सीएम मोहन यादव ने सिविल सेवा अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ, बोले- नौकरी नहीं यह समाज के लिए बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय वन सेवा, राज्य सेवा अधिकारियों के संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को नई दिल्ली से मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय सेवा केवल नौकरी नहीं अपितु समाज के लिए सर्वश्रेष्ठ करने की बड़ी जिम्मेदारी है।हमें जो भी भूमिका मिल रही है, उसे हम पूर्ण आत्मविश्वास के साथ बेहतर से बेहतर तरीके से निभाने का प्रयत्न करें।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 02:18:26 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 02:18:26 AM (IST)

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव प्रशासन अकादमी भोपाल में एक कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ
  2. मुख्यमंत्री ने कहा – कार्यशैली में मानवीयता एवं संवेदना जरूरी
  3. सीएम मोहन ने नौकरी नहीं अपितु समाज के लिए सर्वश्रेष्ठ करने की बड़ी जिम्मेदारी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल : सोमवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने प्रशासन अकादमी भोपाल में एक कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय अधिकारी-कर्मचारी इस भावना से कार्य करें कि वे सरकार के नहीं समाज के सेवक हैं। उनकी कार्यशैली में मानवीयता व संवेदना का सदैव प्रकटीकरण होना चाहिए। शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को प्राप्त अधिकार जन-आकांक्षाओं और जनहित की पूर्ति के लिए हैं और उनकी जनता के प्रति जबावदारी है। शासकीय सेवा केवल नौकरी नहीं अपितु समाज के लिए सर्वश्रेष्ठ करने की बड़ी जिम्मेदारी है। हमें जो भी भूमिका मिल रही है, उसे हम पूर्ण आत्मविश्वास के साथ बेहतर से बेहतर तरीके से निभाने का प्रयत्न करें।

भोपाल में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय वन सेवा, राज्य सेवा अधिकारियों के संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को नई दिल्ली से मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षुओं से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम का रामराज्य तथा सम्राट विक्रमादित्य व सम्राट अशोक का कार्यकाल प्रशासनिक दक्षता और सुशासन का पर्याय माना जाते हैं। इसलिए लोकहित में किया गया कार्य ही सुशासन है।

समय का सदुपयोग सर्वश्रेष्ठ रूप में करें

उन्होंने कहा कि वे समय का सदुपयोग सर्वश्रेष्ठ रूप में करें और अपनी क्षमता व योग्यता के दम पर निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवक निर्भिक और निस्वार्थ रहते हुए कर्मयोगी की तरह कार्य कर अपनी पहचान बनाएं। बता दें कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नौ, भारतीय वनसेवा के 15 और राज्य सिविल सेवा के 127 प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 बैच का राज्य प्रशिक्षण कार्यक्रम, भारतीय वन सेवा 2022 बैच का आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम और राज्य सिविल सेवा 2019-20 बैच का संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 जून से आरंभ हुआ।

प्रशासन अकादमी में कार्यक्रम का शुभारंभ अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन तथा महानिदेशक प्रशासन अकादमी विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव वन जेएन कंसोटिया, सचिव सामान्य प्रशासन जी.वी. रश्मि तथा संचालक प्रशासन अकादमी मुजीबुर्रहमान ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशासन अकादमी के संकल्प गीत का गायन भी हुआ। शुभारंभ अवसर पर सभी प्रशिक्षुओं ने अपना परिचय दिया

MP Information: मप्र में SC-ST वर्ग से जुड़ी घटनाओं की जांच करेगी कांग्रेस, जीतू पटवारी ने पदाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा कांग्रेस ने शुरू कर दी है। सोमवार को युवा कांग्रेस के बाद मंगलवार को महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी उपस्थित रहेंगे।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 02:34:30 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 02:34:30 AM (IST)

MP News: मप्र में SC-ST वर्ग से जुड़ी घटनाओं की जांच करेगी कांग्रेस, जीतू पटवारी ने पदाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल : प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लोगों पर अत्याचार की घटनाओं की जांच करने प्रदेश कांग्रेस की समिति करेगी। समिति की पहली बैठक सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की और कहा कि सभी सदस्य घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों से मिलें और रिपोर्ट तैयार करके जल्दी दें। रिपोर्ट के आधार पर विधायक दल विधानसभा में न केवल इस विषय को उठाएगा बल्कि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से भेंट कर उन्हें सुझाव भी दिए जाएंगे।

बैठक में समिति के सदस्य को सागर के खुरई सहित अन्य स्थानों पर जाकर घटनाओं की जांच करें। इनके कारणों को जानें और प्रशासन की भूमिका को समाहित करके हुए रिपोर्ट दें। ऐसे घटनाएं आगे न हों, इसके लिए सुझाव भी दें। इस रिपोर्ट को मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।

जुलाई अंत तक बनेगी पटवारी की टीम

उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की टीम का गठन जुलाई अंत तक हो जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी में युवाओं को आगे बढ़ाने का काम होगा। वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह और अजय सिंह के लोकसभा चुनाव में हार को लेकर समीक्षा की बामत पर उन्होंने कहा कि दोनों हमारे वरिष्ठ और मार्गदर्शक हैं। उनका काम रास्ता दिखाने का है। हर स्तर पर विचार-विमर्श किया जा रहा है और जो कमियां रह गईं, उन्हें दूर कर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में समीक्षा की जा रही है। ब्लाक से लेकर प्रदेश स्तर तक मंथन के बाद जो निष्कर्ष निकलेगा, उसके आधार पर आगे की रूपरेखा तैयार होगी।

युवा कांग्रेस के बाद अब महिला कांग्रेस की बैठक

लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा हर स्तर पर प्रारंभ हो गई है। सोमवार को युवा कांग्रेस के बाद मंगलवार को महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने बताया है कि बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिला और शहर इकाइयों के अध्यक्षों को बुलाया गया है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी उपस्थित रहेंगे।

IND vs PAK: ऋषभ पंत या जसप्रीत बुमराह, भारत-पाकिस्तान महामुकाबले में कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच?

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान की टीम जब भारत के खिलाफ न्‍यूयॉर्क के मैदान में उतरी तो 119 रन का छोटा लक्ष्‍य देखकर एक बार तो बाबर आजम के धुरंधरों के मन में यह बात जरूर आई होगी कि यह मुकाबला वो आसानी से अपने नाम कर लेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. भारत ने उनके जबड़े से जीत छीन ली. इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की तो वहीं, ऋषभ पंत ने भी बल्ले से महत्वपूर्ण पारी खेली. लेकिन कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच?

इस मुकाबले में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड जसप्रीत बुमराह को दिया गया. उन्होंने गजब का खेल दिखाया. बुमराह ने इस मैच में कुल 3 विकेट लिए. मोहम्‍मद रिजवान की छोटी-छोटी साझेदारी के दम पर वो पाकिस्‍तान को जीत की ओर आगे ले जा रहे थे. 15वें ओवर में कप्‍तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी अटैक पर लगाया. उन्‍होंने पहली ही गेंद पर रिजवान को बोल्‍ड कर दिया. यहां से पाकिस्‍तान की टीम मैच में पिछड़ती चली गई.

टी20 विश्व कप 2024 से बाहर हुआ ओमान, स्कॉटलैंड ने अहम मुकाबले में हराया, ब्रैंडन ने खेली धांसू पारी

बाबर और इफ्तिकार को भी किया आउट
जसप्रीत बुमराह ने 10 गेंदों पर 13 रन बनाकर खेल रहे बाबर आजम को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट करवाया था. इसके अलावा उन्होंने धाकड़ खिलाड़ी इफ्तिकार अहमद का भी विकेट लिया. इफ्तिकार अहमद 9 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए. बुमराह की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत यह मैच जीतने में सफल रहा.

पंत ने खेली महत्वपूर्ण पारी
भारत की ओर से ऋषभ पंत ने 31 गेंद में सर्वाधिक 42 रन बनाए. उनकी बदौलत ही टीम इंडिया 119 रन तक पहुंचने में कामयाब हो सकी. पंत ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके भी लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 135 रन के आस पास रहा था.

Tags: Icc T20 world cup, India Vs Pakistan, Jasprit Bumrah, Rishabh Pant

Anupam Kher’s assertion on Kangana Ranaut slap incident | कंगना रनोट थप्पड़ कांड पर बोले अनुपम खेर: महिला कॉन्स्टेबल ने पद का गलत इस्तेमाल किया, शेखर सुमन की मांग- महिला को सजा मिले

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

अनुपम खेर बीती रात IGA (इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड) में बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इवेंट में मीडिया से बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने कंगना वाले मुद्दे पर कहा- उस महिला कॉन्स्टेबल को डेमोक्रेटिक तरीके से विरोध जताना चाहिए था। अपने ओहदे का गलत इस्तेमाल कर ऐसी हरकत करना बहुत निंदनीय है। विरोध जताने के और भी तरीके हैं।

नाना पाटेकर से भी कंगना के मुद्दे पर सवाल किया गया। उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी। पूरा मामला जानने के बाद उन्होंने कहा- बहुत गलत है, बहुत ही गलत है, ऐसा नहीं होना चाहिए था। इन सबके बीच कंगना ने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर किया जिसमें वो MP बनने के बाद अपनी नई ID दिखा रही हैं।

कंगना रनोट ने पोस्ट शेयर किया।

कंगना रनोट ने पोस्ट शेयर किया।

थप्पड़ कांड पर शेखर सुमन का बयान
शेखर सुमन ने इस मामले में कंगना रनोट का सपोर्ट करते हुए कहा कि ये वाकई बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और गलत है। किसी को भी अपनी लाइफ में इस तरह का एक्सपीरिएंस नहीं होना चाहिए। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता, ये अवैध है। महिला कॉन्सटेबल ने जो किया इसके लिए वो दंड की हकदार हैं। बेशक, उनके मन में विरोध था, लेकिन उन्होंने इसे जिस तरह से व्यक्त किया वो पूरी तरह से गलत था। आप अपनी भावनाओं को अलग तरीके से भी व्यक्त कर सकते हैं।

एक्टर शेखर सुमन।

एक्टर शेखर सुमन।

शेखर सुमन ने ये भी कहा कि ऐसा किसी के साथ भी हो ये गलत है। वो तो मंडी से सासंद हैं, जो हुआ बहुत बुरा हुआ। अगर आपको प्रोटेस्ट भी करना है तो उसका एक सही तरीका है। आपको वो तरीका अपनाना चाहिए। ये गलत बात है कि आप पब्लिकली इस तरह की हरकत करें।

वहीं उनके बेटे अध्ययन सुमन ने कहा- इसके बारे में सब लोग काफी कुछ कह चुके हैं। मैं बस इतना कहूंगा कि अगर आपने ये किसी पर्सनल रोष के कारण भी किया है तो उसे पब्लिकली ले जाना बहुत गलत है। ये नहीं होना चाहिए था, जो हुआ है।

शिवांगी जोशी का बयान
इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड इवेंट में शामिल हुईं टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने भी कंगना के मामले बयान दिया। उन्होंने कहा- मैंने इस बारे में पढ़ा और वीडियो भी देखा है। ये बहुत शॉकिंग था। कंगना के साथ जो भी हुआ, वो बहुत गलत हुआ है। ये अपराध है, जिसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।

एक्टर सिंकदर खेर।

एक्टर सिंकदर खेर।

सिंकदर खेर
मुझे नहीं लगता कि किसी को ऐसे हाथ उठाना चाहिए। कोई किसी पर हाथ नहीं उठा सकता है। आपको लाइफ में जो कुछ भी बोलना है बोल दो। जब ये सब हुआ तो मैं वहां था नहीं, लेकिन इस बारे में पढ़ रहा हूं। हाथ उठाना हिंसा है, ये कोई जवाब नहीं है। मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं।

एक्टर अमन वर्मा।

एक्टर अमन वर्मा।

अमन वर्मा
जो हुआ है नहीं होना चाहिए था। लेकिन जो CISF की लेडी ऑफिसर हैं, उनका अपना पर्सनल सोचना क्या है, किस तरह से वो जुड़ी हुई हैं, उनका अपना दिमाग है तो उनके बारे में मैं कुछ कहना नहीं चाहूंगा, लेकिन ये दुर्भाग्यवश है, उस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए।

क्या है पूरा मामला?
कंगना रनोट सांसद बनने के बाद जब दिल्ली के लिए निकलीं तो चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला कॉन्सटेबल कुलविंदर कौर उनके साथ गाली-गलौज करने लगी और फिर उन्होंने एक्ट्रेस को थप्पड़ मार दिया। कुलविंदर कौर 35 साल की हैं। वो पिछले 15 सालों से CISF में कार्यरत हैं। थप्पड़ कांड पर आरोपी महिला कर्मी कुलविंदर कौर का कहना है कि वो कंगना के किसान आंदोलनकारियों पर दिए पुराने बयान से नाराज थीं।

कंगना को थप्पड़ मारने के आरोप में महिला कर्मी कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में संबंधित थाना पुलिस ने CISF की शिकायत के आधार पर आरोपी महिला जवान के खिलाफ IPC की धारा 323 और धारा 341 के तहत मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

इस खबर से जुड़ी और जानकारी के लिए पूरी पढ़ें

खबरें और भी हैं…
Monsoon Replace: देशभर में मानसून गतिविधियां तेज, तटीय क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी, इन क्षेत्रों में बारिश का अनुमान

देशभर में मानसून गतिविधियां तेज हो गई है। जिसके चलते कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने तटीय क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 12:23:57 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 12:23:57 PM (IST)

Monsoon Update: देशभर में मानसून गतिविधियां तेज, तटीय क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी, इन क्षेत्रों में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है

HighLights

  1. देशभर में मानसून गतिविधियां तेज
  2. मौसम विभाग ने तटीय क्षेत्रों के लिए जारी किया अलर्ट
  3. उत्तर भारत में भी हो रही बारिश

Monsoon Replace एजेंसी, नई दिल्ली। दक्षिण और पूर्वी राज्यों के बाद अब दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत में तेजी से सक्रिय हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान में बारिश हो रही है, तो वहीं अलग-अलग स्थानों पर पांच मौसम प्रणालियां सक्रिय होने के कारण मध्य प्रदेश में भी मानसून गतिविधियां तेज हो गई है। ऐसे में कुछ स्थानों पर मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

तटीय क्षेत्रों में जारी बारिश

मानसून का सर्वाधिक असर तटीय क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है, जहां मूसलाधार बारिश हो रही है। इन क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों में महाराष्ट्र और तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही आगामी 2 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर बारिश और आंधी तूफान चलने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने केरल में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही राजस्थान के कुछ जिलों में भी बारिश हाे सकती है।

naidunia_image

मध्य प्रदेश में 12 जून को आएगा मानसून (Monsoon in Madhya Pradesh)

मौसम विभाग की माने तो हवाओं का रुख पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी होने से हवाओं के साथ बड़े पैमाने पर नमी भी आ रही है। जिससे मध्य प्रदेश में मानसून के पूर्व मौसम प्रणालियां तेज हो गई है। विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में 12 जून तक मानसून प्रवेश कर सकता है।

महाराष्ट्र पहुंचा मानसून (Monsoon in Maharashtra)

इधर, मानसून ने महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है। 6 जून को मानसून महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र पहुंचा और अब रत्नागिरी और सोलापुर की ओर बढ़ रहा है। वहीं 9 से 10 जून के बीच मानसून के मुंबई पहुंचने का अनुमान है।

Chhatarpur Information: पति-पत्नी की लड़ाई देख हंसने से दो पक्षों में विवाद, बुजुर्ग की मौत

छतरपुर में पति-पत्नी के बीच विवाद के दो मामले सामने आए जहां एक मामले में दंपति के विवाद को देखकर हंसने पर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई तो वहीं दूसरे मामले में एक महिला के दो पति आमने सामने आने पर आपस में भिड़ गए।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 01:13:02 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 01:13:02 AM (IST)

छतरपुर में दो पक्षों में विवाद

HighLights

  1. दंपती के झगड़े में अन्य व्यक्ति के हंसने से विवाद
  2. दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, बुजुर्ग की मौत
  3. एक औऱ मामले में दो पति और पत्नी के बीच चले लात घूंसे

नईदुनिया न्यूज, लवकुशनगर : पति-पत्नी में आपसी विवाद ऐसा बढ़ा कि दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इस झगड़े में एक बुजुर्ग के सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मामला सरवई थाना क्षेत्र के ग्राम महोइकला का है। जानकारी के अनुसार सरबई थाना क्षेत्र में बीती शाम पति-पत्नी के आपसी विवाद में तीसरे व्यक्ति के हंसने से लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। झगड़े में बद्री अहिरवार के सिर में चोट लग गई थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जहां एसडीओपी नवीन दुबे और सरबई थाना पुलिस को घटना की जानकारी लगी तो वह मौके पर जा पहुंचे। आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

दो पति और पत्नी के बीच चले लात घूंसे, वीडियो प्रसारित

छतरपुर : जब एक महिला के दो पति आमने सामने आ गए तो आपस में झगड़ा हो गया। जहां दोनों पति एक दूसरे से जा भिड़े। वहीं पत्नी भी एक पति पर चप्पलें बरसाती नजर आई। दरअसल मामला दो पतियों के बीच का है। जहां पत्नी अपने दूसरे पति के साथ नगर पालिका में किसी काम से पहुंची थी। तभी पहला पति, पत्नी को दूसरे मर्द के साथ देखकर भड़क गया और दोनों में नगर पालिका गेट पर लात घूंसे चल गए। वहीं पत्नी ने पहले पति पर चप्पलें बरसा दीं। एक पति प्रदीप अहिरवार ने मीडिया को बताया कि 20 साल पहले उसकी शादी हुई थी। दूसरे पति राजकुमार नामदेव ने बताया कि छह माह पहले ही उसकी शादी हुई है। महिला ने बताया कि पूर्व में ही उसकी रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज है।

Apple WWDC 2024: एपल का iOS 18 अपडेट हुआ लॉन्च, एआई समेत iPhone में यूजर्स को मिलेंगे ये खास फीचर्स

एप्पल ने सोमवार (10 जून) को Apple WWDC 2024 में iOS 18 के साथ कई बड़ी घोषणाएं की है। नए अपडेट के फीचर्स में कई सारे अपडेट्स दिए हैं। मैसेज ऐप को भी बेहतर तरीके से अपडेट किया गया है। फोटो ऐप में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 01:51:02 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 01:51:02 AM (IST)

Apple WWDC 2024: एपल का iOS 18 अपडेट हुआ लॉन्च, एआई समेत iPhone में यूजर्स को मिलेंगे ये खास फीचर्स

HighLights

  1. एपल ने WWDC 2024 में की Appal IOS 18 अपडेट की घोषणा
  2. अपडेट में होम स्क्रीन कस्टमाइजेशन, एआई फीचर शामिल
  3. फोटो ऐप में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। Apple ने वार्षिक डेवलपर्स सम्मेलन Apple WWDC 2024 में iOS 18 की घोषणा कर दी है। नए अपडेट में एआई फीचर्स को भी शामिल किया गया हैं। जिसके चलते यह बहुत कमाल होने वाला है। नए अपडेट में बेहतर होम स्क्रीन कस्टमाइजेशन, कंट्रोल सेंटर,मैसेज ऐप से लेकर एआई फीचर्स तक बहुत कुछ मिला है। एपल ने सोमवार (10 जून) को Apple WWDC 2024 में iOS 18 के साथ कई बड़ी घोषणाएं की है। नए अपडेट के फीचर्स के बारे में जानते हैं।

फेस आईडी के साथ ऐप लॉकिंग

iOS 18 में प्राइवेसी बेहतर करने के लिए फेस आईडी से अलग-अलग ऐप को लॉक किया जा सकता है।

मैसेज ऐप

मैसेज ऐप को भी बेहतर तरीके से अपडेट किया गया है। टैपबैक को रिडिजाइन किया गया है, जिससे इमोजी या स्टिकर रिप्लाई कर सकते हैं। भेजे जाने वाले मैसेज को भी शेड्यूल किया जा सकता है। इसके अलावा नए टेक्स्ट इफेक्ट , कई फॉर्मेटिंग ऑप्शन और भी बहुत कुछ अपडेट मिलेगा

होम स्क्रीन कस्टमाइजेशन

liOS 18 में ऐप आइकन के लिए नई थीम चुन सकते हैं और उसे अपने पसंद अनुसार कहीं भी अरेंज कर सकते हैं। होम स्क्रीन को कस्टमाइज करने के नए तरीके पेश किए गए हैं। डार्क मोड में आइकन का लुक स्वतः बदल जाएगा।

वॉलेट और Apple मैप्स

एपल मैप्स में ऑफलाइन सपोर्ट के साथ कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। एपल वॉलेट में Apple Pay और एपल कैश के लिए टैप-टू-पे ऑनलाइन के लिए फीचर जोड़ा गया है।

गेम मोड

गेम मोड iPhone पर भी आ रहा है, जो गेमर्स के लिए शानदार फीचर साबित होगा।

नया कंट्रोल सेंटर

कंट्रोल सेंटर को एक नई कंट्रोल गैलरी और मल्टीपेज लेआउट के साथ नया तरीके से पेश किया गया है। जिससे अपने पसंदीदा ऐप और कंट्रोल तक तेजी से काम कर सकते है।

फोटो ऐप रीडिजाइन

फोटो ऐप में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जिससे फोटो लाइब्रेरी को मैनेज करना आसान होगा।

सैटेलाइट फीचर

ग्राउंडब्रेकिंग फीचर से iPhone 14 और iPhone 15 यूजर्स को सैटेलाइट तकनीक का उपयोग करके वाई-फाई या सेल सर्विस के बिना iMessages और SMS भेज सकते हैं।

IND vs PAK T20 World Cup Highlights: भारत ने रचा इतिहास, पहली बार इतना छोटा स्कोर बनाकर जीता, जानिए किसने पलटी बाजी

नई दिल्ली. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हरा दिया है. भारतीय टीम पहले बैटिंग करते हुए 119 रन पर ऑल आउट हो गई थी. तब ऐसा लगा कि टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत को जीत दिला दी. यह पहला मौका है जब भारतीय टीम ने टी20 मैचों में 120 रन से छोटे स्कोर को डिफेंड किया है. यह टी20 वर्ल्ड कप में भी सबसे छोटे स्कोर को डिफेंड करने का संयुक्त रिकॉर्ड है. श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2014 में एक बार न्यूजीलैंड के खिलाफ 120 रन के लक्ष्य का बचाव कर चुकी है.

एक टीम पर सबसे अधिक जीत का रिकॉर्ड
यह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सातवीं जीत है. इनमें एक जीत बॉलआउट की भी शामिल है, जो टी20 वर्ल्ड कप 2007में टाई होने के बाद हुआ था. इसके साथ ही भारत टी20 वर्ल्ड कप में किसी एक विरोधी को 7 बार हराने वाला पहला देश बन गया है. इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 8 मैच खेले गए हैं. पाकिस्तान की टीम इनमें से सिर्फ एक मैच जीत सकी है.

पाकिस्तान की यह दूसरी हार
भारत यह मैच जीतकर पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर आ गया है. पाकिस्तान की यह दूसरी हार है. पाकिस्तानी टीम अमेरिका से पहले ही हार चुकी है. दो हार के बाद उसका सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल हो गया है. पाकिस्तान पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है. अमेरिका 4 अंक के साथ दूसरे और कनाडा (2) तीसरे नंबर पर है. आयरलैंड (0) की टीम पाकिस्तान की तरह एक भी मैच नहीं जीती है और पॉइंट टेबल में आखिरी स्थान पर है.

IND vs PAK: ऐसे तो जीत चुके वर्ल्ड कप, तस्वीरों में देखिए विराट-रोहित-सूर्या ने कैसे फेंके विकेट, बुमराह ना होते तो…

ऋषभ पंत रहे टीम इंडिया के टॉप स्कोरर
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच में बाबर आजम की टीम ने टॉस जीता. बाबर ने भारतीय टीम को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. रोहित और विराट ने एक ओवर बैटिंग की, जिसमें आठ रन आए. जिसके बाद फिर से बारिश शुरू हो गई. ब्रेक के बाद लौटी भारतीय टीम ने बैटिंग में निराश किया. ऋषभ पंत (42) और अक्षर पटेल (20) को छोड़ दें तो कोई भी बैटर 15 रन की संख्या भी नहीं छू सका. पूरी भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

पाकिस्तान ने की अच्छी शुरुआत
120 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की. उसने एक समय 14 ओवर में 3 विकेट पर 80 रन बना लिए थे. उस वक्त ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान आसानी से मैच जीत लेगा. तभी जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद रिजवान (31) को क्लीन बोल्ड कर दिया. स्कोर 4 विकेट पर 80 रन हो गया.

French Open 2024: अल्कारेज ने जीता फ्रेंच ओपन, T20 वर्ल्ड कप के विजेता से ज्यादा प्राइज मनी अपने नाम की

बुमराह ने रिजवान को बोल्ड कर पलटा मैच
मोहम्मद रिजवान के आउट होने के बाद तो पाकिस्तान का एक भी बैटर क्रीज पर नहीं टिक सका. पाक बैटर आते-जाते रहे और उनसे लक्ष्य दूर होता रहा. आखिरी ओवर शुरू हुआ तो पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे. अर्शदीप सिंह ने इस ओवर में सिर्फ 11 रन दिए और एक विकेट भी लिया. इस तरह भारत ने 6 रन से मैच जीत लिया.

Tags: Icc T20 world cup, India Vs Pakistan, Indian Cricket Crew, Quantity Sport, T20 World Cup, Crew india

CWC Assembly: चुनावी समीक्षा के लिए कांग्रेस की बैठक शुरू, मल्लिकार्जुन खरगे सहित सोनिया गांधी और राहुल-प्रियंका हुए शामिल

लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जारी है। बैठक में खरगे सहित पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हुए हैं।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 07:32:43 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 12:38:13 PM (IST)

CWC Meeting: चुनावी समीक्षा के लिए कांग्रेस की बैठक शुरू, मल्लिकार्जुन खरगे सहित सोनिया गांधी और राहुल-प्रियंका हुए शामिल
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

HighLights

  1. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जारी
  2. चुनाव परिणाम की समीक्षा करेगी कांग्रेस
  3. लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पहली बैठक

CWC Assembly एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणाम के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा शामिल हुए हैं। बैठक में कांग्रेस चुनाव नतीजों की समीक्षा करेगी, साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी मंथन होगा।

#WATCH | Prolonged Congress Working Committee assembly begins in Delhi.

Congress Parliamentary Celebration Chairperson Sonia Gandhi, Congress chief Mallikarjun Kharge, celebration MP Rahul Gandhi, celebration’s normal secretary Priyanka Gandhi Vadra and different celebration leaders current on the assembly. pic.twitter.com/dRcrsOR4lJ

— ANI (@ANI) June 8, 2024

बता दे कि कांग्रेस इस बैठक में तमाम राज्यों के पीसीसी चीफ के साथ ही विधायक दल के नेता भी शामिल होने पहुंचे हैं, जो राज्यवार पार्टी के प्रदर्शन पर मंथन करेंगे। साथ ही संगठन को बेहतर करने पर भी चर्चा होगी।

कांग्रेस की स्थिति मजबूत

गौरतलब है कि इस चुनाव में कांग्रेस की‍ स्थिति पिछली बार से कुछ हद तक सुधरी है, लेकिन पार्टी फिलहाल दहाई के अंक तक ही सीमित है। कांग्रेस को इस चुनाव में 99 सीटों पर जीत मिली है और वह दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग

कांग्रेस के संसदीय दल की बैठक भी आज शाम को की जाएगी। जिसमें नेता प्रतिपक्ष का चुनाव होगा। कांग्रेस के एक धड़े की मांग है कि राहुल गांधी को दोबारा नेता प्रतिपक्ष बनाया जाना चाहिए। हालांकि शाम तक साफ हो जाएगा कि इस बार लोकसभा में पीएम मोदी के सामने कौन होगा।

वहीं संसदीय दल के नेता को लेकर सांसद डीन कुरियाकोस ने कहा कि संसदीय दल आज एक नेता का चयन करेगा। हम उम्मीद कर रहे हैं कि राहुल गांधी संसदीय दल के नेता होंगे। हमारे पास अभी अच्छी संख्या है। हम एक अच्छा विपक्ष बनाएंगे। हम बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगे। बीजेपी के खिलाफ जनादेश है।

BJP MP Kangana Ranaut slap controversy Replace| CISF constable Kulwinder Kaur FIR Replace| Bollywood actress Kangana Replace | कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF जवान पर FIR: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मारा था BJP सांसद को थप्पड़, किसान संगठन मोहाली के गुरुद्वारे में इकट्‌ठा होंगे – Mohali Information

सीआईएसएफ जवान कुलविंदर कौर के खिलाफ कंगना रनौत मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। लेकिन उसकी गिरफ्तारी संभव नहीं है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट को थप्पड़ मारने वाली CISF की महिला जवान कुलविंदर कौर के खिलाफ मोहाली पुलिस के एयरपोर्ट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ यह मुकदमा आईपीसी की धारा 323 (मारपीट करना) और 341 (रास्ता रो

.

इसमें जवान कुलविंदर कौर की गिरफ्तारी नहीं होगी। क्योंकि दोनों ही धारा जमानती है। इसमें उसे पुलिस स्टेशन से ही जमानत मिल जाएगी। अभी आरोपी कुलविंदर कौर को सीआईएसएफ ने अपने हिरासत में रखा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आंदोलनकारियों की तुलना ‘खालिस्तानी’ आतंकियों से की थी

कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान कई बयान दिए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर आंदोलनकारियों की तुलना खालिस्तानी आतंकियों से की थी। उन्होंने लिखा था- ‘खालिस्तानी आतंकवादी आज सरकार पर दबाव बना रहे हैं, लेकिन हमें एक महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नहीं भूलना चाहिए।

इंदिरा गांधी ने इन्हें अपनी जूती के नीचे कुचल दिया था। भले उन्होंने इस देश को कितनी भी पीड़ा दी हो, लेकिन उन्होंने अपनी जान की कीमत पर इन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया, लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए। उनकी मृत्यु के दशकों बाद भी आज भी उनके नाम से कांपते हैं, इनको वैसा ही गुरू चाहिए।’

कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर कई ट्वीट किए थे। इसकी वजह से उनकी पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ सोशल मीडिया पर तीखी बहस भी हो गई थी। शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने कंगना के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था।

किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने किसानों पर टिप्पणी की थी।

किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने किसानों पर टिप्पणी की थी।

कंगना का आरोप- महिला जवान ने मुझे गालियां दीं

कंगना ने इस घटना की पुष्टि इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर भी की थी। उन्होंने कहा था, ‘मैं सेफ हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मेरे साथ हादसा हो गया। एयरपोर्ट पर एक महिला जवान ने मुझे गालियां देनी शुरू कर दीं।

उसने बताया कि वो किसान आंदोलन की सपोर्टर है। उसने साइड से आकर मुझे चेहरे पर हिट कर दिया। मैं तो सुरक्षित हूं, लेकिन मेरी चिंता पंजाब में बढ़ रहे उग्रवाद और आतंकवाद को लेकर है। इसे कैसे भी करके हैंडल करना पड़ेगा।’

कंगना ने खुद वीडियो जारी कर सीआईएसएफ जवान पर आरोप लगाए थे।

कंगना ने खुद वीडियो जारी कर सीआईएसएफ जवान पर आरोप लगाए थे।

कल मोहाली में इकट्ठा होंगे किसान

कुलविंदर कौर को न्याय दिलाने के लिए कल पंजाब के कई किसान संगठन मोहाली में एकत्रित हो रहे हैं। वह गुरुद्वारा अंब साहिब पर एकत्रित होंगे। शुक्रवार को उन्होंने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से मुलाकात कर जवान के ऊपर हुए मुकदमे को खारिज करने की मांग की थी। लेकिन वह मुकदमा अभी खारिज नहीं हुआ है। ऐसे में मोहाली पुलिस आज उनके एकत्रित होने को लेकर सुरक्षा का रिव्यू भी करेगी।

सोशल मीडिया पर लिखा नौकरी का फिक्र नहीं

इस मामले में आरोपी सीआईएसएफ की जवान कुलविंदर कौर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। इसमें उसने लिखा है कि मुझे नौकरी की फिक्र नहीं है। मां की इज्जत पर ऐसी हजारों नौकरियां कुर्बान।

इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर कुलविंदर कौर के फॉलोअर्स भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं और उनकी फोटो और वीडियो के साथ कई तरह के गाने भी वायरल हो रहे हैं। वहीं किसान संगठन भी कुलविंदर कौर के साथ खड़े दिख रहे हैं।

कुलविंदर कौर ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट।

कुलविंदर कौर ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट।