पाकिस्तान टीम पर मंडराया टी20 विश्व कप से बाहर होने का खतरा, जानिए कैसे सुपर-8 में बनेगी जगह

Pakistan Cricket Group: टी20 विश्व कप 2024 का आगाज हो चुका है। पाकिस्तान को शुरुआती दो मुकाबलों में हार नसीब हुई है। टीम के लिए सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल हो गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 04:57:33 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 04:57:33 PM (IST)

पाकिस्तान टीम पर मंडराया टी20 विश्व कप से बाहर होने का खतरा, जानिए कैसे सुपर-8 में बनेगी जगह
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पाकिस्तान ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवा दिए हैं।
  2. उनके सामने ग्रुप स्टेज से बाहर होने का खतरा है।
  3. पाकिस्तान का अगला मैच कनाडा के खिलाफ है।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Pakistan Group T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान टीम की हालत नाजुक नजर आ रही है। बाबर आजम की कप्तानी में टीम ने अपने शुरुआती दो मैच गंवा दिए हैं। अब उनके सामने सुपर-8 में पहुंचने की चुनौती है।

पाकिस्तान के सामने टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से बाहर होने का खतरा है। पाक को पहले मुकाबले में अमेरिका ने सुपर ओवर में पटखनी दी थी। इसके बाद दूसरा मैच भारत के खिलाफ 9 जून को हुआ। जिसमें टीम 120 रनों का लक्ष्य चेज नहीं कर सकी और 6 रन से हार गई। आइए जानते हैं पाकिस्तान टीम के लिए क्वालिफाई का समीकरण।

पाकिस्तान सुपर-8 में कैसे पहुंचेगी?

पाकिस्तान को अब ग्रुप स्टेज में दो मैच खेलने हैं। अगला मैच 11 जून को कनाडा से है। इसके बाद 16 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। बाबर ब्रिगेड को दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। अगर कोई भी मैच बारिश की भेंट चढ़ता है या रद्द हो जाता है, तो पाक का टी20 विश्व कप का रास्ता बंद हो जाएगा। ऐसी स्थिति में भारत और अमेरिका क्वालिफाई कर जाएगी।

नहीं तो अमेरिका कर लेगी क्वालीफाई

पाकिस्तान को अपने दोनों मैच जीतने के साथ दुआ करनी होगी की यूएएस और कनाडा अपने बाकी मैच हार जाएं। अगर अमेरिका के अगले मैच भारत और आयरलैंड के खिलाफ हैं। अब यूएएस और पाक के मैचों में बरसात नहीं आनी चाहिए। अगर इन दोनों मुकाबलों में बारिश आती है। कोई भी मैच रद्द हो जाचा है, तो मैन इन ग्रीन का टी20 विश्व कप का सफर खत्म हो जाएगा। उस स्थिति में अमेरिका क्वालिफाई कर सकती है।

मौसम बिगाड़ ना दे खेल

हालांकि मौसम पाकिस्तान के खिलाफ जाता दिख रहा है। दरअसल 11-12 जून को न्यूयॉर्क में बारिश हो सकती है। 11 जून को पाकिस्तान बनाम कनाडा और 12 जून को भारत बनाम अमेरिका मैच है। अगर कोई भी मैच बारिश से धुलता है, पाक का पत्ता कट जाएगा।

नवनीत, परगट, दिलप्रीत, निखिल, श्रेयस… आज पाकिस्‍तान का कनाडा के इन क्रिकेटर्स से पड़ेगा पाला, हारे तो काम तमाम
हाइलाइट्स

पाकिस्‍तान का सामना आज पाकिस्तानी मूल के कप्‍तान से है. कनाडा के प्‍लेइंग-11 में 5 भारतीय मूल के क्रिकेटर्स भी मौजूद हैं.पाकिस्‍तान अगर कनाडा से हारा तो टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर हो जाएगा.

नई दिल्‍ली. बाबर आजम की कप्‍तानी वाली पाकिस्‍तान की टीम को आज टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में कनाडा का सामना करना है. पाकिस्‍तान के लिए यह मैच करो-मरो जैसा है. जरा सी चूक उनके सुपर-8 में पहुंचने के मंसूबों पर पानी फेर सकती है. अमेरिका से मिली हार के बाद पाकिस्‍तान को अगले ही मैच में भारत के सामने शिकस्‍त झेलनी पड़ी. ये कहना गलत नहीं होगा कि एक बार फिर पाकिस्‍तान की टीम का मुकाबला आज भारत से है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्‍योंकि कनाडा की टीम में एक या दो नहीं बल्कि पांच प्‍लेयर भारतीय मूल के हैं. इतना ही नहीं टीम के कप्‍तान साद बिन जफर पाकिस्‍तानी मूल के हैं. वो मूल रूप से पाकिस्‍तान के पंजाब के गुजरांवाला के रहने वाले हैं.

नवनीत धालीवाल कनाडा की टीम के ओपनिंग बैट्समैन हैं. चंडीगढ़ में जन्‍मे धालीवाल ने अमेरिका के खिलाफ खेले गए अपने टी20 वर्ल्‍ड कप मैच में अर्धशतक ठोका था. उनके बैट से छह चौकों और तीन छक्‍कों की मदद से 44 गेंदों पर 61 रन निकले थे. ऑलराउंडर परगत सिंह मूल रूप से पंजाब के रोपड़ के रहने वाले हैं. वो कनाडा की टीम में नंबर-3 पर बैटिंग करते हैं. ठीक ठाक बैटिंग के साथ-साथ परगत ऑफ स्पिन बॉलिंग भी करते हैं.

यह भी पढ़ें:- न्‍यूयॉर्क में कनाडा ने जो कर दिखाया वो IND-PAK भी नहीं कर सके, इस टीम ने बनाया सबसे बड़ा रन चेज का रिकॉर्ड

श्रेयस मोव्वा ने 200 की स्‍ट्राइकरेट से बनाए रन
आज पाकिस्‍तान के खिलाफ कनाडा की टीम में विकेटकीपिंग की जिम्‍मेदारी भारतीय मूल के श्रेयस मोव्वा संभालेंगे. 30 साल के मोवा नंबर-5 पर बैटिंग करते हैं. अमेरिका के खिलाफ मैच में उन्‍होंने 16 गेंदों पर 32 रन की विस्‍फोटक पारी खेली थी. इस दौरान उन्‍होंने दो चौके और इतने ही छक्‍के भी लगाए. भारतीय मूल के दिलप्रीत सिंह कनाडा की टीम में बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं. नंबर-6 पर विस्‍फोटक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं. 29 साल के ऑफ स्पिनर निखिल दत्‍त भी कनाडा की टीम का हिस्‍सा हैं.

कनाडा के पास पाकिस्‍तानी कप्‍तान
पाकिस्‍तान को अगर ये मैच जीतना है कि पाकिस्‍तानी कप्‍तान और प्‍लेइंग-11 में मौजूच पांच भारतीय मूल के क्रिकेटर्स के खिलाफ मजबूत रणनीति के साथ उतरना होगा. अन्‍यथा बाबर आजम एंड कंपनी का टी20 वर्ल्‍ड कप जीतने का सपना चूर-चूर हो जाएगा.

Tags: Canada Information, Icc T20 world cup, Pakistan cricket staff, T20 World Cup

RSS ने गिनाईं BJP की खामियां, बताया लोकसभा चुनाव क्यों नहीं कर सकी कमाल

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भाजपा के लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के कारणों का जिक्र किया है। लोकसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा के प्रदर्शन को देख हर कोई हैरान था। भाजपा नतीजों में वह 240 पर ही सिमट गई।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 05:13:10 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 05:13:10 PM (IST)

RSS ने गिनाईं BJP की खामियां, बताया लोकसभा चुनाव क्यों नहीं कर सकी कमाल
आरएसएस ने खोला बीजेपी की हार राज

डिजिटल डेस्क, इंदौर। लोकसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा के प्रदर्शन को देख हर कोई हैरान था। हर एग्जिट पोल भाजपा को 300 सीटों के पार दिखा रहा था, लेकिन नतीजों में वह 240 पर ही सिमट गई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भाजपा के लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के कारणों का जिक्र किया है।

आरएसएस के मुखपत्र ‘ऑर्गनाइजर’ में एक लेख छिपा है, जिसमें कहा गया है कि भाजपा कार्यकर्ता चुनाव के दौरान अति आत्मविश्वास में दिख रहे थे। यही वजह है कि भाजपा का परिणाम बहुत निराशाजनक था। कार्यकर्ता जनता से कट गए थे। वह उनकी ना सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के भरोसे ही बैठे थे।

चुनाव रिजल्ट से सबक लेने की जरूरत

आरएसएस ने कहा कि भाजपा ने जमीन पर ‘स्वयंसेवकोंं’ का बिल्कुल सहयोग नहीं किया था। भाजपा ने काम करने वाले कार्यकर्ताओं का ध्यान नहीं रखा। वह उन कार्यकर्ताओं के भरोसे बैठे रहे, जो ‘सेल्फी’ के जरिए प्रचार कर रहे थे। आरएसएस मेंबर रतन शारदा ने लिखा कि भाजपा को निराशाजनक प्रदर्शन से सबक सीखने की जरूरत है।

महाराष्ट्र में भाजपा की राजनीति से कार्यकर्ता आक्रोशित

उन्होंने आगे लिखा कि महाराष्ट्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में बहुत ज्यादा आक्रोश था। वह राज्य में भाजपा की राजनीति को पसंद नहीं कर रहे थे। एनसीपी (अजीत गुट) के भाजपा के साथ गठबंधन को पार्टी कार्यकर्ताओं ने नापसंद किया। भाजपा के इन निर्णयों की वजह से पार्टी की साख राज्य में कम होती चली गई।

मतदाताओं तक एजेंडे को ले जाना पार्टी की जिम्मेदारी

रतन शारदा ने कहा कि यह पार्टी की जिम्मेदारी होती है कि वह मतदाताओं तक पहुंचे। उन पार्टी के एजेंडे, साहित्य पहुंचाए। भाजपा का महाराष्ट्र में प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है, क्यों कि 23 सीटों पर लड़कर वह केवल नौ सीटें ही जीत पाई है।

Sharmin- Meena Kumari’s comparability angers son Tajdar Amrohi | शर्मिन- मीना कुमारी की तुलना पर भड़के बेटे ताजदार अमरोही: कहा- जमीन आसमान का फर्क है, तुलना मत करो, मीना कुमारी दोबारा पैदा नहीं हो सकतीं

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हीरामंडी में आलमजेब का किरदार निभाने वालीं शर्मिन सहगल को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि हीरामंडी के लिए उन्होंने मीना कुमारी की फिल्म पाकीजा देखी और उससे हाव-भाव सीखे। शर्मिन को खुद की तुलना लीजेंड्री एक्ट्रेस मीना कुमारी से करते देख उनके बेटे ताजदार अमरोही भड़के हुए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि न मीना कुमारी दोबारा पैदा हो सकती हैं न पाकीजा बनाने वाले उनके पिता कमाल अमरोही। ये तुलना गलत है।

हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू में ताजदार अमरोही ने मीना कुमारी और शर्मिन सहगल की तुलना पर कहा है, ‘हीरामंडी और पाकीजा में जमीन आसमान का फर्क है। दोनों को कम्पेयर मत करिए। कोई भी पाकीजा दोबारा नहीं बना सकता। न मीना कुमारी दोबारा जिंदा हो सकती हैं, न ही कमाल अमरोही।’

संजय लीला भंसाली मेरे पिता की नकल उतारने की कोशिश करते हैं- ताजदार

इसी इंटरव्यू में ताजदार अमरोही से पूछा गया था कि क्या उन्हें हीरामंडी और पाकीजा में कोई समानता दिखती है। इसके जवाब में उन्होंने कहा है, ‘मैं इसके बारे में बोलना नहीं चाहता, क्योंकि संजय लीला भंसाली मेरे पिता कमाल अमरोही के बड़े प्रशंसक रहे हैं। भंसाली हर फिल्म में मेरे पिता की नकल उतारते हुए वैसे ही शॉट लेने की कोशिश करते हैं। 15 साल पहले संजय लीला भंसाली कमालिस्तान स्टूडियो आए थे। तब उन्होंने उस जमीन को छुआ था, जहां मेरे पिता बैठा करते थे।’

ताजदार अमरोही मीना कुमारी को छोटी अम्मी कहते हैं।

ताजदार अमरोही मीना कुमारी को छोटी अम्मी कहते हैं।

शर्मिन ने कहा था, मीना कुमारी इस रोल के लिए प्रेरणा हैं

हीरामंडी सीरीज रिलीज होने के बाद शर्मिन सहगल ने ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपने रोल की तैयारी करने के लिए 16-17 बार मीना कुमारी की पाकीजा देखी है। उन्होंने मीना कुमारी से प्रेरणा लेकर आलमजेब का रोल किया है।

बताते चलें की सीरीज हीरामंडी 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। सीरीज में शर्मिन ने आलमजेब का किरदार निभाया है, हालांकि एक्सप्रेशनलेस होने पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ शर्मिन के कुछ इंटरव्यूज के क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वो अपने को-स्टार्स से बुरा बर्ताव करती नजर आ रही हैं।

सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शेखर सुमन, ऋचा चड्ढा, ताहा शाह, संजीदा शेख अहम किरदारों में हैं। जल्द ही सीरीज का दूसरा पार्ट आने वाला है, जिसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है।

Gold-Silver Worth 11 June: सोने की कीमत में मामूली तेजी, चांदी के भाव में 1634 रुपए की गिरावट, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड के भाव

सोने की कीमत 71192 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 10 जून 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 16 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में कमी देखी गई है। चांदी का भाव 87294 रुपये प्रति किलो हो गया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 04:18:49 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 04:18:49 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Worth At present: भारतीय सर्राफा बाजार में 11 जून 2024 को सोने के भाव में मामूली तेजी आई है। अब सोने की कीमत 71192 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 10 जून 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 16 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में कमी देखी गई है। चांदी का भाव 87294 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 10 जून से 1634 रुपये की कमी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 10 जून की शाम को 999 शुद्धता वाले 23 कैरेट सोने की कीमत 71176 रुपये थी। 11 जून को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71192 रुपये हो गई है। 10 जून की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 88928 रुपये थी। 11 जून को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 87294 रुपये हो गई है।

11 जून को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 70907 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65212 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 53394 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 41647 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

Burhanpur Information: पंजाब का तस्कर सात देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बस से डोईफोड़िया से बुरहानपुर पहुंच रहा है उसके पास मौजूद काले रंग के बैग में अवैध हथियार हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कोतवाली सीताराम सोलंकी द्वारा तत्काल टीम गठित कर बस स्टैंड भेजी गई।

By Paras Pandey

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 04:11:48 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 04:11:48 PM (IST)

HighLights

  1. बुरहानपुर बस स्टैंड से कोतवाली पुलिस ने दबोचा
  2. डोईफोड़िया से खरीदी थी पिस्टल
  3. सात हजार रुपये का मोबाइल भी जब्त किया गया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह पंजाब के हथियार तस्कर अमृतपाल उर्फ साजन सिंग को बस स्टैंड से सात देसी पिस्टलों के साथ गिरफ्तार किया जा रहा है। आरोपित ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह डोईफोड़िया से दो अज्ञात लोगों से ये पिस्टल खरीदी थीं और इन्हें लेकर पंजाब जा रहा था।

वह पंजाब के गुरदासपुर निवासी विक्रमजीत सिंह के कहने पर पिस्टल लेने बुरहानपुर आया था। पुलिस उससे हथियार तस्करी को लेकर और पूछताछ कर रही है। जब्त पिस्टलों की खुले बाजार में कीमत 1.40 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही सात हजार रुपये का मोबाइल भी जब्त किया गया है।

naidunia_image

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बस से डोईफोड़िया से बुरहानपुर पहुंच रहा है उसके पास मौजूद काले रंग के बैग में अवैध हथियार हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कोतवाली सीताराम सोलंकी द्वारा तत्काल टीम गठित कर बस स्टैंड भेजी गई।

पुलिस टीम ने मनोज कॉर्नर के पास दबिश देकर संदेही युवक को पकड़ा। पुलिसे ने जब अमृतपाल उर्फ साजन पुत्र बलवंत सिंग उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम जागुवाल बांगर थाना काहनूवन जिला गुरदासपुर, पंजाब का बैग चेक किया तो उससे पिस्टल बरामद हुईं।

आरोपितों के खिलाफ दर्ज है प्रकरण

आरोपित अमृतपाल के विरुद्ध थाना कादीयां, गुरदासपुर में झगड़ा मारपीट और विक्रमजीत सिंह के विरुद्ध थाना तिब्बर, गुरदासपुर में आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध है। पुलिस अमृतपाल को रिमांड पर लेकर उससे हथियार लाने ले जाने के संबंध में विस्तृत पूछताछ का प्रयास कर रही है।

naidunia_image

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी के अलावा उप निरीक्षक सुनील पाटिल, प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा, संतोष चौहान तथा साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Sagar Crime Information: विवाद के बाद बहन पर एसिड से किया हमला

एसिड से आकांक्षा के हाथ कंधा और गर्दन के नीचे का हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया। हमले के बाद आरोपित घर से भाग गया। घर में मौजूद आरोपित की पत्नी मां और भाई ने तुरंत युवती को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बर्न वार्ड में उसका इलाज किया जा रहा है।

By Lalit Katariya

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 04:06:18 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 04:06:18 PM (IST)

Sagar Crime News: विवाद के बाद बहन पर एसिड से किया हमला

HighLights

  1. हमले में युवती का शरीर बुरी तरह से झुलस गया
  2. उपचार के ल‍िए बीएससी में भर्ती कराया गया
  3. हमले के बाद आरोपित घर से भाग गया

नवदुनिया प्रतिनिधि, सागर। गोपालगंज थाना क्षेत्र के द्वारका विहार कॉलोनी में सोमवार को घरेलू विवाद में युवक ने अपनी बहन पर ही एसिड से हमला कर दिया। हमले में युवती का शरीर बुरी तरह से झुलस गया, जिसे तुरंत बीएससी में भर्ती कराया गया , जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह द्वारका विहार कॉलोनी आकांक्षा सोनी के ऊपर उसके ही भाई हिमांशु सोनी ने घरेलू विवाद के चलते एसिड फेंक दिया। एसिड से आकांक्षा के हाथ कंधा और गर्दन के नीचे का हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया। हमले के बाद आरोपित घर से भाग गया। घर में मौजूद आरोपित की पत्नी मां और भाई ने तुरंत युवती को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बर्न वार्ड में उसका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला है कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रॉपर्टी का काम करता है। यह परिवार लक्ष्मीपुरा सागर का रहने वाला है । घर वालों से अलग होकर हिमांशु द्वारका विहार कॉलोनी में रहने लगा। जहां कुछ दिन बाद उसकी मां बहन और भाई भी आकर रहने लगे । हिमांशु अपनी मां बहन और भाई को घर से निकालना चाहता था । इसी बात को लेकर अक्सर उन में विवाद होता था। सोमवार को भी दोनों के बीच फिर विवाद हुआ, जिसके बाद हिमांशु ने आकांक्षा पर तेजाब फेंक दिया।

IND vs PAK: ‘भारत ने आखिरी के 10 ओवर में खराब खेलकर पाकिस्तान पर एहसान किया’, यह क्या बोल गए रमीज राजा

Ramiz Raja: पाकिस्तान की टी20 विश्व कप 2024 के पहले दो मैचों में उनके प्रदर्शन के लिए कड़ी आलोचना की जा रही है। पूर्व कप्तान रमीज राजा ने टीम को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि पाक टीम में कोई सकारात्मक इरादा नहीं दिखा। मोहम्मद रिजवान ने बुमराह की गेंद पर जो शॉट खेला, वह सही नहीं था।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 04:04:00 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 04:04:00 PM (IST)

IND vs PAK: ‘भारत ने आखिरी के 10 ओवर में खराब खेलकर पाकिस्तान पर एहसान किया’, यह क्या बोल गए रमीज राजा

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Ramiz Raja: टी20 विश्व कप 2024 का आगाज हो चुका है। टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही है। रोहित ब्रिगेड ने पहले मैच में आयरलैंड को हराया था। फिर दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को पटखनी दी। पाक के खिलाफ मैच काफी रोमांचक रहा था। मैन इन ब्लू महज 119 रन पर ऑलआउट हो गई थी, लेकिन बाबर ब्रिगेड लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई।

रमीन राजा ने पाक खिलाड़ियों पर साधा निशाना

पाकिस्तान को अपने शुरुआत दोनों मुकाबले में हार का स्वाद चखना पड़ा है। पहले मैच में सुपर ओवर में अमेरिका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पाक टीम की अब जमकर आलोचना हो रही है। पूर्व खिलाड़ी ही निशाना साध रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने खराब खेलकर एहसान किया, लेकिन पाकिस्तान इसका फायदा नही उठा सकी।

भारत ने खराब खेलकर एहसान किया

पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने कहा, ‘अगर टीम इंडिया और अच्छी बल्लेबाजी करती तो पाक की पहुंच से मुकाबला बाहर हो जाता।’ राजा ने क्रिकबज को दिए इंटरव्यू में कहा कि रोहित ब्रिगेड ने खराब खेलकर उन पर एहसान किया है। वे निडर होकर खेल रहे थे, वरना आसानी से 140-150 रन तक पहुंच जाते, जो पाकिस्तान के लिए मुश्किल हो जाता।

रिजवान का आउट होना टर्निंग प्वाइंट रहा

उन्होंने मोहम्मद रिजवान (31) के विकेट को मैन का टर्निंग प्वाइंट बताया। रमीज राजा ने कहा, हमारे खेल में कोई जागरूकता नहीं थी। रिजवान ने जसप्रीत बुमराह की बॉल पर जो शॉट खेला वह गलत था। बुमराह के दो ओवर पाकिस्तान के लिए निर्णायक साबित हुए। अगर उन्होंने भारतीय गेंदबाज को सुरक्षित तरीके से खेला होता तो मैच जीतना आसान हो सकता था।

अमेरिकी धरती पर भारत ने पाकिस्तान को हराया

मैच की बात करें तो 9 जून (रविवार) को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से हराया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए। पाकिस्तान टीम 113/7 स्कोर बना पाई। पाक 13वें ओवर में 73/2 के स्कोर के साथ टारगेट की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन अगले सात ओवर में 40 रन बने और हार गई। आखिरी दो ओवर में टीम को 21 रन चाहिए थे। तब जसप्रीत बुमराह ने 19वें ओवर में 3 रन दिए और 1 विकेट भी चटकाया। आखिरी ओवर में टीम को 18 रन चाहिए थे। अर्शदीप सिंह ने 11 रन दिए। भारत की ओर से ऋषभ पंत ने (42) सर्वाधिक स्कोर बनाया।

Sports activities: Bihar ladies’s cricket workforce is being chosen right here, know what’s the full standards of workforce choice

जमुई. बीसीसीआई के द्वारा इसी साल पटना में रणजी ट्रॉफी के कुछ मैचों का आयोजन किया गया था. हालांकि इसमें बिहार की टीम का प्रदर्शन उतना बेहतर नहीं रहा था. लेकिन रणजी ट्रॉफी की खूब चर्चा हुई थी और बिहार में एक बार फिर से क्रिकेट जीवित हो गया था. अब इसी सिलसिले को आगे बढ़ते हुए बिहार विमेंस क्रिकेट टीम का चयन किया जा रहा है. पूरी चयन प्रक्रिया जमुई में होगी. इस दौरान बिहार महिला क्रिकेट टीम के अंडर-19 और सीनियर टीम का चयन किया जाएगा.

अगले 8 दिनों तक इसे लेकर अलग-अलग कई मुकाबले खेले जाएंगे तथा प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया जाएगा. गौरतलब है कि बीसीसीआई ने अपने अगले सत्र के लिए अपना पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. जिसमें बिहार की टीम भी हिस्सा लेगी तथा इसे लेकर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा महिला टीम के चयन की जिम्मेदारी जमुई जिला क्रिकेट एसोसिएशन को दी गई है.

2 मैदान पर खेले जाएंगे सभी मुकाबले
इस बारे में जानकारी देते हुए जमुई जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पहली बार जमुई जिले को इतनी बड़ी जवाबदेही मिली है. उन्होंने कहा कि जिला क्रिकेट संघ के द्वारा इस पूरी प्रक्रिया को बेहतर तरीके से कर लिया जाएगा. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि 11 जून से चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें अंडर-19 की आठ टीमें भाग ले रहे हैं. जिसमें जमुई में चार टीम व झाझा में चार टीमों को बांटकर टी 20 के आधार पर सारे मुकाबले कराए जाएंगे.

दोनों जगह पर एक दिन में दो-दो मैच खेला जाएगा. उन्होंने बताया कि सभी मुकाबले में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया जाएगा.

सीनियर टीम का भी किया जाना है सिलेक्शन
अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अंडर-19 टीमों के चयन प्रक्रिया को संपन्न करने के बाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा ही बिहार सीनियर विमेंस क्रिकेट टीम का भी चयन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 16 जून से सीनियर महिला टीम की आज टीम में जमुई पहुंचेंगी. जिसमें टी20 के फॉर्मेट का मैच कराया जाएगा. एक दिवसीय मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम में किया जाएगा.

मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इसमें अंडर-19 इंडिया डी टीम की यशिता सिंह और वैदेही यादव भी हिस्सा ले रहे हैं. जमुई में क्रिकेट के इस महाकुंभ को लेकर खिलाड़ियों में अब उत्साह भी देखने को मिल रहा है.

Tags: Bihar Information, Cricket information, Jamui information, Local18

Andhra Pradesh CM: चंद्रबाबू नायडू होंगे आंध्र प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री, पढ़िए वो किस्सा जब पहली बार NTR के सामने दिखाई बगावत

आंध्र प्रदेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार सुबह 11.27 बजे विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के करीब केसरपल्ली आई-टी सेंटर में होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही कई केंद्रीय मंत्रियों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 03:07:40 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 03:07:40 PM (IST)

Andhra Pradesh CM: चंद्रबाबू नायडू होंगे आंध्र प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री, पढ़िए वो किस्सा जब पहली बार NTR के सामने दिखाई बगावत
चंद्रबाबू नायडू ने दिग्गज एक्टर और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के संस्थापक NT रामा राव की बेटी नारा भुवनेश्वरी से शादी की थी।

HighLights

  1. Andhra Pradesh Election 2024: एन. चंद्रबाबू नायडू चुने गए एनडीए विधायक दल के नेता
  2. Andhra Pradesh Oath Ceremony: बुधवार को पीएम मोदी की उपस्थिति में लेंगे शपथ
  3. N Chandrababu Naidu: ससुर एनटीआर को हटाकर बने थे टीडीपी के मुखिया

एजेंसी, हैदराबाद (N Chandrababu Naidu)। आंध्र प्रदेश में एन. चंद्रबाबू नायडू को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है। वे बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।

बता दें, आंध्र प्रदेश विधानसभा में कुल 175 सीटें हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, टीडीपी (TDP) ने सबसे ज्यादा 135 सीटों पर जीत दर्ज की। एनडीए के अन्य सहयोगियों में जन सेना पार्टी ने 21 और भाजपा ने 8 सीटें जीती हैं। इस तरह एनडीए के खाते में कुल 164 सीट आई। निवर्तमान मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस सिर्फ 11 सीटों पर सिमट गई।

एन. चंद्रबाबू नायडू ने ससुर एनटीआर से की थी बगावत

एन. चंद्रबाबू नायडू के बारे में सभी को पता है कि उन्होंने अपने ससुर एनटी रामाराव (NTR) से बगावत करके टीडीपी पर कब्जा किया था और संयुक्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। बहुत कम लोगों को वो किस्सा पता है, जब इस बगावत का पहला एक्शन देखने को मिला था।

यह बात उस समय की है, जब एनटीआर ने एक बड़े मंच से हजारों समर्थकों के सामने लक्ष्मी पार्वती से शादी करने का एलान किया था। इससे पहले तक एनटीआर के परिवार को इस रिश्ते के बारे में पता था और अंदरखाने विरोध चल रहा था।

naidunia_image

(नारा भुवनेश्वरी के साथ चंद्रबाबू नायडू)

‘एनटीआर अ बायोग्राफी’ में के. चंद्राहास और के लक्ष्मीनारायणा ने इस पर विस्तार से लिखा है। बायोग्राफी के अनुसार, एनटीआर तब बीमारी का इलाज करवाकर अमेरिका से लौटे थे। इस मुश्किल समय में लक्ष्मी पार्वती ने उनकी बहुत सेवा की थी।

तिरुपति में रात के समय एक बड़ी रैली थी। एनटीआर के साथ मंच पर दामाद चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद थे। एनटीआर ने अपने संबोधन के दौरान भीड़ के सामने कहा, आज मैं जिंदा हूं तो एक महिला के कारण और उसका नाम है लक्ष्मी पार्वती। यदि आप लोग सहमत हो तो मैं उससे शादी करने को तैयार हूं।

naidunia_image

(दूसरी पत्नी लक्ष्मी पार्वती के साथ एनटीआर)

इतना कहते हुए एनटीआर ने लक्ष्मी पार्वती को भीड़ में से मंच पर बुलाया और उसके गले में मंगलसूत्र डालने की कोशिश की। यह सब हो पाता इससे पहले चंद्रबाबू नायडू एक्शन में आ गए और बिजली कटवा दी। मंच पर अंधेरा छा गया और हल्ला मच गया। किसी को नहीं पता कि एनटीआर मंगलसूत्र बांध पाए या नहीं।

यह वो शुरुआत थी, जब चंद्रबाबू नायडू ने अपनी बगावत को अमली जामा पहनाना शुरू किया। इसके बाद एनटीआर के बेटों समेत परिवार के अन्य सदस्यों को अपने साथ शामिल कर लिया और न केवल पार्टी पर कब्जा कर लिया, बल्कि मुख्यमंत्री भी बन गए।