Ssmilly Suri have 2 rupees in her checking account, shares pooja bhatt didn’t let her in movies | काम न मिलने पर पाई-पाई को मोहताज हुई थीं स्माइली: एक्ट्रेस बोलीं-‘अकाउंट में दो रुपए बचे थे, कजिन पूजा भट्ट ने निकलवाया था फिल्मों से बाहर’

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्माइली सूरी लंबे समय बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं। वे जल्द ही वेब सीरीज हाउस ऑफ लाइज के जरिए सालों बाद अपना एक्टिंग कमबैक करने जा रही हैं।

एक इंटरव्यू में स्माइली ने अपने करियर के उतार-चढ़ावों और भट्ट परिवार के बीच अनबन के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वो इतने बुरे दौर में पहुंच चुकी थीं कि उनके अकाउंट में केवल दो रुपए बचे थे।

स्माइली ने पूजा भट्ट पर लगाए आरोप

स्माइली ने कहा, पूजा ने मुझे फिल्म हॉलिडे से निकलवा दिया था जिसके बाद मुझे कलयुग मिली। उस दौरान मैं डिप्रेशन से गुजर रही थी। फिल्म हॉलिडे से निकाले जाने के बाद जब मैं सेट से घर पहुंची तो मैंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था।उसके बाद भट्ट साहब(महेश भट्ट) ने मुझे कलयुग में काम दिया लेकिन उसके बाद उन्होंने कोई फिल्म ऑफर नहीं की क्योंकि उन्हें अपनी बेटी (पूजा) का कहना मानना था।

फिल्में न मिलने पर झेले फाइनेंशियल क्राइसिस

स्माइली ने बताया कि काम न मिलने से उन्हें पैसों की तंगी होने लगी। स्माइली बोलीं। मेरे बैंक अकाउंट में केवल दो रुपए बचे थे। जब मैं पोल डांसिंग सिखने के लिए सिंगापुर गई तो मेरे पास एक हजार डॉलर में पोल खरीदने के पैसे नहीं थे। वो ऐसा दौर था जब मेरे पास पैसा नहीं बचा। मैं हिसाब लगाती थी कि अगर मैं चार दिन खाना नहीं खाऊं तो शायद मैं वो पोल ले पाऊंगी और फिर मैंने वही किया था। कुछ दिन मैंने केवल कॉफी पीकर और केले खाकर गुजारे थे।

‘कलयुग’ से किया था बॉलीवुड डेब्यू

स्माइली फिल्म डायरेक्टर मोहित सूरी की बहन हैं। इसके अलावा वो आलिया और पूजा भट्ट की कजिन भी हैं। स्माइली ने 2005 में आई फिल्म ‘कलयुग’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था जो कि बॉक्स-ऑफिस पर सफल रही थी। इसके बाद स्माइली को फिल्मों में काम नहीं मिला और वो प्रोफेशनल पोल डांसर बन गईं।

स्माइली ‘ये मेरा इंडिया’ फिल्म में नजर आईं, जिसमें उनके साथ अनुपम खेर और सीमा बिश्वास थे। ये फिल्म कुछ खास नहीं चली। इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘क्रुक’ में भी स्माइली ने छोटी-सी भूमिका निभाई थी। स्माइली सीरियल ‘जोधा-अकबर’ के अलावा टीवी रियलिटी शो ‘नच बलिए-7′(2015) में भी नजर आ चुकी हैं।

Indore Information: इंदौर रेलवे स्‍टेशन पर ट्रेन में मिले थे महिला के शव के टुकड़े, बचे अंग मिले ऋषिकेश में, हाथ पर लिखे हैं ये नाम

इंदौर जीआरपी पुलिस ने अलग-अलग दल बनाकर अलग-अलग रेलवे स्टेशन के साथ ही आस-पास के शहरों में जांच शुरू कर दी है। ऋषिकेश में अज्ञात महिला के शव के हाथ और पैर मिले थे, जिस पर हिंदी में मीराबेन और गोपाल भाई गुदा हुआ है। शनिवार रात महू से इंदौर पहुंची पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में बेग और बोरी में अज्ञात महिला के शव दो हिस्सों में मिले थे।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 06:37:09 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 06:37:09 AM (IST)

पहला चित्र इंदौर स्‍टेशन पर ट्रेन का जिसमें से मिले थे शव के टुकड़े, दूसरे चित्र में ऋषिकेश में मिले शव के टुकड़े।

HighLights

  1. इंदौर से रवाना हुई ट्रेन से शव के बचे हुए अंग ऋषिकेश पहुंचे।
  2. संभवत: उज्जैन से ही अलग-अलग ट्रेनों में रखे होंगे शव के टुकड़े।
  3. इंदौर रेलवे स्टेशन के कोचिंग डिपो में कोच में मिले थे कुछ टुकड़े।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर रेलवे स्टेशन के कोचिंग डिपो में शनिवार देर ट्रेन के कोच में मिले अज्ञात महिला के शव के बाकि के अंग एक बोरी में रविवार शाम को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन इंदौर-ऋषिकेष योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस के काेच में मिले। अब मामले में ऋषिकेश रेलवे पुलिस जांच कर रही है।

इधर, इंदौर जीआरपी पुलिस ने अलग-अलग दल बनाकर अलग-अलग रेलवे स्टेशन के साथ ही आस-पास के शहरों में जांच शुरू कर दी है। ऋषिकेश में अज्ञात महिला के शव के हाथ और पैर मिले थे, जिस पर हिंदी में मीराबेन और गोपाल भाई गुदा हुआ है। उल्लेखनीय है कि शनिवार देर रात महू से इंदौर पहुंची पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में बेग और बोरी में अज्ञात महिला के शव दो हिस्सों में मिले थे, लेकिन उनमें हाथ और पैर गायब थे।

naidunia_image

जीआरपी पुलिस के अनुसार शव का पीएम किया जा चुका है। अब अलग-अलग जांच दल बनाएं है। जो कि महू, उज्जैन सहित आस-पास के अन्य रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज की जांच व कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे है। इसके साथ ही आस-पास के शहरों में भी जांच की जा रही है। हालांकि अब तक ना ही महिला के शव की पहचान हुई है और न ही पुलिस को अहम सुराग लगा है। जीआरपी टीआई संजय शुक्ला ने बताया कि जांच दलों द्वारा अलग-अलग जगहों पर छानबीन कर रहे है, लेकिन अब तक महिला शिनाख्त नहीं हो पाई है।

एक समय पर दोनों ट्रेनें उज्जैन पर थी मौजूद

जानकारी के अनुसार शनिवार को नागदा से महू के लिए रवाना हुई पैसेंजर ट्रेन शाम 5.15 से 5.30 बजे तक उज्जैन स्टेशन पर थी। इसी दौरान लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से ऋषिकेश के लिए रवाना हुई योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 4.55 से 5.20 तक उज्जैन स्टेशन पर थी। संभवत आरोपितों द्वारा शव के हिस्सों को अलग-अलग बैग और बारियो में रखकर यहीं से इन दोनों ट्रेनों में रख दिए और रवाना हो गए। पुलिस भी इस बिंदु को अहम कड़ी मानकर जांच कर रही है।

अब नाम आया सामने

ऋषिकेश में शव के हाथ और पैर मिले है। हाथ पर हिंदी में मीराबेन ओर गोपालभाई गुदा हुआ है। टीआई शुक्ला ने बताया कि इस बिंदु को लेकर जांच शुरू कर दी है। हाथ पर जिस तरह से नाम गुदा हुआ है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अज्ञात महिला गुजराती परिवार से संबंध रखती है।

Madhya Pradesh Cricket League: मध्य प्रदेश में शुरू होगी प्रीम‍ियर क्रिकेट लीग, पहले सीजन में पांच टीमें लेंगी हिस्सा

भोपाल के एक निजी स्कूल के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में मप्र प्रीमियर लीग (एमपीएल) में भाग लेने वालीं पांचों टीमों की जर्सी व ट्राॅफी का अनावरण किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए महाआर्यमन ने कहा कि मध्य प्रदेश के युवाओं में बहुत प्रतिभा है। इन्हें एक बेहतर मंच की जरूरत है। एमपीएल उन्हें यह मंच प्रदान करेगी। युवा क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 06:27:10 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 06:27:10 AM (IST)

Madhya Pradesh Cricket League: मध्य प्रदेश में शुरू होगी प्रीम‍ियर क्रिकेट लीग, पहले सीजन में पांच टीमें लेंगी हिस्सा
सांकेतिक चित्र

HighLights

  1. ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के पुत्र आर्यमन ने किया एमपीएल ट्राॅफी का अनावरण।
  2. दिग्गज क्रिकेट सितारे वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार और अरशद खान भी खेलेंगे।
  3. महाआर्यमन ने कहा कि मध्य प्रदेश के युवाओं में बहुत प्रतिभा है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब मध्य प्रदेश में भी क्रिकेट लीग शुरू होने जा रही है। इसके पहले संस्करण में पांच टीमें हिस्सा लेंगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन सिंधिया ने सोमवार को भोपाल के एक निजी स्कूल के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में मप्र प्रीमियर लीग (एमपीएल) में भाग लेने वालीं पांचों टीमों की जर्सी व ट्राॅफी का अनावरण किया।

युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए महाआर्यमन ने कहा कि मध्य प्रदेश के युवाओं में बहुत प्रतिभा है। इन्हें एक बेहतर मंच की जरूरत है। एमपीएल उन्हें यह मंच प्रदान करेगी। क्रिकेट से मेरे परिवार का पुराना नाता रहा है। मेरे दादाजी माधवराव सिंधिया ने क्रिकेट को देश-प्रदेश में बहुत बढ़ावा दिया। वह बीसीसीआइ के अध्यक्ष भी रहे। एमपीएल की शुरुआत उनके सपने को पूरा करने की एक कोशिश है।

naidunia_image

उन्‍होंने कहा कि एमपीएल के माध्यम से मध्य प्रदेश के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने और सीखने का मौका मिलेगा। इन सितारों में भारतीय टीम के वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार व आइपीएल खिलाड़ी अरशद खान जैसे क्रिकेटर भी खेलेंगे। इनका अनुभव राज्य के युवाओं को और बेहतर क्रिकेटर बनाने में मदद करेगा।

ट्रॉफी का अनावरण

महानआर्यमन ने विभिन्न टीमों के मालिकों के साथ मिलकर ग्वालियर, भोपाल, रीवा, मालवा व जबलपुर टीम की जर्सी व एमपीएल की ट्राफी का अनावरण किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर, एमपीएल के सदस्य व टीमों के खिलाड़ी उपस्थित रहे।

न्‍यूयॉर्क में कनाडा ने जो कर दिखाया वो IND-PAK भी नहीं कर सके, इस टीम ने बनाया सबसे बड़ा रन चेज का रिकॉर्ड
हाइलाइट्स

न्‍यूयॉर्क का स्‍टेडियम अपनी खराब पिच के लिए चर्चा में है.बड़ी-बड़ी टीमें न्‍यूयॉर्क के मैदान पर रन नहीं बना पा रही हैं.भारत 120 रन का लक्ष्‍य पाकिस्‍तान के खिलाफ डिफेंड करने में सफल रहा.

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, न्‍यूयॉर्क का नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भी चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसा होना लाजमी है क्‍योंकि क्रिकेट का महाकुंभ पहली बार अमेरिका में हो रहा है और इसके बावजूद यहां हाई स्‍कोरिंग मैच तो छोड़ दो कोई औसत दर्जे का लक्ष्‍य यानी 150 रन भी सेट नहीं कर पाया है. न्‍यूयॉर्क में अब तक पांच मैच खेले जा चुके हैं. पाकिस्‍तान की टीम को इस पिच पर मंगलवार को कनाडा के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला खेलेगी. यहां कनाडा जो काम कर चुका है, वो भारत, पाकिस्‍तान और साउथ अफ्रीका जैसी टीमें नहीं कर पाई.

न्‍यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े बताते हैं कि यहां कुल पांच मैच खेले गए, जिसमें से दो टीमें पहले बैटिंग कर जीती. तीन टीमें रन चेज के दौरान मैच को अपने नाम करने में कामयाब हुई. आमतौर पर क्रिकेट में 150 से 160 को औसत स्‍कोर माना जाता है. इस पिच पर पहली पारी का औसत स्‍कोर 106 रन है. वहीं, दूसरी पारी यानी रन चेज की बात की जाए तो यहां औसत स्‍कोर 104 ही है. ऐसे में इस वक्‍त फैन्‍स का फोकस अमेरिका में अंतरराष्‍ट्रीय मैच से ज्‍यादा न्‍यूयॉर्क के मैदान की पिच बन गई है. क्रिकेट दिग्‍गज इस पिच पर सवाल उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:- 24 गेंद…15 डॉट.. 3 विकेट… जसप्रीत बुमराह ने ऐसे पलट दी बाजी, भारत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

न्‍यूयॉर्क में कनाडा सबसे आगे
न्‍यूयॉर्क की पिच पर जो काम कनाडा की टीम कर पाई, वो भारत जैसा देश भी नहीं कर सका. कनाडा के नाम यहां सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. उसने आयरलैंड के खिलाफ खेलते हुए इस पिच पर निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए थे. यह सबसे बड़ा स्‍कोर है. इस मैच में कनाडा को 12 रन से जीत मिली थी. यहां सबसे छोटा रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप मैच में श्रीलंका की टीम 77 रन पर ऑलआउट हो गई थी.

क्‍या है सबसे बड़ा रन चेज?
न्‍यूयॉर्क की पिच पर सबसे बड़ा रन चेज महज 106 रन का है. साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड के खिलाफ यह कीर्तिमान बनाया था. वहीं, अगर सबसे छोटे लक्ष्‍य को डिफेंड करने की बात की जाए तो इस मामले में साउथ अफ्रीका सबसे आगे है. अफ्रीकी टीम ने बांग्‍लादेश के खिलाफ 114 रनों का लक्ष्‍य सोमवार रात खेले गए मैच में डिफेंड करके दिखाया.

Tags: Icc T20 world cup, IND vs PAK, India Vs Pakistan, T20 World Cup

Ranbir Kapoor spoke about fights between {couples} | रिलेशनशिप में झगड़े को लेकर बोले रणबीर कपूर: आलिया से बहस होने पर मैं बोलता हूं ‘सॉरी’, कहा- मुझमें ईगो और सेल्फ रिस्पेक्ट नहीं है

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते हैं। रणबीर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने रिश्ते पर बात की। उन्होंने बताया कि जब आलिया और उनकी बहस होती है, तो उनका क्या रिएक्शन होता है। रणबीर ने करीना कपूर खान के साथ बात करते हुए कहा- जब हमारे बीच कभी लड़ाई होती है, तो मैं बस थोड़ी दूरी बना लेता हूं।

वहीं आलिया के बारे में बात करते हुए रणबीर ने बताया कि वो ऐसा नहीं करती हैं। वो वकील की तरह पेश आती हैं। अगर उन्हें लगता है कि कुछ गलत हुआ है, तो वो तब तक उस बात को नहीं छोड़ेगीं, जब तक अपनी बात प्रूफ नहीं कर देतीं।

मेरे अंदर ईगो नहीं है- रणबीर कपूर

इसके आगे एक्टर ने कहा कि मैं ऐसा लड़का हूं, जिसके पास कोई ईगो नहीं है, सेल्फ रिस्पेक्ट भी नहीं है। सही या गलत होने पर भी मैं ‘सॉरी’ कहने में बहुत खुश हूं, लेकिन मुझे स्पेस का कॉन्सेप्ट पसंद है।

उन्होंने मिर्ची प्लस के लिए करीना कपूर खान के साथ बातचीत करते हुए आगे कहा कि जब किसी कपल में लड़ाई होती है, तो कभी-कभी वो एक-दूसरे को चोट पहुंचाने के लिए ऐसी बातें कह देते हैं, जो शायद उन्हें नहीं कहनी चाहिए। हालांकि, वो कहने का आपका कोई इरादा नहीं होता, लेकिन सामने वाले को लगता है कि आप सोच समझ कर ही बोल रहे हैं।

रणबीर- आलिया ने 2022 में की थी शादी

बता दें, रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल 2022 को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। 2017 में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद कपल ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। एक-दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।

Korba Information: धान बीज लेने जा रही महिला की हाथी ने ली जान

ग्रामीण निडर आवागमन कर रहे थे। सोमवार को हुई इस घटना से बासीन सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भय का वातावरण देखा जा रहा है।

By Suresh kumar Dewangan

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 12:36:29 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 12:36:29 AM (IST)

HighLights

  1. कोरबा वन मंडल के कुदमुरा वन परिक्षेत्र की घटना
  2. धरमजयगढ़ से पहुंचे हैं आठ हाथी

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: कोरबा वन मंडल के कुदमुरा वन क्षेत्र में लोनर हाथी एक महिला की जान ले ली है। सुबह आठ बजे ग्राम बासीन निवासी महिला अपने पति के साथ पैदल चलकर ग्राम गिरारी के सहकारी दुकान से धान बीज लेने जा रही थी। रविवार की रात आठ हाथी धरमजयगढ़ से कोरबा वन मंडल में विचरण कर रहे हैं। इन्ही हाथियों के दल से अलग होकर विचरण कर रहे लोनर से क्षेत्र में भय का वातावरण देखा जा रहा है।

मानसून की निकटता देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने खेती किसानी की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी ग्राम बासीन निवासी पीरीत राम कंवर अपनी पत्नी यादो बाई 58 वर्ष के साथ धान बीज लेने के लिए निकटवर्ती ग्राम गिरारी जा रही थी। जंगल से लगे मुख्य मार्ग से दोनों गुजर रहे थे, इसी दौरान विचरण कर रहा लोनर हाथी अचानक दंपति के सामने आ धमका। हाथी सामने देख दोनों पति-पत्नी भागने लगे। हाथी ने दौड़ा कर यादो बाई का अपनी सूंड़ में लपेट लिया। पीरीत राम ने शोर मचाकर हाथी कोे भागने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसने यादो बाई को सूंड़ से उठाकर पटक दिया। घटना स्थल पर ही यादो बाई की मौत हो गई। महिला को मृत समझकर हाथी जंगल की ओर चला गया। राहगीरों के माध्यम पीरीत राम ने ग्रामीणों व वन विभाग को सूचना दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने घुटुरसाय पैकरा ने बताया कि पोस्टमार्टम के पश्चात महिला के शव को स्वजनों का सौंप दिया गया है। साथ ही स्वजनों को तत्काल सहायता राशि के तौर पर 25,000 रूपए दिया गया है। बताना होगा वन विभाग की ओर से हाथियों के निगरानी में असफलता के कारण यह घटना हुई है। देर रात हाथियों के झुंड का धरमजयगढ़ से एलांग होते हुए गिरारी-बासीन मार्ग में आने की सूचना ग्रामीणों को नहीं दी गई थी। इस वजह से ग्रामीण निडर आवागमन कर रहे थे। सोमवार को हुई इस घटना से बासीन सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भय का वातावरण देखा जा रहा है।

Climate of MP: मध्य प्रदेश में तेजी से आ रहा मानसून, आज 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

मानसून मध्य प्रदेश जल्द ही पहुंच सकता है अगले 24 घंटों में उत्तरी मप्र के जिलों को छोड़कर बाकी शेष जिलों में तेज आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है। भोपाल, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, खरगोन, बड़वानी,समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 11:37:13 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 04:34:24 AM (IST)

Weather of MP: मध्य प्रदेश में तेजी से आ रहा मानसून, आज 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में जल्द पहुंच रहा मानसून
  2. मंगलवार को कई जिलों में हो सकती है बारिश
  3. कई जिलों में चलेगी धूल भरी आंधी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल : महाराष्ट्र की तरफ से मानसून मध्य प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ा चला आ रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है। वहीं, प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में धूल भरी आंधी चली और कई जगह बारिश हुई।

गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

मौसम केंद्र के अनुसार इंदौर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, आलिराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, देवास, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, दमोह, सागर आदि जिलों में मंगलवार को कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, उमस के कारण उत्तरी मप्र के जिलों के तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हुई है। अगले 24 घंटों में उत्तरी मप्र के जिलों को छोड़कर बाकी शेष जिलों में तेज आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है।

8-19 जून से प्री-मानसून

प्रदेश के अन्य कई हिस्सों में बादलों के छाने और तेज हवाओं के बीच भी उमस और गर्मी का दौर अब भी जारी है। हालांकि शनिवार दिन में मौसमी तेवरों ने राहत जरूर दी थी। सोमवार को भी सुबह से शाम तक आसमान पर बादल छाए हुए थे और ठंडी हवाएं भी राहत दे रही थी। लेकिन उमस के चलते शाम तक लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि 11 या 12 जून तक तापमान ऐसे ही चलेगा। इसके बाद तापमान कम होने की संभावना है। 18-19 जून से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं

टी20 विश्व कप 2024 से बाहर हुआ ओमान, स्कॉटलैंड ने अहम मुकाबले में हराया, ब्रैंडन ने खेली धांसू पारी

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2024 का 20वां मुकाबला स्कॉटलैंड और ओमान के बीच खेला गया. इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने शानदार जीत दर्ज की. ओमान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जो उनपर भारी पड़ गया. पहले बैटिंग करने उतरी ओमान 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए. चेज करते हुए स्कॉटलैंड ने इस स्कोर को 13.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. स्कॉटलैंड के लिए ब्रैंडन मैकमुलेन ने 61 रन की पारी खेली. इस हार के बाद ओमान टूर्नामेंट से भी बाहर हो गया.

ओमान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 150 रन बनाए. ओपनिंग करने आए प्रतीक अथावले ने शानदार 54 रन का पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए. नसीम खुशी ने 9 गेंदों में 10 रन बनाए. अयान खान ने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए 41 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए. इस तरह ओमान ने स्कॉटलैंड को 151 रन का लक्ष्य दिया. स्कॉटलैंड के लिए साफ्यान शरीफ ने अच्छी बॉलिंग की. उन्होंने 2 विकेट लिए.

अब चेज करने की बारी स्कॉटलैंड की आई. स्कॉटलैंड के लिए जॉर्ज मुंसे और माइकल जोन्स ओपनिंग करने आए, जॉर्ज ने 41 रन की शानदार पारी खेली तो वहीं, जोन्स 16 रन बनाकर आउट हुए. तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे ब्रैंडन मैकमुलेन ने 61 रन की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए. स्ट्राइक रेट 196 के आस पास रहा. रिची बैरिंगटन और मैथ्यूज क्रॉस ने क्रमश: 13 और 15 रन बनाए. इस तरह स्कॉटलैंड ने 14 वें ओवर में ही इस मैच को जीत लिया. ओमान के लिए बिलाल खान, आकिब लियास और मेहरान खान ने 1-1 विकेट लिया.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2024, 06:21 IST

Odisha BJP Authorities: ओडिशा में भाजपा ने तेज की सरकार गठन की तैयारियां, विधायक दल की बैठक आज, तय हो सकता है सीएम का नाम

ओडिशा में आज भाजपा के विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें मुख्यमंत्री का नाम तय हो सकता है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 08:04:54 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 08:04:54 AM (IST)

Odisha BJP Government: ओडिशा में भाजपा ने तेज की सरकार गठन की तैयारियां, विधायक दल की बैठक आज, तय हो सकता है सीएम का नाम
ओडिशा में सीएम की रेस में चार नेताओं का नाम आगे है

HighLights

  1. सरकार गठन की तैयारी में जुटी भाजपा
  2. आज होगी विधायक दल की बैठक
  3. सीएम का नाम हो सकता है फाइनल

Odisha BJP Govrnment एजेंसी, नई दिल्ली/भुवनेश्वर। विधानसभा चुनाव में मिले जनादेश के बाद भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है। वहीं आज भाजपा के विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें मुख्यमंत्री का नाम तय होने की संभावना है।

ये नाम आगे (Odisha CM Face Title)

बता दे कि ओडिशा में मुख्यमंत्री की रेस में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के साथ ही संबित पात्रा (Sambit Patra) का नाम चल रहा है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश मुर्मु, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल के साथ मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को चुनाव हराने वाले लक्ष्मण बाग का नाम भी सीएम फेस के लिए चर्चा में है।

naidunia_image

मोदी के करीबी है मुर्मु

गौरतलब है कि धर्मेंद्र प्रधान और संबित पात्रा ओडिशा में भाजपा के प्रमुख नेता है। वहीं गिरीश मुर्मु (Girish Murmu) को नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है। वे गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। साथ ही मोदी के प्रधान सचिव भी रहे हैं।

वहीं नवीन पटनायक को हराने वाले लक्ष्मण बाग (Laxman Bag) की आम लोगों में अच्छी छवि मानी जाती है। उनकी पृष्ठभूमि मजदूर और किसान की रही है। जबकि मनमोहन सामल के नेतृत्व में भाजपा ने चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी, ऐसे में उनका नाम भी आगे है।

Ramoji Group chairman Ramoji Rao passes away | रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन: हैदराबाद के हॉस्पिटल में भर्ती थे; मोदी बोले- उन्होंने पत्रकारिता-फिल्म की दुनिया पर अमिट छाप छोड़ी

हैदराबाद3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
रामोजी ने हैदराबाद में दुनिया के सबसे बड़े फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी की स्थापना की थी। - Dainik Bhaskar

रामोजी ने हैदराबाद में दुनिया के सबसे बड़े फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी की स्थापना की थी।

मीडिया पर्सनैलिटी और रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह 4:50 बजे निधन हो गया। उन्होंने हैदराबाद के स्टार हॉस्पिटल में 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे।

रामोजी राव का पार्थिव शरीर रामोजी फिल्म सिटी में उनके आवास पर रखा गया है। यहां उनके परिवार, दोस्त और प्रशंसक उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देंगे। तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है।

रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी, जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं।

रामोजी ETV नेटवर्क के टेलीविजन चैनलों और तेलुगु न्यूजपेपर ईनाडु ​​​​​​के भी प्रमुख थे। रामोजी को पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा में उनके योगदान के लिए 2016 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

फिल्म निर्देशक एस.एस. राजामौली, संगीतकार एम.एम. कीरावनी, एक्टर जूनियर एनटीआर ने रामोजी राव को उनके आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि दी।

फिल्म निर्देशक एस.एस. राजामौली, संगीतकार एम.एम. कीरावनी, एक्टर जूनियर एनटीआर ने रामोजी राव को उनके आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि दी।

मोदी बोले- रामोजी ने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामोजी राव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने X पर उनके साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- रामोजी राव का निधन बेहद दुखद है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उन्होंने पत्रकारिता और फिल्म की दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

उन्होंने मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत में इनोवेशन और एक्सीलेंस के लिए नए मानक स्थापित किए। रामोजी राव भारत के विकास को लेकर भावुक थे। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ बातचीत करने के कई मौके मिले।

2012 में रामोजी के बेटे की ल्यूकेमिया से मौत हुई थी
रामोजी राव का पूरा नाम चेरुकुरी रामोजी राव था। उनका जन्म 16 नवंबर 1936 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेडापरुपुडी गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्हें भारत का रुपर्ट मर्डोक कहा जाता है। रामोजी को कुछ साल पहले कैंसर हुआ था। हालांकि, इलाज के बाद वह पूरी तरह से ठीक हो गए थे।

रामोजी के परिवार में उनकी पत्नी रमा देवी और बेटा किरण हैं। किरण ईनाडु पब्लिकेशन ग्रुप और ईटीवी चैनलों के प्रमुख हैं। रामोजी के छोटे बेटे चेरुकुरी सुमन की 7 सितंबर 2012 को ल्यूकेमिया से मौत हो गई थी।

रामोजी फिल्म सिटी में एक साथ हो सकती है 15-25 फिल्मों की शूटिंग

रामोजी फिल्म सिटी का नाम गिनीज गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया के सबसे बड़े फिल्म स्टूडियो कॉम्प्लेक्स के तौर पर शामिल है। रामोजी राव ने 1996 में तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से 25 किलोमीटर दूर नल्गोंडा मार्ग में अब्दुल्लापुरमेट में इसकी स्थापना की थी।

यह स्टूडियो 2000 एकड़ से भी अधिक क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस स्टूडियो में 50 शूटिंग फ्लोर है। यहां एक साथ 15 से 25 फिल्मों की शूटिंग की जा सकती है। फिल्म सिटी में फिल्म की प्री-प्रोडक्शन से पोस्ट प्रोडक्शन तक की तमाम सुविधाएं एक जगह मौजूद हैं।

फिल्म प्रोडक्शन के अलावा रामोजी फिल्म सिटी एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। यहां हर साल दस लाख से भी ज्यादा लोग घूमने के लिए आते हैं।

खबरें और भी हैं…