Sunny Dilol, who has distanced himself from politics, will make a giant announcement tomorrow | राजनीति से दूर हुए सनी देओल कल करेंगे बड़ा ऐलान: सोशल मीडिया पर दिए संकेत, बॉर्डर 2 जैसे प्रोजेक्ट की कर सकते हैं घोषणा – Punjab Information

अभिनेता और गुरदासपुर के पूर्व सांसद सनी देओल 13 जून को कुछ बड़ी घोषणा कर सकते है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है। हालांकि, यह खुलासा कल ही पता चलेगा।

.

कयास लगाए जा रहे हैं कि वह गदर 3 या बॉर्डर 2 की भी घोषणा कर सकते हैं। क्योंकि बॉर्डर 13 जून 1997 को रिलीज हुई थी। ऐसे में सबकी निगाहे उन पर टिकी हैं।

सनी देओल की सोशल मीडिया पोस्ट।

सनी देओल की सोशल मीडिया पोस्ट।

पंजाब से गहरा रिश्ता

सन्नी देओल का पंजाब से गहरा रिश्ता है। उनके पिता धर्मेद्र पंजाब से है। वहीं, वह खुद गुरदासपुर के साल 2019 से लेकर 2024 तक सांसद रह चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में पूर्व सीनियर कांग्रेस नेता व मौजूद भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को करीब 83 हजार मतों से हराया था।

पूंजी नहीं है तो भी शुरू कर सकेंगे बिजनेस, ये सरकारी योजना करेगी मदद, ऐसे मिलेगा लाभ

केंद्र सरकार द्वारा साल 2015 में मुद्रा योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत आवेदक को तीन कैटेगरी में 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। खास बात यह है कि इसमें व्यापारियों को कुछ भी गिरवी नहीं रखना पड़ता ।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 03:53:41 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 03:53:41 PM (IST)

मुद्र योजना में मिलता है 10 लाख रुपये तक का लोन

HighLights

  1. केंद्र सरकार ने 2015 में शुरू की थी मुद्रा योजना
  2. 50 हजार से 10 लाख रुपये तक का मिलता है लोन
  3. कोलैटरल फ्री मिलेगा लोन, प्रोसेसिंग फीस भी जीरो

PM Mudra Yojana बिजनेस डेस्क, इंदौर। किसी भी व्यापार को शुरू करने के लिए पूंजी अनिवार्य है। कई बार तमाम प्रयास करने के बाद भी पर्याप्त पैसा जमा नहीं हो पाता। साथ ही बैंक से लोन लेने के लिए भी लंबी प्रोसेस से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसी स्थिति में सरकार की एक योजना आपकी काफी मदद कर सकती है। इसमें न सिर्फ आपको आसानी लोन मिल सकता है, बल्कि इसके लिए कोई फीस भी नहीं चुकाना पड़ती।

दरअसल, व्यापार शुरू करने का सपना संजो रहे व्यापारियों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri MUDRA Yojana- PMMY) चलाई जा रही है। आपको इस योजना के बारे में बताते हैं।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में व्यापारियों को बैंक और NBFC के माध्‍यम से लोन मिलता है। इसके जरिए 50 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। इसके लिए आवेदक से कोई प्रोसेसिंग फीस भी नहीं वसूली जाती, हालांकि कुछ मामलों में यह नाममात्र की भी हो सकती है। इसके साथ ही यह लोन कोलैटरल फ्री (Collateral Free) होता है, यानी आपको लोन लेने के बदले कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती।

naidunia_image

तीन कैटेगरी में मिलता है लोन

मुद्रा योजना तीन कैटेगरी में चलाई जाती है और इसी के तहत लोन दिया जाता है।

शिशु योजना

इस कैटेगरी में आवेदक को 50 हजार रुपये तक का लोन दिया जाता है।

किशोर योजना

आवेदक को इस कैटेगरी में 50,001 से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है।

तरुण योजना

इस कैटेगरी में बैंक आवेदक को पांच लाख रुपये से अधिक का लोन ले सकती है। हालांकि, इसकी अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये है।

क्या है लोन लेने की पात्रता?

  • सिर्फ भारतीय आवेदकों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा
  • आवेदक की उम्र 18 साल से अधिक होना चाहिए
  • आवेदक डिफाल्टर की श्रेणी में न हो
  • MSME सेक्टर के सभी उद्योग-धंधों को इस योजना के तहत लोन मिल सकता है
  • इस योजना में कॉर्पोरेट संस्थाओं और खेती के लिए लोन नहीं मिलता

ऐसे करें आवेदन?

  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ उठाने के लिए सरकारी-निजी बैंकों के साथ स्मॉल फाइनेंस बैंक में आवेदन कर सकते हैं।
  • योजना की आधिकारिक वेबसाइट mudra.org.in से फॉर्म डाउनलोड करके सभी जरूरी जानकारियां दर्ज कर सकते हैं।

इन दस्‍तावेजों की पड़ेगी जरूरत

  • 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
  • एड्रेस प्रूफ
  • आईडी प्रूफ

इसके अलावा बैंक द्वारा निर्धारित अन्‍य दस्‍तावेज भी अनिवार्य होंगे।

क्या है समय सीमा

  • मुद्रा योजना के तहत सामान्य तौर पर सात से दस दिन में लोन स्वीकृत हो जाता है।
  • योजना में लोन चुकाने की समय सीमा 1 से लेकर 5 साल तक निर्धारित है।
Raipur Information: रायपुर में व्‍यापारी से 27 लाख रुपए की लूट, बाइक पर सवार होकर आए थे लुटेरे

रायपुर में एक व्यापारी से 27 लाख रुपए की लूट की खबर सामने आ रही है। लुटेरे बाइक पर सवार थे। पुलिस ने नाकेबंदी की है। मौके पर पुलिस पहुंची जांच में जुटी है। यह खरोरा थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 04:59:17 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 05:28:03 PM (IST)

किसानों से धान खरीदी कर राइस मिलर्स को बेचने वाले कारोबारी विष्णु शर्मा से दिनदहाड़े लूट हुई।

HighLights

  1. राजधानी रायपुर से सटे खरोरा इलाके में बड़ी लूट हो गई है।
  2. लुटेरे उनके दफ्तर पर घुसकर 27 लाख नगदी लूट कर फरार हुए हैं।
  3. बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

रायपुर में एक व्यापारी से 27 लाख रुपए की लूट की खबर सामने आ रही है। लुटेरे बाइक पर सवार थे। पुलिस ने नाकेबंदी की है। मौके पर पुलिस पहुंची जांच में जुटी है। यह खरोरा थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है।

राजधानी रायपुर से सटे खरोरा इलाके में बड़ी लूट हो गई है। किसानों से धान खरीदी कर राइस मिलर्स को बेचने वाले कारोबारी विष्णु शर्मा से दिनदहाड़े लूट हुई। लुटेरे उनके दफ्तर पर घुसकर 27 लाख नगदी लूट कर फरार हुए हैं। बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

naidunia_image

Gandhi Sagar Sanctuary: चीतों को तेंदुए से खतरा, अभयारण्य से दूर किए जाएंगे सभी तेंदुए

बीते दिनों केन्या और दक्षिण अफ्रीका की टीमों ने भी चीतों के पुनरुद्धार की स्थितियों का आकलन करने के लिए गांधी सागर अभयारण्य का दौरा किया था। इस माह की शुरुआत में मादा चीता गामिनी से जन्मे एक शावक की मौत के साथ अब चीतों की संख्या 26 है, जिसमें नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 13 वयस्क शामिल हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 05:13:06 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 05:13:06 PM (IST)

Gandhi Sagar Sanctuary: चीतों को तेंदुए से खतरा, अभयारण्य से दूर किए जाएंगे सभी तेंदुए
मंदसौर जिले में गांधी सागर अभयारण्य 64 वर्ग किमी में फैला हुआ है, जो तार वाली बाड़ से सुरक्षित है।

HighLights

  1. 5 तेंदुए पकड़कर दूसरे जंगल में छोड़े गए
  2. तेंदुओं को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।
  3. चीतों की खुराक के लिए 300 से अधिक चीतल लाए जा रहे हैं।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल । गांधी सागर अभयारण्य से तेंदुओं को पकड़कर अन्यत्र स्थानांतरित किया जाएगा। वन विभाग ने पांच तेंदुओं को अभयारण्य से पकड़कर दूसरे जंगल में छोड़ा गया है। अन्य तेंदुओं की भी तलाश और उन्हें पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।

खुराक के लिए 300 चीतल

दरअसल, मध्य प्रदेश का गांधी सागर अभयारण्य चीतों के दूसरे रहवास के रूप में तैयार किया जा रहा है। चीता को तेंदुए से खतरा होता है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। यहां कान्हा, सतपुड़ा और संजय बाघ अभयारण्यों से चीतों की खुराक के लिए 300 से अधिक चीतल लाए जा रहे हैं। मंदसौर जिले में गांधी सागर अभयारण्य 64 वर्ग किमी में फैला हुआ है, जो तार वाली बाड़ से सुरक्षित है।

naidunia_image

केन्या और दक्षिण अफ्रीका की टीम ने किया था दौरा

गौरतलब है कि बीते दिनों केन्या और दक्षिण अफ्रीका की टीमों ने भी चीतों के पुनरुद्धार की स्थितियों का आकलन करने के लिए गांधी सागर अभयारण्य का दौरा किया था। इसके बाद तैयारी तेज गति से की जा रही है। चीता परियोजना के तहत, 17 सितंबर, 2022 को 8 नामीबियाई चीतों, 5 मादा और 3 नर को मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो राष्ट्रीय उद्यान के बाड़ों में छोड़ा गया था। फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते लाए गए।

अब चीतों की संख्या 26 गई

इस माह की शुरुआत में मादा चीता गामिनी से जन्मे एक शावक की मौत के साथ अब चीतों की संख्या 26 है, जिसमें नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 13 वयस्क शामिल हैं। मंदसौर जिले का गांधी सागर अभयारण्य कूनो राष्ट्रीय उद्यान से लगभग 270 किमी दूर है। इधर, गांधी सागर में चीता पुनर्वास का पुराना प्लान निरस्त कर नया प्लान स्वीकृत कर दिया गया।

वन विभाग ने वन मंडल मंदसौर के अंतर्गत गांधी सागर अभयारण्य अंतर्गत चीता पुनर्वास के लिए वन्य प्राणी संरक्षण एवं रहवास विकास कार्यों के लिए 31 अगस्त 2022 को 84 लाख रुपये के चार वर्षीय प्रोजेक्ट को स्वीकृत किया था, लेकिन अब इस प्रोजेक्ट को निरस्त कर दिया गया है। इसके पीछे कारण बताया गया कि यह प्रोजेक्ट वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन प्लान के अनुरूप नहीं था। इसके स्थान पर अब 10 वर्षीय प्लान स्वीकृत किया गया है, जिसमें 43 लाख 20 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई है। यह राशि टाइगर फाउंडेशन समिति से ली जाएगी।

T20 World Cup 2024: अमेरिका कैसे पहुंच सकता है सुपर 8 में? ये है 3 समीकरण
हाइलाइट्स

अमेरिका लगातार 2 जीत से 4 अंक लेकर ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर है अमेरिकी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में पहुंचने से एक कदम दूर है

नई दिल्ली. मेजबान अमेरिका की टीम ने लगातार दो मुकाबले जीतकर सभी को चौंका दिया हैं. मोनांक पटेल की कप्तानी वाली यूएसए की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 में एंट्री मारने के करीब पहुंच गई है. अमेरिका ने अपने पहले मैच में कनाडा को जबकि दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को हराया. मेजबान टीम 4 अंक के साथ ग्रुप ए में भारत के बाद दूसरे नंबर पर है. अमेरिकी टीम बुधवार को भारत से भिड़ेगी. यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है. क्योंकि इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे सुपर 8 में पहुंच जाएगी जबकि हारने के वाली टीम को एक और मौका मिलेगा. न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में रोमांच की पराकाष्ठा चरम पर होने की उम्मीद है.

यूएसए की टीम भारत (USA vs IND) के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज कर टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup)  सुपर 8 में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन सकती है. इससे पहले ग्रुप डी से साउथ अफ्रीका और ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अमेरिका की टीम के सुपर 8 में पहुंचने के 3 समीकरण बन रहे हैं. पहला ये कि अमेरिकी टीम अगर भारत के खिलाफ मैच जीतने में सफल रही तो, उसके 3 मैचों में 6 अंक हो जाएंगे और यह टीम सुपर 8 में प्रवेश कर जाएगी. भारत के खिलाफ अमेरिका की जीत से पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से ही टी20 विश्व कप से बाहर हो जाएगी.

ऋषभ पंत को तीसरे नंबर पर भेजने का आइडिया कहां से आया? पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले रोहित ने किया खुलासा

बारिश हुई तो भी अमेरिका को मिल जाएगा सुपर 8 का टिकट
दूसरा समीकरण ये है कि भारत और अमेरिका के बीच खेला जाने वाला मैच अगर बारिश की भेंट गया तो भी मेजबान टीम के सुपर 8 में एंट्री कर लेगी. यह मुकाबला रद्द होने से भारत और अमेरिका को एक एक मिलेगा. फिर दोनों टीमों के एक समान 5-5 अंक हो जाएंगे. बेहतर नेटरनरेट के आधार पर भारत टॉप पर रहते हुए सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करेगी वहीं अमेरिका की टीम भी 5 अंक लेकर सुपर 8 में पहुंच जाएगी. क्योंकि पाकिस्तान आयरलैंड के खिलाफ बचा अपना एक मुकाबला जीत भी लेता है तो उसके 4 अंक ही रह जाएंगे.

अमेरिका नेट रनरेट में पाक से आगे
तीसरा समीकरण ये है कि अमेरिका को भारत और आयरलैंड के खिलाफ मैच खेलना है. मेजबान टीम अगर अपना दोनों मैच हार भी जाती है तो भी उसके पास सुपर 8 में पहुंचने के मौके रहेंगे. क्योंकि पाकिस्तान की टीम को अपने आखिरी मैच में आयरलैंड से भिड़ना है. आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान को जीत के साथ नेट रनरेट भी बढ़िया करना होगा. पाकिस्तान को सिर्फ जीत से काम नहीं चलेगा. क्योंकि उसका नेट रनरेट अमेरिका से खराब है. ऐसे में अगर आखिरी में नेटरन रेट का मामला फंसता है तो अमेरिका पाकिस्तान से आगे निकल जाएगा.

Tags: Icc T20 world cup, T20 World Cup, Staff india, United States

Odisha CM Shapath Grahan Dwell: मोहन चरण माझी आज लेंगे ओडिशा सीएम पद की शपथ, अमित शाह भुवेश्वर पहुंचे

Odisha CM Shapath Grahan: ओडिशा को आज नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। भाजपा के मोहन चरण माझी सीएम पद की शपथ लेंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 03:50:02 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 03:50:02 PM (IST)

Odisha CM Shapath Grahan Live: मोहन चरण माझी आज लेंगे ओडिशा सीएम पद की शपथ, अमित शाह भुवेश्वर पहुंचे
मोहन चरण माझी (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, भुवेश्वर। Odisha CM Shapath Grahan: ओडिशा में आज भाजपा की सरकार बनने जा रही है। शाम 5 बजे भुवेश्वर में मोहन चरण माझी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 11 जून को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव ने तीनों के नामों का एलान किया था। 24 वर्ष बाद राज्य को आदिवासी मुख्यमंत्री मिलेगा। इससे पहले कांग्रेस के हेमानंद बिस्वाल पहले आदिवासी सीएम बने। उसके बाद गिरिधर गमांग दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री थे। बिस्वाल 1989-1990 और 1999-2000 तक इस पद पर रहे। उनके बाद कांग्रेस कभी सत्ता की कुर्सी में बैठ नहीं पाई।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा पहुंच चुके हैं। भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रघुवर दास और मोहन चरण माझी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इनके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भुवनेश्वर पहुंच चुके हैं।

Choreographer Farah Khan’s childhood was spent in poverty | तंगी में बीता है कोरियोग्राफर फराह खान का बचपन: बोलीं- फिल्में फ्लॉप होने पर पिता कंगाल हो गए थे; सारे कजिन्स में हम सबसे गरीब थे

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान का बचपन संघर्ष देखते हुए बीता है। दरअसल, उनके पिता कामरान खान पहले स्टंटमैन थे और बाद में प्रोड्यूसर बन गए। उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में पैसा लगाया, जो फ्लॉप हो गईं और वो कंगाल हो गए। इस कारण परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा।

परिवार के इस कंडीशन पर फराह खान ने हालिया इंटरव्यू में बात की है। उन्होंने कहा कि वो एक फिल्मी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। लेकिन जब वो 5 साल की हुईं, तो परिवार के बाकी बच्चों की तुलना वे सबसे गरीब थीं।

फरहान अख्तर की कजिन हैं फराह
फराह की मां मीना ईरानी, वेटरन एक्ट्रेस डेजी और हनी ईरानी की बहन थीं। मीना का राइटर जावेद अख्तर के साथ भी पारिवारिक रिश्ता रहा क्योंकि हनी ईरानी उनकी पहली पत्नी थीं। इस तरह फराह, फरहान और जोया अख्तर कजिन्स हैं।

18 साल की उम्र में सिर से उठा पिता का साया
फराह ने रेडियो नशा को दिए हालिया इंटरव्यू में कहा कि पूरे परिवार में वे और उनके भाई साजिद सबसे गरीब कजिन्स थे। कंगाल हो जाने के बाद उनके पिता ने शराब पीना शुरू कर दिया था। जब फराह 18 साल की थीं, तब पिता की मौत हो गई थी, जिसके बाद स्थिति और खराब हो गई।

फराह का कहना है- हां, मैं फिल्मी परिवार से थी। लेकिन जब मैं 5 साल की हुई, तब परिवार को तंगी के दौर से गुजरना पड़ा। सारे कजिन्स में मैं और साजिद सबसे गरीब थे। हमने अर्श से फर्श तक की दूरी तय की है। तब इस कंडीशन में परिवार के बाकी सदस्य हमारी मदद कर रहे थे। वे लोग बहुत अच्छे थे। उन्होंने हमें अपने घर में पनाह दी थी।

मौत की वक्त पिता के जेब में सिर्फ 30 रुपए थे
कुछ समय पहले फराह ने इन दिनों के बारे में मनीष पॉल के साथ भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि जब पिता की मौत हुई तो उनकी जेब में सिर्फ 30 रुपए थे। फराह ने कहा था- एक रात पहले उन्होंने ताश खेला था। मौत के वक्त उनकी जेब में सिर्फ 30 रुपए थे जो उन्होंने ताश खेलते वक्त जीता था।

अंतिम संस्कार के लिए सलमान खान के पिता ने दिए थे पैसे
फराह के भाई साजिद खान ने भी इस बात का जिक्र बिग बॉस के घर में किया था। उन्होंने कहा था- हालात इतने खराब थे कि पिता के अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे। तब इस वक्त पर सलमान खान के पिता सलीम खान ने मदद की थी।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा, नेता प्रतिपक्ष पद भी छोड़ा

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अखिलेश ने कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव जीता है। करहल विधानसभा सीट के लिए तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। नेता प्रतिपक्ष पद के लिए शिवपाल यादव के नाम की चर्चा है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 03:10:58 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 03:10:58 PM (IST)

अखिलेश यादव ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया।

HighLights

  1. लोकसभा चुनाव में सपा ने शानदार प्रदर्शन किया।
  2. अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से जीत हासिल की।
  3. अखिलेश ने विधायकी छोड़ने का फैसला किया है।

एएनआई, लखनऊ। Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से जीत हासिल करने के बाद अखिलेश यादव ने विधानसभा पद से इस्तीफा दे दिया है। सपा मुखिया ने करहल विधानसभा सीट छोड़ दी है। साथ ही अखिलेश ने यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। करहल सीट पर अब उपचुनाव कराया जाएगा।

करहल विधानसभा सीट हुई खाली

करहल विधानसभा सीट के लिए सपा मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बना सकती है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष पद के लिए शिवपाल यादव के नाम की चर्चा है। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व लेगा।

अखिलेश ने कन्नौज सीट से जीता लोकसभा चुनाव

अखिलेश यादव ने आम चुनाव 2024 में कन्नौज सीट से इलेक्शन जीता है। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र से जीते थे। उनके पास विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद था। सांसद बनने के बाद उन्हें एक पद छोड़ना था। उन्होंने लोकसभा का सदस्य बनना चुना और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।

बता दें करहल विधानसभा सीट मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आती है। जहां के डिंपल यादव सांसद हैं। करहल यादव बाहुल्य सीट है। जातीय और सामाजिक समीकरण इस सीट के समाजवादी पार्टी के मुफीद हैं। करहल ऐसी सीट है जहां भाजपा जीत हासिल नहीं कर सकी।

Overseas Examine: विदेश में पढ़ाई के लिए अमेरिका, यूके के साथ अब ये देश बने भारतीय छात्रों की पहली पसंद

Overseas Examine: गर्मी की छट्टियां समाप्त होने वाली है। कालेज और विश्वविद्यालय में जल्द प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। शहर के कुछ स्टूडेंट देश के टाप कालेज-यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए तैयारी कर रहे हैं तो कई छात्र विदेश के टाप यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए जानकारी ले रहे हैं।

By Girish Verma

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 01:50:18 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 03:15:07 PM (IST)

Abroad Study: विदेश में पढ़ाई के लिए अमेरिका, यूके के साथ अब ये देश बने भारतीय छात्रों की पहली पसंद
छात्र कर विदेश के यूनिविर्सिटी मेें प्रवेश के लिए प्राप्त कर रहे जानकारी। -नईदुनिया अर्काइव

HighLights

  1. अमेरिका, यूके के साथ आस्ट्रेलिया, जर्मनी एब्राड एजुकेशन की लिए पहली पंसद
  2. मैनेजमेंट, बिजनेस, एआइ आदि की पढ़ाई के लिए विदेश में पढ़ाई शहर के छात्रों की पसंद

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। Overseas Examine: गर्मी की छट्टियां समाप्त होने वाली है। कालेज और विश्वविद्यालय में जल्द प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। शहर के कुछ स्टूडेंट देश के टाप कालेज-यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए तैयारी कर रहे हैं तो कई छात्र विदेश के टाप यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए जानकारी ले रहे हैं।

शहर में फारेन एजुेशन विशेषज्ञ शुभाष अग्रवाल ने बताया कि विदेश में पढ़ाई के लिए सितंबर इंटेक प्रोसेस में हिस्सा लेने के लिए जानकारी ले रहे हैं। इसमें कई नए देशों को भी अपनी पहली पसंद के तौर पर शामिल किया है। पहले एब्राड एजुकेशन के लिए अमेरिका, यूके जैसे देश को पंसद करते थे, लेकिन अब आयरलैंड, आस्ट्रेलिया, जर्मनी जैसे देश भी उनके पसंदीदा बन रहे हैं। इसका कारण यहां स्कालरशिप और करियर विकल्प और नौकरी के कई विकल्प मिल जाते हैं। इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, बिजनेस, एआइ आदि विषयों की पढ़ाई के लिए शहर के छात्र विदेश के यूनिवर्सिटी को प्राथमिका दे रहे हैं।

स्कालरशिप के साथ नौकरी के लिए है विकल्प

शहर के एक एब्राड एजुकेशन कंसल्टेंसी के मो. रफीक ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हो जाने के बाद 12वीं के छात्र कालेज में एडमिशन के लिए तैयारी शुरू कर देते हैं। अनुमान के अनुसार राजधानी के 3 से 7 हजार स्टूडेंट एब्राड स्टडी के लिए अप्लाई करते हैं, लेकिन 100 से 200 तक ही विदेश में जाकर पढ़ाई करते हैं। इनमें स्नातक और स्नाकोत्तर और शोधार्थी है।

पहले छात्र और शोधार्थी अमेरिका और यूके जैसे देशों को पसंद करते थे। लेकिन अब आयरलैंड, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, दक्षिण कोरिया भी उनके पसंदीदा देश बन रहे हैं। वहीं, कुछ ने यूके और कनाडा की यूनिवर्सिटी के लिए भी रुचि दिखाई है। एडवांस टेक्नोलॉजी, रिसर्च, रोबोटिक्स, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, बायोटेक्नोलाजी जैसी फील्ड में अच्छा स्कोप होने, बजट फ्रेंडली एजुकेशन के कारण स्टूडेंट्स इन देश में पढ़ना पसंद कर रहे हैं।

विदेश में पढ़ाई के इन यह टेस्ट दिलाए

रायपुर डेयरी कालेज से डेयरी टेक्नोलाजी में स्नातक की पढ़ाई करने बाद हर्ष साहू जर्मनी में स्नाकोत्तर करने के बाद वहीं शोध कर रहे हैं। हर्ष साहू ने बताया कि विदेश में पढ़ाने के लिए इंग्लिश में अच्छी पकड़ सबसे जरूरी है। इसलिए आपको एक इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट पास करना जरूरी होता है। फारेन यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए जीआरई, जीएमएटी, एसएटी, एसीटी, टीओईएफएल और आइईएलटीएस टेस्ट में अच्छा स्कोर कर विदेश के यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल सकता है।

एकेडमिक रिकार्ड अच्छा होना चाहिए

कोमल प्रसाद गुप्ता अमेरिका में बीटेक करने के बाद वहीं एक निजी संस्थान में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विश्व की टाप यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए हर साल लाखों एप्लीकेशन आती हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से बच्चों के लिए सैट (एसएटी) एंट्रेंस एग्जाम कराया जाता है जो कि एडमिशन लेने के लिए देना होता है। अगर आप इसमें अच्छा स्कोर करते हैं तो आपको एडमिशन मिलने की संभावना बढ़ जाती है। अच्छी यूनिवर्सिटी में जाने के लिए आपका एकेडमिक अच्छा होना चाहिए। 9वीं से 12वीं क्लास तक के 4 वर्ष आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं आपको इनमें अच्छा से अच्छा प्रदर्शन करना होता है।

रहने-खाने और पढ़ने का औसत खर्च

जर्मनी – 15-20 लाख रुपये तक

दक्षिण कोरिया – 20 से 25 लाख रुपये

यूके – 30 से 35 लाख रुपये

आस्ट्रेलिया – 40 से 45 लाख रुपये

कनाडा -40 से 45 लाख रुपये

नोट: यह आकड़ा शहर के अलग-अलग एब्राड एजुकेशन कंसल्टेंसी के अनुसार है, कोर्स के हिसाब से यह खर्च घट और बढ़ सकता है।

39 साल का ऑलराउंडर बना नंबर 1, T20 वर्ल्ड कप के बीच रैंकिंग में बड़ा बदलाव, टॉप-10 में सिर्फ एक भारतीय

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप के बीच आईसीसी रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है. आईसीसी प्लेयर्स रैंकिंग में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को सबसे अधिक फायदा हुआ है. 39 साल के मोहम्मद नबी टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन कर दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं. उन्होंने बांग्लादेश के शाकिब अल हसन से नंबर-1 की कुर्सी छीनी है. ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में हार्दिक पंड्या को भी फायदा हुआ है.

आईसीसी ने बुधवार को नई प्लेयर्स रैंकिंग जारी की. मोहम्मद नबी दो स्थान की छलांग लगाकर नंबर-1 बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टॉयनिस ने भी तीन स्थान की छलांग लगाई है और अब वे दूसरे नंबर पर हैं. जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा चौथे और इंग्लैंड के लिविम लिविंग्सटन और मोईन अली क्रमश- छठे और सातवें नंबर पर कायम है.

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में शाकिब अल हसन, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका, पाकिस्तान के शादाब खान को अच्छा खासा नुकसान हुआ है. शाकिब चार स्थान खिसककर चोटी से पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं. हसरंगा दो स्थान खिसककर तीसरे नंबर पर आ गए हैं. दासुन शनाका और शादाब खान 3-3 पायदान नीचे गिरकर क्रमश: 14वें और 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

हार्दिक पंड्या ने अपनी रैंकिंग में एक स्थान का सुधार किया है. अब वे नौवें से आठवें नंबर पर आ गए हैं. पंड्या टॉप-10 में अकेले भारतीय हैं. अक्षर पटेल 3 स्थान की छलांग लगाकर 17वें नंबर-3 पर पहुंच गए हैं.

Tags: ICC Rating, ICC Rankings, Icc T20 world cup, Mohammad Nabi, T20 World Cup