Jitendra Kumar is the highest-paid actor of Panchayat season 3 | पंचायत के लिए ‘सचिव जी’ को मिली 5.60 लाख फीस?: तीसरे सीजन के बने हाईएस्ट पेड एक्टर; जितेंद्र कुमार बोले- ‘किसी की सैलरी डिस्कस करना गलत है’

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वेब सीरीज ‘पंचायत’ का सीजन तीन इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस बीच खबरें हैं कि सीरीज में सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी का किरदार निभाने वाले जितेंद्र कुमार इस सीजन के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्हें एक एपिसोड में काम करने के 70,000 रुपए मिले हैं। इस हिसाब से उन्हें आठ एपिसोड की सीरीज के लिए करीब 5.60 लाख रुपए दिए गए हैं।

रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि नीना गुप्ता सीरीज की दूसरी हाईएस्ट पेड एक्टर हैं जिन्हें हर एपिसोड के 50,000 रुपए दिए गए हैं।

जितेंद्र को साल 2020 में फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्हें बेस्ट एक्टर (कॉमेडी) के लिए अवॉर्ड मिला था।

जितेंद्र को साल 2020 में फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्हें बेस्ट एक्टर (कॉमेडी) के लिए अवॉर्ड मिला था।

जितेंद्र ने जताई नाराजगी

जितेंद्र ने अपनी फीस के बारे में चल रही रिपोर्ट्स पर रिएक्शन देते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि किसी की सैलरी या फाइनेंशियल मैटर्स डिस्कस करना गलत है। इस डिस्कशन से कुछ हासिल नहीं होता। लोगों को ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।’

जितेंद्र ने 2014 में किया था डेब्यू

जितेंद्र ने 2014 में ‘शुरुआत का इंटरवल’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिर इनकी फिल्म ‘गॉन केश’ रिलीज हुई। जितेंद्र को सबसे बड़ा ब्रेक मूवी ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ से मिला। फिर कुछ समय बाद उन्हें वेब सीरीज ‘पंचायत’ में सचिव अभिषेक त्रिपाठी का रोल ऑफर हुआ। इस रोल के लिए उन्होंने हां कर दिया और उनकी किस्मत बदल गई।

जितेंद्र अब वेबसीरीज 'कोटा फैक्ट्री सीजन 3' में नजर आएंगे।

जितेंद्र अब वेबसीरीज ‘कोटा फैक्ट्री सीजन 3’ में नजर आएंगे।

IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं जितेंद्र

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में जितेंद्र ने एक्टिंग फील्ड से जुड़ने के बारे में कुछ बातें कही थीं। उन्होंने कहा था कि घरवाले उन्हें इंजीनियर बनाना चाहते थे, इसलिए उन्हें तैयारी के लिए कोटा भेज दिया गया। जहां उन्होंने IIT के लिए कोचिंग में दाखिला लिया। IIT का एग्जाम पास करने के बाद उन्होंने IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि वे एक्टिंग के फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं।

दरअसल जितेंद्र को बचपन से ही मिमिक्री का शौक था। कॉलेज के दिनों में उनके दोस्तों ने उन्हें थिएटर में ऑडिशन देने के लिए कहा। जितेंद्र ने ऑडिशन दिया और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। बस यहीं से उन्होंने ठान लिया कि वो एक्टर बनेंगे। उन्होंने वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ के लिए ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गए। सचिव जी के रोल में पॉपुलर होने से पहले जितेंद्र कोटा फैक्ट्री में जीतू भैया के रोल में भी खूब पसंद किए गए थे।

Morena Information: मुरैना के सरायछौला थाने में नकली पुलिस जवान रखने पर टीआइ लाइन अटैच, मिलिट्री जैसी दिखने वाली वर्दी में रहता था युवक

सरायछौला थाना प्रभारी भूमिका दुबे के साथ एक नकली पुलिस जवान रहता है, जो थाने के कामकाज में दखल से लेकर सरकारी राइफल तक अपने पास रखता है। हमेशा पुलिस व मिलिट्री जैसी दिखने वाली वर्दी में रहता था।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 05:40:06 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 05:42:49 AM (IST)

थाने की रखता है राइफल

HighLights

  1. नईदुनिया में 2 जून को प्रकाशित हुई थी खबर
  2. थाने की रखता है राइफल, तस्करों के साथ हैं फोटो‘
  3. हमेशा पुलिस व मिलिट्री जैसी दिखने वाली वर्दी में रहता था

नईदुनिया न्यूज, मुरैना: थाने में भरपूर स्टाफ होने के बाद भी बाहरी व्यक्ति को पुलिस जवान की तरह साथ रखना सरायछौला थाना प्रभारी भूमिका दुबे को भारी पड़ा। एएसपी अरविंद ठाकुर की जांच रिपोर्ट के बाद एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने भूमिका दुबे से थाने का चार्ज छीनकर उन्हें लाइन अटैच कर दिया है। गौरतलब है, कि सरायछौला थाने में नकली पुलिस जवान का मामला नईदुनिया ने ही उठाया था।

नईदुनिया ने 2 जून के अंक में ‘नकली पुलिस: थाने की रखता है राइफल, तस्करों के साथ हैं फोटो‘ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। उक्त खबर में बताया गया था, कि सरायछौला थाना प्रभारी भूमिका दुबे के साथ एक नकली पुलिस जवान रहता है, जो थाने के कामकाज में दखल से लेकर सरकारी राइफल तक अपने पास रखता है। हमेशा पुलिस व मिलिट्री जैसी दिखने वाली वर्दी (काम्बेट) में रहने वाला नकली पुलिसकर्मी गोलू ठाकुर के इंटरनेट मीडिया पर ऐसे वीडियो-फोटो हैं, जिनमें वह अवैध हथियाराें से लेकर अन्य आपराधिक गतिवधियों में लिप्त थाने के हिस्टीसीटर बदमाश के साथ दिख रहा है।

थाना प्रभारी की भूमिका आपत्तिजनक

नईदुनिया की खबर के बाद एसपी ने मामले में संज्ञान लिया और एएसपी डा. ठाकुर काे पूरे मामले की जांच सौंपी। एएसपी ने अपनी जांच में नकली पुलिसकर्मी मामले में थाना प्रभारी की भूमिका आपत्तिजनक पाई और नकली पुलिसकर्मी पर सरकारी रायफल होने का भी जिक्र अपनी जांच में करते हुए इसे घोर लापरवाही बताया। इस रिपोर्ट के बाद टीआई भूमिका दुबे को मंगलवार को सरायछौला थाने से हटाकर लाइन अटैच कर दिया गया है। एएसपी डा. अरविंद ठाकुर ने बताया, कि लाइन अटैच कोई कार्रवाई नहीं होती, मामला बेहद संगीन है, इसलिए इस मामले में आगे भी थाना प्रभारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होना तय है।

MP Tourism: पन्ना में डायमंड और लम्हेटाघाट में बनेगा जियोलाजिकल म्यूजियम, डायनासोर की प्रतिकृति भी होगी

हीरा उत्पादक जिला पन्ना में डायमंड म्यूजियम और लम्हेटा-भेड़ाघाट के बीच 12 हेक्टेयर भूखंड में जियो पार्क का निर्माण केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से किया जाएगा। यहां 5डी फिल्मों के साथ लोग भू-संस्कृति से लेकर अंतरिक्ष के रोमांचक रहस्य जान सकेंगे।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 05:13:51 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 05:13:51 AM (IST)

MP Tourism: पन्ना में डायमंड और लम्हेटाघाट में बनेगा जियोलाजिकल म्यूजियम, डायनासोर की प्रतिकृति भी होगी
म्यूजियम में मिलेगी पन्ना की संपूर्ण जानकारी

HighLights

  1. लम्हेटाघाट में बनेगा जियोलाजिकल म्यूजियम
  2. पर्यटन विभाग ने शुरू की निर्माण की प्रक्रिया
  3. पन्ना में निकलने वाले हीरे और वहाँ के ऐतिहासिक महत्व को उजागर करेगा

सुशील पांडेय, नईदुनिया : भोपाल : मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद प्राकृतिक संपदा और ऐतिहासिक महत्व को उभारने का काम मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग ने संग्रहालयों के माध्यम से शुरू किया है। इसके तहत भोपाल में सिटी और राजा भोज म्यूजियम की घोषणा के बाद हीरा उत्पादक जिला पन्ना में डायमंड म्यूजियम और जीवाश्म के लिए मशहूर लम्हेटाघाट में जियोलाजिकल म्यूजियम या भूगर्भीय संग्रहालय (जियो पार्क) बनाने की योजना बनाई गई है। यह दोनों विश्व स्तर के होंगे। मंजूरी मिलने के बाद दोनों निर्माण कार्य अभी कार्ययोजना के स्तर पर हैं।

मप्र पर्यटन बोर्ड द्वारा जगह चिह्नित कर डिजाइन और डीपीआर बनाई जा रही है। एशिया का इकलौता जियो म्यूजियम डायमंड म्यूजियम पन्ना में निकलने वाले हीरे के साथ वहां के ऐतिहासिक महत्व को उजागर करेगा। संग्रहालय में दीर्घाएं एक व्यापक सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करेगी।

इसी प्रकार जबलपुर जिले में नर्मदा नदी के किनारे स्थित लम्हेटाघाट (भेड़ाघाट) में प्रस्तावित जियो पार्क में चट्टानों, जीवाश्मों और खनिजों के स्थायी प्रदर्शन के साथ क्षेत्र की भूवैज्ञानिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनियां भूवैज्ञानिक विविधता को उजागर करने के साथ आगंतुकों को राज्य की समृद्ध जीवाश्म संपदा के बारे में शिक्षित करेंगी। उल्लेखनीय है कि लम्हेटाघाट में डायनासोर काल के अंडों की खोज ने इसे ऐतिहासिक गांव बना दिया था।

म्यूजियम में मिलेगी पन्ना की संपूर्ण जानकारी

हीरा उगलने वाली नगरी पन्ना में केंद्रीय खनिज मंत्रालय के सहयोग से बनने जा रहे डायमंड म्यूजियम को स्थापित करने के लिए काम शुरू हो गया है। म्यूजियम बनाने के लिए शहर के प्राचीन तालाब धरमसागर के ऊपर पहाड़ी क्षेत्र का चुनाव किया है। वहां स्थित 18वीं सदी की इमारत यादवेंद्र भवन में म्यूजियम बनाया जाएगा। हीरे के इतिहास, महत्व, उत्खनन, तराशने, आभूषणों में जड़ने तक की जानकारी के साथ बुंदेलखंड का इतिहास, संस्कृति, पुरातत्व और मंदिरों की जानकारी एक साथ उपलब्ध कराने के लिए ये म्यूजियम बनाया जा रहा है। विदेशों में जहां भी हीरा मिलता है, उसकी जानकारी भी यहां मिलेगी।यह एशिया महाद्वीप का पहला म्यूजियम होगा।

जियो पार्क में डायनासोर की प्रतिकृति भी होगी

लम्हेटा-भेड़ाघाट के बीच 12 हेक्टेयर भूखंड में जियो पार्क का निर्माण केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से किया जाएगा। इसके लिए नई बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। यहां 5डी फिल्मों के साथ लोग भू-संस्कृति से लेकर अंतरिक्ष के रोमांचक रहस्य जान सकेंगे।संग्रहालय में 3डी माडलिंग, थीमेटिक डिजाइन, इंटरैक्टिव टच टेबल जैसी अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। संग्रहालय में बच्चों से लेकर बड़ों तक और जियोलाजिकल स्टडी कर रहे स्कालर्स के लिए भी कई विशेष सेक्शन रहेंगे। संग्रहालय में मप्र के 13 भौगोलिक क्षेत्रों को उनके भौगोलिक-सांस्कृतिक महत्व एवं धरोहर के साथ बेहद आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। जियो पार्क में डायनासोर की एक विशाल प्रतिकृति बनाई जाएगी और नेचर वाक की सुविधा भी होगी।

T20 World Cup: 1 विकेट ने पाकिस्तान के लिए पलट दिया मैच, नसीम शाह ने क्लीन बोल्ड कर बदला मैच का रुख

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आखिरकार आईसीसी टी20 विश्व कप में पहली जीत नसीब हो ही गई. लगातार दो मैच में हार मिलने के बाद फैंस से लेकर दिग्गज तक बाबर आजम की टीम के जीत का खाता खुलने का इंतजार कर रहे थे. अंक तालिका में पाकिस्तान के नाम के आगे अंक लगे और उसके अगले दौर में जाने की उम्मीदें जिंदा है. कनाडा के खिलाफ मैच में एक विकेट ने टीम के लिए मैच पलट दिया.

आईसीसी टी20 विश्व कप में दो लगातार हार के बाद पाकिस्तान के जीत का खाता खुला. मेजबान अमेरिका और फिर भारतीय टीम ने बाबर आजम की सेना को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. कनाडा के खिलाफ विश्व कप मैच टीम के लिए करो या मरो का था और यहां उसने जीत हासिल कर फैंस को राहत पहुंचाई. इस मैच में बेहतर गेंदबाजी के दम पर टीम ने कनाडा को महज 106 रन पर रोकने में कामयाबी पाई और फिर 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की.

1 विकेट ने पलटा पाकिस्तान के लिए मैच
पाकिस्तान की टीम के लिए कनाडा के खिलाफ मैच भी मुश्किल हो गया था. एक तरफ से गेंदबाज विकेट चटकाते जा रहे थे दो दूसरी तरफ से हमला जारी थी. आरोन जॉनसन ने अकेले ही पाकिस्तान के गेंदबाजों की खबर ले रखी थी. 4 चौके और इतने ही छक्के मारते हुए इस ओपनर ने मोर्चा थामा हुआ था. नसीम शाह ने 14वें ओवर में क्लीन बोल्ड करते हुए उनको वापस भेजा.

शानदार लय में नजर आ रहे इस बैटर को अगर आउट ना किया गया होता तो स्कोर यकीनन कुछ और होता. पाकिस्तान की टीम 106 रन बनाने में भी असहज नजर आई. अगर कनाडा ने 130 या 135 रन बना दिए होते तो बाबर आजम की टीम के लिए मामला गड़बड़ हो जाता. 118 की स्ट्राईक रेट से 44 बॉल पर जॉनसन 52 रन बनाकर आउट हुए.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2024, 05:12 IST

Maharashtra Politics: BJP कर रही उद्धव ठाकरे को मनाने की कोशिश, कहा- पूर्व सीएम की मेहनत का कांग्रेस, NCP (SP) ने उठाया फायदा

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा ने शिवसेना (बालासाहेब) के मुखिया व पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की तारीफ करना शुरू कर दिया है। भाजपा के नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि उद्धव ठाकरे बीमार थे, लेकिन फिर भी उन्होंने चुनाव के दौरान काफी मेहनत की।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 03:49:39 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 05:32:12 PM (IST)

Maharashtra Politics: BJP कर रही उद्धव ठाकरे को मनाने की कोशिश, कहा- पूर्व सीएम की मेहनत का कांग्रेस, NCP (SP) ने उठाया फायदा
ठाकरे पर भाजपा का बयान।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा ने शिवसेना (बालासाहेब) के मुखिया व पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की तारीफ करना शुरू कर दिया है। भाजपा के नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि उद्धव ठाकरे बीमार थे, लेकिन फिर भी उन्होंने चुनाव के दौरान काफी मेहनत की। उनकी इस मेहनत का फायदा कांग्रेस और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) को हुआ है।

उद्धव ठाकरे समझें अपना नुकसान

पाटिल ने आगे कहा कि महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि एनसीपी (शरदचंद्र पवार) व कांग्रेस ने उनकी मेहनत का पूरा लाभ लिया। आप तुलना कीजिए कि ठाकरे भाजपा के साथ चुनाव लड़े थे तब उनके 18 सांसद जीतकर दिल्ली पहुंचे थे। अब वह कांग्रेस और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के साथ लड़े तो सिर्फ नौ पर ही सिमट कर रह गए। उनको आधे सांसदों का नुकसान उठाना पड़ा। उनको अब यह समझने की जरूरत है।

केवल नौ सीटों पर जीती ठाकरे की शिवसेना

उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने महाराष्ट्र में कांग्रेस व एनसीपी (शरदचंद्र पवार) से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा था। 48 लोकसभा सीटों में से 21 पर ताल ठोंकी थी, लेकिन केवल नौ सीट ही जीत पाई। कांग्रेस केवल 17 सीटों पर लड़ी, लेकिन जीती 13 सीटें। सांगली में कांग्रेस से बागी होकर एक नेता ने शिवसेना (यूबीटी) के खिलाफ निर्दलीय ही चुनाव लड़ा। उसने जीत हासिल कर कांग्रेस को अपना समर्थन दे दिया। एनसीपी (शरदचंद्र पवार) का स्ट्राइक रेट और भी अच्छा रहा। उसने केवल 10 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन आठ पर जीत गई।

Sidhu Moose Wala Homicide Story Defined; Punjabi Singer Father | Rahul Gandhi | मूसेवाला को हो गया था मौत का आभास: गाने के जरिए जताई थी आशंका; पिता से कहा था- आपको अभी बहुत कुछ देखना है

10 घंटे पहलेलेखक: तस्वीर तिवारी

  • कॉपी लिंक

29 मई 2022, सिद्धू मूसेवाला अपनी ब्लैक कलर की थार से निकले ही थे, तभी गोल्डी बराड़ के गुर्गों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी। इसी के साथ एक जगमगाता सितारा इस दुनिया से हमेशा-हमेशा के लिए चला गया। सिद्धू ने अपने छोटे से करियर में ऐसे हिट गाने दिए, जो आज भी लोगों की जुबान पर हैं। अगर वो जिंदा होते तो आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे होते।

सिद्धू ने 2021 में कांग्रेस पार्टी जॉइन किया था। इस पर उनका कहना था कि सिस्टम को बदलने के लिए सिस्टम का हिस्सा बनना पड़ता है। उन्होंने पावर के लिए पॉलिटिक्स जॉइन की थी। सिद्धू मूसेवाला के पिता ने हाल ही में राहुल गांधी के साथ बातचीत की। उन्होंने बताया कि सिद्धू मुझसे हमेशा कहा करता था कि अभी आपको बहुत कुछ देखना है। वो जानता था कि ये लोग उसे नहीं छोड़ेंगे।

सिद्धू मूसेवाला 3 दिसंबर 2021 को कांग्रेस में शामिल हुए थे। सिद्धू से पहले भी उनका परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा था। हालांकि, सिद्धू को आम आदमी पार्टी ने भी अप्रोच किया था।

सिद्धू के गाने हमेशा ही युवाओं के दिलों पर राज करते रहे हैं। उनके गाने के बोल हमेशा सिस्टम बदलने की बात करते हैं। इस पर सिद्धू का कहना था- मेरे गाने युवाओं को अट्रैक्ट करते हैं। इसकी वजह ये है कि मैं हमेशा से बहुत बेबाक रहा हूं। मेरे गानों में या मेरी बातों में किसी तरह का फिल्टर नहीं होता है। मैं अपने गानों के जरिए अपने मन की बात कहता हूं। शायद वही लोगों को पसंद आता है।

गन कल्चर को बढ़ावा देने में कुछ गलत नहीं है
सिद्धू कहते थे कि गन कल्चर को प्रमोट करने में कोई खराबी नहीं है। बशर्ते हमें ये पता होना चाहिए कि इसके नुकसान क्या हैं? इसके फायदे क्या हैं? इसका उपयोग किस तरह से करना सही है।

अगर गन इतनी ही बुरी है तो सरकार लाइसेंस क्यों देती है। हमारे धर्म में इसे हमारे शरीर का हिस्सा माना जाता है। आर्मी को हथियार दिए गए हैं, अगर वो हथियार वो आम लोगों पर इस्तेमाल करे, तो वो गलत है, क्योंकि उन्हें हथियार हमारी सेफ्टी के लिए दी गई है। गन को रखने की केवल एक ही वजह है ‘पर्सनल सेफ्टी।’

सिद्धू चाहते थे कि लोग उनसे इस बारे में सवाल करें, ताकि वो अपनी बातें लोगों के सामने रख सकें। सिद्धू को पंजाब की सबसे बड़ी प्रॉब्लम ये लगती थी कि उनके पास कोई लीडर नहीं है जो उनमें से हो। उनका कहना था- लीडर बनने के बाद सभी लोग खुद को आम लोगों से अलग मानने लगते हैं। हमें ऐसा लीडर चाहिए जो आम लोगों से जुड़ा रहे। उनमें से हो और उनकी जरूरतों को समझ सके। सिद्धू ने ये बातें न्यूज 18 के साथ बात करते हुए बोली थीं।

पिता बलकौर सिंह ने कहा- सिद्धू जानता था कि वो लोग उसे नहीं छोड़ेंगे
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सिद्धू को पहले से कहीं न कहीं इस बात का अंदाजा था कि उसके साथ कुछ बड़ा होने वाला है। बलकौर सिंह ने कहा- सिद्धू में गायकी का कीड़ा बचपन से था। जब वो स्कूल में था तभी से गाने गाया करता था। मुझे पता था कि वो गाना गाता है, लेकिन वो मेरे सामने कभी नहीं गाता था। ऐसे वॉशरूम में और कमरा बंद करके गाता था। मैं और मेरे भाई उससे कहते थे कि हमें भी गाकर सुनाओ, तो सिद्धू कहता था कि नहीं आपके सामने नहीं गाऊंगा।

मैंने पहली बार उसका गाना तब सुना जब वो कॉलेज में परफॉर्म कर रहा था। मैं अपना चेहरा कवर करके छुपकर सिद्धू का गाना सुनने गया था। शुरुआत में वो मुझे पहचान नहीं पाया, लेकिन कुछ देर बाद उसने मुझे देख लिया था। मैंने पहली बार उसे परफार्म करते हुए देखा था, वो पूरे स्टेज पर घूम-घूमकर गाना गा रहा था। मुझे बहुत ज्यादा खुशी हुई थी।

उसके प्रोफेसर्स ने मुझसे कहा था, ‘सर आप इसे रोकना मत। ये बहुत आगे जाएगा।’ उस दिन से मैंने ये बात सोच ली थी कि मैं सिद्धू को रोकूंगा नहीं। वो जो करना चाहेगा उसमें उसका साथ दूंगा। कॉलेज के बाद मैंने उसे कनाडा भेज दिया। जब वो वहां से लौटा तो कुछ और ही बनकर लौटा। सिद्धू ने जिसके भी ऊपर हाथ रखा और गाने में जिनका नाम लिया, उन सबकी किस्मत बन गई।

सिद्धू ने एक मिसाल कायम की है। उसने बताया कि अपने माता-पिता के साथ अटैचमेंट को कैसे गहरा करें। उसके जाने के बाद मुझे ये बात समझ में आ रही है कि वो मुझे बार-बार कहता था कि ‘पापा आपको अभी बहुत कुछ देखना है।’ वो जानता था कि वो लोग उसे नहीं छोड़ेंगे।

सिद्धू ने पॉलिटिक्स इसलिए जॉइन किया क्योंकि उसे थोड़ी पावर चाहिए थी। उसका सोचना था कि मुझे थोड़ी पावर मिलेगी तो ये लोग मेरा पीछा छोड़ देंगे। ये लोग चाहते थे कि काम करना है तो हमारे नीचे रहकर करो, लेकिन मेरा सिद्धू झुकना नहीं जानता था। इन लोगों ने उसके ऊपर बहुत प्रेशर बनाया। मेरे बेटे की मौत का फरमान पहले ही जारी हो चुका था।

सिद्धू मूसेवाला के बचपन की तस्वीर।

सिद्धू मूसेवाला के बचपन की तस्वीर।

जब आपके सामने आपके बच्चे की मौत हो जाती है, तो आपका कमाया पैसा भी आपकी मौत बन जाता है। उसके जाने के बाद मैं टूट गया था, लेकिन हार न मानकर मैंने अपनी पूरी ताकत इकठ्ठा की। मैं जब तक भी जिंदा हूं अपना फर्ज निभाता रहूंगा। भगवान ने मुझे एक दूसरा सिद्धू दिया है। जो हूबहू पुराने वाले सिद्धू की तरह है।

सिद्धू मूसेवाला का जन्म
सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। उनका जन्म 11 जून 1993 को पंजाब के मानसा जिले के मूसा गांव में पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर के घर हुआ था। वो एक जाट परिवार से ताल्लुक रखते थे। 2016 में उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था।

मौत के दिन पहली बार मां से बिना टीका लगवाए निकले थे
सिद्धू की अंतिम अरदास में उनके पिता ने खुलासा किया था कि सिद्धू घर से मां से टीका लगवाए बिना नहीं निकलते थे, लेकिन मौत वाले दिन उनकी मां किसी रिश्तेदार के घर गई थीं। जिस वजह से सिद्धू बिना टीका लगवाए निकल गए थे और फिर ऐसा हो गया।

दूसरे बेटे को गोद में लिए सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह।

दूसरे बेटे को गोद में लिए सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह।

मानसा के गांव में हुई थी सिद्धू की हत्या
मानसा के गांव मूसा के रहने वाले शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला का 29 मई 2022 को जवाहरके गांव में कत्ल कर दिया गया था। 2 दोस्तों के साथ बिना सिक्योरिटी थार जीप में जाते वक्त पंजाब-हरियाणा के 6 शूटरों ने उन्हें गोलियां मार दी थीं। कत्ल की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के गोल्डी बराड़ ने ली थी। पुलिस इस मामले में लॉरेंस-गोल्डी समेत 30 से ज्यादा गैंगस्टरों को नामजद कर कईयों के खिलाफ चालान पेश कर चुकी है।

मूसेवाला की जीप पर बरसाई गईं गोलियां। सबसे ज्यादा गोलियां ड्राइविंग साइड ही मारी गईं।

मूसेवाला की जीप पर बरसाई गईं गोलियां। सबसे ज्यादा गोलियां ड्राइविंग साइड ही मारी गईं।

खबरें और भी हैं…
MP Information: सीएम मोहन यादव ने दिया छह माह के कार्यकाल का ब्योरा, बोले- कांग्रेस ने किया दुष्प्रचार लेकिन एक भी योजना बंद नहीं हुई

मंत्रालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीएम ने कहा कि उज्जैन जैसी रीजनल इन्वेस्टर्स समिट जबलपुर, ग्वालियर, रीवा समेत अन्य जगह होंगी। कांग्रेस ने योजनाएं बंद करने को लेकर काफी दुष्प्रचार किया लेकिन एक भी योजना बंद नहीं हुई। मंत्री 15 अगस्त को अपने प्रभार के जिले में झंडा फहराएंगे।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 01:39:02 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 01:39:02 AM (IST)

मोहन यादव के छह माह के कार्यकाल का ब्योरा

HighLights

  1. गड़बड़ी कहीं भी हो, सरकार कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी: डा. मोहन
  2. अवैध खनन के मामलों त्वरित कारवाई की है और आगे भी होगी
  3. रीजनल इन्वेस्टर्स समिट जबलपुर, ग्वालियर, रीवा समेत अन्य जगह होंगी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल : मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने अपने छह माह के कार्यकाल का ब्योरा देते हुए कहा कि एफ़ प्रदेश में गड़बड़ी किसी भी तरह की स्वीकार नहीं की जाएगी। जहां कहीं नियमों के विपरीत काम होगा, वहां कड़ी कार्रवाई होगी। अवैध खनन हो या फिर कानूनी व्यवस्था से जुड़े हुए मामले त्वरित कार्रवाई की जाएगी और हम ऐसा कर भी रहे हैं। रोजगार सरकार की प्राथमिकता में है।

मंत्रालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीएम ने कहा कि उज्जैन जैसी रीजनल इन्वेस्टर्स समिट जबलपुर, ग्वालियर, रीवा समेत अन्य जगह होंगी। कांग्रेस ने योजनाएं बंद करने को लेकर काफी दुष्प्रचार किया लेकिन एक भी योजना बंद नहीं हुई। मंत्री 15 अगस्त को अपने प्रभार के जिले में झंडा फहराएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के गठन को छह माह हो चुके हैं। तीन माह लोकसभा चुनाव की आचार संहिता में बीते। शांतिपूर्ण चुनाव करना चुनौती थी। विपक्षी दल सहित सबने मिलकर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराए हैं। लोकसभा चुनाव में जो परिणाम आए हैं उसके अनुरूप ही प्रदेश से छह मंत्री बनाए गए हैं। केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए दो टेंडर हो चुके हैं। वन भूमि से जुड़ा हुआ जो विषय था, उसका भी समाधान कर लिया गया है।

प्रदेश में निवेश भी बढ़ रहा

चंबल-पार्वती-काली सिंध परियोजना को लेकर 20 वर्ष से उलझे विषय का भी समाधान कर लिया है। गांधी सागर जलाशय के जल उपयोग को लेकर जो विवाद था उसके समाधान की दिशा में भी आगे बढ़ गए हैं। प्रदेश में निवेश भी बढ़ रहा है। 60 हजार करोड रुपये के निवेश से सीहोर जिले के आष्टा में एथेन क्रैकर परियोजना आ रही है। ग्रीन फील्ड पेट्रोकेमिकल परिसर भी प्रस्तावित है। इससे 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

उज्जैन में रीजनल इन्वेस्टर्स समिट की गई थी, जिसमें एक लाख करोड रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। जबलपुर, ग्वालियर, रीवा सहित स्थान पर भी ऐसे ही समिट की जाएंगी। छह लाख किसानों से अभी तक 48 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। हमारा प्रयास यही है कि किसानों को उपज का उचित मूल्य मिले। 125 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जा रहा है।

इंदौर की हुकुमचंद मिल के श्रमिकों के 20 वर्ष से लंबित प्रकरण का जिस तरह समाधान किया गया, वैसा ग्वालियर, इंदौर, रतलाम और उज्जैन के मामले में भी किया जाएगा। मंत्रियों को जिले के प्रभार देने के संबंध में उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को मंत्री प्रभार के जिले में झंडा फहराएंगे।

दुष्प्रचार करती रही कांग्रेस

मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस दुष्प्रचार करती रही पर हमने पहले ही कहा था कि कोई भी योजना बंद नहीं होगी। एक करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों को अब तक 9,455 करोड रुपये दिए जा चुके हैं। बीते छह माह में 73,880 लाड़ली लक्ष्मियों को 24 करोड रुपये दिए गए हैं। 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के वादे को निभाते हुए अब तक 45 लाख 90 हजार बहनों के खातों में 118 करोड रुपये दिए जा चुके हैं।

11 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र देने के साथ सात लाख हितग्राहियों को रोजगार योजनाओं के अंतर्गत पांच हजार करोड रुपये के ऋण स्वीकृत कराए हैं।भोपाल, उज्जैन, जबलपुर आदि जिलों में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में विस्तार की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। मैं स्वयं बेंगलुरु और हैदराबाद जाऊंगा और वहां बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर उन्हें मध्य प्रदेश में आने के लिए प्रेरित करूंगा।

पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का कोई काम नहीं होगा

भोपाल में शिवाजी नगर समेत अन्य क्षेत्रों में हजारों वृक्ष काटे जाने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का कोई भी काम नहीं होगा। ऐसी कोई भी योजना नहीं बनाई जाएगी जिससे पर्यावरण को नुकसान हो। जहां आवश्यकता होगी वह वृक्षों को ट्रांसप्लांट करने जैसे विकल्पों को प्राथमिकता दी जाएगी। जल संरचनाओं के पुनर्जीवन के लिए गतिविधियां संचालित हो रही हैं। अनियंत्रित ध्वनि विस्तार की यंत्रों को हटाने की कार्रवाई की गई है। सरकार का प्रयास है कि कालेज, मंत्री और अधिकारी गांव को गोद लें ताकि वहां पर समुचित विकास के काम हो सके।

Shajapur Information: शाजापुर से कृष्णमृग और नीलगाय को बोमा पद्धति से पकड़कर मंदसौर के गांधी सागर भेजा जाएगा,

शाजापर में पाये जानें वाले कृष्णमृग और नीलगाय को पकड़कर मंदसौर जिले के गांधी सागर भेजा जाएगा। शुरुआत में 400 कृष्णमृग और सौ नीलगाय अन्यत्र भेजने की तैयारी है। जरुरत पड़ने पर हेलीकाप्टर की मदद भी ली जाएगी।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 02:19:25 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 02:19:25 AM (IST)

Shajapur News: शाजापुर से कृष्णमृग और नीलगाय को बोमा पद्धति से पकड़कर मंदसौर के गांधी सागर भेजा जाएगा,
शुरुआत में 400 कृष्णमृग और सौ नीलगाय अन्यत्र भेजने की तैयारी

HighLights

  1. सिंतबर-अक्टूबर में आएगी साउथ अफ्रीका की टीम
  2. बोमा लगाकर पकड़ेंगे नीलगाय, कृष्णमृग
  3. जरूरत पड़ने पर ली जाएगी हेलीकाप्टर की मदद

मोहित व्यास, नईदुनिया : शाजापुर : जिले में बड़ी संख्या में पाए जाने वाले कृष्णमृग और नीलगाय को साउथ अफ्रीका की टीम द्वारा बोमा पद्धति से पकड़कर मंदसौर जिले के गांधी सागर भेजा जाएगा। वन विभाग के अनुसार, यह काम मार्च में किया जाना था, किंतु मौसम के मिजाज के कारण नहीं हो सका। अब सितंबर अंत या अक्टूबर की शुरुआत में यह काम किया जाएगा। विशेष उपकरण मंगाए गए हैं और हेलीकाप्टर की मदद भी ली जाएगी।

साउथ अफ्रीका की टीम करेगी काम

शुरुआत में 400 कृष्णमृग और सौ नीलगाय अन्यत्र भेजने की तैयारी है। योजना के क्रियान्वयन के लिए बजट को भी मंजूरी मिल चुकी है। साउथ अफ्रीका की टीम से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी साझा की जा रही है। शाजापुर के वन मंडलाधिकारी मयंक चांदीवाल का कहना है कि सितंबर अंत या अक्टूबर की शुरुआत में जिले से नीलगाय और कृष्णमृग को बोमा पद्धति से पकड़कर अन्यत्र भेजा जाएगा। यह काम साउथ अफ्रीका की टीम करेगी। हम टीम के संपर्क में हैं। नीलगाय और कृष्णमृग की मौजूदगी वाले स्थानों का सर्वे कर चयन किया जा चुका है।

पाकिस्‍तान के खिलाफ चमका कनाडाई बल्‍लेबाज, जमकर लगाए चौके-छक्‍के, रोहित-मिलर के क्‍लब में बनाई जगह
हाइलाइट्स

कनाडा के एरोन जॉनसन ने शानदार अर्धशतक जड़ा.पाकिस्‍तान के खिलाफ जॉनसन ने ओपनिंग करते हुए शानदार बैटिंग की. कनाडा के खिलाफ पाकिस्‍तान करो-मरो की स्थिति में है.

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍ड कप में पाकिस्‍तान की टीम के खिलाफ बैटिंग करने उतरे कनाडा के ओपनिंग बैटर एरोन जॉनसन ने शानदार खेल दिखाया. न्‍यूयॉर्क की मुश्किल पिच पर जहां बड़े-बड़े बैटर्स रन बनाने में स्‍ट्रगल करते नजर आ रहे हैं, वहां कनाडाई क्रिकेटर के बल्‍ले का जादू जमकर चला. उन्‍होंने मैच में 44 गेंदों पर 52 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बैट से चार चौके और इतने ही छक्‍के आए. हालांकि दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरने के चलते वो ज्‍यादा तेजी से रन नहीं बना सके.

एरोन जॉनसन जिस वक्‍त आउट हुए तब कनाडा का स्‍कोर 14वें ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 73 रन था. बड़ा शॉट लगाने का प्रयास कर रहे जॉनसन को नसीम शाह ने क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया. कनाडाई बैटर की पारी कई मायनों में अहम है. अब तक न्‍यूयॉर्क की पिच पर छह मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान यहां सबसे बड़ा स्‍कोर महज 137 रन ही है. यह स्‍कोर पर कनाडा ने ही आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान बनाया था. यहां, भारत-पाकिस्‍तान और साउथ अफ्रीका जैसी टीमें 120 गेंद पर 120 रन तक नहीं बना पाई हैं. ऐसे में शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्‍मद आमिर जैसे बॉलर्स के खिलाफ जॉनसन की फिफ्टी मायने रखती है.

यह भी पढ़ें:- Humorous Video: जब अफरीदी-सिद्धू की न्‍यूयॉर्क में हुई मुलाकात, भारतीय दिग्‍गज बोला- ‘है कोई इससे सोना मुंडा..’

रोहित-मिलर के क्‍लब में बनाई जगह
न्‍यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर अब तक छह मैचों में केवल दो बैटर ही अर्धशतक लगा पाए हैं. सबसे पहले रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप मैच में यहां 52 रन की पारी खेली थी. इस मैच में भारत ने आठ विकेट से जीत दर्ज की थी. फिर यहां साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच मैच हुआ. मिलर ने नंबर-6 पर बैटिंग करते हुए 51 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली.

Tags: Cricket information, Icc T20 world cup, Pakistan cricket workforce, T20 World Cup

Delhi Water Disaster: दिल्ली में जल संकट पर BJP का हल्ला बोल, AAP पर लगाया ‘पानी चोरी’ का आरोप

दिल्ली में जल संकट पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर पानी चोरी का आरोप लगा दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली सरकार के संरक्षण में पानी की चोरी हो रही है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 09:41:08 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 09:41:08 PM (IST)

Delhi Water Crisis: दिल्ली में जल संकट पर BJP का हल्ला बोल, AAP पर लगाया 'पानी चोरी' का आरोप
जलसंकट पर सियासत हुई तेज।

HighLights

  1. दिल्ली में जलसंकट पर सियासत हुई तेज।
  2. भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप पर लगाए आरोप।
  3. भाजपा ने कहा- आप का भ्रष्ट तंत्र पानी की कमी के लिए जिम्मेदार।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। दिल्ली में जल संकट पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर पानी चोरी का आरोप लगा दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली सरकार के संरक्षण में पानी की चोरी हो रही है। दिल्ली में जो आज पानी की कमी हो रही है, उसकी जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ दिल्ली सरकार, दिल्ली जल बोर्ड और उसके अधिकारी हैं।

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में पानी की किल्लत दिल्ली सरकार द्वारा रची गई एक सोची-समझी साजिश है। जिसके तहत AAP सरकार ने अपने भ्रष्टतंत्र को जारी रखते हुए इसे पैसा कमाने का जरिया बना लिया है। मुनक नहर के किनारे टैंकर्स लाइन से लगाये जाते हैं, जिसमें पानी भरकर उसे शहर के उन इलाकों में मनमाने ढंग से बेचा जा रहा है जहां पानी की किल्लत है।

दिल्ली सरकार ने नहीं की स्टोरेज की व्यवस्था

दिल्ली सरकार के संरक्षण में पानी की चोरी हो रही है। दिल्ली में जो आज पानी की कमी हो रही है उसकी जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ दिल्ली सरकार, दिल्ली जल बोर्ड और उसके अधिकारी हैं-प्रदेश अध्यक्ष श्री @Virend_Sachdeva pic.twitter.com/snaWwCx995

— BJP Delhi (@BJP4Delhi) June 11, 2024

जलबोर्ड के अधिकारियों ने आधिकारिक रुप से इस बात की पुष्टी की है कि हरियाणा द्वारा अनुबंध से अधिक पानी दिया जा रहा है। सच्चाई यह भी है कि दिल्ली सरकार के पास न तो स्टोरेज की व्यवस्था है और न ही पानी के ट्रीटमेंट की व्यवस्था है।

आप के कारण बूंद-बूंद के लिए तरस रहे लोग

दिल्ली जलबोर्ड के पास सिर्फ 900 एमजीडी पानी ट्रीट करने की क्षमता है। इसके चलते आज जहां 25 फीसदी पानी की चोरी हो रही है, वहीं अधिक पानी आपूर्ति पर यह चोरी बढ़कर 40 फीसदी हो जाएगी। हमारे दिल्ली वासियों को आम आदमी पार्टी के भ्रष्टतंत्र के कारण बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। उनको उपयोग के लिए गंदा पानी मिल रहा है।