Baloda Bazar Violence: साय सरकार का बड़ा आरोप, साजिश के पीछे कांग्रेसियों का हाथ, मंत्रियों ने दिखाए फोटो

Baloda Bazar Violence Replace: छत्‍तीसगढ़ की साय सरकार ने बलौदाबाजार हिंसा के पीछे कांग्रेसियों का हाथ बताया है। राज्य सरकार के तीन मंत्रियों ने पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार, भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव और बिलाईगढ़ की विधायक कविता प्राण लहरे पर समाज के लोगों को भड़काने का आरोप लगाया है।

By Abhishek Rai

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 09:52:46 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 10:34:57 PM (IST)

HighLights

  1. राज्य सरकार के तीन मंत्रियों ने लगाए आरोप, विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरें की जारी
  2. पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार, विधायक देवेंद्र यादव और कविता प्राण लहरे को बताया दोषी

Baloda Bazar Violence Replace: राज्य ब्यूरो, नईदुनिया/रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की साय सरकार ने बलौदाबाजार हिंसा के पीछे कांग्रेसियों का हाथ बताया है। राज्य सरकार के तीन मंत्री दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा और श्याम बिहारी जायसवाल ने पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार, भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव और बिलाईगढ़ की विधायक कविता प्राण लहरे पर समाज के लोगों को भड़काने का आरोप लगाया है। तीन मंत्रियों ने इनके विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरें जारी करते हुए कहा कि मामले की न्यायिक जांच शुरू हो चुकी है। इनपर भी कार्रवाई होगी। बलौदाबाजार हिंसा को लेकर मंगलवार शाम सात बजे तीनों मंत्रियों ने पत्रकारों से बातचीत की।

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने लोगों को भड़काने का काम किया है। सतनामी समाज के मंच से कांग्रेस विधायक यादव सहित अन्य नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिया। कांग्रेस नेताओं ने 15 हजार प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन की व्यवस्था की थी। मंत्री बघेल ने कहा कि सतनामी समाज के कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव क्यों आए थे। कांग्रेस ने षड्यंत्र रचने का काम किया है।

कांग्रेस नेताओं ने भड़काने का काम किया

विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली हार को कांग्रेसी पचा नहीं पा रहे हैं। इसी वजह से यह साजिश की है। कई कांग्रेस नेता प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि सतनामी समाज के लोग अहिंसा के पुजारी हैं, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने उन्हें भड़काने का काम किया। समाज के बीच कुछ असामाजिक लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। यह बहुत ही दुखद घटना है। एक सवाल के जवाब में मंत्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। हिंसा में शामिल सभी दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विधायक लहरे ने आरोपों को किया खारिज

विधायक कविता प्राण लहरे ने मंत्रियों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे लोगों से शांतिपूर्णढंग से प्रदर्शन करने की अपील करने के लिए गई थी। समाज का मामला होने के कारण प्रदर्शन में शामिल हुई थी। विधायक कविता प्राण लहरे ने एक वीडियो भी प्रसारित की हैं, जिसमें वे लोगाें से शांतिपूर्णढंग से प्रदर्शन करते हुए शासकीय भवनों व वाहनों को क्षति नहीं पहुंचाने की अपील कर रही है। पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने बलौदाबाजार हिंसा के लिए भाजपा को दोषी बताया है। मंत्रियों की ओर से बलौदाबाजार हिंसा में संलिप्पतता के आरोप लगने के बाद गुरु रुद्र गिरफ्तारी देने पहुंचे।

IND vs USA T20 World Cup: भारत को सुपर 8 में पहुंचने के लिए चाहिए 111 रन, अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास

नई दिल्ली. अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने अमेरिका को 110 रन पर रोक दिया. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 25वें मुकाबले में भारत को जीत के लिए 111 रन की दरकार है. टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सुपर 8 का टिकट कटा लेगी. अमेरिका ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 110 रन बनाए. तेज गेंदबाज अर्शदीप ने मैच के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर अमेरिका के ओपनर को पवेलियन भेज दिया. अर्शदीप ने मैच के पहले ओवर में 2 विकेट चटकाए. अर्शदीप टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बेस्ट स्पैल डालने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.

अमेरिका के लिए नितीश कुमार (Nitish Kumar) ने 27 और स्टीवन टेलर ने 24 रन का योगदान दिया. भारत के लिए अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने अपने चार ओवर के कोटे में 9 रन देकर 4 विकेट चटकाए जबकि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए. एक विकेट अक्षर पटेल के खाते में गया.

VIDEO: पक्षी है या इंसान… मोहम्मद सिराज ने हवा में उछलकर लपका अद्भुत कैच, बल्लेबाज रह गया हक्का बक्का

टीम इंडिया के ऑलराउंडर की लंदन में हुई सर्जरी, 3 महीने के लिए क्रिकेट से हुआ दूर, खेल चुका है 83 इंटरनेशनल मैच

अर्शदीप सिंह ने बनाया रिकॉर्ड
अर्शदीप सिंह टी20 वर्ल्ड कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. अर्शदीप ने 9 रन देकर चार विकेट लिए. इससे पहले टी20 विश्व कप में भारत की ओर से आर अश्विन ने 11 रन देकर 4 विकेट लिए थे जो किसी भारतीय गेंदबाज का एक मैच में बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन था. अश्विन ने यह कारनामा 2014 में मीरपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में किया था.

Tags: Arshdeep Singh, Icc T20 world cup, T20 World Cup

18th Lok Sabha: 24 जून से शुरू होगा 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, इस दौरान होंगे ये काम, स्पीकर चयन पर सबकी नजर

संसद का यह सत्र कई मायनों में अहम होने जा रहा है। 16वीं और 17वीं लोकसभा की तुलना में 18वीं लोकसभा में स्थिति कुछ अलग है। नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में यह पहला मौका है जब भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। यानी सदन में विपक्षी दलों के सांसदों की संख्या 2014 और 2019 की तुलना में अधिक होगी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 10:40:32 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 10:40:32 AM (IST)

18th Lok Sabha: 24 जून से शुरू होगा 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, इस दौरान होंगे ये काम, स्पीकर चयन पर सबकी नजर
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पोस्ट पर यह जानकारी दी।

HighLights

  1. 4 जून को हुई थी लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना
  2. एनडीए की सरकार को मिला बहुमत, मोदी फिर बने पीएम
  3. संसद के पहले सत्र में नए सांसदों को दिलाई जाएगी शपथ

एजेंसी, नई दिल्ली (18th Lok Sabha first session)। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर का चयन होगा, जो नए सांसदों को शपथ दिलाएगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पोस्ट पर यह जानकारी दी।

26 जून को स्पीकर का चुनाव

किरेन रिजिजू के अनुसार, लोकसभा का यह मानसून सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा। वहीं राज्यसभा का सत्र 27 जून से शुरू होकर 3 जुलाई तक चलेगा।

naidunia_image

लोकसभा का यह सत्र इस लिहाज से अहम है कि 26 जून को स्पीकर यानी लोकसभा अध्यक्ष का चयन होगा। सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बार किसे यह जिम्मेदारी दी जाती है? क्या यह पद भाजपा को मिलेगा या एनडीए के किसी घटक दल को जाएगा? लोकसभा स्पीकर के चयन के बाद राष्ट्रपति का भाषण होगा। फिर सदन की कार्यवाही चलती रहेगी।

Salman Khan’s assertion recorded in Galaxy House firing case | गैलेक्सी अपार्टमेंट फायरिंग केस में सलमान खान का बयान दर्ज: 4 जून को अरबाज खान और सोहेल खान ने स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाया था

58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलियां चलाई गई थीं। इस मामले में अब दो महीने बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान का बयान लिया है। सलमान से पहले उनके भाइयों सोहेल और अरबाज का स्टेटमेंट 4 जून को रिकॉर्ड किया गया था।

सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने, 14 अप्रैल, रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। जिस समय फायरिंग की गई, उस समय सलमान अपने घर पर ही थे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया था कि दो बाइक सवार हमलावरों ने घर पर 4 राउंड फायर किए थे।

मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग जिस बंदूक से की गई थी, वो 7.6 बोर की बंदूक थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके से एक लाइव बुलेट मिली थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली थी।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन सभी आरोपियों पर मकोका की धाराएं लगाई गई थीं। मामले में गिरफ्तार हुए एक आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अनुज ने इस मामले में फायरिंग करने वालों को हथियार मुहैया करवाए थे। आरोपी अनुज थापन के सुसाइड की जांच राज्य की CID को सौंपी गई।

सलमान खान की हत्या के लिए पाकिस्तान से मंगवाई थी AK-47

गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग करने के बाद लॉरेंस बिश्नोई का गिरोह दोबारा सलमान खान पर हमला करवाने की प्लानिंग कर रहा था। 1 जून को इस मामले में नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया था। चारों आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ न्हाई, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और जीशान खान उर्फ जावेद खान के तौर पर हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबित, ये लोग पनवेल में सलमान की कार पर अटैक करने की प्लानिंग कर रहे थे।

टर्की से मंगवाई जिगाना पिस्टल, इसी से हुआ था सिद्धू मूसेवाला का कत्ल

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान को टर्की मेड जिगाना पिस्टल से मारने का प्लान बना रहे थे। इसी पिस्टल से पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का भी मर्डर किया गया था।

पाकिस्तान से कई खतरनाक हथियार मंगवाने की प्लानिंग थीपुलिस के मुताबिक, चारों आरोपी अटैक करने के लिए पाकिस्तानी सप्लायर के जरिए भी हथियार मंगवाने की योजना बना रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर AK-47, M-16 और AK-92 मंगवाने की कोशिश कर रहे थे।

सलमान खान पर रखी जा रही थी नजर

इन्होंने एक्टर के फार्म हाउस और कई शूटिंग स्पॉट्स समेत गोरेगांव फिल्म सिटी की भी रेकी की थी। मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, थाने, पुणे और गुजरात से आने वाले लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा गैंग के तकरीबन 60 से 70 गुर्गे सलमान खान पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस को गिरफ्तार हुए आरोपियों के मोबाइल से ऐसे कई विडियोज भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने कई फोन और सिमकार्ड भी बरामद किए गए हैं।

नाबालिग के जरिए करवाते सलमान पर अटैक

ये नाबालिगों के जरिए सलमान पर अटैक करने का प्लान बना रहे थे। अटैक के बाद इनका प्लान बोट के जरिए कन्याकुमारी से श्रीलंका भाग जाने का था।

मध्‍य प्रदेश में MBBS, BDS पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया अभ्यर्थियों के लिए सरकार देगी यह बड़ी छूट

इसके नियम भी तैयार किए जा रहे हैं। सभी राज्यों से सुझाव भी मांगा गया था। अब 20 जून को आनलाइन और आफलाइन बैठक दिल्ली में होने जा रही है। इसमें काउंसलिंग के नए नियमों पर चर्चा होगी। यह नियम लागू होते हैं तो 25 जून से काउंसलिंग शुरू नहीं हो पाएगी। इसके बाद एमबीबीएस और बीडीएस के अभ्‍यर्थियों को नए नियमों का लाभ मिल पाएगा।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 08:07:14 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 08:08:24 PM (IST)

इसी सप्ताह शासन स्तर पर दोनों संशोधनों पर निर्णय होगा।

HighLights

  1. एमबीबीएस व बीडीएस काउंसलिंग के पहले दो चरणों तक जमा नहीं करनी होगी सुरक्षा निधि
  2. काउंसलिंग को लेकर केंद्र के नियम नहीं आए तो 25 से शुरू हो जाएगा प्रवेश के लिए पंजीयन
  3. एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए पंजीयन 25 जून से शुरू करने की तैयारी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश के सरकारी व निजी मेडिकल और डेंटल कालेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए सरकार बड़ी छूट देने जा रही है। अब उन्हें दूसरे चरण की काउंसलिंग में च्वाइस फिलिंग के दौरान जमा कराई जाने वाली सुरक्षा निधि अगले यानी मापअप चरण में जमा करानी होगी।

यह राशि एनआरआइ अभ्यर्थियों के लिए 10 लाख और गैर एनआरआइ के लिए दो लाख रुपये निर्धारित है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने प्रवेश नियमों में संशोधन का राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा है, जिसमें यह प्रस्ताव किया गया है। यह भी छूट देने पर विचार चल रहा है कि दूसरे चरण में प्रवेश के बाद सीट छोड़ने पर लगने वाला 30 लाख रुपये का सीट लीविंग बांड उसके बाद आने वाले मापअप चरण से लागू किया जाएगा।

इसी सप्ताह शासन स्तर पर दोनों संशोधनों पर निर्णय होगा। दरअसल, अभ्यर्थियों से च्वाइस फिलिंग के दौरान सुरक्षा निधि इसलिए जमा कराई जाती है कि वे आवंटित सीट छोड़ें नहीं।

सीट छोड़ने पर उनकी सुरक्षा निधि राजसात कर ली जाती है। ऐसे में कई अभ्यर्थी इस डर में रहते थे कि च्वाइस फिलिंग के बाद मनपसंद सीट आवंटित नहीं हुई तो क्या करेंगे। अब शुरू के दो चरणों तक उन्हें इस तरह की शर्त से छूट देने की तैयारी है।

naidunia_image

इसके पीछे शासन का तर्क यह है कि एमबीबीएस सीटों की मारामारी रहती है। सीटें खाली नहीं रह जाती हैं। उन्हें सरलता से मापअप चरण में भरा जा सकता है। इसके बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो उन्हें कालेज स्तर काउंसलिंग (सीएलएसी) में भरा जा सकेगा।

एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए पंजीयन 25 जून से शुरू करने की तैयारी है। हालांकि, इस बार से केंद्र सरकार भी काउंसलिंग को लेकर देशभर के लिए एक तरह की व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है।

Sehore Information: शाहगंज के नीमटोन मोड़ पर बाइक पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, चार की मौत

बस में करीब 35 लोग सवार थे। चौरसिया बस सर्विस की बस भोपाल से बकतरा जा रही थी। इस बीच ये हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब पांच एंबूलेंस की मदद से घायलों को बुदनी और होशंगाबाद के अस्पतालों में भेजा गया।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 07:49:24 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 08:12:51 PM (IST)

Sehore News: शाहगंज के नीमटोन मोड़ पर बाइक पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, चार की मौत
इस दुर्घटना में करीब तीन लोगों की मौत की खबर आ रही है।

HighLights

  1. बस के सामने नीमटोन मोड़ पर अचानक दो बाइक आ गई।
  2. जिन्हें बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई।
  3. बस में करीब 35 लोग सवार थे।

नईदुनिया प्रतिनिधि। शाहगंज/बुधनी. बुधवार की शाम लगभग छह बजे शाहंगज थाना क्षेत्र के ग्राम परसवाड़ा के समीप बाइक सवारों को बचाने के बावजूद बस और बाइक में भिडं़त हो गई। इसमें बाईक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। भिड़ंत के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार दो यात्री महिलाओं की मौत हो गई जबकि लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल से बकतरा जा रही निजी बस बुधवार की शाम जब शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम परसवाड़ा के समीप पहुंची तभी चालक ने सामने से बाइक पर आ रहे युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी बस और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

इस हादसे में बाइक पर सवार अभयराम और मंगलसिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस पर काबू नहीं रख पाया और वह कुछ दूरी पर जाकर पलट गई। इससे बस में सवार दो महिलओं चरनी बाई और आरती बाई की बस के नीचे दबने से मौत हो गई।

दोनों महिलाएं ग्राम नीमटोन निवासी बताई जाती हैं। बस पलटने से लगभग एक दर्जन यात्री भी घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को उपचार के लिए शाहगंज और बुदनी के अस्पताल लाया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

naidunia_image

IND Vs USA T20 World Cup 2024: भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी, अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल बाहर

IND Vs USA T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का 25वां मैच भारत और अमेरिका के बीच न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 07:44:38 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 07:52:32 PM (IST)

IND Vs USA T20 World Cup 2024: भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी, अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल बाहर
IND Vs USA T20 World Cup 2024

खेल डेस्क,नई दिल्ली। IND Vs USA T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का 25वां मैच भारत और अमेरिका के बीच न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले में यूएएस को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान मोनांक पटेल चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह एरोन जोन्स कप्तानी संभाल रहे हैं। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

अमेरिका

एरोन जोन्स (कप्तान), स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर, एंड्रीस गौस (विकेटकीपर), नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, शैडली वैन शल्कविक, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान।

IND vs USA Taking part in XI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, अमेरिका का कप्तान बाहर, जोंस कर रहे कप्तानी
हाइलाइट्स

अमेरिका को हराकर टीम इंडिया सुपर 8 में पहुंच जाएगी सुपर 8 के मुकाबले वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे पाकिस्तान की टीम भारत की जीत की दुआ कर रही है

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने मेजबान अमेरिका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मैच न्यूयॉर्क की नासाउ काउंटी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस विश्व कप का नासाउ में यह आखिरी मैच है. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सुपर 8 में एंट्री मारेगी. बाबर आजम एंड कंपनी अमेरिका के खिलाफ भारतीय टीम की जीत की दुआ कर रही है. अमेरिका की हार से पाकिस्तान की सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदें बनी रहेगी. भारत और अमेरिका की टीमें अभी तक इस विश्व कप में कई मैच नहीं हारी है. दोनों टीमें के हौसले बुलंद हैं.  भारत ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है.

भारत और अमेरिका (IND vs USA) की टीमें पहली बार किसी इंटरनेशनल मैच में आमने सामने हैं. अमेरिका की टीम में कई खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं जो टीम इंडिया के खिलाफ छाप छोड़ने को बेताब हैं. भारत ने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को 6 रन से पराजित किया वहीं अमेरिका ने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को सुपर ओवर में मात दी. भारतीय टीम लीग स्टेज में अपना आखिरी मैच 15 जून को फ्लोरिडा में खेलेगी. भारत ने साल 2007 में पहली बार टी20 विश्व कप जीता था. विराट के आज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 14 साल हो गए हैं.

IND vs USA Climate Report: बारिश बनेगी विलेन या पूरे 20 ओवर का होगा खेल? न्यूयॉर्क में कैसा है मौसम का मिजाज, जानें पूरा रिपोर्ट कार्ड

EXPLAINED: टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 क्या है? कौन सी टीमें करेंगी क्वालीफाई? कब से खेले जाएंगे इसके मुकाबले

मोनांक पटेल बाहर, एरोन जोंस कर रहे कप्तानी
अमेरिका को भारत के खिलाफ मैच से पहले तगड़ा झटका लगा है. टीम के नियमित कप्तान चोट की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह एरोन जोंस यूएसए टीम की कप्तानी कर रहे हैं.

अमेरिका के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.

भारत के खिलाफ अमेरिका की प्लेइंग XI: स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर, एंड्रीस गौस (विकेट कीपर), आरोन जोन्स (कप्तान), नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, शैडली वैन शल्कविक, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान.

Tags: Icc T20 world cup, T20 World Cup, Crew india, United States

Kuwait Constructing Fireplace: कुवैत के बिल्डिंग में काल बनी आग, 41 लोगों की मौत, मृतकों में कई भारतीय

Kuwait Constructing Fireplace: कुवैत के मंगाफ शहर की एक इमारत में आग लग गई। इसमें 41 लोगों के मरने की खबर है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, हादसा कुवैत के समयानुसार सुबह 6 बजे हुआ। इमारत के किचन में लगी आग तेजी से पूरे इमारत में फैल गई।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 05:42:59 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 05:42:59 PM (IST)

Kuwait Building Fire: कुवैत के बिल्डिंग में काल बनी आग, 41 लोगों की मौत, मृतकों में कई भारतीय
दक्षिण कुवैत के मंगाफ में इमारत में लगी आग।

एएनआई, नई दिल्ली।। Kuwait Constructing Fireplace: कुवैत के मंगाफ शहर में श्रमिकों के आवास वाली एक इमारत में बुधवार को आग लग गई। इस हादसे में करीब 41 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कई भारतीय भी शामिल है। भीषण आग बुधवार सुबह छह मंजिला बिल्डिंग की किचन में लगी। बताया जा रहा है कि इमारत में 160 लोग रहते थे, जो सभी एक ही कंपनी में काम करते हैं। न्यूज एजेंसी रायटर के हवाले से एक वरिष्ठ पुलिस कमांडर ने बताया कि जिस बिल्डिंग में आग लगी। उसका इस्तेमाल श्रमिकों के आवास के लिए किया जाता था।

भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी

बड़ी संख्या में वहां श्रमिक थे। कुवैत में भारतीय दूतावास ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि भारतीय श्रमिकों से जुड़ी आग की दुखद घटना के संबंध में दूतावास ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर +965 65505246 शुरू किया है। अनुरोध है कि वे अपडेट के लिए हेल्पलाइन नंबर से जुड़ें। दूतावास हर संभव सहायता के लिए तैयार है।

PM Modi Italy Go to: तीसरे कार्यकाल में पीएम मोदी की पहली विदेश यात्रा, गुरुवार को इटली दौरे पर जाएंगे, G7 समिट में लेंगे हिस्सा

PM Modi Italy Go to: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नए कार्यकाल में पहली विदेश यात्रा में इटली जा रहे हैं। वह जी7 में विशेष आमंत्रित सदस्य देश के तौर पर शामिल होंगे। सम्मेलन समाप्त होने के बाद 15 जून को भारत वापस लौट आएंगे। जी7 शिखर सम्मेलन 13 से 15 जून तक आयोजित होने जा रहा है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 04:26:23 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 04:26:23 PM (IST)

PM Modi Italy Visit: तीसरे कार्यकाल में पीएम मोदी की पहली विदेश यात्रा, गुरुवार को इटली दौरे पर जाएंगे, G7 समिट में लेंगे हिस्सा
जी7 सम्मेलन में शामिल होने इटली जाएंगे पीएम मोदी।

HighLights

  1. इटली की प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को जी7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण दिया है।
  2. तीसरी बार शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का पहला विदेशी दौरा होगा।
  3. विदेश सचिव विनय मोहन ने पीएम नरेंद्र मोदी के इटली जाने की पुष्टि की है।

एएनआई, नई दिल्ली। PM Modi Italy Go to: नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर गुरुवार को रवाना होंगे। पीएम मोदी इटली जा रहे हैं। विदेश सचिव विनय मोहन क्वान्ना ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इटली की प्राइम मिनिस्टर जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 50वें जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कल इटली के अपुलिया जाएंगे।

तीसरे कार्यकाल में पीएम मोदी की पहली विदेश यात्रा

मोहन क्वान्ना ने कहा, ‘यह शिखर सम्मेलन 14 जून को आयोजित किया जाएगा, जहां भारत को आउटरीच देश के रूप में आमंत्रित किया है।’ यह लगातार तीसरे कार्यकाल में पदभार संभालने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की पहली विदेश यात्रा होगी।

विश्व नेताओं के साथ अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

विदेश सचिव क्वान्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जी7 शिखर सम्मेलन में उपस्थित अन्य विश्व नेताओं के साथ भारत और वैश्विक दक्षिण के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करने का अवसर मिलेगा।

इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी

इटली के मिलान में कथित तौर पर खालिस्तानी समर्थक तत्वों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ने के मामले पर विनय क्वान्ना ने कहा कि हमने इसकी रिपोर्ट देखी है। उन्होंने कहा, ‘हमने इसे अधिकारियों के समक्ष उठाया है। प्रतिमा को ठीक कर दिया गया है। विदेश सचिव ने कहा कि महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने को लेकर इटली के अधिकारियों से बातचीत की। इस मामले में कार्रवाई की गई है।