Anil Kapoor had as soon as proved to be a flop on TV | कभी टीवी पर अनिल कपूर ने आजमाई थीं किस्मत: फ्लॉप रही थी सीरीज 24, अब BB OTT 3 होस्ट करने के लिए मिलेंगे 30 करोड़

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ का तीसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। हालांकि, इस सीजन में होस्ट के तौर पर सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर नजर आएंगे। बतौर रियलिटी शो होस्ट, अनिल कपूर की यह पहली पारी है। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें अनिल कपूर का एक स्वैग देखने को मिला। प्रोमो में उनका दमदार अवतार नजर आ रहा है। शो 21 जून को प्रीमियर होगा।

बॉलीवुड इंडस्ट्री मे आने से पहले अनिल कपूर का जीवन संघर्ष से भरा रहा है। लंबे समय तक वे किराए के कमरे में भी रहे थे।

बॉलीवुड इंडस्ट्री मे आने से पहले अनिल कपूर का जीवन संघर्ष से भरा रहा है। लंबे समय तक वे किराए के कमरे में भी रहे थे।

‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ के लिए मिले 30 करोड़ रूपए

बता दें, ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ के लिए अनिल कपूर एक मोटी रकम ले रहे हैं। सूत्रों की मानें तो एक्टर ने चैनल के साथ 30 करोड़ रूपए की डील साइन की है। जिसमें वह शो के लिए 16-18 एपिसोड शूट करेंगे और साथ ही प्रमोशनल एक्टिविटी में भी शामिल होंगे। इतना ही नहीं, पूरे सीजन को वो अपने पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट पर भी प्रमोट करेंगे।

एक समय था, जब वह केवल अपने दोस्तों की मदद करने के लिए फिल्में करते थे।

एक समय था, जब वह केवल अपने दोस्तों की मदद करने के लिए फिल्में करते थे।

120 करोड़ में खरीदे अमेरिकन सीरीज के राइट्स, फिर 150 करोड़ में बेचे

वैसे, 10 साल पहले अनिल कपूर ने छोटे परदे पर भी अपनी किस्मत आजमाई थीं। उन्होंने लिमिटेड सीरीज ’24’ से अपना टीवी डेब्यू किया था। हालांकि, साल 2013 और 2016 में आई सीरीज के दोनों सीजन ऑडियंस को इम्प्रेस करने में नाकाम रहे थे।

साल 2010 में अनिल कपूर ने अमेरिकन सीरीज ’24’ में काम किया था। इस सीरीज के कांसेप्ट से अनिल काफी इम्प्रेस थे। यही वजह रही कि साल 2011 में एक्टर ने इस सीरीज के राइट्स फॉक्स प्रोडक्शन से खरीद लिए थे। जिसके लिए उन्होंने तकरीबन 120 करोड़ की रकम भी चुकाई थी। वह अपने होम प्रोडक्शन में ’24’ की हिंदी भाषा में सीरीज बनाना चाहते थे।

कई चैनलों से रिजेक्शन मिलने के बाद, एक्टर ने अपने राइट्स कलर्स चैनल को 150 करोड़ रूपए में बेच दिए थे। वहीं, खुद इसे प्रोड्यूस करने का फैसला लिया।

2013 में अनिल कपूर ने शो '24' के साथ छोटे पर्दे पर अपना डेब्यू किया था।

2013 में अनिल कपूर ने शो ’24’ के साथ छोटे पर्दे पर अपना डेब्यू किया था।

विदेश में सीरीज रही हिट, इंडिया में फ्लॉप

दुर्भाग्यवश, साल 2013 में प्रीमियर हुए इस शो का पहला सीजन टीआरपी रेटिंग के टॉप-20 शोज में भी शामिल नहीं हुआ। जबकि अमेरिकन सीरीज के 9 सीजन आ चुके थे और विदेशी दर्शकों ने इसे सुपरहिट बनाया था। तीन साल बाद, 2016 में एक्टर सीरीज के सीजन 2 के साथ लौटे। हालांकि, उनकी दूसरी कोशिश भी फेल हुई। अनिल ने भारतीय दर्शकों की पसंद बदलने की कोशिश की, जिसमें वे नाकाम रहे।

भारतीय टीवी दर्शकों ने अनिल कपूर के इस सस्पेंस थ्रिलर शो को खारिज कर दिया था। काफी भारी नुकसान झेलने के बाद, चैनल ने तीसरे सीजन का आइडिया ड्रॉप कर दिया था। इस फैसले से चैनल को भारी नुकसान झेलना पड़ा था।

सीरीज '24' के लिए कपिल शर्मा को भी एप्रोच किया गया था।

सीरीज ’24’ के लिए कपिल शर्मा को भी एप्रोच किया गया था।

कपिल शर्मा को किया गया था सीरीज ’24’ के लिए एप्रोच

’24’ को याद करते हुए, पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने कहा था, ‘मैं उन स्टार्स के चेहरों से गुजर रहा था जिन्हें हमने शॉर्टलिस्ट किया था। नाम जानकर आप हैरान रह जाएंगे। वे सभी आज बहुत अच्छा कर रहे हैं। इनमें से एक थे कपिल शर्मा। वह शो करना चाहते थे लेकिन इसी बीच उनका अपना शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ शुरू हो गया, फिर जयदीप अहलावत, पंकज त्रिपाठी भी थे। मैं रत्ना पाठक शाह से भी मिला था, वो भी आई थीं। हम सब अब एक लंबा सफर तय कर चुके हैं।’

एक्टर ने आगे कहा, ‘लोग इसे स्वीकार करते हैं या नहीं, शो के लिए उनके मन में जबरदस्त सम्मान है। 24 ने भी इंडस्ट्री को इतने टेक्नीशियन दिए। इन सभी ने अपना नाम बनाया है। यह इंडस्ट्री के लिए एक तरह का पूल था।’

खबरें और भी हैं…
Gwalior Crime Information: पिज्जा में मिलाकर खिलाया नशीला पदार्थ, दुष्कर्म के दौरान बनाए अश्लील वीडियो… ब्लैकमेल कर ऐंठ लिए जेवर

बांदा की रहने वाली छात्रा ग्वालियर आई थी। वह यहां नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। उसकी दोस्ती राकेश लोधी निवासी हजीरा से हुई। 15 नवंबर 2022 को छात्रा के कमरे पर वह आया। उसने पिज्जा खाने के लिए दिया। जैसे ही छात्रा ने पिज्जा खाया तो उसे बेहोशी छा गई।

By amit mishra

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 03:03:15 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 03:03:15 PM (IST)

Gwalior Crime Information: ग्वालियर। बांदा की रहने वाली छात्रा ग्वालियर आई थी। वह यहां नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। उसकी दोस्ती राकेश लोधी निवासी हजीरा से हुई। 15 नवंबर 2022 को छात्रा के कमरे पर वह आया। उसने पिज्जा खाने के लिए दिया। जैसे ही छात्रा ने पिज्जा खाया तो उसे बेहोशी छा गई। इसके बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसने वीडियो और फोटो बना लिए। वो छात्रा को ब्लैकमेल कर जेवर ले लिए। छात्रा से और रुपये मांग रहा था। परेशान होकर छात्रा बांदा चली गई। अब हजीरा पुलिस ने केस दर्ज किया है।

यह है घटनाक्रम

बांदा निवासी नर्सिंग छात्रा 2022 में ग्वालियर जॉब के लिए आई थी। यहां पर उसके टीचर ने अपने परिचित छात्र से छात्रा की मदद करने को बोला था, इसके बाद छात्र ने छात्रा को हजीरा इलाके में किराए का कमरा दिला दिया। इसके बाद वह अक्सर उसके पास आने जाने लगा। 15 नवंबर 2022 को छात्र उसके कमरे पर पिज्जा लेकर आया, जिसे खाने के बाद छात्रा का सिर भारी हो गया और उसने उसके साथ गलत काम कर उसके फोटो और वीडियो बना लिए।

फोटो व वीडियो बनाने के बाद करने लगा ब्लैकमेल

घटना के दो दिन बाद राकेश उसके कमरे पर आया और उसके फोटो और वीडियो दिखाकर उससे तीन लाख रुपए मांगे और रुपए नहीं होने पर उसकी डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन और एक अंगूठी छीन ली। इसके बाद भी वह फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे तीन लाख रुपए की डिमांड करने लगा। उससे परेशान होकर छात्रा वापस अपने घर चली गई। कुछ दिन पहले आरोपी ने छात्रा के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसका पता चलते ही छात्रा ने पुलिस कप्तान बादा से शिकायत की। शिकायत पर बांदा पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर केस डायरी हजीरा थाने भेज दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Bhopal Information: घर के बाहर खेलने गया था बच्चा, सिर पर गिरा ट्रक का डाला… इलाज के दौरान मौत

ऐशबाग इलाके की घटना। साथी बच्चों के साथ घर से खेलने निकला था मासूम बालक। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम। पुलिस ने मर्ग कायमी कर ट्रक को जब्त किया।

By Brajendra rishishwar

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 02:41:35 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 02:41:35 PM (IST)

Bhopal News: घर के बाहर खेलने गया था बच्चा, सिर पर गिरा ट्रक का डाला... इलाज के दौरान मौत
प्रतीकात्मक चित्र

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर के ऐशबाग इलाके में एक आठ वर्षीय बालक की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बालक एक ट्रक के नजदीक खेल रहा था, तभी ट्रक का डाला बच्चे के सिर पर गिर पड़ा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। दो अलग-अलग अस्पताल में चले इलाज के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के समय वह साथी बच्चों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रक को जब्त कर लिया है।

यह है घटनाक्रम

ऐशबाग थाना पुलिस के मुताबिक इलाके में आंगनवाड़ी के पास परिवार के साथ रहने वाला आठ वर्षीय अली खान नर्सरी कक्षा में पढाई करता था। शनिवार शाम को वह पड़ोसी बच्चों के साथ घर से खेलने के लिए निकला था। ग्राउड एरिया में ट्रक ऐसी जगह खड़ा था, जहां से आंगनवाड़ी में रास्ते में लोगों को काफी परेशानी होती है, उस समय बच्चे सिर पर अचानक से ट्रक डाला गिर गया। इससे उसे गंभीर चोट लगी। बच्चे को उसके स्वजनों ने पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो कमला नगर अस्पताल भेजा गया। जहां उसका दो दिन से इलाज चल रहा था। सिर और मुंह में गंभीर चोट लगने से उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के समय उसके पिता अपने काम पर गए थे। घटना की जानकारी लगते ही वह अस्पताल पहुंचे। बच्चे की मौत से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस इस मामले में ट्रक मालिक पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

24 गेंद…15 डॉट.. 3 विकेट… जसप्रीत बुमराह ने ऐसे पलट दी बाजी, भारत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
हाइलाइट्स

भारत ने आठ में से सात बार पाकिस्‍तान को टी20 वर्ल्‍ड कप में हराया है.पाकिस्‍तान की टीम 50 ओवरों के वर्ल्‍ड कप में आज तक भारत को नहीं हरा पाई है.आज 119 रन के छोटे लक्ष्‍य के सामने भी पाकिस्‍तान को हार का सामना करना पड़ा.

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान के खिलाफ न्‍यूयॉर्क में भारत की टीम को जीत मिली तो इसके हीरो जसप्रीत बुमराह रहे. जस्‍सी ने जिस तरह से मैच में गेंदबाजी की, पाक बैटर्स 120 रन का मामूली लक्ष्‍य बनाने के दौरान भी घुटनों पर नजर आए. यही वजह है कि उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया. जसप्रीत बुमराह ने अपने चार ओवरों की 24 गेंदों पर महज 14 रन खर्च किए और तीन विकेट भी निकाले. खासबात यह है कि जस्‍सी की 24 में से 15 गेंद डॉट गई. उनके सामने पाक बैटर्स कोई चौका या छक्‍का नहीं लगा सके. इस जीत के साथ ही भारत की टीम ने एक बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया है.

पाकिस्‍तान के खिलाफ यह टी20 वर्ल्‍ड कप के इतिहास में यह 8 में से 7वीं जीत है. भारत ने टी20 वर्ल्‍ड कप में सबसे छोटा लक्ष्‍य डिफेंड करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. खेल के सबसे छोटे प्रारूप के वर्ल्‍ड कप में 120 रन से छोटा टार्गेट कभी डिफेंड नहीं हो पाया है. हालांकि साल 2014 के टी20 वर्ल्‍ड कप में श्रीलंका की टीम भी 120 रन के लक्ष्‍य का बचाव कर चुकी है. भारत और श्रीलंका इस फेहरिस्‍त में अब बराबरी पर खड़े हैं.

एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्‍यादा जीत
भारत ने आज टी20 वर्ल्‍ड कप के इतिहास में एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्‍यादा जीत का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. पाकिस्‍तान के खिलाफ कुल आठ बार उतरी भारत की टीम ने 7 मौकों पर जीत दर्ज की. केवल एक बार पाकिस्‍तान ने इस मंच पर भारत को मात दी है. इस फेहरिस्‍त में दूसरे नंबर पर पाकिस्‍तान की टीम है, जिसने टी20 वर्ल्‍ड कप में छह बार बांग्‍लादेश को हराया है.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2024, 06:01 IST

Noor Malabika Das dies by suicide household says she was in despair | एक्ट्रेस नूर की मौत पर फैमिली ने तोड़ी चुप्पी: कहा-‘फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर से खुश नहीं थी मालाबिका, डिप्रेशन में भी थी’

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वेबसीरीज ‘द ट्रायल’ में काजोल की को-स्टार रह चुकीं एक्ट्रेस नूर मालाबिका दास पिछले दिनों मुंबई में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। उनकी लाश उनके घर के पंखे से लटकी हुई मिली जिसके बाद सुसाइड का अंदेशा है।

अब उनकी फैमिली ने उनके निधन पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि मालाबिका डिप्रेशन में थीं और वो फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर से भी खुश नहीं थीं।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में नूर की चाची आरती दास ने कहा कि नूर बड़ी उम्मीदें लेकर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने गई थी। वो अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत भी कर रही थी लेकिन कहीं न कहीं अपने अचीवमेंट्स से खुश नहीं थी। शायद इसी वजह से उसने इतना भयानक कदम उठा लिया।

माता-पिता और अन्य फैमिली मेंबर्स के साथ मालाबिका (दाएं से पहली)

माता-पिता और अन्य फैमिली मेंबर्स के साथ मालाबिका (दाएं से पहली)

परिवार ने नहीं किया अंतिम संस्कार

6 जून को नूर की बॉडी उनके लोखंडवाला अपार्टमेंट में मिली थी जब उनके पड़ोसियों ने फ्लैट से बदबू आने की शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बॉडी को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए एक अस्पताल में भेज दिया था।

इस दौरान नूर के घरवालों से संपर्क किया गया था लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पाया जिसके बाद एक NGO की मदद से पुलिस ने 9 जून को उनका अंतिम संस्कार कर दिया था।

AICWA ने की जांच की मांग

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोशिएशन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर नूर की डेथ के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की मांग की है। AICWA ने अपने पत्र में गुजारिश की है कि नूर की मौत का सच सामने लाने के लिए पुलिस सारे पहलुओं की जांच करे।

नूर मौत से एक दिन पहले तक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं।

नूर मौत से एक दिन पहले तक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं।

असम की रहने वाली थीं नूर

32 साल की मालाबिका असम के करीमगंज की रहने वाली थीं। उन्होंने ‘सिसकियां’, ‘तीखी चटनी’ और ‘चरमसुख’ जैसी उल्लू एप पर स्ट्रीम होने वाली बोल्ड वेब सीरीज में काम किया था। दो हफ्ते पहले तक उनका परिवार उनके साथ मुंबई में रह रहा था लेकिन फिर वो गांव वापस लौट गए।

14 जून से पहले निपटा लें आधार कार्ड से जुड़ा ये जरूरी काम, बाद में ढीली करनी पड़ेगी जेब

UIDAI द्वारा फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने की सुविधा 14 जून तक दी गई थी। वहीं इस तारीख के बाद यदि आप आधार कार्ड में संशोधन करवाते हैं, तो इसके लिए आपको शुल्क चुकाना होगा। आप आधार कार्ड में नाम, पता, जेंडर और मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 12:29:00 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 12:36:53 PM (IST)

14 जून के बाद फ्री में आधार कार्ड नहीं कर सकेंगे अपडेट

HighLights

  1. 14 जून तक फ्री में आधार कार्ड कर सकते हैं अपडेट
  2. 14 जून के बाद संशोधन करने पर चुकाना होगा शुल्क
  3. UIDAI द्वारा दी गई फ्री में आधार कार्ड अपडेट की सुविधा

Free Aadhar Card Replace बिजनेस डेस्क, इंदौर। किसी भी सरकारी कार्य में आधार कार्ड अनिवार्य दस्‍तावेज बन गया है। इसके अलावा आपको किसी योजना का लाभ भी लेना हो तो इसमें भी आधार कार्ड जरूरी है। ऐसे में आवश्यक है कि आधार कार्ड को समय रहते अपडेट करवा लिया जाए। अगर आपका आधार अपडेट नहीं हैं तो आप कई सुविधाओं का लाभ लेने से चू‍क भी सकते हैं।

बता दें कि अगर आपको आपके आधार कार्ड में नाम, पता और मोबाइल नंबर से जुड़ा कोई अपडेट करवाना है, तो आप इसे 14 जून से पहले करवा लें। इस तारीख के बाद से आपको इन सभी कार्यों के लिए शुल्क चुकाना होगा।

दरअसल, UIDAI द्वारा 14 जून तक फ्री में आधार कार्ड अपडेट करवाने की सुविधा दी गई थी। ऐसे में आप आपके आधार में कोई भी संशोधन फ्री में करवा सकते हैं। यह तारीख निकल जाने के बाद आपको इसके लिए निर्धारित शुल्‍क चुकाना होगा।

naidunia_image

ऑनलाइन मिलेगी सुविधा

  • यदि आप ऑनलाइन आधार अपडेट करते हैं तो ही आपको इस फ्री सुविधा का लाभ मिलेगा। आधार केंद्र जाकर कार्ड अपडेट करवाने पर आपको शुल्क चुकाना होगा।
  • ऐसे आधार करें अपडेट
  • UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं
  • यहां अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी एंटर करें। ध्यान रहे जो मोबाइल नंबर आप दर्ज कर रहे हैं, वह आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • यहां अपनी प्रोफाइल की जांच करें अगर किसी जानकारी में अपडेट की जरूरत है तो इसे निर्धारित प्रक्रिया को पालन कर अपडेट करें।

क्यों जरूरी है आधार अपडेशन?

UIDAI के अनुसार मुताबिक आधार कार्ड हमेशा अपडेट रहना चाहिए। इससे किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाती है। हर 10 साल में आपको अपना आधार कार्ड अपडेट करना चाहिए। इसके अलावा 5 और 15 साल की उम्र में बच्चे के आधार कार्ड को भी अपडेट कराना चाहिए।

Damoh Information : मकान की सीलिंग अचानक गिरी, अंदर सो रहे मालिक को लगा करंट

Damoh Information : आसपास के लोग एकत्रित हुए और सीमेंट की सीटें हटाकर घायल जुम्मन को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। स्वास्थ्य केंद्र में होश आने पर कुछ बोल नहीं पा रहा था, इसलिए डाक्टरों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया। घायल की पत्नी बबली ने बताया कि कई वर्षों से वह कच्चे मकान में रहते हैं उसकी तीन बेटियां और एक वर्ष का बेटा है।

By Sunil Gautam

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 01:08:03 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 01:08:03 PM (IST)

HighLights

  1. पत्नी और बच्चे घर के बाहर थे, तभी हादसा हो गया।
  2. हादसे के बाद एक झटके में ही बेघर हो गया परिवार।
  3. लोग मौके पर पहुंचे और घायल को मलबे से बाहर निकाला।

Damoh Information : नईदुनिया न्यूज, तेंदूखेड़ा दमोह। नगर के वार्ड क्रमांक 12 में रात्रि को सीमेंट की सीटें अचानक गिर गईं और उसके नीचे सो रहा मकान मालिक करंट की चपेट में आ गया। जिस समय हादसा हुआ परिवार के अन्य सदस्य बाहर थे। लोगों ने तुरंत घायल को तेंदूखेड़ा स्वस्थ केंद्र भेजा, जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे जबलपुर रेफर किया गया।

पत्नी और बच्चे घर के बाहर थे, तभी हादसा हुआ

रात्रि जुम्मन कच्चे मकान में सो रहा था पत्नी और बच्चे घर के बाहर थे, तभी अचानक यह हादसा हो गया और सीमेंट की सीट गिर गईं। घटना देख परिवार के लोगों ने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जबाब न आने के बाद चीखना शुरू कर दिया।

एक झटके में ही बेघर हो गया पूरा परिवार

जुम्मन खान के परिवार में उसकी पत्नी और चार संतानें हैंं, जिनमें तीन बेटियां और एक मासूम बेटा है, घटना के समय बेटियां पड़ोसी के घर पर थीं जबकि जुम्मन की पत्नी अपनी सास के घर में थी। दिन में मजदूरी करके आये जुम्मन अन्य दिनों की तरह रविवार की रात भी अपने कच्चे मकान मे सो गया था।

सीमेंट की सीट गिरने से बिजली सप्लाई की डोरी भी गिर गई

बिजली सप्लाई की डोरी भी गिर गई थी और जुम्मन को करंट का झटका लग गया, जिसके कारण उसका शरीर अचेत हो गया है। सीमेंट की सीट गिरने के बाद अंदर रखी पूरी सामग्री नष्ट हो गई है, भोजन के लिये रखे चावल दाल और गृहस्थी की सामग्री सभी उसी सीमेंट की सीट के नीचे बिखरी पड़ी है।

तेंदूखेड़ा तहसीदार सोनम पांडे ने बताया कि मुझे जानकारी रात में मिल गई थी, सुबह मैंने पटवारी और सीएमओ को मौके स्थल का निरिक्षण करने भेजा था, पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा।

सोनम पांडे तहसीलदार, तेंदूखेड़ा

Admission in First Yr: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन फर्स्‍ट ईयर में इस तारीख से शुरू होंगे एडमिशन प्रोसेस, यहां देखें पूरा डिटेल

Admission in Hemchand Yadav College: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप सभी स्नातक स्तर के प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय का आनलाइन पोर्टल 18 जून से आरंभ हो जाएगा।

By Mahendra Kumar Sahu

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 01:08:51 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 01:08:51 PM (IST)

Admission in First Year: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन फर्स्‍ट ईयर में इस तारीख से शुरू होंगे एडमिशन प्रोसेस, यहां देखें पूरा डिटेल

HighLights

  1. स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 18 से खुलेगा पोर्टल
  2. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप मिलेगा प्रवेश
  3. प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित

Admission in Hemchand Yadav College: नईदुनिया प्रतिनिधि, दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप सभी स्नातक स्तर के प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय का आनलाइन पोर्टल 18 जून से आरंभ हो जाएगा। विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की गई है।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के मुताबिक नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। विश्वविद्यालय द्वारा बीकाम अंतिम वर्ष के नतीजे घोषित किये जा चुके हैं।

31 जुलाई है प्रवेश की अंतिम तिथि

बीएससी तथा बीए अंतिम कक्षाओंं के परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय द्वारा शीघ्र जाने किये जाने के प्रयास जारी है। स्नातक स्तर पर प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पोर्टल 18 जून को खुलेगा। प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है।

कुलपति की अनुमति के14 अगस्त तक महाविद्यालयाें में प्रवेश हो सकेगा। जबकि समस्त महाविद्यालयाें में नियमित कक्षाएं एक जुलाई से आरंभ होगी। स्नातक स्तर पर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियाें को विश्वविद्यालय के आनलाइन पोर्टल पर अपना आवेदन जमा करना होगा।

आवेदन के साथ-साथ दसवीं, बारहवीं अंकसूची, पात्रता प्रमाणपत्र, माइग्रेशन, स्थानांतरण प्रमाण पत्र आदि पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। उल्लेखनीय है कि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के अंतर्गत दुर्ग संभाग में 145 से अधिक महाविद्यालय संचालित हैं।

नवंबर और मई में होगी परीक्षा

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा अकादमिक कैलेण्डर भी तैयार कर लिया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत स्नातक प्रथम वर्ष में प्रथम सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत लिखित परीक्षा 28 नवंबर 2024 से तथा द्वितीय सेमेस्टर की लिखित परीक्षा एक मई 2025 से आयोजित किये जाने का निर्देश अकादमिक कैलेण्डर में उल्लेखित है। स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की सेमेस्टर कक्षाओंं में प्रत्येक विषय के दो आंतरिक मूल्यांकन में उपस्थिति अनिवार्य है।

अधिष्ठाता डा. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षाओं में 70 प्रतिशत अंक थ्योरी एवं प्रायोगिक परीक्षा से तथा 30 प्रतिशत अंक दो आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा से प्राप्त प्राप्तांकाें पर आधारित हाेंगे। अकादमिक कैलेण्डर के मुताबिक 20 नवंबर तक स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं की सेमेस्टर प्रायोगिक परीक्षाएं कराना आवश्यक है।

पाकिस्तान आज हो सकता है टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, करो या मरो का मुकाबला 8 बजे से, बारिश से भी नुकसान

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में लगातार दो मैच हार चुकी पाकिस्तान की टीम आज 9 जून को फिर मैदान पर उतर रही है. पाकिस्तान के लिए कनाडा से होने वाला मुकाबला करो या मरो का है. पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में बने रहने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. अगर पाकिस्तान हारा तो सुपर-8 के दरवाजे उसके लिए बंद हो जाएंगे. इतना ही नहीं. न्यूयॉर्क में तकरीबन रोज बारिश हो रही है. अगर बारिश आई और मैच रद हुआ तो भी पाकिस्तान का सफर ग्रुप राउंड में ही खत्म हो जाएगा.

पाकिस्तान और कनाडा का मुकाबला मंगलवार को न्‍यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना है. यहां की पिच बैटर्स के लिए कब्रगाह साबित हुई है. हालांकि, कनाडा इस बात पर इतरा सकता है कि यहां अब तक खेले गए 5 मैचों में सबसे बड़ा स्कोर उसी के नाम है. उसने आयरलैंड के खिलाफ 137 रन बनाए थे, जो इस मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर है. न्यूयॉर्क की इस पिच पर पहली पारी का औसत स्‍कोर 106 और दूसरी पारी का औसत स्‍कोर 104 ही है.

पिच के औसत स्कोर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान और कनाडा के मुकाबले में बड़ा स्कोर नहीं बनने वाला. पाकिस्तान की टीम अब तक अपने 4 में से 2 मैच हार चुकी है. उसे भारत के अलावा अमेरिका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. कनाडा के फैंस भी उम्मीद कर रहे होंगे कि उनकी टीम पाकिस्तान को हराकर एक और उलटफेर करे. कनाडा की टीम आयरलैंड को हरा चुकी है. इसलिए उसके हौसले बुलंद रहेंगे.

न्‍यूयॉर्क में कनाडा ने जो कर दिखाया वो IND-PAK भी नहीं कर सके, इस टीम ने बनाया सबसे बड़ा रन चेज का रिकॉर्ड

पाकिस्तान मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए में है. इस ग्रुप में भारत, अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड की टीमें भी हैं. सभी टीमें दो-दो मैच खेल चुकी हैं. पॉइंट टेबल में भारत, अमेरिका और कनाडा पहले तीन स्थान पर हैं. इसके बाद पाकिस्तान चौथे और आयरलैंड पांचवें नंबर पर है. ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-8 में प्रवेश करेंगी. फिलहाल इस रेस में भारत और अमेरिका आगे हैं.

पाकिस्तान जीता तो पॉइंट टेबल में खुलेगा खाता 
आज मंगलवार को पाकिस्तान और कनाडा अपना तीसरा मैच खेलेंगी. अगर पाकिस्तान यह मैच जीता तो उसे पॉइंट टेबल में 2 अंक हो जाएंगे और वह सुपर-8 की रेस में बना रहेगा. अगर पाकिस्तान हारा या मैच रद हुआ तो वह पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर ही रह जाएगा. इसके बाद अगर वह अपना चौथा मैच जीत ले तब भी टॉप-2 में नहीं आ पाएगा.

जीत से खुलेंगे सुपर-8 के रास्ते
पाकिस्तान का सुपर-8 का रास्ता सिर्फ और सिर्फ जीत से होकर जाता है. उसे सुपर-8 में जाने के लिए पहले तो कनाडा और आयरलैंड को हराना होगा. साथ ही यह दुआ करनी होगी कि अमेरिका अपने दोनों मैच हार जाए. लेकिन यहां भी एक खेल है. अगर अमेरिका का कोई मैच बारिश के कारण रद हो जाए तो भी पाकिस्तान के लिए सुपर-8 का दरवाजा बंद हो जाएगा.

Tags: Icc T20 world cup, Pakistan cricket, T20 World Cup

Gauri Khan Dinner Get together; Bollywood Celebs Pictures Replace | Palak Tiwari Ibrahim Ali Khan | गौरी और अबराम ने होस्ट की डिनर पार्टी: फैमिली के साथ पहुंचे चंकी और शनाया; देर रात इब्राहिम के घर पर नजर आईं पलक तिवारी

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और छोटे बेटे अबराम ने सोमवार रात बॉलीवुड सेलेब्स और क्लोज फ्रेंड्स के लिए एक डिनर पार्टी होस्ट की।

यह पार्टी गौरी ने बांद्रा स्थित अपने ही रेस्त्रां टोरी में रखी हुई थी। इसमें एक्टर चंकी पांडे, उनकी पत्नी भावना पांडे, एक्ट्रेस शनाया कपूर, उनकी मां महीप कपूर और सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह समेत कई सेलेब्स नजर आए।

देखें एक नजर…

डिनर पार्टी में गौरी स्टाइलिश बेज ब्लेजर में दिखीं, जिसे उन्होंने ब्लैक ब्रालेट टॉप और वाइड डेनिम पैंट के साथ पेयर किया था। बेटे अबराम भी साथ में थे।

डिनर पार्टी में गौरी स्टाइलिश बेज ब्लेजर में दिखीं, जिसे उन्होंने ब्लैक ब्रालेट टॉप और वाइड डेनिम पैंट के साथ पेयर किया था। बेटे अबराम भी साथ में थे।

इस लेट नाइट पार्टी में चंकी पांडे वाइफ भावना पांडे के साथ पहुंचे।

इस लेट नाइट पार्टी में चंकी पांडे वाइफ भावना पांडे के साथ पहुंचे।

पार्टी में शनाया मां महीप के साथ पहुंचीं। एक्ट्रेस ब्लैक एंड व्हाइट टू-पीस में नजर आईं।

पार्टी में शनाया मां महीप के साथ पहुंचीं। एक्ट्रेस ब्लैक एंड व्हाइट टू-पीस में नजर आईं।

सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह अपने बेटे योहान खान के साथ रेस्टोरेंट पहुंचीं।

सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह अपने बेटे योहान खान के साथ रेस्टोरेंट पहुंचीं।

सोशल मीडिया सेंसेशन औरी, एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ नजर आए।

सोशल मीडिया सेंसेशन औरी, एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ नजर आए।

इब्राहिम के घर पर स्पॉट हुईं पलक
दूसरी तरफ श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी देर रात सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के घर पर नजर आईं। दोनों अलग-अलग कारों से बाहर निकले।

इब्राहिम के घर से बाहर निकलतीं पलक।

इब्राहिम के घर से बाहर निकलतीं पलक।

चर्चा है कि पलक और इब्राहिम काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

चर्चा है कि पलक और इब्राहिम काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…