Virat Kohli: वर्ल्ड कप फाइनल में मैन ऑफ मैच चुने जाने के बाद विराट कोहली ने लिया टी20 क्रिकेट से संन्यास – Virat Kohli: Virat Kohli was chosen man of the match, mentioned

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोलकर 176 रन बनाए। इसमें से 76 रन विराट कोहली के बल्ले से निकले। पहले से अटकलें लगाई जा रही थीं कि विराट टी20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 10:57:40 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 12:10:59 AM (IST)

Virat Kohli: वर्ल्ड कप फाइनल में मैन ऑफ मैच चुने जाने के बाद विराट कोहली ने लिया टी20 क्रिकेट से संन्यास
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में बल्लेबाजी करते विराट कोहली।

HighLights

  1. द. अफ्रीका के खिलाफ खूब चला कोहली का बल्ला
  2. 59 गेंद पर खेली 76 रन की पारी, 4 चौके लगाए
  3. 2 छक्के भी जड़े, शुरू से संभाले रखा एक छोर

एजेंसी, बारबाडोस (Virat Kohli in T20 WC 2024 Closing)। विराट कोहली ने टी20 विश्व कप के फाइनल में 76 रन की पारी खेली। विराट को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही उन्होंने टी20 विश्व कप से संन्यास की घोषणा कर दी।

विराट कोहली के बारे में कहा जाता है कि वे बड़े मुकाबलों के प्लेयर हैं। यानी बड़े मैचों में बड़ी पारी खेलते हैं। टी20 विश्व कप के फाइनल में यही देखने को मिला।

इस मुकाबले से पहले विराट ने इस टी20 विश्व कप में 7 मैच खेले थे और कुल 75 रन बनाए थे। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए।

यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप था। हम यही परिणाम हासिल करना चाहते थे। मैंने उस दिन टीम के लिए काम किया, जो सबसे अहम दिन था, यह मायने रखता है। अब अगली पीढ़ी को आगे लाने का समय है। नए अद्भुत खिलाड़ी टीम को आगे ले जाएंगे और झंडा ऊंचा लहराएंगे। – विराट कोहली (मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कितनी अहम रही यह पारी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट की इस पारी को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कारण – भारत ने जब एक के बाद एक विकेट खोना शुरू कर दिया था, तब विराट ने एक छोर संभाले रखा।

कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद विराट ने पहले अक्षर पटेल और फिर शिवम दुबे के साथ साझेदार चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में मदद की।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली का प्रदर्शन

  • मैच-1: आयरलैंड के खिलाफ 1 रन
  • मैच-2: पाकिस्तान के खिलाफ 4 रन
  • मैच-3: यूएसए के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए
  • मैच-4: कनाडा के खिलाफ बारिश के कारण मैच रद्द हुआ
  • मैच-5: अफगानिस्तान के खिलाफ 24 रन
  • मैच-6: बांग्लादेश के खिलाफ 37 रन
  • मैच-7: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए
  • मैच-8: इंग्लैंड के खिलाफ 9 रन बनाए
  • मैच-9: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की पारी खेली
T20 World Cup: आखिरी ओवर का रोमांच, 6 गेंद पर चाहिए थे 16 रन… हार्दिक पंड्या ने यूं पलट दी बाजी

नई दिल्ली.भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतकर इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया. इस जीत में हार्दिक पंड्या का अहम रोल रहा. जिन्होंने आखिरी ओवर में 16 रन का बखूबी बचाव किया. पंड्या ने आखिरी ओवरी में 2 विकेट लेकर सिर्फ 8 रन खर्च किए. भारत ने रोमांचक फाइनल में साउथ अफ्रीका के जबड़े से जीत छीनी. टीम इंडिया इससे पहले साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही थी.

बारबाडोस के केनसिंग्टन ओवल में एक समय भारतीय टीम मुश्किल में दिखाई दे रही थी. साउथ अफ्रीका को जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रन की जरूरत थी. क्रीज पर खतरनाक डेविड मिलर थे जो अकेले अपने दम पर मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते थे. लेकिन हार्दिक ने आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर मिलर को फंसाया. पंड्या की गेंद पर मिलर का एक शानदार कैच सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री के नजदीक लपकर भारत की जीत लगभग पक्की कर दी.

इस ओवर की दूसरी गेंद पर रबाडा ने चौका जड़कर भारतीय टीम की धड़कने बढ़ा दी. तीसरी गेंद पर एक रन बाई के बने जबकि चौथी गेंद पर महाराज ने एक रन बाई के दौड़ लिए. अगली गेंद वाइड रही जबकि पांचवीं गेंद पर पंडया ने रबादा को पेवलियन भेजा. छठी और और आखिरी गेंद पर नॉर्किया ने एक रन लिया और भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया.

FIRST PUBLISHED : June 30, 2024, 24:03 IST

Janjgir-champa Information : समितियों में अब लोगों को कम कीमत में मिलेंगी जेनेरिक दवाइयां

समितियों की आर्थिक दशा सुधारने व समितियों पर लोगों के लिए सुविधाएं बढाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। समितियां अभी तक कृषि संबंधी कार्य कर रही थी। मगर अब समितियां केवल खाद बीज की बिक्री तक ही सीमित नहीं रहेंगी लोगों को यहां बैंकिंग सुविधा के साथ ही सस्ती दवाएं भी मिलेंगी। इन समितियों पर कामन सर्विस सेंटरों के चलाने की प्रक्रिया चल रही है।

By komal Shukla

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 11:17:43 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 11:17:43 PM (IST)

HighLights

  1. अब लोगों को कम कीमत में जेनेरिक दवाएं मिलेगी।
  2. समितियों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं।
  3. सहकारिता विभाग ने समितियों का चयन कर लिया है।

नईदुनिया न्यूज , जांजगीर – चांपा : गांव में किसानों को खाद बीज मुहैया कराने सहकारी समितियों में अब लोगों को कम कीमत में जेनेरिक दवाएं मिलेगी। सहकारी समितियों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं। जहां से लोगों को सस्ती जेनेरिक दवाएं मिल सकेंगी। फिलहाल जांजगीर चांपा और सक्ती जिले में एक एक सहकारी समिति ने जन औषधि केंद्र खोलने के लिए लाइसेंस की औपचारिकताएं पूरी की है।

अभी तक जन औषधि केंद्र सरकारी अस्पतालों में ही होता है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नई व्यवस्था के तहत समितियों में जन औषधि केंद्र खोले जाने के निर्णय से लोगों को सस्ती दवा नजदीक में मिल सकेगी।ग्रामीणों को सस्ती दर पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए सहकारी समितियों पर अब जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे।

इसके लिए सहकारिता विभाग ने समितियों का चयन कर लिया है। पहले चरण में जिले के बलौदा ब्लाक के बक्सरा समिति का चयन किया गया है, जहां जन औषधि खोला जाना है। जल्द ही यहां आम जन को सस्ते दर पर दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। आयुष विभाग की ओर आवेदक सेवा सहकारी समिति को लाइसेंस दिए जाएंगे। केन्द्र खुलने से आसपास गांव के लोगों को कम कीमत में बेहतर गुणवत्ता की जेनेरिक दवा मिल सकेगी।

सहकारी समितियों को बहुउपयोगी बनाया जा रहा है ताकि लोगों को सहकारी समितियों के जरिए जरूरत का सामान आसानी मिल सके। सहकारी समितियों में अब तक किसानों को खाद बीज की बिक्री की जाती रही है। मगर अब उन्हें समितियों में आसानी से कम कीमत में जेनेरिक दवाइयां मिल सकेगी। इसके लिए सहकारी समितियों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं। जांजगीर चांपा जिला के बलौदा ब्लाक के पांच सहकारी समितियों ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदन किए थे।

जिसमें से बक्सरा सोसायटी का चयन किया गया है। जन औषधि केंद्र खोलने के लिए बक्सरा समिति के प्रभारी ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। लाइसेंस जारी होते ही वहां जल्द ही जेनेरिक दवाओं की बिक्री शुरू हो जाएगी। इसी तरह सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लाक के भोथीडीह सहकारी समिति ने जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदन किया था। जिस पर समिति को लाइसेंस जारी करते हुए वहां जन औषधि केंद्र प्रारंभ किया गया है।

”” सेवा सहकारी समितियों में अभी तक खाद बीज ही मिलते थे। अब जन औषिध केंद्र खोलने की योजना से सहकारी समितियां आत्म निर्भर हो सकेगी। इससे लोगों को कम कीमत पर जेनेरिक दवाइयां मिल पाएगी। बलौदा ब्लाक केबक्सरा समिति में प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसी तरह सक्ती जिले के भोथीडीह समिति में जन औषधि केंद्र खोला गया है।

रेशम लाल तिवारी

नोडल अधिकारी

जिला सहकारी बैंक

Janjgir-champa Information : स्टीट लाइट के जलने से शबरी पुल हुआ रोशन

अंधेरा छाने से आवागमन करने में लोगों को होने वाली परेशानियों के बारे में बताया था। जिसके बाद अधिकारी हरकत में आए और शबरी पुल पर लगे स्ट्रीट लाइटों को सुधरवाया। अब शबरी पुल पर लगे स्ट्रीट लाइट जलने लगे हैं। जिससे लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी दूर हुई है।पुल पर कुछ स्थानों पर पाइप भी नहीं लगा है।

By komal Shukla

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 11:24:53 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 11:24:53 PM (IST)

Janjgir-champa News : स्टीट लाइट के जलने से शबरी पुल हुआ रोशन

HighLights

  1. शाम होते ही छा जाता था अंधेरा
  2. 34 खंभें के लाइट में 22 थे बंद
  3. दिन भर हजारों गाड़ियां चलती हैं

नईदुनिया न्यूज, शिवरीनारायण: जांजगीर चांपा और बलौदाबाजार जिले को जोड़ने वाले शबरी पुल में लगे स्ट्रीट लाइट अब जलने लगे हैं। जिससे अब हादसे की आशंका कम हुई है। शबरी पुल में नगर पंचायत द्वारा स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई थी। शबरी पुल पर लगे 34 स्ट्रीट लाइटों में 22 स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी थी, 10 स्ट्रीट लाइटें जल रही थी जिसमें से भी बहुत से स्ट्रीट लाइटों की रोशनी एकदम कम हो गई थी।

स्ट्रीट लाइटों के बंद होने के कारण शाम ही शबरी पुल पर अंधेरा छा जाता था। जांजगीर चांपा और बलौदाबाजार जिले को जोड़ने वाले शबरी पुल में रोजाना 24 घंटे हजारों की संख्या में छोटी बड़ी गाड़ियां चलती हैं। शिवरीनारायण नगर बड़ा व्यापारिक केंद्र है। रोजाना बलौदाबाजार जिले से भी बड़ी संख्या में लोग यहां सामान खरीदी करने व अन्य कामों से आते हैं। शबरी पुल के एक तरफ के हिस्से की मरम्मत हुई है जबकि दूसरे तरफ की अधूरी है। पुल पर जगह जगह गढ्ढे और दरारें नजर आ रही हैं।

इधर शबरी पुल पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा होने के कारण लगातार हादसे की आशंका बनी हुई थी। अंधेरा होने के कारण लोगों को आवागमन में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जबकि शबरी पुल पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई बार इन दुर्घटनाओं में लोगों को अपने परिजनों को भी खोना पड़ता है। लेकिन इस ओर नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे। नईदुनिया ने 20 जून के अंक में शाम होते ही शबरी पुल पर छा जाता है अंधेरा, हादसे की आशंका शीर्षक के साथ प्रमुखता से खबर खबर का प्रकाशन किया।

IND vs SA T20 World Cup Ultimate: कोहली ने अपना बेस्ट बचाकर… रोहित ने यूं ही नहीं कहा था

नई दिल्ली. विराट कोहली ने एक बार फिर दिखाया कि उन्हें किंग कोहली क्यों कहा जाता है. भारत को टी20 वर्ल्ड कप में जब कोहली की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब भारत का यह शेर दहाड़ते हुए सामने आया. उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को तब बैकफुट पर जाने को मजबूर किया, जब उनका जोश आसमान पर था. विराट कोहली ने फाइनल में 76 रन की खूबसूरत पारी खेली. इसकी बदौलत ही भारत 176 रन तक पहुंचने में मदद की. यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है.

विराट कोहली की इस पारी को देखकर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि इस खिलाड़ी ने अपना बेस्ट फाइनल के लिए बचाकर रखा था. सिद्धू ने यह बात तो तब कही, जब विराट फिफ्टी बना चुके थे, लेकिन रोहित दो दिन पहले ही कह चुके थे. विराट कोहली मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मैचों में अपनी छवि के अनुरूप नहीं खेल पाए थे. फाइनल से पहले टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर 37 रन था.

विराट कोहली फाइनल से पहले टूर्नामेंट में सिर्फ 75 रन बना सके थे. यही कारण था कि इंग्लैंड से सेमीफाइनल जीतने के बाद रोहित शर्मा से पूछ लिया गया कि क्या कोहली फाइनल खेलेंगे. रोहित ने इस सवाल का जवाब एक ही शब्द में दिया. उन्होंने कहा- निश्चित. इसके बाद उन्होंने असली बात कही, जो बताता था कि कप्तान को अपने इस खिलाड़ी पर कितना भरोसा है. रोहित ने कहा कि विराट ने शायद अपना बेस्ट फाइनल के लिए बचाकर रखा है.

MP Congress: कांग्रेस की कार्यमंत्रणा समिति में रामनिवास के स्थान पर अब राजेंद्र भारती, विधायक दल ने नाम किया प्रस्तावित

विजयपुर सीट से विधायक रामनिवास रावत ने कांग्रेस पर लोकसभा चुनाव में पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया है। वह इसी वर्ष अप्रैल में पहली बार भाजपा के मंच पर नजर आए थे। इसके बाद से वह लगातार भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस ने विधानसभा सचिव को पत्र लिखकर रावत की सदस्यता समाप्ति की मांग करने की तैयारी की है।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 10:02:41 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 10:06:37 PM (IST)

कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत।

HighLights

  1. विधानसभा अध्यक्ष रविवार को लेंगे निर्णय
  2. शिवराज के त्यागपत्र से रिक्त हुआ था स्थान
  3. इस कारण पहली पंक्ति में ही मिल सकता है स्थान

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। कांग्रेस विधायक दल ने भले ही अब तक विजयपुर विधानसभा सीट से अपने विधायक रामनिवास रावत की सदस्यता समाप्त करने के लिए आवेदन न दिया है, पर स्वयं से उनको पूरी तरह अलग कर लिया है।

आसन क्रम में उनका नाम न देने के बाद अब दल की ओर से कार्यमंत्रणा समिति से उनके स्थान पर दतिया से विधायक राजेंद्र भारती का नाम प्रस्तावित किया है।

इस पर अंतिम निर्णय रविवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा लिया जाएगा। उधर, उन्हें सदन में प्रथम पंक्ति में स्थान दिया जा सकता है। विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों ने बताया कि कार्यमंत्रणा समिति के सदस्य के लिए नाम दल की ओर से दिए जाते हैं।

कांग्रेस विधायक दल की ओर से अब तक रामनिवास रावत भी इसके सदस्य थे लेकिन लोकसभा चुनाव में पाला बदलकर भाजपा में जाने के बाद विधायक दल ने उनके स्थान पर राजेंद्र भारती का नाम प्रस्तावित कर दिया है।

उन्हें अपने साथ न बैठाने का निर्णय लेकर आसन क्रम सूची में उनके स्थान पर पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया का नाम दिया है। इसी तरह, बीना सीट से विधायक निर्मला सप्रे का नाम भी नहीं दिया।

चूंकि, दोनों अभी विधानसभा के सदस्य हैं, इसलिए इनके बैठने की व्यवस्था विधानसभा सचिवालय द्वारा की जाएगी।

सूत्रों का कहना है कि बुधनी से विधायक शिवराज सिंह चौहान के सदस्यता से त्यागपत्र देने के कारण सदन की प्रथम पंक्ति का एक स्थान रिक्त हुआ, इसलिए रावत को स्थान मिल सकता है। इस पर भी निर्णय रविवार को होगा।

Jaspur Information : एटीएम मशीन के रूपये का गबन करने के आरोपितों को कारावास की सजा

Jaspur Information : एटीएम मशीन में रूपये लोड करने के लिए नीजि कंपनी द्वारा नियुक्त दो आपरेटरों को जिला न्यायालय ने 6 6 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार आरोपित देवनारायण यादव और हेमानंद यादव,सेक्युर वैल्यू इंडिया लिमिटेड में एटीम आपरेटर का कार्य करते थे।

By RAVINDRA KUMAR THAWAIT

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 09:55:18 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 09:55:18 PM (IST)

Jaspur News :  एटीएम मशीन के रूपये का गबन करने के आरोपितों को कारावास की सजा

नईदुनिया न्यूज,जशपुरनगर: एटीएम मशीन में रूपये लोड करने के लिए नीजि कंपनी द्वारा नियुक्त दो आपरेटरों को जिला न्यायालय ने 6 6 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार आरोपित देवनारायण यादव और हेमानंद यादव,सेक्युर वैल्यू इंडिया लिमिटेड में एटीम आपरेटर का कार्य करते थे। शहर के आईडीएफसी बैंक,डाकघर और अन्य एटीएम मशीन में लोड करने के लिए मिले नगदी को लोड करने के दौरान दोनों आरोपितों ने 18 लाख 48 हजार रूपये का गबन किया था।

एटीएम मशीन से आहरित रकम और लोड किये गए रकम के मिलान होने पर,आरोपितों के इस करतूत का भांडा फूटा था। कंपनी के अस्टिेंट मैनेजर जयप्रकाश की सोनवानी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरूद्व धारा 409,420,109,34 के अंर्तगत अपराध पंजिबद्व करते हुए 27 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपितों ने गबन किये गए रकम को इलाज कराने,शादी,जुआ और ट्रेक्टर खरीदने में खर्च करना बताया। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपित हेमानंद यादव से 70 हजार रूपये नगद और एक ट्रेक्टर और देवनारायण यादव से 30 हजार रूपये नगद जब्त किया था।

दोनों आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज कर,पुलिस ने न्यायालय में आरोपितों के खिलाफ अभियोग पत्र दाखिल किया था। अभियोग पक्ष और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार चौहान ने आरोपित हेमानंद यादव और देवनारायण यादव को 6 साल कठोर कारावास और 5 हजार रूपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड ना चुकाने पर आरोपितों को 6 माह का अतिरिक्त सजा भुगतना पड़ेगा।

IND vs SA Last: विराट ने खेली धांसू पारी, फिर भी अर्धशतक ठोककर नहीं लहराया बल्ला… आखिर वजह क्‍या थी?
हाइलाइट्स

विराट कोहली ने पहले ही ओवर में तीन चौके लगाए.हालांकि बाद में 44 गेंदों तक विराट के बैट से कोई चौका नहीं आया.अंत में विराट कोहली ने फिर जमकर चौके-छक्‍के लगाए.

नई दिल्‍ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुश्किल पिच पर खेले जा रहे टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के फाइनल मैच में भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली ने धांसू पारी खेली. उन्‍होंने छह चौकों और दो छक्‍कों की मदद से  59 गेंदों पर 76 रन बनाए. इस वर्ल्‍ड कप में यह किंग कोहली का पहला अर्धशतक है. इससे पहले वो पूरे टूर्नामेंट के दौरान जूझते नजर आए. एक वक्‍त पर टीम इंडिया ने मैच में 34 रन पर ही अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद विराट ने रन बनाने की जिम्‍मेदारी उठाई और अपना अर्धशतक पूरा किया. कोहली ने अर्धशतक बनाने के बाद भी अपना बल्‍ला नहीं लहराया.

मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर ऐसा क्‍या हुआ जो विराट ने मैच में टीम की नैया पार लगाने के बावजूद भी बल्‍ला नहीं उठाया. इसके पीछे की वजह भी काफी अहम है. दरअसल, विराट ने मुकाबले में भले ही टीम को संभाला लेकिन उन्‍होंने बेहद धीमी गति से रन भी बनाए. अर्धशतक से पहले कुछ ओवरों में वो बड़े शॉट लगाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन वो ऐसा नहीं कर पा रहे थे. लगातार 44 गेंदों तक विराट कोई बाउंड्री नहीं लगा पाए. यही वजह है कि शायद विराट इस मुश्किल मैच में खुद से निराश थे.

विराट कोहली ने अर्धशतक बनाने के बाद 18वें ओवर की पहली गेंद पर कगिसो रबाडा के खिलाफ अर्धशतक लगाया. इससे पहले आखिरी बाउंड्री उनके बैट से चौथे ओवर की चौथी गेंद पर केशव महाराज के खिलाफ आई थी. विराट ने हालांकि अर्धशतक पूरा करने के बाद एक के बाद एक आतिशी पारी खेली. 18वें ओवर में उन्‍होंने एक छक्‍का और चौका लगाया. इसके बाद अगले ही ओवर में उन्‍होंने फिर एक छक्‍का और चौका लगाया. विराट मैच में 69 गेंदों पर 76 रन बनाने के बाद बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हुए.

FIRST PUBLISHED : June 29, 2024, 21:47 IST

MP Information: BJP सांसदों को मिला टास्क, अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र से लाएं बजट

भाजपा ने अपने नवविर्वाचित मध्य प्रदेश के सभी 29 सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र को आदर्श बनाने की जिम्मेदारी सौंप दी है। उनको विभागों की योजनाओं की समझने के लिए कहा गया है, जिससे वह क्षेत्र की समस्याओं के बारे में संसद में बोल सकें।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 06:12:29 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 06:12:29 PM (IST)

मध्य प्रदेश में भाजपा सांसदों की फोटो।

HighLights

  1. सांसदों में क्षेत्र के मुद्दों की समझ विकसित करने का प्रयास।
  2. सांसद क्षेत्र की जनता से लेंगे आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाने का सुझाव।
  3. भाजपा सांसद, विधायकों व मंत्रियों को देगी प्रशिक्षण।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश के नवनिर्वाचित 29 सांसदों को लक्ष्य सौंपा गया है कि वे अपने-अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार से बजट लाएं और अपने संसदीय क्षेत्र को आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाएं। सांसदों को प्रदेश के सभी विभागों की योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे वे संसद में प्रदेश के मुद्दों को अच्छे से उठा सकें।

सांसद संसद में मध्य प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा के लिए शासन की योजनाओं का अध्ययन कर रहे हैं। इसके लिए सभी विभागों ने सांसदों को अपने-अपने विभाग की जानकारी उपलब्ध कराई है। इनमें केंद्र की योजनाओं में उपलब्ध बजट की वस्तुस्थिति भी बताई है।

मध्य प्रदेश में संचालित योजनाओं और प्रदेश की भौगोलिक स्थिति की एक बुकलेट भी सांसदों को दी जाएगी, जिसे पढ़कर वे मध्य प्रदेश के प्रमुख मुद्दों को समझकर संसद में उठा सकेंगे और विपक्ष के आरोपों का जवाब भी दे सकेंगे।

सांसद अपने क्षेत्र को आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाने के लिए जनता से सुझाव भी लेंगे। इधर, विधायकों से भी कहा गया है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए आगामी वर्षों में क्या करेंगे, इसकी रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करें।

सांसद, विधायक और मंत्रियों को भाजपा भी देगी प्रशिक्षण

मध्य प्रदेश के सांसद, विधायक और मंत्रियों को भारतीय जनता पार्टी प्रशिक्षण देगी। इसके लिए जल्द ही प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इनमें पार्टी के पक्ष में सरकार की योजनाओं के माध्यम से जनता के बीच जनाधार मजबूत करने के गुर भी बताएं जाएंगे।

सांसद व विधायक तैयार करें पांच साल का रोडमैप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही कह चुके हैं कि सांसद, विधायक अपने जिलों में पांच साल का रोडमैप तैयार कर विकास कार्य करें। इसके लिए जनप्रतिनिधि जनता से भी सुझाव लेंगे कि क्षेत्र में क्या-क्या समस्याएं और उन्हें दूर करने के लिए क्या किया जा सकता है। इस कार्य में प्रशासनिक अमला जनप्रतिनिधियों की मदद करेगा।

Bhopal Crime Information: ट्रेन में युवक से हुई थी दोस्ती, पीड़िता की सगाई होने से आया गुस्सा, तो होटल बुलाकर किया दुष्कर्म

राजधानी भोपाल में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के दोस्त ने ही उसके साथ दुषकर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की सगाई हो जाने के बाद से आरोपी नाराज चल रहा था। युवती ने थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 08:29:48 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 08:29:48 PM (IST)

Bhopal Crime News: ट्रेन में युवक से हुई थी दोस्ती, पीड़िता की सगाई होने से आया गुस्सा, तो होटल बुलाकर किया दुष्कर्म
भोपाल में युवती के साथ जबरन बनाए संबंध। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ट्रेन में मां से बिछड़कर युवक की बोगी में बैठी थी युवती।
  2. युवती ने युवक से मोबाइल मांगकर मां को किया था फोन।
  3. दोनों के बीच एक साल तक रोज होती थी बातचीत।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। एक युवती ने दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। युवती ने चुनाभट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस को बताया कि उनकी एक साल पहले ट्रेन में सफर के दौरान युवक से दोस्ती हुई थी। मेरी सगाई होने से वह नाराज था। मैं उससे मिलने होटल पहुंची, तो उसने मुझसे जबरदस्ती कर संबंध बनाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि एक साल पहले युवती अपनी मां के साथ ट्रेन से मथुरा गई थी। इस दौरान वह भटक गई थी। वह मां से अलग दूसरे डिब्बे में बैठ गई थी। उसने मां से संपर्क करने के लिए एक युवक के मोबाइल लिया। उससे फोन मांगकर मां से बात की।

इस दौरान युवक से बात शुरु हो गई। दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर लिया। फिर रोज एक साल बातचीत हुई। युवक ग्वालियर का रहने वाला है। युवती पढ़ाई कर रही है।

सगाई के बाद युवती को देने लगा धमकी

इस दौरान युवती के घरवालों ने उसकी सगाई कर दी। इस बात की जानकारी आरोपी को लगी वह नाराज हो गया। वह युवती से शादी करना चाहता था। उसने फोन पर युवती को धमकी देना शुरु कर दिया था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरु की जांच

बीते 26 जून को आरोपित भोपाल पहुंचा। उसने रानी कमलापति स्टेशन के सामने मौजूद एक होटल में कमरा बुक किया। युवती को वहां मिलने के लिए बुलाया। इसी दौरान उसने युवती से दुष्कर्म किया। युवती ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरु कर आरोपी की तलाश कर रही है।