Climate Replace: मानसून का इंतजार करते रह गए लोग, लू के थपेड़ों का करना पड़ रहा सामना, इन राज्यों में अलर्ट जारी

11 जून

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी, उत्तर प्रदेश और उड़ीसा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

12 जून

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में रेड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली पश्चिमी, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के लिए ऑरेंज, जम्मू डिवीजन के हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर उड़ीसा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

13 जून

जम्मू डिवीजन के हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तरी उड़ीसा के लिए येलो, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड के लिए ऑरेंज और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

14 जून

जम्मू डिवीजन के हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड और उत्तरी उड़ीसा के लिए येलो, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटे में कोंकण, गोवा के साथ उत्तरी कर्नाटक में दर्ज की गई है। इसके साथ ही दक्षिण गुजरात,मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी बारिश देखने को मिली है। पूर्वोत्‍तर में असम, मेघालय और नागालैंड में भी बारिश दर्ज की गई है। मानसून महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों और उत्तरी महाराष्ट्र में आगे बढ़ गया है।

आगामी दो दिनों में यह महाराष्ट्र के कुछ और हिस्से को कवर कर लेगा। साथ ही अगले दो दिनों में दक्षिण गुजरात में भी मानसून के पहुंचने की संभावना है। फिलहाल अफगानिस्तान और पाकिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। हालांकि, इसकी अधिक तीव्रता नहीं है।

इन राज्यों में बारिश का अनुमान

अगले पांच दिनों में कर्नाटक, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। उत्तरी कर्नाटक में भारी भारी का अनुमान है। जबकि तेलंगाना, दक्षिणी कर्नाटक और केरल में भी बारिश का अनुमान है। पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश होगी।

Reside Baloda Bazar Violence: बलौदाबाजार में बवाल के बाद धारा 144 लागू, CM साय बोले- सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Reside Baloda Bazar Violence: छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पिछले 17 मई से चल रहा सतनामी समाज का प्रदर्शन सीबीआइ जांच की मांग को लेकर सोमवार शाम को उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सोमवार की शाम कलेक्टर और एसपी कार्यालयों में आग लगा दी।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 08:55:10 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 08:55:10 AM (IST)

Reside Baloda Bazar Violence: नईदुनिया टीम, बलौदाबाजार। छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सतनामी समाज के उग्र प्रदर्शन के सरकार एक्‍शन में आ गई है। जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। इधर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्‍होंने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

बतादें कि बलौदाबाजार में पिछले 17 मई से चल रहा सतनामी समाज का प्रदर्शन सीबीआइ जांच की मांग को लेकर सोमवार शाम को उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सोमवार की शाम कलेक्टर और एसपी कार्यालयों में आग लगा दी। पथराव किया, 200 से अधिक दोपहिया और करीब 50 चारपहिया वाहनों को फूंक दिया। इससे दोनों कार्यालयों में रखे अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज भी नष्ट हो गए।

प्रदर्शनकारियों ने लगभग एक घंटे तक बलौदाबाजार कलेक्टर परिसर व शहर के कई इलाकों में तोड़फोड़ की। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन तथा पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा से वहां के हालात की जानकारी ली। वहीं, प्रशासन ने

जानकारी के अनुसार 15 मई की देर रात सतनामी समाज के धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम से करीब पांच किमी दूर मानाकोनी बस्ती स्थित बाघिन गुफा में लगे धार्मिक चिह्न जैतखाम को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

लोगों का आरोप है कि पकड़े गए लोग असली आरोपित नहीं हैं और पुलिस दोषियों को बचा रही है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविवार को ही इस मामले की न्यायिक जांच की घोषणा की थी, लेकिन समाज के लोग सीबीआइ जांच की मांग कर रहे थे। वे सोमवार दोपहर लगभग ढाई बजे ज्ञापन देने के लिए कलेक्टर परिसर पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

प्रदर्शनकारी और पुलिस बल के बीच झड़प शुरू हो गई। बैरिकेड को तोड़कर भीड़ कलेक्टर परिसर में पहुंच गई। लोगों ने पथराव के साथ गाड़ियों में तोड़फोड़ और आग लगाना शुरू कर दिया। इससे कलेक्टर परिसर के कई विभागों के दस्तावेज जलकर राख हो गए।

आग बुझाने पहुंची दमकल की कई गाड़ियों को भी भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन हिंसक होने के बाद सैकड़ों कर्मचारियों और लोग फंसे हुए थे। उन्हें पुलिस ने कार्यालय के पीछे के रास्ते बाहर निकाला। सुरक्षा के मद्देनजर शहर में अन्य जिलों के पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। देर रात तक पुलिस के जवान पूरे शहर में गश्त करते रहे।

शांति और सौहार्द बनाए रखें : सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही आइजी व कमिश्नर को तत्काल घटनास्थल पर भेजा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब कर घटना की प्रारंभिक जानकारी ली एवं रिपोर्ट भी मंगाई है। उन्होंने कहा कि गिरौदपुरी की अमर गुफा मामले में पूर्व में ही न्यायिक जांच के लिए गृहमंत्री विजय शर्मा को निर्देशित किया जा चुका है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह है जैतखाम

जैतखाम छत्तीसगढ़ की बोली भाषा का शब्द है। जैत यानी जय और खाम यानी खंभा। जैतखाम मूलरूप से सतनामी पंथ के ध्वज का नाम है, जो उनके संप्रदाय का प्रतीक है।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, छह जून को समाज प्रमुखों से बात के बाद प्रदर्शन खत्म करने पर सहमति बन गई थी। घटना को अंजाम देने वाले असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

बलौदाबाजार एसएसपी सदानंद कुमार ने कहा, सतनामी समाज ने शांतिपूर्ण आंदोलन का आह्वान किया था, लेकिन सभी ने उग्र होकर पुलिस पर पथराव किया। कलेक्ट्रेट परिसर में गाड़ियों में आग लगा दी।

भाजपा विधायक और सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब ने कहा, शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे लोगों के बीच असमाजिक तत्व शामिल होकर लोगों को उकसाया। इस कारण हिंसा हुई। मैं समाज के लोगों से अपील करता हूं कि शांति व्यवस्था बनाए रखें।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, शासन-प्रशासन द्वारा यदि समय पर आवश्यक कदम उठाए गए होते तो लोगों की नाराजगी को इस हद तक जाने से रोका जा सकता था। मैं लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।

देर रात पुलिस ने किया दावा

– लगभग 100 मोटरसाइकिल और 30 से अधिक चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई।

– भीम आर्मी, भीम रेजीमेंट एवं भीम क्रांतिवीर सेना के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा मचाया गया उत्पात।

– 25 से अधिक पुलिसकर्मी व कर्मचारी अधिकारी गंभीर रूप से घायल।

Shivraj Singh Chouhan की अगुवाई में ही मप्र बना कृषि क्षेत्र में अग्रणी, 7 बार मिला कृषि कर्मण अवार्ड

पंचायत राज संस्थाओं को मजबूत करने के साथ ग्रामीण विकास पर फोकस किया। इसे देखते हुए ही उन्हें प्रधानमंत्री ने ग्रामीण विकास मंत्रालय का दायित्व सौंपा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तर्ज पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लागू करके पहले चार और फिर छह हजार रुपये प्रतिवर्ष देने की व्यवस्था लागू की।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 09:54:43 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 08:43:35 AM (IST)

Shivraj Singh Chouhan की अगुवाई में ही मप्र बना कृषि क्षेत्र में अग्रणी, 7 बार मिला कृषि कर्मण अवार्ड
मोदी मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश से 5 मंत्री बनाए गए हैं।

HighLights

  1. शिवराज को कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय का दायित्व
  2. ज्योतिरादित्य सिंधिया को संचार मंत्रालय की जिम्मेदारी
  3. डा. वीरेंद्र संभालेंगे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मंत्रिमंडल के सहयोगियों को मंत्रालयों का दायित्व सौंप दिया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण के साथ ग्रामीण विकास जैसे बड़े मंत्रालय का जिम्मा सौंपकर भरोसा जताया गया है। उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में ही मध्य प्रदेश कृषि क्षेत्र में अग्रणी राज्य बना। सात बार कृषि कर्मण अवार्ड जीता। गेहूं के उपार्जन में देश में पहला स्थान प्राप्त किया। कृषि क्षेत्र में किए गए नवाचार देश में मिसाल बने और कई राज्यों ने उन्हें अपनाया।

सिंधिया को संचार

उधर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को संचार और डॉ. वीरेंद्र कुमार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का दायित्व मिला है। मोदी मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश से 5 मंत्री बनाए गए हैं। शिवराज सिंह चौहान को उनके कद के अनुरूप महत्वपूर्ण मंत्रालय का दायित्व दिए जाने की संभावना जताई जा रही थी। मोदी सरकार की प्राथमिकता में किसान रहे हैं और शिवराज सरकार में कृषि क्षेत्र में कई नवाचार किए गए थे।

मध्यप्रदेश में सिंचाई क्षमता बढ़ी

कृषि विकास दर दहाई में लगातार बनी रही। सिंचाई क्षमता 45 लाख हेक्टेयर हो गई। इसका लाभ उत्पादन में वृद्धि के रूप में किसानों को मिला। जब उपज की कीमतें बाजार में समर्थन मूल्य से कम थीं तो उन्होंने भावांतर जैसी योजना लागू की, जिसमें अंतर की राशि का भुगतान सरकार की ओर से किया गया। समर्थन मूल्य पर उपार्जन की गारंटी किसानों को दी। भू-राजस्व संहिता के प्रविधानों में संशोधन करके आपदा की स्थिति में किसानों को होने वाली क्षतिपूर्ति में कई गुना की वृद्धि की।

naidunia_image

पीएम फसल बीमा योजना का क्रियान्वयन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ जैविक और प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देना के लिए कदम उठाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तर्ज पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लागू करके पहले चार और फिर छह हजार रुपये प्रतिवर्ष देने की व्यवस्था लागू की। कृषि को उद्यानिकी और पशुपालन से जोड़कर किसानों की आय में वृद्धि के लिए प्रयास हुए।

पंचायत राज संस्थाओं को मजबूत करने के साथ ग्रामीण विकास पर फोकस किया। इसे देखते हुए ही उन्हें प्रधानमंत्री ने ग्रामीण विकास मंत्रालय का दायित्व सौंपा है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले मध्य प्रदेश के ही नरेन्द्र सिंह तोमर ग्रामीण विकास मंत्रालय का दायित्व संभाल चुके हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया को संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय का दायित्व दिया था। इसके पहले उनके पास नागरिक उड्डयन मंत्रालय था। डॉ. वीरेंद्र कुमार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को दायित्व दिया है। पहली बार राज्य मंत्री बने दुर्गादास उइके को जनजातीय कार्य और सावित्री ठाकुर को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दिया गया है।

किसानों के हर सपने को पूरा करने के लिए परिश्रम करूंगा

कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपने पर शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सशक्त तथा संपन्न किसान समृद्ध भारत का आधार हैं। सरकार की प्राथमिकता किसान का कल्याण तथा गांवों का उत्थान है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हम विकसित भारत के विराट संकल्पों को सिद्ध करेंगे तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। हमारी सरकार देशभर के किसान भाई-बहनों के कल्याण से जुड़े प्रत्येक संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं अपने पूरे सामर्थ्य से किसानों के हर सपने को पूरा करने के लिए परिश्रम करूंगा। देश का प्रत्येक किसान परिवार खुशहाल हो और प्रत्येक गांव तक विकास की पहुंच सुनिश्चित हो, यही मेरा प्रयत्न रहेगा।

IND vs PAK: कामरान अकमल को मांगनी पड़ी माफी, अर्शदीप सिंह पर की थी ऐसी टिप्पणी, भड़क गए थे हरभजन सिंह

टी-20 विश्व कप अमेरिका में खेला जा रहा है। पाकिस्तान को एक बार फिर भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वनडे और टी-20 विश्व कप मिलाकर यह 16वां मुकाबला था, जिसमें से 15 में भारत ने जीत तर्ज की है। ताजा हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मचा है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 08:24:17 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 08:29:28 AM (IST)

IND vs PAK: कामरान अकमल को मांगनी पड़ी माफी, अर्शदीप सिंह पर की थी ऐसी टिप्पणी, भड़क गए थे हरभजन सिंह
Kamran Akmal Vs Arshdeep Singh Vs Harbhajan Singh: कामरान अकमल पाकिस्तान के पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज हैं।

HighLights

  1. IND vs PAK: रविवार को न्यूयॉर्क में हुआ था भारत-पाकिस्तान मुकाबला
  2. T20 World Cup 2024: टीम इंडिया ने दर्ज की थी 6 रन से रोमांचक जीत
  3. T20 WC 2024 USA: 120 रन का टारगेट भी हासिल नहीं कर पाया था पाक

एजेंसी, इस्लामाबाद (IND vs PAK T20 WC 2024 USA)। टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान को एक बार फिर भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा। रविवार को हुए मुकाबले में भारत ने 6 रन से जीत दर्ज की। इस बीच, मैच के दौरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर ऐसी टिप्पणी की, जिससे बवाल मच गया।

कामरान अकमल ने जब अर्शदीप सिंह के धर्म का मजाक उड़ाया तो हरभजन सिंह भी भड़क गए। आखिरी में कामरान को बिना शर्त माफी मांगनी पड़ी। जानिए क्या है पूरा माजरा-

अर्शदीप पर क्या कहा था कामरान अकमल ने

भारत-पाक मैच के दौरान कामरान अकमल पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल पर गेस्ट पैनल में थे। मैच का आखिरी ओवर अर्शदीप सिंह को दिया गया, जिसमें पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रन की जरूरत थी।

अर्शदीप के ओवर शुरू करने से पहले कामरान ने कहा, ‘कुछ भी हो सकता है…देखें आखिरी ओवर करना अर्शदीप सिंह ने है। वैसे उसका लय नहीं है। वैसे भी पाजी 12 बज गए हैं। अकमल ने पंजाबी शैली में यह बात कही, जिसे सुनकर पैनल में मौजूद अन्य एक्सपर्ट भी हंसने लगे।

भड़के भज्जी ने कही ये बात

अकमल का वीडियो सामने आने के बाद हरभजन सिंह भड़क गए। भज्जी ने कहा, ‘लख दी लानत तेरे कामरान अकमल.. अपना गंदा मुंह खोलने से पहले आपको सिखों का इतिहास जानना चाहिए। हम सिखों ने आपकी माताओं और बहनों को विदेश आक्रांताओं से बचाया था। तब भी 12 ही बजा था। आपको शर्म आनी चाहिए।’

….और अकमल ने मांगी माफी

मामले बढ़ता देख कामरान ने माफी मांग ली। उन्होंने एक्स पर लिखा- मुझे अपनी हालिया टिप्पणियों पर गहरा खेद है और मैं ईमानदारी से हरभजन सिंह और सिख समाज से माफी मांगता हूं। मेरे शब्द अनुचित और अपमानजनक थे। मैं दुनिया भर के सिखों का अत्यंत सम्मान करता हूं और मेरा इरादा कभी किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। मैं सचमुच माफी चाहता हूं।

naidunia_image

T20 World Cup: वर्ल्‍डकप 2023 के शमी के प्रदर्शन को दोहरा रहा 23 वर्षीय क्रिकेटर, बॉलिंग के हर क्षेत्र में प्रदर्शन टॉप क्‍लास

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍डकप 2024 (T20 World Cup 2024) में यदि किसी टीम ने अब तक के अपने प्रदर्शन से सबसे ज्‍यादा चौंकाया है तो वह है अफगानिस्‍तान. अफगान लड़ाकों ने अपने दोनों मैचों में आसानी से जीत हासिल की है. अफगानिस्‍तान (Afghanistan cricket crew) ने अपने शुरुआती मैच में जहां उगांडा को 125 रनों से हराया, वहीं दूसरे मैच में मजबूत न्‍यूजीलैंड को 84 रनों से पटखनी दी. इस प्रदर्शन से अफगान टीम ने सुपर 8 में प्रवेश की दावेदारी पेश करने के साथ आगे के मैचों में दिग्‍गज टीमों के लिए वॉर्निंग भी जारी कर दी है. वैसे तो यह प्रदर्शन ‘टीम अफर्ट’ का परिणाम है लेकिन बॉलिंग में फजलहक फारुकी (Fazalhaq Farooqi) और बैटिंग में रहमतुल्‍लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) इसके अगुआ रहे. दोनों इस समय अपने देश के लिए सर्वाधिक रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं.

तेज गेंदबाज फजलहक फारुकी तो अपने प्रदर्शन से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. टी20 वर्ल्‍डकप 2024 में  23 साल के इस प्‍लेयर का अब तक बॉलिंग प्रदर्शन उसी तरह का है जैसा वनडे वर्ल्‍डकप 2023 में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी (Mohammed Shami) ने किया था.

Turning Level: सारी कायनात बांग्लादेश को जिताने में जुटी थी… पर केशव को यह मंजूर ना था; 2 गेंद में कर दिया खेल

‘जस्‍सी’ जैसा कोई नहीं, पूरे T20I करियर में कभी नहीं दिए 50 से ज्‍यादा रन

अब तक सबसे ज्‍यादा विकेट लिए ,सबसे अच्‍छा बॉलिंग प्रदर्शन भी

T20 World Cup, T20 World Cup 2024,ICC T20 World Cup, Fazalhaq Farooqi, Afghanistan cricket team, World Cup 2023, Mohammed Shami, टी20 वर्ल्‍डकप, टी20 वर्ल्‍डकप 2024, फजलहक फारुकी, अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम, टी20 क्रिकेट, वर्ल्‍डकप 2023, मोहम्‍मद शमी

विकेट, बॉलिंग औसत, स्‍ट्राइक रेट के अलावा पारी में प्रदर्शन के मामले में भी फजलहक फारुकी इस समय टॉप परफॉर्मर हैं. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज  की गति बहुत अधिक नहीं है लेकिन वे अपने वेरिएशंस से बैटरों को चकमा देते हैं. वेस्‍टइंडीज के स्‍लो विकेट भी उनकी शैली की बॉलिंग के लिए मुफीद साबित हो रहे हैं. फारुकी ने इस वर्ल्‍डकप के दो मैचों में अब तक केवल 26 रन देकर 9 विकेट लिए हैं. इस दौरान वे एक बार पारी में 4 और एक बार 5 विकेट ले चुके हैं. टी20 वर्ल्‍डकप 2024 का सर्वश्रेष्‍ठ बॉलिंग विश्‍लेषण इस समय फारुकी के ही नाम पर है. 3 जून को युगांडा के खिलाफ प्रोविडेंस स्‍टेडियम गयाना के मैच में उन्‍होंने चार ओवर में महज 9 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. यह टी20 वर्ल्‍डकप का ओवरआल चौथा सबसे अच्‍छा प्रदर्शन है. श्रीलंका के अजंता मेंडिस (6/8,2012), रंगना हेराथ (5/3,2014) और पाकिस्‍तान के उमर गुल (5/6, 2009) ही इस मामले में फारुकी से बेहतर हैं. फारुकी मौजूदा वर्ल्‍डकप में पारी में 5 विकेट लेने वाले पहले बॉलर थे. इसके बाद वेस्‍टइंडीज के अकील हुसैन 8 जून को उगांडा के खिलाफ ही पारी  में 5 विकेट हासिल करने वाले (5/11) दूसरे बॉलर बने.

VIDEO : पाक क्रिकेट में भूचाल, पूर्व कप्तान का आरोप- वह गेंद बर्बाद कर रहा था..

बॉलिंग औसत और स्‍ट्राइक रेट में भी शीर्ष पर
इस वर्ल्‍डकप में फारुकी का बॉलिंग औसत 2.88, स्‍ट्राइक रेट 4.88 और इकोनॉमी 3.54 का है. बॉलिंग औसत और स्‍ट्राइक रेट में वे इस टूर्नामेंट में इस समय टॉप पर हैं. एक पारी में सबसे अच्‍छे स्‍ट्राइक रेट से विकेट लेने का रिकॉर्ड (स्‍ट्राइक रेट 4.80) भी संयुक्‍त रूप से फारुकी और अकील के नाम है. उगांडा के खिलाफ मैच मे जहां फारूकी ने चार ओवर में 9 रन देकर 5 विकेट लिए, वहीं अकील ने चार ओवर में 11 रन देकर 5 विकेट झटके थे. कमजोर प्रतिद्वंद्वी उगांडा के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले फारुकी ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भी 17 रन देकर 4 विकेट लिए थे.

गोलमटोल आजम खान हो रहे ट्रोल, टी20 WC में 4 ‘वजनदार’ क्रिकेटर दिखा चुके जलवा

वर्ल्‍डकप 2023 में शमी ने भी दिखाई थी ऐसी ही चमक
मौजूदा टी20 वर्ल्‍डकप में फारुकी का अब तक का प्रदर्शन वैसा ही है जैसा पिछले साल के वनडे वर्ल्‍डकप (ICC world Cup 2023) में भारत के मोहम्‍मद शमी ने किया था. वर्ल्‍डकप 2023 में शमी ने 10.70 के औसत, 5.26 की इकोनॉमी और 12.20 के स्‍ट्राइक रेट से सर्वाधिक 24 विकेट लिए थे जिसमें एक बार पारी में 4 और तीन बार पारी में 5 या इससे अधिक विकेट शामिल थे. यही नहीं, इस वर्ल्‍डकप में शमी ने सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी विश्‍लेषण (7/57 बनाम न्‍यूजीलैंड) भी दर्ज किया था. 10 से अधिक विकेट लेने वाले बॉलर्स में सर्वश्रेष्‍ठ औसत और स्‍ट्राइक रेट भी भारत के इस बॉलर का था.

VIDEO : पाकिस्तान हारा तो मैदान पर ही रोने लगा खिलाड़ी, भारतीय टीम ने मिलकर…

फारुकी ने तीन साल पहले ही किया है इंटरनेशनल डेब्‍यू

T20 World Cup, T20 World Cup 2024,ICC T20 World Cup, Fazalhaq Farooqi, Afghanistan cricket team, World Cup 2023, Mohammed Shami, टी20 वर्ल्‍डकप, टी20 वर्ल्‍डकप 2024, फजलहक फारुकी, अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम, टी20 क्रिकेट, वर्ल्‍डकप 2023, मोहम्‍मद शमी

2021 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्‍यू करने वाले फारुकी का अपने दूसरे टी20 वर्ल्‍डकप में यह प्रदर्शन हैरान करने वाला है. ऑस्‍ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्‍डकप 2022 में उन्‍होंने तीन मैचों में 25 के औसत और 6.52 की इकोनॉमी से 3 विकेट हासिल किए थे. अब तक 32 वनडे में उन्‍होंने 31.09 के औसत से 44 और 36 टी20I में 18.93 के औसत व  6.56 की इकोनॉमी से 46 विकेट हासिल किए हैं. वे आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं और भारत की इस टी20 लीग के 7 मैचों में अब तक 6 विकेट हासिल कर चुके हैं. टी20 वर्ल्‍डकप में फजलहक फारुकी का अब तक का प्रदर्शन वाकई काबिलेतारीफ हैं. उनका असली ‘टेस्‍ट’ टूर्नामेंट के आगे के मैचों में होगा जब अफगानिस्‍तान का सामना मजबूत टीमों से होगा. वैसे यह जरूर कहा जा सकता है कि फारुकी के मौजूदा प्रदर्शन ने भविष्‍य का स्‍टार बनने की उम्‍मीद जगा दी है.

Tags: Afghanistan Cricket, Afghanistan information, Icc T20 world cup, Mohammad Shami, T20 World Cup

PM Modi Portfolios: पीएम मोदी के पास कौन-से और कितने मंत्रालय, यहां देखिए लिस्ट, जयशंकर ने भी रचा इतिहास

Modi 3.0 Cupboard Record: लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। इस प्रकार नरेंद्र मोदी पहली बार केंद्र में एनडीए की सरकार चला रहे हैं। यही कारण है कि मंत्रिमंडल में साथी दलों को भी स्थान दिया गया है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 07:41:15 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 07:41:15 AM (IST)

PM Modi Portfolios: पीएम मोदी के पास कौन-से और कितने मंत्रालय, यहां देखिए लिस्ट, जयशंकर ने भी रचा इतिहास
Modi 3.0 Cupboard Record: ब्यूरोक्रेट से पॉलिटिशियन बने एस. जयशंकर गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं।

HighLights

  1. Modi 3.0 Cupboard Record: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया विभागों का बंटवारा
  2. NDA 3.0 Cupboard Record: भाजपा ने अपने पास रखे गृह, वित्त, विदेश, रक्षा मंत्रालय
  3. Modi Cupboard Record: एनडीए घटक दलों को भी मंत्रिमंडल में मिला है स्थान

एजेंसी, नई दिल्ली (Modi 3.0 Cupboard Record)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया। वित्त, विदेश, रक्षा और गृह जैसे प्रमुख मंत्रालय भाजपा ने अपने पास रखे हैं। भाजपा के बड़े नेताओं के मंत्रालयों में बदलाव नहीं हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कौन-कौन से मंत्रालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग हैं। इनके अलावा किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए विभागों के प्रभारी भी पीएम मोदी हैं।

naidunia_image

लगातार दूसरा कार्यकाल शुरू करने वाले जयशंकर पहले विदेश मंत्री

विदेश मंत्रालय एक बार फिर एस. जयशंकर को दिया गया। सोमवार को उन्होंने कामकाज भी शुरू कर दिया। इसके साथ ही जयशंकर विदेश मंत्रालय में लगातार दूसरा कार्यकाल शुरू करने वाले देश के पहले विदेश मंत्री बन गए हैं।

naidunia_image

आजादी के बाद कोई भी सांंसद विदेश मंत्री के तौर पर एक कार्यकाल के बाद दूसरा कार्यकाल शुरू नहीं कर पाया है। एक अपवाद देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू हैं, जिन्होंने लगातार 16 साल तक पीएम रहते हुए विदेश मंत्रालय का कार्यभार भी संभाला था।

Varun Dhawan Shifting New Home with New child Child | Bollywood Information | बेटी के साथ नए घर में शिफ्ट होंगे वरुण-नताशा: एक्टर ने किराए पर लिया ऋतिक रोशन का अपार्टमेंट, अक्षय और साजिद नाडियाडवाला बनेंगे पड़ोसी

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हाल ही में पैरेंट्स बने वरुण धवन और नताशा दलाल अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण जल्द ही एक्टर ऋतिक राेशन के जुहू स्थित घर में शिफ्ट होने वाले हैं। वहीं खुद ऋतिक जल्द ही जुहू में ही मौजूद एक दूसरे अपार्टमेंट में शिफ्ट होने वाले हैं।

वरुण अब तक अपनी वाइफ के साथ जुहू में ही स्थित एक अपार्टमेंट में रहते थे, जिसे उन्होंने 2017 में खरीदा था।

वरुण की वाइफ नताशा 3 दिन पहले ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई हैं।

वरुण की वाइफ नताशा 3 दिन पहले ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई हैं।

8.50 लाख रुपए किराया देते थे ऋतिक
HT सिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘वरुण और नताशा अपनी बेटी के साथ नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। यह एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट हैं जिसमें ऋतिक रहते हैं। इसी बिल्डिंग में अक्षय कुमार और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला का घर भी हैं।

मैजिकब्रिक्स के अनुसार ऋतिक अपने इस सी-फेसिंग अपार्टमेंट के लिए किराए के तौर पर हर महीने 8 लाख 50 हजार रुपए दिया करते थे।

खुद ऋतिक इस सी-फेसिंग अपार्टमेंट में रहते हुए 8.50 लाख रुपए किराया देते थे।

खुद ऋतिक इस सी-फेसिंग अपार्टमेंट में रहते हुए 8.50 लाख रुपए किराया देते थे।

सोशल मीडिया पर शेयर किया था वीडियो
बता दें कि वरुण और नताशा पिछले हफ्ते ही पैरेंट्स बने हैं। एक्टर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी शेयर की थी।

उन्होंने लिखा, ‘हमें बेटी हुई। मां और बेटी को शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।’

फरवरी में की थी अनाउंसमेंट
वरुण-नताशा ने इसी साल फरवरी में अनाउंस किया था कि वो पैरेंट्स बनने वाले हैं। दाेनों ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वरुण वाइफ के बेबी बम्प को किस करते नजर आ रहे थे। कपल ने 24 जनवरी 2021 में शादी की थी। अलीबाग में हुई इस शादी में कपल के क्लोज मेंबर्स ही शामिल हुए थे।

वरुण ने यह पोस्ट शेयर करते हुए नताशा की प्रेगनेंसी की खबर अनाउंस की थी।

वरुण ने यह पोस्ट शेयर करते हुए नताशा की प्रेगनेंसी की खबर अनाउंस की थी।

‘बेबी जॉन’ पर काम कर रहे हैं वरुण
वर्कफ्रंट पर वरुण की अगली फिल्म ‘बेबी जॉन’ है। इसमें उनके अलावा कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, सान्या मल्होत्रा और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसे ‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली डायरेक्ट कर रहे हैं।

इसके अलावा वरुण वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में भी नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं…
Railway Information: तीसरी रेल लाइन से बढ़ेगी परिचालन दक्षता, छोटी महानदी नदी पर युद्ध स्तर पर चल रहा पुल संख्या 196 का निर्माण

बिलासपुर रेल मंडल के मुदरिया रेलवे स्टेशन से लाइन को जोड़ने का कार्य प्रारंभ, रेल लाइनों को तीसरी और चौथी लाइन में विस्तार करने जैसे पहल के माध्यम से रेल अवसंरचना को बढ़ाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की प्रतिबद्धता यात्रियों और उद्योगों दोनों की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए इसके समर्पण को रेखांकित करती है।

MP Information: सतना रेलवे स्टेशन परिसर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी ऑटो ड्राइवर और उसका साथी फरार

शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंग रेप का मामला सामने आया है।

By Shyam Mishra

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 07:18:48 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 07:18:48 AM (IST)

MP News: सतना रेलवे स्टेशन परिसर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी ऑटो ड्राइवर और उसका साथी फरार

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंग रेप का मामला सामने आया है। आरोप ऑटो चालक और उसके साथियों पर है। घटना की शिकायत जैतवारा थाना में दर्ज की गई है। आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।वहीं, नाबालिग कौन है और वह स्टेशन परिसर में क्या करने गई थी, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना गत रविवार रात की है। जैतवारा पुलिस ने जीरो पर कायमी कर डायरी सतना जीआरपी को भेज दी है। जैतवारा पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि रविवार रात वह सतना रेलवे स्टेशन पर थी। उसे एक ऑटो वाला अपने साथ ले गया था। ऑटो चालक के साथ उसका एक साथी भी था। पहले ऑटो चालक ने उससे रेप किया, फिर उसके साथी ने भी दरिंदगी की। घटना के बाद रात में वह पैदल चलते हुए जैतवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में जा पहुंची थी।ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस पीड़िता को थाना ले आई और महिला पुलिस अधिकारी बुला कर उसकी शिकायत दर्ज की गई। सतना जीआरपी पुलिस ने बताया कि जैतवारा थाना से डायरी मिली है। जांच शुरू कर दी गई है। स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

Turning Level: सारी कायनात बांग्लादेश को जिताने में जुटी थी… पर केशव को यह मंजूर ना था; 2 गेंद में कर दिया खेल

नई दिल्ली. इसे सिर्फ दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश मुकाबले का नहीं, बल्कि अब तक के टी20 वर्ल्ड कप के सारे मुकाबलों का सबसे रोमांचक ओवर कहा जा सकता है. एक ऐसा ओवर जिसमें बांग्लादेश को जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी और उसके 5 विकेट बाकी थे. क्रीज पर दो स्पेशलिस्ट बैटर थे. एक बैटर तो 45 मिनट से क्रीज पर था. जैसे सारी कायनात ही बांग्लादेश ((Bangladesh) को जिताने को जुट गई थी. लेकिन केशव महाराज को यह मंजूर ना था. केशव आए और उन्होंने अपने मैच के इस आखिरी ओवर में बांग्लादेश का काम तमाम कर दिया. दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को हारी बाजी जिता दी. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) के सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई.

दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश (Bangladesh vs South Africa) नासाऊ काउंटी की उसी पिच पर खेला गया, जिस पर भारत-पाकिस्तान का मैच हुआ था. पिच बैटिंग के लिए बिलकुल भी अच्छी नहीं थी, यह बात अब कोई रहस्य ना थी. पूरी दुनिया को पता थी यह बात. नतीजा दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम टॉस जीतते ही कहा कि वे पहले बैटिंग करेंगे. तर्क दिया कि बाद में बैटिंग मुश्किल हो जाएगी.

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) इस इरादे से मैदान पर उतरी कि जो रन बनाने हैं फटाफट बना लो. बाद में तो बनने नहीं. लेकिन उसकी यह सोच तब उलटी पड़ती दिखी जब उसने 5 ओवर के भीतर 23 रन पर 4 विकेट गंवा दिए. कहां तो 120-130 का ख्वाब था और कहां टीम को 50 रन के लाले पड़ने लगे. ऐसे वक्त पर टीम के दो सीनियर बैटर काम आए. हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर ने टी20 मैच में टेस्ट मैच का खेल दिखाया. इरादा साफ था कि आउट नहीं होना है, रन तो बन ही जाएंगे. क्लासेन और मिलर अपने इरादे में कामयाब रहे. उन्होंने पांचवें विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से उबार लिया. दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 113 रन बनाए. यह रन उतने ही थे, जितना बनाकर पाकिस्तान हार गया था. यानी दक्षिण अफ्रीका के रन उम्मीद से 10-15 कम रह गए थे. इसकी भरपाई उसके गेंदबाजों ने बांग्लादेश को 109 के स्कोर पर रोककर की.

114 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे बांग्लादेश की शुरुआत भी खराब रही. उसने 50 रन के भीतर 4 विकेट गंवा दिए. लेकिन इसके बाद तौहीद हृदय (37) और महमूदुल्लाह (20) ने पारी संभाल ली. यह जोड़ी तौहीद के आउट होने पर तब टूटी जब बांग्लादेश 94 रन तक पहुंच चुका था.

तौहीद के आउट होने के बाद बांग्लादेश को जीत के लिए 17 गेंद पर 20 रन की जरूरत थी. लक्ष्य मुश्किल ना था. यहां से महमूदुल्लाह और जाकेर अली (8) टीम को 102 रन तक लाए. अब बांग्लदेश को आखिरी ओवर यानी 6 गेंद पर जीत के लिए 11 रन बनाने थे और महमूदुल्लाह व जाकेर अली क्रीज पर थे.

Tags: Bangladesh, Icc T20 world cup, South africa, T20 World Cup