नहीं गलने वाली.

भारत का अहसान तो लेना ही होगा
पाकिस्‍तान की टीम को सुपर-8 में पहुंचने के लिए भारत का अहसान तो लेना ही होगा. बिना भारत की जीत की दुआ करे पाकिस्‍तान की टीम लीग स्‍टेज से अगले दौर में नहीं पहुंच सकती है. भारत के अब 12 जून को अमेरिका और 15 जून को कनाडा के खिलाफ उतरना है. पाकिस्‍तान को दुआ करनी होगी कि भारत यह दोनों मैच जीते. साथ ही वो यह भी चाहेगा कि भारत की टीम अमेरिका को हराने के साथ-साथ उनकी नेट रन रेट को बड़े अंतर से हराकर बिगाड़ दे. तभी पाकिस्‍तान को इसका सीधा फायदा मिलेगा.

अमेरिका की हार की दुआ भी करनी होगी
अमेरिका को अब 12 जून को भारत के खिलाफ उतरना है. पाकिस्‍तान को लग रहा होगा कि भारत जैसी मजबूत टीम पाकिस्‍तान को शायद हरा ही देगी लेकिन 14 जून को अमेरिका का मैच आयरलैंड से है. आयरलैंड अब तक अपने सभी दो मैच हारा है. पाकिस्‍तान को दुआ करनी होगी कि अमेरिका ये मैच भी हार जाए. अगर आयरलैंड जीता तो पाकिस्‍तान को अपने दो मैच जीतकर भी कोई फायदा नहीं होगा.

Tags: Icc T20 world cup, IND vs PAK, Pakistan cricket group, T20 World Cup

NEET UG Paper Leak: NTA ने पेपर लीक के दावों का किया खंडन, कहा- पारदर्शी तरीके से हुई परीक्षा

एनटीए ने NEET UG पेपर लीक के दावों का खंडन करते हुए बताया कि परीक्षा पूरी पारदर्शी तरीके से हुई है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 02:58:21 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 02:58:21 PM (IST)

NEET UG Paper Leak: NTA ने पेपर लीक के दावों का किया खंडन, कहा- पारदर्शी तरीके से हुई परीक्षा
नीट पेपर लीक मामले में एनटीए ने की प्रेस कांफ्रेंस

HighLights

  1. NEET UG पेपर लीक का मामला
  2. एनटीए ने पेपर लीक की बात से किया इनकार
  3. परीक्षा के दौरान रही पारदर्शी प्रक्रिया

NEET UG Paper Leak एजेंसी, नई दिल्‍ली। नीट यूजी पेपर लीक मामले में एनटीए ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें परीक्षा एजेंसी ने पेपर लीक की बात को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि पूरी परीक्षा पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई है।

एनटीए डीजी सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि इन मुद्दे पर हमारी समिति की बैठक हुई, समिति ने केंद्रों और सीसीटीवी रिकॉर्ड का अवलोकन किया, जिसमें सामने आया कि परीक्षा केंद्रों पर कुछ छात्रों का समय बर्बाद हुआ था। समिति का मत था कि इन छात्रों को मुआवजा देना चाहिए, ऐसे में उनके नंबर बढ़ाए गए।

#WATCH | Delhi: On NEET challenge, NTA DG Subodh Kumar Singh says, “Our committee met and so they perused all the small print of the centres and the CCTVs… They discovered that at some centres the time was misplaced and the scholars ought to be compensated for that… The committee thought they… pic.twitter.com/LaVhlwF1eQ

— ANI (@ANI) June 8, 2024

6 केंद्रों तक सीमित थी समस्या

सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि इन सभी के कारण कुछ उम्मीदवारों को 718 और 719 अंक मिले और 6 उम्मीदवार टॉपर बन गए। उन्होंने कहा कि सभी चीजों का सावधानीपूर्वक विश्लेषण कर परिणाम जारी किया गया है। 4750 केंद्रों में से यह समस्या 6 केंद्रों तक सीमित थी और पूरे देश में 24 लाख छात्रों में से केवल 1600 छात्रों को इस समस्या का सामना करना पड़ा। सिंह ने कहा कि कोई पेपर लीक नहीं हुआ। पूरी परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी रही है।

Kangana Ranaut Kulwinder Kaur Slap Controversy | CISF Constable | महिला कॉन्स्टेबल को सपोर्ट करने वालों पर भड़कीं कंगना: बोलीं- इनकी मानसिकता अपराधियों वाली, ऐसे लोग रेप और मर्डर का भी समर्थन करते होंगे

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

कंगना रनोट ने उन लोगों को कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जो उन्हें थप्पड़ मारने वाली महिला कॉन्स्टेबल का सपोर्ट कर रहे हैं। कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जो लोग उस महिला कॉन्स्टेबल को सपोर्ट कर रहे हैं, कहीं न कहीं वे रेप औ मर्डर जैसे जघन्य अपराधों का भी समर्थन करते होंगे।

कंगना ने लिखा कि जो भी व्यक्ति अपराध करता है, उसके पीछे जरूर एक सोच होती है। वो शारीरिक, आर्थिक या मनोवैज्ञानिक कोई भी सोच हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि उसका अपराध करना कहीं से भी सही है। अपराधी चाहे किस वजह से ही अपराध करे, उसे सजा तो मिलनी ही है।

दरअसल 6 जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की एक महिला कॉन्स्टेबल ने कंगना को थप्पड़ मार दिया था। कंगना चेक इन प्रोसेस से गुजर रही थीं, तभी उनके साथ यह हादसा हुआ। महिला कॉन्स्टेबल ने बताया कि वो कंगना के किसान आंदोलन के दौरान दिए स्टेटमेंट से नाराज थी।

कंगना ने क्या लिखा, पहले पढ़िए
‘​​​​हर रेपिस्ट, हत्यारे और चोर के पास अपराध करने का शारीरिक, आर्थिक और मनोवैज्ञानिक कारण जरूर होता है। कोई भी अपराध कभी भी बिना कारण के नहीं होता है। फिर भी अपराध करने वाले के खिलाफ कोई दया नहीं दिखाई जाती। उसे सजा जरूर होती है।

अगर कोई व्यक्ति किसी के प्राइवेट जोन में घुसकर उसे नुकसान पहुंचाए। उसका शोषण करे। बिना परमिशन उसकी बॉडी को टच करे और ऐसे व्यक्ति को आप सपोर्ट कर रहे हैं तो कहीं न कहीं आप रेप और हत्या करने वाले अपराधियों के पक्ष में खड़े हैं। आपको भी अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए कि कहीं आपके अंदर भी क्रिमिनल टेंडेंसी तो नहीं है। मैं सुझाव दूंगी कि योग और ध्यान में ज्यादा समय बिताइए। इतनी नफरत और जलन को साथ लेकर मत चलिए।’

शबाना आजमी ने भी कंगना का समर्थन किया
कंगना के विचारों से मतभेद रखने वाली दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी थप्पड़ कांड का विरोध किया है। उन्होंने कंगना के सपोर्ट में लिखा- कंगना को लेकर मेरे अंदर कोई प्रेम नहीं है, लेकिन थप्पड़ कांड को मैं किसी तरीके से एन्जॉय नहीं कर सकती। ये गलत हुआ है। अगर सिक्योरिटी वाले ऐसे ही कानून अपने हाथ में लेने लगे तो हम में से कोई भी सेफ नहीं है।

अब पूरा मामला समझिए
मंडी सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कंगना को गुरुवार (6 जून) को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया। ये घटना गुरुवार दोपहर साढ़े 3 बजे की है। कंगना चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थीं। तभी एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के दौरान महिला कॉन्स्टेबल के साथ बहस हुई और उसने थप्पड़ मार दिया।

महिला कॉन्स्टेबल का उसी वक्त एक वीडियो सामने आया जिसमें वो कह रही है, ‘कंगना ने कहा था कि 100-100 रुपए की खातिर लोग किसान आंदोलन में बैठ रहे हैं। जब उसने यह बयान दिया तो मेरी मां भी वहां बैठी थी।’

कंगना को हिट करने के बाद महिला कॉन्स्टेबल एयरपोर्ट पर जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

कंगना को हिट करने के बाद महिला कॉन्स्टेबल एयरपोर्ट पर जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

इस मामले से जुड़ी ये स्टोरीज भी पढ़ें..

कंगना को महिला कॉन्स्टेबल ने थप्पड़ मारा:बोली- इसने कहा था किसान आंदोलन में महिलाएं ₹100 लेकर बैठती हैं, वहां मेरी मां भी थी
कंगना ने बताई थप्पड़ कांड की कहानी:बोलीं, ‘वो चुपके से पीछे से आई और मुझे थप्पड़ मारा’; महिला कॉन्स्टेबल पर अब तक नहीं हुई FIR
कौन है कुलविंदर कौर, जिसने कंगना रनोट को थप्पड़ मारा:कपूरथला की रहने वाली, जम्मू में शादी हुई, 2 छोटे बच्चे, पति भी CISF में

Guna Information: ‘मैं चोर हूं, किसानों की उपज चुराता हूं…’, माथे पर लिखा, फिर अधेड़ को अर्धनग्न कर घुमाया

गुना में अवकाश के चलते दो दिन बाद सोमवार को मंडी खुली थी। किसान उपज बेचने पहुंचे, तभी कुछ लोगों ने दो लोगों को किसानों की ट्रालियों से अनाज चुराते देखा। दोनों संदिग्ध को पकड़ना चाहा तो वे भागने लगे, एक व्यक्ति तो भाग गया पर अधेड़ व्यक्ति लोगों के हत्थे चढ़ गया।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 07:46:43 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 08:53:24 PM (IST)

एक व्यक्ति तो भाग गया पर अधेड़ लोगों के हत्थे चढ़ गया।

HighLights

  1. कुछ शरारती तत्वों ने अंजाम दी घटना
  2. बाद में पुलिस के हवाले किया
  3. अधेड़ नशे का आदी है और तबीयत भी खराब थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना । मध्य प्रदेश के गुना जिला मुख्यालय स्थित नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में सोमवार को कुछ शरारती तत्वों ने किसानों की उपज चोरी करने का आरोप लगाते हुए अधेड़ व्यक्ति को अर्द्धनग्न कर दिया। उसके माथे पर कागज भी बांधा, जिस पर लिख दिया- ‘मैं चोर हूं, किसानों की उपज चुराता हूं।’ इसके बाद उसे अर्धनग्न कर मंडी परिसर में घुमाया।

साप्ताहिक अवकाश के चलते दो दिन बाद सोमवार को मंडी खुली तो किसान उपज बेचने पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों ने दो लोगों को किसानों की ट्रालियों से अनाज चुराने की कोशिश करते देखा, लेकिन जैसे ही दोनों संदिग्ध को पकड़ना चाहा तो वे भागने लगे, एक व्यक्ति तो भाग गया पर अधेड़ लोगों के हत्थे चढ़ गया।

भीड़ में पहुंच गए कुछ शरारती

कुछ शरारती भीड़ में पहुंचे और अधेड़ को पकड़कर कपड़े उतार उसे अर्द्धनग्न कर दिया। घटना का वीडियो बनाकर प्रसारित भी किया गया। कैंट थाना प्रभारी दिलीप राजौरिया ने बताया है कि सोमवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति को लोगों ने मंडी से अनाज चोरी के आरोप में पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन इसके बाद कोई शिकायतकर्ता थाने नहीं आया। अधेड़ नशे का आदी है। उसकी तबीयत भी खराब हो रही थी। ऐसे में उससे पूछताछ कर उसके नाम-पते नोट कर फिलहाल उसे छोड़ दिया है।

CG Information: कलेक्टर-एसपी दफ्तर को लगाई आग, 200 से अधिक दोपहिया, 50 चारपहिया और दो सरकारी कार्यालयों को जलाया

बीते दिनों अमर गुफा में तोड़फोड़ और जैतखाम को तोड़ने के विरोध में लोगों का छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में प्रदर्शन चल रहा था। जिसके बाद आज इस मामले ने आग पकड़ ली है। आप को बता दें की भीड़ ने जनपद पंचायत के सामने मुख्य मार्ग के रेलिंग तोड़ दिये गये है।

By Paras Pandey

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 05:15:51 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 08:54:21 PM (IST)

CG News: कलेक्टर-एसपी दफ्तर को लगाई आग, 200 से अधिक दोपहिया, 50 चारपहिया और दो सरकारी कार्यालयों को जलाया
प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोडफोड़ की और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

HighLights

  1. बलौदाबाजार में जैतखाम को क्षति पहुंचाने को लेकर ज्ञापन देते पहुंचे थे लोग
  2. उपमुख्यमंत्री ने की न्यायिक जांच की मांग, प्रदर्शनकारी चाहते हैं सीबीआई जांच
  3. दो दमकल वाहनों को लगाई आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर हुए खाक

नईदुनिया टीम, बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में उग्र प्रदर्शनकारियों ने सोमवार शाम को कलेक्टर और एसपी दफ्तर में आग लगा दी। भीड़ ने पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। साथ ही 200 दोपहिया, 50 चारपहिया वाहनों को भी जला दिया।

भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज भी किया गया। रायपुर आइजी अमरेश मिश्रा, बिलासपुर आइजी संजीव शुक्ला समेत अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है।

naidunia_image

जानकारी के अनुसार 15 मई की देर रात सतनामी समाज के धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम से करीब पांच किमी मानाकोनी बस्ती स्थित बाघिन गुफा में लगे धार्मिक चिन्ह जैतखाम को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

लोगों का आरोप है कि पकड़े गए लोग असली आरोपित नहीं हैं और पुलिस दोषियों को बचा रही है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविवार को ही इस मामले की न्यायिक जांच की घोषणा की थी, लेकिन समाज के लोग सीबीआइ जांच की मांग कर रहे थे।

naidunia_image

समाज के लिए सोमवार दोपहर लगभग ढाई बजे ज्ञापन देने के लिए कलेक्टर परिसर पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई। बेरिकेड को तोड़कर हजारों की भीड़ कलेक्टर परिसर में पहुंच गई। लोगों ने पथराव के साथ गाड़ियों में तोड़फोड़ और आग लगाना शुरू कर दिया।

naidunia_image

इससे कलेक्टर परिसर के कई विभागों के दस्तावेज जलकर राख हो गए। आग बुझाने दमकम की सात गाड़ियां पहुंची थी। इनमें से वाहनों को भी भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन हिंसक होने के बाद सैक€ड़ों कर्मचारियों और लोग फंसे हुए थे। उन्हें पुलिस ने किचन के रास्ते बाहर निकाला। प्रदर्शनकारियों ने कृषि विभाग के दफ्तर के अंदर लगे एयर कंडीशन को भी क्षतिग्रस्त किया।

17 मई से चल रहा था शांतिपूर्ण प्रदर्शन

जैतखाम तोड़े जाने से नाराज समाज के लोग कलेक्ट्रेट के पास स्थित दशहरा मैदान में बीते 17 मई से ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इसमें दूसरे राज्यों के सतनामी समाज के लोग भी शामिल हुए थे। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान लोग सीबीआई जांच की मांग को लेकर लेकर उग्र हो गए। इसके बाद हालात बिगड़ते चले गए।

क्या है जैतखाम

जैतखाम छत्तीसगढ़ की बोली भाषा का शब्द है। जैत यानी जय और खाम यानी खंभा। जैतखाम मूलरूप से सतनामी पंथ के ध्वज का नाम है, जो उनके संप्रदाय का प्रतीक है।

भारत से हारकर बौखलाया पाक, पूर्व कप्तान ने इमाद वसीम पर उठाए सवाल, कहा- उसने जानबूझकर मैच हराया

भारत से पाकिस्तान की हार का ठीकरा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमाद वसीम पर फोड़ा जा रहा है। पाकिस्तानी समर्थक कह रहे हैं कि उन्होंने जानबूझकर मैच हरवाया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 08:54:00 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 08:54:00 PM (IST)

भारत से हारकर बौखलाया पाक, पूर्व कप्तान ने इमाद वसीम पर उठाए सवाल, कहा- उसने जानबूझकर मैच हराया
भारत से हार का कौन जिम्मेदार?

खेल डेस्क, इंदौर। भारतीय क्रिकेट टीम ने बहुत ही कड़े मुकाबले में पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में हरा दिया। इस हार के बाद पाकिस्तान के समर्थक आक्रोशित हो गए हैं। भारत के गेंदबाजों ने आखिरी ओवर में मैच का पूरा पासा पलट दिया। पाकिस्तान की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पाकिस्तान में हार का ठीकरा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमाद वसीम पर फोड़ा जा रहा है। पाकिस्तानी समर्थक कह रहे हैं कि उन्होंने जानबूझकर मैच हरवाया है।

भारत ने पाकिस्तान को 120 रन का टारगेट दिया था। पाकिस्तान 14 ओवर तक बहुत अच्छा खेली, लेकिन 15वें ओवर में जसप्रीत बुमराह के सामने उनके पैर लड़खड़ा गए। बुमराह ने मोहम्मद रिजवान को क्लीन बोल्ड कर दिया था। इमाद वसीम को गेंद खेलने में समस्या आ रही थी। वह ज्यादातर गेंदों को छोड़ रहे थे।

जानबूझकर बर्बाद की गेंदें

इमाद वसीम ने काफी गेंदें खाली छोड़ी थीं। उन्होंने 15 रन 23 गेंदों का सामना कर बनाए। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलीम मलिक ने कहा कि आपको वसीम की पारी देखकर साफ लगेगा कि वह गेंद को खेलना ही नहीं चाह रहा था। वह जानबूझकर गेंदों को छोड़ रहा था। वह रन भी नहीं बना पा रहा था और रन चेज करने में समस्याएं खड़ी कर रहा था। इमाद की इस बल्लेबाजी के कारण पाकिस्तान को छह रन से हार का सामना करना पड़ा।

अफरीदी ने भी उठाए कप्तान पर सवाल

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा कि बाबर आजम की कप्तानी से खिलाड़ी परेशान हैं। कप्तान ही है कि जो ड्रेसिंग रूम के माहौल को अच्छा करता है। मैं वर्ल्ड कप के खत्म होने का इंतजार कर रहा हूं। उसके बाद साफ शब्दों में अपनी बात को रखूंगा। मैं शाहीन के बारे में कुछ कहूंगा, तो लगेगा कि मैं उसका फेवर कर रहा हूं।

भारत-पाकिस्‍तान मैच देखने पहुंचे न्‍यूयॉर्क, तभी MCA चीफ अमोल काले की हो गई मौत, क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली. न्‍यूयॉर्क की मुश्किल पिच पर जब एक तरफ भारत की टीम पाकिस्‍तान के धुरंधुरों का लोहा ले रही थी, तभी वहां मैदान में मैच देखने पहुंचे मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष अमोल काले भी थे. इस कांटे की टक्‍कर के बीच अमोल काले को दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उनकी मौत हो गई. उन्होंने रविवार को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ मैच एमसीए के सचिव अजिंक्य नाइक और पदाधिकारी सूरज समत के साथ देखा था. अमोल काले ने अपने कार्यकाल के दौरान मुंबई के  वानखेड़े स्‍टेडियम में विश्व कप 2023 के मैचों की सफलतापूर्वक मेजबानी की थी, जिसमें भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला गया सेमीफाइनल भी शामिल है.

अमोल काले के अध्‍यक्ष रहते ही मुंबई क्रिकेट टीम रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट 2023-24 अपने नाम करने में सफल रही. मुंबई क्रिकेट सर्केट में काले एक बड़ा नाम हैं. वो स्ट्रीट प्रीमियर लीग की कोर कमेटी में भी थे और उनकी योजना मुंबई टी20 लीग को पुनर्जीवित करने की थी. वह उस समय भी प्रभारी थे, जब एमसीए ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया था कि मुंबई के खिलाड़ियों को बीसीसीआई द्वारा अपने प्‍लेयर्स को दी जाने वाली मैच फीस के बराबर ही मैच फीस मिलेगी. संके नाइक मौजूदा वक्‍त में उपाध्यक्ष हैं और उनके मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का अंतरिम प्रभार संभालने की संभावना है.

अमोल काले की तस्‍वीर मुंबई क्रिकेट स्‍टेडियम से सामने भी आई थी. इस तस्‍वीर में वो एमसए के अन्‍य सदस्‍यों के साथ मुकाबले का लुत्‍फ उठाते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि मुकाबले के बाद उन्‍हें दिल का दौरा पड़ा. आनन फानन में उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया. भारत और पाकिस्‍तान के बीच यह मैच बेहद कांटे का रहा. टीम इंडिया ने पाकिस्‍तान केा 120 रनों का लक्ष्‍य दिया. बाबर आजम एंड कंपनी इस लक्ष्‍य को नहीं बना सकी. भारत को छह रन से जीत मिली.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2024, 20:14 IST

Kalki 2898 AD Trailer 2024; Prabhas Amitabh Bachchan | Kamal Haasan | कल्कि 2989 AD का ट्रेलर रिलीज: VFX दमदार लेकिन प्लॉट और प्रभास का किरदार कर रहा है कन्फ्यूज, दीपिका को ट्रेलर में कम जगह मिली

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म कल्कि 2898 AD का ट्रेलर जारी हो चुका है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को VFX से भरपूर बनाया गया है। विजुअल इफेक्ट का एक्स्ट्रीम यूज ट्रेलर में साफ देखने मिल रहा है। फिल्म में दीपिका पादुकोण पद्मा नाम की प्रेग्नेंट महिला का रोल कर रही हैं, जो अपने बच्चे को बचाने की जद्दोजहद करती नजर आई हैं।

भैरवा बने प्रभास इस कहानी की अहम कड़ी हैं, जो अंधकार और रोशनी के बीच दिखाए गए हैं। एक्टर शाश्वत चटर्जी ने फिल्म में कमांडर मानस का रोल किया है, जो अंधकार की दुनिया के राजा हैं। कमांडर मानस के कहे अनुसार भैरवा, पद्मा के खिलाफ जंग लड़ेगा या उसकी मदद करेगा, ट्रेलर में यही कहानी दिखाई गई है। प्रभास का किरदार ट्रेलर में काफी दमदार दिखाया गया है, हालांकि बीच-बीच में उनके फनी डायलॉग्स दर्शकों को कन्फ्यूज कर सकते हैं। वहीं कई हिस्सों में किरदारों के डायलॉग्स भी समझने में मुश्किल लगे हैं।

अंधकार और रोशनी की जंग है कल्कि 2898 AD
ट्रेलर की शुरुआत दुनिया के आखिरी शहर काशी से होती है, जहां रह रहे लोगों की स्थिति बेहद खराब है। इसी बीच ट्रेलर में एक अनोखी दुनिया दिखाई गई है, जहां कॉम्प्लेक्स में हर कोई सुप्रीम यास्किन को पूजता है। इस दुनिया के कमांडर मानस हैं, जो अंधकार को बरकरार रखना चाहते हैं। इसी बीच उन्हें 6000 साल पुरानी एक चीज मिलती है, जो इस बात का संकेत है कि उनकी दुनिया में रोशनी आने वाले हैं। रोशनी यानी अंधकार की दुनिया के लिए खतरा। इसी बीच ट्रेलर में गर्भवती पद्मा की एंट्री होती है।

यहां कहानी को समझाने के लिए अश्वत्थामा यानी अमिताभ बच्चन को रखा गया है, जो हर किरदार की सच्चाई जानते हैं। वो पद्मा को बताते हैं कि उन्होंने अपने गर्भ में भगवान को स्थान दिया है। कमांडर मानस पद्मा को खतरा मानते हुए उसे पकड़ने के लिए सबसे दमदार भैरवा को भेजता है, जो कभी कोई जंग नहीं हारा। इस जंग में भैरवा का सामना अश्वत्थामा से होगा। जंग कौन जीतेगा ये तो फिल्म देखकर ही साफ होगा।

कमल हासन का लुक नहीं किया गया रिवील

इस फिल्म में कमल हासन अहम किरदार निभाने वाले हैं, हालांकि उनका लुक रिवील नहीं किया गया है। ट्रेलर के आखिर में उन्हें बस ये कहते दिखाया गया है कि नया युग आने वाला है।

कैसा है कल्कि 2989 AD का ट्रेलर?

कल्कि 2989 AD का ट्रेलर देखने में काफी हद तक ऑस्ट्रेलियन फिल्म फ्रेंचाइजी मैड मैक्स की तरह है। ट्रेलर में VFX की भरमार है। इसी तरह की डार्क थीम प्रभास की पिछली फिल्म सालार में भी दिखाई गई है। ट्रेलर में एक साथ कई किरदार दिखाए गए हैं, जिन्हें चंद मिनटों के ट्रेलर में समझ पाना काफी मुश्किल है। पद्मा बनीं दीपिका पादुकोण को ट्रेलर में कम जगह मिली है। फिल्म की थीम भी सवालों में हैं। एक तरफ फिल्म को माइथोलॉजिकल किरदारों से जोड़ा गया है, वहीं दूसरी तरफ एडवांस टेक्नोलॉजी और गैजेट्स को जगह दी गई है। दिशा पाटनी का भी ट्रेलर में कम सेकेंड का रोल हैं, जो एक्शन करती दिखी हैं।

27 जून को रिलीज होगी फिल्म

प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन स्टारर फिल्म कल्कि 2989 AD को 27 जून को रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के रोल में नजर आएंगे, जबकि प्रभास फिल्म में भैरवा का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म को साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है। ये एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसे माइथोलॉजी से जोड़कर बनाया गया है। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में रिलीज किया जाएगा।

इस साल की सबसे महंगी फिल्म है ‘कल्कि 2898 AD’

प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 AD को 600 करोड़ रुपए के मेगा बजट में तैयार किया गया है। इस बजट के साथ ये इस साल के साथ-साथ भारत की सबसे महंगी फिल्म होगी।