Sonakshi Sinha Wedding ceremony Rumours; Shatrughan Sinha | Zaheer Iqbal | पिता शत्रुघ्न को नहीं बेटी सोनाक्षी की शादी की जानकारी: बोले- आजकल बच्चे मां-बाप की सहमति नहीं लेते, बस इन्फॉर्म करते हैं

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरों के बीच पिता शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन सामने आया है। शत्रुघ्न का कहना है कि उनकी बेटी सोनाक्षी ने उन्हें अभी तक शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने जिस तरह से इस खबर पर रिएक्शन दिया है। उससे यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि शत्रुघ्‍न इस र‍िश्‍ते से खुश नहीं हैं। साथ ही बेटी के साथ उनके रिश्ते भी कुछ अच्छे नहीं चल रहे।

शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी कहा कि वो बेटी की शादी में बारात में सबसे आगे नाचना चाहते हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी कहा कि वो बेटी की शादी में बारात में सबसे आगे नाचना चाहते हैं।

मुझे अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं: शत्रुघ्न
जूम को दिए एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने कहा, ‘मैं इस वक्त दिल्ली में हूं। इलेक्शन के रिजल्ट के बाद से मैं यहीं हूं। बेटी की शादी को लेकर अभी तक मुझे बस उतनी ही जानकारी है जितना मैंने मीडिया में पढ़ा है। मेरी अभी सोनाक्षी से इस बारे में कोई बात नहीं हुई। ना ही उन्होंने अब तक मुझे इस बारे में कोई जानकारी दी है।

हालांकि, माना जा रहा है कि शत्रुघ्न के इस फैसले से खुश नहीं हैं। उनके रिएक्शन में उनकी तकलीफ साफ झलक रही है।

हालांकि, माना जा रहा है कि शत्रुघ्न के इस फैसले से खुश नहीं हैं। उनके रिएक्शन में उनकी तकलीफ साफ झलक रही है।

आजकल बच्चे पूछते नहीं, सिर्फ इन्फॉर्म करते हैं
एक्टर ने आगे कहा, ‘सोनाक्षी जब भी मुझसे इस बारे में बात करेगी तो मेरा आशीर्वाद उनके साथ रहेगा। हम चाहते हैं कि उन्हें दुनिया की सारी खुशियां मिलें।

फिलहाल तो मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि आजकल बच्चे मां-बाप की सहमति नहीं लेते, बस इन्फॉर्म करते हैं। हम भी इंतजार कर रहे हैं कि हमें कब इस शादी के बारे में बताया जाएगा।’

‘बारात में सबसे आगे नाचना चाहूंगा’
वेटरन एक्टर ने इस इंटरव्यू में यह भी कहा कि उन्हें अपनी बेटी के फैसले पर पूरा भरोसा है। शत्रुघ्न बोले- ‘सोनाक्षी कभी भी कोई गलत फैसला नहीं लेंगी। एक एडल्ट होने के नाते उन्हें अपने फैसले खुद लेने का अधिकार है।

मैं यह भी कहना चाहूंगा कि जब भी मेरी बेटी की शादी होगी, मैं बारात के ठीक सामने नाचना चाहूंगा।’

सोनाक्षी काफी वक्त से अपने फ्रेंड और को-एक्टर रहे जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं।

सोनाक्षी काफी वक्त से अपने फ्रेंड और को-एक्टर रहे जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं।

23 जून को कर सकती हैं शादी
चर्चा है कि सोनाक्षी 23 जून को मुंबई में अपने पार्टनर और बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस शादी में कपल के फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल होंगे। यह सेलिब्रेशन मुंबई के बेस्टियन में हो सकता है। इस रेस्टोरेंट की ओनर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्‌टी हैं।

सुबह शादी और शाम में होगा रिसेप्शन
ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो सोनाक्षी की शादी के इवेंट का ड्रेस कोड फेस्टिव एंड फाॅर्मल्स होगा। 22 जून से इसके लिए तैयारियां शुरू हो जाएंगी।

23 जून की सुबह शादी होगी और शाम को रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। अपनी शादी में एक्ट्रेस सिंपल रेड लहंगे में नजर आ सकती हैं।

कपल वक्त मिलने पर साथ में वेकेशन पर भी जाते हैं। पिछले दिनों दोनों ने स्कूबा डाइविंग करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था।

कपल वक्त मिलने पर साथ में वेकेशन पर भी जाते हैं। पिछले दिनों दोनों ने स्कूबा डाइविंग करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था।

काफी वक्त से डेट कर रहे हैं सोनाक्षी-जहीर
सोनाक्षी और जहीर एक दूसरे को काफी वक्त से डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अब तक इस बारे में ना तो खुलकर बात की है और ना ही कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट।

दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट से उनके बॉन्ड के बारे में पता चलता है। हाल ही में सोनाक्षी के बर्थडे पर भी जहीर ने एक्ट्रेस के साथ कई क्यूट फोटोज शेयर किए थे।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

23 जून को जहीर इकबाल से शादी करेंगी सोनाक्षी सिन्हा:शिल्पा शेट्‌टी के रेस्टोरेंट में होगा सेलिब्रेशन, फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही होंगे शामिल

सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Bhopal Information: पुणे और गोवा उड़ान मानसून के बाद ही शुरू होने की उम्मीद

इंडिगो की यह उड़ान शुरू होने से यात्रियों को वाया मुंबई या इंदौर होते हुए गोवा जाने से मुक्ति मिल गई। इस उड़ान को उम्मीद के अनुरूप यात्री मिल रहे थे इसके बावजूद उड़ान को बंद कर दिया गया। अवकाश के दिनों में बड़ी संख्या में लोग पर्यटन की दृष्टि से गोवा जाते हैं। भोपाल के यात्रियों को इस बार फिर से कनेक्टिंग उड़ान का सहारा लेना पड़ा।

By dilip mangtani

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 10:39:18 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 10:39:18 PM (IST)

फोटो- राजा भोज एयरपोर्ट।

HighLights

  1. भोपाल से लखनऊ तक सीधी उड़ान शुरू हुई
  2. अतिरिक्त उड़ानें शुरू होने से यात्रियों को सुविधा हो गई है

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। समर शेड्यूल में लंबे समय बाद भोपाल से लखनऊ तक सीधी उड़ान शुरू हुई। अहमदाबाद एवं बेंगलुरू तक भी अतिरिक्त उड़ानें शुरू होने से यात्रियों को सुविधा हो गई है लेकिन पुणे एवं गोवा उड़ान शुरू नहीं होने से यात्री निराश हैं।

करीब एक साल पहले पहली बार भोपाल से गोवा तक सीधी उड़ान प्रारंभ हुई थी। इंडिगो की यह उड़ान शुरू होने से यात्रियों को वाया मुंबई या इंदौर होते हुए गोवा जाने से मुक्ति मिल गई। इस उड़ान को उम्मीद के अनुरूप यात्री मिल रहे थे इसके बावजूद उड़ान को बंद कर दिया गया। अवकाश के दिनों में बड़ी संख्या में लोग पर्यटन की दृष्टि से गोवा जाते हैं। भोपाल के यात्रियों को इस बार फिर से कनेक्टिंग उड़ान का सहारा लेना पड़ा।

पुणे जाने वाले युवाओं को मिली निराशा

एयर इंडिया ने करीब दो साल पहले पुणे उड़ान बंद कर दी। यह उड़ान दिल्ली से भोपाल आते हुए पुणे रवाना होती थी। राजधानी से बड़ी संख्या में छात्र एवं आइपी प्रोफेशनल्स पुणे जाते हैं। उड़ान बंद होने से युवा निराश हैं। कुछ समय पहले इंडिगो ने भी पुणे उड़ान शुरू करने की तैयारी की थी लेकिन कंपनी ने स्लाट नहीं लिया। भोपाल से अमृतसर, चैन्नई एवं तिरूपति तक भी सीधी उड़ान प्रारंभ करने की मांग लंबे समय से हो रही है। फिलहाल किसी भी कंपनी ने इन शहरों तक स्लाट नहीं मिला है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि अब अक्टूबर माह से शुरू होने वाले विंटर शेड्यूल में ही कुछ नई उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है।

Bhopal Accident: दवा लेकर लौट रहे चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों स्वजन को घटना की सूचना दी। मृतक चाचा-भतीजे कल्यान सिंह कौरव पुत्र आशापत तथा जयहिंद कौरव पुत्र बृजबिहारी 22 निवासी सलैया बुजुर्ग, तहसील कोंच जिला जालौन उप्र के रहने वाले थे।

By Paras Pandey

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 10:00:41 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 10:00:41 PM (IST)

Bhopal Accident: दवा लेकर लौट रहे चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

HighLights

  1. पंडोखर-दबोह मार्ग पर हुआ हादसा
  2. बुजुर्ग, तहसील कोंच जिला जालौन उप्र के रहने वाले थे
  3. हेलमेट पहनना पसंद नहीं करते

नईदुनिया न्यूज, भांडेर। पथरी की दवा लेकर झांसी से भांडेर के रास्ते घर वापिस लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे की मंगलवार अलसुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना थाना क्षेत्र पंडोखर के रामनेर-धौड़ के बीच पंडोखर-दबोह मार्ग पर घटित हुई। घटना की जानकारी दबोह तरफ से पंडोखर आ रहे एक राहगीर ने पंडोखर पुलिस तक पहुंचाई।

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों स्वजन को घटना की सूचना दी। मृतक चाचा-भतीजे कल्यान सिंह कौरव पुत्र आशापत तथा जयहिंद कौरव पुत्र बृजबिहारी 22 निवासी सलैया बुजुर्ग, तहसील कोंच जिला जालौन उप्र के रहने वाले थे।

naidunia_image

दोनों का पीएम पंडोखर पुलिस की मौजूदगी में भांडेर में कराया गया। पुलिस की सूचना पर भांडेर पहुंचे मृतकों के स्वजन को शव सौंपकर इस मामले में मर्ग कायम कर घटना को विवेचना में ले लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि साइड से गुजरे किसी बड़े वाहन की चपेट में आने से यह हादसा घटित हुआ है।

घटना के संबंध में मृतकों के स्वजन दिवाकर सिंह कौरव ने बताया कि जयहिंद को पथरी की समस्या थी। इसके उपचार के लिए जयहिंद अपने चाचा कल्यान के साथ बाइक क्रमांक यूपी92 एएम 5255 से झांसी गए हुए थे। वहां से दवा लेकर देर रात पंडोखर के रास्ते अपने घर लौट रहा था।

तभी तड़के रामनेर-धौड़ के बीच हादसे का शिकार हो गए

जयहिंद ग्रेजुएशन करते हुए कंपटीशन परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। चाचा-भतीजे दोनों ही अविवाहित थे। जयहिंद चार भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। इससे पहले की तीनों बहिनों की शादी हो चुकी थी।हेलमेट पहने होते तो शायद बच जाती जानबताया जाता है बाइक जयहिंद चला रहा था और उसके चाचा कल्यान पीछे बैठे थे। घटना स्थल पर बाइक के पास ही हेलमेट सुरक्षित पाया गया। जो यह दर्शाता है कि बाइक चालक जयहिंद हेलमेट नहीं पहने था।

जबकि यातायात नियम अनुसार न केवल बाइक चालक साथ ही बाइक सवार (चालक के पीछे बैठने वाला) दोनों को हेलमेट पहनना अनिवार्य है। यदि इस नियम का पालन किया जाता तो शायद दोनों की जान बच भी सकती थी। विदित हो कि बीते रविवार भांडेर में दतिया रोड पर कार-बाइक हादसे में भी बाइक सवार भवानीदास निवासी भवानीपुर दतिया की हेलमेट होने के बावजूद उसे नहीं पहनने से मौत हो गई थी।

इस मामले में थाना प्रभारी मुरारी शर्मा का कहना था कि थाना क्षेत्र में विभिन्न जगह चेकिंग करते हुए बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों पर चालानी कार्रवाई की जाती है। लेकिन पता नहीं क्यों लोग फिर भी हेलमेट पहनना पसंद नहीं करते।

IND vs USA Stay Streaming: अमेरिका से भिड़ने को तैयार टीम इंडिया, देखें कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा मैच

IND vs USA Stay Streaming: भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्व कप का 25वां मैच खेला जाएगा। क्रिकेट इतिहास में पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम अपने पहले दो मैचों को जीतकर आ रही है। यूएस भी अपने दो मैचों को जीत चुकी है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 09:16:32 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 09:16:32 PM (IST)

IND vs USA Live Streaming: अमेरिका से भिड़ने को तैयार टीम इंडिया, देखें कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा मैच
जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी टीम इंडिया।

HighLights

  1. भारत और अमेरिका के बीच बुधवार को मैच खेला जाएगा।
  2. नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा आमना-सामना।
  3. दोनों टीमों के बीच मैच काफी रोमांचक होगा।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs USA Stay Streaming: भारत और अमेरिका के बीच बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप ए की दोनों टीमों ने अब तक दो-दो मैच खेले हैं और दोनों पर जीत दर्ज की है। टीम इंडिया अंक तालिका में पहले और यूएएस दूसरे पायदान पर है।

भारत की पहले मैच में आयरलैंड से भिड़ंत हुई थी। रोहित की सेना ने इस मैच को 8 विकेट से जीता था। इसके बाद दूसरे मैच में पाकिस्तान को 6 रन से मात दी। वहीं, अमेरिका ने अपने पहले मैच में कनाडा को 7 विकेट से हराया। दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को सुपर ओवर में रौंदा था। ऐसे में बुधवार को होने वाले मैच में जो टीम जीत हासिल करती है। वह सुपर 8 में जगह पक्की कर लेगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अमेरिका बनाम भारत मैच कब होगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का अमेरिका बनाम भारत मैच 12 जून को भारतीय समयानुसार रात्रि 8 बजे से शुरू होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 अमेरिका बनाम भारत मैच कहां खेला जाएगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का अमेरिका बनाम भारत मैच नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम, न्यूयॉर्क में खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अमेरिका बनाम भारत मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

टी20 वर्ल्ड कप का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क कर रहा है। स्टार नेटवर्क के चैनलों पर मैच को लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा दूरदर्शन पर मैच फ्री में देखा जा सकता है। लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

VIDEO: अफरीदी को पता था पाकिस्तान को भारत हराएगा? युवराज सिंह देने गए थे बधाई लेकिन शाहिद बोले- 40 रन बहुत होते हैं…

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप के दौरान भारतीय टीम ने एक बार फिर से पाकिस्तान की टीम को धूल चटाया. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने बाबर आजम की ब्रिगेड को टू्र्नामेंट के इतिहास के सबसे छोटा बनाकर भी रोक दिया. भारत ने 119 रन का स्कोर खड़ा किया था और पाकिस्तान की टीम 113 रन ही बनाने दिया. इस मैच को लेकर युवराज सिंह और शाहिद अफरीदी के बीच की बातचीत सामने आई है. पूर्व पाकिस्तानी ने बताया कि उनको लग रहा था उनकी टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएगी.

टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप में लगातार दो जीत के साथ अपने दूसरे दौर में जगह लगभग पक्की कर ली है. वहीं पाकिस्तान की टीम का हाल उल्टा है. बाबर आजम की टीम को लगातार दो हार मिली है और वो टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी थी. टीम इंडिया की तरफ से ऋषभ पंत ने एक छोर पर डटकर 31 गेंद पर 40 रन की पारी खेली जबकि अक्षर पटेल ने 20 रन बनाए. हारिस राउफ और नसीम शाह ने 3-3 विकेट चटकाए. मोहम्मद आमिर ने दो विकेट चटकाए.

Bihar Politics: RSS के बहाने BJP पर तेजस्वी यादव का तंज, ‘मुस्लिम’ कार्ड के सहारे साधी सियासत

तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत के बयान के सहारे भाजपा पर तंज कसा है। मोहन भागवत ने मणिपुर पर बयान दिया था। तेजस्वी यादव ने कहा कि मोहन भागवत की चिंता बहुत देर में आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर पर कभी बात ही नहीं करते हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 09:08:46 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 09:08:46 PM (IST)

Bihar Politics: RSS के बहाने BJP पर तेजस्वी यादव का तंज, 'मुस्लिम' कार्ड के सहारे साधी सियासत
तेजस्वी यादव का मोदी सरकार के मंत्रिमंडल पर बयान।

HighLights

  1. मोदी मंत्रिमंडल गठन में मुस्लिमों को नहीं मिली जगह: तेजस्वी
  2. मणिपुर से जुड़े मोहन भागवत के बयान पर तेजस्वी ने किया तंज
  3. बिहार को मिले स्पेशल राज्य का दर्जा- तेजस्वी

डिजिटल डेस्क, इंदौर। राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत के बयान के सहारे भाजपा पर तंज कसा है। दरअसल, मोहन भागवत ने सोमवार को नागपुर में मणिपुर पर कहा था कि वह हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए। उस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मोहन भागवत ने चिंता जाहिर करने में देर कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर पर कभी बात ही नहीं करते हैं।

तेजस्वी यादव ने पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में 72 मंत्री हैं, लेकिन उसमें एक भी मुस्लिम समाज का नहीं है। यह दिखाता है कि भाजपा अल्पसंख्यक समुदाय से नफरत करती है। हमारी सोच समाज को साथ लेकर चलने की है। सभी को बराबर की नजरों से देखना चाहिए। समाज के हर तबके को आगे बढ़ने के मौके देने चाहिए।

आरएसएस प्रमुख के बयान पर कसा तंज

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मणिपुर में जारी हिंसा पर बयान दिया था। उनके बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मोहन भागवत ने मणिपुर की चिंता करने में काफी देर कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी भी मणिपुर को लेकर बात नहीं करते हैं। पीएम मोदी किसानों पर हमले, महिला पहलवानों के शोषण और बेंगलुरु में तीन हजार महिलाओं के शोषण पर भी चुप रहे।

बिहार ने एनडीए को दिए 30 सांसद

तेजस्वी यादव ने मंत्रालय में बंटवारे को लेकर बयान दिया कि बिहार ने एनडीए को 30 सांसद दिए हैं। यह पिछली बार से 9 कम हैं, क्यों कि तब यहां से 39 सांसद हुआ करते थे। उसके बाद भी बिहार को एनडीए की सरकार कुछ खास नहीं दे पाई थी। इस बार बिहार काफी मजबूत स्थिति में है। हमारी मांग है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए।

Mirzapur 3 Teaser Video; Pankaj Tripathi Ali Fazal | Kaleen Bhaiya Vs Guddu | ‘मिर्जापुर 3’ का टीजर रिलीज: घायल शेर बनकर लौटे कालीन भैया मचाएंगे जंगल में भौकाल, 5 जुलाई को रिलीज होगा तीसरा सीजन

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन का टीजर रिलीज हो चुका है। डेढ़ मिनट के इस टीजर में मिर्जापुर की तुलना जंगल से और उसमें रहने लोगों की तुलना जानवराें से की गई है।

पूरे टीजर में दो बातें खास हैं। पहली यह कि कालीन भैया वापस लौट रहे हैं और उन्हें घायल शेर की तरह पेश किया जा रहा है।

पंकज त्रिपाठी इस सीजन में फिर से कालीन भैया के किरदार में नजर आएंगे।

पंकज त्रिपाठी इस सीजन में फिर से कालीन भैया के किरदार में नजर आएंगे।

दूसरा यह कि इस सीजन में पिछले सीजन के दद्दा त्यागी, शंकुतला शुक्ला और लाला जैसे कई किरदार अपना-अपना बदला लेते नजर आएंगे।

ट्रेलर में पिछले सीजन के कई किरदार बदला लेने के लिए इंतजार करते दिख रहे हैं।

ट्रेलर में पिछले सीजन के कई किरदार बदला लेने के लिए इंतजार करते दिख रहे हैं।

गलियारे होंगे लहू-लुहान, इस बार मचेगा घमासान
टीजर में सत्यानंद त्रिपाठी का किरदार निभाने वाले एक्टर कुलभूषण खरबंदा का वॉइस ओवर सुनाई देता है।

वो कहते हैं, ‘कड़केगी बिजली, गूंजेगा आसमान, गलियारे होंगे लहू-लुहान, इस बार मचेगा घमासान, गर्दा कटने वाला है.. परदा फिर से उठने वाला है.. क्योंकि बात होगी बपौती की, बकैती की और बवाल की.. क्योंकि बात होगी जंगल के भौकाल की।’

इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी, ईशा तलवार, लिलिपुट, मेघना मलिक, मनु ऋषि और शीबा चड्ढा अपने-अपने किरदारों में नजर आए हैं।

डेढ़ मिनट के टीजर में मेकर्स ने लगभग सभी किरदारों को इंट्रोड्यूस कर दिया है।

डेढ़ मिनट के टीजर में मेकर्स ने लगभग सभी किरदारों को इंट्रोड्यूस कर दिया है।

5 जुलाई को रिलीज होगा सीजन-3
‘मिर्जापुर’ का पहला सीजन 2018 और दूसरा सीजन 2020 में रिलीज हुआ था। अब इसका तीसरा सीजन 5 जुलाई को रिलीज होगा।

दिव्येंदु शर्मा, विक्रांत मैसी और श्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकार भी इस शो के पिछले सीजन का हिस्सा रह चुके हैं।

खबरें और भी हैं…
Bhopal Information: वल्लभ भवन मंत्रालय की पुरानी बिल्डिंग में फिर लगी आग, समय रहते काबू पाया

मंगलवार को दोपहर लगभग चार बजे मंत्रालय की पुरानी बिल्डिंग कार्यरत स्टाफ को चतुर्थ दल पर धुआं उठता दिखा। मंत्रालय के अग्निशमन दल को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। गनीमत है कि आग से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 08:39:21 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 08:39:21 PM (IST)

Bhopal News: वल्लभ भवन मंत्रालय की पुरानी बिल्डिंग में फिर लगी आग, समय रहते काबू पाया

HighLights

  1. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
  2. मंत्रालय के सुरक्षा स्टाफ और अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया।
  3. जब कक्ष में आग लगी थी, उस समय शैलबाला मार्टिन कक्ष में उपस्थित नहीं थी।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल । राजधानी में वल्लभ भवन मंत्रालय की पुरानी बिल्डिंग के चतुर्थ तल पर मंगलवार को दोपहर आग लगने से अफरा तफरी मच गई। यह आग सामान्य प्रशासन विभाग की अपर सचिव शैलबाला मार्टिन के कक्ष में लगी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि समय रहते मंत्रालय के सुरक्षा स्टाफ और अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया।

स्टाफ को धुआं उठते दिखा

मंगलवार को दोपहर लगभग चार बजे मंत्रालय की पुरानी बिल्डिंग कार्यरत स्टाफ को चतुर्थ दल पर धुआं उठता दिखा। इसकी सूचना मंत्रालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अविनाश शर्मा को दी गई। मंत्रालय के अग्निशमन दल को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।

आग से बड़ा हादसा नहीं

पहले बिजली सप्लाई बंद की गई और आग बुझाने के प्रयास किए गए। जब कक्ष में आग लगी थी, उस समय शैलबाला मार्टिन कक्ष में उपस्थित नहीं थी। आग लगने के दौरान मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग में मंत्रालय से ही अधिकांश मंत्री जुड़े थे। गनीमत है कि आग से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

CG Climate Replace: सुकमा से आगे नहीं बढ़ रहा मानसून, एक-दो दिन में पूरे बस्तर में होगा सक्रिय

प्रदेश में अब बढ़ने वाली है मानसूनी गतिविधिमौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि मराठवाड़ा के ऊपर स्थित हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के समाप्त हो जाने के कारण पश्चिम में स्थित अरब सागर से आने वाली सामान्य होने की संभावना है।

By Paras Pandey

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 08:47:33 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 08:47:33 PM (IST)

CG Weather Update:  सुकमा से आगे नहीं बढ़ रहा मानसून, एक-दो दिन में पूरे बस्तर में होगा सक्रिय
मानसूनी गतिविधि मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने जानकारी दी

HighLights

  1. बस्तर क्षेत्र में मानसून सक्रिय होगा
  2. बाकी जगह अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी
  3. प्रदेश में मानसूनी गतिविधि बढ़ने की संभावना अभी कम है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। निर्धारित समय से दो दिन पहले अर्थात आठ जून को ही सुकमा के रास्ते छत्तीसगढ़ प्रवेश कर चुका मानसून सुकमा में ही ठहरा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से तेजी से आ रही हवा की वजह से महाराष्ट्र की तरफ मानसून आगे बढ़ रहा है।

लेकिन छत्तीसगढ़ में मानसून सुकमा में ठहर गया है। विभाग के अनुसार अगले एक से दो दिनों में प्रदेश में मानसून की गतिविधि आगे बढ़ने की संभावना है और पूरे बस्तर क्षेत्र में मानसून सक्रिय होगा। इसके बाद प्रदेश में जल्द सक्रिय हो जाएगा।

वज्रपात ने ली एक की जान

इधर मंगलवार को प्रदेश के दो अलग अलग इलाकों में वज्रपात की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गईद्ध वहीं 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कवर्धा के रेगाखारा थाना क्षेत्र में गाज की चपेट में आकर जितेन्द्र पटेल की मौत हो गई। वहीं छह लोग झुलस गए। सभी मछली पकड़ने गए थे। इधर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के ग्राम कोरलदंड में आकाशीय बिजली गिरने से 10 मजदूर झुलस गए। सभी मजदूरों को मोहला स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को राजनांदगांव रिफर किया गया।

प्रदेश में अब बढ़ने वाली है मानसूनी गतिविधिमौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि मराठवाड़ा के ऊपर स्थित हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के समाप्त हो जाने के कारण पश्चिम में स्थित अरब सागर से आने वाली सामान्य होने की संभावना है। इसके चलते प्रदेश में मानसूनी गतिविधि बढ़ने की संभावना है। बुधवार 12 जून को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के साथ छींटें पड़ सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बिजली भी गिर सकती है। साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

PAK vs CAN T20I Stay Updates: पहले लुटाए खूब रन, फिर पाकिस्‍तान ने की वापसी
हाइलाइट्स

पाकिस्‍तान की टीम को पहले अमेरिका ने सुपर ओवर में मात दी.फिर भारत के धुरंधरों ने बाबर आजम एंड कंपनी को धूल चटाई.लीग स्‍टेज पर हर ग्रुप में 5 टीमें हैं, जिसमें से केवल दो सुपर-8 में जाएंगी.

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान की टीम आज टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में अपना तीसरा मैच कनाडा के खिलाफ खेल रही है. पाकिस्‍तान के बॉलर्स ने कनाडा के सामने शुरुआत में खूब रन लुटाए। हालांकि बाद में पाकिस्‍तान की टीम ने वापसी की। सात ओवरों के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर तीन विकेट के नुकसान पर 43 रन है. इससे पहले पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले कनाडा को बैटिंग के लिए बुलाया है. न्‍यूयॉर्क की मुश्किल पिच पर यह मुकाबला खेला जा रहा है. कनाडा के कप्‍तान साद बिन जफर ने कहा कि वो भी अगर टॉस जीतते तो पहले बॉलिंग करना पसंद करते. इस पिच पर सर्वाधिक स्‍कोर 137 रन है.

ने जा रही है. बाबर आजम की कप्‍तानी वाली पाक टीम इस वक्‍त पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आ रही है. उसे पहले मैच में अमेरिका के हाथों सुपर ओवर में शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी. इससे पहले की वो इस हार से उबर पाते, बाबर आजम एंड कंपनी को रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम के सामने हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्‍तान की टीम के लिए कनाडा के खिलाफ मैच करो-मरो जैसा है. अगर मैदान पर आज कोई उलटफेर देखने को मिलता है तो पाकिस्‍तान औपचारिक तौर पर टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर हो जाएगा.

हालांकि ऐसा नहीं है कि पाकिस्‍तान की टीम आज जीत भी जाती है तो उनकी बात बन जाएगी. इसके बाद उन्‍हें अपने अगले मैच में आयरलैंड को भी हराना होगा. इसके बाद यह उम्‍मीद करनी होगी कि भारत की टीम अमेरिका को बुरी तरह से हरा दे. इतना ही नहीं पाकिस्‍तान को यह भी आस लगानी होगी कि अमेरिका की टीम आयरलैंड के खिलाफ अपना लीग मैच हार जाए. तब जाकर बेहतर रन रेट के आधार पर पाकिस्‍तान की टीम सुपर-8 में पहुंच सकती है.

पाकिस्तान का प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सैम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, उस्मान खान, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर.

कनाडा का प्लेइंग इलेवन: आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर (कप्तान), डिलन हेलीगर, कलीम सना, जुनैद सिद्दीकी, जेरेमी गॉर्डन.

Tags: Babar Azam, Icc T20 world cup, Pakistan cricket workforce, T20 World Cup